महाशिवरात्रि से लेकर होली तक गुलजार रहने वाला है मार्च 2024 का महीना, जानें आपके लिए क्या है ख़ास

मार्च का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो कि अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना है। ये महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बहुत खास है। इस महीने में हर माह आने वाले चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष जैसे व्रत के अलावा महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज तथा होली जैसे बड़े त्योहार भी पड़ेंगे। मार्च के महीने में फाल्गुन मास समाप्त होगा और चैत्र मास की शुरुआत होगी।  चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक मार्च का महीना साल का तीसरा होता है और इस महीने से हम धीरे-धीरे सर्दी को अलविदा कहते हैं।

 हर महीने की तरह ही इस माह को लेकर भी हम सबके अंदर उत्सुकता होती है और हम सभी हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि नया  महीना हमारे लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आएगा? क्या इस महीने करियर में मिलेगी तरक्की? व्यापार में किस प्रकार की समस्या झेलनी होगी? पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आदि कई तरह के सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं। अब आपको इन सभी सवालों का जवाब एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग मार्च 2024 में मिलने जा रहा है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

यही नहीं मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत व त्योहार भी आने लगते हैं। ऐसे में, इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2024 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से अवगत भी करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, हम आपको उन लोगों के बारे में रोचक तथ्यों भी बताएंगे जिनका जन्म मार्च के महीने में हुआ है। साथ ही, इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाश के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जान लेते हैं मार्च का महीना क्यों है इतना खास।

मार्च 2024 को कौनसी बातें बनाती है सबसे ख़ास 

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे और यहाँ आपको छोटी से छोटी जानकारी भी विस्तारपूर्वक बताई जाएगी। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ मार्च में आने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण एवं गोचर आदि की सही तिथियों के बारे में अवगत करवाएंगे, बल्कि हम आपको उन बातों के बारे भी बताएंगे जो मार्च 2024 को कई मायनों  में ख़ास बनाती हैं। 

  • जिन लोगों का जन्म मार्च में हुआ है, उनके व्यक्तित्व में कौन से विशेष गुण पाए जाते हैं। 
  • इस महीने में बैंक हॉलिडे कब-कब है?
  • मार्च 2024 में कब और कौन से ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे? और इस महीने कौन सा ग्रहण लगेगा? इसकी जानकारी भी आपको मिलेगी। 
  • साथ ही, मार्च 2024 राशि चक्र की सभी 12 राशि वालों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा? इन जातकों के शिक्षा से लेकर प्रेम जीवन तक का हाल जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मार्च 2024 के पंचांग के बारे में। 

मार्च 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना 

वर्ष 2024 के तीसरे महीने यानी मार्च का आरंभ स्वाति नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 01 मार्च 2024 को होगा जबकि इसका अंत मूल नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 31 मार्च 2024 को होगा। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मार्च 2024 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां

हिंदू धर्म में हर महीने अनेक व्रत एवं त्योहारों को मनाया जाता है और इसी क्रम में मार्च 2024 भी व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। इस माह होली, महाशिवरात्रि जैसे कई महत्वपूर्ण पर्वों को धूमधाम से मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं ये व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।

तिथिदिनपर्व
06 मार्च 2024बुधवारविजया एकादशी
08 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
10 मार्च 2024रविवारफाल्गुन अमावस्या
14 मार्च 2024गुरुवारमीन संक्रांति
20 मार्च 2024बुधवारआमलकी एकादशी
22 मार्च 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च 2024रविवारहोलिका दहन
25 मार्च 2024सोमवारहोली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
28 मार्च 2024गुरुवारसंकष्टी चतुर्थी

मार्च 2024 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार

विजया एकादशी (06 मार्च 2024, बुधवार) : विजया एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तिथि को आती है। स्कंद पुराण के मुताबिक स्वयं भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए इसी एकादशी का व्रत किया था। माना जाता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही, मुश्किल से मुश्लिक परिस्थितियों को भी व्यक्ति आसानी से पार करने में सक्षम होता है।

महाशिवरात्रि (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था इसलिए इस माह की महाशिवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखकर विधि विधान से उनका पूजन करते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र आदि चढ़ाकर करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत (कृष्ण) (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत विशेष माना गया है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि पूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। साथ ही, महादेव की कृपा सदैव बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

मासिक शिवरात्रि (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साल में कुल 12 मासिक शिवरात्रि का व्रत पड़ता है। मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत, पूजन के साथ ही शिव जी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ रहता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, भगवान भोलेनाथ की कृपा से कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। मासिक शिवरात्रि भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।

फाल्गुन अमावस्या (10 मार्च 2024, रविवार) : फाल्गुन अमावस्या फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गंगा नदी और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इसके अलावा, इस दिन तर्पण और दान का भी महत्व है। जो लोग इस दिन व्रत रखना चाहते हैं वे व्रत भी रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के अच्छे कर्म में वृद्धि होगी जिससे जीवन में शुभता में बढ़ोतरी होगी। फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।

आमलकी एकादशी (20 मार्च 2024, बुधवार) : आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि माना जाता है कि इस वृक्ष में देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि जो भक्त आंवले के पेड़ की पूजा करके इस व्रत को रखता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी को आमलक्य एकादशी, आंवला एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से भी कहा जाता है। 

होलिका दहन (24 मार्च 2024, रविवार) : होली के त्योहार के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। सनातन धर्म में होलिका दहन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस पर्व को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और इसी चलते हर साल होलिका दहन किया जाता है। 

होली (25 मार्च 2024, सोमवार) : हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है और यह मुख्य रूप से रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने के लिए भी मनाते हैं। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।

फाल्गुन पूर्णिमा व्रत (25 मार्च 2024, सोमवार) : सनातन धर्म के अनुसार, फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु, चंद्रदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। साथ ही, इस सत्यनारायण की कथा का पाठ करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है और पवित्र नदियों में स्नान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

संकष्टी चतुर्थी (28 मार्च 2024, गुरुवार) : ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थी का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है क्योंकि यह भगवान गणेश को समर्पित है। चतुर्थी महीने में दो बार आती हैं। इस दिन जो भक्त भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना सच्ची श्रद्धा के साथ करते हैं उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है और उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही, उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलती है। सनातन धर्म में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कई सारे व्रत व उपवास आदि किए जाते हैं लेकिन भगवान गणेश के लिए किए जाने वाला संकष्टी चतुर्थी व्रत सबसे प्रसिद्ध है।

वर्ष 2024 में हिंदू धर्म के सभी पर्वों एवं त्योहारों की सही तिथियां जानने के लिए क्लिक करें: हिंदू कैलेंडर 2024 

मार्च 2024 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची

तिथिदिनछुट्टियांराज्य/ केंद्र शासित प्रदेश
05 मार्च 2024मंगलवारपंचायती राज दिवसओड़ीसा
08 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रिआंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
22 मार्च 2024शुक्रवारबिहार दिवसबिहार
23 मार्च 2024शनिवारशहीद भगत सिंह की पुण्यतिथिहरियाणा
25 मार्च 2024सोमवारहोलीसभी राज्य सिवाय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल
25 मार्च 2024सोमवारडोल पूर्णिमापश्चिम बंगाल
25 मार्च 2024सोमवारमणिपुर का वसंत महोत्सवमणिपुर
26 मार्च 2024मंगलवारमणिपुर का वसंत महोत्सवमणिपुर
29 मार्च 2024शुक्रवारगुड फ्राइडेसभी राज्य सिवाय हरियाणा और जम्मू कश्मीर
30 मार्च 2024शनिवारपवित्र शनिवारनागालैंड
31 मार्च 2024रविवारईस्टर रविवारकेरल और नागालैंड

मार्च में जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये गुण

किसी भी व्यक्ति का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर उसकी खूबियों और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। साल का तीसरा महीना यानी मार्च बेहद खास होता है। इस महीने कई लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं। जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों और नक्षत्रों आदि से किसी भी व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जा सकता है, उसी प्रकार हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताता है। तो चलिए बात करते हैं मार्च के महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति के गुणों के बारे में।

इस महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति का हृदय बहुत कोमल व नाजुक होता है। ये लोग परोपकारी, आध्यात्मिक पथ चलने वाले व परोपकारी होते हैं। ये समाज के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहते हैं और बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही नहीं ये मिलनसार भी होते हैं और हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें किसी का भी दिल दुखाना पसंद नहीं होता है। इनकी मित्रता भी आसानी से हो जाती है और ये लंबे समय तक दोस्ती निभाते हैं ये लोग कभी भी दोस्ती में विफल नहीं होते हैं। ये लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं और अपने हर फैसले बहुत अधिक सोच समझकर लेते हैं। ऐसे लोग दिमाग के इतने शातिर होते हैं कि इन्हें धोखा देना हर किसी के बस में नहीं होता। ये न धोखा जल्दी खाते हैं और न किसी को धोखा देने में विश्वास करते हैं। लोग इनके खिलाफ खूब षड्यंत्र रचते हैं लेकिन ये उन सभी षड्यंत्र को विफल करके आगे बढ़ते हैं। ये ‘लोग क्या कहेंगे’ इस बात की परवाह न करके अपनी मौज में रहते हैं। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि यदि एक बार इनका किसी से भरोसा उठ जाए तो दोबारा उस भरोसे को जीतना मुश्किल होता है।

ये लोग रिश्ता निभाने में माहिर होते हैं और दिल से निभाते हैं। अपने दोस्त व पार्टनर की हर मुश्किल घड़ी पर साथ देते हैं। इनका रिश्ता बहुत टिकाऊ होता है। ये अपनी बातों को स्पष्ट रखते हैं और यही वजह से कि इनके जीवन साथी से इनकी अच्छी बनती है। ये लोग विपरीत परिस्थिति में भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं और उन्हें हर समस्या से बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये जातक अपने साथी के साथ बहुत ईमानदार और रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं। ये अपने पार्टनर को प्यार और खास महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टनर का भी इन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त होता है।

मार्च में जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह भी कहा जाता है कि ये लोग काफी खुशमिजाज और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। यही वजह है कि इनके आसपास रहने वालों लोगों की भी सोच काफी सकारात्मक होती है। ये लोग देखने में भी खूबसूरत होते हैं और आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। साथ ही, लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं। 

इन जातकों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये सामने से आने वाली चुनौतियों को पहले से ही भांप लेते हैं और डटकर उसका सामना करते हैं। मार्च में जन्मे लोग अपने विचारों और दृष्टिकोण में काफी ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये मीठा और पॉलिश करके बोलने की बजाय सच बोलना पसंद करते है, भले ही कुछ देर के लिए लोगों को गलत लगे पर बाद में इनकी बात समझ आती है। ये लोग शायद ही कभी अपनी अप्रिय घटनाओं के बारे में सोचकर परेशान होते हैं क्योंकि यह अनिश्चितताओं के बारे में अच्छे से रूबरू होते हैं। इन्हें  पहाड़, नदियां और प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती हैं और इन जगहों पर घूमना भी पसंद करते हैं।

मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 3, 7

मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: समुद्र ग्रीन, एक्वा

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार

मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम (पुखराज), लाल मूंगा

मार्च का धार्मिक महत्व

सनातन धर्म में व्रत एवं त्योहारों के साथ-साथ दिन, तिथि और महीने का भी विशेष महत्व होता है। प्रत्येक शुभ काम को करने से तिथि और माह की जानकारी अवश्य ली जाती है। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं साल के तीसरे महीने यानी मार्च के महीने का क्या महत्व है।

हर माह की तरह मार्च का महीना भी तीज त्योहारों से भरा हुआ है। धार्मिक दृष्टि से, मार्च 2024 का आगाज़ फाल्गुन मास के अंतर्गत होगा और इसका अंत चैत्र मास के तहत होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास को साल का अंतिम मास माना गया है। फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी को होगी और यह 25 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद यानी 26 मार्च से चैत्र मास की शुरुआत होगी।

बात पहले फाल्गुन मास की करते हैं तो बता दें हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इसे फागुन माह भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा का खास विधान है। फाल्गुन मास में पूजा पाठ और दान पुण्य करना बहुत अधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। यदि शादी विवाह में कोई समस्या आ रही है या किसी कारणवश शादी नहीं हो पा रही है तो वह समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा, इस दौरान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से भक्त को अनंत सुखों का आशीर्वाद मिलता है। फाल्गुन मास चंद्र देव की आराधना के लिए भी सबसे उपयुक्त समय होता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार, इसी माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। ऐसे में, इस माह में चंद्र देव की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। फाल्गुन मास इसलिए भी खास है क्योंकि इस माह कई त्योहार जैसे संकष्टी चतुर्थी, मीन संक्रांति, आमलकी एकादशी, महाशिवरात्रि, होली के साथ कई अन्य व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस माह में देवी-देवताओं को अबीर और गुलाल अर्पित करना चाहिए।

फाल्गुन माह में जन्मे जातक का व्यक्तित्व

फाल्गुन माह में जन्म लेने वाले जातकों के व्यक्तित्व की बात करें तो इन जातकों का रंग गोरा होता है और ये देखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है और बोलचाल में अधिक कुशल होते हैं। इन जातकों का मन चंचल हो सकता है। इन्हें घूमना और यात्रा करना पसंद होता है और इन्हें विदेश यात्रा के भी कई मौके मिलते हैं। फाल्गुन के महीने में जन्म लेने वाले लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं। ये परोपकारी होते हैं और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है।  ये अपने लक्ष्य के प्रति बहुत अधिक समर्पित होते हैं और लक्ष्य को पूरा करके ही रहते हैं। ये जातक जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने में सफल रहते हैं।

चैत्र मास का महत्व

अब बात करते हैं चैत्र माह की तो हिंदू कैलेंडर का सबसे पहले महीना चैत्र महीना होता है और इसी महीने से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है इसलिए इस माह का विशेष महत्व है। इसका नाम चैत्र इसलिए पड़ा क्योंकि इसका सीधा संबंध नक्षत्र से है। चैत्र मास आने पर बसंत ऋतु का अंत होता है और ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ होने लगता है। कहा जाता है कि चैत्र के इस पवित्र व पावन महीने का सम्बन्ध ज्योतिष शास्त्र से भी बहुत गहरा है क्योंकि गृह ,ऋतु ,मास ,तिथि एवं पक्ष आदि कि गणना भी चैत्र प्रतिपदा से ही कि जाती है। बता दें कि मार्च के महीने से ही यानी 26 मार्च 2024 से चैत्र मास की शुरुआत हो रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी। पूजा पाठ व व्रत के हिसाब से चैत्र मास का विशेष महत्व है। चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा है। होली के बाद से चैत्र के महीने की शुरुआत हो जाती है।

