रक्षाबंधन 2024: शुभ मुहूर्त, महत्व और राशि अनुसार तोहफे की संपूर्ण जानकारी मिलेगी सिर्फ यहां!
भाई बहन के रिश्ते को दर्शाता एक ऐसा खूबसूरत त्योहार जिसकी डोर बेहद ही मजबूत, पक्की और विश्वसनीय होती है। दरअसल सनातन धर्म में इस पवित्र और पावन त्यौहार को रक्षाबंधन कहते हैं। इस त्यौहार पर बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनकी रक्षा की, लंबी उम्र की, उत्तम स्वास्थ्य की और जीवन में सफलता की कामना करती है वहीं बदले में भाई उन्हें तोहफे देकर ता-उम्र उनकी हिफाजत करने का विश्वास दिलाते हैं।
एस्ट्रोसेज का हमारा आज का यह खास ब्लॉग इसी बेहद ही खूबसूरत रिश्ते के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे साल 2024 में रक्षाबंधन का त्यौहार कब मनाया जा रहा है, इसका शुभ मुहूर्त और समय क्या रहने वाला है, रक्षाबंधन के त्यौहार का महत्व क्या होता है, इसके नियम और सावधानियां क्या-क्या है, साथ ही अगर आप अपनी बहन को रक्षाबंधन पर राशि अनुसार तोहफा देना चाहते हैं तो इसकी जानकारी भी हम आपको इस ब्लॉग के माध्यम से प्रदान कर रहे हैं।
तो चलिए बिना देरी की शुरू करते हैं ये स्पेशल ब्लॉग और जानते हैं वर्ष 2024 में रक्षाबंधन कब मनाया जाएगा।
रक्षाबंधन 2024 समय- मुहूर्त
सबसे पहले बात करें समय की तो साल 2024 में रक्षाबंधन का यह त्यौहार 19 अगस्त 2024 सोमवार के दिन मनाया जाएगा। इसके अलावा अगर आप मुहूर्त जानना चाहते हैं तो,
राखी बांधने का मुहूर्त :13:34:40 से 21:07:31 तक
अवधि :7 घंटे 32 मिनट
रक्षा बंधन अपराह्न मुहूर्त :13:42:42 से 16:19:24 तक
रक्षा बंधन प्रदोष मुहूर्त :18:56:06 से 21:07:31 तक
अधिक जानकारी: यहां हम आपको जो मुहूर्त प्रदान कर रहे हैं वह नई दिल्ली के लिए मान्य है। अगर आप अपने शहर के अनुसार इस दिन का शुभ मुहूर्त जानना चाहते हैं तो इस लिंक पर क्लिक करें।
रक्षाबंधन 2024 महत्व
जैसा कि नाम से ही स्पष्ट होता है कि, रक्षाबंधन का त्योहार रक्षा और बंधन जैसे दो शब्दों से जोड़कर बनाया गया है जिसमें एक तरफ तो भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वचन देता है तो दूसरी तरफ एक पवित्र सूत्र को बहन अपने भाई की कलाई पर बांधकर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना करती है। ऐसे में यह एक ऐसा बंधन होता है जो एक रिश्ते में रक्षा प्रदान करता है।
रक्षाबंधन के इस त्यौहार को बहुत सी जगह पर राखी का त्यौहार भी कहा जाता है। इसके अलावा यहां एक बात का विशेष ध्यान रखना होता है कि राखी हमेशा शुभ मुहूर्त में ही बांधनी चाहिए। कभी भी भद्रा काल में रक्षाबंधन का त्यौहार नहीं मनाया जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बात करें तो हिंदू ग्रंथो के अनुसार कहा जाता है कि जब असुरों और देवताओं के बीच युद्ध चल रहा था और इसमें इंद्रदेव हार गए थे तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने इंद्रदेव की रक्षा और उनके युद्ध में जीतने के लिए इंद्र की कलाई पर पवित्र पीला धागा बांधा था। कहा जाता है इसके बाद वह विजई भी हुए।
जब राजा बलि ने भगवान विष्णु से वचन लेकर उन्हें अपने साथ पाताल लोक में रख लिया था तब मां लक्ष्मी ने रक्षा राजा बलि ही कलाई पर राखी बांधी थी और बदले में उपहार के तौर पर उनसे भगवान विष्णु की वापसी का अनुरोध किया था।
महाभारत से जुड़ी कहानी के अनुसार बात करें तो रानी द्रौपदी ने एक बार कृष्ण की चोट को ठीक करने के लिए उनकी कलाई पर अपनी पोशाक से एक कपड़ा फाड़ कर बांध दिया था। भगवान श्री कृष्णा इस बात से इतनी ज्यादा खुश और प्रभावित हुए कि उन्होंने द्रौपदी को अपनी बहन बना लिया और उनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी ली।
रक्षाबंधन के इस खास और पवित्र त्यौहार से संबंधित कुछ विशेष नियम और सावधानियां भी बताए गए हैं जिनका पालन करना बेहद ही अनिवार्य होता है। जैसे कि,
इस दिन जल्दी उठकर भाई और बहन दोनों को स्नान अवश्य करना चाहिए।
इस दिन दोनों साफ या मुमकिन हो तो नए वस्त्र धारण करें।
इसके बाद भाई पूर्व या उत्तर की तरफ मुंह करके बैठ जाए। इस बात का ख्याल रखें कि भाई की पीठ पश्चिम या फिर दक्षिण दिशा में होनी चाहिए।
इसके बाद भाई अपने हाथ में दक्षिणा या फिर चावल लेकर मुट्ठी बांध ले और अपनी बहन से राखी बंधवाएँ।
सबसे पहले बहन खुद का और अपने भाई का सिर ढके, इसके बाद माथे पर कुमकुम का तिलक लगाकर अक्षत लगाए, सीधे हाथ में नारियल देकर भाई के हाथ में रक्षा सूत्र बाँधें।
इस राखी में तीन गांठे लगाना बेहद शुभ माना जाता है।
रक्षा सूत्र बांधने के बाद बहनें भाई का मुंह मीठा कराएं और उनकी आरती उतारें और बदले में भाई अपनी बहन के पैर छुए, उनकी रक्षा का वादा करें और बदले में अपनी यथाशक्ति अनुसार उन्हें कोई उपहार अवश्य दें।
इसके अलावा इस विशेष नियम का खास करके ख्याल रखें की रक्षा सूत्र कभी भी काले रंग का नहीं होना चाहिए।
रक्षाबंधन राशि अनुसार तोहफे
रक्षाबंधन का यह बेहद खूबसूरत त्यौहार भाई-बहन के रिश्ते की खूबसूरती को दर्शाता है। जहां हर बहन की कामना होती है कि उसका भाई स्वस्थ रहे, खुशहाल जीवन व्यतीत करें और सफलता की सीढ़ियां चढ़े वहीं भाई हमेशा अपनी बहन की हिफाजत करना चाहते हैं। ऐसे में अगर आप इस त्यौहार पर चार चांद लगाना चाहते हैं तो आप अपनी बहन को राशि अनुसार उपहार देकर भी ऐसा कर सकते हैं।
आइए अपने इस विशेष सेगमेंट के माध्यम से जान लेते हैं कि इस रक्षाबंधन को और भी ज्यादा खास बनाने के लिए आप अपनी बहन को क्या कुछ राशि अनुसार तोहफे दे सकते हैं:
मेष राशि:मेष राशि के जातकों पर मंगल ग्रह का प्रभाव होता है ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि मेष है तो आप उन्हें धातु से बनी कोई वस्तु, कोई शोपीस गिफ्ट दे सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो उन्हें लाल रंग की कोई चीज, कोई ड्रेस या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस दे सकते हैं।
वृषभ राशि: अगर आपकी बहन की राशि वृषभ है तो आप उन्हें परफ्यूम, कोई खूबसूरत रेशमी कपड़ा या संगमरमर की कोई मूर्ति उपहार में दे सकते हैं। दरअसल वृषभ राशि पर शुक्र का स्वामित्व होता है और ये सभी चीज़ें शुक्र ग्रह से संबंधित होती हैं।
मिथुन राशि: अगर आपकी बहन की राशि मिथुन है तो आप उन्हें पेन का सेट, खेलने कूदने का कोई समान, या हरे रंग की कोई फोटो जिसमें हरियाली नजर आ रही हो यह उपहार में दे सकते हैं क्योंकि मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है।
कर्क राशि:कर्क राशि के जातकों पर चंद्रमा का विशेष प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि कर्क है तो आप उन्हें चांदी से बनी कोई चीज या फिर मोतियों से बना कोई गहना, सफेद चीज, कोई गाड़ी या ऐसी कोई चीज उपहार में दे सकते हैं।
सिंह राशि: अगर आपकी बहन की राशि सिंह है तो आप उन्हें सोने का कोई आभूषण, तांबे की कोई वस्तु, लकड़ी का कोई शोपीस या फिर सुनहरे रंग की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
कन्या राशि:कन्या राशि का स्वामी भी बुध को माना गया है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि कन्या है तो आप इस रक्षाबंधन पर उन्हें कांसे की कोई मूर्ति, हरे रंग की कोई ड्रेस, पन्ना की अंगूठी, गणेश जी की मूर्ति, कोई अच्छी किताब या पेन गिफ्ट में दे सकते हैं।
तुला राशि: अगर आपकी बहन तुला राशि की है अर्थात शुक्र के स्वामित्व वाली राशि से संबंधित है तो आप अपनी बहन को कपड़े, आभूषण, इतर या फिर परफ्यूम तोहफे में दे सकते हैं।
वृश्चिक राशि:वृश्चिक राशि का स्वामी भी मंगल ग्रह होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि वृश्चिक है तो आप उन्हें लाल रंग की कोई मिठाई, मूँगे से बना कोई आभूषण, कोई अंगूठी या फिर तांबे की कोई वस्तु उपहार में दे सकते हैं।
धनु राशि:धनु राशि के जातकों पर गुरु ग्रह अर्थात बृहस्पति का प्रभाव होता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि भी धुन है तो आप इन्हें किताब, सोने का कोई आभूषण, वस्त्र उपहार में दे सकते हैं।
मकर राशि:मकर राशि के जातकों पर शनि का प्रभाव देखा जाता है। अगर आपकी बहन की राशि भी मकर है तो आप उन्हें मोबाइल, लैपटॉप या कोई वाहन उपहार में दे सकते हैं।
कुंभ राशि:कुंभ राशि के जातकों पर भी शनि का प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में अगर आपकी बहन की राशि कुंभ है तो आप उन्हें कोई खूबसूरत फुटवियर, ब्रेसलेट, पत्थर से बना कोई शो पीस या फिर नीलम के आभूषण उपहार में दे सकते हैं।
मीन राशि: राशि चक्र की आखिरी राशि मीन पर गुरु का स्वामित्व होता है। अगर आपकी बहन भी मीन राशि की है तो आप उन्हें सोने के आभूषण, पीली मिठाई, पीले रंग का वस्त्र, फिश एक्वेरियम आदि उपहार में दे सकते हैं।
क्या यह जानते हैं आप? मान्यता के अनुसार रक्षाबंधन के दिन आप अपनी बहन को उपहार में चाहे कुछ भी दें लेकिन चांदी की कोई वस्तु अवश्य उन्हें दें। कहा जाता है कि बहन को चांदी का तोहफा देने से ऐश्वर्य, सुख और शांति जीवन में बनी रहती है। चांदी को एक ऐसी धातु मान जाता है जो व्यक्ति के जीवन में सौभाग्य बढ़ाती है। इसके अलावा इस बात का भी विशेष ध्यान रखें कि थाली पर अर्थात जिस थाल में रक्षाबंधन की पूजा की गई हो उसमें कुछ पैसे अवश्य रखें। इसके बिना रक्षाबंधन की पूजा अधूरी मानी जाती है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: 2024 में रक्षाबंधन कब है?
उत्तर: 2024 में 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन मनाया जाएगा।
प्रश्न 2: भद्रा में रक्षाबंधन क्यों नहीं मनाते हैं?
उत्तर: भद्रा का समय रक्षाबंधन के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में इस दौरान राखी बांधना वर्जित होता है।
प्रश्न 3: क्या पंचक में राखी बांध सकते हैं?
उत्तर: जिस तरह से भद्रा में रक्षाबंधन मनाना वर्जित होता है उसी तरह से पंचक में भी भाई की कलाई पर राखी बांधने से बचने की सलाह दी जाती है।
प्रश्न 4: राखी रात में क्यों नहीं बांधी जाती है?
उत्तर: हिंदू धर्म के अनुसार भद्राकाल या रात्रि के समय राखी नहीं बांधी जाती है क्योंकि सूर्यास्त के बाद कोई भी शुभ कार्य वर्जित होता है।
प्रश्न 5: क्या रक्षाबंधन बैंक अवकाश है?
उत्तर: रक्षाबंधन 2024 बैंक अवकाश होता है और 19 अगस्त को देशभर के सभी बैंक बंद होंगे।
प्रीति योग से शुरू होगा ये सप्ताह- इन राशियों को होगा छप्पर फाड़कर धनलाभ!
