समृद्धि और लंबी उम्र देने वाला होता है फाल्गुन मास, राशिनुसार उपाय करने से पूरी होगी हर मनोकामना!

सनातन धर्म का एक महीना फाल्गुन है, जिसे हिंदू कैलेंडर में फाल्गुन मास कहा जाता है। विक्रम संवत के अनुसार 12 महीने होते हैं और फाल्गुन हिंदू कैलेंडर में साल का आखिरी महीना होता है। फरवरी और मार्च के महीने ग्रेगोरियन कैलेंडर में हैं। इसके बाद चैत्र का महीने की शुरुआत होती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास का अपना विशेष महत्व होता है, इस प्रकार फाल्गुन मास का भी अपना महत्व है। फाल्गुन मास से ग्रीष्म ऋतु का आगमन होने लगता है। सनातन धर्म में महीने में बदलाव चंद्र चक्र पर निर्भर करता है। चंद्रमा जिस नक्षत्र में स्थित होता है, उसी नक्षत्र के आधार पर उस मास का नाम रखा जाता है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

फाल्गुन मास की पूर्णिमा को चंद्रमा फाल्गुनी नक्षत्र में रहता है, इसलिए इस मास को फाल्गुन मास कहा जाता है। फाल्गुन मास से धीरे-धीरे गर्मियां शुरू होने लगती है। सनातन धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहार होली और महाशिवरात्रि फाल्गुन के महीने में आता है। कहा जा सकता है कि होली के पर्व के साथ ही एक सौर वर्ष का समापन होता है। सौर धार्मिक कैलेंडर में, फाल्गुन का महीना सूर्य के मीन राशि में गोचर के साथ आरंभ होता है।

एस्ट्रोसेज के इस ब्लॉग में हम फाल्गुन मास से जुड़ी तमाम रोचक जानकारी आपको विस्तार से बताएंगे, जैसे कि इस माह के दौरान से तीज व त्योहार आएंगे? इस माह में कौन-कौन से उपाय लाभकारी होंगे? इस माह का धार्मिक महत्व क्या है? और इस मास में जातकों को किन बातों का विशेष ध्यान देना चाहिए और किन चीज़ों का दान करना चाहिए, क्या नहीं करना चाहिए और क्या करना चाहिए? आदि ऐसी ही कई जानकारियां यहां हम आपको प्रदान करेंगे इसलिए ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।

फाल्गुन मास 2024: तिथि

फाल्गुन माह का आरंभ 25 फरवरी 2024 रविवार को होगा जिसकी समाप्ति 25 मार्च 2024 सोमवार को हो जाएगी। फाल्गुन मास में भगवान शंकर के अलावा माता सीता, भगवान कृष्ण, माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने से भी शुभ फल की प्राप्ति होती है। धार्मिक मान्यता है कि इस माह सभी देवी देवताओं की आराधना करने से हर समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि व ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मास का महत्व

सनातन धर्म में फाल्गुन मास का बहुत अधिक महत्व है क्योंकि इस महीने में कई बड़े तीज त्योहार आते हैं। इस महीने का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि यह महीना श्री हरि भगवान विष्णु और भगवान शिव को समर्पित है। माना जाता है कि इस माह में भगवान विष्णु व भगवान शिव की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। फाल्गुन मास में ही शिव भक्तों का सबसे बड़ा त्योहार महाशिवरात्रि मनाया जाता है। वहीं शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को भगवान विष्णु से संबंधित त्योहार आमलकी एकादशी का व्रत किया जाता है। इसके अलावा, इसी माह के आखिरी में हिंदू धर्म का सबसे बड़ा त्योहार होली भी मनाई जाती है, जिसे पूरे देश में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। 

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन माह में ही चंद्रदेव का जन्म हुआ था इसलिए इस माह में चंद्रदेव की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। इस महीने दान-पुण्य करना फायदेमंद साबित होता है। गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी योग्यता के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, अनाज, वस्त्र आदि दान करना शुभ होता है। इससे पुण्य फल की प्राप्ति होती है और साथ ही पितरों की आत्मा को शांति भी मिलती है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2024

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

फाल्गुन मास में आने वाले प्रमुख व्रत-त्योहार

फाल्गुन मास यानी कि 25 फरवरी 2024 से 25 मार्च 2024 के दौरान हिन्दू धर्म के कई प्रमुख व्रत-त्योहार आने वाले हैं, जो कि इस प्रकार हैं:

दिनांक दिनव्रत त्योहार
28 फरवरी 2024बुधवारसंकष्टी चतुर्थी
06 मार्च 2024बुधवारविजया एकादशी
08 मार्च 2024शुक्रवारमहाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
10 मार्च 2024रविवारफाल्गुन अमावस्या
14 मार्च 2024गुरुवारमीन संक्रांति
20 मार्च 2024बुधवारआमलकी एकादशी
22 मार्च 2024शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च 2024रविवारहोलिका दहन
25 मार्च 2024सोमवारहोली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

फाल्गुन मास में जन्म लेने वाले लोगों के गुण

कोई भी व्यक्ति जिस महीने में जन्म लेता है उस महीने की गहरी छाप उसके व्यक्तित्व पर दिखाई देती है। इसी क्रम में फाल्गुन मास में पैदा हुए बच्चों के अंदर भी कई गुण देखने को मिलते हैं। ये लोग शुक्ल वर्ण वाले होते हैं और दूसरों का उपकार करने वाले भी होते हैं। इनके पास धन की कोई कमी नहीं होती है और हमेशा ही सुखी जीवन जीते हैं। इन्हें घूमना फिरना पसंद होता है और ये हमेशा विदेश यात्रा करने वाले होते हैं। फाल्गुन के महीने में जन्म लेने वाले लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं। ये देखने में भी काफी सुंदर और आकर्षित होते है। साथ ही लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं। ये लोग काफी मिलनसार होते हैं और अपने मित्रों व परिवार के साथ यात्रा करना पसंद करते हैं। इनका यही घुमक्कड़ी शौक इनको प्रकृति और एडवेंचर के काफी करीब ले जाता है। ये अपने लक्ष्य के प्रति बहुत अधिक समर्पित होते हैं और लक्ष्य को पूरा करके ही रहते हैं। ये लोग अपने काम को बेहतर और अनुठे तरह से करना पसंद करते है और ये खूबी इनको अपने काम में बहुत अधिक आगे ले जाती है। इस वजह से हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं।

इनके अंदर इंट्यूशन पॉवर बहुत ज्यादा होती है और आने वाली चुनौतियों और समस्याओं के बारे में जल्द ही निर्णय लेते हैं और उनसे बच निकलते हैं। ये दिखने में जितने भी साधरण हों लेकिन इनके विचार काफी गहरे होते है, यही वजह से कि ये अपने कोई भी फैसले जल्दबाजी में न लेकर बड़े ही सोच समझकर लेते हैं। इनके प्रेम जीवन की बात करें तो ये जल्द ही किसी को पसंद नहीं करते, इसके लिए भी ये समय लेते हैं। ये अपने पार्टनर को हमेशा खुश रखने की कोशिश करते हैं और उनकी परेशानियों में साथ खड़े रहते हैं। यदि इनका रिलेशनशिप सफल भी न हो पाए तो ये पार्टनर के साथ एक मित्र और शुभचिंतक के रूप में संबंध बनाए रखने का प्रयास करते हैं और हमेशा अपने दिल के करीब रखते हैं क्योंकि ये दुश्मनी करने से बचते हैं। ये लोग कमिटमेंट के पक्के होते हैं इसलिए पार्टनर के साथ इनकी खूब जमती है।

फाल्गुन मास में दान का महत्व व किन चीज़ों का करना चाहिए दान

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, साल का आखिरी महीना यानी फाल्गुन के महीने का विशेष महत्व है और इस दिन दान-पुण्य करना बेहद फायदेमंद माना जाता है। माना जाता है कि इस माह में अपनी क्षमता से गरीब व जरूरतमंदों को दान करना चाहिए और पितरों का तर्पण आदि करना चाहिए। ऐसा करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे आपको आशीर्वाद देते हैं। नारद पुराण के अनुसार, इस महीने को मन्वादि तिथि भी कहा जाता है, यानी इस दिन दिया गया दान बहुत ही खास माना जाता है।

इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करना भी फायदेमंद होता है। शास्त्रों के अनुसार, इस माह के दौरान अन्न, जल, स्वर्ण या कपड़े का दान देने की परंपरा है। फाल्‍गुन मास में शुद्ध घी, तिल, सरसों का तेल, मौसमी फल आदि का दान अत्यंत ही पुण्य फल प्रदान करने वाला माना गया है। मान्यता है कि इस माह में इन चीज़ों के दान से अक्षय पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा, इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण भी अवश्य करें। ऐसा करने से जीवन से सभी दोष दूर हो जाते हैं।

वर्ष 2024 में हिंदू धर्म के सभी पर्वों एवं त्योहारों की सही तिथियां जानने के लिए क्लिक करें: हिंदू कैलेंडर 2024 

फाल्गुन मास में कृष्ण पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, फाल्गुन मास में कृष्ण भक्ति का विशेष और बेहद खास महत्व है। माना जाता है कि जो व्यक्ति इस महीने भगवान श्री कृष्ण के तीन स्वरूप अर्थात बाल कृष्ण, युवा कृष्ण एवं गुरु कृष्ण की विधि-विधान से पूजा की जाए तो सभी मनोकामनाएं पूरी होती है। जो लोग संतान सुख प्राप्ति की कामना कर रहे हैं, उन्हें इस दिन कृष्ण के बाल स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। जो लोग शादीशुदा हैं, उन्हें अच्छा जीवन व्यतीत करने के लिए भगवान श्री कृष्ण की पूजा अवश्य करनी चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से रिश्ते मधुर रहते हैं। इसके अलावा, जो लोग गुरु कृष्ण की विधि-विधान से पूजा करते हैं, उन्हें मोक्ष एवं वैराग्य की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मास के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

फाल्गुन मास में कई धार्मिक त्योहार भी आते हैं और इस दौरान मौसम में भी बदलाव देखने को मिलता है। ऐसे में शास्त्रों में कई नियम हैं, जिसका इस दौरान अवश्य पालन करना चाहिए। ऐसा करने से मन और स्वास्थ्य दोनों ही अच्छा रहता है। तो आइए जानते हैं इन नियमों के बारे में।

