इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बृहस्पति, करियर-शादी हर क्षेत्र में मिलेगा सुख!
09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। गुरु के उदित होने से सभी राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी को गुरु के उदित होने से फायदा होगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान होने का डर है। इस ब्लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिन्हें बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने पर सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। अब गुरु आपके दूसरे भाव में उदय हो रहे हैं। अगर आपको आय के स्रोत को लेकर कोई परेशानी आ रही थी या बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, तो अब आपकी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। परिवार की समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप बुजुर्गों को वस्त्रों का दान करें।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ गुरु कर्म स्थान के भी स्वामी हैं। अब वह आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। आपको धन कमाने में जो समस्याएं आ रही थीं, अब वह समाप्त हो सकती हैं। यदि घर में आपकी शादी की बात चल रही है, तो अब बात तेजी से आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। पति-पत्नी के बीच आई दूरियां खत्म होंगी। आपको अपनी पर्सनल लाइफ ही नहीं बल्कि करियर में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप गाय को रोटी पर देसी घी लगाकर खिलाएं।
इस राशि के पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी बृहस्पति हैं जो अब आपके लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जिन लोगों का प्रेम प्रसंग चल रहा है, उनका रिश्ता मजबतू होगा और प्यार बढ़ेगा। अगर आप दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं, तो अब वह दूर हो सकती है। ससुराल वालों के साथ चल रहे मतभेद भी अब खत्म हो सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होती नज़र आएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
तुला राशि के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी गुरु ग्रह हैं। अब बृहस्पति आपके भाग्य भाव में उदित हो रहे हैं। गुरु का उदित होना आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। आपको तीर्थस्थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाने की सोच रहे थे, तो अब वह इच्छा पूरी होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनका भी अब यह सपना पूरा हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप रोज़ मंदिर जाएं।
धनु राशि के लोगों को बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से सकारात्मक परिणाम ही मिलने चाहिए। यदि आपका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है, तो अब उसमें सुधार आ सकता है। आपको नए सिरे से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी नहीं आएगी। परिवार की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। मां को लेकर जो भी परेशानी थी, अब तक खत्म हो जाएगी। प्रॉपर्टी के मामले में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आपके लिए धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप भोलेनाथ की पूजा करें।
कुंभ राशि वालों के लिए बृहस्पति महाराज आपके दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंतित हैं, तो अब आपकी चिंता दूर हो सकती है। आपको प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने करियर में कोई बड़ा जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो अब वापस मिल सकते हैं। आप साधु-संतों की सेवा करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय कब हो रहा है?
उत्तर. बृहस्पति 09 जुलाई को उदित होंगे।
प्रश्न 2. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह कौन हैं?
उत्तर. इस पर बुध ग्रह का स्वामित्व है।
प्रश्न 3. बृहस्पति किस राशि में उच्च का होता है?
उत्तर. यह कर्क राशि में उच्च का होता है।
देवशयनी एकादशी पर अगले चार महीने के लिए सो जाएंगे भगवान विष्णु, जानें इस सप्ताह के व्रत-त्योहार!
जून का महीना अब अपने अंतिम चरण पर पहुंच गया है और एक कदम आगे बढ़ाते हुए हम सातवें महीने जुलाई में प्रवेश कर जाएंगे। इसी क्रम में, एस्ट्रोसेज एआई “साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग” आपके लिए लेकर आया है जिसके माध्यम से हम आपको जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह से जुड़ी विस्तृत जानकारी प्रदान करेंगे। ऐसे में, आपके मन में इस हफ़्ते को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे होंगे जैसे कि क्या सिंगल लोगों के जीवन में दस्तक देगा प्रेम? वैवाहिक जीवन रहेगा प्रेम से भरा या रहेगा तनाव? करियर और व्यापार में आएंगे उतार-चढ़ाव या होगा अपार लाभ? क्या सुख-शांति से पूर्ण रहेगा पारिवारिक जीवन? इन सभी सवालों के जवाब आपको हमारे इस लेख में प्राप्त होंगे जिसे ख़ासतौर पर आपके लिए बनाया गया है।
वैदिक ज्योतिष पर आधारित “साप्ताहिक राशिफल ब्लॉग” को हमारे विशेषज्ञों ज्योतिषियों द्वारा ग्रहों-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति की गणना करने के बाद तैयार किया गया है। यह लेख आपको न सिर्फ़ अगले 7 दिनों की जानकारी देगा, बल्कि इस दौरान पड़ने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रह-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाशों के बारे में भी बताएगा। इसके अलावा, जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह में जन्म लेने वाले मशहूर हस्तियों के जन्मदिन से भी हम आपको रूबरू करवाएंगे। तो चलिए बिना देरी किए शुरुआत करते हैं हमारा यह ब्लॉग और सबसे पहले नज़र डालते हैं इस सप्ताह के हिंदू पंचांग पर।
इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना
बात करें इस सप्ताह के हिंदू पंचांग की तो, जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह का आरंभ मघा नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 30 जून 2025 को होगा जबकि इस हफ़्ते का समापन अनुराधा नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि अर्थात 06 जुलाई 2025 को होगा। हालांकि, इस सप्ताह कई बड़े व्रत-त्योहार मनाए जाएंगे और अनेक बैंक अवकाश भी पड़ेंगे जिनके बारे में हम आगे विस्तार से बात करेंगे। लेकिन, अभी आपको अवगत करवाते हैं इस सप्ताह पर्वों की तिथियों से।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार
प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में व्रत-त्योहार खुशियां और उमंग लेकर आते हैं। लेकिन फिर भी, अक्सर ऐसा कई बार होता है कि हम अपने भागदौड़ भरे जीवन में उलझने की वजह से इन महत्वपूर्ण दिनों को भूल जाते हैं। आपके इस तरह की किसी भी स्थिति का सामना न करना पड़ें और हर पर्व को धूमधाम से मना सकें इसलिए हम आपको आने वाले सप्ताह के सभी व्रत-त्योहारों की तिथियों की पूरी लिस्ट नीचे प्रदान कर रहे हैं।
देवशयनी एकादशी (06 जुलाई 2025, रविवार): वर्ष भर में आने वाली सभी 24 एकादशी तिथियों में से सबसे महत्वपूर्ण होती है देवशयनी एकादशी। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में कहा गया है कि देवशयनी एकादशी पर जगत के पालनहार भगवान् श्रीहरि विष्णु चार महीने के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इन चार महीनों की अवधि को चातुर्मास कहते हैं। इस दौरान शुभ और मांगलिक कार्यों को करना वर्जित होता है। आषाढ़ माह में आने की वजह से इस एकादशी को देवशयनी एकादशी भी कहते हैं।
हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।
इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
ज्योतिष की दुनिया में गोचर और ग्रहण को महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि इनका सीधा असर मनुष्य जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर पड़ता है। ऐसे में, ग्रहण-गोचर की जानकारी होना आपके लिए आवश्यक हो जाता है इसलिए हमारे ब्लॉग के इस सेक्शन में ग्रहण-गोचर की जानकारी आपको दी जा रही है।
बता दें कि जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह (30 जून से 06 जुलाई, 2025) के दौरान न कोई ग्रहण लगेगा और न ही कोई ग्रह अपनी राशि, चाल या दशा में बदलाव करेगा।
एक व्यक्ति को कभी न कभी बैंक से संबंधित कोई न कोई काम जरूर पड़ता है इसलिए आपको बैंक हॉलिडे या बैंक अवकाश के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि आपका कोई काम बैंक बंद होने की वजह से न अटक सके।
तिथि
दिन
अवकाश
राज्य
30 जून 2025
सोमवार
रेमना नी
मिजोरम
6 जुलाई 2025
रविवार
एमएचआईपी दिवस
मिजोरम
6 जुलाई 2025
रविवार
मुहर्रम
सभी राज्य सिवाय अरुणाचल प्रदेश , आसाम, चंडीगढ़,दादर और नागर हवेली, दमन और दिऊ, गोवा, हरियाणा, केरल,मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पांडिचेरी, पंजाब ,सिक्किम, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल
आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको बताते हैं इस हफ़्ते के शुभ मुहूर्त।
30 जून से 06 जुलाई, 2025 के शुभ मुहूर्त
साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको ग्रहण-गोचर और पर्वों की तिथियां प्रदान करने के बाद अब हम इस सप्ताह (30 जून से 06 जुलाई, 2025) के दौरान उपलब्ध शुभ मुहूर्तों के बारे में आपको बताएंगे।
इस सप्ताह के अन्नप्राशन मुहूर्त
जो माता-पिता अपने शिशु का अन्नप्राशन मुहूर्त संपन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, तो नीचे हम आपको शुभ मुहूर्त की तिथियां दे रहे हैं।
तिथि
मुहूर्त
02 जुलाई 2025
07:05 से 13:59
04 जुलाई 2025
18:29 से 22:15
इस सप्ताह के नामकरण मुहूर्त
जून 2025 के इस अंतिम सप्ताह (30 जून से 06 जुलाई, 2025) में अगर आप नामकरण संस्कार करना चाहते हैं, तो इस हफ्ते नामकरण संस्कार के लिए अनेक मुहूर्त हैं जो कि इस प्रकार हैं:
30 जून 2025: रणदीप सुरजेवाला, सैम करन, ऑस्कर डुआर्टे
01 जुलाई 2025: प्रवीण दुबे, जया अहसान, यतिन कार्येकर
02 जुलाई 2025: गौतमी, अमिताभ चौधरी, एश्ले टिस्डेल
03 जुलाई 2025: परमिश वर्मा, भारती सिंह, टॉम क्रूज
04 जुलाई 2025: तरसेम जस्सर, लक्ष्मीकांत पारसेकर, युकी भामरी
05 जुलाई 2025: गीता कपूर, पीवी सिंधु, जिलियन अर्मेनांटे
06 जुलाई 2025: केविन हार्ट, जीवीएल नरसिम्हा राव, दलाई लामा
एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।
साप्ताहिक राशिफल 30 जून से 06 जुलाई, 2025
यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें: चंद्र राशि कैलकुलेटर
मेष साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि से शनि के बारहवें भाव में विराजमान होने की वजह से इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)
मेष प्रेम राशिफल
इस सप्ताह योग बन रहे हैं कि आपकी लव लाइफ बिल्कुल अनुकूल रहेगी और आप….(विस्तार से पढ़ें)
वृषभ साप्ताहिक राशिफल
आपकी चंद्र राशि से केतु के चौथे भाव में विराजमान होने की वजह….(विस्तार से पढ़ें)
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
देवशयनी एकादशी 2025 में कब है?