अगस्त का दूसरा सप्ताह शुरू होने वाला है और ऐसे में अगर आप भी अपने आने वाले भविष्य को लेकर के सवालों के भँवर में डूबे हुए हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि ऐस्ट्रोसेज के इस साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग में हम आपके इन्हीं सवालों के जवाब देने का ही प्रयत्न करते हैं।
साप्ताहिक राशिफल के इस खास ब्लॉग में हम आने वाले सात दिनों की विस्तृत भविष्यवाणी के साथ-साथ आपको मनाए जाने वाले व्रत त्योहार, ग्रहण गोचर, बैंक अवकाश, विवाह मुहूर्त की जानकारी भी देते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं और जान लेते हैं स्वतंत्रता दिवस का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है।
तिथि त्रयोदशी – 05:53:37 तक, चतुर्दशी – 27:07:06 तक
पक्ष शुक्ल
अभिजीत मुहूर्त 11:58:27 से 12:50:47 तक
दिशाशूल पश्चिम
व्रत त्यौहार: इस दिन कोई भी व्रत त्यौहार नहीं है।
इस सप्ताह में प्रीति योग का निर्माण होने वाला है। इस योग के बारे में कहा जाता है कि जो भी जातक इस योग में जन्म लेते हैं वह विषयों के ज्ञाता होते हैं, जीवंत होते हैं और अपने जीवन में कोई भी कार्य बेहद उत्साह पूर्वक करते हैं। साथ ही ऐसे जातक सौंदर्य प्रेमी और विपरीत लिंग के लोगों से प्रेम करने वाले होते हैं। इसके अलावा ये लोग स्वभाव में चतुर होते हैं और किसी भी तरह अपना सर्वार्थ सिद्ध करना जानते हैं।
ग्रहण गोचर के बारे में बात करें तो ग्रहों की चाल का ज्योतिष में विशेष महत्व होता है। जब भी कोई ग्रह कोई भी परिवर्तन करता है फिर वह चाहे वो राशि परिवर्तन हो या अपनी गति में परिवर्तन करता हो तो इससे व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव अवश्य पड़ता है और यही वजह है की राशिफल की भविष्यवाणी करते समय ग्रहों की चाल को विशेष रूप से देखा और समझा जाता है।
बात करें 12 से 18 अगस्त के बीच होने वाले ग्रहण और गोचर की तो इस सप्ताह में दो परिवर्तन होने वाले हैं जिसमें से पहला 12 अगस्त को होगा जब 9:49 पर बुध ग्रह सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे। जानकारी के लिए बता दें इससे पहले 5 तारीख को बुध सिंह राशि में ही वक्री हुए थे उसके बाद 16 अगस्त को सिंह राशि में ही सूर्य का गोचर हो जाएगा। यह गोचर 19 बजकर 32 मिनट पर होगा।
यहां यह बात भी गौर करने वाली है कि सिंह राशि में इस वक्त 3 महत्वपूर्ण ग्रहों की युति भी होगी। दरअसल 31 जुलाई को शुक्र का सिंह राशि में गोचर हुआ था। इससे पहले 19 जुलाई को बुध का सिंह राशि में गोचर हुआ था और अब 16 अगस्त को सूर्य भी सिंह राशि में आ जाएंगे। ऐसे में इन तीन महत्वपूर्ण ग्रहों की युति होने वाली है जिसका स्वाभाविक रूप से सभी 12 राशियों के जातकों पर असर अवश्य पड़ेगा। आपकी राशि को यह त्रिग्रही योग किस तरह से प्रभावित करेगा यह जानने के लिए आप अभी विद्वान ज्योतिषियों से जुड़कर इसका जवाब जान सकते हैं।
अब बात करें बैंक अवकाशों की तो इस सप्ताह में कई बैंक अवकाश पड़ने वाले हैं जिनमें से पहले होगा 13 अगस्त 2024 मंगलवार को इस दिन देशभक्ति दिवस है। इसका अवकाश मणिपुर में रहेगा। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है जो की एक राष्ट्रीय बैंक अवकाश होता है। इसके अलावा 15 अगस्त गुरुवार के दिन पारसी नव वर्ष भी है। इसका आवकाश दमन और दीव, दादरा और नगर हवेली, गुजरात और महाराष्ट्र में होता है। इसके बाद 16 अगस्त शुक्रवार के दिन विधिवत स्थानांतरण दिवस है जिसका अवकाश पांडिचेरी में होता है।
12 से 18 अगस्त 2024- विवाह मुहूर्त
विवाह मुहूर्त की बात करें तो इस सप्ताह में कोई भी विवाह मुहूर्त नहीं पड़ने वाला है। ऐसे में अगर आप विवाह करना चाहते हैं या आपके घर में कोई विवाह योग्य हो गया है तो अभी आपको रुकने की सलाह दी जा रही है। इसके अलावा आप चाहे तो विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श लेकर आप अपने विवाह के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
अब अपने इस आखिरी सेगमेंट में हम बात करते हैं इस सप्ताह में पड़ने वाले मशहूर सितारों के जन्मदिन के बारे में। ऐसे में बात करें 12 से 18 अगस्त के बीच में किन सितारों का जन्मदिन मनाया जाएगा तो वह सबसे पहले
12 अगस्त सारा अली खान (एक्ट्रेस) सायशा सहगल (एक्ट्रेस)
13 अगस्त अपरा मेहता (एक्ट्रेस) काम्या पंजाबी (एक्ट्रेस)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
प्रश्न 1: 12 से 18 अगस्त के बीच कौन-कौन से व्रत-त्योहार किए जाएंगे?
उत्तर: चौथा सावन सोमवार व्रत, चौथा मंगला गौरी व्रत, श्रावण पुत्रदा एकादशी, वर लक्ष्मी व्रत
प्रश्न 2: मीन राशि के जातकों का प्रेम जीवन इस सप्ताह कैसा रहेगा?
उत्तर: इस सप्ताह मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में नयापन और रोमांस देखने को मिलेगा।
प्रश्न 3: इस सप्ताह कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होगा?
उत्तर: 12 अगस्त को 9:49 पर बुध ग्रह सिंह राशि में अस्त हो जाएंगे और 16 अगस्त को सिंह राशि में ही सूर्य का गोचर 19 बजकर 32 मिनट पर होगा।
अस्त बुध बढ़ाएँगे इन राशियों की दुविधा- सोचे-समझे फैसले भी साबित होंगे खतरनाक!
कुंडली में ग्रहों का अस्त होना बहुत ही आम बात मानी जाती है। अस्त ग्रहों की घटना सूर्य की वजह से होती है। सूर्य को ज्योतिष में एक राजसी ग्रह माना गया है। कहा जाता है कि जब कोई भी ग्रह सूर्य के बहुत करीब आ जाता है तो वह अपनी शक्तियां खोने लगता है और ज्योतिष में इसे अस्त के नाम से जाना जाता है।
जल्द ही अगस्त के महीने में बुध ग्रह सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं। हमारा यह खास ब्लॉग इसी विषय के इर्द-गिर्द तैयार किया गया है। अपने इस खास ब्लॉग के माध्यम से जानेंगे 12 अगस्त को सिंह राशि में बुध अस्त की ये ज्योतिषीय घटना सभी 12 राशियों को किस तरह से प्रभावित करेगी, ज्योतिष में अस्त बुध का क्या महत्व होता है, साथ ही जानेंगे अस्त बुध के नकारात्मक प्रभावों से बचने के कुछ बेहद सरल और ज्योतिषीय उपायों की जानकारी।
सबसे पहले बात करें समय की तो दरअसल सिंह राशि में बुध 12 अगस्त 2024 को 9:49 पर अस्त हो जाएंगे। इसके अलावा यहां यह भी जानना महत्वपूर्ण हो जाता है कि सूर्य से अस्त ग्रहों की दूरी अलग-अलग निर्धारित की गई है। जैसे बात करें चंद्रमा की तो जब चंद्रमा सूर्य के दोनों तरफ 12 डिग्री के भीतर आ जाता है तो अस्त हो जाता है। वहीं बुध की बात करें तो सूर्य के निकट 5-6 डिग्री के अंदर आने पर सूर्य अस्त हो जाता है। हालांकि अगर बुध वक्री चाल में चल रहा है तो यह 12 डिग्री निकट आने पर अस्त होता है। शुक्र की बात करें तो 5 6 डिग्री के भीतर आने पर अस्त हो जाता है। वहीं अगर शुक्र वक्री गति में है तो यह आठ डिग्री पर अस्त होगा।
इसके अलावा अन्य ग्रहों की बात करें तो,
मंगल: सूर्य के दोनों ओर 7-8 डिग्री के भीतर अस्त होता है।
बृहस्पति: सूर्य के दोनों ओर 9-10 डिग्री के भीतर अस्त होता है।।
शनि: सूर्य के दोनों ओर 9-10 डिग्री के भीतर अस्त होता है।।
राहु और केतु छाया ग्रह हैं और ये अस्त नहीं होते हैं।
इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राहु और केतु को चूंकि छाया ग्रह का दर्जा दिया गया है ऐसे में सूर्य के बहुत करीब आने पर यह अस्त नहीं होते हैं बल्कि यह ग्रहण का कारण बनते हैं।
अस्त ग्रह अपनी शक्ति खो देते हैं और कुंडली में अपने शुभ परिणाम व्यक्ति के जीवन में नहीं दे पाते हैं। हालांकि यहां पर भी कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होता है। जो ग्रह सूर्य की जितना करीब जाता है उसे उतना ही अस्त का सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर बुध सूर्य से 14 डिग्री दूर है तो यह अपने प्रारंभिक दहन या अस्त चरण में प्रवेश कर जाता है लेकिन अगर यह सूर्य से 5 डिग्री दूर है तो यह गंभीर रूप से अस्त माना जाता है।
क्या यह जानते हैं आप? ग्रहों का अस्त होना जलने के समान अलग-अलग श्रेणियां में बांटा गया है: प्रथम डिग्री, 2 डिग्री, 4 डिग्री अस्त होना। कुछ ग्रह दूसरों की तुलना में ज्यादा गंभीर अस्त माने जाते हैं। यहां तक की यह विकृति का कारण भी बनते हैं।
बुध अस्त
बुध और सूर्य आमतौर पर कक्षा में हमेशा एक दूसरे के करीब भी मौजूद होते हैं जिसका अर्थ है कि वह दोनों एक साथ ही यात्रा करते हैं और उन दोनों के बीच की दूरी 25 डिग्री के अंतर से अधिक नहीं होती है। अगर आप ध्यान दें तो बुध सूर्य के सबसे निकटतम ग्रह है और उसके बाद शुक्र है जिसका अर्थ है कि सूर्य से दूर रहने की तुलना में सूर्य के करीब बुध बेहतर परिणाम देगा।
बुध और सूर्य की इस ऊर्जा को कम उम्र में ही अधिकतम 32 वर्ष की आयु तक ही चिंता जनक या परेशानी जनक माना जा सकता है क्योंकि इसमें आक्रामकता, सक्रिय दिमाग, और कभी-कभी चिंतित ऊर्जा प्रकट हो सकती है। हालांकि बुध की तीव्रता धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। ज्योतिष के अनुसार बुध सबसे तेज गति से चलने वाले ग्रहों में से एक माना गया है। यही कारण है कि मजबूत बुध कन्या और मिथुन राशि के जातकों को अंदर से बहुत मजबूत बनाता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति जानते हैं कि अपना नियंत्रण और भावना को खोये बिना कठिनाई से कैसे निपटना है।
जब बुध सूर्य के पीछे हो (बुध सूर्य से कम डिग्री रखता है)- यह सबसे कम प्रभावित स्थान माना जाता है क्योंकि आम तौर पर यह दर्शाता है कि व्यक्ति के बौद्धिक संचार और विश्लेषण आत्मक कौशल को बढ़ाने और स्थिर होने में समय लगेगा। ऐसे व्यक्ति गणनात्मक, सावधान और अपने जीवन के हर पहलुओं को बारीकी से ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ते हैं। जब भावनात्मक अभिव्यक्ति की बात आती है तो यहां बुध कम प्रभावित नजर आ सकता है क्योंकि ऐसे व्यक्ति कुछ भी कहने से पहले बहुत अधिक सोचते हैं, अपनी भावनाओं और विचारों का ज्यादा विश्लेषण करते हैं। हालांकि बुध 28 से 32 वर्ष की आयु के बीच अधिकतम परिणाम दे सकता है।
जब बुध सूर्य के सामने हो (बुध सूर्य से अधिक डिग्री धारण करता है)- ऐसी स्थिति में व्यक्ति बेहद भावुक और अभिव्यंजक प्रभाव के होते हैं और कम उम्र से ही कम गुस्सा दिखाते हैं। ऐसे व्यक्तियों का स्वभाव बहादुर और सक्रिय होते हैं और उनका मन हमेशा कुछ नया सीखने की तलाश में लगा रहता है। ऐसे व्यक्ति आसानी से नए कौशल सीख और प्राप्त कर लेते हैं। हालांकि यहां समस्या निरंतर और समर्पण की कमी नजर आ सकती है। यहां व्यक्ति हर चीज और किसी भी चीज को केवल बुनियादी रूप में ही जानता है जब तक की यह उसके पेशे से ना जुड़ी हो। ऐसे व्यक्ति जीवन के शुरुआती चरण में नेतृत्व की स्थिति प्राप्त करते हैं। हालांकि स्वभाव से यह बेहद ही आवेगी और भावुक होते हैं।
सूर्य अन्य ग्रहों को जलाने की क्षमता रखता है। जब सूर्य किसी भी ग्रह को अस्त करता है तो इससे उस ग्रह का महत्व कम होने लगता । उदाहरण के तौर पर बात करें तो अगर बुध अस्त है तो यह व्यक्ति की संचार, बुद्धि और विश्लेषणात्मक क्षमता को प्रभावित करेगा।
अस्त ग्रह के उपाय
अस्त ग्रह को मजबूत करने के लिए आप रत्न उपचार या उस ग्रह के लिए कोई विशिष्ट मंत्र जाप के माध्यम से उस ग्रह को मजबूत करके उससे मिलने वाले नकारात्मक प्रभाव को कम कर सकते हैं। जैसे कि अस्त ग्रह से संबंधित रत्न किसी विद्वान ज्योतिषी की परामर्श के बाद पहना जा सकता है। ऐसा करके आपको उस संबंधित ग्रह के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे।
इसके अलावा आप चाहें तो अस्त ग्रह से संबंधित देवी देवता की पूजा करें। यह एक बेहद ही सरल, कारगर और बेहद सटीक उपाय है।
अनुष्ठान और पूजा करें। संबंधित ग्रह की पूजा अनुष्ठान करने से भी अस्त ग्रह से जुड़े नकारात्मक प्रभाव कम होने लगते हैं और व्यक्ति को उस ग्रह की शुभता मिलती है। उदाहरण के लिए बात करें तो मान लीजिए बुध ग्रह अस्त है तो इसके लिए बुधवार को अनुष्ठान करें, बुध से संबंधित चीजों का दान करें, आदि। ज्योतिषियों से मार्गदर्शन प्राप्त करें, समग्र चार्ट के आधार पर व्यक्तिगत उपचार के लिए आप किसी जानकार ज्योतिषी से परामर्श भी कर सकते हैं। वह आपकी जन्म कुंडली और ग्रहों की शक्ति के आधार पर आपको विशिष्ट उपाय बता सकते हैं जिनसे आपको अस्त ग्रह से निकलने वाले अशुभ प्रभावों से छुटकारा मिल सकता है।
मंत्रों का जाप। ast ग्रह से संबंधित मंत्रों का जप भी एक कारगर उपाय है। मंत्र ग्रह की ऊर्जा को संरक्षित करने और उसके नकारात्मक प्रभाव को कम करने की क्षमता रखते हैं।
व्रत आदि करें। अस्त ग्रह से जुड़े विशिष्ट दिन पर उपवास भी एक कारगर उपाय माना गया है। इससे अक्सर ऊर्जा के शुद्धिकरण और संतुलन के रूप में देखा जाता है।
चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं की सिंह राशि में बुध अस्त का सभी 12 राशियों को कैसा प्रभाव मिलने वाला है।
चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं की सिंह राशि में बुध अस्त का सभी 12 राशियों को कैसा प्रभाव मिलने वाला है।
सिंह राशि में बुध अस्त- राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
उत्तर: सिंह राशि में बुध 12 अगस्त 2024 को 9:49 पर अस्त हो जाएंगे।
प्रश्न 2: ज्योतिष में बुध ग्रह का क्या महत्व है?