  • इस माह में गेहूं आदि अनाज नहीं खाना चाहिए। कोशिश करना चाहिए कि इसके बजाय मोटा अनाज या फलाहार भोजन ही करें।
  • इस मौसम में एकदम से गर्म या ठंड़ी तासीर वाली चीजें नहीं खानी चाहिए। ऐसे करने से आपका स्वास्थ्य खराब होने की संभावना होती है। जहां तक संभव हो इस मौसम में फल व पौष्टिक आहार का ही सेवन करें।
  • संभव हो तो इस पूरे माह रंग बिरंगे व साफ वस्त्र धारण करें। 
  • परफ्यूम या इत्र आदि इस्तेमाल करें। यदि चंदन की ख़ुशबू का इस्तेमाल करते हैं तो और भी अच्छा रहेगा।
  • इस दौरान नशीले पदार्थों से दूर रहें।
  • फाल्गुन माह में महाशिवरात्रि आती है और ऐसे में, यह शिव भक्तों के लिए विशेष महत्व का माह है। इसके साथ ही होली भी आती है। अत: इस पूरे महीने में अंडे, मांस व मछली जैसे तामसिक भोजन से दूर रहना चाहिए।
  • इस महीने प्रतिदिन भगवान पूरी श्रद्धा भाव से श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए और उन्हें फूल अर्पित करना चाहिए।

फाल्गुन मास के कुछ आसान उपाय

मानसिक तनाव से छुटकारा पाने के लिए

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि एक व्यक्ति मानसिक तनाव से घिरा है या परेशान है तो उसे फाल्गुन मास में प्रतिदिन भगवान श्री कृष्ण की उपासना करनी चाहिए। साथ ही, नहाने से पहले पानी में सुगन्धित पदार्थ जैसे गुलाब की पत्तियां, गुलाब जल या इत्र मिलाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से व्यक्ति मानसिक तनाव से छुटकारा पा लेता है।

स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

यदि आप पहले किसी समस्या से जूझ रहे हैं या किसी दीर्घकालिक बीमारी से परेशान हैं तो इस दौरान भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए। साथ ही, सफेद चंदन मस्तक पर जरूर लगाना चाहिए व भगवान शिव को अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति कई रोगों से छुटकारा पा सकता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए

यदि आप आर्थिक समस्याओं से जूझ रहे हैं या धन को लेकर आपको हानि का सामना करना पड़ रहा है तो फाल्गुन मास के दौरान मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें और उन्हें लाल गुलाब का फूल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति धन से संबंधित समस्याओं से मुक्ति पा सकता है।

सुख-समृद्धि के लिए

घर में सुख-समृद्धि के लिए व जीवन की सभी चुनौतियों को पार करने के लिए ‘ॐ सों सोमाय नमः’ मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको बहुत अधिक लाभ होगा और आप सभी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए

फाल्गुन मास में चंद्र देव की पूजा का भी विशेष महत्व है क्योंकि इस मास में चंद्र देव का जन्म हुआ था। यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा स्थिति कमजोर है या फिर आप दुर्बल चंद्रमा के कारण परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो फाल्गुन मास के दौरान सफेद रंग की वस्तुओं जैसे सफेद फूल, दही, सफेद शंख, चीनी, चावल, सफेद चंदन, सफेद कपड़े आदि चीज़ों का दान जरूर करें। ऐसा करने से कुंडली में चंद्रमा मजबूत होंगे और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

चंद्रदेव के शुभ प्रभाव पाने के लिए

फाल्गुन मास के दौरान चंद्र देव के उत्तम फल प्राप्त करने के लिए प्रत्येक सोमवार को भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और व्रत रखना चाहिए। ऐसा करने से आपको मानसिक शांति मिलेगी और साथ ही आपका गुस्सा भी नियंत्रण में रहेगा।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

फाल्गुन मास 2024: राशिनुसार उपाय

फाल्गुन मास के दौरान कुछ राशिनुसार उपाय करके आप जीवन में तरक्की हासिल कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में।

मेष राशि

फाल्गुन मास के दौरान मेष राशि के जातकों को घर से निकलने से पहले चीनी डालकर पानी पीना चाहिए और साथ ही, अपनी माता जी सेवा करनी चाहिए व उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को इस दौरान घर के ईशान कोण में घी का दीपक जलाना चाहिए और साथ ही, रोजाना कनकधारा स्तोत्र का जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों को फाल्गुन मास में प्रतिदिन गरीब व जरूरतमंदों को दही व दूध चढ़ाना चाहिए और रोजाना भगवान शिव को जल चढ़ाना चाहिए।

कर्क राशि

इस राशि के जातकों को चंद्रमा की रोशनी में बैठकर फाल्गुन मास में प्रतिदिन चंद्र देव के मंत्रों का 108 बार जाप करना चाहिए और साथ ही, दूध व दही का जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले जातकों को पानी में थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए और साथ ही, प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए।

कन्या राशि 

इस  प्रतिदिन गायों को हरी पत्तेदार सब्जियां खिलाएं। प्रतिदिन माँ लक्ष्मी की पूजा करें और उन्हें लाल रंग फूल चढ़ाएं।

तुला राशि

तुला राशि वाले जातकों को इस दौरान सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए और साथ ही, नित्य भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को फाल्गुन मास के दौरान पानी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देना चाहिए। इसके साथ ही, चंद्र देव के मंत्रों का उच्चारण करना चाहिए। 

धनु राशि

इस राशि के जातकों को इस माह के दौरान प्रतिदिन तुलसी की पूजा करनी चाहिए और रोजाना एक पत्ते का सेवन करना चाहिए। 

मकर राशि

मकर राशि वाले जातकों को फाल्गुन मास के दौरान अपनी माता जी की देखभाल करनी चाहिए। साथ ही, माता लक्ष्मी को लाल रंग के फूल चढ़ाकर विधिवत पूजा करनी चाहिए।

कुंभ राशि

इस राशि के जातकों को प्रतिदिन भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र- ऊँ नमः शिवाय। इसके अलावा, गरीब व जरूरतमंदों को काले रंग के कपड़े दान करना चाहिए।

मीन राशि

इस दिन गरीबों को या फिर मंदिर में सफेद चंदन, घी, दूध और दही आदि का दान करें। प्रतिदिन विष्णु सहस्रनाम का जाप करें। इसके आलाव, रोजाना अपने माथे पर सफेद केसर का तिलक लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाशॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

शनि और शुक्र की युति से ये पांच राशि वाले बनेंगे अमीर, बिज़नेस में भी होगा मुनाफा

वैदिक ज्‍योतिष में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्‍व दिया गया है। ज्‍योतिषशास्‍त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में आने पर मानव जीवन प्रभावित होता है और देश में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं जब एक ही राशि में दो ग्रह एकसाथ विराजमान होते हैं, तो उन ग्रहों के बीच युति बनती है। इस युति का बारह राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है।

इस बार कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति होने जा रही है जो कि पांच राशियों के जातकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। शुक्र और शनि के कुंभ राशि में आने पर इन पांच राशियों के लोगों की किस्‍मत खुल जाएगी और इन्‍हें हर तरफ से धन लाभ होने की संभावना है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

तो चलिए जानते हैं कि किस तिथि एवं समय पर शनि एवं शुक्र, कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।

शुक्र और शनि की युति की तिथि एवं समय

शनि 11 फरवरी 2024 को 1:55 पर कुंभ राशि में अस्‍त हो रहे हैं। वहीं 7 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 18 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदय होंगे। इस तरह कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति हो रही है।

इस युति से कुल पांच राशियों को जबरदस्‍त लाभ होने के संकेत हैं। इन्‍हें अपने करियर में अपार सफलता मिलेगी और ये आर्थिक रूप से भी मज़बूत बनेंगे।

शनि और शुक्र की युति से इन्‍हें मिलेगा भाग्‍य का साथ

कुुंंभ राशि

शुक्र और शनि की युति होने पर कुंभ राशि के लोगों के लिए सफलता के सारे मार्ग खुल जाएंगे। आपको अपने करियर में शुभ एवं सकारात्‍मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। यदि आप लंबे समय से अपनी मनचाही नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं, तो अब आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपके अपने बॉस के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। आपके घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और आप संपन्‍न जीवन जिएंगे। जीवनसाथी के साथ भी आपका आपसी तालमेल बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने भविष्‍य के लिए कुछ अच्‍छे फैसले ले सकते हैं।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को अपने करियर में शानदार अवसर मिलने वाले हैं। आप लंबे समय से जिस नौकरी की तलाश कर रहे हैं, अब आपको वह मिल सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी और आप आर्थिक रूप से संपन्‍न महसूस करेंगे। आपको खूब धन लाभ होने की उम्‍मीद है और आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। परिवार में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। परिवार के सदस्‍य आपकी बात सुनेंगे।

मकर साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि

तुला राशि के स्‍वामी शुक्र कुंभ राशि में शनि के साथ युति कर रहे हैं। इससे तुला राशि के लोगों को अपने करियर में खूब तरक्‍की करने के मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और आप आर्थिेक रूप से संपन्‍न बनेंगे। आप पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे। आपके लिए पदोन्‍नति के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आप नई प्रॉपर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। इस तरह आपकी आर्थिक स्थिति और मज़बूत होगी। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के आसार हैं। यदि आप अपनी संपत्ति को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध बेहतर होने की वजह से, वे भी आपको अपनी संपत्ति में से हिस्‍सा दे सकते हैं।

तुला साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

वृषभ राशि

शुक्र और शनि की युति होने से वृषभ राशि के लोगों को शानदार फल प्राप्‍त होंगे। आपको अपने करियर में बहुत अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्‍की करने के कई नए अवसर प्राप्‍त होंगे। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है। इन नए अवसरों को पाकर आप काफी संतुष्‍ट और प्रसन्‍न महसूस करेंगे। इसके साथ ही नई नौकरी से आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। आपको अपने पेशेवर जीवन में मनचाही सफलता मिलेगी। वहीं व्‍यापारियों के लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो अब आपको वह भी मिल सकता है।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करने के अच्‍छे अवसर प्राप्‍त होंगे। सिंगल लोगों को इस समय सच्‍चा प्‍यार मिल सकता है। किसी उच्‍च अधिकारी की वजह से आपके करियर में बड़ा बदलाव होने की उम्‍मीद है। इस बदलाव के कारण आपके कार्यक्षेत्र में लाभ होने के आसार हैं। इसके साथ ही कर्क राशि के लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अच्‍छा समय है। कुल मिलाकर इस समय कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्‍की मिलने की संभावना है।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना देवी लक्ष्मी हो जाएंगी रुष्ट!