वर्ष 2025 में देवशयनी एकादशी 06 जुलाई 2025 को मनाई जाएगी।
शुक्र का गोचर जून 2025 में कब होगा?
जून 2025 में शुक्र का गोचर 29 जून को वृषभ राशि में होगा।
क्या जून 2025 में कोई ग्रहण लगेगा?
नहीं, जून के महीने में कोई ग्रहण नहीं लगेगा।
जुलाई लगते ही इन राशियों की पैसों से भर जाएगी झोली, धन लाभ के हैं योग!
हर महीना अपने साथ कुछ खास और नया लेकर आता है और हर किसी को नए महीने की शुरुआत से कई तरह की उम्मीदें बढ़ जाती हैं। पिछला महीना मुश्किलों से भरा रहा, तो फिर नए महीने से और ज्यादा आकांक्षाएं और उम्मीदें होने लगती हैं। अगर आप भी जुलाई 2025 में मुश्किलों से जूझ रहे हैं, तो इस ब्लॉग में जान सकते हैं कि जुलाई 2025 आपके लिए फाइनेंस के मामले में कैसा रहने वाला है।
एस्ट्रोसेज एआई द्वारा इस विशेष ब्लॉग में बताया जा रहा है कि जुलाई के महीने में किन राशियों के लोगों को सुख और संपन्नता मिलेगी। तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि टैरो कार्ड्स के अनुसार जुलाई मास किन राशि वालों को आर्थिक रूप से समृद्ध बना सकता है।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
जुलाई 2025 : इन राशियों को मिलेगा धन-वैभव
मेष राशि
मेष राशि के लोगों को धन के मामले में सिक्स ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने जीवन में आई आर्थिक चुनौतियों को पार करने में सफल होंगे। धन के मामले में आपका फ्यूचर मजबूत और सुरक्षित होगा। आप किसी आर्थिक संकट से भी बाहर निकल सकते हैं। अगर आप अपने बिज़ने, घर या फिर जीवनशैली में कोई बदलाव करते हैं, तो इससे आपकी आर्थिक स्थिति और भी ज्यादा मजबूत हो सकती है।
अगर आपकी तुला राशि है और आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि जुलाई में आपको पैसों से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी या नहीं, तो आपको बेफिक्र हो जाना चाहिए। वित्तीय जीवन में आपको क्वीन ऑफ कप्स कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आप पैसों के मामले में स्थिरता हासिल कर सकते हैं। आपको आर्थिक मसलों में सकारात्मक परिणाम मिलने के आसार हैं। हालांकि, आपको जल्दबाज़ी करने से बचने की सलाह दी जाती है वरना आपको नुकसान हो सकता है।
इस राशि वालों को थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार आपके धन में वृद्धि होगी। आपको वित्तीय स्तर पर नए अवसर मिलेंगे और आप नई रणनीतियां बनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इस कार्ड का यह भी कहना है कि आपको आर्थिक रूप से समृद्ध होने के लिए आपको योजना बनाकर चलना चाहिए। आपको पैसों को लेकर अपने लक्ष्य बनाने चाहिए और व्यवसाय के क्षेत्र में नए अवसर देखने चाहिए।
मकर राशि के जातकों को वित्तीय जीवन में थ्री ऑफ कप्स कार्ड मिला है जो कि उच्च सेल्स को दर्शाता है। भले ही आप दूसरों की मदद लें लेकिन आप जिस भी प्रोजेक्ट पर काम करेंगे, उसमें आखिरकार आपको सफलता जरूर मिलेगी। आपकी सभी वित्तीय समस्याओं का समाधान होगा इसलिए आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. टैरो कार्ड का इतिहास क्या है?
उत्तर. 1971 में यह विद्या प्रचलन में आई थी।
प्रश्न 2. टैरो कार्ड में कितने पत्ते होते हैं?
उत्तर. इसमें 78 कार्ड होते हैं।
प्रश्न 3. टैरो कार्ड रीडर बनने के लिए क्या करना चाहिए?
उत्तर. इसके लिए कोचिंग या कोर्स ले सकते हैं।
बृहस्पति के उदित होते ही इन राशि वालों को होगा बड़ा नुकसान, संभलकर रखें कदम!
बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में उदित होने जा रहे हैं और उनके उदित होने से सभी लोगों के जीवन में बदलाव आने की संभावना है। बता दें कि 09 जुलाई, 2025 को रात 10 बजकर 50 मिनट पर मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। बृहस्पति एक शुभ ग्रह है लेकिन फिर भी इस बार उसके उदित होने पर कुछ राशियों के लोगों को नकारात्मक प्रभाव मिलेंगे।
एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में बताया गया है कि बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने के दौरान किन राशियों के जातकों को संभलकर रहने की आवश्यकता है।
कर्क राशि के छठे तथा भाग्य भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। गुरु अब आपके द्वादश भाव में उदित हो रहे हैं। आपके खर्चों में वृद्धि होने की आशंका है जिससे आपकी बचत भी कम हो सकती है। इस समय आपके शत्रु आप पर भारी पड़ सकते हैं। आप दूसरों पर आरोप लगा सकते हैं और वे भी आपको खरी-खोटी सुना सकते हैं। आपको कुछ मामलों में कमजोर परिणाम मिलने के आसार हैं। आप अपने गुरुओं और संतों की सेवा करें।
कन्या राशि के जातकों के चौथे तथा सातवें भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। अब वह आपके कर्म स्थान में उदित हो रहे हैं। आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। आपके व्यापार में रुकावटें और बाधाएं आ सकती हैं। आपको बिज़नेस में अधिक मुनाफा कमाने के लिए अधिक मेहनत करने की जरूरत है। पारिवारिक जीवन में सुधार आ सकता हैं लेकिन आपके कामों में अड़चनें आ सकती हैं। आप बृहस्पतिवार के दिन मंदिर में बादाम चढ़ाएं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के दूसरे तथा पांचवें भाव के स्वामी बृहस्पति ग्रह हैं। अब वह आपके आठवें भाव में उदित हो रहे हैं। आपके लिए बृहस्पति का उदित होना नकारात्मक साबित हो सकता है। आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। आपको अड़चनों का भी सामना करना पड़ सकता है। शासन-प्रशासन से संबंधित मामलों में भी कुछ कठिनाईयां रह सकती हैं। कामों में आ रही अड़चने कुछ कामों को लंबे समय तक रोक सकती हैं। छात्रों को पढ़ाई में ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। हालांकि, आपको धन के मामले में नुकसान होने का डर है। पैसों के मामले में संभलकर चलें। आप मंदिर में आलू का दान कर सकते हैं।
बृहस्पति ग्रह मकर राशिके तीसरे भाव और द्वादश भाव के स्वामी हैं। अब गुरु आपके छठे भाव में उदित हो रहे हैं। चूंकि, बृहस्पति के गोचर को छठे भाव में अच्छा नहीं माना जाता है इसलिए बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होना आपके लिए सकारात्मक नहीं कहा जा सकता है। आपके सरकारी कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। आपको अपनी संतान की वजह से छोटी-मोटी समस्याएं देखने को मिल सकती हैं। यदि संतान बड़ी हो चुकी है, तो किसी बात को लेकर मतभेद या अनबन की स्थिति पैदा हो सकती है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने की आवश्यकता है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आपको इस समय ज्यादातर मामलों में सावधानी बरतनी होगी। आप मंदिर में पुजारी को वस्त्र दान करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. मिथुन राशि में कौन सा ग्रह उच्च का होता है?
उत्तर. इस राशि में राहु ग्रह उच्च का होता है।
प्रश्न 2. मिथुन राशि के इष्ट देवता कौन हैं?
उत्तर. भगवान गणेश इस राशि के स्वामी हैं।
प्रश्न 3. कुंडली में गुरु नीच का कब होता है?
उत्तर. गुरु नीच का मकर राशि में होता है।
मासिक अंक फल जुलाई 2025: इस महीने इन मूलांक वालों को मिलेगी सफलता!
मासिक अंकफल जुलाई 2025: अंक ज्योतिष के अनुसार जुलाई का महीना साल का सातवां महीना होने के कारण अंक 7 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर केतु ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 9 है, ऐसे में जुलाई 2025 के महीने पर केतु के अलावा मंगल का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि, मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर केतु और मंगल का अलग-अलग असर पड़ेगा लेकिन जुलाई 2025 का महीना सामान्य तौर पर धर्म, अध्यात्म, संत निंदा, स्त्री संबंधित मामलों व कम्प्यूटर जगत से जुड़े मामलों के लिए जाना जा सकता है। किसी कथा वाचक या मोटीवेशनल स्पीकर पर गंभीर आरोप भी देखने को मिल सकते हैं। कहीं कहीं पर आगजनी व भूकम्प की घटनाएं भी हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए जुलाई 2025 का महीना कैसा रहेगा अर्थात जुलाई 2025 आपके लिए कैसे परिणाम लेकर के आ रहा है?
यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 8,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। देखा जाए तो अंक 8 को छोड़कर बाकी सभी अंक या तो आपके पक्ष में हैं या फिर औसत परिणाम दे रहे हैं। वैसे ज्यादातर अंक आपके पक्ष में ही हैं। इसलिए कुछ अड़चनों के बाद आपके काम बन जाने चाहिए। आपको सफलता मिल जानी चाहिए और आपको फायदे भी मिल जाने चाहिए। क्योंकि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव अंक 8 का है और वह आपके समर्थन में नहीं है। इसलिए उपलब्धियों को लेकर धैर्य बनाए रखना है। न तो काम करते समय जल्दबाजी दिखानी है और न ही परिणाम को प्राप्त करने के लिए जल्दबाजी दिखानी है। अर्थात धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में ही परिणाम मिलेंगे और आपके फेवर के परिणाम मिलेंगे। वैसे तो अंक 8 को आर्थिक मामले में अच्छे परिणाम देने वाला कहा गया है लेकिन आपके मूलांक 1 का शत्रु अंक होने के कारण संघर्ष के बाद आर्थिक सफलताएं आपको मिल सकती हैं। व्यापार व्यवसाय में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं लेकिन अंतत: परिणाम आपके पक्ष में होने चाहिए। वैसे तो खूब कोशिश करने के बाद यह महीना व्यापार व्यवसाय में बदलाव अथवा संशोधन करने में मददगार बन सकता है लेकिन बेहतर होगा अनावश्यक बदलाव से बचा जाए। ऐसा करके ही आप परिस्थितियों को अपने अनुकूल कर सकेंगे।
उपाय: गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को छाता दान करना शुभ रहेगा।
मूलांक 2
यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 9,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। वैसे तो ज्योतिष की दुनिया में चंद्रमा और मंगल आपस में मित्र माने गए हैं अर्थात मूलांक 2 को 9 का मित्र होना चाहिए लेकिन अंक ज्योतिष की दुनिया में इनके बीच सामंजस्य की कमी बताई गई है। यही कारण है कि इस महीने कुछ काम आपके मन मुताबिक नहीं हो पाएंगे। फलस्वरूप आप थोड़े से हताश या निराश रह सकते हैं। यद्यपि आप भावना प्रधान व्यक्ति हैं लेकिन इस महीने भावनाओं में बहकर विवाद आदि नहीं करना है। विशेषकर भूमि भवन या वाहन आदि से संबंधित विवाद में बिल्कुल नहीं पड़ना है। वाहन इत्यादि सावधानी से चलाना है। मौसम के अनुरूप निर्वाह करना है। ऐसा करने से परिस्थितियों अनुकूल होने लग जाएंगी। कम से कम इस महीने किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास भी नहीं करना है। वैसे यह महीना आपके बहुत सारे अटके हुए कामों को पूरा करने में मददगार बन सकता है। इन सबके बावजूद भी बताई गई सावधानियों को अपनाने के बाद आप परिस्थितियों पर नियंत्रण पा सकेंगे। अंक 2 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि महीने का पहला हिस्सा तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा रह सकता है।
उपाय: गुलाब जल मिश्रित जल से शिवजी का अभिषेक करें।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 3
यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 1,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। अनुकूल बात यह रहेगी कि इस महीने कोई भी अंक आपका विरोध नहीं कर रहा है। ज्यादातर अंक आपके समर्थन में हैं। वहीं अंक एक आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। ऐसे में इस महीने आप औसत से बेहतर या काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि लंबे समय से मन में कुछ नया करने का विचार आ रहा था तो अब उस विचार को साकार करने का समय आ चुका है। नए कामों की शुरुआत के लिए यह महीना अच्छी खासी मदद कर सकता है। सामाजिक दृष्टिकोण से भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। शासन प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि पिताजी का स्वास्थ्य पिछले दिनों से ठीक नहीं रहा है तो इस महीने उस मामले में भी आपको अनुकूलता देखने को मिलेगी। पैतृक संपत्ति से जुड़े मामलों के लिए भी जुलाई 2025 का महीना अनुकूल परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है।
उपाय: सूर्य भगवान को हल्दी मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा।
मूलांक 4
यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 2,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 1 के अलावा बाकी सभी अंक या तो आपके समर्थन में हैं या फिर आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं। यही कारण है कि जुलाई 2025 का महीना आपके लिए काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। अंक 2 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि जुलाई का महीना रिश्तों को सुधारने में आपकी अच्छी मदद कर सकता है। ऐसे में यदि आपके रिश्ते किसी से बिगड़े हुए थे तो उन्हें इस महीने सुधारने की पहल करके आप सुधार सकते हैं। साझेदारी के कामों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। बस ज़रूरी रहेगा तो आपके धैर्य के ग्राफ को बढ़ाना। अर्थात धैर्य के साथ काम करके आप कई मामलों में काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इन सब के बावजूद भी भावावेश में आकर निर्णय लेना उचित नहीं रहेगा। अर्थात यह महीना आपको भावुक करेगा और भावनाओं की कद्र करना अच्छी बात है लेकिन भावनाओं में बहकर नुकसान करना तो उचित नहीं होता है। इसीलिए महत्वपूर्ण निर्णयों में दिल और दिमाग दोनों का प्रयोग करना ज़रूरी रहेगा।
उपाय: किसी मजदूर स्त्री को वस्त्र भेंट करना शुभ रहेगा।
मूलांक 5
यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 3,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 9 के अलावा बाकी के अंक या तो आपके पक्ष में हैं या फिर आपके लिए औसत हैं। अतः इस महीने धैर्य के साथ काम करने की स्थिति में और क्रोध से बचने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यद्यपि पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बिठाने में यह महीना अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है लेकिन भाई और भाई जैसे रिश्ते रखने वाले लोगों के साथ संबंधों को सुधारने की कुछ एक्स्ट्रा कोशिश भी ज़रूरी रहेगी। यद्यपि आप बहुत सुलझे हुए और सामंजस्य बिठाकर चलने वाले व्यक्ति हैं लेकिन फिर भी कुछ मामलों में अनावश्यक क्रोध से बचने की सलाह आपको हम देना चाहेंगे। ऐसा करने की स्थिति में आप न केवल पारिवारिक मामलों में बल्कि सामाजिक मामलों में भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यदि आपका काम किसी भी तरह का सृजनात्मक स्वरूप वाला है अर्थात आप कोई क्रिएटिव काम करते हैं तो इस महीने आप काफी अच्छा कर सकेंगे। भाइयों से संबंधित मामले में बताई गई सावधानियों को अपनाने के बाद आप मित्रों के साथ भी अपने संबंधों को सुधार कर आनंदित हो सकेंगे।
उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।
यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 4,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने अंक 9 आपके पक्ष में परिणाम नहीं दे रहा है जबकि बाकी के सभी अंक आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं। यही कारण है कि इस महीने आप मिले-जुले या औसत परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अंक 4 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि यह महीना तुलनात्मक रूप से कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। अर्थात कामों को पूरा करने के लिए आपको थोड़ी सी अधिक कोशिश और अधिक मेहनत करना ज़रूरी रहेगा। न केवल शासन प्रशासन से संबंधित नियमों का पालन और अनुशासन ज़रूरी रहेगा बल्कि सामाजिक जीवन के अलावा व्यक्तिगत जीवन में भी पूरी तरह से अनुशासन का पालन ज़रूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में ही आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। किसी के बहकावे में न आकर तथ्यात्मक पहलुओं पर ध्यान देते हुए आगे बढ़ना ही समझदारी का काम होगा।
उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं।
मूलांक 7
यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 5,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 2 और 9 के अलावा बाकी के अंक या तो आपके समर्थन में हैं या फिर आपके लिए औसत हैं। ऐसे में यह महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। परिणाम के ग्राफ को और भी अनुकूल बनाया जा सकता है बशर्ते भावावेश में आकर गलत निर्णय से बचा जाए। ज़रूरत से ज्यादा प्रसन्न होना या प्रसन्न होकर अपने लक्ष्य से दूर होना अथवा विवाद इत्यादि करना उचित नहीं रहेगा। इन सावधानियों को अपनाने के पश्चात आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। अंक 5 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि चाहा गया परिवर्तन संभव हो सकेगा। यानी कि आप नौकरी में कोई परिवर्तन करना चाह रहे हैं अथवा व्यापार व्यवसाय में कोई नया प्रयोग करना चाह रहे हैं तो यह महीना इन मामलों में अच्छे परिणाम दे सकता है। किसी मुद्दे में किसी व्यक्ति से कुछ ज़रूरी बातें करनी है तो भी यह महीना आपके लिए अच्छा मददगार हो सकता है। कहीं किसी यात्रा पर जाना है या फिर आमोद प्रमोद से जुड़ना है तो भी यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। स्वयं को विस्तार देने के लिए यह महीना मददगार हो सकता है। बशर्ते आप धैर्य और संतुलित भावना के साथ आगे बढ़ें।
उपाय: नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करना शुभ रहेगा।
मूलांक 8
यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 6,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि अंक 1 के अलावा बाकी सारे अंक आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं। ऐसे में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। अंक 1 के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको शासन प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। पिता के मार्गदर्शन में काम करने की आवश्यकता रहेगी, साथ ही साथ सामाजिक मान मर्यादाओं का ख्याल रखना भी ज़रूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में आप काफी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। भले ही मेहनत के अनुरूप वो परिणाम औसत रहें लेकिन फिर भी आप उन परिणामों को पाकर संतुष्ट रहेंगे। विशेषकर घर-गृहस्थी से जुड़े हुए मामलों में यह महीना आपकी अच्छी मदद कर सकता है। पारिवारिक उलझनों को सुलझाने में भी यह महीना मददगार हो सकता है। मामला प्रेम प्रसंग का हो या फिर विवाह का अथवा दांपत्य जीवन से संबंधित कोई मामला हो, इन सभी मामलों में भी यह महीना आपको अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन ध्यान रहे कि जैसा मैंने कहा कि अच्छाई आपके प्रयत्न के अनुरूप रहेगी और औसत स्तर की उपलब्धियां ही इस महीने आपके हिस्से में आ सकती हैं
उपाय: कन्याओं का पूजन कर उन्हें दूध से बनी मिठाई खिलाना शुभ रहेगा।
मूलांक 9
यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए जुलाई का महीना क्रमशः 7,9,7,7,2 और 1 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने के लगभग सभी अंक आपके लिए औसत परिणाम दे रहे हैं लेकिन अंक 9 आपके लिए पूरी तरह से समर्थन कर रहा है। क्योंकि अंक 9 ही आपका मूलांक है। इसी कारण इस महीने आप औसत या औसत से कुछ अब तक बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि, यह महीना थोड़ा सा कठिनाई भरा या संघर्ष भरा रह सकता है लेकिन इसके बावजूद भी यह महीना आपको कई सच्चाईयों से रूबरू करवा सकता है। आप यह जान सकेंगे कि किस तरीके से कौन सा काम करना है अथवा कौन सा व्यक्ति आपका हितैषी है और कौन सा व्यक्ति हितैषी होने का दिखावा मात्र कर रहा है। इन बातों को समझने के बाद उचित कदम उठाकर आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वैसे धर्म और आध्यात्म दृष्टिकोण से यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. मूलांक का पता कैसे चलता है?
