शनि और शुक्र की युति से ये पांच राशि वाले बनेंगे अमीर, बिज़नेस में भी होगा मुनाफा
वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को बहुत महत्व दिया गया है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार किसी भी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में आने पर मानव जीवन प्रभावित होता है और देश में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। वहीं जब एक ही राशि में दो ग्रह एकसाथ विराजमान होते हैं, तो उन ग्रहों के बीच युति बनती है। इस युति का बारह राशियों पर अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलता है।
इस बार कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति होने जा रही है जो कि पांच राशियों के जातकों के लिए बहुत फायदेमंद साबित होगी। शुक्र और शनि के कुंभ राशि में आने पर इन पांच राशियों के लोगों की किस्मत खुल जाएगी और इन्हें हर तरफ से धन लाभ होने की संभावना है।
तो चलिए जानते हैं कि किस तिथि एवं समय पर शनि एवं शुक्र, कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र और शनि की युति की तिथि एवं समय
शनि 11 फरवरी 2024 को 1:55 पर कुंभ राशि में अस्त हो रहे हैं। वहीं 7 मार्च, 2024 को सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही 18 मार्च को शनि कुंभ राशि में उदय होंगे। इस तरह कुंभ राशि में शनि और शुक्र की युति हो रही है।
इस युति से कुल पांच राशियों को जबरदस्त लाभ होने के संकेत हैं। इन्हें अपने करियर में अपार सफलता मिलेगी और ये आर्थिक रूप से भी मज़बूत बनेंगे।
शनि और शुक्र की युति से इन्हें मिलेगा भाग्य का साथ
कुुंंभ राशि
शुक्र और शनि की युति होने पर कुंभ राशि के लोगों के लिए सफलता के सारे मार्ग खुल जाएंगे। आपको अपने करियर में शुभ एवं सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे। यदि आप लंबे समय से अपनी मनचाही नौकरी पाने का प्रयास कर रहे हैं, तो अब आपको इसमें सफलता मिलेगी। आपके अपने बॉस के साथ भी संबंध बेहतर होंगे। आपके घर में सुख-सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी और आप संपन्न जीवन जिएंगे। जीवनसाथी के साथ भी आपका आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहने वाला है। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर अपने भविष्य के लिए कुछ अच्छे फैसले ले सकते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मकर राशि
मकर राशि के लोगों को अपने करियर में शानदार अवसर मिलने वाले हैं। आप लंबे समय से जिस नौकरी की तलाश कर रहे हैं, अब आपको वह मिल सकती है। आपकी सुख-सुविधाओं में भी वृद्धि होगी और आप आर्थिक रूप से संपन्न महसूस करेंगे। आपको खूब धन लाभ होने की उम्मीद है और आप पैसों की बचत भी कर पाएंगे। परिवार में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। वैवाहिक जीवन के लिए भी अनुकूल समय है। आप और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बेहतर होगा। परिवार के सदस्य आपकी बात सुनेंगे।
तुला राशि के स्वामी शुक्र कुंभ राशि में शनि के साथ युति कर रहे हैं। इससे तुला राशि के लोगों को अपने करियर में खूब तरक्की करने के मौके मिलेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और आप आर्थिेक रूप से संपन्न बनेंगे। आप पैसों की बचत करने में भी सक्षम होंगे। आपके लिए पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही आपके वेतन में भी वृद्धि होगी। आप नई प्रॉपर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। इस तरह आपकी आर्थिक स्थिति और मज़बूत होगी। आपको पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के आसार हैं। यदि आप अपनी संपत्ति को बढ़ाने के बारे में सोच रहे हैं, तो प्रॉपर्टी आदि में निवेश कर सकते हैं। पिता के साथ संबंध बेहतर होने की वजह से, वे भी आपको अपनी संपत्ति में से हिस्सा दे सकते हैं।
शुक्र और शनि की युति होने से वृषभ राशि के लोगों को शानदार फल प्राप्त होंगे। आपको अपने करियर में बहुत अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है। इन नए अवसरों को पाकर आप काफी संतुष्ट और प्रसन्न महसूस करेंगे। इसके साथ ही नई नौकरी से आपकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। आपको अपने पेशेवर जीवन में मनचाही सफलता मिलेगी। वहीं व्यापारियों के लिए भी लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो अब आपको वह भी मिल सकता है।
कर्क राशि के लोगों के प्रेम जीवन में खुशियां आएंगी। आपको अपने कार्यक्षेत्र में प्रगति करने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। सिंगल लोगों को इस समय सच्चा प्यार मिल सकता है। किसी उच्च अधिकारी की वजह से आपके करियर में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद है। इस बदलाव के कारण आपके कार्यक्षेत्र में लाभ होने के आसार हैं। इसके साथ ही कर्क राशि के लोगों की सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। संचार के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। कुल मिलाकर इस समय कर्क राशि के जातकों को हर क्षेत्र में तरक्की मिलने की संभावना है।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
माघ पूर्णिमा पर भूलकर भी न करें ये काम, वरना देवी लक्ष्मी हो जाएंगी रुष्ट!
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का धार्मिक, आध्यात्मिक और वैज्ञानिक दृष्टि से विशेष महत्व माना गया है क्योंकि पूर्णिमा मन, शांति, शीतलता तथा आध्यात्मिकता आदि का प्रतिनिधित्व करती है। वैसे तो, एकादशी और अमावस्या तिथि की तरह ही पूर्णिमा भी हर महीने आती है, लेकिन यह माह में सिर्फ एक बार आती है। इस प्रकार, एक वर्ष में कुल 12 पूर्णिमा तिथि आती हैं और इन सभी में माघ माह की पूर्णिमा का अत्यधिक महत्व बताया गया है। इस दिन नदी में स्नान और दान आदि कार्य करने शुभ होते हैं।
एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आपको माघ पूर्णिमा 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, यहां हम आपको माघ पूर्णिमा की तिथि, शुभ पूजा मुहूर्त, महत्व एवं व्रत कथा के बारे में भी बताएंगे। इसके अलावा, इस दिन किन आसान उपायों को अपना कर आप जीवन की तमाम परेशानियों से मुक्ति पा सकते हैं, यह भी जानेंगे। आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और जानते हैं माघ पूर्णिमा के बारे में।
माघ पूर्णिमा 2024: तिथि एवं मुहूर्त
हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह में आने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहा जाता है। इस पूर्णिमा के साथ ही माघ का महीना समाप्त हो जाता है। हालांकि, अंग्रेजी कैलेंडर में यह पूर्णिमा जनवरी या फरवरी में आती है। वर्ष 2024 में माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को शनिवार के दिन मनाई जाएगी और इस दिन पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2024 की दोपहर 03 बजकर 36 मिनट पर होगी और इसका समापन 24 फरवरी की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार, माघ पूर्णिमा 24 फरवरी 2024, शनिवार को पड़ रही है।
माघ पूर्णिमा व्रत पूजा मुहूर्त:
पूर्णिमा तिथि का आरंभ: 23 फरवरी, 2024 की दोपहर 03 बजकर 36 मिनट से,
पूर्णिमा तिथि समाप्त: 24 फरवरी 2024 की शाम 06 बजकर 03 मिनट पर
माघ पूर्णिमा का महत्व
सनातन धर्म में माघ पूर्णिमा को बहुत पवित्र माना जाता है क्योंकि इस दिन चंद्र देव अपनी पूर्ण कलाओं में होते हैं। साथ ही, यह माघ मास का अंतिम दिन होता है और इस पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक दृष्टि से, माघ पूर्णिमा पर स्नान, दान और जाप करना अत्यंत फलदायी होता है। मान्यता है कि माघ मास में सभी देवी-देवता गंगा स्नान के लिए धरती पर आते हैं। इस प्रकार, माघ पूर्णिमा देवताओं के स्नान का अंतिम दिन होता है। इस पूर्णिमा तिथि पर विष्णु भगवान और हनुमान जी की पूजा विधि-विधान से की जाती है। ऐसा कहा जाता है कि माघ पूर्णिमा के दिन देवी-देवताओं की पूजा सच्चे मन से करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
ज्योतिष की मानें, तो जब चंद्रमा कर्क राशि में और सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, उस समय माघ पूर्णिमा का योग बनता है और इसे पुण्य योग के नाम से जाना जाता है। ऐसे में, माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदियों में स्नानादि करने से मनुष्य को सूर्य और चंद्रमा से जुड़े दोषों से मुक्ति मिल जाती है। माघी पूर्णिमा के संबंध में ब्रह्मवैवर्त पुराण में कहा गया है इस तिथि पर स्वयं साक्षात भगवान विष्णु गंगा जल में निवास करते हैं। इसके अलावा, पद्मपुराण में वर्णन किया गया है कि हिंदू माह के सभी धर्मों की तुलना में विष्णु जी माघ माह में जप, तप और स्नान करने से अति प्रसन्न होते हैं। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर माघ पूर्णिमा की तिथि पर पुष्य नक्षत्र होता है, तो इस पूर्णिमा का महत्व कई गुना बढ़ जाता है।
माघ पूर्णिमा पर दान एवं स्नान का महत्व
माघ पूर्णिमा पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु समेत सभी देव-देवता नदी के जल में उपस्थित होते हैं इसलिए इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। वहीं, इस पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान करने वाले भक्तों को सुख-सौभाग्य और संतान सुख का आशीर्वाद मिलता है। मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के अवसर पर शुभ मुहूर्त में पूजा-अर्चना करने से जातक को बैकुंठ प्राप्त होता है। साथ ही, माघ पूर्णिमा पर दान करने से मनुष्य के पिछले जन्मों के पापों के साथ-साथ इस जन्म के पाप भी नष्ट हो जाते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
माघ पूर्णिमा व्रत की पूजा विधि
जैसे कि हम आपको बता चुके हैं कि माघ पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु का पूजन बेहद फलदायी होता है और स्नान, दान, हवन, व्रत आदि धार्मिक कार्यों पुण्यकारी होते हैं। लेकिन, इन अनुष्ठानों से शुभ फल की प्राप्ति तब ही होती है जब यह कार्य सही तरीके से किये जाएं इसलिए हम आपको माघ पूर्णिमा पर श्रीहरि विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए पूजा विधि प्रदान कर रहे हैं जो इस प्रकार है:
माघ पूर्णिमा पर भक्त को सर्वप्रथम प्रातः काल जल्दी उठकर सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी, जलाशय आदि में स्नान करना चाहिए। ऐसा करना संभव न हो, तो पवित्र नदी का जल नहाने के पानी में मिलाकर स्नान करें।
स्नानादि से निवृत होने के बाद सूर्य मंत्र का जाप करते हुए सूर्य को अर्घ्य दें।
इसके पश्चात, पूर्णिमा के व्रत का संकल्प लें और भगवान विष्णु की आराधना करें। साथ ही, 108 बार गायत्री मंत्र या “ॐ नमो नारायण” मंत्र का जाप करें।
माघ पूर्णिमा पर मध्याह्न काल के दौरान जरूरतमंद और ब्राह्मण को भोजन कराएं और दान-दक्षिणा देकर विदा करें।
इस तिथि पर काले तिल का विशेष रूप से दान करें और काले तिल से हवन आदि करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा व्रत में केवल जल और फलाहार का ही सेवन करना चाहिए।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर देर तक सोने से बचें। कहते हैं कि इस दिन देर तक सोते रहने से जीवन में दुर्भाग्य आता है इसलिए जल्दी उठें और स्नान करें।
इस पूर्णिमा के दिन जाने-अनजाने में भी घर को गंदा न रखें क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मकता प्रवेश करती है और धन की देवी माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती हैं।
माघ मास की पूर्णिमा तिथि के दिन तामसिक भोजन से दूरी बनाए रखें। साथ ही, इस तिथि पर लहसुन व प्याज का सेवन वर्जित होता है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माघ पूर्णिमा के दिन चंद्रमा काफ़ी प्रभावशाली होता है इसलिए मनुष्य स्वभाव से उत्तेजित और भावुक रहता है। ऐसे में, माघ पूर्णिमा के दिन क्रोध या गुस्सा करने से बचें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
माघ पूर्णिमा से जुड़ी पौराणिक कथा
धर्मग्रंथों में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार, कांतिका नगर में धनेश्वर नाम का एक ब्राह्मण अपनी पत्नी के साथ रहता था। वह भिक्षा मांगकर अपना निर्वाह करता था, लेकिन, ब्राह्मण और उसकी पत्नी की कोई संतान नहीं थी। एक दिन जब वह नगर में भिक्षा मांगने के लिए गए, तो लोगों ने संतान न होने की वजह से उन्हें भिक्षा देने से इंकार कर दिया। साथ ही, ब्राह्मण की पत्नी को बांझ कहकर ताने भी मारे। यह सब बातें सुनकर ब्राह्मणी को बहुत दुख हुआ और इस घटना के बाद किसी ने उन्हें निरंतर 16 दिनों तक मां काली की उपासना करने के लिए कहा।
ब्राह्मण दंपत्ति ने लगातार 16 दिनों तक विधि पूर्वक माता का पूजन किया। इनके पूजन से प्रसन्न होकर 16वें दिन माता काली प्रकट हुईं और ब्राह्मण की पत्नी को गर्भवती होने का आशीर्वाद दिया। साथ ही, माँ ने आगे कहा कि पूर्णिमा के दिन एक दीपक जलाना और हर पूर्णिमा पर धीरे-धीरे करके एक-एक दीपक बढ़ाते जाना। इस क्रम में आपको कम से कम 32 संख्या होने तक दीपक जलाने हैं और आप दोनों को पूर्णिमा का व्रत भी रखना होगा।