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है क्योंकि पूर्णिमा मन, शांति, शीतलता तथा आध्यात्मिकता आदि का प्रतिनिधित्व करती है। वैसे तो, एकादशी और अमावस्या तिथि की तरह ही पूर्णिमा भी हर महीने आती है, लेकिन यह माह में सिर्फ एक बार आती है। इस प्रकार, एक वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं और इन सभी में माघ माह की पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व बताया गया है। इस दिन नदी में स्नान और दान आदि कार्य करने शुभ होते हैं।  

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपको माघ पूर्णिमा 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, यहां हम आपको माघ पूर्णिमा की तिथि, शुभ पूजा मुहूर्त, महत्व एवं व्रत कथा के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा, इस दिन किन आसान उपायों को अपना कर आप जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं, यह भी जानेंगे। आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं माघ पूर्णिमा के बारे में। 

माघ पूर्णिमा 2024: तिथि एवं मुहूर्त  

हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा के साथ ही माघ का महीना समाप्त हो जाता है। हालांकि, अंग्रेजी कैलेंडर में यह पूर्णिमा जनवरी या फरवरी में आती है। वर्ष 2024 में माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को शनिवार के दिन मनाई जाएगी और इस दिन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2024 की दोपहर 03 बजकर 36 मिनट पर होगी और इसका समापन 24 फरवरी की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024, शनिवार को पड़ रही है। 

माघ पूर्णिमा व्रत पूजा मुहूर्त:

पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 23 फरवरी, 2024 की दोपहर 03 बजकर 36 मिनट से, 

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 फरवरी 2024 की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर 

माघ पूर्णिमा का महत्व

सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा को बहुत पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन चंद्र देव अपनी पूर्ण कलाओं में होते हैं। साथ ही, यह माघ मास का अंतिम दिन होता है और इस पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से, माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। मान्यता है कि माघ मास में सभी देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। इस प्रकार, माघ पूर्णिमा देवताओं के स्नान का अंतिम दिन होता है। इस पूर्णिमा तिथि पर विष्णु भगवान और हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवी-देवताओं की पूजा सच्चे मन से करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

ज्योतिष की मानें, तो जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय माघ पूर्णिमा का योग बनता है और इसे पुण्य योग के नाम से जाना जाता है। ऐसे में, माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नानादि करने से मनुष्य को सूर्य और चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिल जाती है। माघी पूर्णिमा के संबंध में ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है इस तिथि पर स्वयं साक्षात भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इसके अलावा, पद्मपुराण में वर्णन किया गया है कि हिंदू माह के सभी धर्मों की तुलना में विष्णु जी माघ माह में जप, तप और स्नान करने से अति प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर माघ पूर्णिमा की तिथि पर पुष्य नक्षत्र होता है, तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।

माघ पूर्णिमा पर दान एवं स्नान का महत्व 

माघ पूर्णिमा पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु समेत सभी देव-देवता नदी के जल में उपस्थित होते हैं इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, इस पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने वाले भक्तों को सुख-सौभाग्य और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से जातक को बैकुंठ प्राप्त होता है। साथ ही, माघ पूर्णिमा पर दान करने से मनुष्य के पिछले जन्मों के पापों के साथ-साथ इस जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

माघ पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि 

जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का पूजन बेहद फलदायी होता है और स्नान, दान, हवन, व्रत आदि धार्मिक कार्यों पुण्यकारी होते हैं। लेकिन, इन अनुष्ठानों से शुभ फल की प्राप्ति तब ही होती है जब यह कार्य सही तरीके से किये जाएं इसलिए हम आपको माघ पूर्णिमा पर श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए पूजा विधि प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार है:

  • माघ पूर्णिमा पर भक्त को सर्वप्रथम प्रातः काल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, जलाशय आदि में स्नान करना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो, तो पवित्र नदी का जल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें।
  • स्नानादि से निवृत होने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
  • इसके पश्चात, पूर्णिमा के व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु की आराधना करें। साथ ही,  108 बार गायत्री मंत्र या “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।
  • माघ पूर्णिमा पर मध्याह्न काल के दौरान जरूरतमंद और ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा देकर विदा करें।
  • इस तिथि पर काले तिल का विशेष रूप से दान करें और काले तिल से हवन आदि करना चाहिए। 
  • माघ पूर्णिमा व्रत में केवल जल और फलाहार का ही सेवन करना चाहिए। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

माघ पूर्णिमा पर न करें ये काम   

  • माघ पूर्णिमा के अवसर पर देर तक सोने से बचें। कहते हैं कि इस दिन देर तक सोते रहने से जीवन में दुर्भाग्य आता है इसलिए जल्दी उठें और स्नान करें। 
  • इस पूर्णिमा के दिन जाने-अनजाने में भी घर को गंदा न रखें क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश करती है और धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं। 
  • माघ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें। साथ ही, इस तिथि पर लहसुन व प्याज का सेवन वर्जित होता है। 
  • पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा काफ़ी प्रभावशाली होता है इसलिए मनुष्य स्वभाव से उत्तेजित और भावुक रहता है। ऐसे में, माघ पूर्णिमा के दिन क्रोध या गुस्सा करने से बचें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

माघ पूर्णिमा से जुड़ी पौराणिक कथा 

धर्मग्रंथों में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार, कांतिका नगर में धनेश्वर नाम का एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह भिक्षा मांगकर अपना निर्वाह करता था, लेकिन, ब्राह्मण और उसकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी। एक दिन जब वह नगर में भिक्षा मांगने के लिए गए, तो लोगों ने संतान न होने की वजह से उन्हें भिक्षा देने से इंकार कर दिया। साथ ही, ब्राह्मण की पत्नी को बांझ कहकर ताने भी मारे। यह सब बातें सुनकर ब्राह्मणी को बहुत दुख हुआ और इस घटना के बाद किसी ने उन्हें निरंतर 16 दिनों तक मां काली की उपासना करने के लिए कहा। 

ब्राह्मण दंपत्ति ने लगातार 16 दिनों तक विधि पूर्वक माता का पूजन किया। इनके पूजन से प्रसन्न होकर 16वें दिन माता काली प्रकट हुईं और ब्राह्मण की पत्नी को गर्भवती होने का आशीर्वाद दिया। साथ ही, माँ ने आगे कहा कि पूर्णिमा के दिन एक दीपक जलाना और हर पूर्णिमा पर धीरे-धीरे करके एक-एक दीपक बढ़ाते जाना। इस क्रम में आपको कम से कम 32 संख्या होने तक दीपक जलाने हैं और आप दोनों को पूर्णिमा का व्रत भी रखना होगा।

मां काली के कहे अनुसार, ब्राह्मण दंपति ने पूर्णिमा का व्रत रखना और दीपक जलाना शुरू कर दिया। ऐसा करने से ब्राह्मण की पत्नी गर्भवती हो गई और एक पुत्र को जन्म दिया। उन्होंने अपने पुत्र का नाम देवदास रखा, परंतु देवदास अल्पायु था। जब देवदास बड़ा हुआ, तो उन्होंने अपने बेटे को मामा के साथ काशी पढ़ने के लिए भेज दिया। 

काशी में किसी दुर्घटनावश उनके बेटे का धोखे से विवाह हो गया। इस तरह काफ़ी समय बीत गया और एक दिन जब काल उसके प्राण लेने आया, उस दिन पूर्णिमा थी और ब्राह्मण दंपति ने अपने पुत्र के लिए पूर्णिमा का व्रत रखा था। इस वजह से काल चाहकर भी उस के प्राण न हर सका और उनके पुत्र को जीवनदान मिल गया। इस ​तरह, पूर्णिमा का व्रत करने से मनुष्य के सभी संकटों का अंत होता है और सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं। 

माघ पूर्णिमा की कथा के बाद अब हम आपको बताएंगे इस दिन नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए आपको क्या दान करना चाहिए। 

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

नवग्रहों की कृपा के लिए माघ पूर्णिमा पर करें इन चीज़ों का दान 

सूर्य: सूर्य ग्रह को प्रसन्न करने के लिए माघ पूर्णिमा पर आप गुड़ और गेंहू का दान करें।

चंद्रमा: कुंडली में चंद्र देव को मज़बूत करने के लिए पूर्णिमा तिथि पर जल, मिसरी या फिर दूध आदि का दान करना चाहिए।

मंगल: मंगल देव के कुप्रभावों से बचने के लिए माघ पूर्णिमा पर मसूर की दाल का दान कर सकते हैं।

बुध: माघ पूर्णिमा के अवसर पर बुध देव को मज़बूत करने के लिए आपको हरी सब्जियों और आंवले का दान करना चाहिए।

बृहस्पति: जो लोग कुंडली में गुरु ग्रह को बलवान करना चाहते हैं, उनके लिए इस दिन केला, मक्का और चने की दाल का दान करना श्रेष्ठ रहेगा।

शुक्र: प्रेम के कारक शुक्र की कृपा पाने के लिए आपको माघ पूर्णिमा पर मक्खन, घी और सफेद तिल आदि का दान करना चाहिए।

शनि: कुंडली में यदि शनि देव कुपित हो, तो इस पूर्णिमा के दिन आप काले तिल और सरसों के तेल आदि का दान करें।

राहु-केतु: राहु-केतु के कमज़ोर होने पर आपको माघ पूर्णिमा के अवसर पर काले कंबल, सात तरह के अनाज और जूते-चप्पल आदि का दान करना चाहिए।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