उत्तर: बुध ग्रह हमारे बुद्धि को, हमारे सोचने समझने की क्षमता, विश्लेषणात्मक कौशल, तंत्रिका तंत्र आदि को नियंत्रित करता है। ऐसे में मजबूत बुध इन सभी क्षेत्रों में शुभ परिणाम लेकर आते हैं।
प्रश्न 3: बुध सिंह राशि में कितने दिनों के लिए अस्त होने जा रहा है?
उत्तर: बुध 26 अगस्त 2024 को 18:14 पर उदय होने वाला है।
प्रश्न 4: बुध का शत्रु कौन है?
उत्तर: ज्योतिष के अनुसार जहां एक तरफ सूर्य और शुक्र बुध के मित्र ग्रह माने गए हैं वहीं मंगल और चंद्रमा बुध के शत्रु होते हैं।
टैरो साप्ताहिक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त, 2024): जानें इस सप्ताह किसे मिलेगा भाग्य का साथ
टैरो साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2024: टैरो कार्ड एक प्राचीन विद्या है जिसका उपयोग भविष्य जानने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग प्राचीन काल से ही टैरो कार्ड रीडर और रहस्यवादियों द्वारा अंतर्ज्ञान प्राप्त करने और किसी विषय की गहराई तक पहुँचने के लिए होता रहा है। यदि कोई व्यक्ति बेहद आस्था और विश्वास के साथ मन में उठ रहे सवालों के जवाब ढूंढ़ने के लिए आता है, तो टैरो कार्ड की दुनिया आपको हैरान कर सकती है। बहुत से लोग मानते हैं कि टैरो एक मनोरंजन का साधन है और इसे ज्यादातर मनोरंजन के रूप में देखते हैं।
साल 2024 के आठवें महीने अगस्त का यह दूसरे सप्ताह यानी कि टैरो साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त 2024 अपने साथ क्या कुछ लेकर आएगा? यह जानने से पहले हम टैरो कार्ड के बारे में बात करेंगे। आपको बता दें कि टैरो की उत्पति आज से 1400 वर्ष पहले हुई थी और इसका सबसे पहला वर्णन इटली में मिलता है। शुरुआत में टैरो को ताश के रूप में राजघरानों की पार्टियों में खेला जाता था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया। मध्यकाल में टैरो को जादू-टोना से जोड़कर देखा जाने लगा और इसके परिणामस्वरूप आम लोगों ने भविष्य बताने वाली इस विद्या से दूरी बनाना सही समझा।
लेकिन टैरो कार्ड का सफर यही थमा नहीं और इसने कुछ दशकों पहले पुनः प्रसिद्धि प्राप्त की जब दुनिया के सामने इसे एक भविष्य बताने वाली विद्या के रूप में पहचान मिली। भारत समेत दुनियाभर में टैरो की गिनती भविष्यवाणी करने वाली महत्वपूर्ण विद्याओं में होती है और अंत में टैरो कार्ड वह सम्मान पाने में सफल हुआ है जिसका वह हक़दार था। तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि अगस्त का यह दूसरे सप्ताह यानी कि 11 अगस्त से 17 अगस्त 2024 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने की संभावना है?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 11 अगस्त से 17 अगस्त, 2024: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: द लवर
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ पेंटाकल्स
करियर: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: नाइन ऑफ कप्स
प्रेम संबंध के लिए द लवर्स का कार्ड एक बेहद ही शानदार कार्ड माना जाता है। यह आपके और आपके साथी के बीच खुशहाल प्रेम को दर्शाता है। यह सोलमेट कार्ड भी है और यह इस बात को इंगित करता है कि आप दोनों अपने रिश्ते में बेहद ही खुश और संतुष्ट हैं। अगर आपके रिश्ते में कोई गलतफहमी थी तो वह इस सप्ताह अवश्य ही दूर हो जाएगी।
किंग ऑफ पेंटाकल्स कार्ड दर्शाता है कि फिलहाल आप अपनी आर्थिक स्थिति से बहुत अधिक संतुष्ट हैं। यह कार्ड यह भी दर्शाता है कि आप अपने पैसों को अपनी पुरानी जगहों में सुरक्षित रखना पसंद करते हैं और बिना किसी धोखाधड़ी और शॉर्टकट के साफ सीधे तरीकों का उपयोग करके पैसा कमाना चाहते हैं। आप अपने जीवन में धन का सम्मान करते हैं और इसे महत्व देना भी सीख चुके हैं।
किंग ऑफ स्वॉर्ड्स यह दर्शाता है कि कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मज़बूत और प्रभावशाली बनी हुई है। हालांकि आप मतलबी भी हो सकते हैं लेकिन, आपको नए अवसरों की प्राप्ति के लिए अपने सेफ जोन से बाहर निकलकर नई चुनौतियों को स्वीकार करना होगा। यह आपके करियर में आगे बढ़ने और उत्कृष्टता प्राप्त करने में मदद करेगा।
नाइन ऑफ कप्स का कार्ड दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य शानदार बना रहेगा। आप इस अवधि फिट महसूस करेंगे और यदि आप किसी बीमारी से ग्रस्त हैं, तो इस सप्ताह आपको उससे निजात मिल सकती है और आप पहले से बेहतर महसूस करेंगे। इसके अलावा, आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे और बाहर घूमेंगे और हर काम सक्रिय होंगे।
शुभ अंक: 18
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द वर्ल्ड
आर्थिक जीवन: द स्टार
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: पेज़ ऑफ वैंड्स
वृषभ राशि के जातकों को प्रेम जीवन में द वर्ल्ड कार्ड प्राप्त हुआ है और यह आपके लिए अद्भुत कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपको अपने पार्टनर से बहुत सम्मान और आदर प्राप्त होगा। उनका पूरा जीवन आपके इर्द-गिर्द घूमेगा और वे आपके साथ बहुत अधिक खुश हैं। इस अवधि आपका रिश्ता बहुत अधिक मजबूत व प्रेम से भरा रहेगा।
वित्तीय रीडिंग की बात करें तो द स्टार एक उत्कृष्ट कार्ड है। यह भविष्यवाणी कर रहा है कि वृषभ राशि के जातकों को अपने पुराने निवेश से बड़े धन लाभ होने की संभावना है। इसके प्रभाव से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मज़बूत होगी और धन से जुड़े मामलों में भाग्य आपका भरपूर साथ देगा। साथ ही, आपको अपनी मेहनत व प्रयास का पूरा फल प्राप्त होगा।
नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड, आपके करियर में आने वाले शानदार अवसरों की ओर इशारा कर रहा है। इस सप्ताह आपको नए मौके मिलेंगे और आप अपने करियर में नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में सफल होंगे। इस दौरान आपको कोई बड़ी बिज़नेस डील मिल सकती है या फिर नौकरी में आपका प्रमोशन होना संभव है।
पेज ऑफ वैंड्स एक माइनर आर्काना कार्ड है और यह दर्शाता है कि आपका स्वास्थ्य शानदार रहने वाला है। यदि आप किसी बीमारी या चोट से जूझ रहे थे तो अब आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। यह आपसे अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने की दिशा में कदम उठा रहे हैं और जल्दी है बेहतर स्वास्थ्य प्राप्त करेंगे।
शुभ अंक: 33
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: व्हील ऑफ फार्च्यून
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: नाइट ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ पेंटाकल्स
मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए यह सप्ताह खुशियों से भरा रहेगा क्योंकि इस अवधि में आपको जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। आपका प्रेम जीवन मधुर बना रहेगा और अगर आप किसी को पसंद करते हैं, तो हो सकता है कि वह भी आपको पसंद करता हो इसलिए आगे बढ़ें और उनके सामने अपने दिल की बात रखें।
आर्थिक जीवन में आपको किंग ऑफ कप्स कार्ड मिला है, जो आपको सलाह दे रहा है कि इस अवधि आपको तार्किक होकर विचार करने की जरूरत है न केवल भावनात्मक रूप से। इस सप्ताह आपको कोई भी निर्णय भावनाओं में बह कर नहीं लेना चाहिए और अपने फैसले पर बहुत अच्छे से पुनर्विचार करना चाहिए। यह कार्ड आपको चेतावनी देता है कि जब वित्त की बात आती है तो बहुत अधिक भावुक न हों और अपनी भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अपने खर्चों की योजना बनाना शुरू करें।
नाइट ऑफ वैंड्स कहता है कि यह जातक करियर में नई-नई चीज़ों के बारे में जानने और सीखने के लिए पूरे जोश एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे। अगर आप रातोंरात सफलता पाना चाहते हैं, तो ऐसा होना मुश्किल रह सकता है। कहीं न कहीं इसका असर आपके करियर पर नकारात्मक रूप से पड़ सकता है।
टेन ऑफ पेंटाकल्स को स्वास्थ्य के लिए सकारात्मक कार्ड कहा जाएगा और ऐसे में, यह पूरा सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप इस अवधि में परिवार और दोस्तों के साथ रहेंगे जिस वजह से आप स्वस्थ और ख़ुश रहेंगे।
शुभ अंक: 32
कर्क राशि
प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ कप्स
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए पेज़ ऑफ कप्स को अच्छा कार्ड माना जाएगा। यह कार्ड प्रेम प्रस्तावों, मेलमिलाप और शादी आदि की तरफ इशारा करता है। पेज़ ऑफ कप्स भविष्यवाणी कर रहा है कि यह सप्ताह आपके लिए प्रेम और उत्साह आदि से भरा रहेगा।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो जस्टिस कार्ड आपको अपनी धन से जुड़े मामलों के प्रति ध्यान देने के लिए कह रहा है। यहाँ हम कहना चाहते हैं कि आपको पैसा सही स्रोतों और सही तरीके से कमाना चाहिए। साथ ही, बिना सोचे-समझे खर्च करने से आपको भविष्य में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें।
करियर में आपको क्वीन ऑफ पेंटाकल्स मिला है जो कि एक अच्छा कार्ड है। यह भविष्यवाणी कर रहा है कि कर्क राशि के जातक अपने करियर में जिस भी मुकाम पर है, वह खुश दिखाई देंगे चाहे वह कार्यस्थल हो, करियर में मिली उपलब्धियां हों या जिस पद पर आप हैं वह हो। यह जातक अपने काम से ख़ुश और संतुष्ट होंगे।
नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स आपकी सेहत को लेकर कह रहा है कि जल्द ही यह जातक रिकवरी की रफ़्तार पकड़ेंगे। आशंका है कि यह जातक अपने जीवन में तेज़ी से आगे बढ़ने की वजह से तनाव का शिकार हो गए। हालांकि,आने वाले सप्ताह में आप राहत की सांस लेंगे और आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि आपको सहायता की आवश्यकता होगी, तो आप नहीं हिचकिचाएंगे।
प्रेम लिहाज़ से आपको टू ऑफ कप्स सिंह राशि के जातकों के लिए एक शानदार कार्ड प्रतीत हो रहा है, जो दर्शा रहा है कि आप इस सप्ताह आप और आपका साथी भावनात्मक रूप से एक दूसरे के करीब आएंगे। आप एक दूसरे के महत्व को समझेंगे। यदि आप दोनों के बीच कोई विवाद या झगड़ा चल रहा है तो वह इस अवधि में सुलझ जाएगा।
आर्थिक जीवन की बात करें तो द वर्ल्ड संकेत देता है कि आप वर्तमान में आर्थिक रूप से बहुत स्थिर और सुरक्षित महसूस करेंगे। साथ ही, आप अपने प्रियजनों के साथ यात्रा और घूमने-फिरने पर अपना पैसा खर्च करने का निर्णय ले सकते हैं। इस अवधि आप आखिरकार अपनी कड़ी मेहनत का फल भोगेंगे और उन सभी सुख-सुविधाओं का आनंद लेंगे जो आपने दिन-रात काम करके एक साथ हासिल की हैं।
करियर में द मैजिशियन सबसे शानदार कार्डों में से एक है जिसके बारे में आप सोच सकते हैं। इस सप्ताह आप अपने संगठन के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण डील कर सकते हैं और अपने काम के लिए पदोन्नति या अन्य प्रकार का पुरस्कार प्राप्त कर सकते हैं। यदि आपका खुद का बिज़नेस हैं, तो एक नई डील आपके व्यवसाय को कई गुना आगे बढ़ाने में मदद करेगी और आपको सफलता के मार्ग पर ले जाएगी। यदि आप किसी चीज़ को पाने की इच्छा रख रहे हैं और उसे पाने के लिए कड़े प्रयास कर रहे हैं तो आपको वह निश्चित रूप से हासिल होगी।
स्वास्थ्य के लिहाज़ से स्ट्रेंथ कार्ड दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। इसके अलावा, यह कार्ड बताता है कि आप अच्छी मानसिक स्थिति में होंगे और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी आपका साथ देगा। इस दौरान आप फिट महसूस करेंगे।
शुभ अंक: 10
कन्या राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: किंग ऑफ कप्स
करियर: ऐस ऑफ़ पेंटाकल्स (रिवर्ज्ड)
स्वास्थ्य: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