मार्च में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर

मार्च 2024 में पड़ने वाले बैंक अवकाशों और व्रत-त्योहारों की सही तिथियों के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको इस माह होने वाले ग्रहों के गोचर और लगने वाले ग्रहण आदि से रूबरू करवाएंगे। आपको बता दें कि मार्च 2024 में कुल 6 बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे जबकि दो ग्रह ऐसे भी होंगे जिनकी चाल एवं स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मार्च के महीने में कब-कब कौन सा ग्रह अपनी स्थिति और राशि में बदलाव करने जा रहे हैं।

बुध का मीन राशि में गोचर (07 मार्च 2024) : वैदिक ज्योतिष में बुद्धि और वाणी के कारक बुध मार्च के महीने में देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर जाएंगे। बुध देव 07 मार्च 2024 की सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। 

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर (07 मार्च 2024) : प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह शनि देव की राशि कुंभ में 07 मार्च 2024 की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं।  

सूर्य का मीन राशि में गोचर (14 मार्च 2024) : ज्‍योतिष शास्‍त्र में ग्रहों का राजा सूर्य देव गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में 14 मार्च 2024 की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे। 

मंगल का कुंभ राशि में गोचर (15 मार्च 2024) : ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य के कारक ग्रह मंगल 15 मार्च 2024 को शनि महाराज के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में शाम 05 बजकर 42 मिनट पर गोचर करेंगे।

बुध मीन राशि में उदय (15 मार्च 2024) : धन, व्यापार, संवाद, वाणी, करियर आदि के कारक ग्रह बुध जल तत्व की राशि मीन में 15 मार्च 2024 की दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में उदित होंगे।

शनि कुंभ राशि में उदय (18 मार्च 2024) :  न्याय और कर्मफल दाता शनि देव मार्च के महीने में 18 मार्च 2024 की सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर अपनी ही राशि कुंभ में उदित होंगे। इनके उदित होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से दिखाई देगा। 

बुध का मेष राशि में गोचर (26 मार्च 2024) : बुद्धि, तर्क और मित्र के कारक ग्रह बुध मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में 26 मार्च 2024 की दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर गोचर करेंगे।

शुक्र का मीन राशि में गोचर (31 मार्च 2024) : प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में 31 मार्च 2024 की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं।

मार्च 2024 में ग्रहण

बता दें कि मार्च के महीने में एक ग्रहण लग रहा है, वह है चंद्र ग्रहण। 

तिथिदिन तथा दिनांकचंद्र ग्रहण प्रारंभ समयचंद्र ग्रहण समाप्त समयदृश्यता का क्षेत्र
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमासोमवार, 25 मार्च, 2024सुबह 10 बजकर 23 मिनट सेदोपहर बाद 03 बजकर 02 बजे तकआयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया-न्यू और अधिकांश अफ्रीका (भारत में दृश्यमान नहीं)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2024 का राशिफल

मेष राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप अपनी नौकरी में तन-मन से मेहनत करेंगे और इसके कारण आपको अच्छे पद की प्राप्ति होगी।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से औसत रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम की भावना विकसित होगी।
  • प्रेम जीवन की बात करें तो इस महीने एक-दूसरे से कहासुनी होने, लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहर के लोगों का भी आपके रिश्ते में हस्तक्षेप करना आपके के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपकी राशि के लोगों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। नौकरी व बिज़नेस दोनों में ही आपको धन लाभ होगा।
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए औसत प्रतीत हो रहा है। आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या, आंखों में समस्या, पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

उपाय: अमावस्या के दिन पितरों के नाम से आटा, दाल, चावल, चीनी, आदि का दान करें।

वृषभ राशि

  • करियर में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसी स्थिति जन्म ले सकती है जिससे आपको लगेगा कि आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग आपके साथ रहेगा लेकिन पारिवारिक जीवन में असंतुष्टि और तनाव का माहौल बन सकता है।
  • इस महीने प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। लेकिन आपको अपने रिश्ते को बचाने पर ध्यान देना होगा। विवाहित जातकों के लिए भी महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी।
  • आर्थिक जीवन की बात करें तो घर में शुभ कार्यों पर और धर्म संबंधी कार्यों पर खर्च होने के योग बनेंगे। इसके अतिरिक्त अचानक से भी कुछ खर्च उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको करने पड़ेंगे।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल का दान करने से लाभ होगा।

मिथुन राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से आपके लिए मार्च का महीना अच्छा रहने वाला है। आपका विश्वास अपने ऊपर और अपने काम पर बढ़ेगा जिससे आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और नौकरी में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। हालांकि भाई-बहनों से आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा और आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
  • आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर लुत्फ लेंगे। अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रस्ताव भी दे सकते हैं। आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं और इसके लिए परिवार के लोगों की सहमति भी प्राप्त हो सकती है।
  • यह महीना शुरुआत में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आप कुछ ऐसे खर्चे उत्पन्न करेंगे जिनके बारे में आपने ज्यादा सोच विचार नहीं किया होगा। यह खर्चे आपसी सुख के लिए भी हो सकते हैं।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा ध्यान देने वाला होगा। कोई गुप्त समस्याएं आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं और आपका शारीरिक स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।

उपाय: आपको बुधवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।

कर्क राशि

  • यह मार्च का महीना आपके करियर के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आप अच्छी नीतियों को छूने की कोशिश में सफल होंगे।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। इससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपस में प्रेम भाव रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
  • यदि प्रेम संबंधों की दृष्टि से देखा जाए तो इस महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रेम संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को अगले दिशा में बढ़ाने की कोशिश करेंगे और आप जिनसे प्यार करते हैं, उनसे विवाह करना चाहेंगे और इसके लिए काफी प्रयास भी करेंगे।
  • इस महीने की शुरुआत कमज़ोर रहेगी। आपको अप्रत्याशित व्यय करने होंगे जिनकी आपने कल्पना नहीं की थी। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर बड़ा निर्णय लेने के लिए यह समय अच्छा नहीं है।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। आपको अपनी दिनचर्या, अपने खान-पान और अपने रहन-सहन पर ध्यान देना होगा क्योंकि इन्हीं की वजह से आपको शारीरिक समस्याएं इस महीने परेशान कर सकती हैं।

उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चार केले अर्पित करें।

सिंह राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से यह महीना औसत रहने की संभावना है। मंगल देव आपको कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करने का जज्बा प्रदान करेंगे। इससे आप अपनी नौकरी में बहुत ज्यादा प्रयास करेंगे और खूब मेहनत करेंगे।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने की आशंका है। आपसी सामंजस्य कमज़ोर होने के कारण आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इससे परिवार में टकराव की स्थिति बन सकती है।
  • यदि आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो सर्वप्रथम प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच प्रेम की भावना के साथ-साथ अपनत्व भी बढ़ेगा और एक-दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा। आप एक-दूसरे को मान सम्मान देंगे।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ेंगे। खर्चों की गति इतनी ज्यादा होगी कि आपके लिए उन्हें संभालना मुश्किल होगा और इसका असर सीधे-सीधे आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ नई दिनचर्या बनाने के लिए अच्छा समय है। अपने शरीर को समय दें और तंदुरुस्त बने रहने के लिए प्रयास करें।

उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री बजरंग बाण का पाठ करें।

कन्या राशि

  • आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको अपने कार्य क्षेत्र में उतनी सफलता मिलेगी लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि किसी से भी भावावेश में आकर कुछ उल्टा सीधा ना बोलें क्योंकि इससे आपके करियर पर असर पड़ सकता है।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन में कुछ खुशियां लेकर आ सकता है। ससुराल पक्ष से भी अच्छे संबंध रहेंगे और उन लोगों का आपके परिवार के लोगों से भी अच्छा सामंजस्य दिखेगा जिससे आपके परिवार में भी खुशी रहेगी।
  • यह समय आप और आपके प्रियतम के लिए सबसे ज्यादा रोमांटिक समय होगा। अपने रिश्ते को प्यार से संभालना आपके लिए अच्छा होगा। यदि आप विवाहित हैं तो महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी और आप व आपके जीवनसाथी के मध्य सब कुछ अच्छा चलेगा।
  • आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से भी अच्छा लाभ होगा और उससे आप लाभान्वित होंगे। आप यदि नौकरी करते हैं तो अभी आपको कुछ प्रतीक्षा करनी होगी लेकिन आपको बचत योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने आपकी पाचन क्षमता थोड़ी कमज़ोर हो सकती है जिससे पेट खराब हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपको रक्त से संबंधित कुछ समस्याएं जैसे कि अनियमित रक्तचाप या रक्त की अशुद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

उपाय: दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें प्रणाम करना चाहिए।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

तुला राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अनुकूल रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में सबसे अलग प्रतिभा के कारण जाने जाएंगे।
  • यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आप कोई नई गाड़ी आ सकती है या नई संपत्ति खरीदी जा सकती है, जो परिवार में खुशियों को लेकर आएगी। ऐसे में, घर में कोई फंक्शन भी हो सकता है जिससे परिवार में लोगों का आना-जाना भी होगा और परिवार के लोग आपसी प्रेम भाव से मिलजुल कर रहेंगे। 
  • प्रेम संबंधों की बात की जाए तो महीने की शुरुआत कुछ कमज़ोर रहेगी। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया होगा। आपका प्रेम बढ़ेगा, रोमांस भी होगा और एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से भी महीने की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी।  इससे एक से अधिक माध्यमों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश के द्वारा भी आप अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना बेहतर होगा।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमज़ोर रह सकता है। आपको गैस, एसिडिटी, अपच और पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुछ लोगों को आंखों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है। 

उपाय: आपको शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

वृश्चिक राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखें तो कुछ चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपना दबदबा बनाने के लिए अपने काम की गति को बढ़ाना होगा।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन में कहासुनी को दिखाता है। आप और आपके परिजनों के मध्य तनाव बढ़ सकता है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का बराबर ध्यान रखें।
  • यदि आपके प्रेम संबंध की बात करें आप अपने प्रेम संबंधों में किसी की भी परवाह न करने वाला बनाएंगे। आप अपने प्यार में खुश रहेंगे और अपने प्रियतम को खुश रखने के लिए हर काम करेंगे और आपके परिवार के बीच की दूरियां कम होंगी।
  • इस महीने शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपने जितनी उम्मीद नहीं की थी, उससे ज्यादा धन आपको इस समय में प्राप्त हो सकता है।
  • स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी जीवन ऊर्जा बढ़ेगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा जिससे आप हल्की बीमारियों की चपेट से बाहर आ जाएंगे और कोई बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी।

उपाय: एक अच्छी गुणवत्ता वाला मूंगा रत्न तांबे की अंगूठी में जड़वा कर अनामिका उंगली में मंगलवार के दिन धारण करें।

धनु राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखें तो आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों से आपका व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि उनसे अगर आपकी कहासुनी होती है तो वे आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं।
  • यह महीना पारिवारिक रूप से कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे इसलिए परिवार को समय कम दे पाएंगे। आप की यह उपेक्षा और बेरुखी परिवार के लोगों को परेशानी में डाल सकती है।
  • इस महीने आपको अपने प्रेम को सही दिशा में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और मान्यताओं के साथ आगे बढ़ने में आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों से यह साफ झलकेगा लेकिन अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें क्योंकि इससे बात बनने की जगह बिगड़ भी सकती है।
  • आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा साबित होगा। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसके कानूनी पक्ष का विचार अवश्य करें।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहेगा। आपकी जीवन ऊर्जा बढ़ेगी और आपका पराक्रम बढ़ेगा। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे।

उपाय: आपको रविवार के दिन गौ माता को गेहूं का सूखा आटा खिलाना चाहिए।

मकर राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखें तो कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बना रहेगा। आप अपने काम को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।
  • आपसी सामंजस्य बेहतर बनेगा लेकिन आपके द्वितीय भाव में सूर्य, शनि और बुध के होने से आपसी वाद-विवाद हो सकता है। जुबानी जंग परिवार के कुटुंब के लोगों के बीच हो सकती है जो परेशानी का कारण बन सकती है।
  • महीने की शुरुआत बहुत ही रोमांटिक अंदाज में होगी। आप अपने मन की गहराइयों से अपने प्रियतम को प्यार करेंगे और यह उन्हें बहुत भली-भांति समझ में आएगा। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया रहेगा और ऐसे में, नजदीकियां बढ़ेंगी, दूरियों में कमी आएगी।
  • महीने की शुरुआत में आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बनाएंगे। आपको धन संचय करने में सफलता मिलेगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आर्थिक रूप से आप मजबूत बनेंगे। 
  • यह महीना स्वास्थ्य के मोर्चे पर औसत रहेगा। आपको आंख, दांत, बालों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। अपनी त्वचा का ध्यान रखें और ज्यादा धूप में बाहर न निकलें। इससे चेहरे पर सनबर्न भी हो सकता है। 

उपाय: मंगलवार के दिन किसी मंदिर में तिकोनी ध्वजा लगाएं।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कुंभ राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करने से आपको लाभ होगा। आप काफी व्यस्त भी रहेंगे।
  • यह महीना पारिवारिक रूप से औसत रहेगा। आप अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। हालांकि इससे कई बार समस्या सुलझ भी जाएगी लेकिन बाद में बिगड़ भी सकती है। अपनी इस आदत पर ध्यान दें। 
  • आप अपने प्रेम संबंधों को खुलकर स्वीकार करेंगे और उन पर बेबाकी से बातचीत करेंगे। आप निडर रहेंगे और अपने प्रेम जीवन को लेकर बहुत ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे अपने दिल के विचार स्पष्ट रूप से कहेंगे।
  • आपके खर्च बहुत ज्यादा हो सकते हैं। आप दिल खोल कर अपनी खुशी से खर्च करेंगे और दोनों हाथों से धन लुटाएंगे। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपको विदेश जाने में भी सफलता मिल सकती है इसलिए विदेश यात्रा पर भी अच्छा धन खर्च हो सकता है।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुरुआत में कुछ कमज़ोर रह सकता है। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको तेज बुखार, सिर दर्द या बदन दर्द या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