मां काली के कहे अनुसार, ब्राह्मण दंपति ने पूर्णिमा का व्रत रखना और दीपक जलाना शुरू कर दिया। ऐसा करने से ब्राह्मण की पत्नी गर्भवती हो गई और एक पुत्र को जन्म दिया। उन्होंने अपने पुत्र का नाम देवदास रखा, परंतु देवदास अल्पायु था। जब देवदास बड़ा हुआ, तो उन्होंने अपने बेटे को मामा के साथ काशी पढ़ने के लिए भेज दिया।
काशी में किसी दुर्घटनावश उनके बेटे का धोखे से विवाह हो गया। इस तरह काफ़ी समय बीत गया और एक दिन जब काल उसके प्राण लेने आया, उस दिन पूर्णिमा थी और ब्राह्मण दंपति ने अपने पुत्र के लिए पूर्णिमा का व्रत रखा था। इस वजह से काल चाहकर भी उस के प्राण न हर सका और उनके पुत्र को जीवनदान मिल गया। इस तरह, पूर्णिमा का व्रत करने से मनुष्य के सभी संकटों का अंत होता है और सभी मनोरथ पूर्ण होते हैं।
माघ पूर्णिमा की कथा के बाद अब हम आपको बताएंगे इस दिन नवग्रहों को प्रसन्न करने के लिए आपको क्या दान करना चाहिए।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
माघ पूर्णिमा पर दुर्लभ संयोग; वृषभ सहित इन राशि के जातकों के हाथ लगने वाला है बड़ा जैकपॉट
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत अधिक महत्व है। हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को बेहद खास माना गया है क्योंकि इस दिन पवित्र नदी में स्नान और दान करने से हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन भगवान विष्णु की विधि विधान से पूजा-अर्चना करने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है। माघ पूर्णिमा 23 फरवरी की दोपहर 3 बजकर 36 मिनट से शुरू होगी जो अगले दिन 24 फरवरी की शाम 6 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। सूर्योदय से लिया जाने की वजह से माघ पूर्णिमा 24 फरवरी को मनाई जाएगी।
ज्योतिष गणना के मुताबिक, इस वर्ष की पूर्णिमा कन्या लग्न में होगी और ज्योतिष शास्त्र में इसे बहुत अद्भुत और शुभ घटना माना जा रहा है। इस वर्ष की पूर्णिमा में कई वर्षों बाद अद्भुत संयोग बन रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर भी देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इस दौरान बहुत अधिक शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
माघ पूर्णिमा 2024 में इन राशि वालों की खुलने वाली है किस्मत
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए पूर्णिमा में बन रहा संयोग बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आप रचनात्मकता से भरे रहेंगे। यदि आप क्रिएटिविटी के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं तो आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। इस अवधि आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और आपके सपने पूरे होते दिखेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की प्राप्त होगी और आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। आशंका है कि आपको प्रमोशन या आपके वेतन में वृद्धि प्राप्त हो। यदि आप नया व्यापार शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो आपको उसमें तरक्की मिलेगी। आपके सारे रुके काम बनने लगेंगे। खुद का बिज़नेस करने वाले जातकों पर माता लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगा। चंद्रमा के प्रभाव से किसी विशेष व्यक्ति से मिलना हो सकता है और हो सकता है कि वह व्यक्ति आपके जीवन पर विशेष भूमिका निभाए। प्रेम जीवन के लिए यह अवधि शानदार रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ अच्छे पल बिताएंगे और इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक जीवन के लिए यह अवधि बहुत अधिक अनुकूल रहेगी। इस अवधि आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी।
क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए यह अवधि बहुत लाभदायक रहेगी। आप जिस भी काम में हाथ रखेंगे उसमें आपको तरक्की मिलेगी और आपके जीवन के सभी उद्देश्य पूर्ण होंगे। यह समय धन कमाने के लिए बहुत अच्छी रहेगी। आपको भिन्न-भिन्न स्रोतों से धन कमाने के अवसर प्राप्त होंगे जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इसके अलावा, आप गुप्त स्रोतों जैसे पैतृक संपत्ति आदि के माध्यम से धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। यदि आप नए घर या नई गाड़ी के लिए लोन लेना चाहते हैं तो आपको वह आसानी से मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज, से भी यह अवधि अच्छी रहेगी और आपको किसी भी प्रकार की बड़ी समस्या परेशान नहीं करेगी। हालांकि छोटी-मोटी समस्या हो सकती है। कर्क राशि के जो छात्र इस समय किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें सफलता मिलेगी। आप अपने पेशेवर प्रयासों से खुद को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे। हालांकि, आपको इस दौरान जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचने की सलाह दी जाती है। आप अपने किसी रचनात्मक गुण या कला को आगे ले जा सकते हैं।
मकर राशि के जातकों के लिए यह अवधि बहुत अधिक लाभदायक होगी। इस दौरान आपके सभी लंबे समय से रुके कार्य पूरे होंगे। संचार के माध्यम से आपको धन लाभ होगा। यदि आप निवेश करना चाहते हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल साबित होगा और आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इस अवधि आप अपनी अचल संपत्तियों में भी निवेश कर सकते हैं, जो कि आपके लिए अच्छा साबित होगा। आर्थिक जीवन के लिहाज़ से, इस अवधि में आप काफ़ी अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। संभव है कि इन लोगों को पैतृक संपत्ति या फिर अप्रत्याशित स्रोतों से धन की प्राप्ति हो।
प्रेम जीवन के मामले में इस अवधि में आपका और पार्टनर का रिश्ता मधुर एवं प्रेमपूर्ण बना रहेगा। इस दौरान आप दोनों एक-दूसरे के प्रति समर्पित होंगे और एक-दूसरे के करीब आएंगे, जिसके चलते आपका रिश्ता अन्य लोगों के बीच लोकप्रिय और मजबूत होगा। ऐसे में, आप जीवनसाथी की तमाम इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम होंगे। अविवाहित लोगों के लिए इस समय शादी के नए प्रस्ताव आएंगे। घर, दुकान या जमीन खरीदने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। किसी भी प्रकार का स्ट्रेस है तो वह इस समय दूर होंगे। शिक्षा संबंधी कार्य में सफलता मिलेगी और दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत के लिए यह अच्छा समय रहेगा। इस दौरान आप ऊर्जावान और उत्साह से भरे रहेंगे और इस वजह से आप फिट महसूस करेंगे। आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अंक ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल: 25 फरवरी से 02 मार्च, 2024
कैसे जानें अपना मुख्य अंक (मूलांक)?