सिंह राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए द मून कार्ड अनुकूल कार्ड प्रतीत नहीं हो रहा है। यह कार्ड दर्शा रहा है कि आप इस समय असहज और अस्थिर महसूस कर सकते हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच संचार संबंधी समस्याएं पैदा होने के संकेत हैं। यदि हाल ही में आपके प्रेम संबंध की शुरुआत हुई है, तो आपको अपने पार्टनर से धोखा मिलने की आशंका है। आपसे इस नए रिश्ते में कुछ बातें या सच छिपाया जा सकता है।
आर्थिक जीवन में किंग ऑफ कप्स कार्ड भविष्यवाणी कर रहा है कि आप इस सप्ताह अपनी बुद्धिमता से आर्थिक रूप से काफी सहज और स्थिर महसूस करेंगे। हालांकि, भौतिक सुखों के मामले में आपके अंदर प्रोत्साहन की कमी आ सकती है। कुल मिलाकर इस सप्ताह आप धन से संबंधित समस्या परेशान नहीं करेगी।
करियर के लिहाज़ से ऐस ऑफ पेंटाकल्स (रिवर्ज्ड) कार्ड आपके कुछ ख़ास प्रतीत नहीं हो रहा है। यह दर्शा रहा है कि इस सप्ताह आपके हाथों से पदोन्नति पाने का मौका खो सकता है, जिसकी आपको उम्मीद थी। यह कार्ड आपको अस्थिरता की भावना का संकेत देता है। आपको ऐसा लग सकता है कि आप अपनी नौकरी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहे हैं, और चिंतित है कि आप खराब प्रदर्शन के कारण कहीं आपको नौकरी से हाथ न धोना पड़ जाए।
स्वास्थ्य के मामले में नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स कहता है कि आपको इस महीने अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। नियमित व्यायाम करें। इसकी मदद से भविष्य में भी आपकी सेहत अच्छी रह पाएगी।
प्रेम में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत देता है कि तुला राशि वाले, इस सप्ताह आप अपने साथी से सारे रिश्ते तोड़ कर अलग होने का विचार बना चुके होंगे और अपने उज्जवल भविष्य के बारे में सोचकर आगे बढ़ने का फैसला लेंगे। या यह भी होने की आशंका है कि आप और आपका साथी पिछले विवादों को भूलकर आगे बढ़ेंगे और अपने रिश्ते से नई शुरुआत करेंगे।
आर्थिक रीडिंग में द स्टार का कार्ड एक शानदार कार्ड माना जाता है। यह कार्ड स्पष्ट रूप से संकेत दे रहा है कि आप इस सप्ताह आर्थिक रूप से बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपको अच्छी बढ़ोतरी या शानदार ऑफर मिलने की संभावना है जो आपको एक स्थिर और सुरक्षित वित्तीय भविष्य प्रदान करेंगे।
करियर के लिहाज से आपके पास सिक्स ऑफ वैंड्स कार्ड आया है जो इस बात को दर्शा रहा है कि आपकी कड़ी मेहनत अब सफल होने वाली है और आप अंततः अपने लिए एक सकारात्मक करियर बनाने की दिशा में किए गए प्रयासों का लाभ उठाएंगे। आपके बॉस आपकी मेहनत की सराहना करेंगे और आपको अच्छे लाभ प्रदान करेंगे।
स्वास्थ्य के लिहाज से किंग ऑफ कप्स एक बेहतरीन कार्ड है, जो दर्शा रहा है कि आपको अपने दोस्तों और परिवार की मदद से जल्द स्वस्थ होने में मदद मिलेगी। आप इस सप्ताह अधिकतर समय अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे और अगर आप बीमार हैं तो यह एक संकेत है कि आप जल्द ही ठीक होने वाले हैं।
शुभ अंक: 15
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: एटऑफ़ वैंड्स
आर्थिक जीवन: द टॉवर
करियर: द हर्मिट
स्वास्थ्य: किंग ऑफ स्वॉर्ड्स
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह का पहला कार्ड एट ऑफ वैंड्स मिला है जो संकेत दे रहा है कि अगर आप पिछले सप्ताह किसी लड़ाई झगड़े के चलते अपने पार्टनर के साथ बातचीत नहीं कर पाए हैं तो जल्द ही आपके साथी की तरफ से संचार या बातचीत की पहल होने वाली है। आपको जल्दी उनका कॉल या फिर मैसेज मिलेगा और चीज़ें वापस से बेहतर होने लगेगी। इस अवधि आप एक-दूसरे के बेहद करीब महसूस करेंगे।
आर्थिक रीडिंग में द टॉवर का कार्ड आपको पैसे को सावधानी से संभालने की चेतावनी दे रहा है। टॉवर कार्ड दिवालियापन का संकेत भी दे सकता है। ऐसे में, आपको इस समय अपने धन से संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचने की आवश्यकता होगी। अगर आपने अभी तक धन संचित नहीं किया है तो बेहतर होगा कि आप तुरंत ही इसकी शुरुआत कर दें क्योंकि भविष्य में आपको जीवन में बड़ी आर्थिक उथल-पुथल देखने को मिल सकती है।
करियर में आपको द हर्मिट कार्ड मिला है, जो संकेत दे रहा है कि आपको अपनी नौकरी, धन और भौतिकवादी महत्वाकांक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करने की जगह अपना ध्यान उन चीजों पर लगाने की आवश्यकता है जो आपको सभी स्तरों पर खुश रख सकती है। यह इस बात के भी संकेत दे रहा है कि आप करियर में बदलाव का विचार कर रहे हैं।
स्वास्थ्य की बात करें तो किंग ऑफ स्वोर्ड्स का कार्ड इस बात के संकेत दे रहा है कि आप अपने प्रति बहुत अधिक कठोर हो रहे हैं। अपने शरीर पर अत्यधिक दबाव डालने वाली गतिविधियों को कम करके या रोक कर अपने स्वास्थ्य का ध्यान दें। सलाह दी जाती है कि आप अपने शरीर की ऊर्जा स्तर के अनुसार ही काम करें।
शुभ अंक: 27
धनु राशि
प्रेम जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: नाइन ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स
धनु राशि के प्रेम जीवन के लिहाज़ से थ्री ऑफ पेंटाकल्स संकेत दे रहा है कि आप और आपका साथी एक-दूसरे का बहुत सम्मान करेंगे और एक-दूसरे से कई चीज़ें सीखेंगे। आप दोनों मिलकर अपने रिश्ते को बहुत अधिक मजबूत बनाएंगे और आदर्श रिश्ते को हासिल करने की दिशा में काम करेंगे।
आर्थिक जीवन में टू ऑफ स्वॉर्ड्स संकेत दे रहा है कि इस अवधि आपके सामने दो बड़े वित्तीय निर्णय आ सकते हैं और आप भ्रमित हो सकते हैं कि आपको पहले किस पर ध्यान देना चाहिए। इस अवधि आप अचानक खुद को वित्तीय संकट में भी पा सकते हैं और इसे संभालना आपको मुश्किल लग सकता है।
करियर के लिहाज़ में नाइन ऑफ वैंड्स संकेत दे रहा है कि आप अपने नौकरी पेशा जीवन में तंग आ चुके हैं और इससे पूरी तरह असंतुष्ट है। आप फंसा हुआ महसूस कर सकते हैं। ऐसा हो सकता है कि आपने एक ही कंपनी में एक ही पद पर लंबे समय तक काम किया हो और अब आप बदलाव चाहते हों, लेकिन आगे बढ़ने और नौकरी बदलने को लेकर भ्रमित हो रहे हों या खुद को प्रतिकूल परिस्थितियों में फंसा हुआ महसूस कर रहे हैं।
स्वास्थ्य के लिहाज़ में आपको एट ऑफ वैंड्स कार्ड प्राप्त हुआ है, जो संकेत दे रहा है कि स्वास्थ्य के लिहाज से यह एक बेहतरीन सप्ताह है और निश्चित रूप से इस अवधि आप फिट महसूस करेंगे और आपको सही उपचार और स्वास्थ्य लाभ की प्राप्ति होगी।
शुभ अंक: 21
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मकर राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: जजमेंट
करियर: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्स
मकर राशि के जातकों के निजी जीवन के लिए परिस्थितियों को ज्यादा अच्छा नहीं कहा जा सकता है। आप या आपके पार्टनर में से कोई एक रिश्ते की जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा है और यह बात आप दोनों में दरार का कारण बन सकती है। साथ ही, आप दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव की कमी दिखाई दे सकती है।
वित्त के क्षेत्र में, द जजमेंट आपको सावधान करते हुए कह रहा है कि इस सप्ताह आपको जल्दबाज़ी में धन से जुड़े निर्णय लेने से बचना होगा। बेहतर होगा कि किसी भी तरह का निवेश या कोई खरीदारी करने से पहले सभी पहलुओं की जांच कर लें।
सेवन ऑफ पेंटाकल्स करियर को लेकर भविष्यवाणी कर रहा है कि यह जातक करियर में सुरक्षित स्थिति पर मौजूद है और अपनी योजना के अनुसार ही मकर राशि वाले आगे बढ़ रहे हैं। काम में की गई आपकी मेहनत का परिणाम अब आपको मिलेगा और ऐसे में, आप करियर में सफलता प्राप्त करने में सक्षम होंगे।
किंग ऑफ कप्स को सकारात्मक कार्ड माना गया है और इसके परिणामस्वरूप, कुल मिलाकर आप इस सप्ताह स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। लेकिन, आशंका है कि आपको जीवन में कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ें, जो कि आपके विकास के लिए जरूरी हो और आपको परिपक्व बनाने का काम करें।
शुभ अंक: 17
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफस्वॉर्ड्स
करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स (रिवर्ज्ड)
कुंभ राशि के जातकों के लिए प्रेम जीवन में आने वाले कार्ड द एम्प्रेस का अर्थ प्यार, पालन-पोषण और देखभाल साथ ही वित्तीय स्थिरता या प्यारी, आरामदायक चीज़ों की सराहना करने का प्रतीक है। यह कार्ड मातृत्व का भी प्रतिनिधित्व करता है ऐसे में यह कभी-कभी विवाह, गर्भावस्था या एक नए परिवार के संकेत भी देता है।
पेज ऑफ़ स्वॉर्ड्स आपकी आर्थिक जीवन के लिए भविष्यवाणी कर रहा है कि सप्ताह के शुरुआत में अपनी आय को बढ़ाने के लिए आपके पास बहुत अधिक शानदार योजनाएं होंगी। जितना अधिक आप वित्तीय दुनिया की जटिलताओं के बारे में जानेंगे, उतना ही बेहतर आप अपनी आय बढ़ाने के लिए इसका अपने लाभ के लिए उपयोग कर पाएंगे।
नाइट ऑफ पेंटाकल्स का कार्ड प्रगति का संकेत देता है। देरी के बावजूद आपके प्रयासों को हर दिन सराहा जाएगा। आप अपनी उपलब्धियां की अधिक बारीकी से जांच करने और यह निर्धारित करने कि आपके लिए क्या काम कर रहा है और क्या नहीं इसके लिए यह एक शानदार समय साबित होगा।
सेवेन ऑफ कप्स का कार्ड दर्शाता है कि इस सप्ताह आप अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर रहे हैं क्योंकि आप जीवन के मूल्यों के बनाए रखने में ज्यादा व्यस्त है। तनाव के परिणाम स्वरूप आप थका हुआ या बीमार महसूस कर सकते हैं और चोट लगने की संभावना भी बढ़ सकती है। यह कार्ड सलाह दे रहा है कि आप कम जिम्मेदारियां लेने का प्रयास करें और अपने व्यस्त जीवन से थोड़ा समय निकालकर अपने लिए आराम अवश्य करें।
शुभ अंक: 26
मीन राशि
प्रेम जीवन: थ्रीऑफ वैंड्स
आर्थिक जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स
करियर: पेज़ ऑफ वैंड्स
स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स
मीन राशि के जातकों के प्रेम जीवन के लिए थ्रीऑफ वैंड्स भविष्यवाणी कर रहा है कि आप रिश्ते में अगला कदम उठाने के बारे में विचार कर रहे हैं यानी आप शादी करने के लिए तैयार हैं। आप और आपका साथी अपना भविष्य एक साथ देखना चाहते हैं और इसके लिए पहले से ही योजना बनाकर चल रहे हैं। मीन राशि के जो जातक सिंगल हैं, उनकी मुलाकात इस अवधि किसी ख़ास व्यक्ति से हो सकती है और वे अपने जीवन में प्यार का स्वागत करने के लिए तैयार हैं।
यह जातक एक सुरक्षित भविष्य का निर्माण करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। सामान्य शब्दों में कहें तो आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए एक साथ कई नौकरियों के बीच जूझ रहे हो सकते हैं। जल्द ही आप आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा भी हासिल करेंगे।
करियर के लिए पेज ऑफ़ वैंड्स बताता है कि आप अभी भी अपने करियर के शुरुआती चरण में हैं और अपने लिए नए-नई विकल्पों की खोज कर रहे हैं। आप कोई भी फैसला जल्दबाजी में नहीं लेना चाहते हैं। पहले आप अपने स्किल्स और अवसरों का आकलन करना चाहते हैं। मूल रूप से आप अपने सही समय का इंतजार कर रहे हैं।
सेहत के लिहाज़ से, फोर ऑफ पेंटाकल्स मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याओं की तरफ संकेत कर रहा है। यह भविष्यवाणी कर रहा है कि यदि आप बीमार है या बीमार सा महसूस कर रहे हैं, तो आपको स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही करने से बचना होगा। ऐसे में, आपको मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा और जल्द से जल्द इसका इलाज़ कराना होगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. टैरो रीडर के रूप में अपनी यात्रा शुरू करने के लिए किस डेक का उपयोग किया जाना चाहिए?