उपाय: रात को सोते समय अपने सिर के पास तांबे के लोटे में थोड़ा जल रखें और सुबह उठकर उसे किसी लाल फूल वाले पौधे में चढ़ा दें।

मीन राशि

  • करियर के दृष्टिकोण से देखने पर यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। आपको करियर में ज्यादा परेशानियां नहीं देखने को मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बना रहेगा और आप अपने अनुभव और अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए अपना काम करेंगे।
  • यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए औसत रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ समस्याएं सामने आएंगी। उनके कारण परिवार में झगड़े की नौबत भी आ सकती है।
  • रिश्ते में प्रेम के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ाएंगे। आप अपने प्रियतम के दिल के करीब रहेंगे और आप दोनों के बीच अच्छा आकर्षण रहेगा। इससे भरपूर रोमांस के योग बनेंगे। आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।
  • आर्थिक लिहाज से यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा। आप जो भी मेहनत करेंगे, उससे आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। नौकरी में भी अच्छी ही उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे।
  • यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च भी करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए लगातार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देते रहें।

उपाय: प्रतिदिन श्री बजरंग बाण जी का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

सूर्य के गोचर से इन राशियों के व्‍यापारियों को होगा दोगुना मुनाफा, खुलेेंगे तरक्‍की के दरवाजे

ज्‍योतिषशास्‍त्र में ग्रहों के गोचर को अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण माना जाता है। ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर, देश और दुनिया में तो बदलाव देखने को मिलते ही हैं लेकिन इसका असर मानव जीवन पर भी पड़ता है।

अब 13 फरवरी को दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर सूर्य ग्रह कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि शनि की राशि कुंभ में सूर्य के आने से कुछ राशि के लोगों के बिज़नेस में प्रगति देखने को मिलेगी। इन्‍हें खूब मुनाफा होगा और ये अपने व्‍यापार का विस्‍तार भी कर सकते हैं।

तो चलिए जानते हैं कि सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने पर किन राशियों के लोगों को अपने व्‍यापार में लाभ और मुनाफा होने के आसार हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

सूर्य के कुंभ राशि में आने पर इन राशियों का चलेगा बिज़नेस

मेष राशि

मेष राशि के व्‍यापारियों को इस समय उच्‍च मुनाफा होने के संकेत हैं। आप कोई नया बिज़नेस शुरू कर सकते हैं और आपको विदेशी कंपनियों के साथ भी काम करने का मौका मिल सकता है। इस समय आप काफी ऊर्जावान और आत्‍मविश्‍वास से भरपूर नज़र आएंगे। इसके साथ ही आप अपने व्‍यावसायिक क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। पार्टनरशिप में काम करने से भी आपको सफलता मिलने के योग हैं। व्‍यापार के क्षेत्र में आपका हर तरह से विकास होगा। शेयर मार्केट में काम करने वाले लोगों को भी खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। व्‍यापारियों के लिए सफलता के प्रबल योग बन रहे हैं।

मेष साप्‍ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि

विदेश में व्‍यापार करने वाले लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी। आपके लिए मुनाफे के योग बन रहे हैं। आप अपने व्‍यापारिक सिद्धांतों पर चलकर लाभ कमाएंगे। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर दे पाएंगे। आप अपने व्‍यवसाय में जिन अलग रणनीतियों का पालन कर रहे हैं, वो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। आपके प्रतिस्‍पर्धी भी आपके सामने मज़बूती से खड़े रहेंगे। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए भी अनुकूल समय है। कुल मिलाकर यह समय वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्‍छा रहने वाला है।

वृषभ साप्‍ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

इस समय व्‍यापारियों का अच्‍छा मुनाफा कमाने का उद्देश्‍य पूरा होगा। आपको विदेश में भी प्रगति करने के अच्‍छे अवसर मिलेंगे। आपको इस समय छोटे-से प्रयास से भी अधिक सफलता मिलने की संभावना है। आप अपने बिज़नेस पर अपना वर्चस्‍व रखेंगे और अपने प्रतिद्वंदियों के सामने मज़बूती से खड़े रहेंगे। आपके लिए इस समय खूब मुनाफा कमाने के योग हैं। वहीं विदेशी मुद्रा का व्‍यापार करने वाले लोगों के लिए भी अच्‍छा समय है।

मिथुन साप्‍ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के व्‍यापारियों के लिए उच्‍च मुनाफे के योग बन रहे हैं। आप पूरे पेशेवर होकर काम करेंगे और अपने प्रतिद्वंदियों को भी कड़ी टक्‍कर दे पाएंगे। आप अपने बिज़नेस को इस समय बहुत आसानी से चला पाएंगे और आपको किसी भी क्षेत्र में नुकसान होने की आशंका नहीं है। कुल मिलाकर कन्‍या राशि के व्‍यापारियों के लिए यह समय बहुत अनुकूल रहने वाला है।

कन्‍या साप्‍ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मीन राशि में बन रहा है बुधादित्‍य योग, इस तारीख पर इन लोगों की जागेगी सोई हुई किस्‍मत

प्रत्‍येक ग्रह एक निश्‍चित समयावधि के बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन का मानव जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। ग्रहों के गोचर करने पर कई बार इनकी किसी अन्‍य ग्रह के साथ युति भी होती है। ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार जब किसी एक राशि में दो या इससे अधिक ग्रह उपस्थित हों, तो इसे युति कहा जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

अब मीन राशि में बुध और सूर्य की युति होने जा रही है और इस युति से मीन राशि में बुधादित्‍य योग का निर्माण हो रहा है। बुधादित्‍य योग बनने से वैसे तो राशिचक्र की सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन इनमें से तीन राशियां ऐसी हैं जिन्‍हें बुधादित्‍य योग से सबसे ज्‍यादा लाभ मिलने की संभावना है। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार बुध और सूर्य की युति से तीन राशियों की किस्‍मत खुलने वाली है और इन्‍हें अपने हर कार्य में सफलता प्राप्‍त होगी।

बुध और सूर्य की युति की तिथि एवं समय

बुद्धि, धन, व्यापार, संवाद, वाणी, करियर आदि के कारक ग्रह बुध 07 मार्च 2024 की सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर जल तत्व की राशि मीन में गोचर करेंगे। इसके साथ ही 14 मार्च को 12 बजकर 23 मिनट पर सूर्य ग्रह मीन राशि में प्रवेश करेंगे। इस तरह 14 मार्च को मीन राशि में सूर्य और बुध की युति होने से बुधादित्‍य योग बन रहा है।

क्‍या होता है बुधादित्‍य योग

जन्‍मकुंडली के 12 भावों में से किसी एक भाव में सूर्य और बुध की युति होने पर बुधादित्‍य योग बनता है। सूर्य को आदित्‍य के नाम से भी जाना जाता है इसलिए सूर्य और बुध की युति को बुधादित्‍य नाम दिया गया है। यह योग व्‍यक्‍ति को सफलता, मान-सम्‍मान, प्रतिष्‍ठा और आर्थिक समृद्धि प्रदान करता है। ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार बुधादित्‍य योग बहुत शुभ होता है। इस योग में शुरू किए गए कार्य निश्चित ही सफल होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

बुधादित्‍य योग से इन राशियों को मिलेगी तरक्‍की

वृषभ राशि

वृषभ राशि के ग्‍यारहवें भाव में बुधादित्‍य योग बनने जा रहा है। इस योग से वृषभ राशि के लोगों की किस्‍मत चमक सकती है। आपको इस दौरान अपने भाग्‍य का साथ मिलेगा और आप जो भी काम करेंगे, उसमें सफलता हासिल करेंगे। आपके लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे।

आप सभी तरह की सुख-सुविधाओं का आनंद ले पाएंगे। आपके परिवार में खुशियां आएंगी और परिवार के सदस्‍यों के बीच आपसी प्‍यार भी बढ़ेगा। समाज में आपके मान-सम्‍मान और प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होने के आसार हैं। नौकरीपेशा जातकों को तरक्‍की के नए अवसर प्राप्‍त होंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में खूब तरक्‍की करेंगे।

अगर आप विदेश में नौकरी करना चाहते हैं, तो इस समय आपका यह सपना भी पूरा हो सकता है। व्‍यापारियों के लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देंगे। आपको खूब मुनाफा कमाने के अवसर मिलेंगे। आपके हाथ कोई बड़ा प्रोजेक्‍ट या डील भी लग सकती है। इसके अलावा इस युति के दौरान वृषभ राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति भी बहुत अच्‍छी रहने वाली है। आप खूब पैसा कमाने के साथ-साथ धन की बचत भी कर पाएंगे। सेहत के मामले में भी यह समय अनुकूल रहने वाला है। आपको कोई बड़ी बीमारी होने के संकेत नहीं हैं।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्‍या राशि

कन्‍या राशि के सातवें भाव में बुधादित्‍य योग बनने जा रहा है। इस दौरान कन्‍या राशि के लोगों का सोया हुआ भाग्‍य चमक सकता है। आपको अचानक धन लाभ होने की उम्‍मीद है। इससे आपके घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। अगर आप लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रस्‍त हैं और दवाएं भी असर नहीं कर रही हैं, तो अब आपको चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है। सूर्य और बुध की युति से आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार आना शुरू होगा। स्‍वस्‍थ लोग पहले से ज्‍यादा फिट महसूस करेंगे। नौकरीपेशा जातक अपने कार्यक्षेत्र में खूब प्रगति और उन्‍नति करेंगे। आपको विदेश से भी व्‍यापार करने का अवसर मिल सकता है। इस तरह व्‍यापारियों के लिए भी मुनाफे के योग बन रहे हैं। आप खूब धन कमाएंगे और पैसों की बचत करने में भी कामयाब होंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मज़बूत होगी।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्या साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

मिथुन राशि के दसवें भाव में बुध और सूर्य की युति होने जा रही है। यह समय आपके लिए शानदार साबित होगा। आप खूब धन कमाएंगे और पैसों की बचत भी कर पाएंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। आपको अपने जीवनसाथी के साथ भी कुछ अच्‍छे पल बिताने का मौका मिलेगा। आप उनके साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं। आप दोनों ही इन पलों का भरपूर आनंद उठाएंगे।

आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी इस समय बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आपको विदेश में बिज़नेस करने का मौका भी मिल सकता है। यहां से आप खूब मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने जीवन के हर क्षेत्र में भाग्‍य का साथ मिलेगा जिससे आप सफलता प्राप्‍त कर पाएंगे। वहीं नौकरीपेशा जातकों ने अपने काम में जो मेहनत की है, अब उन्‍हें उसका फल मिलने वाला है।

आपके वरिष्‍ठ अधिकारी आपके काम से काफी प्रसन्‍न रहेंगे और वे आपकी प्रशंसा भी कर सकते हैं। आपके वेतन में वृद्धि होने के भी संकेत हैं। आपको काम के सिलसिले में विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है। यदि आप उच्‍च शिक्षा प्राप्‍त करना चाहते हैं, तो यह समय इसके लिए एकदम अनुकूल है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक राशिफल मार्च 2024: मिथुन राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!

मासिक राशिफल मार्च 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मिथुन राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि मिथुन राशि के लिए  मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। आपके लिए यह स्थिति औसत रह सकती है। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे। यहां से सूर्य आपको काफी हद तक अनुकूलता देना चाहेंगे। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। दोनों ही स्थितियों में मंगल आपका सहयोग करने में पीछे रह सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में यानी कि आपके लिए कमजोर, तो वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में यानी कि आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपके लिए अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। अर्थात आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर भी शुक्र अनुकूल परिणाम ही देना चाहेंगे। 

शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से विशेष सपोट की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। यह औसत से थोड़ी कमजोर स्थिति कही जाएगी। जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह कमजोर स्थिति होगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है 

मासिक राशिफल मार्च 2024: मिथुन राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में मार्च का महीना आपको काफी अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। आपका करियर लॉर्ड बृहस्पति लाभ भाव में शुक्र के नक्षत्र में रहेगा। आप अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंचने में कामयाब हो सकेंगे। स्थान परिवर्तन या नौकरी में परिवर्तन चाह रहे लोग कोशिश करके परिवर्तन करने में समर्थ होंगे। व्यापार व्यवसाय के दृष्टिकोण से भी मार्च का महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। महीने के दूसरे पक्ष में व्यापारिक यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। व्यापार व्यवसाय को लेकर कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। इन सबके बीच नौकरीपेशा लोगों को वरिष्ठों के साथ सामंजस्य बैठाने का प्रयास लगातार करना जरूरी रहेगा। 

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामले में भी मार्च का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी मंगल महीने के पहले पक्ष में उच्च अवस्था में रह कर लाभ भाव को देख रहा है। फलस्वरूप कुछ कठिनाइयों के बाद ही सही आपको अच्छा लाभ मिलता हुआ प्रतीत हो रहा है। वहीं 15 मार्च के बाद मंगल भाग्य भाव में चले जाएंगे, तब तुलनात्मक रूप से थोड़े से ही सही लेकिन कुछ कमजोर परिणाम मिल सकते हैं। बृहस्पति का गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम देना ही चाह रहा है। इस तरह से हम पाते हैं कि आर्थिक मामले में मार्च का महीना आपकी मेहनत के अनुरूप आपको परिणाम देता रहेगा। सामान्य तौर पर आप अपनी उपलब्धियां से संतुष्ट रह सकेंगे। 

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में मार्च का महीना थोड़ा सा कमजोर रह सकता है। विशेषकर 26 मार्च तक का समय स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान देने का संकेत कर रहा है। महीने की शुरुआत से लेकर 7 मार्च तक बुध आपके भाग्य भाव में रहेगा। बुध के लिए यह अच्छी स्थिति नहीं है। ऊपर से बुध रोग के कारक ग्रह शनि के साथ रहेगा। अतः कुछ पुरानी तकलीफें उभर कर सामने आ सकती हैं। ऐसे में यदि पहले कोई बीमारी लंबे समय तक आपको परेशान करती रही है, तो उस बीमारी को लेकर लापरवाह नहीं होना है। 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक बुध ग्रह दशम भाव में रहेंगे। प्लेसमेंट के हिसाब से भले ही या एक अनुकूल स्थिति हो लेकिन बुध नीच के रहेंगे; अतः मौसम के बदलाव का आपके स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। इस बात को लेकर सचेत रहने की स्थिति में स्वास्थ्य को आप संतुलित बना सकेंगे। 26 मार्च के बाद स्थितियां अनुकूल होने के योग बन रहे हैं। 