उत्तर. जन्म तिथि का जोड़ कर के मूलांक निकाला जा सकता है।
प्रश्न 2. 17 तारीख को पैदा हुए लोगों का मूलांक क्या होता है?
उत्तर. इनका मूलांक 08 होगा।
प्रश्न 3. कौन सा मूलांक लकी होता है?
उत्तर. 1 मूलांक को लकी माना जाता है।
जुलाई लगते ही इन राशियों को करियर में मिलेगी बड़ी सफलता, प्रमोशन के हैं योग!
हर कोई अपने करियर को लेकर परेशान रहता है कि आने वाले समय में उन्हें अपनी मनचाही नौकरी, सैलरी या प्रमोशन मिलेगा या नहीं। अगर आपके मन में भी इस तरह के कुछ सवाल हैं, तो आप इस ब्लॉग में टैरो कार्ड्स द्वारा की गई भविष्यवाणी से जान सकते हैं कि जुलाई 2025 में आपको अपने करियर में अच्छे परिणाम मिल पाएंगे या नहीं।
मेष राशि के लोगों को करियर के क्षेत्र में क्वीन ऑफ कप्स कार्ड मिला है। इस समय आपको सफल होने के लिए इमोशनल इंटेलिजेंस को विकसित करने की जरूरत है। आपको ऐसे पेशों पर विचार करना चाहिए जहां आप अपनी करुणा और कल्पनाशीलता का प्रयोग कर सकें। इसके अलावा आपको कला से जुड़े कार्य करने या दूसरों की सेवा करने वाले पेशों जैसे कि नर्स या सलाहकार का काम करने चाहिए।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
सिंह राशि
आपके करियर के बारे में क्वीन ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपके पास कार्यक्षेत्र में अपने विचारों पर काम करने की क्षमता और योग्यता मौजूद है। आप अपने कार्यक्षेत्र में चुनौती का पूरे उत्साह और दृढ़ता से सामना करेंगे। इतना ही नहीं आप दूसरों के लिए इंस्पिरेशन भी बन सकते हैं। करियर के मामले में लोग आपको अपना रोल मॉडल बना सकते हैं।
कन्या राशि के लोगों को ऐस ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। आपकी करियर लाइफ में कुछ नया होने के संकेत हैं। अब चाहे वह नई नौकरी हो, मौजूदा कंपनी में ही कोई नई जिम्मेदारी हो या फिर कोई नया बिज़नेस पार्टनर या संबंध हो। यह नया बदलाव आपको सफलता की ओर लेकर जा सकता है।
टैरो लव रीडिंग मेंतुला राशि को करियर को लेकर नाइन ऑफ कप्स कार्ड मिला है। इस कार्ड के अनुसार आपको इस महीने अपने काम को करने में काफी मज़ा आने वाला है। यह कार्ड आपके लिए सकारात्मक संकेत दे रहा है। इस समय आप अपने करियर में जिस मुकाम पर हैं, वो आपके लिए किसी सपने के सच होने जैसा है। इस बात से आप काफी खुश रहेंगे। आपने अपने काम में जो कड़ी मेहनत की है, उसके लिए आप हर एक उपलबि के हकदार हैं।
टैरो कार्ड में थ्री ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि इस महीने आपको टीम के साथ मिलकर काम करना चाहिए। इससे आपको फायदा होगा। आप ऑफिस में अपनी काबिलियत का प्रयोग कर के एक-दूसरे की मदद कर सकते हैं। इसके अलावा आपको अपने काम को लेकर योजना बनानी चाहिए। अपनी जिंदगी या करियर में दूसरों के योगदान को पहचानना चाहिए।
जिन लोगों की कुंभ राशि है, उन्हें भी अपने करियर को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। आपको किंग ऑफ वैंड्स कार्ड मिला है जो कि आपको प्रोत्साहित कर रहा है। आपके अंदर लीडर बनने की क्षमता होगी और आप अपने लक्ष्य को भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आपके अंदर अपने टारगेट को पाने के लिए योग्यता और प्रेरणा दोनों ही मौजूद हैं। आपको अपनी जॉग में कोई ऊंचा पद या फिर प्रमोशन मिलने की संभावना है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. कार्ड रीडिंग का क्या मतलब है?
उत्तर. इसमें कार्ड्स की मदद से भविष्य, भूत और वर्तमान का अनुमान लगाया जा सकता है।
प्रश्न 2. क्या टैरो कार्ड रीडिंग हमेशा सही होती है?
उत्तर. हां इसकी भविष्यवाणी 90 पर्सेंट तक सही होती है।
प्रश्न 3. अगर मुझे लवर्स कार्ड मिला तो इसका क्या मतलब होता है?
उत्तर. इसका अर्थ है कि आपको रोमांटिक संबंध गहरा होगा।
स्वराशि में शुक्र का गोचर, किन राशियों की लव लाइफ में लेकर आएगा प्रेम की बहार? जानें!
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: शुक्र देव मनुष्य जीवन के सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों प्रेम और विवाह को नियंत्रित करते हैं। ऐसे में, कारक ग्रह के रूप में इनका महत्व कई गुना बढ़ जाता है।वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को नवग्रहों में प्रमुख दर्जा प्राप्त है जो कि प्रेम, विवाह, ऐश्वर्य, सुख-सुविधाओं और भोग-विलास आदि के कारक माने गए हैं। सरल शब्दों में कहें तो,किसीव्यक्ति का प्रेम जीवन सुखी और ख़ुशहाल शुक्र ग्रह की कृपा से ही होता है। अब जून माह में शुक्र महाराज जल्द ही अपनी राशि में परिवर्तन करने जा रहे हैं। बता दें कि शुक्र देव राशि चक्र की दूसरी राशि वृषभ में गोचर करने के लिए तैयार हैं जिसके प्रभाव से राशियों सहित देश-दुनिया में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र देव शुभ स्थिति में उपस्थित हैं, उनका प्रेम जीवन प्रेम से गुलज़ार रह सकता है जबकि ऐसे जातक जो शुक्र के अशुभ प्रभावों का सामना कर रहे हैं, उन्हें लव लाइफ में उतार-चढ़ाव का सामना करन पड़ता है।
इसी क्रम में, शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए अच्छे और कुछ राशियों के लिए बुरे परिणाम लेकर आ सकता है। एस्ट्रोसेज एआई का यह ब्लॉग आपको “शुक्र का वृषभ राशि में गोचर” से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करेगा जैसे कि तिथि और समय आदि। साथ ही, शुक्र गोचर के दौरान किन राशियों को सावधान रहना होगा और किन राशियों का जीवन प्रेम से भरा रहेगा? इस बारे में भी हम आपको बताएंगे। इसके अलावा, शुक्र गोचर के नकारात्मक प्रभावों से बचने के लिए अनुभवी ज्योतिषियों द्वारा बताए गए उपाय भी आपको इस लेख में दिए जाएंगे, इसलिए इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें। आइए अब हम सबसे पहले नज़र डालते हैं शुक्र गोचर के समय और तिथि पर।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: तिथि और समय
प्रेम और विलासिता के कारक ग्रह के रूप में शुक्र देव अपने ही स्वामित्व वाली राशि वृषभ में 29 जून 2025 की दोपहर 01 बजकर 56 मिनट पर गोचर करेंगे। जून माह में होने वाले कई बड़े ग्रहों के गोचरों में से एक शुक्र महाराज का यह गोचर होगा। बता दें कि शुक्र देव मेष से निकलकर अपनी ही राशि में जा रहे हैं और ऐसे में, इस गोचर को शुभ कहा जा सकता है। साथ ही, शुक्र का यह राशि परिवर्तन निश्चित रूप से राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया को भी प्रभावित करेगा। चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और आपको अवगत करवाते हैं शुक्र ग्रह के महत्व से।
शुक्र ग्रह का ज्योतिषीय महत्व
वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को लाभकारी और शुभ ग्रह माना जाता है। इन्हें कुंडली में दूसरे और सातवें भाव पर आधिपत्य प्राप्त हैं।
शुक्र महाराज का गोचर हर महीने होता है क्योंकि यह एक राशि में तक़रीबन 27 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद, एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में गोचर कर जाते हैं।
27 नक्षत्रों में शुक्र ग्रह पूर्वाषाढ़ा, भरणी और पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी हैं। इनकी उच्च राशि मीन है जबकि यह कन्या राशि में नीच अवस्था में होते हैं।
अगर बात करें शुक्र ग्रह के मित्रों की, नवग्रहों में शुक्र देव की मित्रता शनि और बुध ग्रह से है। वहीं, चंद्रमा और सूर्य इनके शत्रु माने जाते हैं।
शुक्र ग्रह का संबंध देवी लक्ष्मी से भी माना गया है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी के पूजन से शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।
धार्मिक के साथ-साथ शुक्र ग्रह का वैज्ञानिक दृष्टि से भी ख़ास महत्व है। बता दें कि विज्ञान में पृथ्वी और शुक्र को जुड़वा बहनें कहा जाता है क्योंकि इन दोनों ग्रहों का आकार और बनावट एक जैसी होती है। शुक्र और पृथ्वी दोनों ग्रहों में अनेक समानताएं पाई जाती हैं।
पृथ्वी के समान ही शुक्र ग्रह की सतह चट्टान की तरह मज़बूत होती है। इस ग्रह के वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड और सल्फ्यूरिक एसिड पाया जाता हैं।
बात करें तापमान की तो, शुक्र का तापमान धरती की तुलना में काफ़ी ज्यादा होता है इसलिए इसे सबसे गर्म ग्रह कहा जाता है। आपको यह बात जानकर हैरानी हो सकती है कि शुक्र पर बड़ी संख्या में ज्वालामुखी उपलब्ध हैं।
शुक्र ग्रह के धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानने के बाद अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं शुक्र ग्रह से निर्मित होने वाले शुभ और अशुभ योगों के बारे में।
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्तजन्म कुंडली प्राप्त करें।
शुक्र ग्रह से बनने वाले शुभ योग
प्रेम एवं ऐश्वर्य के ग्रह के रूप में शुक्र देव के किसी राशि या भाव में ग्रहों के साथ युति करने से कई तरह के शुभ-अशुभ योग बनते हैं। कौन से हैं वह योग? आइए जानते हैं।