अंक ज्योतिष साप्ताहिक भविष्यफल जानने के लिए अंक ज्योतिष मूलांक का बड़ा महत्व है। मूलांक जातक के जीवन का महत्वपूर्ण अंक माना गया है। आपका जन्म महीने की किसी भी तारीख़ को होता है, उसको इकाई के अंक में बदलने के बाद जो अंक प्राप्त होता है, वह आपका मूलांक कहलाता है। मूलांक 1 से 9 अंक के बीच कोई भी हो सकता है, उदाहरणस्वरूप- आपका जन्म किसी महीने की 10 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1+0 यानी 1 होगा।
इसी प्रकार किसी भी महीने की 1 तारीख़ से लेकर 31 तारीख़ तक जन्मे लोगों के लिए 1 से 9 तक के मूलांकों की गणना की जाती है। इस प्रकार सभी जातक अपना मूलांक जानकर उसके आधार पर साप्ताहिक राशिफल जान सकते हैं।
अपनी जन्मतिथि से जानें साप्ताहिक अंक राशिफल (25 फरवरी से 02 मार्च, 2024)
अंक ज्योतिष का हमारे जीवन पर सीधा प्रभाव पड़ता है क्योंकि सभी अंकों का हमारे जन्म की तारीख़ से संबंध होता है। नीचे दिए गए लेख में हमने बताया है कि हर व्यक्ति की जन्म तिथि के हिसाब से उसका एक मूलांक निर्धारित होता है और ये सभी अंक अलग-अलग ग्रहों द्वारा शासित होते हैं।
जैसे कि मूलांक 1 पर सूर्य देव का आधिपत्य है। चंद्रमा मूलांक 2 का स्वामी है। अंक 3 को देव गुरु बृहस्पति का स्वामित्व प्राप्त है, राहु अंक 4 का राजा है। अंक 5 बुध ग्रह के अधीन है। 6 अंक के राजा शुक्र देव हैं और 7 का अंक केतु ग्रह का है। शनिदेव को अंक 8 का स्वामी माना गया है। अंक 9 मंगल देव का अंक है और इन्हीं ग्रहों के परिवर्तन से जातक के जीवन में अनेक तरह के परिवर्तन होते हैं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरालेखा-जोखा
मूलांक 1
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक घुमा-फिराकर बात करने के बजाय सीधी बात करना पसंद करते हैं। इनके जीवन में कुछ लक्ष्य और सिद्धांत होते हैं और ये अपने लक्ष्यों और सिद्धांतों का सफलतापूर्वक पालन करते हैं। इस समय आपको अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और इन यात्राओं से आपको सफलता मिलने की भी संभावना है। यह जातकों कभी-कभी बहुत ज्यादा उत्साह से भरे रहते हैं और यही उत्साह इन्हें जीवन में आगे बढ़ने में मदद करता है। ये खुले विचारों वाले होते हैं और मानसिक रूप से स्थिर होने की वजह से ये किसी भी परिस्थिति में खुद को आसानी से ढ़ाल लेते हैं।
प्रेम जीवन: आपसी समझ की कमी की वजह से आप दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है और इससे आपके रिश्ते की सुख-शांति भंग होने के संकेत हैं। अगर आप अपने रिश्ते में सुख-शांति बनाए रखना चाहते हैं, तो अपने दिमाग में चल रहे तूफान को शांत करने का प्रयास करें। रिश्ते में सब कुछ ठीक करने के लिए आपको अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं। इस सप्ताह बातचीत के ज़रिए आप दोनों एक-दूसरे से जुड़े रह सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में दिक्कत हो सकती है। इस वजह से आप शिक्षा में पीछे छूट सकते हैं। इसके अलावा आप जो भी पढ़ाई करेंगे, उसे याद रख पाना भी आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। इस समय आपके लिए अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना बहुत जरूरी होगा। यदि आप कानून, फिजिक्स और अंग्रेजी साहित्य की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको मन लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत होगी क्योंकि आप जो कुछ भी पढ़ रहे हैं, उसे याद रख पाने में आपको दिक्कत हो सकती है। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको अपनी याद रखने की क्षमता को मज़बूत बनाने पर काम करना चाहिए।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह नौकरीपेशा जातकों की ऑफिस में सहकर्मियों और वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन होने के संकेत हैं। इस वजह से नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। इसके अलावा आपके ऊपर काम का बोझ बढ़ने की भी आशंका है और आप अपने काम को समय पर पूरा करने में भी असफल हो सकते हैं। काम को लेकर आपकी एकाग्रता में कमी आ सकती है और इसके कारण आपसे काम में कुछ गलतियां भी हो सकती हैं। इस बात की भी संभावना है कि कार्यक्षेत्र में लोग आपकी मेहनत को नज़रअंदाज़ कर दें और यह बात आपको परेशान कर सकती है। व्यापारियों को इस समय बहुत ज्यादा सावधान रहना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आपको इस हफ्ते अपने प्रतिद्वंदियों से भी काफी खतरा रहेगा और वो आपको व्यापार में कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
सेहत: इस सप्ताह आपको अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है क्योंकि इस समय आपके अंदर जोश और उत्साह की कमी हो सकती है जिससे आपकी सेहत में गिरावट आने के संकेत हैं। आपको एलर्जी के कारण तेज जुकाम हो सकता है। आपको ठंडा पानी न पीने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा तेज सिरदर्द आपकी आगे बढ़ने की क्षमता में रुकावट बनकर खड़ा हो सकता है। इसकी वजह से आप अपने लक्ष्य को हासिल करने में पीछे रह सकते हैं।
उपाय: रोज़ 108 बार ‘ॐ आदित्याय नमः’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 2
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है)
इस सप्ताह मूलांक 2 वाले जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने में अधिक आनंद मिलेगा। ये बार-बार अपना मन बदल सकते हैं और इस वजह से ये अपने लिए कोई उचित निर्णय लेने में असमर्थ हो सकते हैं। ये जातक अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए एक खास दृष्टिकोण अपना सकते हैं। इस समय इनकी प्रकृति को जानने में रुचि बढ़ जाएगी।
प्रेम जीवन: आप इस समय अपने आप से काफी संतुष्ट रहेंगे और इसका सकारात्मक असर आपके रिश्ते पर भी पड़ेगा। पार्टनर के लिए आपके मन में अच्छी भावनाएं विकसित होंगी। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर को अच्छी तरह से समझ पाएंगे और आप दोनों के बीच आपसी समझ बढ़िया रहेगी। इससे आप दोनों के बीच प्यार भी बढ़ेगा और आप दोनों के बीच नजदीकियां बनी रहेंगी। आप दोनों के बीच अच्छी बातचीत हो सकती है।
शिक्षा: इस सप्ताह आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने कौशल का प्रदर्शन करके अपनी एक खास जगह बनाने में सफल होंगे। इस समय आपके लिए केमिस्ट्री और मरीन इंजीनियरिंग आदि विषयों में उत्तीर्ण आने के योग बन रहे हैं। आप बड़ी आसानी से उच्च अंक प्राप्त कर पाएंगे और आप पूरे जोश और निष्ठा के साथ अच्छे अंक पाने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने विशेष कौशल को दिखाने में भी सक्षम होंगे।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के लिए इस सप्ताह सफलता की ऊंचाइयों को छूने के योग बन रहे हैं। आपको नौकरी के नए अवसर मिलने की भी संभावना है और इन अवसरों को पाकर आप काफी संतुष्ट महसूस करेंगे। आपको इस हफ्ते विदेश जाने का मौका भी मिल सकता है और इस तरह के अवसरों से आपकी प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापारियों को इस समय अपनी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा होने के संकेत हैं। आप अपनी काबिलियत को साबित करने के लिए अपने प्रतिद्वंदियों से प्रतिस्पर्धा करते हुए नज़र आएंगे। आप कोई नई व्यापारिक रणनीति बना सकते हैं जिससे आपको मुनाफा होने की प्रबल संभावना है।