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बुध इस महीने औसत स्थिति में रहने वाला है। अतः इच्छित परिणाम की प्राप्ति के लिए अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। विशेषकर जिन विद्यार्थियों की परीक्षाएं इस समय चल रही हैं, या होने वाली हैं उन्हें घर के माहौल को बेहतर बनाने के लिए भी यत्न प्रयत्न करने होंगे। क्योंकि आसपास का माहौल कुछ ऐसा रह सकता है जो सब्जेक्ट पर कंसंट्रेट करने में बढ़ाएं उत्पन्न करे। हालांकि प्राथमिक विद्यार्थियों को तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि पंचमेश शुक्र की स्थिति अच्छी है। साथ ही साथ पंचम भाव पर बृहस्पति का प्रभाव भी रहेगा। इस तरह से हम कह सकते हैं कि मार्च के महीने में शिक्षा के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। 

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के मामले में मार्च का महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। क्योंकि पंचमेश शुक्र की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर अच्छी रहने वाली है। हालांकि इन सबके बावजूद भी इस महीने प्रेम प्रसंग में मर्यादा के भाव होने बहुत जरूरी रहेंगे। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में भी इस महीने सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं। सप्तमेश बृहस्पति लाभ भाव में शुक्र के नक्षत्र में रहने वाला है। जो दांपत्य जीवन में अनुकूलता देते रहने का संकेत कर रहा है। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों की बात की जाए तो इस मामले में महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने का दूसरा भाग तुलनात्मक रूप से ज्यादा अच्छा रह सकता है। महीने के पहले हिस्से में मंगल की दृष्टि छोटे-मोटे व्यवधान दे सकती है लेकिन 15 मार्च के बाद मंगल का प्रभाव दूसरे भाव से समाप्त हो जाएगा; जो पारिवारिक मामलों में सामंजस्य बिठाने में मददगार बनेगा। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में परिणाम इसके उलट रह सकते हैं। क्योंकि महीने के पहले हिस्से में औसत परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं जबकि 15 मार्च के बाद मंगल की दृष्टि के चलते केतु की नकारात्मकता और बढ़ सकती है। फलस्वरूप गृहस्थ जीवन में कुछ भी संगतिया देखने को मिल सकती हैं। 

मार्च 2024 में मिथुन राशि वालों के लिए उपाय

  • स्वयं को शुद्ध और सात्विक रखते हुए अपने आराध्य की आराधना करें।
  • मंदिर में दूध और चावल का दान करें।
  • कुत्ते को मीठी रोटी खिलाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अनुष्‍का और विराट के बेटे की कुंडली में बन रहा है राजा बनने का योग, चारों दिशाओं में होगा उसका नाम

15 फरवरी को विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के घर बेटे ने जन्‍म लिया है। दोनों ने 20 फरवरी को सोशल मीडिया पर पोस्‍ट कर के यह खुशखबरी दी है। इसके साथ ही अनुष्‍का और विराट ने अपने बेटे का नाम भी बताया है।

इस ब्‍लॉग में विस्‍तार से बताया गया है कि 15 फरवरी को ग्रहों और सितारों की स्थिति क्‍या थी और अनुष्‍का-विराट के बेटे के नाम का क्‍या अर्थ है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

15 फरवरी को ग्रहों की स्थिति

ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार 15 फरवरी को चंद्रमा मेष राशि में उपस्थित थे और देवताओं के गुरु बृहस्‍पति भी इसी राशि में गोचर कर रहे थे। इससे मेष राशि में गजकेसरी योग का निर्माण होता है जिसे बहुत शुभ माना जाता है। इसके साथ ही 15 फरवरी को सूर्य और शनि कुंभ राशि में एक साथ उपस्थित थे। इसके अलावा इस दिन मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में गोचर कर रहे थे। 15 फरवरी को केतु कन्‍या राशि में थे और राहु मीन राशि में गोचर कर रहे थे।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

क्‍या है गजकेसरी योग

ग्रहों की स्थिति के अनुसार जिस दिन विराट और अनुष्‍का के बेटे का जन्‍म हुआ है, उस दिन मेष राशि में गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बन रहा था। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार गजकेसरी योग सबसे शक्‍तिशाली योगों में से एक है और इसे राजयोग में स्‍थान दिया गया है। जब गुरु और चंद्रमा एकसाथ युति में होते हैं या इनकी एक-दूसरे पर सीधे दृष्टि पड़ रही हो, तब गजकेसरी योग का निर्माण होता है। जिन बच्‍चों का जन्‍म गजकेसरी योग में होता है, वे बहुत बुद्धिमान होते हैं और समाज में प्रतिष्‍ठा पाते हैं। इन्‍हें अपने करियर में असीम सफलता मिलती है।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

कैसा होगा बच्‍चे का जीवन

मेष राशि में जन्‍म होने की वजह से बच्‍चे का मूल ग्रह मंगल मकर राशि में उपस्थित है। मकर मंगल की उच्‍च राशि है इसलिए अनुष्‍का और विराट के बेटे को अपने जीवन में खूब सफलता देखने को मिलेगी। उसे ऐशो-आराम और सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहेगी।

वैसे तो विराट और अनुष्‍का के बेटे के जन्‍म के सटीक समय की जानकारी नहीं है किंतु चंद्र राशि के आधार पर यह कहा जा सकता है कि इस बालक की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी और वह भी अपने माता-पिता की तरह खूब प्रगति करेगा। वह पढ़ाई में होशियार होगा और करियर में उसे अच्‍छी सफलता मिलने के योग हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

अंकज्‍योतिष के अनुसार मूलांक

अंकज्‍योतिष के मुताबिक 15 तारीख को जन्‍म लेने वाले जातकों का मूलांक 6 होता है एवं इस अंक के स्‍वामी ग्रह शुक्र हैं। शुक्र को शुभ ग्रह माना गया है इसलिए अनुष्‍का और विराट के बेटे को शुक्र से संबंधित सभी क्षेत्रों में शुभ एवं सकारात्‍मक परिणाम देखने को मिलेंगे। इतना ही नहीं अपने माता-पिता के लिए भी यह संतान भाग्‍यशाली साबित होगी।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अनुष्‍का और विराट के बेटे का नाम क्‍या है

विराट और अनुष्‍का ने अपने बेटे का नाम अकाय रखा है। इस नाम का अर्थ होता है जिसका कोई आकार न हो या जो निराकार हो। इनकी बेटी का नाम वामिका है जो कि मां दुर्गा का ही एक नाम है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक राशिफल मार्च 2024: मेष राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!

मासिक राशिफल मार्च 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है मेष राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि मेष राशि के लिए  मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में मेष राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। यह एक अनुकूल स्थिति है। जबकि 14 मार्च के बाद सूर्य मीन में चले जाएंगे। आपके लिए सूर्य का यह गोचर कमजोर कहा जाएगा। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में यानी कि आपके लिए एवरेज, तो वहीं 15 मार्च के बाद कुंभ राशि में होकर आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में यानी कि आपके लिए अनुकूल, तो वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में यानी कि आपके लिए कमजोर परिणाम दे सकता है। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से भी यह आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। अर्थात आपको कुछ कमजोर परिणाम दे सकते हैं। जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र आपको काफी अच्छा लाभ दिलवाना चाहेंगे।

शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु  राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से मिले-जुले परिणाम ही मिल पाएंगे। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। यह एक कमजोर स्थिति कही जाएगी। जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह काफी हद तक अनुकूल स्थिति कही जाएगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल मार्च 2024: मेष राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में मेष राशि वालों का करियर

कार्य क्षेत्र के मामले में मार्च का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। सामान्य तौर पर आपके करियर लॉर्ड शनि की प्लेसमेंट अच्छी है लेकिन इस महीने शनि आधे से अधिक समय में अस्त रहेंगे तथा राहु के प्रभाव में भी रहेंगे। फलस्वरूप कामों में छोटी-मोटी अड़चनें या व्यवधान देखने को मिल सकते हैं। बेहतर होगा महीने के पहले पक्ष में कार्यक्षेत्र से संबंधित कोई नया प्रयोग न करें। अपने वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल रखें और आने वाले व्यवधान से निराश न हों। ऐसा करके आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

मार्च 2024 में मेष राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामले में भी आपके लाभ भाव के स्वामी शनि औसत लेवल के परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। तो वहीं धन भाव के स्वामी शुक्र 7 मार्च तक कमजोर स्थिति में हैं। इसके बाद शुक्र की स्थिति अच्छी होने के कारण आप आर्थिक मामलों में बेहतर कर सकेंगे। अर्थात इस महीने लाभ का प्रतिशत एवरेज लेवल का रह सकता है लेकिन अनुकूल बात यह रहेगी की 7 मार्च के बाद आप अपनी कमाई का एक बड़ा हिस्सा बचाने में सफल रहेंगे लेकिन 7 मार्च से पहले बचत तुलनात्मक रूप से कम रह सकती है। 

मार्च 2024 में मेष राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में भी मार्च का महीना आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके लग्न या राशि के स्वामी मंगल 15 मार्च तक उच्च अवस्था में रहेंगे लेकिन दशम भाव में रहेंगे। यहां से मंगल आपको औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम देते हुए आपके स्वास्थ्य को अनुकूल रखने का काम करेंगे। वहीं 15 मार्च के बाद मंगल की स्थिति अनुकूल हो जाएगी लेकिन आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य 14 मार्च से आपके व्यय भाव में चले जाएंगे। इस कारण से इस समय अवधि में भी स्वास्थ्य संबंधी मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। ऐसे में मौसम के अनुरूप अपना आहार विहार रखते हुए आप अच्छे स्वास्थ्य का आनंद ले सकेंगे। 

मार्च 2024 में मेष राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके पंचम भाव का स्वामी सूर्य 14 मार्च तक अनुकूल स्थिति में रहेगा। फलस्वरूप आप शिक्षा के मामले में अच्छा कर सकेंगे। साथ ही साथ बुध का गोचर भी 7 मार्च तक अनुकूल रहेगा लेकिन 7 मार्च के बाद बुध कमजोर स्थिति में चले जाएंगे। अतः महीने के दूसरे पक्ष में सूर्य और बुध दोनों का सहयोग न मिल पाने के कारण परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। कहने का तात्पर्य यह कि शिक्षा के मामले में मार्च का महीना मिला-जुला प्रतीत हो रहा है। उस पर भी महीने का पहला हिस्सा अनुकूल तो वहीं दूसरा हिस्सा कुछ हद तक कमजोर रह सकता है। 

मार्च 2024 में मेष राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

प्रेम संबंध के लिए भी मार्च का महीना औसत प्रतीत हो रहा है। क्योंकि 14 मार्च तक आपके पंचम भाव के स्वामी की स्थिति एवरेज से बेहतर रहेगी। अत: लव लाइफ में ठीक-ठाक परिणाम मिलते रहेंगे लेकिन 14 मार्च के बाद सूर्य की स्थिति कमजोर हो जाएगी। पंचम भाव पर मंगल का प्रभाव रहेगा। साथ ही साथ शनि का भी प्रभाव रहेगा। इन कारणों से बीच-बीच में आपसी लड़ाइयां अधिक रह सकती हैं। हालांकि गुरु के प्रभाव के चलते यदि आप समझदारी से काम लेंगे तथा मर्यादित आचरण अपनाएंगे तो संबंध सुरक्षित रहेंगे। वहीं दांपत्य संबंधी मामले की बात की जाए तो 7 मार्च तक दांपत्य संबंधी मामलों में परिणाम काफी कमजोर रह सकते हैं लेकिन 7 मार्च के बाद आपके सप्तम में शुक्र की स्थिति मजबूत होने के कारण दांपत्य जीवन में अनुकूलता का लेवल भी मजबूत होगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में मेष राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपके पारिवारिक मामलों की तो पारिवारिक मामले में 7 मार्च तक का समय कमजोर है लेकिन 7 मार्च के बाद आप परिवारिक मामलों में काफी अच्छा कर सकेंगे। यदि किसी कारण से संबंध कमजोर हो गए थे तो 7 मार्च के बाद आप संबंधों को फिर से सुधारने में कामयाब हो सकेंगे। वहीं गृहस्थ संबंधी मामले में 15 मार्च तक मंगल की दृष्टि के कारण परिणाम तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकते हैं। घर गृहस्थी की चीजें खराब हो सकती हैं। विशेषकर आग या बिजली से चलने वाले उपकरण परेशानी देने का काम कर सकते हैं लेकिन इसके बाद स्थितियां तुलनात्मक रूप से बेहतर होती हुई प्रतीत हो रही हैं। 

मार्च 2024 में मेष राशि वालों के लिए उपाय

  • हनुमान जी के मंदिर में लाल मिठाई चढ़ाएं और प्रसाद मित्रों में जरूर बांटे।
  • सूर्योदय से पूर्व उठकर स्नान आदि से निवृत्त होकर सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं।
  • नियमित रूप से माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

बुध के कुंभ राशि में आने पर, इन लोगों के जीवन में आएंगी खुशियां, साथी का मिलेगा प्‍यार

ज्‍योतिषशास्‍त्र में ग्रहों के गोचर, युति एवं ग्रहों के अस्‍त और उदय होने को अत्‍यंत महत्‍वपूर्ण माना गया है। प्रत्‍येक ग्रह एक निश्चित समयावधि के बाद स्‍थान परिवर्तन करता है और इसका सभी राशियों पर सकारात्‍मक और नकारात्‍मक प्रभाव पड़ता है। कुछ राशियों के लिए यह गोचर शुभ साबित होते हैं, तो वहीं कुछ राशियों के जातकों को अशुभ परिणाम देखने को मिलते हैं।

अब फरवरी, 2024 में बुध का गोचर होने जा रहा है। वैदिक ज्‍योतिष के अनुसार बुध के इस गोचर से कुछ राशियों के प्रेम जीवन में प्‍यार का संचार होने वाला है। जी हां, बुध के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों के लोगों का जीवन प्‍यार से भरने वाला है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

इस ब्‍लॉग में आगे उन्‍हीं राशियों के बारे में बताया गया है जिन्‍हें बुध के गोचर से लाभ प्राप्‍त होने की उम्‍मीद है लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि फरवरी में बुध का गोचर किस तिथि एवं समय पर हो रहा है।