शुक्र से निर्मित होने वाले शुभ योग
मालव्य योग: कुंडली में मालव्य राजयोग का निर्माण उस समय होता है जब शुक्र देव अपनी स्वराशि (वृषभ या तुला) में या उच्च राशि मीन में विराजमान होकर कुंडली के केंद्र भाव यानी कि लग्न, चौथे, सातवें या दसवें भाव में मौजूद होते हैं। इस समय शुक्र महाराज अपनी राशि वृषभ में जा रहे हैं, तो मालव्य राजयोग बन रहा है। इस योग के प्रभाव से जातक सुंदर और आकर्षक बनता है। साथ ही, आपका जीवन सुख-सुविधाओं से पूर्ण होता है।
लक्ष्मी नारायण योग: कुंडली में बनने वाला सबसे शुभ राजयोग होता है लक्ष्मी नारायण राजयोग। जब बुध और शुक्र ग्रह किसी राशि में या किसी भाव में एक साथ बैठे होते हैं, तब लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है। ज्योतिष में बुध को वाणी, व्यापार और बुद्धि का कारक ग्रह माना जाता है जबकि शुक्र देव धन-वैभव और प्रेम के प्रतीक माने गए है। ऐसे में, इन दोनों ग्रहों का युति से एक बेहद शुभ लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होता है।
ज्योतिष के अनुसार, यदि कुंडली में शुक्र देव कमजोर होते हैं, तो घर में दरिद्रता वास करने लगती है।
शुक्र की दुर्बल अवस्था के प्रभाव से जीवन में आर्थिक समस्याओं में वृद्धि देखने को मिलती हैं। साथ ही, जातक को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ सकता है।
मान्यता है कि शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को वैवाहिक जीवन में दिक्कतों से दो-चार होना पड़ सकता है।
ऐसा माना जाता है कि कुंडली में शुक्र देव के कमजोर या दुर्बल होने पर जातक को जीवन के प्रत्येक कार्य में असफलता की प्राप्ति होती है। साथ ही, कड़ी मेहनत करने के बावजूद भी सफलता के मार्ग में समस्याएं बनी रहती हैं।
अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति कमज़ोर होती है, तो आपको शादी-विवाह और प्रेम जीवन से लेकर वैवाहिक जीवन तक में बाधाओं से दो-चार होना पड़ सकता है।
जिनका शुक्र दुर्बल अवस्था में होता है, उनके जीवन में धन, सुख-सुविधाओं का अभाव रहता है। साथ ही, ऐसे जातकों का आत्मविश्वास भी कमजोर रहता है।
शुक्र के अशुभ प्रभाव से जातक को प्रेम जीवन में भी समस्याओं और असफलता का सामना करना पड़ता है।
शुक्र कमज़ोर हैं, तो न करें ये काम
शुक्र ग्रह के कमजोर होने पर जातकों को भूलकर भी शुक्रवार के दिन सफेद चीजों का दान लेने से बचना चाहिए।
यदि विवाह में देरी हो रही है, तो काले कपड़े कम से कम धारण करें, विशेष रूप से शुक्रवार के दिन काले रंग के कपड़े न पहनें।
कुंडली में शुक्र अशुभ होने पर जातक गरीबों को परेशान न करें, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों को अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करें।
मान्यताओं के अनुसार, शुक्र देव के दुर्बल होने पर जातक को मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से बचना चाहिए।
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय
शुक्र देव की स्थिति में कुंडली को मजबूत करने के लिए शुक्रवार के दिन सफेद चीज़ों जैसे कि दही, चीनी, खीर, चांदी या चावल आदि का दान करना शुभ माना जाता है।
शुक्र ग्रह की कृपा पाने के लिए शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करें। अगर संभव हो, तो शुक्रवार का व्रत करें।
कुंडली में शुक्र महाराज की स्थिति को बलवान करने के लिए भगवान कृष्ण को चांदी की बांसुरी अर्पित करें।
शुक्र ग्रह को प्रसन्न करने के लिए शुक्र देव के बीज मंत्र ‘ऊँ द्रां द्रीं द्रों सः शुक्राय नमः’ का 108 बार जाप करना सबसे सरल और प्रभावी उपाय होता है।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
शुक्र का वृषभ राशि में गोचर कब होगा?
शुक्र देव 29 जून 2025 को अपनी राशि वृषभ में प्रवेश कर जाएंगे।
शुक्र को प्रसन्न कैसे करें?
शुक्र देव की कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत करें और शुक्रवार को सफ़ेद वस्तुओं का दान करें।
शुक्र ग्रह का शत्रु कौन है?
ज्योतिष के अनुसार, शुक्र ग्रह सूर्य और चंद्रमा के प्रति शत्रुता के भाव रखते हैं।
इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे बृहस्पति, करियर-शादी हर क्षेत्र में मिलेगा सुख!
09 जुलाई 2025 की रात 10 बजकर 50 मिनट पर बृहस्पति ग्रह मिथुन राशि में उदित हो रहे हैं। गुरु के उदित होने से सभी राशियों के जीवन में बड़े उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। किसी को गुरु के उदित होने से फायदा होगा, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को नुकसान होने का डर है। इस ब्लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं जिन्हें बृहस्पति के मिथुन राशि में उदित होने पर सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
वृषभ राशि वालों के लिए बृहस्पति ग्रह आठवें तथा लाभ भाव के स्वामी हैं। अब गुरु आपके दूसरे भाव में उदय हो रहे हैं। अगर आपको आय के स्रोत को लेकर कोई परेशानी आ रही थी या बाधाओं का सामना करना पड़ रहा था, तो अब आपकी मुश्किलें दूर हो सकती हैं। आपकी आमदनी में तेजी से वृद्धि होने के आसार हैं। परिवार की समस्याएं भी खत्म हो सकती हैं। आप अपनी बातों से दूसरों को प्रभावित करने में सफल होंगे। आर्थिक स्थिति में भी सुधार आने की संभावना है। इसके साथ ही आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। आप बुजुर्गों को वस्त्रों का दान करें।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के सप्तम भाव के स्वामी होने के साथ-साथ गुरु कर्म स्थान के भी स्वामी हैं। अब वह आपके पहले भाव में उदित हो रहे हैं। आपको धन कमाने में जो समस्याएं आ रही थीं, अब वह समाप्त हो सकती हैं। यदि घर में आपकी शादी की बात चल रही है, तो अब बात तेजी से आगे बढ़ सकती है। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। पति-पत्नी के बीच आई दूरियां खत्म होंगी। आपको अपनी पर्सनल लाइफ ही नहीं बल्कि करियर में भी सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। आप गाय को रोटी पर देसी घी लगाकर खिलाएं।
इस राशि के पांचवें तथा आठवें भाव के स्वामी बृहस्पति हैं जो अब आपके लाभ भाव में उदित हो रहे हैं। इस दौरान आपको बहुत अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। छात्र खूब मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। जिन लोगों का प्रेम प्रसंग चल रहा है, उनका रिश्ता मजबतू होगा और प्यार बढ़ेगा। अगर आप दोनों के बीच मतभेद चल रहे हैं, तो अब वह दूर हो सकती है। ससुराल वालों के साथ चल रहे मतभेद भी अब खत्म हो सकते हैं। आपकी वित्तीय स्थिति बेहतर होती नज़र आएगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आप पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
तुला राशि के तीसरे तथा छठे भाव के स्वामी गुरु ग्रह हैं। अब बृहस्पति आपके भाग्य भाव में उदित हो रहे हैं। गुरु का उदित होना आपके लिए सकारात्मक साबित होगा। आपको तीर्थस्थल की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। लंबे समय से किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जाने की सोच रहे थे, तो अब वह इच्छा पूरी होगी। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जो लोग संतान प्राप्ति के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनका भी अब यह सपना पूरा हो सकता है। आप अपने शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिलेगी। आप रोज़ मंदिर जाएं।
धनु राशि के लोगों को बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय होने से सकारात्मक परिणाम ही मिलने चाहिए। यदि आपका स्वास्थ्य लंबे समय से खराब चल रहा है, तो अब उसमें सुधार आ सकता है। आपको नए सिरे से कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या भी नहीं आएगी। परिवार की सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं। मां को लेकर जो भी परेशानी थी, अब तक खत्म हो जाएगी। प्रॉपर्टी के मामले में अनुकूल परिणाम मिलने के संकेत हैं। विवाह के लिए प्रस्ताव आ सकता है। आपके लिए धार्मिक यात्रा के भी योग बन रहे हैं। आप भोलेनाथ की पूजा करें।
कुंभ राशि वालों के लिए बृहस्पति महाराज आपके दूसरे तथा लाभ भाव के स्वामी हैं जो अब आपके पंचम भाव में उदित हो रहे हैं। छात्रों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है। आपके मुनाफे में वृद्धि होगी। संतान को लेकर चिंतित हैं, तो अब आपकी चिंता दूर हो सकती है। आपको प्रमोशन मिलने के योग भी बन रहे हैं। आप अपने करियर में कोई बड़ा जोखिम उठाने के बारे में सोच सकते हैं। आर्थिक स्तर पर मजबूत होंगे। पारिवारिक संबंधों में भी अनुकूलता देखने को मिल सकती है। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए थे, तो अब वापस मिल सकते हैं। आप साधु-संतों की सेवा करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. बृहस्पति का मिथुन राशि में उदय कब हो रहा है?