सेहत: जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से इस सप्ताह आपकी सेहत बहुत अच्छी रहने वाली है। आपको मामूली सिरदर्द हो सकता है लेकिन कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने के संकेत नहीं हैं। इसके अलावा आपको इस सप्ताह जुकाम भी थोड़ा परेशान कर सकता है। इस समय आपके अंदर ताकत और ऊर्जा बहुत ज्यादा बढ़ जाएगी। ऐसे में, इससे आपकी इम्यूनिटी में भी इज़ाफा देखने को मिलेगा। इन सभी चीज़ों के प्रभाव से आपके स्वास्थ्य में संतुलन आने की संभावना है।
उपाय: रोज़ 20 बार ‘ॐ चंद्राय नमः’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 या 30 तारीख को हुआ है)
मूलांक 3 वाले जातक सीखने में माहिर होते हैं और ये हर समय कुछ न कुछ सीखने की कोशिश में लगे रहते हैं। इन्हें अलग-अलग तरह की चीज़ों को सीखने का शौक होता है। इस सप्ताह मूलांक 3 के लोगों की धर्म और आध्यात्मिक कार्यों को सीखने में रुचि बढ़ सकती है। ये लोग सीधी बात करना ज्यादा पसंद करते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके प्रेम जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा और आप अपने रिश्ते में सुख-शांति काे बनाए रखने को लेकर एक बेहतरीन उदाहरण पेश करेंगे। इस सप्ताह आपको आध्यात्मिक कार्यों की वजह से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके लिए यह यात्रा बहुत अधिक मूल्यवान साबित होगी और आपकी जीवनशैली में महत्वपूर्ण बदलाव आएगा। आप खासतौर पर प्यार के मामले में उच्च मानक स्थापित कर पाएंगे और आप दोनों के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहने वाला है।
शिक्षा: इस सप्ताह छात्र पढ़ाई में बहुत अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। फाइनेंशियल अकाउंटिंग और बिज़नेस मैनेजमेंट जैसे कोर्स आपके लिए अच्छे साबित होंगे और आप इन विषयों में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होंगे। इस समय आपके इन विषयों में उच्च अंक प्राप्त करने के योग भी बन रहे हैं। इस सप्ताह आप अपनी क्षमता को पहचान पाएंगे।
पेशेवर जीवन: मूलांक 3 वाले जातक इस सप्ताह अपनी नौकरी में विशेषज्ञता हासिल कर पाएंगे और आपको पदोन्नति के साथ-साथ वेतन में वृद्धि मिलने की भी संभावना है। आपने अपनी नौकरी में जो मेहनत की है, अब उसे पहचान मिलने का समय आ गया है। आप इस समय अपने काम को लेकर ज्यादा प्रतिबद्ध और समर्पित नज़र आएंगे। व्यापारियों के हाथ कोई ऐसी डील लग सकती है जो उन्हें उनकी उम्मीद से ज्यादा मुनाफा दिला सकती है। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे पाएंगे।
सेहत: इस समय आप ऊर्जा से लबरेज़ रहने वाले हैं। आप इस हफ्ते काफी सकारात्मक महसूस करेंगे और इस सकारात्मकता के कारण आपका जोश और अधिक बढ़ जाएगा। इन सभी चीज़ों की वजह से आपका स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहेगा।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति देव को प्रसन्न करने के लिए यज्ञ-हवन करें।
मूलांक 4
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है)
इस समय मूलांक 4 वाले जातक भौतिक चीज़ों को लेकर काफी उत्साहित दिखेंगे और इससे उन्हें अधिक धन कमाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इस सप्ताह आपकी यात्रा में अधिक रुचि बढ़ सकती है और इसे आप अपने मनोरंजन के तौर पर ले सकते हैं। ये जातक बहुत प्रतिभाशाली होते हैं और ये अपनी प्रतिभा से हर काम को बहुत सहज और सरल बना लेते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आने की आशंका है। इस वजह से यह समय आपके प्रेम जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। अपने रिश्ते में आपसी तालमेल और सुख-शांति को बनाए रखने के लिए आपको अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बिठाकर चलने की जरूरत है। पारिवारिक मुद्दों को आप धैर्य के साथ सुलझाने का प्रयास करें। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने की योजना बना रहे हैं, तो अभी उसे कुछ समय के लिए टाल देना ही बेहतर होगा।
शिक्षा: इस समय छात्रों को पढ़ाई में अधिक प्रयास करने पड़ सकते हैं इसलिए यह सप्ताह विद्यार्थियों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। अगर आप विजुअल कम्यूनिकेशन और वेब डिज़ाइनिंग जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे हैं, तो आपको और अधिक प्रयास करने और ध्यान लगाने की जरूरत है। पढ़ाई के मामले में आपको योजना बनाकर चलने की आवश्यकता है। पढ़ाई करते समय आपका ध्यान भटकने की आशंका है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नया करने या कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए यह सही समय नहीं है।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह मूलांक 4 वाले जातकों के ऊपर काम का दबाव बढ़ने के संकेत हैं। इस चीज़ की वजह से आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। आपने अपने काम में जो मेहनत और परिश्रम किया है, उसे पहचान न मिल पाने की वजह से आपका मन थोड़ा दुखी हो सकता है। इन सभी चीज़ों से बचने के लिए आपका इस समय योजना बनाकर चलना बहुत आवश्यक है। वहीं व्यापारियों को अपने प्रतिद्वंदियों से कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है और इसकी वजह से आपको इस समय नुकसान होने की भी संभावना है।
सेहत: इस सप्ताह स्वस्थ रहने के लिए आपका समय पर भोजन करना बहुत आवश्यक है। यदि आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो आपको पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं जिससे आपकी ऊर्जा में भी कमी आने के संकेत हैं। आप इस समय ज्यादा मसालेदार खाना न खाएं।
उपाय: रोज़ 22 बार ‘ॐ राहवे नम:’ मंत्र का जाप करें।
मूलांक 5
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक तर्कशील और व्यवहारिक होते हैं। इनकी व्यापार में अधिक रुचिहोती है और ये इसका उपयोग अपने जीवन में अपने लक्ष्यों को पाने में करते हैं। इन लोगों की ट्रेडिंग से जुड़ा व्यापार करने में ज्यादा दिलचस्पी होती है और ये इससे संबंधित अवसरों का प्रभावी ढंग से उपयोग करते हैं।
प्रेम जीवन: इस समय आपके और आपके पार्टनर के बीच आपसी तालमेल बहुत अच्छा रहने वाला है। आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और आपको अपने जीवनसाथी के साथ कुछ रोमांटिक पल बिताने का भी मौका मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी से किसी पारिवारिक मुद्दे पर बातचीत कर सकते हैं।
शिक्षा: इस सप्ताह आप पढ़ाई के मामले में अपने कौशल को साबित कर पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से प्रगति करेंगे। इसके अलावा आप इस समय उच्च अंक प्राप्त करने और अपने आपको साबित करने में भी सफल होंगे। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है और ये अवसर आपके लिए बहुत ज्यादा लाभकारी सिद्ध होंगे। आप बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन, लॉजिस्टिक्स और मार्केटिंग आदि में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं।