बुध गोचर की तिथि एवं समय

20 फरवरी, 2024 को प्रात: काल 05 बजकर 48 मिनट पर बुध ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। बुध के शनि की राशि कुंभ में आने पर कुछ राशियों के लोगों का प्रेम एवं वैवाहिक जीवन संवर सकता है।

बुध के गोचर से इन्‍हें मिलेगा प्‍यार

मेष राशि

बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर मेष राशि के लोगों का प्रेम जीवन अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आपका अपने पार्टनर के साथ संबंध मधुर रहेगा। आप दोनों का रिश्‍ता मज़बूत होगा और आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। इसके साथ ही आपको अपने साथी के साथ कुछ अच्‍छा समय बिताने का मौका भी मिलेगा। आप दोनों के रिश्‍ते में मिठास आएगी और आप अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। हो सकता है कि आप अपने पार्टनर के साथ प्‍यार की मिसाल कायम करें।

मेष साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि

आपके और आपके जीवनसाथी के बीच रिश्‍ते में मधुरता आएगी। अब आप अपने पार्टनर को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे और आप दोनों के बीच आई सारी गलतफहमियां अब दूर होंगी। इससे आपका अपने पार्टनर के साथ रिश्‍ता भी मज़बूत होगा। लोग आपके रिश्‍ते की तारीफ करते हुए नज़र आएंगे। आप दोनों एक-दूसरे से अधिक प्रेम करने लगेंगे और साथ में कुछ यादगार पल बिताएंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक अपने पार्टनर के साथ काफी खुश नज़र आएंगे। आप दोनों एक-दूसरे का सा‍थ पाकर खुद को खुशकिस्‍मत समझेंगे। इस समय आप दोनों के रिश्‍ते में मधुरता और मिठास रहेगी। आपको हर कदम पर अपने पार्टनर का सहयोग और प्रेम प्राप्‍त होगा। आप दोनों को एकसाथ कहीं घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है। आप दोनों ही इस समय का भरपूर आनंद उठाएंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर सिंह राशि के लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां आने की उम्‍मीद है। आप अपने पार्टनर के साथ काफी प्रसन्‍न महसूस करेंगे। आप दोनों एक-दूसरे के साथ का भरपूर आनंद लेंगे। आप और आपका पार्टनर अपने रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे। आपका सकारात्‍मक व्‍यवहार आपके पार्टनर के दिल में अपनी जगह बनाने में मदद करेगा। आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ काफी खुश रहने वाले हैं। कुल मिलाकर, यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए उत्‍तम साबित होगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

तुला राशि

तुला राशि के जातक इस समय अपने प्रेम जीवन का भरपूर आनंद लेते हुए नज़र आएंगे। आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति आएगी और आप अपने पार्टनर के साथ काफी प्रसन्‍न महसूस करेंगे। आप दोनों के संबंध में मधुरता आएगी और अब आप एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने पर आप दोनों का आपसी तालमेल बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ यादगार पल बिताने का मौका भी मिल सकता है। आपको अपने प्रेमी से सरप्राइज़ भी मिल सकता है।

तुला साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

धनु राशि के जातक इस समय जोश और उत्‍साह से भरे रहेंगे और इसका सकारात्‍मक असर इनके वैवाहिक जीवन पर भी देखने को मिलेगा। आप अपने पार्टनर के साथ खूब खुशियां बांटेंगे और उनसे अपने मन की बात भी कह सकते हैं। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को अच्‍छे से समझने में मदद मिलेगी। इससे आपका रिश्‍ता भी मज़बूत होगा और आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रसन्‍न महसूस करेंगे। आप अपने पार्ट नर के प्रति ईमानदार रहेंगे और उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित करेंगे।

धनु साप्‍ताहिक राशिफल

कुंभ राशि

यदि आप बुध के गोचर के दौरान अपने पार्टनर के साथ थोड़ा सामंजस्‍य बिठाने का प्रयास करें, तो शायद आप दोनों के बीच सब कुछ अच्‍छा रह सकता है अन्‍यथा आप दोनों के बीच विवाद होने की आशंका है। आपके रिश्‍ते की मधुरता इस समय आपके ऊपर टिकी हुई है।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

बुध का शतभिषा नक्षत्र में गोचर: किन राशियों की होगी बल्ले-बल्ले या किनकी बढ़ेंगी मुसीबतें!

बुध का शतभिषा नक्षत्र में गोचर: एस्ट्रोसेज अपने पाठकों के लिए यह विशेष ब्लॉग लेकर आया है जिसमें आपको बुध का शतभिषा नक्षत्र में गोचर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी। ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध शतभिषा नक्षत्र में 24 फरवरी 2024 को गोचर करने जा रहे हैं जिसका प्रभाव राशि चक्र की सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि बुध का यह गोचर आपके लिए कैसा रहेगा। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी    

बुध ग्रह हमारे मस्तिष्क को नियंत्रित करता है और इन्हें चंद्र देव के पुत्र के रूप में भी जाना जाता है। वहीं, वैदिक ज्योतिष में बुध देव को देवताओं का दूत माना जाता है। राशि चक्र में इन्हें मिथुन और कन्या राशि का स्वामित्व प्राप्त है। सौरमंडल में बुध ग्रह सूर्य के सबसे निकट स्थित है। आपको बता दें कि बुध का अर्थ बुद्धि से है क्योंकि यह मनुष्य के जीवन में बुद्धि, वाणी और ह्यूमर आदि के प्रतीक माने गए हैं। ज्योतिष में बुध देव को लाभकारी ग्रह माना जाता है, परन्तु अशुभ ग्रहों के साथ होने पर यह जातकों को नकारात्मक रूप से भी प्रभावित कर सकते हैं। जिन लोगों की कुंडली में बुध मजबूत होते हैं, उनकी बुद्धि तेज़ होती है, लेकिन ऐसे लोग जल्द ही तनाव में आ जाते हैं जिसकी वजह से सही फैसला लेने में नाकाम रह सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024 

क्या है शतभिषा नक्षत्र?

वैदिक ज्योतिष में सभी 27 नक्षत्रों में से शतभिषा नक्षत्र को 24वां स्थान प्राप्त है। कुंभ राशि में यह नक्षत्र  6.40 अंश से 20 अंश तक फैला हुआ है। जिन जातकों का जन्म शतभिषा नक्षत्र के तहत होता है, वह जन्मजात बुद्धिमान होते हैं। इस गुण की झलक उन लोगों के व्यक्तित्व में बचपन से ही देखी जा सकती है। साथ ही, इन जातकों में कुछ विशेष स्किल्स मौजूद होते हैं जिन्हें निखारने के लिए देश-दुनिया के सर्वोत्तम शिक्षा संस्थानों द्वारा इनका चुनाव किया जाता है। यह लोग किसी भी विषय के कांसेप्ट और आइडिया को दूसरों की तुलना में आसानी से समझ लेते हैं और ऐसे में, शिक्षा के क्षेत्र में इनका प्रदर्शन शानदार रहता है। इस नक्षत्र के प्रभाव से ऐसे जातक दुनिया के सबसे कम उम्र के सीईओ और बिज़नेसमैन बनते हैं।

इन जातकों का जुड़ाव तकनीकी क्षेत्रों से भी हो सकता है। हालांकि, आपको बता दें कि तकनीकी क्षेत्र को राहु महाराज नियंत्रित करते हैं। शतभिषा नक्षत्र के अंतर्गत जन्मे जातक बचपन से ही जानते हैं कि उन्हें अपने जीवन में क्या करना हैं और उनका लक्ष्य क्या है जिन्हें पाने के लिए यह अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रयास करते हैं और इसमें सफलता भी प्राप्त करते हैं। शतभिषा नक्षत्र के चारों पद कुंभ राशि के अंतर्गत आते हैं। इस नक्षत्र का संबंध मेडिकल और हीलिंग के क्षेत्र से है। शायद ही आपको पता होगा कि ‘शत’ शब्द का अर्थ सौ से है जो किसी स्थिति को देखने और उसका हल ढूंढ़ने के तरीकों या दृष्टिकोणों का प्रतिनिधित्व करता है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

ज्योतिष में राहु का महत्व

वैदिक ज्योतिष में राहु इच्छाओं, महत्वकांक्षाओं, सुख, भय और गलत व्यवहार आदि से जुड़ा है। राहु देव भी व्यक्ति को शनि महाराज की तरह ही परिणाम प्रदान करते हैं और इसके परिणामस्वरूप, यह जीवन में अचानक से हानि, दुर्भाग्य, असफलता और तनाव लेकर आते हैं। इस  ग्रह का स्वभाव जानवरों के समान होता है। हालांकि,  यह किसी व्यक्ति को जीवन में तमाम तरह के सांसारिक सुख, अप्रत्याशित सफलता, लाभ, धन-समृद्धि, शक्ति और मज़बूती आदि प्रदान करने का सामर्थ्य रखते हैं। अगर कुंडली में राहु की स्थिति शुभ होती है, तो यह व्यक्ति को शत्रुओं और प्रतिद्वंदियों पर जीत दिलाते हैं। लेकिन फिर भी यह लोग हमेशा असंतुष्ट दिखाई देते हैं। सामान्य शब्दों में कहें, तो राहु ग्रह कभी भी आपको अपने जीवन में मिले लाभ, सफलता, धन-धान्य आदि से संतुष्ट नहीं होने देते हैं। इन जातकों में ज्यादा से ज्यादा पाने की कभी न ख़त्म होने वाली एक भूख होती है जो ऐसे लोगों को इच्छाओं के सागर में डुबाने का काम करते हैं जिन्हें पाने के लिए वह ज़िंदगीभर प्रयास करते रहते हैं। 

ऐसे में, यह आपको किसी तरह की लत, जुनूनी रवैया, अत्यधिक महत्वाकांक्षी, काल्पनिक आशाएं आदि से ग्रस्त बनाते हैं। ज्योतिष शास्त्र में राहु ग्रह का संबंध गूढ़ विज्ञान से माना गया है। साथ ही, यह व्यक्ति के चरित्र के नकारात्मक पक्ष और गैर-कानूनी कामों को भी दर्शाता है। राहु व्यक्ति के स्वभाव को क्रांतिकारी, रीति-रिवाज़ों और परंपराओं को न मानने वाला बना सकता है। इसके अलावा, विदेश से भी इसका संबंध माना गया है और यह आपको अध्यात्म से दूर लेकर जाता है। सकारात्मक पक्ष की बात करें, तो यह आपको जीवन में विभिन्न क्षेत्रों जैसे गूढ़ विज्ञान और अध्यात्म आदि में उच्च ज्ञान प्रदान करता है। इन जातकों की इंट्यूशन क्षमता काफ़ी मज़बूत होती है और यह मनोविज्ञान को बहुत बारिकी से समझते हैं। 

शतभिषा नक्षत्र में बुध का प्रभाव 

अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में शतभिषा नक्षत्र में बुध देव मौजूद होते हैं, तो यह जातकों को शत्रुओं को परास्त करने वाले, थोड़ी सी तारीफ से प्रसन्न होने वाले, एक सफल डॉक्टर और साफ़ एवं स्पष्ट बात करने वाला इंसान बनाते हैं। ऐसे व्यक्ति में घर-परिवार के अच्छे संस्कार देखने को मिलते हैं और इन्हें कामकाज या व्यापार के चलते परिवार से दूर रहना पड़ता है। साथ ही, इस नक्षत्र में स्थित बुध व्यक्ति के मन को प्रसन्न करने वाला, कल्पनाशील, बुरी आदतों जैसे कि शराब, नशे आदि की वजह से परिवार का त्याग करने वाला बनाती है। हालांकि, बुध की इस स्थिति की वजह से आप लोगों की मदद करने वाले भी हो सकते हैं, लेकिन यह बात पूरी तरह से कुंडली में बुध की स्थिति पर निर्भर करेगा। 

शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में बुध का प्रभाव 

जब व्यक्ति की कुंडली में बुध शतभिषा नक्षत्र के प्रथम पद में स्थित होते हैं, तो ऐसे जातक व्यापार के क्षेत्र में समस्याएं पैदा करने वाले शत्रुओं को परास्त कर देते हैं, दुश्मनों के समान व्यवहार करने वाले लोगों से दूरी बनाकर रखते हैं, भगवान में आस्था रखते हैं, मेडिकल के क्षेत्र में तरक्की हासिल करते हैं और जो भी बोलते हैं एकदम साफ़ और स्पष्ट बोलते हैं।

वर्ष 2024 में हिंदू धर्म के सभी पर्वों एवं त्योहारों की सही तिथियां जानने के लिए क्लिक करें: हिंदू कैलेंडर 2024 

शतभिषा नक्षत्र के दूसरे पद में बुध का प्रभाव

बुध के दूसरे पद में होने पर जातक दुश्मनों का नाश करता है, विवाद या युद्ध की चुनौती देने वाला और सर्दियों से खुद का बचाव करने वाला होता है। अगर कुंडली में बुध की युति शनि के साथ हो रही हो, तो जातक को सरकारी क्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति होती है। 

शतभिषा नक्षत्र के तीसरे पद में बुध का प्रभाव

बुध के तीसरे पद में होने पर जातक को सर्दी के मौसम में स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही, शत्रुओं की वजह से हानि भी झेलनी पड़ती है, लेकिन यह लोग उनसे उलझने की बजाय बचना पसंद करते हैं। ऐसा व्यक्ति ड्रग्स का भी आदी हो सकता है।

शतभिषा नक्षत्र के चौथे पद में बुध का प्रभाव

जब बुध शतभिषा नक्षत्र के चौथे पद में विराजमान होते हैं, तो यह व्यक्ति को शराब का सेवन करने वाला बनाते हैं। इनके एक से ज्यादा दोस्त हो सकते हैं, दिखावा पसंद नहीं करते हैं और अपनी बातों से लोगों का दिल दुखाने से बचते हैं। लेकिन, दुश्मनों को उनकी चालों का जवाब बहुत अच्छे से देने में माहिर होते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