उत्तर. बृहस्पति 09 जुलाई को उदित होंगे।
प्रश्न 2. मिथुन राशि के स्वामी ग्रह कौन हैं?
उत्तर. इस पर बुध ग्रह का स्वामित्व है।
प्रश्न 3. बृहस्पति किस राशि में उच्च का होता है?
उत्तर. यह कर्क राशि में उच्च का होता है।
वक्री शनि की दृष्टि से टूट जाएगा इन राशि वालों का सपना, हर क्षेत्र में मिलेगी असफलता!!
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार शनि देव को न्याय का कारक कहा गया है। अगर किसी को शनि ग्रह की कृपा प्राप्त हो, तो वह रंक से राजा बन सकता है वहीं अगर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ रहा हो, तो व्यक्ति को बड़ा नुकसान होने का डर रहता है। अच्छे-बुरे कर्मों के अनुसार फल देने का काम भी शनि देव ही करते हैं।
शनि देव मीन राशि में हैं और मीन राशि में रहते हुए ही शनिदेव 13 जुलाई 2025 को वक्री होने जा रहे हैं। शनि देव के वक्री होने से कुछ राशियों के लोगों को फायदा होगा, तो वहीं इस दौरान कुछ जातकों को नुकसान होने का डर है। इस ब्लॉग में हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें शनि के वक्री होने पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
शनि ग्रह वृषभ राशि के भाग्य स्थान और कर्म भाव के स्वामी हैं जो अब आपके लाभ भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान आपको मिल रहे सकारात्मक परिणामों में कमी आ सकती है। अब तक आपको जो फायदा हो रहा था, अब उसमें कमी आने का डर है। पहले की तुलना में अब आपको कम अच्छे परिणाम मिलेंगे। शायद आपको अपनी इच्छा के अनुसार परिणाम या फल न पाए। आपको इस दौरान मुनाफा होने की उम्मीद कम है। अगर आपकी सेहत पहले से खराब चल रही है, तो अब आपको और ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आपको अपने कार्यों में विलंब या कठिनाईयां देखनी पड़ सकती हैं। आप शिव मंदिर में काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।
बृहत् कुंडलीमें छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपकी कुंडली में आठवें भाव के स्वामी होने के साथ-साथ भाग्य भाव के भी स्वामी माने जाते हैं। अब यह दसवें भाव में वक्री हो रहे हैं जिसे अच्छा नहीं माना जाता है। भले ही इस समय आपको कोई बड़ा नुकसान न हो लेकिन कोई फायदा भी नहीं होगा। काम न बन पाने की वजह से आपको निराशा महसूस हो सकती है। नौकरीपेशा जातकों को भी अड़चनें देखनी पड़ सकती हैं। आपके कार्यों में किसी न किसी तरह से देरी होती रहेगी। सामाजिक मामलों में जागरूक रहेंगे, तो आप अपमान होने की स्थिति से बच सकते हैं।
शनि ग्रह सिंह राशि के छठे तथा सातवें भाव के स्वामी हैं। अब वह आपके आठवें भाव में वक्री हो रहे हैं। इस दौरान शनि के अशुभ प्रभाव की वजह से आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी परेशानियां रही हैं जैसे कि कब्ज, तो अब आपको समय पर दवा लेनी चाहिए और सेहत के मामले में लापरवाही बिल्कुल भी नहीं बरतनी चाहिए। लोगों से विनम्रता से बात करें और किसी भी तरह का कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। इस समय आपको अच्छे परिणाम पाने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। काली उड़द की पकौड़ी बनाकर गरीबों में बांटें।।
मीन राशि वालों के लिए शनि ग्रह आपके लाभ भाव के स्वामी होने के साथ-साथ व्यय भाव के भी स्वामी हैं जो अब आपके प्रथम भाव में वक्री हो रहे हैं। सूर्य की यह स्थिति मीन राशि के लोगों के लिए अनुकूल नहीं है। आपको इस समयावधि में अधिक अनुकूल परिणाम पाने की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। आप खुद को नकारात्मक विचारों से दूर रखें। बिना मांगे किसी को भी राय न दें। अपना खानपान भी ठीक रखें। सेहत के मामले में कोई भी रिस्क लेना ठीक नहीं होगा। खुश रहने की कोशिश करें और आलस से दूर रहें। धन के मामले में लापरवाही न बरतें और परिवार के सदस्यों के साथ विनम्रता से बात करें। आप रोज़ हनुमत साठिका का पाठ करें।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. शनि ग्रह किस राशि में वक्री हो रहे हैं?
उत्तर. शनि मीन राशि में वक्री होंगे।
प्रश्न 2. शनि को किसका कारक माना जाता है?
उत्तर. शनि ग्रह न्याय के देवता हैं।
प्रश्न 3. शनि कब वक्री हो रहे हैं?
उत्तर. 13 जुलाई 2025 को वक्री होने जा रहे हैं।
टैरो साप्ताहिक राशिफल : 29 जून से 05 जुलाई, 2025
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई, 2025: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषयों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।
टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्मा से बात करने का मौका देता है।
आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मज़ाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।
टैरो की उत्पति 15वीं शताब्दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।
टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्त किया जा सकता है। आप कुछ स्तर पर अध्यात्म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंर्तज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।
तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 29 जून से 05 जुलाई, 2025 तक का समय सभी 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा?
टैरो साप्ताहिक राशिफल 29 जून से 05 जुलाई, 2025: राशि अनुसार राशिफल
मेष राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: द चैरियट
करियर: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ पेंटाकल्स
मेष राशि के जातकों को नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जो कि रिश्ते में वास्तविकता और व्यावहारिक दृष्टिकोण को अपनाने को दर्शाता है। यह कार्ड संतुलित, स्थिर और समर्पित रिश्ते को दर्शाता है जो कि एक-दूसरे के प्रति सम्मान और जवाबदेही पर आधारित है।
वित्तीय जीवन में चैरियट कार्ड कहता है कि बाधाओं को पार करने और अपने आर्थिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए सोच-समझकर निर्णय लेने एवं दृढ़ इच्छाशक्ति रखनी चाहिए। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने वित्त को संभालने और निवेश करने के लिए फोकस रखने, दृढ़ निश्चयी रहने एवं खुद को अनुशासन में रखने की जरूरत है। इस कार्ड का कहना है कि आपको अपने धन को संभालने और उसे निवेश करने को लेकर खुद पर नियंत्रण रखने, दृढ़ निश्चयी रहने और फोकस रखने की आवश्यकता को दर्शाता है।
एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड अक्सर पेशेवर जीवन में बंधा हुआ या विवश महसूस करने को दर्शाता है। आप अपने ही द्वारा लगाई गई या कथित सीमाओं की वजह से ऐसा महसूस कर सकते हैं। इस कार्ड का कहना है कि आप खुद को किसी परिस्थिति में फंसा हुआ पा सकते हैं या किसी दी गई पद या स्थिति से बचने में असमर्थ हो सकते हैं।
स्वास्थ्य की बात करें, तो फाइव ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कठिन समय और विपत्ति को दर्शाता है। यह कार्ड अपराइट आने पर बता सकता है कि आपको कोई स्वास्थ्य समस्या जैसे कि कोई बीमारी, चोट या फिर दीर्घकालिक बीमारी होने की आशंका है। इससे आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।
लकी चार्म: रेड कोरल ब्रेसलेट
वृषभ राशि
प्रेम जीवन: द सन
आर्थिक जीवन: हीरोफैंट
करियर: टेम्परेंस
स्वास्थ्य: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स
वृषभ राशिके जातकों को द सन कार्ड मिला है जिसका कहना है कि आपकी जल्द ही अपने पार्टनर से सुंदर और रोमांटिक मुलाकात होने वाली है। यदि आप प्रेम संबंध में हैं, तो आपका रिश्ता विवाह और परिवार की ओर आगे बढ़ सकता है।
इस सप्ताह आप पैसों की बचत करने के मामले में नए तरीके आज़माने के लिए तैयार नहीं हैं और पारंपरिक तरीकों से ही खुश हैं। करियर में आपकी धीमी लेकिन एक स्थिर गति से प्रगति होगी। स्वास्थ्य के मामले में अब आप अति कर चुके हैं और अब आपको अपनी सेहत को ठीक करने के लिए काम से ब्रेक लेने की जरूरत है।
टेम्परेंस कार्ड करियर में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता को दर्शाता है। करियर के मामले में आप अपनी भावनाओं पर बहुत ज्यादा निर्भर न रहें और अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखने की कोशिश करें ताकि ये आपके करियर की प्रगति को बाधित न करें। आप अपनी कमजोरियों को ताकत में बदलना सीखें।