पेशेवर जीवन: इस सप्ताह आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और काम में अपनी कार्यक्षमता को भी साबित कर पाएंगे। आपने अब तक अपने काम में जो मेहनत की है, अब आपको उसके लिए प्रशंसा मिल सकती है। करियर में आप जिस संतुष्टि की तलाश कर रहे हैं, वो आपको नौकरी के नए अवसरों से मिलने की संभावना है। यदि आप विदेश जाने का सपना देख रहे हैं, तो यह समय आपके लिए उत्तम रहेगा। अगर आप व्यापार करते हैं, तो इस समय आपमें और आपके व्यवसाय के अंदर कुछ सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं।
सेहत: आप इस समय अंदर से काफी खुश महसूस करेंगे और इसी खुशी की वजह से आपके अंदर जोश और उत्साह भी बढ़ जाएगा। इससे आपकी सेहत पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस सप्ताह आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने के संकेत नहीं हैं। जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से आप पहले से काफी ज्यादा मज़बूत महसूस करेंगे।
उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय: नम: मंत्र का जाप करें।
मूलांक 6
(यदि आपका जन्म महीने की किसी भी 6, 15 या 24 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक के लोगों की भौतिक सुख-साधनों में अधिक रुचि हाेती है। इसके अलावा ये मनोरंजन और मीडिया आदि में भी दिलचस्पी रखते हैं। इन्हें लंबी दूरी की यात्रा करना बहुत पसंद होता है और ये इसे ही अपने जीवन का लक्ष्य मान सकते हैं। इन जातकों में पौष्टिक भोजन को पंसद करने की प्रवृत्ति विकसित हो सकती है एवं ये इस समय पौष्टिक या संतुलित आहार का आनंद लेंगे। इसके अलावा इस मूलांक वाले जातक रचनात्मक क्षेत्र में कुछ हासिल करने का प्रयास कर सकते हैं।
प्रेम जीवन: इस सप्ताह आप अपने जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते में काफी संतुष्ट नज़र आएंगे। आप दोनों के रिश्ते में आकर्षण भी बढ़ेगा। आपके और आपके पार्टनर के लिए एक-दूसरे की भावनाओं और जरूरतों को समझने के लिए यह उचित समय है। इस सप्ताह आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं और आप दोनों ही इसका भरनूर आनंद उठाएंगे।
शिक्षा: आप कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, सॉफ्टवेयर और अकाउंटिग जैसे विषयों में विशेषज्ञता हासिल कर सकते हैं। आप शिक्षा के क्षेत्र में अपने लिए एक खास जगह बना पाएंगे और अपने साथी छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा करने में खुद को एक बेहतरीन उदाहरण के रूप में पेश करेंगे। आपकी ध्यान लगाने की क्षमता बढ़ेगी और इसकी मदद से आपके अंदर शिक्षा से संबंधित कुछ कौशल विकसित होंगे। आप शिक्षा के मामले में अपनी प्रतिभा और कौशल को साबित करेंगे और आपके ये कौशल काफी अनोखे या अनूठे होंगे।
पेशेवर जीवन: करियर के मामले में आपको अपनी रुचि के हिसाब से नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप बिज़नेस करते हैं, तो अपने व्यावसायिक क्षेत्र को बढ़ाने के लिए यह एकदम सही समय है। आपको नई साझेदारी में काम शुरू करने का मौका मिल सकता है और आपको अपने व्यापार के सिलसिले में लंबी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आपको एकसाथ कई बिज़नेस करने का मौका मिल सकता है और इससे आपको अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है। इस सप्ताह नेटवर्किंग बिज़नेस आपके लिए अच्छा रहेगा और इससे आपको बेहतरीन मुनाफा मिलने के संकेत हैं।
सेहत: स्वास्थ्य के लिए यह सप्ताह शानदार रहने वाला है और आप फिट महसूस करेंगे। आपको इस समय कोई मामूली स्वास्थ्य समस्याएं होने के संकेत नहीं हैं। इस सप्ताह आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे और इसका सकारात्मक असर आपकी सेहत पर भी दिखाई देगा। स्वास्थ्य के मामले में आप दूसरों के लिए उदाहरण पेश करेंगे।
उपाय: आप रोज़ 33 बार ‘ॐ शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातकों की अध्यात्म में रुचि बढ़ने की संभावना है और आप आध्सात्मिक कार्यों में अपनी रुचि बढ़ाने पर काम कर सकते हैं। आप गूढ़ विज्ञान, फिलॉस्फी, कानून और धर्म आदि विषयों की पढ़ाई कर सकते हैं। आप इस समय सर्वगुण संपन्न रहेंगे और अपने कौशल की मदद से आपको अपने जीवन में सुख-शांति और संपन्नता प्राप्त होगी।
प्रेम जीवन: यह सप्ताह आपके प्रेम जीवन के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने वाला है। आपके परिवार में कुछ समस्याएं पैदा होने की वजह से आपके और आपके पार्टनर के बीच खटास आने की आशंका है। इस समय आपको चिंता करने के बजाय पारिवारिक मसलों को सुलझाने के लिए अपने परिवार के किसी बड़े सदस्य की सलाह लेनी चाहिए। इस तरह आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल और प्यार को बरकरार रखने में मदद मिलेगी।
शिक्षा: गूढ़ विज्ञान, फिलॉस्फी और सोशोलॉजी जैसे विषयों की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय ज्यादा अनुकूल नहीं है। पढ़ाई को लेकर आपकी याद रखने की क्षमता इस सप्ताह औसत रहने वाली है और इस वजह से आप उच्च अंक लाने में भी पीछे रह सकते हैं। इस सप्ताह आपके अंदर छिपे हुए कौशल बाहर निकलेंगे लेकिन समय की कमी के कारण पूरी तरह से सामने नहीं आ पाएंगे। अगर आप पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करना चाहते हें, तो आप योग का सहारा ले सकते हैं। इससे आपको अवश्य ही लाभ मिलेगा।
पेशेवर जीवन: नौकरी के क्षेत्र में अच्छे परिणाम मिलने के मामले में आपके लिए यह सप्ताह औसत रहने वाला है। इसके साथ ही आपके ऊपर काम का बोझ भी बढ़ सकता है और आपको अपने काम एवं कार्यक्षेत्र में मिल रहे दबाव काे संभालने में दिक्कत महसूस हो सकती है। वहीं व्यापारियों के लिए भी नुकसान के योग बन रहे हैं। बेहतर होगा कि आप अपने बिज़नेस पर नज़र रखें और पूर्वानुमान लगाकर चलें। इसके अलावा आपको इस हफ्ते पार्टनरशिप में काम करने या कोई नई डील न करने की भी सलाह दी जाती है।
सेहत: इस सप्ताह आपको एलर्जी के कारण त्वचा में जलन और पाचन संबंधी समस्याएं होने की आशंका है। यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो समय पर भोजन करें। आपको इस समय तली-भुनी चीज़ों से दूर रहने की सलाह दी जाती है वरना आपकी सेहत खराब हो सकती है। हालांकि, आपको इस हफ्ते कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या होने के संकेत नहीं हैं।
उपाय: रोज़ 41 बार ‘ॐ गं गणपतये नम:’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 या 26 तारीख को हुआ है)
मूलांक 8 वाले जातक अपने काम को लेकर काफी प्रतिबद्ध और समर्पित होते हैं। इन्हें आराम करने के बजाय काम करना ज्यादा पसंद होता है। ये जातक अपने जीवन में कुछ लक्ष्य निर्धारित करते हैं और इन्हीं लक्ष्यों को पाने के लिए प्रतिबद्ध रहते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में अधिक यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। इन जातकों में बचपन से ही प्रतिबद्ध रहने का गुण विद्यमान होता है।