बुध का शतभिषा नक्षत्र में गोचर: सभी राशियों को करेंगे प्रभावित   

मेष राशि

मेष राशि के लिए बुध महाराज आपके तीसरे और छठे भाव के स्वामी हैं और यह आपके ग्यारहवें  भाव में विराजमान होंगे जो कि गोचर करके शतभिषा नक्षत्र में जा रहे हैं। ऐसे में, बुध की ग्यारहवें भाव में उपस्थिति होने से आपका ध्यान आइडियाज और कांसेप्ट पर केंद्रित होगा। इसके अलावा, यह जातक जो भी काम करेंगे, वह समाज और मानवता से जुड़े हो सकते हैं। ऐसे लोग समाज या समाज में होने वाली घटनाओं को लेकर चिंतित दिखाई दे सकते हैं और ऐसा इसलिए होगा क्योंकि राहु का संबंध समाज से होता है। 

इन जातकों का मन कल्पनाओं से भरा रहेगा जिसके चलते कभी-कभी आप कवि भी बन सकते हैं या फिर इस गोचर के दौरान आपकी रुचि लेखन के प्रति जाग सकती है। साथ ही, आप ज्यादा से ज्यादा ज्ञान प्राप्त करना चाहेंगे। इस अवधि में आपके सामाजिक दायरे का विस्तार होगा जिसका लाभ आपको आगे चलकर मिलेगा।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं और अब यह शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके आपके दसवें भाव में जा रहे हैं। ऐसे में, इन जातकों का सारा ध्यान करियर पर केंद्रित होगा और आप जीवन के लक्ष्य हासिल हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, उद्देश्यों को पूर्ण करने के लिए प्रयासरत भी रहेंगे। 

हालांकि, दसवें भाव में बुध की मौजूदगी दर्शाती है कि करियर में आपका संबंध ऐसे क्षेत्र से हो सकता है जहां आप अपनी बुद्धि का अच्छे से उपयोग कर सकें। ऐसे में, आपको अपनी बुद्धि का प्रयोग दूसरों की तुलना में अधिक करना पड़ सकता है। साथ ही, यह लोग अपने करियर का विश्लेषण करते हुए नज़र आ सकते हैं। इन जातकों को अपने लक्ष्यों को पाने के लिए योजना बनाकर आगे बढ़ना होगा। 

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके लग्न भाव के स्वामी होने के साथ-साथ चौथे भाव के भी स्वामी हैं और शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके अब यह आपके नौवें भाव में प्रवेश कर जाएंगे। इस अवधि में आप दुनिया को तार्किक नज़रिये से देखेंगे। साथ ही, आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हो सकते हैं, जहां आप शांति से बैठकर दुनिया और अपनी समस्याओं के बारे में सोच-विचार कर सकें।

बुध गोचर के दौरान आप फिलोसॉफी, अध्यात्म या फिर अन्य विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं जिससे आपकी बुद्धि का विस्तार होगा। ऐसे में, आप समाज और दुनिया के नीति-नियमों पर सवाल उठाते हुए दिखाई दे सकते हैं। आप किसी यात्रा या जीवन के अन्य अनुभवों के माध्यम से कुछ न कुछ नया सीखते रहेंगे। इस अवधि में आप हर किसी के विचारों को स्वीकार करने से बचेंगे और साथ ही, दूसरों के विचारों का भी सम्मान करेंगे। आप नई-नई चीज़ों के बारे में जानना पसंद करेंगे। इस दौरान आपको वह काम ही संतुष्टि देंगे जहां आप अपनी बुद्धि का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं और अब यह शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके आपके आठवें भाव में जा रहे हैं। शतभिषा नक्षत्र के आठवें भाव में बुध की मौजूदगी परिवर्तन और वस्तुओं या संसाधनों के शेयर किये जाने की तरफ इशारा करती है। ऐसे में, आप धन से जुड़ी समस्याओं और इंटिमेसी से संबंधित मामलों को एक नए नज़रिये के साथ देखेंगे। आप उभरती हुई तकनीक के नए क्षेत्रों में निवेश करने में रुचि लेंगे।

इन जातकों का सारा ध्यान अपनी बुद्धि को तेज़ बनाने में होगा। बता दें कि इन लोगों के दिमाग में एक अलग तरह की उत्सुकता देखने को मिलती है जो तब तक शांत नहीं होती है जब तक यह किसी समस्या या बात की गहराई तक नहीं पहुंच जाते हैं। इस अवधि में आप शांति से बैठकर रोमांस से लेकर जीवन-मृत्यु के बारे में भी सोच-विचार करते हुए नज़र आ सकते हैं। साथ ही, इन लोगों का झुकाव नेतृत्व करने में भी हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए बुध ग्रह आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके आपके सातवें भाव में जाएंगे। इसके परिणामस्वरूप, इन जातकों का सारा ध्यान जीवनसाथी के साथ-साथ अन्य लोगों पर भी केंद्रित रहेगा। इस अवधि में आप किसी भी मुद्दे या बात के बारे में राय बनाने से पहले इस बात पर गौर करेंगे कि दूसरों के विचार क्या है और वह  इस मामले में क्या राय रखते हैं।

बुध गोचर के दौरान आप अपने रिश्ते के बारे में सोचते हुए और उसका विश्लेषण करते हुए दिखाई देंगे। यह समय आपको अपने रिश्ते को प्राथमिकता देने, दूसरों की नज़रों में खुद को व्यक्त करने और रिलेशनशिप को आगे ले जाने में मदद करेगा। अगर आप रिश्तों को जानने या समझने में रुचि रखते हैं, तो आप मनोविज्ञान या काउंसलिंग में करियर बना सकते हैं।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके पहले या लग्न भाव के स्वामी हैं और अब यह शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके आपके छठे भाव में जा रहे हैं। आपके छठे भाव में बुध की स्थिति आपको सेहत के प्रति जागरूक बनाएगी इसलिए आपको स्वयं को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए संतुलित खानपान के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम करना होगा। हालांकि, इन जातकों को अपने जीवन को व्यवस्थित रखना होगा फिर चाहे वह निजी या पेशेवर जीवन हो। बुध गोचर के दौरान आपको गलत काम करने से बचना होगा, अन्यथा आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके नौवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह शतभिषा नक्षत्र में गोचर करके आपके पांचवें भाव में प्रवेश करने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपका झुकाव रचनात्मकता में होगा और आप खुद की बात को अच्छे से दूसरों के सामने रख सकेंगे। हालांकि, इन जातकों की बुद्धि तेज़ होगी और यह अपनी बुद्धिमता का इस्तेमाल अच्छे से कर सकेंगे। आप करियर के रूप से जिस क्षेत्र का चुनाव करेंगे वह आपको ख़ुशी देने के साथ-साथ आपका मनोरंजन भी करेगा। लेकिन फिर भी, आपका ध्यान बार-बार देश, समाज और दुनिया में होने वाली घटनाओं पर केंद्रित रहेगा। 

तुला राशि के जातकों की सोच आपके व्यक्तित्व को एक शेप देने में मददगार साबित होगी। बता दें कि बुध गोचर की अवधि में संतान आपकी चिंता का विषय बन सकती है। आपकी कुंडली में बुध नौवें भाव के स्वामी भी हैं और ऐसे में, आपको पिता का साथ पसंद आएगा।  पांचवें भाव में बुध होने पर यह जातकों को आत्मसम्मान से भर देते हैं और इन्हें अच्छे से अपनी जिम्मेदारियों के बारे में पता होता है। इन लोगों की बुद्धि और ह्यूमर आपका सबसे बड़ा गुण होगा। 

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके आठवें और ग्याहरवें भाव के स्वामी हैं और अब यह आपके चौथे भाव में विराजमान होंगे। कुंडली का चौथे भाव भावनात्मक स्थिरता का प्रतिनिधित्व करता है और जब बुध इस भाव में बैठे होते हैं, तो जातक हर बात को लेकर हद से ज्यादा सोच-विचार करते हैं। इसके परिणामस्वरूप, आपको मानसिक और भावनात्मक संतुलन बनाए रखने के लिए ध्यान और योग का अभ्यास करने की सलाह दी जाती है। अगर आपके चौथे भाव में बुध ग्रह स्थित होते हैं, तो आप अच्छे से जानते हैं कि कोई ऐसी बात है जो आपके अहंकार को ठेस पहुंचा सकती है।

इस अवधि में आपके मन की आवाज़ प्रबल होगी जिसे आपका दिमाग अच्छे से समझ सकेगा। हालांकि, इन जातकों के भीतर असुरक्षा के भाव हो सकते हैं, परंतु आप इन भावनाओं को नियंत्रित करने में सक्षम होंगे ताकि आपके अहंकार को ठेस न पहुंचे। ऐसे में, आपको रोज़मर्रा के कामों में व्यस्त रहने की सलाह दी जाती है जिन कामों के आप पहले से आदी होंगे। इसके परिणामस्वरूप, यह जातक अपने जीवन में संतुलन कायम करने में सफल रहेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

धनु राशि 

धनु राशि वालों के लिए बुध महाराज आपके सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके तीसरे भाव में मौजूद होंगे। कुंडली में तीसरे भाव को बुध का भाव माना गया है क्योंकि सामान्य तौर पर बुध इसी भाव में स्थित होते हैं। जब बुध ग्रह तीसरे भाव में होते हैं, तो यह आपकी बुद्धि और वाणी को शानदार बनाते हैं। आपके व्यक्तित्व पर आसपास के वातावरण का प्रभाव देखने को मिलता है। आप नई-नई चीज़ों के बारे में सीखने के इच्छुक होंगे और साथ ही, आपकी उत्सुकता दुनिया के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने में हो सकती है। 

जिन जातकों की कुंडली में बुध तीसरे भाव में होता है, वह दुनिया और लोगों के साथ जल्द ही संपर्क स्थापित कर लेते हैं। ऐसा करने से आपका दृष्टिकोण स्पष्ट होगा और आप वह सब सबक बिना किसी सवाल के स्वीकार करेंगे जो आप अपने जीवन में अनुभव करेंगे। आपको बता दें कि इन जातकों की इंटुइशन क्षमता काफ़ी मज़बूत होती है जिसके चलते यह अपने जीवन में सतर्कता के साथ आगे बढ़ते हैं। यह लोग संसार को वैसे ही देखना पसंद करते हैं जैसी वह है। साथ ही, बुध के तीसरे भाव में होने पर लोग आप पर सीधा-साधा होने का नाटक करने का आरोप भी लगाते हुए दिखाई दे सकते हैं, लेकिन आप पर इसका कोई फर्क नहीं पड़ेगा और आप इन सब बातों को नज़रअंदाज़ करेंगे। 

मकर राशि

मकर राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके दूसरे भाव यानी कि धन, जीवन मूल्यों आदि के भाव में स्थित होंगे और ऐसे में, यह आपके आर्थिक और निजी जीवन को प्रभावित करेंगे। धन से जुड़े मामलों में आपके विचार थोड़े अलग हो सकते हैं और निवेश के लिए आप दूसरे रास्ते अपना सकते हैं।  बता दें कि जिन लोगों की कुंडली के दूसरे भाव में बुध स्थित होते हैं, तो उनकी वाणी और लेखन क्षमता काफ़ी अच्छी होती है जिसके चलते यह अपने विचार आसानी से दूसरों के सामने रख पाते हैं। 

ऐसे जातक ट्रेवल एजेंट, राइटर, स्पीकर, लेक्चरर, टीचर, फाइनेंस मैनेजर आदि के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। इन लोगों के जीवन मूल्य बहुत उच्च होते हैं जो कि इन्हें अपने परिवार से मिलते हैं। जब बुध ग्रह वक्री होता है, तब इंसान अपने मूल्यों को लेकर कठोर हो जाता है और हर कीमत पर उनकी रक्षा करना चाहता है। हालांकि, इनका दृष्टिकोण दुनिया के प्रति भौतिकवादी हो सकता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक स्वभाव से साहसी, विनम्र, बुद्धिमान और भाग्यशाली होते हैं। इन जातकों की कुंडली में बुध लग्न भाव या पहले भाव में होने पर व्यक्ति का झुकाव अध्यात्म के प्रति होता है। ऐसे लोग काफ़ी अच्छी शिक्षा हासिल करते हैं। इन्हें अपने बच्चों से बेहद प्रेम होता है और वह इनकी ताकत भी होते हैं। साथ ही, इनकी पर्सनालिटी बहुत आकर्षक होती है, लेकिन इन्हें कुछ स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कुंभ राशि वालों की कुंडली के लग्न भाव में बुध देव के मौजूद होने पर यह जातक अपने पिता का बेहद सम्मान करते हैं। साथ ही, इन लोगों का व्यापार में प्रदर्शन भी अच्छा रहता है। यह जातक अपनी योग्यताओं और क्षमताओं के बारे में विचार-विमर्श और गहन विश्लेषण करते हुए नज़र आ सकते हैं। हालांकि, कभी-कभी यह अपनी तुलना दूसरों से भी कर सकते हैं और ऐसे में, यह खुद को दूसरों से कम समझ सकते हैं। आपको लग सकता है कि बुद्धि के मामले में आप अन्य लोगों से पीछे हैं और न ही अपनी बात उस तरह से दूसरों के सामने रख पाते हैं जबकि बाकी लोग यह काम आसानी से कर लेते हैं।

मीन राशि

मीन राशि वाले अगर हकीकत का सामना करेंगे और ज़मीन से जुड़े रहेंगे, तो वह बार-बार अपने ख्यालों में खोने से बच सकेंगे। इस समय अपना ध्यान रखना आपकी सेहत के लिए बेहद जरूरी होगा और इसे आपको अपने जीवन की प्राथमिकता बनाना होगा। ऐसे में, आपको अपने लिए समय निकालते हुए मसाज या किताब पढ़ना आदि काम करने की सलाह दी जाती है। बता दें कि अगर बुध आपके बारहवें भाव में उपस्थित होते हैं, तो यह जातक पढ़ाई में कमज़ोर होते हैं। 

मीन राशि के जातक व्यापार के क्षेत्र में अपनी कड़ी मेहनत के बल पर अपार सफलता प्रदान करेंगे। लेकिन, इन्हें हानि और समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, बारहवें भाव में बैठे बुध आपके लिए अपनी भावनाओं या विचारों को दूसरों के सामने रखना चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। इन लोगों को अपने संचार कौशल में सुधार करने के साथ-साथ दृढ़ता और सुनने की क्षमता को मज़बूत बनाने पर भी काम करना होगा। आपको अपनी रचनात्मकता का उपयोग खुद को व्यक्त करने के लिए करना होगा और इसके लिए आप कला, संगीत और डांस आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