टेन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि इस सप्ताह आपको ऐसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझना पड़ सकता है जिसके कारण आपकी ऊर्जा में कमी आ सकती है या फिर आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। पूरी तरह से ठीक होने के लिए आपको अपने शरीर को थोड़ा आराम देना चाहिए।
लकी चार्म: ओपल रिंग या पेंडेंट
मिथुन राशि
प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ पेंटाकल्स
करियर: टेन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: टेन ऑफ वैंड्स
अगर आप अपने मौजूदा पार्टनर के साथ ही रहना चाहते हैं, तो आप यह जान लें कि यह रिश्ता आपके लिए बहुत मुश्किल रहने वाला है। लेकिन अगर आप इंतज़ार करना चाहते हैं और अपने रिश्ते पर काम करना चाहते हैं, तो इस बात में कोई शक नहीं है कि आपका यह रिश्ता फिर लंबे समय तक चलेगा। जो जातक सिंगल हैं, उनकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आने वाला है जिस पर वे भरोसा कर सकते हैं।
आप अपने धन को अच्छी तरह से और पूरे अनुभव के साथ संभाल रहे हैं एवं प्रसन्न हैं। थ्री ऑफ पेंटाकल्स एक शानदार कार्ड है जो कि संपन्नता को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ अपनी वित्तीय सफलता का जश्न मनाएंगे। सोच-समझकर धन निवेश करने के लिए यह सही समय है।
करियर में टेन ऑफ कप्स कार्ड पेशेवर जीवन में संतुष्टि और संतुलन को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि इस सप्ताह आपको अपने करियर में ऐसे अवसर मिलेंगे जो आपको लगातार उन्नति करने और नई चीज़ें सीखने का मौका देंगे। आपको अपनी मौजूदा नौकरी या व्यवसाय से वह संतुष्टि और शांति मिल सकती है जिसकी आप तलाश कर रहे हैं।
अपनी सेहत को नज़रअंदाज़ करने से आपको गंभीर समस्याएं होने की आशंका है। आपको सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से परामर्श करने की आवश्यकता है।
लकी चार्म: आप हरे रंग के वस्त्र पहनें।
कर्क राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स
आर्थिक जीवन: जस्टिस
करियर: द एम्प्रेस
स्वास्थ्य: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
कर्क राशिके जातकों को फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड मिला है जिसके अनुसार इस सप्ताह आपके प्रेम संबंध में सुख-शांति बनी रहेगी। आपको अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। हालांकि, आपमें से कुछ लोगों के पार्टनर के मन में ईर्ष्या या पोज़ेसिव होने जैसी भावना आ सकती है। अपने पार्टनर से खुलकर बात कर के आपको समझ आ सकता है कि भविष्य में आपके लिए परिस्थिति कैसी होगी।
वित्तीय जीवन में जस्टिस कार्ड कहता है कि इस सप्ताह अधिक खर्चा करना आपको भारी पड़ सकता है इसलिए आपको वित्त के मामले में संतुलन बनाकर चलना चाहिए। बिना सोचे-समझे पैसे खर्च न करें और ऐसे अलग-अलग तरीकों की तलाश करें, जो आपके पैसे को अच्छी तरह से प्रबंधित कर सकें।
इस सप्ताह आप करियर के क्षेत्र में सहज महसूस करेंगे और सब कुछ आपके हिसाब से चल रहा होगा। आपके पास अधिकार और शक्ति होगी। दिन-ब-दिन आप अपने करियर में प्रगति करेंगे और जल्द ही आपको प्रशंसा एवं सराहना मिल सकती है। नौकरीपेशा और व्यापारियों दोनों को ही अपने करियर में स्थिरता और मजबूती लाने के लिए सही प्रोत्साहन मिलेगा।
आप इस समय स्वास्थ्य समस्याओं या भावनाओं को दबाने की स्थिति से जूझ सकते हैं। आप आराम करें और पुरानी बातों को भूल जाएं। बहुत ज्यादा सोचने और अधिक तनाव लेने से बचें क्योंकि यह आगे भी आपकी सेहत को प्रभावित कर सकते हैं। खानपान पर ध्यान दें।
सिंह राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें, तो क्वीन ऑफ कप्स कहता है कि यदि आप सिंगल हैं, तो इस सप्ताह आपको अपना पार्टनर मिल जाएगा। वहीं, जो जातक पहले से रिश्ते में हैं, उनके लिए यह अवधि प्यार से भरी रहेगी और ऐसे में, आप प्रेम के सागर में गोते लगाते हुए दिखाई देंगे।
जब धन की बात आती है, तो इस राशि के जातक विश्लेषणात्मक हो सकते हैं और आप अपनी आर्थिक स्थिति पर पैनी नज़र बनाए रखेंगे। संभव है कि इस दौरान आप अपनी नौकरी या व्यवसाय का विश्लेषण इस दृष्टि से भी कर सकते हैं कि आप भविष्य के लिए कितना धन जोड़ने में सक्षम होंगे। कुल मिलाकर, यह अवधि आपके लिए सोच-विचार करने वाली रहेगी।
करियर के लिहाज़ से, किंग ऑफ पेंटाकल्स संकेत कर रहा है कि सिंह राशि के जातकों का अपने करियर पर पूरी तरह नियंत्रण होगा। साथ ही, इस हफ़्ते आपको कुछ सुनहरे अवसरों की प्राप्ति होगी और आप अपनी मेहनत एवं प्रयासों के बल पर पेशेवर जीवन में बुलंदियां हासिल करेंगे।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में आपको सेवेन ऑफ स्वॉर्ड्स मिला है जो दर्शाता है कि इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ज्यादा अच्छा नहीं रहने वाला है। इस अवधि में कोई पुराना रोग आपको दोबारा घेर सकता है या फिर आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
लकी चार्म: रूबी की रिंग या पेंडेंट
कन्या राशि
प्रेम जीवन: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: द एम्पेरर
करियर: द सन
स्वास्थ्य: व्हील ऑफ फॉर्च्यून
कन्या राशिके प्रेम जीवन के लिए नाइट ऑफ स्वॉर्ड्सअच्छा कार्ड माना जाएगा। लेकिन, आपका व्यक्तिगत जीवन प्रभावित हो सकता है। हालांकि, यह कार्ड आपके और पार्टनर के बीच विवाद या मतभेद को दर्शा रहा है। संभव है कि आपके संबंध तनावपूर्ण रहें जिसके चलते रिश्ते से प्यार नदारद रह सकता है। इसके विपरीत, आपका निजी जीवन भी उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है।
आर्थिक जीवन में द एम्पेरर संकेत कर रहा है कि यह जातक अपनी आर्थिक स्थिति को पूरी तरह से नियंत्रण में रखेंगे और पैसों को भी बहुत सोच-समझकर खर्च करते हुए नज़र आएंगे। इस सप्ताह कन्या राशि वाले अपने जीवन में आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ वित्तीय सुरक्षा को भी प्राथमिकता देंगे। साथ ही, इस अवधि में आपका सारा ध्यान अपनी आर्थिक स्थिति को मज़बूत बनाने पर होगा।
द सन संकेत कर रहा है कि करियर के क्षेत्र में आपको इस सप्ताह कई बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे और साथ ही, प्रमोशन के भी योग बनेंगे। यदि आपका खुद का व्यापार है, तो आप इस समय बुलंदियां हासिल करेंगे। साथ ही, यह जातक अपनी कंपनी का नेतृत्व प्रेम, दया और आत्मविश्वास के साथ करते हुए दिखाई देंगे और ऐसे में, दूसरों के लिए मिसाल कायम करेंगे।
सेहत की बात करें, तो व्हील ऑफ फॉर्च्यून स्वास्थ्य में सुधार की तरफ संकेत कर रहा है। इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। अब आप उन समस्याओं से बाहर आ सकेंगे जिसका सामना आप कर रहे थे। इस हफ़्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
लकी चार्म: अपने घर या ऑफिस के लिए नए पौधे लेकर आएं।
तुला राशि
प्रेम जीवन: फोर ऑफ स्वॉर्ड्स
आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ कप्स
करियर: द मैजिशियन
स्वास्थ्य: फाइव ऑफ कप्स
प्रेम जीवन में तुला राशिको फोर ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मिला हे जो कि रूकने, सोचने-समझने और पुनर्विचार करने के चरण की ओर संकेत करता है। इस कार्ड का कहना है कि आपको और आपके पार्टनर को तनाव या वियोग के दौरान ठीक होने और अपने रिश्ते को फिर से बनाने के लिए कुछ समय एक-दूसरे से दूर रहने की जरूरत है। यह कार्ड मानसिक और भावनात्मक रूप से स्वस्थ रहने के लिए कहीं छुट्टी पर जाने के लिए कह रहा है।
वित्तीय जीवन में सेवन ऑफ कप्स कार्ड अपराइट आने पर करियर और धन के मामले में कई विकल्पों और अवसरों को दर्शाता है। इस कार्ड का कहना है कि आर्थिक रूप से सफल होने के कई रास्ते हैं लेकिन सोच-समझकर किसी विकल्प को चुनें और कोई भी फैसला लेने से पहले अच्छी तरह से सोच-विचार कर लें।
द मैजिशियन कार्ड कार्यक्षेत्र में सफलता की उच्च संभावना के संकेत दे रहा है। आप दृढ़ता और रचनात्मक तरीके से काम कर के मनचाहे परिणाम पाने में सक्षम होंगे। इस कार्ड का कहना है कि अपने पेशेवर लक्ष्यों को पूरा करने के लिए आपको अपनी बुद्धि और रचनात्मकता का प्रयोग करना चाहिए।