प्रेम जीवन: परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर चल रहे विवाद और समस्याओं की वजह से आप इस सप्ताह थोड़े चिंतित रह सकते हैं। आपके दोस्तों की वजह से जीवनसाथी या प्रेमी के साथ आपके रिश्ते खराब होने के संकेत हैं। आपके और आपके पार्टनर के बीच दूरियां आ सकती है और अपने रिश्ते में नज़दीकियों को बरकरार रख पाना आपके लिए थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है। आपके अपने पार्टनर पर शक करने की भी आशंका है। आपको इस तरह की चीज़ों से बचना चाहिए क्योंकि ये आपके प्रेम जीवन की सुख-शांति को भंग कर सकती हैं।
शिक्षा: छात्रों के लिए यह सप्ताह ज्यादा शुभ और फलदायी नहीं रहने वाला है। शिक्षा के क्षेत्र में शीर्ष पर पहुंचने के लिए आपको अधिक प्रयास करने की जरूरत है। आपकाे इस समय धैर्य रखने और दृढ़ निश्चयी बनने की सलाह दी जाती है। इस तरह आप उच्च अंक प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। अगर आप मैकेनिकल इंजीनियरिंग या ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं, तो अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको और ज्यादा ध्यान लगाकर पढ़ाई करने की जरूरत है।
पेशेवर जीवन: नौकरीपेशा जातकों के काम को पहचान न मिल पाने की आशंका है। इस वजह से आपका मन परेशान रह सकता है। आपके सामने ऐसी परिस्थितियां पैदा हो सकती हैं जिसमें आपके सहकर्मियों को कोई नया पद मिल जाए और आप उनसे पीछे रह जाएं। खुद को दूसरों से अलग साबित करने के लिए आपको कोई नया या विशेष कौशल सीखने पर ध्यान देना चाहिए। वहीं व्यापारियों के लिए उच्च मानक बनाए रखना और मुनाफा कमा पाना, इस समय थोड़ा मुश्किल साबित हो सकता है।
सेहत: आपको बहुत ज्यादा तनाव लेने की वजह से पैरों और जोड़ों में दर्द की शिकायत होने के संकेत हैं। असंतुलित आहार लेने की वजह से आपके साथ ऐसा हो सकता है।
उपाय: आप रोज़ 11 बार ‘ॐ हनुमते नम:’ मंत्र का जाप करें।
(यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 या 27 तारीख को हुआ है)
इस मूलांक वाले जातक बहुत साहसी और निडर होते हैं और इस सप्ताह ये दृढ़ निश्चयी होकर मुश्किल कामों को पूरा करने का प्रयास करेंगे। इन लोगों को सीधी बात करना पसंद होता है। इस हफ्ते आपको लंबी दूरी की यात्राएं अधिक तय करनी पड़ सकती हैं। इन जातकों के बारे में ये कहा जा सकता है कि ये बहुत स्वाभिमानी होते हैं।
प्रेम जीवन: आप अपने जीवनसाथी के साथ सैद्धांतिक रवैया अपनाएंगे और उच्च मानक स्थापित करेंगे। इससे आपके और आपके पार्टनर के बीच अच्छी आपसी समझ विकसित होगी और आप दोनों मिलकर प्यार की एक नई कहानी लिखेंगे। आपको अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का मौका भी मिल सकता है और आप दोनों ही इस सैर का भरपूर आनंद उठाएंगे। इससे आप दोनों के बीच आपसी तालमेल भी बेहतर होगा।
शिक्षा: छात्र इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और केमिकल इंजीनियरिंग जैसे विषयों में इस सप्ताह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप जो भी पढ़ेंगे, उसे याद रख पाने की आपकी क्षमता काफी बढ़ जाएगी और आपको परीक्षा में उत्तम परिणाम मिलने की संभावना है। आप अपने साथी छात्रों के बीच एक अच्छा उदाहरण पेश करेंगे। इस हफ्ते आप अपनी रुचि के अनुसार कोई प्रोफेशनल कोर्स ले सकते हैं और इसमें आप उत्कृष्टता हासिल करेंगे।
पेशेवर जीवन: आप अपने कार्यक्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे और आपके काम को भी पहचान मिलेगी। आपके काम से खुश होकर कंपनी आपको पदोन्नति भी दे सकती है। इससे आपके पद और स्थिति में बढ़ोत्तरी होगी और आपके सहकर्मियों के बीच आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापारियों के लिए उच्च मुनाफे के योग बन रहे हैं और इस तरह आप अपने प्रतिद्वंदियों के बीच अपनी प्रतिष्ठा को कायम रख पाएंगे। आप अपने बिज़नेस के लिए नई रणनीतियां बना सकते हैं।
सेहत: यह सप्ताह आपके स्वास्थ्य के लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके अंदर जोश और उत्साह बढ़ने की वजह से आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी। आपको इस हफ्ते कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी। आप अंदर से खुश महसूस करेंगे जिससे आपके अंदर ऊर्जा का स्तर भी बढ़ जाएगा।
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
मासिक राशिफल मार्च 2024: इस महीने कर्क राशि वालों के सपने होंगे साकार?
कर्क मासिक राशिफल मार्च 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कर्क राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कर्क राशि के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।
मार्च 2024 में कर्क राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर
इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे और आपके लिए यह स्थिति कमज़ोर कही जाएगी। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे। यहां से सूर्य थोड़े ही सही लेकिन आपको बेहतर परिणाम देना चाहेंगे। वहीं, मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। यद्यपि ये दोनों ही स्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन तुलना करें तो 15 मार्च के पहले का समय बेहतर रह सकता है। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में होगा यानी कि आपके लिए औसत से बेहतर रहेगा। वहीं, यह 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में रहेंगे यानी कि आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे।
बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति से मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रखी जा सकती है। वहीं, शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे अर्थात आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह कुंभ राशि में और राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।
राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे जो कि कमज़ोर स्थिति कही जाएगी। वहीं, केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं और यह अच्छी स्थिति होगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कर्क राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
मासिक राशिफल मार्च 2024: कर्क राशि वालों का भविष्यफल
मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का करियर
कार्यक्षेत्र के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने के पहले हिस्से में आपके करियर भाव के स्वामी मंगल सप्तम भाव में रहेंगे, लेकिन उच्च अवस्था में होंगे। अतः सावधानीपूर्वक कार्य करके आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। सतर्कता से किया गया काम चाहे व्यापार-व्यवसाय से संबंधित हो या फिर जॉब करने वालों का कोई काम हो सामान्य तौर पर आपको संतोषप्रद परिणाम देगा। लेकिन, 15 मार्च के बाद करियर भाव के स्वामी मंगल आठवें भाव में चले जाएंगे जो इस बात का संकेत कर रहा है कि आपको कार्यक्षेत्र से संबंधित किसी भी मामले में बड़ा रिस्क नहीं लेना है। जो जैसे चल रहा है उसको उसी तरह मेंटेन करते रहना होगा। किसी से काम की बात करते समय बहुत ही विनम्रता से अपना पक्ष रखना होगा तब जाकर कुछ अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।