बुध का शतभिषा नक्षत्र में गोचर: सरल एवं प्रभावी उपाय 

  • बुध महाराज का पूजन करने के सर्वश्रेष्ठ उपायों में से एक है कि बुध ग्रह के मंत्र ‘ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः’ का जाप करें।
  • अगर आप बुध ग्रह को शांत करना चाहते हैं, तो आप तोते, कबूतर आदि पक्षियों को खाना खिलाएं।
  • ग्रहों के राजकुमार के नाम से प्रसिद्ध बुध ग्रह को प्रसन्न करने के लिए भोजन करने से पहले एक रोटी गाय को अवश्य दें।
  • गरीब बच्चों को हरी सब्जियां जैसे पालक, पत्तेदार सब्जियां आदि दान में दें। 
  • बुध के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए मुंह की साफ़-सफाई का ध्यान रखें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

बुध के मकर राशि में अस्‍त होने पर, इन 3 राशियों की लव लाइफ में आएगा बेशुमार प्‍यार

ग्रहों के गोचर करने पर सभी राशियों पर इसका अनुकूल-प्रतिकूल प्रभाव देखने को मिलता है। इसके अलावा ग्रहों के किसी राशि में अस्‍त और उदय होने पर भी इसका मानव जीवन पर गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। अब 08 फरवरी, 2024 को रात्रि 09 बजकर 17 मिनट पर बुध ग्रह मकर राशि में अस्‍त हो रहे हैं। बुध के अस्‍त होने पर कुछ राशियों के प्रेम जीवन में प्‍यार और खुशियां बढ़ने की संभावना है।

बुध के मकर राशि में अस्‍त होने से लाभान्वित होने वाली राशियों के बारे में जानने से पहले ज्‍योतिषशास्‍त्र में बुध के महत्‍व के बारे में जान लें।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

वैदिक ज्‍योतिष में बुध ग्रह का महत्‍व

बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है इसलिए इस ग्रह का शुभ प्रभाव मिलने पर जातक की बुद्धि में वृद्धि देखने को मिलती है। इसके अलावा बुध ग्रह शिक्षा, व्‍यक्‍ति के संचार कौशल और तार्किक क्षमता के कारक भी हैं। बुध के कमज़ोर होने पर व्‍यक्‍ति का मन असुरक्षा की भावनाओं से घिर जाता है और उसकी एकाग्रता में भी कमी आने लगती है। इनकी समझने की क्षमता भी कमज़ोर हो जाती है और याद्दाश्‍त में भी कमी देखने को मिलती है।

आगे जानिए कि बुध के मकर राशि में अस्‍त होने पर किन राशियों के प्रेम जीवन में खुशियों की बरसात होने वाली है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

बुध के अस्‍त होने पर इन राशियों को मिलेगा प्रेम

मेष राशि

अगर अब तक आपके और आपके पार्टनर के बीच गलतफहमियां चल रही थीं, तो अब वह दूर हो सकती हैं। आप दोनों के बीच की अनबन पर भी अब विराम लग जाएगा। आपके रिश्‍ते में तनाव कम होगा और पारिवारिक समस्‍याएं भी सुलझ जाएंगी। आपका अपने जीवनसाथी के साथ रिश्‍ता बेहतर और मज़बूत होगा। अपने रिश्‍ते को और बेहतर बनाने और इसमें सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आप अपने परिवार के बड़ों से भी सलाह ले सकते हैं।

मेष राशिफल 2024 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कुंभ राशि

आप अपने और अपने पार्टनर के बीच आई नकारात्‍मक चीज़ों को दूर कर पाने में सफल होंगे। आपके रिश्‍ते में खुशियां आएंगी। आप दोनों का रिश्‍ता दूसरों के लिए एक मिसाल बन सकता है। आप इस समय अपने पार्टनर से बातचीत करते रहें। इससे आप दोनों के बीच अच्‍छी आपसी समझ विकसित होगी और आप दोनों एक-दूसरे को बेहतर ढंग से समझ पाएंगे। आप दोनों के बीच अगर संवाद अच्‍छा रहेगा, तो आप अपने रिश्‍ते में आने वाली किसी भी मुश्किल को आसानी से सुलझा पाएंगे।

कुंभ राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मीन राशि

मीन राशि के लोगों के लिए भी बुध का अस्‍त होना मंगलकारी सिद्ध होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्‍ते को मधुर बनाए रखने में सफल होंगे। इससे आप दोनों के रिश्‍ते में सुख-शांति का आगमन होगा। अपने रिश्‍ते को बरकरार रखने को लेकर, आपकी प्रतिबद्धता की वजह से ऐसा हो सकता है। आप अपने पार्टनर पर विश्‍वास करेंगे जिससे आप दोनों का रिश्‍ता मज़बूत होगा।

मीन राशिफल 2024

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर: 12 में से इन राशियों की पलटने वाली है किस्मत!

शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर: एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे। बता दें कि आकर्षण, ऐश्वर्य, सौभाग्य, धन, प्रेम और वैभव के कारक ग्रह शुक्र 20 फरवरी 2024 को श्रवण नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। आइये अब जानते हैं कि शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर किन राशि के जातकों के लिए शुभ साबित होगा व किन राशि के जातकों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। सभी जानकारी के लिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

शुक्र ग्रह एक ऐसा ग्रह है जो अक्सर सभी खूबसूरत चीजों से जुड़ा होता है। यह दो राशियां वृषभ और तुला राशि के स्वामी होते हैं। शुक्र प्रेम, सौंदर्य, सद्भाव और आकर्षण के कारक ग्रह हैं। इसके प्रभाव से व्यक्ति को भौतिक, शारीरिक और वैवाहिक सुखों की प्राप्ति होती है इसलिए ज्योतिष में शुक्र भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग-विलास, शौहरत, कला, प्रतिभा, सौन्दर्य, रोमांस और फैशन-डिजाइनिंग का प्रतिनिधित्व करता है। इसके अलावा, शुक्र धन, सौंदर्यशास्त्र और आपको जो भव्य लगता है, उसके साथ आपके रिश्ते को नियंत्रित करता है। शुक्र हर किसी के जीवन में प्रेम, रोमांस, सुखी वैवाहिक जीवन प्रदान करने में सबसे अहम भूमिका निभाता है। यही कारण है जब विवाह के लिए कुंडली का मिलान किया जाता है जो वर और वधु की कुंडली में शुक्र की शुभ स्थिति पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाता है। विद्वानों के अनुसार, शुक्र की शुभता के बिना संसार में व्यक्ति का जीवन निरर्थक है। शुक्र यदि कुंडली में शुभ स्थिति में विराजमान हैं तो व्यक्ति को सभी प्रकार के ऐश्वर्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं यदि शुक्र आपका शासक ग्रह है, तो आप भाग्यशाली हो सकते हैं क्योंकि आपका प्रेम और स्नेह से गहरा संबंध होता और आपका जीवन प्रेम और रोमांस से भरपूर होता है।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

ज्योतिष में नक्षत्र का महत्व

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, नक्षत्र वह शब्द है जिसका उपयोग लोग चंद्र हवेली के लिए करते हैं। प्रत्येक नक्षत्र 13 अंश 20 मिनट का होता है। नक्षत्रों की गणना मेष राशि के 0 अंश पर अश्विनी नक्षत्र से प्रारंभ होती है और रेवती नक्षत्र से आच्छादित मीन राशि के 30 डिग्री पर समाप्त होती है। अभिजीत 28वां नक्षत्र है। वैदिक ज्योतिष में नक्षत्रों के प्रयोग का बहुत अधिक महत्व है। विमशोत्री दशा, 120 वर्षीय ग्रह चक्र जन्म नक्षत्र पर आधारित है। प्रत्येक नक्षत्र को चार भागों में विभाजित किया जाता है जिन्हें पद कहा जाता है। नक्षत्र अपने में स्थित ग्रहों की विशेषताओं को भी परिभाषित करते हैं। 

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जन्म नक्षत्र को जानना बहुत अधिक महत्वपूर्ण है। जन्मनाक्षत्र वह नक्षत्र है जिसमें जन्म के समय चंद्रमा स्थित था। चंद्रमा 2.5 दिनों में एक नक्षत्र में भ्रमण करता है। प्रत्येक नक्षत्र से जुड़े शासक देवता एक विशिष्ट ऊर्जा या दैवीय पहलू का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो किसी व्यक्ति के व्यक्तित्व, व्यवहार और जीवन की घटनाओं को प्रभावित करते हैं। ऐसा माना जाता है कि जिस नक्षत्र में व्यक्ति का जन्म होता है, उसका उसके जीवन पथ और भाग्य पर महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ता है।

श्रवण नक्षत्र और उसकी विशेषताएं

श्रवण नक्षत्र को कई नामों से जाना जाता है, जैसे श्रवण या श्रावण आदि। यह 27 नक्षत्रों की सूची में 22वां नक्षत्र है। यह नक्षत्र मकर राशि या मकर राशि तक फैला हुआ है और इसके स्वामी निर्माता विष्णु हैं।  सीधे शब्दों में कहें तो श्रवण का शाब्दिक अर्थ है, ‘श्रुति’ यानी सुनना और इसका प्रतीक ‘कान’ है। श्रवण नक्षत्र के तहत पैदा हुए लोग कान से बड़े संवेदनशील होते हैं। यह नक्षत्र मौखिक परंपरा और सुन कर अनन्त ज्ञान अर्जित करने की परम्परा को बताता हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वालों में सुनकर सारा ज्ञान ग्रहण करने की अद्भुत योग्यता होती है, जैसा कि हमारे पूर्वजों ने मौखिक परंपराओं के माध्यम से किया था। श्रवण नक्षत्र सुनने और सीखने से संबंधित है और ऐसे में, मीडिया और संचार उद्योग अनिवार्य रूप से इस समूह का हिस्सा हैं। श्रवण नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक लगातार ज्ञान की ख़ोज करते रहते हैं और अपनी शिक्षा को आगे बढ़ाने के लिए प्रायः विदेश यात्रा करते हैं। ऐसे लोग अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने व उन समस्त परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए काफी केंद्रित होते हैं। इसके अलावा, ये लोग रचनात्मक होने के साथ ही बुद्धि और ज्ञान से परिपूर्ण होते हैं। साथ ही, परिश्रमी और कर्मठ भी होते हैं और इस कारण अपने कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

श्रवण नक्षत्र में शुक्र: विशेषताएं

श्रवण नक्षत्र में शुक्र के प्रभाव से जातकों का संचार कौशल अच्छा होता है और ये अपने विचारों और परामर्श से दूसरों की मदद करने के लिए भी तैयार रहते हैं यानी दूसरों को अच्छी राय देने में सक्षम होते हैं। ये देखने में दुबले-पतले और आकर्षक होते हैं। इन्हें देखकर लोग इनकी तरफ जल्दी मोहित हो जाते हैं। एथलेटिक्स खेलों में इनकी रुचि अधिक होती है। इन जातकों को कई बार लोगों से धोखा मिल सकता है। हालांकि ये महत्वाकांक्षी और परिस्थितियों के अनुसार चलने वाले होते हैं। साथ ही, अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रयासरत होते हैं। ये जातक कामदेव के समान सुन्दर होते हैं और काफी बुद्धिमान होते हैं। इनकी तार्किक शक्ति काफी अधिक होती है। ये जातक घूमने फिरने में अधिक रुचि रखते हैं और धार्मिक पुस्तकें पढ़ना इन्हें बहुत पसंद होता है। साथ ही, सुगंध प्रेमी भी होते हैं। ये अपनी सेहत का भी काफी ख्याल रखते हैं।

श्रवण नक्षत्र में शुक्र के प्रभाव से जातक उदार और विनम्र स्वभाव के होते हैं। आर्थिक स्थिति भी इनकी मजबूत होती है और ये धनवान होते हैं। साथ ही, ये दान पुण्य में बहुत अधिक विश्वास रखते हैं और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इनमें अध्यात्म के प्रति भी रुचि देखने को मिलती है, इस कारण भगवान में भी इनकी आस्था होती है। ये जातक महत्वाकांक्षा की तलाश में देश भर में यात्रा करता हैं लेकिन कई बार इनके उद्देश्य की पूर्ति नहीं होती है।

श्रवण नक्षत्र और उसके पद

श्रवण नक्षत्र के दूसरे चरण के स्वामी शुक्र हैं। इस चरण पर शनि, चंद्रमा और शुक्र का प्रभाव रहता है। श्रवण नक्षत्र बाईसवें स्थान पर आता है। श्रवण नक्षत्र के अधिष्ठाता देवता विष्णु है और स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। यदि शुक्र श्रवण नक्षत्र में हैं तो शुक्र मकर राशि में 13 डिग्री 20 मिनट से लेकर 16 डिग्री 40 मिनट तक रहेगा और वृषभ नवमांश का होगा। तो चलिए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं श्रवण नक्षत्र के चार पदों या चरण के बारे में।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

श्रवण नक्षत्र का प्रथम चरण 

इस चरण में जातक अपने स्वभाव से लोगों का दिल जीतने में सक्षम होते हैं। इनके व्यक्तित्व की बात करें तो ये कद में छोटे होते हैं। इन्हें अंधविश्वास के कारण कई बार हानि भी उठानी पड़ सकती है। ये कुछ बड़ा करने की इच्छा रखते हैं और प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देने में सक्षम होते हैं।

श्रवण नक्षत्र का दूसरा चरण

इस चरण में व्यक्ति कार्य में कुशल होते हैं। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। ये लोगों का अच्छे से मार्गदर्शन करते हैं और उन्हें सही रास्ता दिखाते हैं। यात्रा करने में इनकी रुचि अधिक होती है। ये धार्मिक पुस्तकें पढ़ने के शौकीन होते हैं और सुगंधित वस्तुओं के प्रति आकर्षित होते हैं। इस चरण में जातक को 40 से 45 साल की उम्र में बड़े नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

श्रवण नक्षत्र का तीसरा चरण

इस चरण में जातक स्वभाव से दयालु होता है और काफी ज्ञानी होता है। इन जातकों के पास धन की कभी कमी नहीं होती है। ये लोगों को सही रास्ता दिखाते हैं। हर कोई इन से परामर्श लेना चाहता है। ये अच्छे वक्ता होते हैं और बोलने के साथ-साथ इनकी सुनने की क्षमता भी अच्छी होती है। ये लोग परंपरा के अनुसार कार्य करने वाले होते हैं।