स्वास्थ्य के मामले में फाइव ऑफ कप्स कार्ड का कहना है कि शारीरिक स्वास्थ्य को प्रभावित कर रही किसी भी अंतर्निहित भावनात्मक समस्या को ठीक करना जरूरी है। यह कार्ड भावनात्मक रूप से ठीक होने के संकेत दे रहा है। इस कार्ड के अनुसार कोई नुकसान, दुख या पछतावा आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर रहा है।
लकी चार्म: आप हरे रंग के वस्त्र अधिक पहनें।
वृश्चिक राशि
प्रेम जीवन: द मून
आर्थिक जीवन: द हाई प्रिस्टेस
करियर: फोर ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ वैंड्स
वृश्चिक राशिके लिए द मून कार्ड का कहना है कि आपको भ्रम या धोखा हो सकता है, भावनात्मक जीवन में उथल-पुथल आ सकती है और छिपे हुए सच सामने आ सकते हैं। यह कार्ड बताता है कि आपको अपने मन की बात पर भरोसा करना चाहिए, भावनाओं को गहराई से समझने और भावनात्मक उतार-चढ़ाव के मूल कारणों को समझने की जरूरत है।
द हाई प्रिस्टेस कार्ड सही वित्तीय निर्णय लेने के लिए अपनी बुद्धि और मन पर भरोसा करने की सलाह दे रहा है। यह कार्ड विवेक, ज्ञान और अपने वित्तीय विकल्पों को ज्यादा अच्छी तरह से समझने की क्षमता को बढ़ावा देता है। इसके अलावा इस कार्ड का कहना है कि आपको सबके सामने अपने पैसों पर बात करने से बचना चाहिए और सिर्फ भरोसेमंद लोगों से ही सलाह लेनी चाहिए।
करियर की बात करें, तो फोर ऑफ कप्स कार्ड काम के प्रति जोश और उत्साह की कमी एवं अपनी मौजूदा परिस्थिति को लेकर असंतुष्टि को दर्शाता है। यह कार्ड अपनी मौजूदा स्थिति या करियर से असंतुष्ट होने, गतिहीन और बोर होने के संकेत दे रहा है।
स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड का कहना है कि आपको अपनी देखभाल करने को प्राथमिकता देनी चाहिए और अपनी सेहत को लेकर जागरूक रहना चाहिए। यह कार्ड आपको अधिक कार्य करने या तनाव लेने से बचने या स्वास्थ्य के चेतावनी भरे संकेतों को अनदेखा करने से बचने की चेतावनी दे रहा है।
लकी चार्म: पाइराइट ब्रेसलेट
धनु राशि
प्रेम जीवन:द एम्प्रेस
आर्थिक जीवन: पेज ऑफ पेंटाकल्स
करियर: किंग ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स
प्रेम जीवन में धनु राशि को द एम्प्रेस कार्ड अपराइट मिला है जो मजबूत, प्यार भरे और सुखद रिश्ते को दर्शाता है जिसमें आप दोनों संतुष्ट होंगे। यह एक ऐसे स्थिर और सुरक्षित रिश्ते का प्रतिनिधित्व करता है जिसे शादी के बंधन में बदला जा सकता है।
धन की बात करें, तो पेज ऑफ पेंटाकल्स कार्ड भविष्य में समृद्ध और संपन्न बनने के लिए एक ठोस आधार बनाने, वास्तविक और दीर्घकालिक वित्तीय रणनीतियों पर काम करने के लिए जोर देता है। यह कार्ड नई संभावनाओं और सोच-समझकर बजट एवं योजना बनाने की जरूरत को दर्शाता है। इसके साथ ही खासतौर पर शिक्षा और विकास के मामले में कड़ी मेहनत का फल मिलने की संभावना है।
किंग ऑफ कप्स कार्ड पेशेवर जीवन में कूटनीति अपनाने, भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की सलाह दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपके कार्यक्षेत्र में सकारात्मक माहौल रहेगा। कोई वरिष्ठ बुद्धिमान व्यक्ति करियर में आपका मार्गदर्शक बन सकता है। रचनात्मक या केयरिंग इंडस्ट्री में काम करना आपके लिए ज्यादा अच्छा होगा क्योंकि यहां आप अपनी सहानुभूति और अंर्तदृिष्ट का प्रयोग कर पाएंगे।
स्वास्थ्य की बात करें, तो ऐस ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड मानसिक स्पष्टता के बढ़ने और रचनात्मक बदलाव की ओर इशारा कर रहा है। यह कार्ड आपको अपनी सेहत पर नियंत्रणपाने, सही निर्णय लेने और नए उपचार एवं तरीकों पर विचार करने के लिए प्रेरित कर रहा है।
लकी चार्म: आप सोने के ईयर रिंग्स पहनें।
मकर राशि
प्रेम जीवन: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्स्ड)
आर्थिक जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स
करियर: द लवर्स
स्वास्थ्य: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स
मकर राशिके जातक यदि प्रेम संबंध में हैं तो उनके लिए नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि रिश्ते में धोखा या बेवफाई अब आपके सामने आ सकती है। चूंकि, यह कार्ड धोखे, दुख, अपराधबोध या शर्म को दिखाता है इसलिए इस कार्ड का कहना है कि या तो आपने सच कबूल कर लिया है या फिर आपके धोखा देने की बात सामने आ गई है।
धन के मामले में टू ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड अपराइट आने पर बताता है कि आप अपनी वित्तीय स्थिति का सामना करने में देरी कर रहे हैं या फिर कठिन निर्णय लेने में आपको दिक्कत आ रही है। इस कार्ड का कहना है बचत के ज्यादा प्रभावी तरीकों, आय और खर्चों के बीच संतुलन बनाने की जरूरत है। इसके साथ ही आपको यथार्थवादी और व्यवहारिक योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है।
करियर के मामले द लवर्स कार्ड महत्वपूर्ण निर्णय लेने को दर्शाता है जिससे आपकी मौजूदा स्थिति में सुधार या कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलने की संभावना है। यह कार्ड कार्यक्षेत्र में आपसी सहयोग को दर्शाता है जिसमें सहकर्मी एक-दूसरे को प्रोत्साहित करते और समझते हुए नज़र आएंगे जिससे पारस्परिक सफलता मिलेगी।
स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि आपको संभावित स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर सतर्क रहना चाहिए खासतौर पर अगर आप किसी दीर्घकालिक लक्षण से जूझ रहे हैं या आपको कोई बुरी आदत है, तो आपको ध्यान रखना चाहिए।
लकी चार्म: जरूरतमंद लोगों को जूते दान करें।
कुंभ राशि
प्रेम जीवन: द एम्पेरर
आर्थिक जीवन: टू ऑफ वैंड्स
करियर: सेवन ऑफ कप्स
स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स
द एम्पेरर कार्ड का कहना है कि आप अपने रिश्ते में बहुत ज्यादा अहंकारी बन रहे हैं और अपने पार्टनर को कंट्रोल करना चाहते हैं। आपकी मर्जी से सब कुछ हो, तो सही है और आपके इस रवैये के कारण आपके रिश्ते में समस्याएं पैदा हो सकती हैं। आपको अपने तरीकों को बदलने और अपने पार्टनर से खुलकर बात करने की जरूरत है।
इस सप्ताह वित्तीय रूप से मजबूत होने के लिए आपको नए अवसर मिलने की संभावना है। आप पैसों की बचत कर सकते हैं या फिर आपको आय का कोई अन्य स्रोत मिल सकता है। आप बेहतर अवसरों की तलाश में किसी अन्य जगह पर यात्रा करने की योजना भी बना सकते हैं।
करियर के क्षेत्र में आपको कई विकल्प मिल सकते हैं या फिर नौकरी से बिज़नेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। इस वजह से इस समय आपके दिमाग में कई विचार चल रहे होंगे। इस सप्ताह आपको यह समझ आएगा कि आपको क्या कदम उठाना चाहिए।
एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड कहता है कि आपने अपने मन में डर और संदेह पैदा कर रखा है जो आपके स्वास्थ्य को खराब करने और आपकी गति को धीमा करने की कोशिश कर रहे हैं। आपको चिंता या सिरदर्द हो सकता है।
क्या आपको लग रहा है कि आपका पार्टनर कुछ गड़बड़ कर रहा है? तो आपका शक बिलकुल सही हो सकता है। मीन राशिके जातकों की नज़रों के पीछे कुछ चल रहा है जिसके बारे में उन्हें पता नहीं है। आप चीज़ों पर ध्यान दें। अपने और अपने पार्टनर के बीच आने वाली किसी भी गलतफहमी को दूर करने के लिए अपने साथी से बात करें।
आर्थिक जीवन में द मून कार्ड चेतावनी भरे संकेत दे रहा है। इस कार्ड का कहना है कि आपको वित्तीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है या आपका कोई जानकार आपको धोखा दे सकता है। आप अपने पैसों के बारे में किसी से भी खुलकर बात न करें और जो भी करें, उसके बारे में किसी को बताएं नहीं। इस सप्ताह कोई बड़ा निवेश करने से बचें।
करियर रीडिंग में आपको स्ट्रेंथ कार्ड मिला है जिसके अनुसार आप अपने कार्यक्षेत्र में एक मजबूत स्थिति में हैं और सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। आप अपनी कंपनी का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और आपकी टीम आपके ऊपर निर्भर है। आपको प्रमोशन और वेतन में वृद्धि मिलने के भी आसार हैं।
फोर ऑफ पेंटाकल्स कार्ड कहता है कि आपको कुछ पुरानी स्वास्थ्य समस्याएं या चोट परेशान कर सकती है लेकिन आपको सही समय पर मेडिकल सहायता मिल जाएगी और आप जल्द ही ठीक हो जाएंगे। व्यायाम करते समय सावधानी बरतें और आराम करें।