माघ पूर्णिमा पर जरूर करें ये सरल एवं अचूक उपाय 

  • आपके जीवन में धन-समृद्धि बनी रहें, इसके लिए माघ पूर्णिमा के दिन देवी लक्ष्मी की मूर्ति पर 11 कोडियां चढ़ाएं और उनका हल्दी से तिलक करें। 
  • माघ पूर्णिमा पर सुबह स्नान करने के बाद, तुलसी के पौधे को जल दें और उसके सामने दीपक जलाएं। ऐसा करने से घर में देवी लक्ष्मी का आगमन होता है। 
  • इस पूर्णिमा तिथि पर सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ पर कुछ मीठा चढ़ाएं और फिर जल अर्पित करें।    

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग; वृषभ सहित इन राशि के जातकों के हाथ लगने वाला है बड़ा जैकपॉट

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बेहद खास माना गया है क्योंकि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। माघ पूर्णिमा 23 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी जो अगले दिन 24 फरवरी की शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय से लिया जाने की वजह से माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस वर्ष की पूर्णिमा कन्या लग्न में होगी और ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अद्भुत और शुभ घटना माना जा रहा है। इस वर्ष की पूर्णिमा में कई वर्षों बाद अद्भुत संयोग बन रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान बहुत अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

माघ पूर्णिमा 2024 में इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए पूर्णिमा में बन रहा संयोग बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आप रचनात्मकता से भरे रहेंगे। यदि आप क्रिएटिविटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सपने पूरे होते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की प्राप्त होगी और आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। आशंका है कि आपको प्रमोशन या आपके वेतन में वृद्धि प्राप्त हो। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको उसमें तरक्की मिलेगी। आपके सारे रुके काम बनने लगेंगे। खुद का बिज़नेस करने वाले जातकों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है और हो सकता है कि वह व्यक्ति आपके जीवन पर विशेष भूमिका निभाए। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि शानदार रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे और इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक जीवन के लिए यह अवधि बहुत अधिक अनुकूल रहेगी। इस अवधि आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह अवधि बहुत लाभदायक रहेगी। आप जिस भी काम में हाथ रखेंगे उसमें आपको तरक्की मिलेगी और आपके जीवन के सभी उद्देश्य पूर्ण होंगे। यह समय धन कमाने के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आपको भिन्न-भिन्न स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, आप गुप्त स्रोतों जैसे पैतृक संपत्ति आदि के माध्यम से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप नए घर या नई गाड़ी के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपको वह आसानी से मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज, से भी यह अवधि अच्छी रहेगी और आपको किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या परेशान नहीं करेगी। हालांकि छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। कर्क राशि के जो छात्र इस समय किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आप अपने पेशेवर प्रयासों से खुद को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। हालांकि, आपको इस दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने किसी रचनात्मक गुण या कला को आगे ले जा सकते हैं।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि बहुत अधिक लाभदायक होगी। इस दौरान आपके सभी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। संचार के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा और आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस अवधि आप अपनी अचल संपत्तियों में भी निवेश कर सकते हैं, जो कि आपके लिए अच्छा साबित होगा। आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, इस अवधि में आप काफ़ी अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। संभव है कि इन लोगों को पैतृक संपत्ति या फिर अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति हो।

प्रेम जीवन के मामले में इस अवधि में आपका और पार्टनर का रिश्ता मधुर एवं प्रेमपूर्ण बना रहेगा। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित होंगे और एक-दूसरे के करीब आएंगे, जिसके चलते आपका रिश्ता अन्य लोगों के बीच लोकप्रिय और मजबूत होगा। ऐसे में, आप जीवनसाथी की तमाम इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। अविवाहित लोगों के लिए इस समय शादी के नए प्रस्ताव आएंगे। घर, दुकान या जमीन खरीदने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का स्ट्रेस है तो वह इस समय दूर होंगे। शिक्षा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी और  दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत के लिए यह अच्छा समय रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जावान और उत्साह से भरे रहेंगे और इस वजह से आप फिट महसूस करेंगे। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 25 फरवरी से 02 मार्च, 2024

कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?  

अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा। 

इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।

दुनियाभर के विद्वान अंक ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (25 फरवरी से 02 मार्च, 2024)

अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।

जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।

 बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 1

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक घुमा-फिराकर बात करने के बजाय सीधी बात करना पसंद करते हैं। इनके जीवन में कुछ लक्ष्‍य और सिद्धांत होते हैं और ये अपने लक्ष्‍यों और सिद्धांतों का सफलतापूर्वक पालन करते हैं। इस समय आपको अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और इन यात्राओं से आपको सफलता मिलने की भी संभावना है। यह जातकों कभी-कभी बहुत ज्‍यादा उत्‍साह से भरे रहते हैं और यही उत्‍साह इन्‍हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। ये खुले विचारों वाले होते हैं और मानसिक रूप से स्थिर होने की वजह से ये किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से ढ़ाल लेते हैं।

प्रेम जीवन: आपसी समझ की कमी की वजह से आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है और इससे आपके रिश्‍ते की सुख-शांति भंग होने के संकेत हैं। अगर आप अपने रिश्‍ते में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने दिमाग में चल रहे तूफान को शांत करने का प्रयास करें। रिश्‍ते में सब कुछ ठीक करने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं।  इस सप्‍ताह बातचीत के ज़रिए आप दोनों एक-दूसरे से जुड़े रह सकते हैं। 

शिक्षा: इस  सप्‍ताह छात्रों को पढ़ाई में ध्‍यान लगाने में दिक्‍कत हो सकती है। इस वजह से आप शिक्षा में पीछे छूट सकते हैं। इसके अलावा आप जो भी पढ़ाई करेंगे, उसे याद रख पाना भी आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। इस समय आपके लिए अपनी पढ़ाई पर ध्‍यान देना बहुत जरूरी होगा। यदि आप कानून, फिजिक्स और अंग्रेजी साहित्‍य की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत होगी क्‍योंकि आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, उसे याद रख पाने में आपको दिक्‍कत हो सकती है। पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करने के  लिए आपको अपनी याद रखने की क्षमता को मज़बूत बनाने पर काम करना चाहिए।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्‍ठ अधिकारियों से अनबन होने के संकेत हैं। इस वजह से नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इसके अलावा आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने की भी आशंका है और आप अपने काम को समय पर पूरा करने में भी असफल हो सकते हैं। काम को लेकर आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है और इसके कारण आपसे काम में कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। इस बात की भी संभावना है कि कार्यक्षेत्र में लोग आपकी मेहनत को नज़रअंदाज़ कर दें और यह बात आपको परेशान कर सकती है। व्यापारियों को इस समय बहुत ज्‍यादा सावधान रहना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको इस हफ्ते अपने प्रतिद्वंदियों से भी काफी खतरा रहेगा और वो आपको व्‍यापार में कड़ी टक्‍कर दे सकते हैं।

सेहत: इस सप्‍ताह आपको अपनी सेहत का खास ख्‍याल रखने की जरूरत है क्‍योंकि इस समय आपके अंदर जोश और उत्‍साह की कमी हो सकती है जिससे आपकी सेहत में गिरावट आने के संकेत हैं। आपको एलर्जी के कारण तेज जुकाम हो सकता है। आपको ठंडा पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा तेज सिरदर्द आपकी आगे बढ़ने की क्षमता में रुकावट बनकर खड़ा हो सकता है। इसकी वजह से आप अपने लक्ष्‍य को हासिल करने में पीछे रह सकते हैं।

उपाय: रोज़ 108 बार ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 2

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)

इस सप्‍ताह मूलांक 2 वाले जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने में अधिक आनंद मिलेगा। ये बार-बार अपना मन बदल सकते हैं और इस वजह से ये अपने लिए कोई उचित निर्णय लेने में असमर्थ हो सकते हैं। ये जातक अपने लक्ष्‍यों को हासिल करने के लिए एक खास दृष्टिकोण अपना सकते हैं। इस समय इनकी प्रकृति को जानने में रुचि बढ़ जाएगी।

प्रेम जीवन: आप इस समय अपने आप से काफी संतुष्‍ट रहेंगे और इसका सकारात्‍मक असर आपके रिश्‍ते पर भी पड़ेगा। पार्टनर के लिए आपके मन में अच्‍छी भावनाएं विकसित होंगी। इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर को अच्‍छी तरह से समझ पाएंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़िया रहेगी। इससे आप दोनों के बीच प्‍यार भी बढ़ेगा और आप दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहेंगी। आप दोनों के बीच अच्‍छी बातचीत हो सकती है।

शिक्षा: इस सप्‍ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करके अपनी एक खास जगह बनाने में सफल होंगे। इस समय आपके लिए केमिस्‍ट्री और मरीन इंजीनियरिंग आदि विषयों में उत्तीर्ण आने के योग बन रहे हैं। आप बड़ी आसानी से उच्‍च अंक प्राप्‍त कर पाएंगे और आप पूरे जोश और निष्‍ठा के साथ अच्‍छे अंक पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने विशेष कौशल को दिखाने में भी सक्षम होंगे।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए इस सप्‍ताह सफलता की ऊंचाइयों को छूने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है और इन अवसरों को पाकर आप काफी संतुष्‍ट महसूस करेंगे। आपको इस हफ्ते विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है और इस तरह के अवसरों से आपकी प्रगति के मार्ग प्रशस्‍त होंगे। व्‍यापारियों को इस समय अपनी उम्‍मीद से ज्‍यादा मुनाफा होने के संकेत हैं। आप अपनी काबिलि‍यत को साबित करने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्‍पर्धा करते हुए नज़र आएंगे। आप कोई नई व्‍यापारिक रणनीति बना सकते हैं जिससे आपको मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।

सेहत: जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से इस सप्‍ताह आपकी सेहत बहुत अच्‍छी रहने वाली है। आपको मामूली सिरदर्द हो सकता है लेकिन कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने के संकेत नहीं हैं। इसके अलावा आपको इस सप्ताह जुकाम भी थोड़ा परेशान कर सकता है। इस समय आपके अंदर ताकत और ऊर्जा बहुत ज्‍यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में, इससे आपकी इम्यूनिटी में भी इज़ाफा देखने को मिलेगा। इन सभी चीज़ों के प्रभाव से आपके स्‍वास्‍थ्‍य में संतुलन आने की संभावना है।

उपाय: रोज़ 20 बार ‘ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

मूलांक 3

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)