उत्तर: स्पष्टता और समझने में आसानी के लिए राइडर वेट डेक का उपयोग करें
प्रश्न 2.टैरो और ओरेकल कार्ड के बीच क्या अंतर है?
उत्तर: टैरो कार्ड 78 कार्ड का एक डेक है, जिसे मेजर और माइनर आर्काना में विभाजित किया गया है। ओरेकल कार्ड किसी भी आर्काना में विभाजित नहीं हैं और चित्रण अधिक कलात्मक हैं।
प्रश्न 3.टैरो कार्ड को याद करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
उत्तर: टैरो 70% अंतर्ज्ञान और 30% कार्ड का वास्तविक अर्थ है।
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 11 अगस्त से 17 अगस्त, 2024
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख़ को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (11 अगस्त से 17 अगस्त, 2024)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19, 28 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 1 के जातक जो भी फैसला लेते हैं, उस पर टिके रहते हैं। यह लोग बहुत व्यवस्थित होते हैं और इन्हें निर्णय लेने में ज्यादा समय नहीं लगता है। ऐसे में, यह अपने जीवन में ऊंचाइयों को हासिल करने के प्रति समर्पित रहते हैं और यह हर परिस्थिति को अपने पक्ष में करने में सफल रहते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो यह जातक पार्टनर के सामने अपनी भावनाओं का इज़हार करने में सक्षम होंगे। साथ ही, इनका रिश्ता दूसरे लोगों के लिए एक मिसाल कायम करेगा। इस दौरान आपको रिश्ते में सामंजस्य बनाकर चलना होगा जिससे आपका रिलेशनशिप मज़बूत होगा।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह करियर के क्षेत्र में आपको नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और इस तरह के मौके आपके सपनों को सच कर सकते हैं। अगर आपका व्यापार है, तो आपकी प्रशासनिक क्षमताओं में वृद्धि होगी और यह स्किल्स आपके बिज़नेस को बढ़ाने में सहायक साबित होगी।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में मूलांक 1 वाले मन लगाकर पढ़ाई करेंगे और ऐसे में, आप अच्छी सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे। आपके भीतर कुछ विशेष गुण मौजूद होंगे जिसकी वजह से आप फिजिक्स, मेडिसिन और बायोकेमिस्ट्री आदि विषयों में अच्छे अंक प्राप्त कर सकेंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक 1 वालों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा जो कि आपकी मज़बूत रोग प्रतिरोधक क्षमता और ऊर्जा का परिणाम होगा।
उपाय: प्रतिदिन आदित्य हृदयम का पाठ करें।
मूलांक 2
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20, 29 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 2 के जातक ज्यादातर तनाव में रहते हैं इसलिए अक्सर यह कंफ्यूज नज़र आते हैं जिसकी वजह से यह महत्वपूर्ण फैसले लेने में असमर्थ रह सकते हैं। साथ ही, इन जातकों का अधिकतर समय यात्राओं में बीतेगा।
प्रेम जीवन: इस मूलांक के जातकों का रिश्ता बेहतरीन आपसी समझ और एक-दूसरे के प्रति वफ़ादार होने की वजह से पार्टनर के साथ मजबूत होगा। हालांकि, आप दोनों के रिश्ते की मज़बूती खुले विचारों और स्पष्ट बातचीत का नतीजा हो सकती है।
पेशेवर जीवन: इस हफ़्ते के दौरान आपको काम के सिलसिले में किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है जो कि असाइनमेंट के आधार पर हो सकती है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप डेयरी और दूध से जुड़े क्षेत्रों में अपनी चमक बिखरने में सक्षम होंगे।
शिक्षा: मूलांक 2 के छात्र केमिस्ट्री, मरीन जैसे विषयों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। ऐसे में, आप पढ़ाई में बेहतर कर सकेंगे और साथ ही, इस समय आप एक साथ कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे होंगे।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की दृष्टि से, इस दौरान आप ऊर्जावान रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप, आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21, 30 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 3 के जातक धार्मिक प्रवृत्ति के होते हैं और इसकी मदद से आपके व्यक्तित्व में कुछ विशेष गुण जन्म ले सकते हैं। ऐसे में, यह लंबे समय तक आपके लिए फलदायी साबित होंगे। इस दौरान आपको करियर, आर्थिक जीवन या रिश्ते में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इस मूलांक वाले अपने पार्टनर के साथ सीधे और स्पष्ट रूप से बात करेंगे और साथ ही, आपको उनके साथ दिल खोलकर बात करने के मौके मिलेंगे।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन शानदार रहेगा। जिन जातकों का अपना व्यापार है, वह मल्टी-लेवल बिज़नेस में प्रवेश कर सकते हैं जिससे आपको अच्छा ख़ासा लाभ प्राप्त होगा।
शिक्षा: मूलांक 3 वाले मैनेजमेंट, बिज़नेस स्टडीज जैसे विषयों में विशेषज्ञता प्राप्त करने में सक्षम होंगे। ऐसे में, इसका असर आप पर दिखाई देगा।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य को देखें, तो इस सप्ताह मूलांक 3 वालों को छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं जैसे कि सर्दी-जुकाम, खांसी और सिर दर्द आदि।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ बृहस्पतये नमः” का 21 बार जाप करें।
मूलांक 4
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22, 31 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 4 के जातकों की रुचि भौतिक सुख-सुविधाओं या विशेष वस्तुओं को पाने में हो सकती है। साथ ही, आपका झुकाव लंबी दूरी की यात्राओं में हो सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपको परिवार में चल रहे मामलों को देखते हुए तालमेल बिठाना होगा क्योंकि आशंका है कि आपके परिवार में कुछ विवाद लंबे समय से चल रहे होंगे।
शिक्षा: मूलांक 3 के छात्रों को एकाग्रचित होकर पढ़ाई करने की आवश्यकता होगी। संभव है कि पढ़ाई में आपका ध्यान न होने की वजह से आपसे शिक्षा में कुछ गलतियां सकती हैं।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आप पर काम का दबाव बढ़ सकता है है। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनके लिए आने वाला समय समस्याएं लेकर आ सकता है क्योंकि प्रतिद्वंदी आपको कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य की बात करें, तो मूलांक 4 वालों को इस हफ़्ते किसी एलर्जी की वजह से त्वचा से जुड़ी समस्याएं घेर सकती हैं। ऐसे में, आप परेशान नज़र आ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ दुर्गाय नमः” का 22 बार जाप करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मूलांक 5
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14, 23 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 5 वाले अपने दिमाग को नियंत्रित करने में माहिर होते हैं और इस वजह से यह परिस्थितियों के अनुसार काम करते हैं। हालांकि, इन जातकों की रुचि व्यापार करने में भी होती है।
प्रेम जीवन: रिलेशनशिप की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 5 के जातक पार्टनर के सामने अपने बेहतरीन सेंस ऑफ ह्यूमर का प्रदर्शन करेंगे और इसका तरीका काफ़ी शानदार हो सकता है।
शिक्षा: इस हफ़्ते को मूलांक 5 के छात्रों के लिए अनुकूल कहा जाएगा क्योंकि आप पढ़ाई में अपनी क्षमताओं और योग्यताओं को साबित करने में सक्षम होंगे, विशेष रूप से फाइनेंशियल एकाउंटिंग और मैनेजमेंट आदि विषयों में।
पेशेवर जीवन: मूलांक 5 वाले चाहे व्यापार करें या नौकरी, उन्हें दोनों क्षेत्रों में ही लाभ की प्राप्ति होगी और ऐसे में, आप अच्छी सफलता पाने में भी सक्षम होंगे। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो इस समय आप लाभ वाली डील्स कर सकते हैं।
स्वास्थ्य: स्वास्थ्य के लिहाज़ से, इस सप्ताह आप उत्साह और ऊर्जा से भरे रहेंगे इसलिए आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15, 24 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 6 के जातकों में रचनात्मकता एवं कलात्मकता कूट-कूट कर भरी होती हैं और यह अपने आपको परिस्थितियों के अनुसार आसानी से ढाल लेते हैं। इस दौरान आप लंबी दूरी की यात्रा करते हुए दिखाई दे सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप पार्टनर के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखने में कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं क्योंकि आप स्वयं पर से नियंत्रण खो सकते हैं।
शिक्षा: मूलांक 6 के छात्रों को शिक्षा में गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि आप पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में असफल रह सकते हैं। साथ ही, आपकी याददाश्त भी कमज़ोर रहने की आशंका है।
पेशेवर जीवन: करियर के क्षेत्र में इन लोगों को काम करते समय बेहद सावधकान रहना होगा क्योंकि आपसे गलतियां हो सकती हैं। अगर आपका खुद का व्यापार है, तो आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है जिसकी वजह प्रतिद्वंदियों से मिलने वाली कड़ी टक्कर हो सकती है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह आपको त्वचा से जुड़ी कोई एलर्जी, सर्दी-जुकाम आदि समस्याएं अपना शिकार बना सकती हैं जिसके कारण आप परेशान नज़र आ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ शुक्राय नमः” का 33 बार जाप करें।
मूलांक 7
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16, 25 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 7 के जातक सर्वगुण संपन्न होते हैं और यह समय आने पर अपनी योग्यताएं एवं क्षमताएं साबित भी करके दिखाते हैं। हालांकि, इन लोगों का झुकाव अध्यात्म के प्रति होता है।
प्रेम जीवन: प्रेम जीवन की बात करें, तो इन लोगों का पार्टनर के प्रति आकर्षण कम हो सकता है और ऐसा इसलिए होगा क्योंकि अपने मन में उनके लिए प्रेम अब पहले जैसा न रहा हो।
शिक्षा: शिक्षा के क्षेत्र में आपका ध्यान पढ़ाई से भटक सकता है, लेकिन आप अपनी तेज़ बुद्धि के बल पर पढ़ाई में अपना प्रदर्शन बेहतर करेंगे।
पेशेवर जीवन: अगर आप नौकरी करते हैं, तो इस सप्ताह आपको अपने सहकर्मियों के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिन जातकों का अपना व्यापार है, उन्हें अपने बिज़नेस पार्टनर की तरफ से कुछ परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है जिसे संभालने में आप नाकाम रह सकते हैं।
स्वास्थ्य: मूलांक 7 वालों को किसी एलर्जी की वजह से सनबर्न औरत्वचा में जलन आदि की शिकायत रह सकती है और ऐसे में, आप परेशान नज़र आ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ केतवे नमः” का 41 बार जाप करें।
मूलांक 8
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17, 26 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 8 के जातकों को ऐसी परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है जहाँ आपसे कोई कीमती या महंगी वस्तु खो जाए जो कि आपके लिए चिंता का विषय बन सकता है।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह परिवार में चल रही समस्याओं की वजह से आपके और पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती हैं इसलिए इस अवधि में आपके रिश्ते से खुशियां गायब रह सकती हैं।
शिक्षा: मूलांक 8 के जातकों के लिए आशा ही वह कुंजी होगी जो आपको मज़बूत बनाएगी। ऐसे में, आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे और प्रगति हासिल करेंगे।
पेशेवर जीवन: पेशेवर जीवन की बात करें, तो इस मूलांक के जातक संतुष्टि की कमी की वजह से नौकरी में बदलाव करने के बारे में सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं। अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपके लिए ज्यादा लाभ कमाना आसान नहीं रहने की आशंका है।
स्वास्थ्य: इस सप्ताह जातकों को पैरों में दर्द और अकड़न की समस्या रह सकती है जिसकी वजह तनाव हो सकता है इसलिए स्वयं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए आपको योग और ध्यान आदि करने की सलाह दी जाती है।
(अगर आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18, 27 तारीख़ को हुआ है)
मूलांक 9 के जातकों के साहस में वृद्धि होगी और ऐसे में, आप अपने हितों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण फैसले लेने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपको काफ़ी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं।
प्रेम जीवन: मूलांक 9 वालों का रिश्ता इस हफ़्ते अपने पार्टनर के साथ प्रेम और सौहार्द से पूर्ण रहेगा। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आप रिश्ते में ख़ुशियां बनाए रखने में सक्षम होंगे। वहीं, जिन लोगों का विवाह हो चुका है, वह अपने साथी के साथ यादगार समय बिताते हुए दिखाई देंगे।
शिक्षा: शिक्षा की बात करें, तो इस सप्ताह मूलांक 9 वालों का प्रदर्शन पढ़ाई में अच्छा रहेगा और ऐसे में, आप अच्छे अंक हासिल करने में भी सक्षम होंगे। शिक्षा के संबंध में आप अपने लिए एक अलग जगह बना सकेंगे।
पेशेवर जीवन: यह हफ़्ता इन जातकों के लिए नौकरी के नए अवसर लेकर आएगा। अगर आपका अपना व्यापार है, तो आप कड़ी टक्कर के बाद भी अच्छा ख़ासा लाभ कमाने में सफल रहेंगे।
स्वास्थ्य: मूलांक 9 वालों की सेहत इस सप्ताह उत्तम बनी रहेगी जिसकी वजह आपके भीतर मौजूद ऊर्जा होगी।
उपाय: प्रतिदिन “ॐ भूमि पुत्राय नमः” का 27 बार जाप करें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. अंक ज्योतिष के अनुसार, भाग्यशाली अंक कौन सा है?