श्रवण नक्षत्र चौथा चरण

इस चरण में जातक आकर्षक व्यक्तित्व वाले होते हैं। इनका आर्थिक जीवन शानदार रहता है और धन से सभी सुख प्राप्त करने वाले होते हैं। ये स्वभाव से दयालु और दूसरों की मदद करने वाले होते हैं। ये लोग ज्ञान की तलाश में इधर-उधर भटकते हैं और जीवन में कुछ बड़ा कर दिखाने की चाहत रखते हैं। हालांकि कई बार नियमों का पालन नहीं करते हैं और उसके अनुसार काम नहीं करते हैं। इस चरण के पुरुष जातकों की पत्नी देखने में सुन्दर और अच्छे गुणों वाली होती है।

शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर: सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक प्रभाव

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे भाव और सातवें भाव के स्वामी हैं और शुक्र श्रवण नक्षत्र में आपके दसवें भाव में विराजमान रहेंगे। दसवें भाव में शुक्र होने के परिणामस्वरूप आप अपनी उपलब्धि और सफलता पर ध्यान केंद्रित करेंगे और अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रयासरत होंगे। आप उच्च मूल्य स्थापित करने में सक्षम होंगे और सफलता की ओर आगे बढ़ेंगे।

इस अवधि आप पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर ध्यान देंगे और सफलता पाने की इच्छा रखेंगे। चूंकि शुक्र आपके दसवें भाव में विराजमान रहेंगे और इसके परिणामस्वरूप आप दसवें भाव से संबंधित चीज़ों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करेंगे। शुक्र के गोचर से आप अपने करियर को आगे बढ़ाएंगे और उसके प्रति गंभीर रहेंगे। इसके अलावा, शुक्र जिन चीज़ों के स्वामी हैं आपका ध्यान उन चीज़ों पर भी केंद्रित होगा। जैसे कि शुक्र प्रेम के कारक हैं ऐसे में, आप करियर के अलावा अपने प्रेम जीवन पर भी फोकस करेंगे और पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपकी लव लाइफ शानदार रहेगी।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले भाव और छठे भाव के स्वामी हैं। शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके नौवें भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप आप यात्रा करने में अधिक रुचि लेंगे। आप इस दौरान विभिन्न स्थानों में यात्रा करेंगे और साथ ही, अलग-अलग स्थानों की संस्कृतियों को जानेंगे और भिन्न-भिन्न लोगों से मिलना पसंद करेंगे। आपको इस अवधि अपनी यात्राओं से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा और आपके ज्ञान में वृद्धि होगी। आप यात्राओं से प्राप्त ज्ञान को ही अपनी सच्ची संपत्ति मानेंगे। 

मिथुन राशि

शुक्र आपके पांचवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं और यह आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। दूसरा भाव शुक्र ग्रह के लिए अनुकूल स्थान है क्योंकि शुक्र आपके दूसरे भाव पर शासन करता है। इसके परिणामस्वरूप रहस्य विज्ञान में आपका झुकाव बढ़ेगा। इस अवधि आपके प्रेम जीवन की बात करें तो आपके प्रेम जीवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं और आपको इन बदलावों के साथ आगे बढ़ना होगा। आर्थिक जीवन के लिहाज से यह गोचर आपके लिए शानदार परिणाम लेकर आएगा। विभिन्न गुप्त स्रोतों से आपको धन की प्राप्ति होगी, जिसके चलते आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। बता दें कि श्रवण नक्षत्र के चारों चरण मकर राशि में स्थित होते हैं। मकर राशि सरकार और शक्ति का प्रतीक है और यह सुरक्षा सेवाओं से जुड़े लोगों को इंगित करता है। ऐसे में, आप अपने धन को पूरी तरह से गुप्त रखना पसंद करेंगे।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके सातवें भाव में होगा। शुक्र मकर राशि में सातवें भाव में स्थित है और दसवें व पांचवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र की इस स्थिति के परिणामस्वरूप थिएटर, सिनेमा या कला जैसे रचनात्मक क्षेत्रों से जुड़े जातकों को शानदार परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप अपनी कला को लोगों तक पहुंचाने में सक्षम होंगे। आप इमोशनल रोल निभाने के लिए याद किया जाएंगे। आपके प्रेम जीवन की बात करें तो ये अपने रिश्ते से भावनात्मक रूप से जुड़े रहते हैं। आपके आर्थिक जीवन की बात करें तो आप जनता के माध्यम से पैसे कमाने में सक्षम होंगे। सातवें भाव में शुक्र के गोचर के फलस्वरूप आप अपने रिश्तों के अधिक मूल्य देंगे और प्रेम जीवन पर पूरी तरह से ध्यान केंद्रित करेंगे।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों लिए शुक्र तीसरे और दसवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके छठे भाव में होगा। छठे भाव में शुक्र के परिणामस्वरूप आप तनावग्रस्त हो सकते हैं। संभावना है कि इस दौरान आप अपनी सेहत को लेकर लापरवाह हो जाए और खुद पर ध्यान न दें, जिसके चलते आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। छठे भाव में शुक्र की मौजूदगी से आपको अपने रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित करने होंगे तभी आप प्रेम जीवन में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान अपने रिश्ते में संतुलन बनाए रखें और छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें अन्यथा बात बढ़ सकती है। 

इसके अलावा, आपको अहंकार की भावना से खुद को बचाकर रखना होगा। हालांकि छठे भाव में शुक्र मौजूद होने के कारण आप अपने रिश्तों के प्रति संवेदनशील बने रहेंगे। आपका व्यवहार आपके पार्टनर के प्रति बहुत अच्छा रहेगा। आप उनके प्रति चिंता भी व्यक्त करेंगे। इस अवधि आपका व्यवहार अन्य लोगों के प्रति भी अच्छा रहेगा। आप दूसरों की निस्वार्थ सेवा करेंगे और सामाजिक संपर्क बढ़ाएंगे। हालांकि आपको बीच-बीच में ऐसा महसूस हो सकता है कि आपका ध्यान इधर-उधर भटक रहा है और इस वजह से आप अपने अंदर ध्यान केंद्रित करने की क्षमता बढ़ाएंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्र दूसरे और नौवें भाव के स्वामी हैं। श्रवण नक्षत्र में गोचर के दौरान यह आपके पांचवें भाव में मौजूद होंगे। पांचवें भाव में शुक्र होने के परिणामस्वरूप आपका प्रेम जीवन बेहद शानदार रहेगा। आप अपने रिश्ते में अच्छे पलों का आनंद लेंगे और आपने रिश्ते को पहले से अधिक मजबूत बनाएंगे। इसके अलावा, पांचवां भाव करियर में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इस दौरान आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और आपके सोचने समझने की क्षमता का विकास होगा।

शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके पांचवें भाव में होने के कारण आप अपने रिश्ते के प्रति संजीदा हो सकते हैं। इसके अलावा, आप इस बात को लेकर अत्यधिक चिंतित हो सकते हैं कि आप अपने भौतिक और सामाजिक परिवेश को कैसे महत्व देते हैं और उससे कैसे जुड़ते हैं।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्र पहले और आठवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपके चौथे भाव में गोचर करेंगे। दरअसल मकर राशि शक्ति का प्रतीक है और यह अधिकारी से जुड़ा होता है। इसके परिणामस्वरूप आप अधिकारी पद में रहकर बहुत अधिक मात्रा में धन कमा सकते हैं और उसे छिपाकर रखेंगे। चूंकि शुक्र पत्नी का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में, आपको अपने ससुराल से घर विरासत में मिल सकता है। आप इस अवधि गूढ़ और रहस्यमय विज्ञान के प्रति अधिक झुकाव रखेंगे।

आपके प्रेम जीवन की बात करें तो शुक्र के चौथे भाव में होने के फलस्वरूप आप अपने रिश्ते को और अधिक मजबूत बनाए रखने पर काम करेंगे। अपने पार्टनर के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको संतुष्टि महसूस होगी। कालपुरुष कुंडली के अनुसार, शुक्र चंद्रमा द्वारा शासित भाव में होने के कारण आप रिश्ते में अधिक भावुक होंगे और रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित करेंगे।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए शुक्र सातवें और बारहवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके तीसरे भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप आप अपने आस-पास की चीज़ों के प्रति बहुत अधिक जागरूक रहेंगे। तीसरे भाव में शुक्र होने के कारण आप एक व्यक्ति के रूप में, अपने आस-पास के लोगों और चीजों के प्रति एक मजबूत प्रतिक्रिया रखेंगे। आप इस दौरान अपने हित के लिए मजबूत निर्णय लेंगे और तेजी से आगे बढ़ेंगे।

इस दौरान आप तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नजर आएंगे। आप जो भी अपने अनुभवों व गलतियों से सीखेगें उसे जल्दी स्वीकार करने की प्रवृत्ति आपके अंदर आएंगी। सरल शब्दों में कहें तो, आप किसी चीज़ को आज़माने वाले और फिर उसका मूल्यांकन करने वाले व्यक्ति होंगे। आप आंख मूंद कर किसी पर विश्वास नहीं करेंगे और न ही ऐसा कोई निर्णय लेंगे। नकारात्मक पक्ष की बात करें तो संभावना है कि आप किसी भी चीज़ में अपना सौ प्रतिशत न दें और कई चीज़ों को एक साथ आजमाने का प्रयास करें। इस दौरान आपके रिश्ते भाई-बहनों से अच्छे होंगे आपको उनका पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए शुक्र एक लाभकारी या सकारात्मक ग्रह नहीं कहा जा सकता है क्योंकि यह आपके छठे भाव के स्वामी है। लेकिन यह आपके ग्यारहवें भाव पर शासन करते हैं जो लाभ का भाव है। शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर आपके दूसरे भाव में होगा। इसके परिणामस्वरूप आपके लिए धन के योग बनेंगे। दूसरे भाव में शुक्र का गोचर के परिणामस्वरूप आपको अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आप दूसरे भाव से जुड़े चीज़ों पर अधिक ध्यान देंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो आप अपनी सेहत को लेकर अधिक सतर्क रहेंगे और खुद का पूरा ध्यान देंगे। इस दौरान आप जो भी इच्छा रखेंगे या जो भी पाना चाहेंगे उसके लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे और अपनी कोशिशों से उसे प्राप्त करेंगे। साथ ही, भरपूर आनंद लेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शुक्र दसवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपके पहले भाव में मौजूद रहेंगे। इसके परिणामस्वरूप आप अपने रिश्तों को जिम्मेदारी और दीर्घकालिक प्रतिबद्धता की भावना के साथ देखते हैं। इस दौरान आपके रिश्ते में रोमांस देखने को मिलेगा। इसके अलावा, इस अवधि आपका करियर आपके प्रेम जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आप अपने पार्टनर को भी उनके लक्ष्य तक पहुंचाने में मदद करेंगे और अपनी महत्वाकांक्षाएं उनके साथ साझा करेंगे, जिससे आपको सफलता तो मिलेगी ही मिलेगी और रिश्ते में संतुष्टि भी महसूस होगी। आप रिश्तों के प्रति धैर्यवान और अनुशासित होंगे। आप स्थायी और सार्थक संबंध बनाने में समय और प्रयास लगाने को तैयार होंगे। 

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्र चौथे और नौवें भाव के स्वामी हैं। शुक्र आपके बारहवें भाव में स्थित होंगे। इसके परिणामस्वरूप आपका यात्रा करने में झुकाव बढ़ सकता है। इस दौरान आप विदेश या आध्यात्मिक स्थानों पर यात्रा का आनंद ले सकते हैं। यदि आप पुरुष हैं और शादी करने की योजना बना रहे हैं तो आपकी जीवनसाथी किसी दूर स्थान या विदेश से ताल्लुक रख सकती हैं। इस बात की भी प्रबल संभावना है कि आप इस अवधि विदेश में रहने वाली साथी को अपने परिवार से मिलवाने की योजना बनाए। हालांकि यह अवधि विवाह के लिए अच्छी साबित होगी।

चूंकि शुक्र भी धन का प्रतीक है और यह इंगित करता है कि आप इस दौरान विदेश से धन कमा सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। आप सत्ता पर बैठे लोगों के संपर्क में रहेंगे क्योंकि आपको उनसे बातचीत करने में आनंद आता है। इस अवधि के दौरान विदेश यात्रा आपके करियर और बिज़नेस दोनों के लिए लाभदायक रहेगा आपको अधिक लाभ होगा। कुल मिलाकर इस अवधि में आप विदेश यात्रा करेंगे और अच्छी मात्रा में धन अर्जित करेंगे।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शुक्र ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। शुक्र आपके तीसरे और आठवें भाव के स्वामी हैं और यह भाव आपके लिए सकारात्मक परिणाम लाता हुआ प्रतीत नहीं हो रहा है, लेकिन ग्यारहवें भाव में शुक्र एक अच्छा स्थान है। यह पद सहकर्मियों, नेटवर्क और दोस्तों से बड़े लाभ का संकेत देता है। इस अवधि आप बड़े संगठनों में काम करना पसंद करेंगे। आप इस दौरान भिन्न-भिन्न स्रोतों से लाभ कमाने में सक्षम होंगे। आपके लिए आपकी महिला मित्र, पत्नी और अन्य महिलाएं आम तौर पर लाभ का स्रोत बन सकती हैं।

इन जातकों का व्यक्तित्व बहुत आकर्षक होता है जो इन्हें अपने कार्य क्षेत्र और सामाजिक दायरे में सक्षम बनाने में मदद करेगा। इस दौरान कार्यक्षेत्र में लोग आपकी कड़ी मेहनत के लिए आपकी सराहना करेंगे। आप अपने काम में जोखिम लेने में सक्षम होंगे। आप बहुत मजबूती से निर्णय लेंगे और आपको सबका सहयोग मिलेगा लेकिन कई बार ऐसा भी होगा जब आप रिस्क लेने से बचेंगे, जिसकी वजह से आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शुक्र का श्रवण नक्षत्र में गोचर: प्रभावशाली उपाय

  • शुक्रवार के दिन अपने पर्स (बटुआ) या लॉकर में एक चौकोर आकार का चांदी का सिक्का रखें।
  • हर शुक्रवार को देवी लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं और छोटी कन्याओं को भी बांटें।
  • प्रतिदिन कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
  • हर शुक्रवार देवी लक्ष्मी को 5 लाल फूल चढ़ाएं।
  • हर शुक्रवार शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
  • यदि संभव हो तो अक्सर सफेद और गुलाबी रंग पहनें।
  • शुक्र ग्रह के लिए शुक्रवार के दिन व्रत रखें।
  • अपने घरों और कार्यस्थल पर शुक्र यंत्र स्थापित करें और पूजा करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!