मूलांक 3 वाले जातक सीखने में माहिर होते हैं और ये हर समय कुछ न कुछ सीखने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन्‍हें अलग-अलग तरह की चीज़ों को सीखने का शौक होता है। इस सप्‍ताह मूलांक 3 के लोगों की धर्म और आध्यात्मिक कार्यों को सीखने में रुचि बढ़ सकती है। ये लोग सीधी बात करना ज्‍यादा पसंद करते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप दोनों का रिश्‍ता मज़बूत होगा और आप अपने रिश्‍ते में सुख-शांति काे बनाए रखने को लेकर एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे। इस सप्ताह आपको आध्यात्मिक कार्यों की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके लिए यह यात्रा बहुत अधिक मूल्‍यवान साबित होगी और आपकी जीवनशैली में महत्‍वपूर्ण बदलाव आएगा। आप खासतौर पर प्‍यार के मामले में उच्‍च मानक स्‍थापित कर पाएंगे और आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्‍छा रहने वाला है।

शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में बहुत अच्‍छा प्रदर्शन करने वाले हैं। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिज़नेस मैनेजमेंट जैसे कोर्स आपके लिए अच्‍छे साबित होंगे और आप इन विषयों में अच्‍छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इस समय आपके इन विषयों में उच्‍च अंक प्राप्‍त करने के योग भी बन रहे हैं। इस सप्‍ताह आप अपनी क्षमता को पहचान पाएंगे।

पेशेवर जीवन: मूलांक 3 वाले जातक इस सप्ताह अपनी नौकरी में विशेषज्ञता हासिल कर पाएंगे और आपको पदोन्‍नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिलने की भी संभावना है। आपने अपनी नौकरी में जो मेहनत की है, अब उसे पहचान मिलने का समय आ गया है। आप इस समय अपने काम को लेकर ज्‍यादा प्रतिबद्ध और समर्पित नज़र आएंगे। व्‍यापारियों के हाथ कोई ऐसी डील लग सकती है जो उन्‍हें उनकी उम्‍मीद से ज्‍यादा मुनाफा दिला सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर दे पाएंगे।

सेहत: इस समय आप ऊर्जा से लबरेज़ रहने वाले हैं। आप इस हफ्ते काफी सकारात्‍मक महसूस करेंगे और इस सकारात्‍मकता के कारण आपका जोश और अधिक बढ़ जाएगा। इन सभी चीज़ों की वजह से आपका स्‍वास्‍थ्‍य भी अच्‍छा बना रहेगा।

उपाय: बृहस्‍पतिवार के दिन बृहस्‍पति देव को प्रसन्‍न करने के लिए यज्ञ-हवन करें।

मूलांक 4

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)

इस समय मूलांक 4 वाले जातक भौतिक चीज़ों को लेकर काफी उत्‍साहित दिखेंगे और इससे उन्‍हें अधिक धन कमाने के लिए प्रोत्‍साहन मिलेगा। इस सप्‍ताह आपकी यात्रा में अधिक रुचि बढ़ सकती है और इसे आप अपने मनोरंजन के तौर पर ले सकते हैं। ये जातक बहुत प्रतिभाशाली होते हैं और ये अपनी प्रतिभा से हर काम को बहुत सहज और सरल बना लेते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आने की आशंका है। इस वजह से यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहेगा। अपने रिश्‍ते में आपसी तालमेल और सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर के साथ सामंजस्‍य बिठाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक मुद्दों को आप धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करें। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो अभी उसे कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा।

शिक्षा: इस समय छात्रों को पढ़ाई में अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं इसलिए यह सप्‍ताह विद्यार्थियों के लिए ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। अगर आप विजुअल कम्‍यूनिकेशन और वेब डिज़ाइनिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको और अधिक प्रयास करने और ध्‍यान लगाने की जरूरत है। पढ़ाई के मामले में आपको योजना बनाकर चलने की आवश्‍यकता है। पढ़ाई करते समय आपका ध्‍यान भटकने की आशंका है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने या कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह सही समय नहीं है।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह मूलांक 4 वाले जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ने के संकेत हैं। इस चीज़ की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपने अपने काम में जो मेहनत और परिश्रम किया है, उसे पहचान न मिल पाने की वजह से आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। इन सभी चीज़ों से बचने के लिए आपका इस समय योजना बनाकर चलना बहुत आवश्‍यक है। वहीं व्‍यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्‍कर देखने को मिल सकती है और इसकी वजह से आपको इस समय नुकसान होने की भी संभावना है।

सेहत: इस सप्ताह स्‍वस्‍थ रहने के लिए आपका समय पर भोजन करना बहुत आवश्यक है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्‍याएं हो सकती हैं जिससे आपकी ऊर्जा में भी कमी आने के संकेत हैं। आप इस समय ज्‍यादा मसालेदार खाना न खाएं।

उपाय: रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।

मूलांक 5

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक तर्कशील और व्‍यवहारिक होते हैं। इनकी व्‍यापार में अधिक रुचि होती है और ये इसका उपयोग अपने जीवन में अपने लक्ष्‍यों को पाने में करते हैं। इन लोगों की ट्रेडिंग से जुड़ा व्‍यापार करने में ज्‍यादा दिलचस्‍पी होती है और ये इससे संबंधित अवसरों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं। 

प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आप दोनों के बीच प्‍यार बढ़ेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।

शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई के मामले में अपने कौशल को साबित कर पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे। इसके अलावा आप इस समय उच्‍च अंक प्राप्‍त करने और अपने आपको साबित करने में भी सफल होंगे। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है और ये अवसर आपके लिए बहुत ज्‍यादा लाभकारी सिद्ध होंगे। आप बिज़नेस एडमिनिस्‍ट्रेशन, लॉजिस्टिक्‍स और मार्केटिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।

पेशेवर जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और काम में अपनी कार्यक्षमता को भी साबित कर पाएंगे। आपने अब तक अपने काम में जो मेहनत की है, अब आपको उसके लिए प्रशंसा मिल सकती है। करियर में आप जिस संतुष्टि की तलाश कर रहे हैं, वो आपको नौकरी के नए अवसरों से मिलने की संभावना है। यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उत्‍तम रहेगा। अगर आप व्‍यापार करते हैं, तो इस समय आपमें और आपके व्‍यवसाय के अंदर कुछ सकारात्‍मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं।

सेहत: आप इस समय अंदर से काफी खुश महसूस करेंगे और इसी खुशी की वजह से आपके अंदर जोश और उत्‍साह भी बढ़ जाएगा। इससे आपकी सेहत पर भी सकारात्‍मक प्रभाव पड़ेगा। इस सप्‍ताह आपको कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने के संकेत नहीं हैं। जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से आप पहले से काफी ज्‍यादा मज़बूत महसूस करेंगे।

उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: नम: मंत्र का जाप करें।

मूलांक 6

(यदि आपका जन्‍म महीने की किसी भी 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)

इस मूलांक के लोगों की भौतिक सुख-साधनों में अधिक रुचि हाेती है। इसके अलावा ये मनोरंजन और मीडिया आदि में भी दिलचस्‍पी रखते हैं। इन्‍हें लंबी दूरी की यात्रा करना बहुत पसंद होता है और ये इसे ही अपने जीवन का लक्ष्‍य मान सकते हैं। इन जातकों में पौष्टिक भोजन को पंसद करने की प्रवृत्ति विकसित हो सकती है एवं ये इस समय पौष्टिक या संतुलित आहार का आनंद लेंगे। इसके अलावा इस मूलांक वाले जातक रचनात्‍मक क्षेत्र में कुछ हा‍सिल करने का प्रयास कर सकते हैं।

प्रेम जीवन: इस सप्‍ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्‍ते में काफी संतुष्‍ट नज़र आएंगे। आप दोनों के रिश्‍ते में आकर्षण भी बढ़ेगा। आपके और आपके पार्टनर के लिए एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझने के लिए यह उचित समय है। इस सप्‍ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और आप दोनों ही इसका भरनूर आनंद उठाएंगे।

शिक्षा: आप कम्‍य‍ुनिकेशन इंजीनि‍यरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिग जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने लिए एक खास जगह बना पाएंगे और अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्‍पर्धा करने में खुद को एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में पेश करेंगे। आपकी ध्‍यान लगाने की क्षमता बढ़ेगी और इसकी मदद से आपके अंदर शिक्षा से संबंधित कुछ कौशल विकसित होंगे। आप शिक्षा के मामले में अपनी प्रतिभा और कौशल को साबित करेंगे और आपके ये कौशल काफी अनोखे या अनूठे होंगे।

पेशेवर जीवन: करियर के मामले में आपको अपनी रुचि के हिसाब से नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो अपने व्‍यावसायिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए यह एकदम सही समय है। आपको नई साझेदारी में काम शुरू करने का मौका मिल सकता है और आपको अपने व्‍यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको एकसाथ कई बिज़नेस करने का मौका मिल सकता है और इससे आपको अच्‍छा मुनाफा मिलने की उम्‍मीद है। इस सप्‍ताह नेटवर्किंग बिज़नेस आपके लिए अच्‍छा रहेगा और इससे आपको बेहतरीन मुनाफा मिलने के संकेत हैं।

सेहत: स्‍वास्‍थ्‍य के लिए यह सप्‍ताह शानदार रहने वाला है और आप फिट महसूस करेंगे। आपको इस समय कोई मामूली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं होने के संकेत नहीं हैं। इस सप्‍ताह आप जोश और उत्‍साह से भरपूर रहेंगे और इसका सकारात्‍मक असर आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आप दूसरों के लिए उदाहरण पेश करेंगे।

उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 7

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातकों की अध्‍यात्‍म में रुचि बढ़ने की संभावना है और आप आध्‍सात्मिक कार्यों में अपनी रुचि बढ़ाने पर काम कर सकते हैं। आप गूढ़ विज्ञान, फिलॉस्‍फी, कानून और धर्म आदि विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। आप इस समय सर्वगुण संपन्‍न रहेंगे और अपने कौशल की मदद से आपको अपने जीवन में सुख-शांति और संपन्‍नता प्राप्‍त होगी। 

प्रेम जीवन: यह सप्‍ताह आपके प्रेम जीवन के लिए ज्‍यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आपके परिवार में कुछ समस्‍याएं पैदा होने की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच खटास आने की आशंका है। इस समय आपको चिंता करने के बजाय पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए अपने परिवार के किसी बड़े सदस्‍य की सलाह लेनी चाहिए। इस तरह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल और प्‍यार को बरकरार रखने में मदद मिलेगी।

