भारतीय टीम की भगवा जर्सी को लेकर सियासत हुई शुरु

मैन इन ब्लू के नाम से जाने जानी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ जब मैच खेलने उतरेगी तो जर्सी का कलर नीला नहीं भगवा होगा। भारतीय टीम की जर्सी का कलर भगवा होने को लेकर भारत में राजनीतिक विरोध का दौर शुरु हो गया है। महाराष्ट्र के मुस्लिम विधायकों ने टीम इंडिया की जर्सी का कलर भगवा होने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने भी इसका विरोध किया है।

क्या कहा विपक्षी पार्टी के नेताओं ने

 भारतीय टीम की जर्सी का रंग भगवा करने को लेकर कांग्रेस के नेता नसीम खान ने कहा कि, ‘मोदी सरकार जब से सत्ता में आई है तब से भगवा राजनीति शुरु हो गई है, तिरंगे का सम्मान होना चाहिए लेकिन यह सरकार हर चीज के भगवाकरण की तरफ बढ़ रही है।’ वहीं कांग्रेस के विधायक एमए खान ने एक बयान देते हुए कहा कि, ‘यह सरकार हर चीज को अलग नजर से देखने और दिखाने की कोशिश पूरे देश में पिछले 5 सालों से कर रही है। यह सरकार देश को भगवाकरण की तरफ ले जाने का काम कर रही है।’ इसके साथ ही तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत राय ने भी भगवा जर्सी पर अपनी आपत्ति जताई। उन्होंने खेलों का भगवाकरण करने को गलत बताया।

बीजेपी ने इस तरह दिया जवाब

हालांकि इस मुद्दे को लेकर बीजेपी की राय कुछ अलग है। बीजेपी के मुताबिक विपक्ष कभी भगवा आतंकी का मुद्दा उछालता है और कभी भगवा रंग का मुद्दा उठाता है। बीजेपी के नेता राम कदम ने तलख लहेजे में कहा कि भगवा रंग को लेकर विपक्ष को आपत्ति क्यों है? उन्होंने कहा कि इस तरह की राजनीति खेलों को लेकर नहीं होनी चाहिए, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के पास सही मुद्दों की कमी है इसलिए ये रंगों की राजनीति कर रहे हैं। भारतीय टीम की जर्सी का रंग भगवा करने को लेकर केंद्रिय मंत्री रामदास अठावले ने कहा कि यह रंग तो बौद्ध धर्म के भिक्षुओं के कपड़ों का भी है, और यह रंग शौर्य और विजय को भी दर्शाता है। इस रंग से किसी को दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.