उत्तर 1. अंक ज्योतिष के अनुसार 3, 7, 13 और 31 अंक को भाग्यशाली माना जाता है।
प्रश्न 2 अंक ज्योतिष से अपना भविष्य कैसे जाने?
उत्तर 2. यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 15 तारीख को हुआ है, तो आपका रूट नंबर 1+5 यानी कि 6 होगा और इस मूलांक की मदद से आप अपना भविष्य जान सकते हैं।
प्रश्न 3. अंक ज्योतिष में मूलांक किसे कहते हैं?
उत्तर 3. जन्मतिथि के सभी अंकों को जोड़ने पर जो अंक प्राप्त होता है उसे मूलांक कहते हैं।
बेहद शुभ योगों में मनाई जाएगी नाग पंचमी, राशिनुसार करें ये काम, ग्रह दोषों से मिलेगी मुक्ति!
प्रत्येक साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर नाग पंचमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जाता है। सनातन धर्म में यह पर्व सबसे प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस विशेष दिन भगवान शिव और उनके प्रिय नागों की पूजा की जाती है। साथ ही, मंदिरों में भक्तों की खास रौनक देखने को मिलती है।
इस खास अवसर पर भगवान शिव के मंदिरों में बहुत अधिक रौनक देखने को मिलती है। वैसे तो यह त्योहार देशभर के लगभग सभी राज्यों में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन भारत, नेपाल और हिंदू आबादी वाले अन्य दक्षिण एशियाई देशों में इस दिन नाग देवता की पूजा करते हैं और शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, नाग पंचमी के दिन नागों की पूजा करने से व्यक्ति के जीवन में आध्यात्मिक शक्ति, मनोवांछित फल और अपार धन की प्राप्ति होती है। साथ ही, ग्रह दोषों से भी छुटकारा मिलता है।
एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको नाग पंचमी 2024 के बारे में सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, महत्व और मुहूर्त आदि। साथ ही, वर्ष 2024 की नाग पंचमी क्यों है ख़ास और कौन से योग बन रहे हैं? इस दौरान किन कामों को आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस ब्लॉग में मिलेंगे। तो आइये बिना देर किये आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले बात करते हैं तिथि व मुहूर्त की।
नाग पंचमी 2024: तिथि व समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस साल ये तारीख 09 अगस्त 2024 को है।
पंचमी तिथि आरम्भ: 09 अगस्त, 2024 की मध्यरात्रि 12 बजकर 38 मिनट से
नाग पंचमी पूजा मुहूर्त : 09 अगस्त की सुबह 05 बजकर 47 मिनट से 08 बजकर 26 मिनट तक
अवधि : 2 घंटे 39 मिनट
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
नाग पंचमी पर शुभ योग
इस बार नाग पंचमी 2024 बहुत ही शुभ होगी क्योंकि इस दिन दो शुभ योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन सिद्ध योग और शिव योग बन रहा है, जो बहुत अधिक फलदायी साबित होगा। बात यदि शिव योग की करें तो शिव योग को तंत्र या वामयोग भी कहते हैं और इस योग में भगवान शिव की पूजा करना और उनसे जुड़े उपाय करना आपके लिए शुभ साबित होगा। वहीं सिद्धि योग जिसे सिद्ध योग के नाम से भी जाना जाता है। वैदिक ज्योतिष में सबसे शुभ और शक्तिशाली योगों में से एक है। इसका निर्माण एक विशेष समय पर तिथि, दिन और नक्षत्र के मेल से होता है।
नाग पंचमी का महत्व
नाग पंचमी का त्योहार नाग और सांपों की पूजा के लिए समर्पित है। दरअसल, सनातन धर्म में सभी जीव-जंतुओं को भगवान का दर्जा दिया गया है। इसी क्रम में, धर्मग्रंथों में नाग को भी देवता माना गया है जिनके सम्मान में नाग पंचमी का त्योहार हर साल मनाया जाता है और नागपंचमी के दिन आठ नागों की पूजा होती है। इनमें अनन्त, वासुकी, पद्म, महापद्म, तक्षक, कुलीक, कर्कट और शंख हैं।
हालांकि, हिंदू धर्म में देवी-देवताओं का नागों के साथ बहुत अधिक पुराना रिश्ता रहा है, जिसकी झलक हमें देवी-देवताओं के चित्रों में देखने को मिलती है। भगवान श्री हरि विष्णु की शैय्या शेषनाग हैं और नाग देवता को ही भगवान शिव ने अपने गले में धारण किया है। इसलिए नाग पंचमी के त्योहार का विशेष महत्व है। इस दिन नाग व सांपों की पूजा करके, उन्हें दूध पिलाया जाता है। माना जाता है कि ऐसा करने से कुंडली से कालसर्प दोष से छुटकारा मिलता है और हर मनोकामना पूरी होती है।
अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं नाग पंचमी 2024 पर कैसे करें नागों की पूजा।
नाग पंचमी के दिन सूर्योदय से पहले उठें और सभी कार्यों से निवृत्त होकर स्नान कर साफ वस्त्र धारण करें।
इसके बाद देवी-देवताओं का ध्यान करें और सूर्य देव को जल अर्पित करें।
घर और मंदिर की सफाई करें और फिर गंगाजल से छिड़काव कर शुद्ध करें।
इसके बाद मुहूर्त में साफ चौकी पर नाग देवता का चित्र या मिट्टी से बने हुए सर्प की मूर्ति विराजमान करें।
बता दें कि इस दिन इन्हीं अष्ट नागों की पूजा करने की परंपरा है।
अब नाग देवता को चावल, रोली और हल्दी समेत आदि चीजें अर्पित करें।
इसके बाद घी या तिल के तेल का दीपक जलाकर विधि पूर्वक आरती करें और मंत्रों का जप करें।
ध्यान रहे कि नाग पूजा के लिए पंचमी तिथि से एक दिन पहले यानी कि चतुर्थी तिथि पर केवल एक समय ही भोजन ग्रहण करें।
अंत में नाग पंचमी व्रत कथा का पाठ अवश्य करें।
नाग देवता को दूध का भोग का भोग लगाएं और जीवन में सुख-शांति बनी रहे इसके लिए प्रार्थना करें।
नाग पंचमी पर गलती से भी न करें ये काम
यदि आप नाग पंचमी पर भगवान शिव और नाग देवता का दूध से अभिषेक कर रहे हैं तो भूलकर भी तांबे के बर्तन का इस्तेमाल न करें। इसके लिए पीतल के लोटे का ही इस्तेमाल करें।
नाग पंचमी के दिन नागों को किसी भी तरह का कष्ट न पहुंचाएं। उनको कष्ट देने से आप पाप के भागीदार बन सकते हैं।
नाग पंचमी पर सांपों को गलती से भी दूध न पिलाएं क्योंकि सांप के लिए दूध ज़हर का काम कर सकता है।
इस दिन तवे और कढ़ाई में भोजन पकाने से बचें। माना जाता है कि ऐसा करने से नाग देव को कष्ट पहुंचता है।
इसके अलावा, नुकीली और धारदार चीज़ों जैसे चाकू, कैंची, सुई आदि का उपयोग न करें क्योंकि ऐसा करना अशुभ माना जाता है।
नाग पंचमी पर जमीन की खुदाई आदि से जुड़े कार्य भी करने से बचें क्योंकि ऐसा करने से जमीन के अंदर सांपों के बिल टूट सकते हैं, जिसका दोष आप में लग सकता है।
नाग पंचमी को लेकर कई कथाएं प्रचलित है। उसमें से पहली यह है कि समुद्र मंथन के दौरान नागों ने अपनी माता की बात नहीं मानी थी, जिसके चलते वह क्रोध में आ गई और अपने ही पुत्रों को जनमेजय के यज्ञ में जलकर भस्म होने का श्राप दे दिया। सभी नाग घबरा गए व परेशान होकर ब्रह्माजी की शरण में पहुंच गए और उनसे मदद की गुहार लगाने लगे। तब ब्रह्माजी ने कहा कि नागवंश में महात्मा जरत्कारु के पुत्र आस्तिक मुनि तुम सबकी रक्षा करेंगे और वहीं तुम्हें इस श्राप से बाहर निकाल पाएंगे। ब्रह्मा जी ने यह उपाय पंचमी तिथि को ही बताया था। इसके बाद जब राजा जनमेजय ने नागों को भस्म करने के लिए नाग यज्ञ प्रारंभ किया और अग्नि कुंड में आहुति के लिए मंत्रोच्चार करने लगे तो नाग जलने लगे।
तब आस्तिक मुनि ने उन नागों के जीवन की रक्षा की और उनके जलन को शांत करने के लिए उन्होंने नागों पर दूध डाला। आस्तिक मुनि ने सावन शुक्ल पंचमी को नागों के जीवन को बचाया था, इसलिए हर साल इस तिथि को नाग पंचमी का त्योहार मनाया जाता है और नागदेवता का दूध से अभिषेक किया जाता है।
एक अन्य पौराणिक मान्यता के अनुसार, जब समुद्र मंथन हुआ था तब किसी को भी रस्सी नहीं मिल रही थी। इस समय वासुकि नाग को रस्सी की तरह इस्तेमाल किया गया। देवताओं ने वासुकी नाग की पूंछ पकड़ी थी वहीं, दानवों ने उनका मुंह पकड़ा था। मंथन में पहले विष निकला था जिसे शिव भगवान में अपने कंठ में धारण किया था और समस्त लोकों की रक्षा की थी। वहीं, मंथन से जब अमृत निकला तो देवताओं ने इसे पीकर अमरत्व को प्राप्त किया। इसके बाद से ही इस तिथि को नाग पंचमी के पर्व मनाया जाने लगा।
तीसरी पौराणिक कथा के अनुसार, श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पंचमी को ही भगवान श्री कृष्ण ने वृंदावन में रह रहे लोगों की जान नाग को हराकर बचाई थी। श्री कृष्ण भगवान ने सांप के फन पर नृत्य किया था। जिसके बाद वो नथैया कहलाए थे। इसके बाद से ही नागों की पूजा की परंपरा चली आ रही है।
नाग पंचमी पर राशि अनुसार करें उपाय, होगी हर मनोकामना पूर्ण
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए रुद्राष्टाध्यायी का पाठ करना बेहद शुभ साबित होगा। इसके चलते आप राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से छुटकारा पा सकते हैं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन तांबे का एक छोटा सा टुकड़ा बहते हुए पानी में या तालाब में प्रवाहित करना चाहिए। ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों को इस दिन मूंग की दाल जरूरतमंदों को दान करनी चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करना चाहिए और भगवान शिव के मंदिर जाकर नाग के आकार की प्रतिमा चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से आर्थिक जीवन में स्थिरता प्राप्त होगी।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन सूखा नारियल किसी जरूरतमंद को दान करना चाहिए। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन किसी बीमार या जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करनी चाहिए। इससे सेहत से जुड़ी समस्याओं से आपको छुटकारा मिलेगा।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन घर में शिव स्तुति करना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को नागपंचमी के दिन भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए और उन्हें पीले फूल और पीले लड्डू का भोग लगाना चाहिए।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों को नागपंचमी के दिन केसर वाले दूध से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए और उसके बाद गरीबों की सेवा करनी चाहिए।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को नाग पंचमी के दिन भंडारे का आयोजन करना चाहिए और काले तिल शिवलिंग व शहद से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को नागंचमी के दिन बहते पानी में नारियल प्रवाहित करना चाहिए और इस दौरान ‘ऊँ नागदेवताय नमः’ इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों को नागपंचमी के दिन ऊँ नम: शिवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करना चाहिए और रुद्राभिषेक अवश्य करना चाहिए।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. साल 2024 में नाग पंचमी कब मनाई जाएगी?
उत्तर 1. नाग पंचमी का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पंचम तिथि को मनाया जाता है। ग्रेगोरियन कैलेंडर के हिसाब से इस साल ये तारीख 09 अगस्त 2024 को है।
प्रश्न 2. नाग पंचमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है?
उत्तर 2. पौराणिक कथा के अनुसार, इस दिन आस्तिक नामक ब्राह्मण सर्प यज्ञ रोककर नागों की रक्षा की थी।
प्रश्न 3. नाग पंचमी के दिन क्या बनाते हैं?
उत्तर 3. बिहार और उत्तर प्रदेश में नाग पंचमी के दिन मालपुआ बनाने का प्रचलन है।
प्रश्न 4. नाग पंचमी पर हमें क्या नहीं करना चाहिए?