शिक्षा: गूढ़ विज्ञान, फिलॉस्‍फी और सोशोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय ज्‍यादा अनुकूल नहीं है। पढ़ाई को लेकर आपकी याद रखने की क्षमता इस सप्‍ताह औसत रहने वाली है और इस वजह से आप उच्‍च अंक लाने में भी पीछे रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके अंदर छिपे हुए कौशल बाहर निकलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण पूरी तरह से सामने नहीं आ पाएंगे। अगर आप पढ़ाई में अच्‍छा प्रदर्शन करना चाहते हें, तो आप योग का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको अवश्‍य ही लाभ मिलेगा।

पेशेवर जीवन: नौकरी के क्षेत्र में अच्‍छे परिणाम मिलने के मामले में आपके लिए यह सप्‍ताह औसत रहने वाला है। इसके साथ ही आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ सकता है और आपको अपने काम एवं कार्यक्षेत्र में मिल रहे दबाव काे संभालने में दिक्‍कत महसूस हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी नुकसान के योग बन रहे हैं। बेहतर होगा कि आप अपने बिज़नेस पर नज़र रखें और पूर्वानुमान लगाकर चलें। इसके अलावा आपको इस हफ्ते पार्टनरशिप में काम करने या कोई नई डील न करने की भी सलाह दी जाती है।

सेहत: इस सप्‍ताह आपको एलर्जी के कारण त्‍वचा में जलन और पाचन संबंधी समस्‍याएं होने की आशंका है। यदि आप स्‍वस्‍थ रहना चाहते हैं, तो समय पर भोजन करें। आपको इस समय तली-भुनी चीज़ों से दूर रहने की सलाह दी जाती है वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है। हालांकि, आपको इस हफ्ते कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या होने के संकेत नहीं हैं।

उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

मूलांक 8

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)

मूलांक 8 वाले जातक अपने काम को लेकर काफी प्रतिबद्ध और समर्पित होते हैं। इन्‍हें आराम करने के बजाय काम करना ज्‍यादा पसंद होता है। ये जातक अपने जीवन में कुछ लक्ष्‍य निर्धारित करते हैं और इन्‍हीं लक्ष्‍यों को पाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इन जातकों में बचपन से ही प्रतिबद्ध रहने का गुण विद्यमान होता है।

प्रेम जीवन: परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद और समस्‍याओं की वजह से आप इस सप्‍ताह थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपके दोस्‍तों की वजह से जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपके रिश्‍ते खराब होने के संकेत हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती है और अपने रिश्‍ते में नज़दीकियों को बरकरार रख पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। आपके अपने पार्टनर पर शक करने की भी आशंका है। आपको इस तरह की चीज़ों से बचना चाहिए क्‍योंकि ये आपके प्रेम जीवन की सुख-शांति को भंग कर सकती हैं।

शिक्षा: छात्रों के लिए यह सप्‍ताह ज्‍यादा शुभ और फलदायी नहीं रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आपकाे इस समय धैर्य रखने और दृढ़ निश्‍चयी बनने की सलाह दी जाती है। इस तरह आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करने में सफल हो सकते हैं। अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे  हैं, तो अच्‍छा प्रदर्शन करने के लिए आपको और ज्‍यादा ध्‍यान लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है।

पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के काम को पहचान न मिल पाने की आशंका है। इस वजह से आपका मन परेशान रह सकता है। आपके सामने ऐसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं जिसमें आपके सहकर्मियों को कोई नया पद मिल जाए और आप उनसे पीछे रह जाएं। खुद को दूसरों से अलग साबित करने के लिए आपको कोई नया या विशेष कौशल सीखने पर ध्‍यान देना चाहिए। वहीं व्‍यापारियों के लिए उच्‍च मानक बनाए रखना और मुनाफा कमा पाना, इस समय थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।

सेहत: आपको बहुत ज्‍यादा तनाव लेने की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत होने के संकेत हैं। असंतुलित आहार लेने की वजह से आपके साथ ऐसा हो सकता है।

उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मूलांक 9

(यदि आपका जन्‍म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)

इस मूलांक वाले जातक बहुत साहसी और निडर होते हैं और इस सप्‍ताह ये दृढ़ निश्‍चयी होकर मुश्किल कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इन लोगों को सीधी बात करना पसंद होता है। इस हफ्ते आपको लंबी दूरी की यात्राएं अधिक तय करनी पड़ सकती हैं। इन जातकों के बारे में ये कहा जा सकता है कि ये बहुत स्‍वाभिमानी होते हैं।

प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाएंगे और उच्‍च मानक स्‍थापित करेंगे। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्‍छी आपसी समझ वि‍कसित होगी और आप दोनों मिलकर प्‍यार की एक नई कहानी लिखेंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है और आप दोनों ही इस सैर का भरपूर आनंद उठाएंगे। इससे आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर होगा।

शिक्षा: छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में इस सप्‍ताह अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे। आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद रख पाने की आपकी क्षमता काफी बढ़ जाएगी और आपको परीक्षा में उत्‍तम परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने साथी छात्रों के बीच एक अच्‍छा उदाहरण पेश करेंगे। इस हफ्ते आप अपनी रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स ले सकते हैं और इसमें आप उत्‍कृष्‍टता हासिल करेंगे।

पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्‍छा प्रदर्शन करेंगे और आपके काम को भी पहचान मिलेगी। आपके काम से खुश होकर कंपनी आपको पदोन्‍‍नति भी दे सकती है। इससे आपके पद और स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी और आपके सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। व्‍यापारियों के लिए उच्‍च मुनाफे के योग बन रहे हैं और इस तरह आप अपने प्रतिद्वंदियों के बीच अपनी प्रतिष्‍ठा को कायम रख पाएंगे। आप अपने बिज़नेस के लिए नई रणनीतियां बना सकते हैं।

सेहत: यह सप्‍ताह आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अंदर जोश और उत्‍साह बढ़ने की वजह से आपकी सेहत भी अच्‍छी रहेगी। आपको इस हफ्ते कोई बड़ी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍या परेशान नहीं करेगी। आप अंदर से खुश महसूस करेंगे जिससे आपके अंदर ऊर्जा का स्‍तर भी बढ़ जाएगा।

उपाय: आप रोज हनुमान चालीसा का पाठ करें।

 सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

मासिक राशिफल मार्च 2024: इस महीने कर्क राशि वालों के सपने होंगे साकार?

कर्क मासिक राशिफल मार्च 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कर्क राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कर्क राशि के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे और आपके लिए यह स्थिति कमज़ोर कही जाएगी। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे। यहां से सूर्य थोड़े ही सही लेकिन आपको बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। वहीं, मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। यद्यपि ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन तुलना करें तो 15 मार्च के पहले का समय बेहतर रह सकता है। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में होगा यानी कि आपके लिए औसत से बेहतर रहेगा। वहीं, यह 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में रहेंगे यानी कि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे।

बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति से मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है। वहीं, शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे अर्थात आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह कुंभ राशि में और राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। 

राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे जो कि कमज़ोर स्थिति कही जाएगी। वहीं, केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं और यह अच्छी स्थिति होगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कर्क राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल मार्च 2024: कर्क राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने के पहले हिस्से में आपके करियर भाव के स्वामी मंगल सप्तम भाव में रहेंगे, लेकिन उच्च अवस्था में होंगे। अतः सावधानीपूर्वक कार्य करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। सतर्कता से किया गया काम चाहे व्यापार-व्यवसाय से संबंधित हो या फिर जॉब करने वालों का कोई काम हो सामान्य तौर पर आपको संतोषप्रद परिणाम देगा। लेकिन, 15 मार्च के बाद करियर भाव के स्वामी मंगल आठवें भाव में चले जाएंगे जो इस बात का संकेत कर रहा है कि आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी भी मामले में बड़ा रिस्क नहीं लेना है। जो जैसे चल रहा है उसको उसी तरह मेंटेन करते रहना होगा। किसी से काम की बात करते समय बहुत ही विनम्रता से अपना पक्ष रखना होगा तब जाकर कुछ अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामले में मार्च का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है, उस पर भी परिणाम औसत से थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र 7 मार्च तक कमज़ोर स्थिति में रहेगा, लेकिन बाद में वह आपको सामान्य तौर पर आपकी मेहनत के अनुरूप लाभ करवाता रहेगा। आपकी बचत के भाव का स्वामी सूर्य महीने के पहले पक्ष में काफ़ी कमज़ोर स्थिति में होगा जबकि दूसरा पक्ष थोड़ा बेहतर रह सकता है। अतः बचत की उम्मीद इस महीने कम रहने की आशंका है, लेकिन बहुत प्रयत्न करने के बाद आप अपनी कमाई का एक छोटा हिस्सा बचाने में कामयाब हो सकेंगे। यह महीना आमदनी के दृष्टिकोण से सामान्य तौर पर औसत से बेहतर रहेगा, लेकिन बचत के दृष्टिकोण से थोड़ा कमज़ोर रह सकता है। 

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना कुछ कमज़ोर रह सकता है। महीने के पहले हिस्से में आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य आपके आठवें भाव में रहेंगे और सामान्य तौर यह स्थिति अनुकूल नहीं कही जाएगी। ऐसे में, मौसम जनित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं, महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन मंगल की स्थिति थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। इसके फलस्वरूप चोट-खरोच इत्यादि का भय बना रह सकता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि मार्च के पूरे महीने में आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना होगा, तभी आप अपने स्वास्थ्य को मेंटेन रख पाएंगे। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र 7 मार्च तक कमज़ोर और बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। लेकिन, प्राथमिक शिक्षा के स्वामी मंगल महीने के पहले पक्ष में उच्च अवस्था में होंगे जो सामान्य तौर पर आपको औसत परिणाम दे सकते हैं, परंतु महीने के दूसरे हिस्से में कमज़ोर रहने की आशंका है। प्राथमिक शिक्षा का कारक ग्रह बुध भी इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। इसी तरह बृहस्पति भी आपको औसत लेवल के परिणाम ही दे पाएगा। कुल मिलाकर देखें तो शिक्षा के मामले में इस महीने तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। तब जाकर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे। 

