Rahu-Ketu Gochar: राहु-केतु लाएंगे इन राशियों के जीवन में बड़े बदलाव, हो जाएं सावधान!

ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को अशुभ ग्रह माना जाता है। हालांकि, कई लोगों को ऐसा भी लगता है कि यह दोनों ही ग्रह व्यक्ति के जीवन को सिर्फ नकारात्मक रूप से प्रभावित करते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है, केतु और राहु जातकों की कुंडली में अपनी-अपनी दशा के मुताबिक परिणाम प्रदान करते हैं। इस ख़ास ब्लॉग में हम राहु और केतु के गोचर के बारे में जानेंगे। 2023 में छाया ग्रहों के गोचर से 4 राशियों के जीवन में बड़े बदलाव आएंगे। हालांकि इन चारों राशियों के जातकों को सावधान रहने की जरूरत होगी। एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग में हम राहु-केतु के गोचर की तिथि, समय आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त होगी। तो आइए बिना देर किए इसकी शुरुआत करते हैं।

Varta Astrologers

विद्वान ज्योतिषियों से बात करें और जानें ग्रहों के परिवर्तन का अपने जीवन पर प्रभाव

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

राहु-केतु गोचर 2023: समय और तिथि

राहु गोचर 2023: 30 अक्टूबर 2023 को राहु दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर वक्री अवस्था में मेष राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।

केतु गोचर 2023: केतु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 2 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि को छोड़कर कन्या राशि में गोचर करेंगे।

राहु-केतु गोचर 2023: 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का यह गोचर ज्यादा फायदेमंद न रहने की आशंका है। इस गोचर के प्रभाव से जातकों की आर्थिक स्थिति डामाडोल हो सकती है। इसके अलावा जातकों का वैवाहिक जीवन भी उथल-पुथल से भरा रह सकता है। आप अपने पार्टनर के साथ अनचाहे विवादों में पड़ सकते हैं इसलिए आपको सलाह दी जाती है कि अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए पूरे प्रयास करें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए छाया ग्रह राहु और केतु का गोचर काफ़ी चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है। आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभकारी नहीं कही जा सकती है। आर्थिक रूप से भी जातकों के लिए यह गोचर चुनौतीपूर्ण रह सकता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर जीवन के अलग-अलग क्षेत्रों में परेशानियां पैदा कर सकता है। ख़ास तौर पर बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए यह समय नकारात्मक रह सकता है। कन्या राशि के जातकों को अपनी वाणी पर काबू रखने की सलाह दी जाती है।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए राहु और केतु का गोचर समस्याएं लेकर आ सकता है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति थोड़ी कमज़ोर रहने की आशंका है। बिज़नेस करने वाले जातकों के लिए यह वक्त चुनौतियों से भरा रह सकता है क्योंकि इस दौरान आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए पूरी सावधानी के साथ आगे बढ़ें।


सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें:
एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.