उत्तर 4. इस दिन सांप मारना मना है।
स्वराशि में सूर्य देव होंगे बेहद मज़बूत, इन राशियों का भाग्य चमकेगा सोने की तरह
सूर्य देव को नवग्रहों के राजा कहा जाता है और इन्हें हिन्दू धर्म के साथ-साथ ज्योतिष में भी महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है। हिन्दुओं द्वारा सूर्य को देवता मानकर पूजा जाता है, तो वहीं वैदिक ज्योतिष में यह आत्मा के कारक ग्रह कहे गए हैं जिनके इर्द-गिर्द सभी ग्रह भ्रमण करते हैं। बता दें कि सूर्य महाराज हर महीने गोचर करते हैं और इस प्रकार, इन्हें अपना राशि चक्र पूरा करने में एक साल का समय लगता है। कुछ राशियों में सूर्य की मौजूदगी को बहुत अच्छा माना जाता है और ऐसे में, जब सूर्य अपनी राशि सिंह में गोचर करते हैं, तो इसे बेहद शुभ घटना मानते हैं। अब जल्द ही सूर्य अपना राशि परिवर्तन करेंगे। एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग के माध्यम से आपको सूर्य के सिंह राशि में प्रवेश से जुड़ी समस्त जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, यह गोचर किन राशियों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा? यह भी हम आपको बताएंगे। तो आइए सबसे पहले जानते हैं सूर्य गोचर की तिथि एवं समय के बारे में।
वैदिक ज्योतिष में सूर्य को पिता, पद, आत्मविश्वास, सरकारी नौकरी और मान-सम्मान के कारक ग्रह माना जाता है। इसके अलावा, यह गरिमा, स्वाभिमान, अहंकार, करियर समर्पण, सहनशक्ति, जीवन शक्ति, इच्छाशक्ति और नेतृत्व की गुणवत्ता को भी नियंत्रित करते हैं। अगर शरीर के अंगों की बात करें, तो यह आपके दिल और हड्डियों को दर्शाते हैं। इस प्रकार, जब सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है, तो यह देश-दुनिया सहित सभी राशियों को प्रभावित करते हैं और इसका असर व्यक्ति के जीवन के विभिन्न क्षेत्रों पर पड़ता है। अब सूर्य सिंह राशि में प्रवेश कर रहे हैं जहाँ इनकी उपस्थिति बेहद मज़बूत और शुभ होती है /
जैसे कि हम आपको पहले भी बता चुके हैं कि ज्योतिषीय दृष्टि से अगस्त का महीना बेहद खास रहने वाला है। सूर्य देव 16 अगस्त 2024 की शाम 07 बजकर 32 मिनट पर अपने स्वामित्व वाली राशि सिंह में गोचर कर जाएंगे। बता दें कि सूर्य की स्थिति सिंह राशि में काफ़ी मज़बूत होती है और ऐसे में, यह लोगों को सकारात्मक परिणाम देने में सक्षम होंगे। साथ ही, राशि चक्र की कुछ राशियों के लिए स्वर्णिम काल लेकर आएंगे जिससे आपका भाग्योदय हो सकता है। इनके मान-सम्मान में वृद्धि देखने को मिलेगी। चलिए नज़र डालते हैं इन राशियों पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
सूर्य के सिंह राशि में गोचर से, बदल जाएगी इन राशियों की किस्मत
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर बहुत फलदायी साबित होगा और आपको इस दौरान कार्यों में अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी। कुंडली में सूर्य देव का गोचर आपकी राशि के आय और लाभ भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप, इस दौरान आपकी आय में बेतहाशा वृद्धि होगी। ऐसे में, आपका आर्थिक जीवन मज़बूत बना रहेगा जिसकी वजह आपको होने वाला अपार लाभ होगा। तुला राशि वालों को संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।
इस राशि के जातकों के इस माह किसी नई प्रॉपर्टी या संपत्ति खरीदने के योग बनेंगे। निवेश करने वालों लोगों को अच्छे रिटर्न की प्राप्ति होगी। दूसरी तरफ, जिनका जुड़ाव एक्सपोर्ट और इंपोर्ट से है, उनके लिए सूर्य गोचर की अवधि शानदार रहेगी और आपको पर्याप्त मुनाफा प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है।
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर की अवधि श्रेष्ठ रहेगी और इस दौरान सूर्य देव आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेंगे। बता दें कि आपकी राशि में सूर्य महाराज धन और वाणी भाव में विराजमान होंगे। ऐसे में, इस अवधि में आपकी आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। जिन जातकों का विवाह हो चुका है, उनका शादीशुदा जीवन प्रेम एवं ख़ुशियों से भरा रहेगा। कर्क राशि के लोगों के नए वाहन या फिर प्रॉपर्टी खरीदने की संभावना हैं। करियर के क्षेत्र में आपको प्रगति एवं उन्नति के सुनहरे अवसर प्राप्त होंगे। इस दौरान आपकी वाणी काफ़ी प्रभावशाली रहेगी और इसके परिणामस्वरूप, दूसरे लोग आपसे जल्द ही इंप्रेस हो सकेंगे। आपकी लोकप्रियता का ग्राफ दिनोंदिन बढ़ेगा और आपकी पद-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि वालों का नाम भी उन राशियों में शामिल हैं जिनके लिए सूर्य का सिंह राशि में गोचर फलदायी रहेगा। सूर्य महाराज का राशि परिवर्तन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा क्योंकि इस गोचर के दौरान यह आपकी राशि के नौवें भाव में मौजूद होंगे। ऐसे में, धनु राशि के जातकों का भाग्य आपका साथ देगा और आपको हर कदम पर सफलता प्राप्त होगी।
करियर की बात करें, तो इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को करियर के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। वहीं, जिन जातकों का अपना व्यापार है, उनकी आय इस अवधि में अच्छी रहेगी जिससे आप ख़ुश दिखाई देंगे। जो लोग नौकरी या काम की तलाश में हैं, उन्हें नौकरी के संबंध में कुछ बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। इन जातकों को सूर्य गोचर के दौरान छोटी या बड़ी यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। इसके अलावा, आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेट हुए नज़र आ सकते हैं।
सूर्य गोचर से किन राशियों को लाभ होगा? यह हमने आपको बता दिया है, लेकिन अब अवगत करवाते हैं उन उपायों से जिनकी सहायता से आप सूर्य से सकारात्मक परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. सूर्य का सिंह राशि में गोचर कब होगा?
उत्तर 1. सूर्य ग्रह 16 अगस्त 2024 की शाम 07 बजकर 32 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे।
प्रश्न 2 राशि चक्र में सूर्य की राशि कौन सी है?
उत्तर 2. सभी 12 राशियों में सूर्य देव को सिंह राशि का स्वामित्व प्राप्त है।
प्रश्न 3. सिंह राशि में सूर्य का गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा?
उत्तर 3. सूर्य का सिंह में प्रवेश तुला, कर्क समेत धनु राशि के लिए उत्तम रहेगा।
बुध सिंह राशि में अस्त: मेष सहित इन 5 जातकों के शुरू हो सकते हैं उल्टे दिन!
बुध सिंह राशि में अस्त: एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध सिंह राशि में अस्त के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रभाव से पड़ेगा। बता दें कुछ राशियों को शुक्र के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा इस ब्लॉग में बुध ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे। बता दें कि बुध 12 अगस्त 2024 को सिंह राशि में अस्त होने जा रहे हैं। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।
बुध ग्रह का नाम रोमन देवता मर्क्यूरियस (बुध), वाणिज्य के देवता, देवताओं के दूत और देवताओं और मनुष्यों के बीच मध्यस्थ के नाम पर रखा गया है, जो ग्रीक देवता हर्मीस के अनुरूप है। यह ग्रह सौरमंडल का सबसे छोटा ग्रह है और सूर्य के सबसे निकट है। बुध ज्योतिष में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सामान्य शब्दों में कहें, तो बुध दर्शाता है कि कोई मनुष्य अपनी बातचीत, लिखने और संचार के अन्य माध्यमों का इस्तेमाल करके विचारों को कैसे व्यक्त करता है। साथ ही, विभिन्न माध्यमों से मिलने वाली जानकारी के बारे में क्या सोचता है या उसका उपयोग कैसे करता है। इस ग्रह का संबंध बुद्धि, तर्क और मानसिक मज़बूती से है। जन्म कुंडली में बुध की स्थिति की सहायता से किसी व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता, सीखने, ताकत और जीवन में आने वाली समस्याओं को सुलझाने की क्षमताओं का पता किया जा सकता है।
बुध सिंह राशि में अस्त: तिथि व समय
बुद्धि, व्यापार, वाणी, त्वचा और धन के कारक ग्रह बुध 12 अगस्त 2024 की सुबह 09 बजकर 49 मिनट पर सूर्य के स्वामित्व वाली राशि सिंह में अस्त होंगे। बता दें कि बुध सूर्य की ही राशि में उपस्थित होने के कारण अस्त हो जाएंगे।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
बुध सिंह राशि में अस्त: इन राशियों पर पड़ेगानकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
बुध मेष राशि के जातकों के लिए तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और बुध सिंह राशि में अस्त आपके पांचवें भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप यह आपके लिए प्रतिकूल समय प्रतीत हो सकता है। आशंका है कि आपको अपने करियर में वह लाभ और संतुष्टि नहीं मिले, जो आप चाहते हैं या उम्मीद करते हैं। जिन जातकों का खुद का व्यवसाय है, उन्हें इस दौरान हानि का सामना करना पड़ सकता है। हो सकता है कि आपको उत्पादकता में कमी देखना पड़े और कम या कोई लाभ न हो। हालांकि आर्थिक रूप से, किराए से आने वाली आय आपकी कमाई में वृद्धि करेगी, जिससे आपको संतुष्टि प्राप्त होगी। इस अवधि में आपको अपने स्वास्थ्य पर बहुत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए बुध तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव में अस्त होंगे। बुध अस्त के दौरान आपके जीवन से पूर्ण संतुष्टि गायब नजर आने वाली है। वहीं इसकी जगह आपको सीमित पूर्ति ही प्राप्त होने की संभावना है।
करियर के लिहाज से बात करें तो नौकरी की संभावनाएं आशाजनक रहेगी। हालांकि कार्यक्षेत्र में आपसे गलतियां होने की प्रबल संभावना बन रही है। ठीक इसी तरह व्यावसायिक क्षेत्र में संतुष्टि कम प्राप्त होगी क्योंकि आपको मध्यम स्तर का ही मुनाफा प्राप्त होने वाला है। आर्थिक दृष्टि से आपकी कमाई संतोषजनक हो सकती है। हालांकि, यदि आप अपने धन को समझदारी से योजना बनाकर खर्च करेंगे तो आप पैसे बचाने में सक्षम होंगे। आपकी आय और वित्त पर बहुत अधिक प्रभाव पड़ेगा। इस अवधि किसी भी तरह के बड़े निवेश करने से बचें।
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके पांचवें भाव में अस्त होंगे। करियर के मोर्चे पर जातक अपनी नौकरी में अधिक संतुष्टि प्राप्त करेंगे। आशंका है कि कार्यक्षेत्र में आपको अपने वरिष्ठों से सराहना प्राप्त न हो और न ही सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त हो, जिससे आपको असंतुष्टि प्राप्त हो सकती है।
सिंह राशि के कुछ जातक बेहतर संभावनाओं के लिए अपनी नौकरी छोड़ सकते हैं और कुछ का तबादला हो सकता है और उन्हें बेहतर अवसर मिल सकते हैं, लेकिन वे निराश हो सकते हैं। इस गोचर के दौरान व्यवसाय करने वाले जातकों को अच्छा लाभ प्राप्त होगा और आपका व्यापार तेज़ी से आगे बढ़ेगा। इस अवधि आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होंगे।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध नौवें और बारहवें भावों के स्वामी हैं और बुध सिंह राशि में अस्त आपके ग्यारहवें भाव में होगा, जिसके परिणामस्वरूप आपको कुछ ख़ास अवसर प्राप्त न होने की आशंका है। कार्यस्थल पर आपको लग सकता है कि अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बाद भी आप अपने वरिष्ठों से प्रशंसा प्राप्त करने में असफल हैं या आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय किसी और को मिल सकता है।
यह भी संभव है कि आप खुद को आर्थिक जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़े क्योंकि आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है या आपको धन प्राप्त करने में देरी का सामना करना पड़े। इस अवधि आप धन की बचत करने में भी असफल हो सकते हैं। यही नहीं कार्यक्षेत्र में आपको अनचाहे तबादलों का भी सामना करना पड़ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य के लिहाज से, इस अवधि आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेते हुए नज़र आएंगे।
मकर राशि के जातकों के लिए, बुध छठे और नौवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके आठवें भाव से अस्त होंगे। परिणामस्वरूप, आपको अपने प्रयासों और मेहनत में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है, हालांकि कई बार अप्रत्याशित लाभ भी हो सकता है।
करियर के मोर्चे पर आप असंतुष्टि और काम के दबाव के चलते नौकरी बदलने का विचार कर सकते हैं। हालांकि यहां आपको स्थिति के साथ तालमेल बिठाने की आवश्यकता रहेगी। व्यावसायिक मोर्चे पर आपको आगे विस्तार करने में असफलताओं का चलते नुकसान उठाना पड़ सकता है। आर्थिक मुद्दे पर आपके खर्च ज्यादा रहेंगे जिन्हें आप सही ढंग से प्रबंधित नहीं कर पाएंगे। इसके लिए आपको काफी प्लानिंग करनी पड़ेगी। स्वास्थ्य के मोर्चे पर आपको पेट में दर्द हो सकता है और यह भूख न लगने के चलते होने की संभावना है।
बुध सिंह राशि में अस्त: इन राशियों पर पड़ेगा सकारात्मक प्रभाव
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बुध आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके दसवें भाव में अस्त होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यदि आप अपने करियर या व्यवसाय में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं तो यह थोड़ा कम होगा और आप आपको प्रगति देखने को मिलेगी। जिन जातकों का खुद का पार्टनरशिप में बिज़नेस हैं, उनका रिश्ता पार्टनर से मजबूत होगा। इसी तरह आपका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ेगा और थोड़ा बेहतर मुनाफ़ा कमाना शुरू कर सकते हैं। यदि आपके बॉस पहले आपसे खुश नहीं थे तो अब समय आ गया है कि वे आपका समर्थन करें। आर्थिक रूप से भी, आपको लाभ कमाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। हालांकि बचत कर पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आपके लिए समझदारी से और सोच-समझकर खर्च करना बेहतर होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से, आपको छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं लेकिन कोई बड़ी समस्या नहीं होगी। कुल मिलाकर, आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध सिंह राशि में अस्त: उपयुक्त उपाय
भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा घास और देसी घी के लड्डू चढ़ाएं।
बुध ग्रह के लिए हवन करें।
अपने परिवार की महिलाओं को कपड़े और हरी चूड़ियां उपहार में दें।
किन्नरों का आशीर्वाद लें।
प्रतिदिन गायों को चारा खिलाएं।
पक्षियों को, खास तौर पर कबूतरों और तोते को भिगोए हुए हरे चने खिलाएं।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. सिंह राशि में बुध कब अस्त होंगे?