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

प्रेम प्रसंग के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। भले ही पंचम भाव का स्वामी मंगल महीने के पहले हिस्से में उच्च का रहें, लेकिन सप्तम भाव में रहेगा। अतः प्रेम के मामले में आपको सीमाओं में रहना होगा। वहीं, शुक्र की स्थिति भी इस महीने संकेत कर रही है कि आपको कामुक विचारों से बचना होगा। दांपत्य जीवन की बात करें, तो इस मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। बेकार के क्रोध से बचना होगा और आपसी नोकझोंक को यथासंभव टालने की कोशिश करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक जीवन में इस महीने आपको सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। महीने के पहले हिस्से में दूसरे भाव का स्वामी सूर्य ग्रह शनि के साथ आठवें भाव में होगा जो अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। वहीं, 14 मार्च के बाद सूर्य की स्थिति बेहतर हो जाएगी, लेकिन मंगल का प्रभाव दूसरे भाव में बना रहेगा। इसके फलस्वरूप, कुछ परिजनों के बीच टकराव होने की संभावना है। बेहतर होगा कि परिजन छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करने से बचें। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें, तो इस मामले में महीने का अधिकांश हिस्सा अनुकूल रहेगा, परंतु सिर्फ महीने की शुरुआत से लेकर 7 मार्च तक का समय थोड़ा कमज़ोर रहने की आशंका है। इसके बाद का समय शुक्र की अनुकूलता के चलते कोई बड़ी समस्या नहीं देगा बल्कि घर की उपयोगी चीज खरीदने में शुक्र का गोचर मददगार बनेगा।  

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय:

  • कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • मंदिर में 21 किलो ज्वार का दान करें। 

हम उम्मीद करते हैं कि मार्च 2024 के इस राशिफल को जानने के बाद आप इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

कुंभ राशि में बुध का आना इन राशियों के करियर में लाएगा उछाल, सैलरी और पद दोनों में होगी वृद्धि

ज्‍योतिषशास्‍त्र में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। बुध की शुभ दृष्टि से व्‍यक्ति की वाणी में मधुरता आती है और वह अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाता है। बुध के गोचर का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है और अब 20 फरवरी, 2024 को प्रात: काल 05 बजकर 48 मिनट पर बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के करियर में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेंगे।

ऐस्‍ट्रोसेज के इस विशेष ब्‍लॉग में हम आपको बता रहे हैं कि बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर किन खास राशियों के जातकों के करियर में उछाल आने की संभावना है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

बुध के कुंभ राशि में गोचर से इन्‍हें मिलेगा करियर में लाभ

मेष राशि

बुध के गोचर से लाभान्वित होने वाली राशियों में सबसे पहले मेष राशि का नाम आता है। इनके लिए अपने कार्यक्षेत्र में अपार लाभ प्राप्‍त करने के याेग बन रहे हैं। आप अपने करियर को लेकर काफी संतुष्‍ट और प्रसन्‍न महसूस करेंगे। इस समय आपको विदेश से भी नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है और इन अवसरों को पाकर आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी मौजूदा नौकरी में पदोन्‍नति भी मिल सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी और कौशल से अपने वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ-साथ अपने सहर्मियों को भी प्रभावित करेंगे।

मेष साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

वृषभ राशि

इस राशि के जातकों के करियर के लिए भी अच्‍छा समय है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्‍च सफलता प्राप्‍त होगी और आपको इस समय ऑन-साइट अवसर भी मिल सकते हैं। इससे आपकी सभी इच्‍छाओं की पूर्ति होने की संभावना है। आपके लिए पदोन्‍नति और इंसेंटिव मिलने के योग भी बन रहे हैं। वहीं व्‍यापारी इस समय अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्‍कर देंगे। आपको अपने बिज़नेस पार्टनर का भी सहयोग प्राप्‍त होगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कर्क राशि

आप अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और समर्पित रहने वाले हैं। इस समय काम करने से आपको खुशी मिलेगी। आप अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिससे आपके वरिष्‍ठ अधिकारी आपसे प्रसन्‍न रहेंगे। वे आपकी प्रशंसा भी कर सकते हैं जिससे आपका प्रोत्‍साहन और ज्‍यादा बढ़ जाएगा। आपको अपनी कंपनी में पदोन्‍नति भी मिल सकती है और आपको कोई अन्‍य लाभ मिलने की भी संभावना है।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सिंह राशि

सिंह राशि के लोगों के करियर के लिए भी यह बहुत अच्‍छा समय है। आपने अपने काम में जो कड़ी मेहनत की है, अब आपको उसका फल मिलने वाला है। आपको अपनी मेहनत के बदले सफलता प्राप्‍त होगी। काम के प्रति आपके समर्पण को देखते हुए आपके वरिष्‍ठ अधिकारी और सहकर्मी भी आपसे प्रसन्‍न होंगे। आप अपने वरि‍ष्‍ठ अधिकारियों की नज़रों में अपनी पहचान बना पाएंगे। करियर में सब कुछ अच्‍छा होने की वजह से आपका मन शांत और प्रसन्‍न रहेगा।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

बुध का यह गाेचर तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपके लिए पदोन्‍नति के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इंसेंटिव भी मिल सकता है। आपने अपने करियर में जो कड़ी मेहनत की है, अब आपको उसका अच्‍छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्‍छे काम के लिए आपके वरिष्‍ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।

तुला साप्ताहिक राशिफल

धनु राशि

आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने हर काम का सकारात्‍मक परिणाम मिलेगा। इसके साथ ही आपके लिए सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आपने जो भी परिणाम सोच रखा है, आपको वैसे ही नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको अपने ऑफिस में अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और आपके वरिष्‍ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते हुए नज़र आएंगे। इस समय आपको ऑन-साइट नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।

धनु साप्ताहिक राशिफल

मिथुन राशि

आप अपने काम को लेकर संतुष्‍ट महसूस करेंगे। इस समय आपको ऑन साइट नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। ये अवसर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। आपको अपनी नौकरी में पदोन्‍नति भी मिल सकती है और इसे लेकर आप काफी प्रसन्‍न महसूस करेंगे। इसके साथ ही आपको कोई अन्‍य लाभ भी प्राप्‍त होने की संभावना है। इस समय आप अपनी मौजूदा नौकरी से काफी संतुष्‍ट रहेंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!

मासिक राशिफल मार्च 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है वृषभ राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि  2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि वृषभ राशि के लिए  मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। यह सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति होगी। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे। यहां से भी सूर्य आपको अनुकूलता देना चाहेंगे। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। दोनों ही स्थितियों में मंगल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में यानी कि आपके लिए अनुकूल, तो वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में यानी कि आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। अर्थात आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति होगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का करियर

आपकी कुंडली के दशम भाव में सूर्य का गोचर 14 मार्च तक रहेगा। बुध का गोचर 7 मार्च तक रहेगा जबकि शनि का गोचर दशम भाव में बना ही रहेगा। इस तरह से इस महीने आप कार्यक्षेत्र में काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि 15 मार्च से शनि-मंगल की युति आपके कर्म स्थान पर हो जाएगी। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति कही जाएगी। अर्थात इस महीने काम बनने की अच्छी संभावनाएं है। पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति की भी संभावनाएं हैं लेकिन दशमेश शनि के साथ महीने के पहले पक्ष में सूर्य की युति, साथ ही साथ महीने के दूसरे पक्ष में मंगल की युति इस बात का संकेत कर रही है कि आपका आपके वरिष्ठों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अतः व्यापार व्यवसाय की स्थिति में जिसके साथ डीलिंग होने वाली है, उनके साथ तालमेल बेहतर रखें। वहीं नौकरी करने की स्थिति में आप अपने सीनियर्स और बॉस के साथ अपने संबंध मेंटेन करने की कोशिश करें ,तब जाकर परिणाम अनुकूल हो सकेंगे। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आपके लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में है, यह कमजोर स्थिति है लेकिन इस महीने बृहस्पति, शुक्र के नक्षत्र में रहेगा; यह अनुकूल स्थिति है। लाभ भाव में स्थित राहु भी यथासंभव लाभ दिलवाने की कोशिश करेगा। वहीं बचत के स्थान का स्वामी बुध 7 मार्च तक अनुकूल तो वहीं बाद में औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस तरह से इस महीने आपको आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। जिसमें औसत से बेहतर रह सकता है। 14 मार्च के बाद लाभ भाव में पहुंचे सूर्य भी यथासंभव अच्छा लाभ करवाने की कोशिश करेंगे। इस तरह इस महीने आप आर्थिक मामले में किसी बड़ी परेशानी का अनुभव नहीं करेंगे। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 7 मार्च तक आपके भाग्य भाव में हैं जो अनुकूल स्थिति कही जाएगी। इसके बाद शुक्र दशम भाव में चले जाएंगे, यह एक कमजोर स्थिति होगी। इस कारण से मार्च के महीने में आपको स्वास्थ्य संबंधी मामले में औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर 7 मार्च के पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। बाद का समय स्वास्थ्य संबंधी मामलों में जागरूक रहने या होने का संकेत कर रहा है। यदि आपको सीने या हृदय के आसपास की कोई समस्या पहले से है तो इस महीने थोड़ी सी अधिक जागरूकता जरूरी रहेगी। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में इस महीने ज्यादातर आपको अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आपके चतुर्थ स्वभाव का स्वामी सूर्य भले ही क्रमशः शनि और राहु के प्रभाव में रहे लेकिन दशम और एकादश भाव में गोचर करने के कारण शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महीने के पहले हिस्से में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव का स्वामी बुध भी इस महीने 7 मार्च तक कर्म स्थान में रहकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देगा। 7 मार्च से 26 मार्च तक बुध ग्रह लाभ भाव में रहेंगे यह अनुकूल बात है लेकिन नीच के रहेंगे यह कमजोर बात है। अत: खूब मेहनत करने पर ही अच्छे परिणाम की उम्मीद आप रख सकेंगे। इसके बाद का समय भी ऐसा ही संकेत कर रहा है अर्थात इस महीने विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपेक्षाकृत और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहने वाली है। 

