6 ग्रहों की अनोखी और दुर्लभ परेड- जानें कहाँ और कैसे आएगी नज़र!

ज्योतिष के जानकार मानते हैं कि ग्रहों का व्यक्ति के जीवन पर गहरा असर पड़ता है। यही वजह है कि ग्रहों की चाल, स्थिति में हल्का सा भी फेर बदल ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। बात करें जून के महीने की तो 3 जून 2024 को एक अनोखी दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटना होने वाली है जिसमें छह ग्रहों को आसमान में देखा जा सकता है। इसे ज्योतिष की भाषा में कहें तो ग्रहों की परेड के नाम से भी जाना जाता है।

क्या होती है ग्रहों की यह परेड, क्या होगा इसका प्रभाव और कब आएगा यह नजर, इन सभी बातों को जानने के लिए हमारा यह खास ब्लॉग अंत तक अवश्य पढ़ें। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

कब होगी ग्रहों की परेड?

सबसे पहले बात करें समय की तो यह दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटना दरअसल 3 जून 2024 को होने वाली है। यह एक विशेष तरह का प्लेनेटरी एलाइनमेंट होगा जिसमें 6 ग्रह आसमान में नजर आने वाले हैं। इसे ही परेड ऑफ द प्लैनेट्स या ग्रहों की परेड के नाम से भी जाना जाता है।

क्या होता है परेड ऑफ द प्लैनेट्स?

दरअसल जब भी कई ग्रह एक साथ एक सीध में आते हैं तो इस खगोलीय घटना को प्लेनेटरी एलाइनमेंट या ग्रहों की परेड कहा जाता है। यह घटना सामान्य नहीं होती है बल्कि यह बेहद ही दुर्लभ होती है। हालांकि इस दुर्लभ घटना को धरती पर रह रहे लोग भी देख सकते हैं। इस साल यह अनोखी घटना 3 जून को होने वाली है जब बृहस्पति (अर्थात जुपिटर), बुध (अर्थात मरकरी), मंगल (अर्थात मार्स), शनि (अर्थात सैर्टन), यूरेनस और नेपच्यून जैसे ग्रह एक साथ नजर आने वाले हैं।

कहाँ और कैसे नज़र आएगी ग्रहों की परेड?

दृश्यता की बात करें तो ग्रहों की इस परेड को पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध से आसानी से देखा जा सकेगा। पृथ्वी का उत्तरी गोलार्ध न्यूयॉर्क में आता है। ऐसे में यह घटना सबसे पहले न्यूयॉर्क में नजर आएगी। घटना के दिन भोर से पहले ये ग्रह एक साथ एक सीध में नजर आएंगे।

पीले रंग का शनि देर रात से आकाश में मौजूद रहेगा। यह कुंभ राशि में नग्न आंखों से नजर आएगा।

नेपच्यून तारामंडल मीन में स्थित होगा। हालांकि इसको देखने के लिए आपको दूरबीन की आवश्यकता पड़ेगी। 

थोड़ी देर बाद मंगल ग्रह उदित होगा आप मंगल ग्रह की पहचान उसके लाल रंग से कर सकते हैं। इस दौरान मंगल भी मीन राशि में स्थित होगा और नग्न आंखों से नजर आएगा।

इसके बाद यूरेनस, बृहस्पति, बुध पूर्वी क्षितिज पर नजर आएंगे। बृहस्पति चमकीले रंग का होगा और आप इसे नग्न आंखों से देख सकेंगे। बुध भी आपको नजर आ जाएगा। चूंकि यह सूर्य के बेहद करीब है ऐसे में इसे देखना थोड़ा कठिन हो सकता है। वहीं यूरेनस को दूरबीन से ही देखा जा सकेगा। यह तीनों ग्रहों वृषभ राशि में मौजूद होंगे।

ग्रहों की यह परेड कैसे देखें? 

एक एस्ट्रोनॉमी मैगजीन के अनुसार पहले चार ग्रहों को तो नंगी आंखों से देखा जा सकेगा। ग्रहों की यह एलाइनमेंट देखने के लिए आप दूरबीन या टेलिस्कोप की मदद ले सकते हैं। इस दौरान चंद्रमा, यूरेनस और मंगल के बीच नजर आने वाला है।

अगली ग्रहों की परेड कब होगी? 

3 जून के बाद ग्रहों की यह परेड आपको 28 अगस्त को दोबारा देखने को मिल सकती है। इसके बाद 28 फरवरी 2025 को एक बार फिर से प्लेनेटरी एलाइनमेंट होगा जब साथ ग्रह एक साथ सीध में आएंगे। इसमें प्लूटो को छोड़कर सभी ग्रह शामिल होंगे। इसके बाद अगली परेड होगी 8 सितंबर 2040 को और उसके बाद 15 मार्च 2080 में यह दुर्लभ ब्रह्मांडीय घटना देखी जा सकेगी।

क्या यह जानते हैं आप: अंतरिक्ष में क्यों होती है प्लैनेट्स की परेड? 

दरअसल सूर्य के चारों तरफ चक्कर लगाने वाले ग्रहों का आकार,उनकी रफ्तार, उनका समय, उनका एक कक्षा से दूसरे कक्षा तक पहुंचना एकदम अलग-अलग होता है नासा के मुताबिक प्लेनेटरी एलाइनमेंट अक्सर होते रहता है बुध सूर्य का एक चक्कर 88 दिनों में पूरा करता है वहीं शुक्र 224 दिनों में और पृथ्वी 354 दिन में एक चक्कर पूरा करती है 

ठीक इसी तरह बृहस्पति एक चक्कर पूरा करने में 11 साल से भी ज्यादा का समय लगाता है मंगल 687 दिन तो यूरेनस धरती का एक चक्कर करीब 84 साल में पूरा करता है ऐसे में इन सभी ग्रहों की परिक्रमा का झुकाव भी अलग-अलग होता है ऐसे में एक समय ऐसा आता है जब अपनी कक्षा में अपनी रफ्तार से घूमते हुए यह ग्रह एक सीध में आ जाते हैं और कुछ देर के लिए प्लेनेटरी एलाइनमेंट की यह विशेष घटना घटित होती है

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न 

प्रश्न 1: क्या होता है प्लेनेटरी एलाइनमेंट? 

उत्तर: दरअसल जब सौरमंडल में दो या दो से ज्यादा ग्रह एक सीध में आ जाते हैं तो इसे प्लेनेटरी एलाइनमेंट या प्लेनेट की परेड कहा जाता है।

प्रश्न 2: अगली ग्रहों की परेड कब होने वाली है?

उत्तर: 3 जून को अगली ग्रहों की परेड होने वाली है जब 6 ग्रह अर्थात बुध, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून आकाश में एक सीध में नजर आएंगे।

प्रश्न 3: पिछली बार कब सभी ग्रह एक सीध में नजर आए थे? 

उत्तर: पिछली बार सभी ग्रह 8 अप्रैल 2024 को एक सीट में नजर आए थे। ग्रहों का यह संरेखण  संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान नजर आया था।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.