उत्तर: बुध 12 अगस्त, 2024 की सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर सिंह राशि में अस्त होंगे।
प्रश्न 2. बुध के लिए कौन सी राशियाँ अनुकूल हैं?
उत्तर: अपनी राशियों के अलावा तुला, सिंह, मकर, कुंभ और वृषभ राशि बुध के लिए अनुकूल कही जा सकती है।
प्रश्न 3. क्या बुध एक पुरुष ग्रह है या एक महिला?
उत्तर: बुध एक तटस्थ ग्रह है जो स्त्री और पुरुष दोनों के गुणों को दर्शाता है।
शत्रु ग्रह के नक्षत्र में सूर्य के गोचर से, इन राशियों को मिलेगा हर सुख और धन की नहीं होगी कमी!
वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को एक महत्वपूर्ण एवं प्रमुख ग्रह माना जाता है जो मनुष्य समेत पूरी दुनिया को अपनी रोशनी से जीवन प्रदान करते हैं। इन्हें नवग्रहों के राजा कहा जाता है जो कभी अस्त, उदय और वक्री नहीं होते हैं। सूर्य महाराज का गोचर हर महीने होता है यानी कि प्रत्येक माह यह एक राशि से दूसरी राशि में गोचर करते हैं। अब सूर्य ग्रह जल्द ही अपना नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि सूर्य को आत्मा और पिता के कारक ग्रह कहा जाता है और ऐसे में, इनका नक्षत्र गोचर सभी राशियों को प्रभावित करेगा। लेकिन, कुछ राशियों पर इसका सकारात्मक असर नज़र आएगा। एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन के बारे में समस्त जानकारी प्रदान करेगा। साथ ही, यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा, इससे भी हम आपको अवगत करवाएंगे। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं उन राशियों के बारे में।
आत्मा के कारक ग्रह के नाम से विख्यात सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन हर 14 दिन में होता है। सूर्य के गोचर की तरह इनका नक्षत्र परिवर्तन भी बहुत मायने रखता हैं। पंचांग के अनुसार, वर्तमान समय में सूर्य महाराज अपने पुत्र शनि के नक्षत्र पुष्य में उपस्थित हैं और अब यह 16 अगस्त 2024 की शाम 07 बजकर 53 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। बता दें कि सभी 27 नक्षत्रों में मघा नक्षत्र दसवें स्थान पर आता है। इस नक्षत्र के स्वामी केतु ग्रह हैं और इसकी राशि सिंह है। इसके परिणामस्वरूप, सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर होने से इनका प्रभाव में दोगुना वृद्धि हो जाएगी।
मघा नक्षत्र में सूर्य के बैठे होने से कुछ राशि के जातकों को अपार लाभ मिलेगा। इस दिन सूर्य देव नक्षत्र गोचर करने के साथ-साथ राशि परिवर्तन भी करने वाले हैं जो कि इनकी स्वयं की राशि सिंह में होगा। चलिए आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं उन भाग्यशाली राशियों के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मघा नक्षत्र में सूर्य के गोचर से, इन राशियों को मिलेगा जीवन का हर सुख
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर बहुत शुभ माना जाएगा। बता दें कि सूर्य का यह नक्षत्र गोचर आपकी राशि के तीसरे भाव में होगा। इसके फलस्वरूप, इस राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ प्राप्त होगा। ज्योतिष में सूर्य महाराज सत्ता का प्रतिनिधित्व करते हैं इसलिए इन जातकों को जीवन के हर क्षेत्र में लाभ मिलने के योग बनेंगे। जो जातक सरकारी या फिर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह अवधि शुभ परिणाम लेकर आ सकती है।
करियर के क्षेत्र में आप प्रगति के मार्ग पर चलने के लिए उत्सुक दिखाई देंगे। आर्थिक जीवन को देखें, तो इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। इन लोगों को परिवार के साथ कीमती समय बिताने का मौका मिलेगा और ऐसे में, आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। आप जीवन के विभिन्न आयामों में सफलता हासिल करने में सक्षम होंगे। आपको नौकरी में नए अवसर मिलेंगे और साथ ही, व्यापार में भी काफ़ी मुनाफा होगा।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर फलदायी कहा जाएगा क्योंकि आपकी राशि के दूसरे भाव में सूर्य मौजूद होंगे। इसके फ़लस्वरूप, इन लोगों को निवेश के माध्यम से अच्छा ख़ासा लाभ मिलेगा और साथ ही, आपको पैतृक संपत्ति मिलने के योग बनेंगे। बता दें कि सूर्य महाराज के आपके राशि स्वामी के साथ दोस्ताना संबंध है इसलिए इन जातकों का जीवन खुशियों से भरा रहेगा।
ऐसे में, यह जातक परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय बीता सकेंगे और आपको हर कदम पर पिता का साथ मिलेगा जिससे आप जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने में सक्षम होंगे। आपका जीवन सुख-शांति से पूर्ण रहेगा। कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति मज़बूत बनी रहेगी। जो जातक धन का निवेश करने के बारे में सोच रहे हैं, वह अब ऐसा कर सकते हैं। इन लोगों को अपने पार्टनर के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए भी सूर्य का मघा नक्षत्र में गोचर लाभदायक साबित होगा। इस अवधि में आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा और अध्यात्म के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से आपके विदेश यात्रा पर जाने के योग बनेंगे। ऐसे में, इन लोगों को उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का अवसर प्राप्त होगा। जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य का साथ मिलने से आप खूब सफलता हासिल कर सकेंगे। साथ ही, सूर्य देव का आशीर्वाद अधिकारियों के साथ आपके संबंधों को मज़बूत करने का काम करेगा जिसके चलते भविष्य में आप सकारत्मक परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।
सूर्य का यह गोचर आपके पेशेवर जीवन को सकारात्मक रूप से प्रभावित करेगा और कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आपके रिश्ते मज़बूत बने रहेंगे। ऐसे में, वरिष्ठ अधिकारियों की नजरों में आपके आने से वह आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी या फिर कोई बड़ा पद सौंप सकते हैं। इस अवधि में यह परिवार के सदस्यों के साथ यादगार समय बिताएंगे और ऐसे में, पिता के साथ आपके संबंध पहले की तुलना में मज़बूत होंगे। परिवार में जो समस्याएं काफ़ी समय से चल रही थी, अब उनका समाधान हो जाएगा।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. सूर्य किस नक्षत्र में गोचर करेंगे?
उत्तर 1. सूर्य महाराज पुष्य नक्षत्र से केतु ग्रह के नक्षत्र मघा में गोचर करेंगे।
प्रश्न 2. अगस्त में सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन कब होगा?
उत्तर 2. सूर्य देव 16 अगस्त 2024 की शाम 07 बजकर 53 मिनट पर मघा नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं।
प्रश्न 3. सूर्य देव के आराध्य देव कौन हैं?
उत्तर 3. सूर्य देव के आराध्य भगवान शिव को माना गया है।
दिवाली के बाद शनिदेव करेंगे दुर्लभ राजयोग का निर्माण, इन 3 राशियों का होगा स्वर्णिम काल शुरू!
हिंदू धर्म में सूर्य देव के पुत्र शनि देव को न्याय के देवता एवं कर्मफल दाता माना जाता है। वहीं, ज्योतिष में नवग्रहों में शनि को एक महत्वपूर्ण एवं प्रमुख स्थान प्राप्त है क्योंकि यह मनुष्य जीवन को प्रभावित करने का सामर्थ्य रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि अगर शनि देव किसी व्यक्ति से रुष्ट या प्रसन्न हो जाएं, तो उसको राजा से रंक और रंक से राजा बना सकते हैं इसलिए लोग शनि के नाम से भी भयभीत हो जाते हैं। हालांकि, जब कुंडली का विश्लेषण किया जाता है, उस समय बहुत ध्यान से शनि महाराज की स्थिति को देखा जाता है। शनि देव को सबसे मंद गति से चलने वाला ग्रह कहा जाता है जिन्हें एक राशि से दूसरी राशि में जाने में ढाई साल का समय लगता है इसलिए जब-जब इनका गोचर होता है या यह मार्गी, वक्री या फिर अस्त होते हैं, उस समय देश-दुनिया समेत सभी राशियों पर इनका प्रभाव देखने को मिलता है। ऐसे में, अब शनि ग्रह दिवाली के कुछ दिनों बाद मार्गी होने जा रहे हैं जिससे एक बेहद शुभ राजयोग का निर्माण होगा।
एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग आपको शनि के मार्गी होने से जुड़ी समस्त जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि, समय आदि। साथ ही, इनकी चाल में परिवर्तन होने से एक बेहद दुर्लभ राजयोग का निर्माण होने जा रहा है जिससे कुछ राशियों को बहुत शुभ फल प्राप्त होंगे। इन राशियों के लिए आने वाला समय शानदार रहेगा और हर कदम पर आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किन राशियों के लिए शनि की मार्गी चाल फलदायी रहेगी और किस राजयोग का निर्माण होगा।
शनि मार्गी होकर बनाएंगे शश राजयोग
वैदिक ज्योतिष में शनि ग्रह को राशि चक्र में कुंभ और मकर राशि का स्वामित्व प्राप्त है। मंद गति से चलने के कारण शनि देव को अपनी चाल, दशा या स्थिति में बदलाव करने में समय लगता है। इसी क्रम में, शनि महाराज 29 जून 2024 की रात 11 बजकर 40 मिनट पर कुंभ राशि में वक्री हो गए थे और अब यह लगभग चार महीने बाद वक्री से पुनः मार्गी होने जा रहे हैं।
दिवाली के बाद यानी कि 15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर शनि देव स्वयं की राशि कुंभ में वक्री से मार्गी हो जाएंगे। शनि महाराज के मार्गी होने से यह शश राजयोग का भी निर्माण करेंगे। ऐसे में, नवंबर 2024 के बाद का समय 3 राशि वालों के लिए सुनहरा दौर लेकर आएगा। तो चलिए बिना देर किए आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं उन भाग्यशाली राशियों से।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्गी होकर शनि बनाएंगे शश राजयोग, इन 3 राशियों का होगा सुनहरा दौर शुरू
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए शनि देव द्वारा बनाया जा रहा दुर्लभ राजयोग फलदायी साबित होगा क्योंकि शनि ग्रह आपकी राशि के आय भाव में मार्गी होंगे। इसके फलस्वरूप, इस अवधि में आपकी आय में भारी वृद्धि देखने को मिलेगी और आपको आय में बढ़ोतरी के नए-नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। अगर आप शेयर बाजार में पैसा निवेश करने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं, तो अब आप ऐसा कर सकते हैं। इस अवधि में किया गया निवेश आगे चलकर आपको अच्छा ख़ासा रिटर्न देगा।
मेष राशि के जो जातक इंपोर्ट-एस्पोर्ट के व्यापार से संबंध रखते हैं, उन्हें काफ़ी लाभ मिलने के योग बनेंगे। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों को अपने बेहतरीन काम के दम पर पदोन्नति एवं तरक्की प्राप्त होने की संभावना है। इसके अलावा, जिन जातकों की रुचि शेयर बाजार, सट्टेबाजी और लॉटरी में हैं, उनके लिए शनि की मार्गी अवस्था अनुकूल रहेगी।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि की मार्गी चाल से बनने वाला शश राजयोग बेहद शुभ परिणाम लेकर आएगा। शनि ग्रह की इस स्थिति को आपके लिए अनुकूल कहा जा सकता है क्योंकि इस राजयोग का निर्माण आपकी कुंडली के कर्म भाव में होने जा रहा है। ऐसे में, शनि मार्गी की अवधि आपको कार्य-व्यापार में प्रगति एवं तरक्की प्रदान करने का काम करेगी।
जिन जातकों का खुद का व्यापार है, उन्हें इस दौरान काफ़ी अच्छी कमाई होने की संभावना है। साथ ही, आपके जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी होगी। इसके विपरीत, वृषभ राशि के जो लोग नौकरी ढूंढ रहे है, शनि की मार्गी अवस्था आपको अच्छी नौकरी दिलाएगी जिससे आप प्रसन्न नज़र आएंगे। इस राशि के नौकरीपेशा जातकों को कार्यक्षेत्र में कोई नई जिम्मेदारी मिलने के योग बनेंगे।
मकर राशि वालों के लिए शनि की मार्गी चाल से बनने वाला शश राजयोग लाभकारी सिद्ध होगा क्योंकि आपकी राशि के धन और वाणी के भाव में शनि महाराज मार्गी हो जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों को समय- समय पर अचानक से धन लाभ होने के योग बनेंगे। बात करें आपके रिश्तों की, तो इस दौरान आपके घर-परिवार का वातावरण प्रेम और सौहार्द से पूर्ण रहेगा। इसके विपरीत, आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा जिससे आप पहले से अधिक आत्मनिर्भर बनेंगे। शनि के मार्गी होने से आपके व्यक्तित्व में एक अलग तरह का ही निखार देखने को मिलेगा। इसके अलावा, आपकी वाणी प्रभावशाली बनेगी और ऐसे में, आप दूसरों को आसानी से इंप्रेस कर सकेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. शनि ग्रह कब मार्गी होंगे?
उत्तर 1. शनि देव15 नवंबर 2024 की शाम 05 बजकर 09 मिनट पर स्वयं की राशि कुंभ में वक्री से मार्गी हो जाएंगे।
प्रश्न 2. शनि की मार्गी अवस्था किन राशियों के लिए शुभ रहेंगे?
उत्तर 2. राशि चक्र की मेष, वृषभ और मकर राशि को मार्गी शनि शुभ परिणाम देंगे।
प्रश्न 3. शश योग का निर्माण कब होता है?
उत्तर 3. शनि देव जब अपनी राशि मकर या कुंभ राशि में उपस्थित हो, अपनी उच्च राशि तुला में होकर कुंडली के केंद्र भाव में बैठे होते हैं, तब शश राजयोग का निर्माण होता है।