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

आपके पंचम भाव का स्वामी बुध इस महीने ज्यादातर शनि अथवा राहु के प्रभाव में रहेगा, यह थोड़ी सी कमजोर साबित हो सकती है लेकिन गोचर के हिसाब से यही स्थिति अनुकूल कही जाएगी। अत: प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां या जिद के भाव रह सकते हैं लेकिन समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि 26 मार्च के बाद बुध के द्वादश भाव में जाने की स्थिति में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने आपको एवरेज लेवल के परिणाम मिल सकते हैं लेकिन एवरेज लेवल के परिणाम प्राप्त करने के लिए भी आपको संयम और समझदारी दिखाने की आवश्यकता रहेगी; क्योंकि मंगल की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। ऊपर से 15 मार्च के बाद मंगल शनि के साथ युति कर रहे होंगे। अतः आपसी विवाद को यथासंभव टालना उचित रहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामले में इस महीने आपको औसत या औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि दूसरे भाव का स्वामी बुध दशम और एकादश भाव में रहेगा। अत: यथासंभव अनुकूल परिणाम देना या दिलाना चाहेगा लेकिन शनि और राहु की संगति के चलते कभी-कभी आपसी गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं, उससे बचाव जरूरी रहेगा। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में क्रमशः सूर्य, शनि और मंगल का प्रभाव बीच-बीच में कुछ कठिनाइयां दे सकता है लेकिन बृहस्पति के प्रभाव के चलते कठिनाइयां बहुत अधिक मात्रा में नहीं रहेंगी। यदि आप कोशिश करेंगे तो जल्द ही कठिनाइयों पर नियंत्रण प्राप्त करके गृहस्थ जीवन का बेहतर आनंद लिया जा सकेगा।  

मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए उपाय

  • मांस, मदिरा व अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखें।
  • गाय को हरा चारा खिलाएं।
  • ख्याल रखें कि उबालते समय दूध उफन कर बाहर न गिरने पाए।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

इस तिथि में जन्में लोगों के पास होता है खूब धन, छोड़ते हैं अपनी अलग छाप

अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र और संख्या शास्त्र आदि के नाम से भी जाना जाता है। अंक शास्त्र में  सभी नौ ग्रहों को आधार बनाकर उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। अंग्रेजी में अंक ज्योतिष को न्यूमरोलॉजी के नाम से जाना जाता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

अंक शास्त्र में प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक एक अंक निर्धारित किया गया है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है और यही नौ ग्रह मनुष्य के जीवन पर अपना प्रभाव डालते हैं। जन्म के समय ग्रहों की जो स्थिति होती है, उसी के अनुसार उस व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित हो जाता है इसलिए जन्म के बाद व्यक्ति पर उसी अंक का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है, जो कि व्यक्ति का स्वामी होता है। आज हम इस ब्लॉग में मूलांक 9 के जातकों के बारे में बात करने जा रहे हैं। यानी जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख़ में हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। तो आइए जानते हैं इन मूलांक के जातकों की विशेषताएं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव

मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मंगल उत्साह और ऊर्जा के कारक हैं। ऐसे में, ये जातक साहसी होते हैं और हर फैसला मजबूती से लेते हैं। अपने इन गुणों की वजह से ये हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने द्वारा लिए गए निर्णय में डटे रहते हैं। शारीरिक रूप से भी ये लोग शक्तिशाली होते हैं। ये विनम्र स्वभाव के होते हैं और लोगों से बातचीत करते समय शब्दों पर विशेष ध्यान देते हैं। ये अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इन क्षेत्रों में करते हैं बेहतर

यह लोग बहुत ही कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यह लोग बहुत आगे निकलते हैं और उच्च शिक्षा भी प्राप्त करते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। इसके अलावा, रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, मेडिकल या भूमि से जुड़े कार्यों में भी अच्छा करते हैं और खूब पैसा व  नाम कमाते हैं। इनका करियर अच्छा रहता है। ये अपने काम पर पूरा ध्यान लगाते हैं और जो भी चीज़ को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही आगे बढ़ते हैं।

कमाते हैं खूब धन

इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी और मजबूत होती है। स्वभाव से यह लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। इन मूलांक वालों के पास प्रॉपर्टी व जायदाद अच्छी होती है। यह लोग अपने ससुराल से भी बहुत संपन्न होते हैं। ये अच्छी मात्रा में धन अर्जित करते हैं तो वहीं बचत करने में भी सक्षम होते हैं। मूलांक 9 के जातक भविष्य के बारे में सोचकर चिंतित नहीं होते हैं और वर्तमान समय को खुलकर जीना पसंद करते हैं। ये धन कमाते हैं और घूमने-फिरने में खर्च भी करते हैं। इन्हें लग्जरी चीज़ों का बड़ा शौक होता है। इन जातकों को अपने सगे- संबंधियों की खूब मदद मिलती है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

निजी जीवन नहीं रहता स्थाई

इन जातकों का अपने भाई-बहनों से मनमुटाव भी काफी रहता है। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। गुस्से, स्वाभिमान या अभिमान के कारण भी इनके प्रेम सम्बंधों में बिखराव आ जाता है। विलासिता के कारण इनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती सकती है। मूलांक 9 वाले अक्सर ऐसे ही काम करते हैं जिसमें थोड़ा जोखिम हो।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

शुभ दिन व शुभ अंक

अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 9 से जुड़े लोगों के लिए 9,18, 27 तारीख़ शुभ हो सकती है। यदि आप कोई भी नया कार्य या नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह तिथि शुभ रहेगी और इन तिथियों में आपको अच्छी परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, सफलता भी प्राप्त होगी। आपके लिए लाल, नारंगी और गुलाबी रंग शुभ साबित हो सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव पाने के लिए या ग्रहों की स्थिति में सुधार लाने के लिए इन रंगों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

सूर्य के शनि की राशि कुंभ में आने पर, इन राशियों को मिलेगा अपने साथी प्‍यार

किसी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर देश-दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन पर भी इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। फरवरी, 2024 में कई ग्रह गोचर करेंगे इसलिए  ज्‍योतिषीय दृष्टि से इस माह को महत्‍वपूर्ण माना जा रहा है। फरवरी में सूर्य का भी गोचर होगा जो कि कुछ राशि के लोगों के वैवाहिक एवं प्रेम जीवन के लिए खुशियों के संकेत लेकर आ रहा है।

ऐस्‍ट्रोसेज के इस विशेष ब्‍लॉग में आगे यही बताया गया है कि सूर्य किस राशि में किस तिथि एवं समय पर गोचर कर रहे हैं और इस गोचर से किन राशियों के लोगों को प्रेम सुख की प्राप्ति हो सकती है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

सूर्य के गोचर की तिथि एवं समय

13 फरवरी, 2024 को दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर सूर्य, शनि की राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्‍योतिष में सूर्य को ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना गया है और इस ग्रह का पुरुष तत्‍व का स्‍वभाव है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्‍यक्‍ति के अंदर नेतृत्‍व करने के गुण विकसित होते हैं।

कुंभ राशि में सूर्य का प्रभाव

कुंभ राशि के स्‍वामी ग्रह शनि देव हैं और सूर्य एवं शनि के बीच शत्रुता का संबंध है इसलिए शनि की राशि में आने पर सूर्य ज्‍यादातर लोगों को शुभ परिणाम नहीं देते हैं। यह गोचर कुछ राशियों के लोगों का अपने पिता के साथ संबंध खराब कर सकता है। हालांकि, कुछ राशि के लोगों के प्रेम जीवन में इस समय प्‍यार के फूल खिलने वाले हैं।

आइए अब जानते हैं कि सूर्य के कुंभ राशि में आने पर किन राशियों के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां आने की संभावना है।

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2024 : किन राशियों को मिलेगा प्‍यार

मेष राशि

आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहेंगे जिससे आप दोनों का रिश्‍ता मज़बूत होगा। आप अपने रिश्‍ते को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे और मैच्‍योर तरीके से पेश आएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा और आप दोनों एक-दूसरे पर अधिक विश्‍वास करेंगे। आप दोनों के रिश्‍ते में उच्‍च मूल्‍य स्‍थापित होंगे। कुल मिलाकर सूर्य का कुंभ राशि में आना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है, वे अपने रिश्‍ते को शादी के बंधन में बदल सकते हैं।

मेष साप्‍ताहिक राशिफल

वृषभ राशि

आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्‍ता इस समय बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आप दोनों वैवाहिक सुख का आनंद ले पाएंगे। आपको अपने परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा और वे आपको अपने वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्‍त करने में सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग और आपसी समझ के कारण आप इस समय अत्‍यंत सुख का अनुभव करेंगे। आप अपने पार्टनर के प्रति प्‍यार व्‍यक्‍त करेंगे और आप उनके प्रति ईमानदार रहेंगे।

वृषभ साप्‍ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि

सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने पर धनु राशि के जातक वैवाहिक सुख का आनंद ले पाएंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल भी अच्‍छा रहने वाला है। आप दोनों एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से समझ पाएंगे और आपके रिश्‍ते में प्‍यार बढ़ेगा। आप और आपका साथी, आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ अपने रिश्‍ते में ईमानदार रहेंगे।

धनु साप्‍ताहिक राशिफल

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

कन्‍या राशि

यदि आपकी कन्‍या राशि है, तो सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है। आपका अपने पार्टनर के साथ स्‍नेहपूर्ण संबंध रहेगा। आप अपने रिश्‍ते में प्‍यार को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहने की वजह से आपका रिश्‍ता मज़बूत होगा। आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्‍छा वक्‍त बिताने का मौका मिलेगा और आप दोनों ही इन खूबसूरत पलों का आनंद लेंगे।

कन्‍या साप्‍ताहिक राशिफल

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का कुंभ राशि में आना अनुकूल साबित होगा। आप दोनों एक-दूसरे को अच्‍छी तरह से समझ पाएंगे और एक-दूसरे के विचारों एवं भावनाओं की कद्र करेंगे। इससे आपका रिश्‍ता भी मज़बूत होगा। आप दोनों के बीच अच्‍छी बातचीत रहेगी और आप अपने पार्टनर से खुलकर अपने विचार व्‍यक्‍त कर पाएंगे। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी। इस दौरान आपका वैवाहिक रिश्‍ता मज़बूत होगा और ये खुशी आपके चेहरे पर साफ नज़र आएगी।

मिथुन साप्‍ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!