आर्थिक मामले में मार्च का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है, उस पर भी परिणाम औसत से थोड़े कमज़ोर रह सकते हैं। आपके लाभ भाव का स्वामी शुक्र 7 मार्च तक कमज़ोर स्थिति में रहेगा, लेकिन बाद में वह आपको सामान्य तौर पर आपकी मेहनत के अनुरूप लाभ करवाता रहेगा। आपकी बचत के भाव का स्वामी सूर्य महीने के पहले पक्ष में काफ़ी कमज़ोर स्थिति में होगा जबकि दूसरा पक्ष थोड़ा बेहतर रह सकता है। अतः बचत की उम्मीद इस महीने कम रहने की आशंका है, लेकिन बहुत प्रयत्न करने के बाद आप अपनी कमाई का एक छोटा हिस्सा बचाने में कामयाब हो सकेंगे। यह महीना आमदनी के दृष्टिकोण से सामान्य तौर पर औसत से बेहतर रहेगा, लेकिन बचत के दृष्टिकोण से थोड़ा कमज़ोर रह सकता है।
मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना कुछ कमज़ोर रह सकता है। महीने के पहले हिस्से में आरोग्यता के कारक ग्रह सूर्य आपके आठवें भाव में रहेंगे और सामान्य तौर यह स्थिति अनुकूल नहीं कही जाएगी। ऐसे में, मौसम जनित बीमारियां आपको परेशान कर सकती हैं। वहीं, महीने के दूसरे हिस्से में सूर्य की स्थिति मजबूत होगी, लेकिन मंगल की स्थिति थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। इसके फलस्वरूप चोट-खरोच इत्यादि का भय बना रह सकता है। इस तरह से हम कह सकते हैं कि मार्च के पूरे महीने में आपको स्वास्थ्य के मामले में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना होगा, तभी आप अपने स्वास्थ्य को मेंटेन रख पाएंगे।
शिक्षा के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी शुक्र 7 मार्च तक कमज़ोर और बाद में अनुकूल परिणाम देना चाहेगा। लेकिन, प्राथमिक शिक्षा के स्वामी मंगल महीने के पहले पक्ष में उच्च अवस्था में होंगे जो सामान्य तौर पर आपको औसत परिणाम दे सकते हैं, परंतु महीने के दूसरे हिस्से में कमज़ोर रहने की आशंका है। प्राथमिक शिक्षा का कारक ग्रह बुध भी इस महीने आपको अधिक अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रह सकता है। इसी तरह बृहस्पति भी आपको औसत लेवल के परिणाम ही दे पाएगा। कुल मिलाकर देखें तो शिक्षा के मामले में इस महीने तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहेगी। तब जाकर आप अपने लक्ष्य तक पहुंच पाएंगे।
मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन
प्रेम प्रसंग के मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। भले ही पंचम भाव का स्वामी मंगल महीने के पहले हिस्से में उच्च का रहें, लेकिन सप्तम भाव में रहेगा। अतः प्रेम के मामले में आपको सीमाओं में रहना होगा। वहीं, शुक्र की स्थिति भी इस महीने संकेत कर रही है कि आपको कामुक विचारों से बचना होगा। दांपत्य जीवन की बात करें, तो इस मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। बेकार के क्रोध से बचना होगा और आपसी नोकझोंक को यथासंभव टालने की कोशिश करें।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन
पारिवारिक जीवन में इस महीने आपको सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। महीने के पहले हिस्से में दूसरे भाव का स्वामी सूर्य ग्रह शनि के साथ आठवें भाव में होगा जो अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। वहीं, 14 मार्च के बाद सूर्य की स्थिति बेहतर हो जाएगी, लेकिन मंगल का प्रभाव दूसरे भाव में बना रहेगा। इसके फलस्वरूप, कुछ परिजनों के बीच टकराव होने की संभावना है। बेहतर होगा कि परिजन छोटी-छोटी बातों पर ओवररिएक्ट करने से बचें। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें, तो इस मामले में महीने का अधिकांश हिस्सा अनुकूल रहेगा, परंतु सिर्फ महीने की शुरुआत से लेकर 7 मार्च तक का समय थोड़ा कमज़ोर रहने की आशंका है। इसके बाद का समय शुक्र की अनुकूलता के चलते कोई बड़ी समस्या नहीं देगा बल्कि घर की उपयोगी चीज खरीदने में शुक्र का गोचर मददगार बनेगा।
मार्च 2024 में कर्क राशि वालों के लिए उपाय:
कन्याओं को मिठाई खिलाएं।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
मंदिर में 21 किलो ज्वार का दान करें।
हम उम्मीद करते हैं कि मार्च 2024 के इस राशिफल को जानने के बाद आप इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
कुंभ राशि में बुध का आना इन राशियों के करियर में लाएगा उछाल, सैलरी और पद दोनों में होगी वृद्धि
ज्योतिषशास्त्र में बुध ग्रह को बुद्धि का कारक माना गया है। बुध की शुभ दृष्टि से व्यक्ति की वाणी में मधुरता आती है और वह अपनी बातों से लोगों को प्रभावित कर पाता है। बुध के गोचर का सभी राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव पड़ता है और अब 20 फरवरी, 2024 को प्रात: काल 05 बजकर 48 मिनट पर बुध के कुंभ राशि में प्रवेश करने से कुछ राशियों के करियर में अभूतपूर्व बदलाव देखने को मिलेंगे।
ऐस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बता रहे हैं कि बुध के कुंभ राशि में गोचर करने पर किन खास राशियों के जातकों के करियर में उछाल आने की संभावना है।
बुध के कुंभ राशि में गोचर से इन्हें मिलेगा करियर में लाभ
मेष राशि
बुध के गोचर से लाभान्वित होने वाली राशियों में सबसे पहले मेष राशि का नाम आता है। इनके लिए अपने कार्यक्षेत्र में अपार लाभ प्राप्त करने के याेग बन रहे हैं। आप अपने करियर को लेकर काफी संतुष्ट और प्रसन्न महसूस करेंगे। इस समय आपको विदेश से भी नौकरी के अवसर मिलने की संभावना है और इन अवसरों को पाकर आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी मौजूदा नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है। आप अपनी बुद्धिमानी और कौशल से अपने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ-साथ अपने सहर्मियों को भी प्रभावित करेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के करियर के लिए भी अच्छा समय है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में उच्च सफलता प्राप्त होगी और आपको इस समय ऑन-साइट अवसर भी मिल सकते हैं। इससे आपकी सभी इच्छाओं की पूर्ति होने की संभावना है। आपके लिए पदोन्नति और इंसेंटिव मिलने के योग भी बन रहे हैं। वहीं व्यापारी इस समय अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर देंगे। आपको अपने बिज़नेस पार्टनर का भी सहयोग प्राप्त होगा।
आप अपने काम के प्रति बहुत ईमानदार और समर्पित रहने वाले हैं। इस समय काम करने से आपको खुशी मिलेगी। आप अपने काम में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे जिससे आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। वे आपकी प्रशंसा भी कर सकते हैं जिससे आपका प्रोत्साहन और ज्यादा बढ़ जाएगा। आपको अपनी कंपनी में पदोन्नति भी मिल सकती है और आपको कोई अन्य लाभ मिलने की भी संभावना है।
सिंह राशि के लोगों के करियर के लिए भी यह बहुत अच्छा समय है। आपने अपने काम में जो कड़ी मेहनत की है, अब आपको उसका फल मिलने वाला है। आपको अपनी मेहनत के बदले सफलता प्राप्त होगी। काम के प्रति आपके समर्पण को देखते हुए आपके वरिष्ठ अधिकारी और सहकर्मी भी आपसे प्रसन्न होंगे। आप अपने वरिष्ठ अधिकारियों की नज़रों में अपनी पहचान बना पाएंगे। करियर में सब कुछ अच्छा होने की वजह से आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
तुला राशि
बुध का यह गाेचर तुला राशि के जातकों के लिए फायदेमंद साबित होगा। आपके लिए पदोन्नति के योग भी बन रहे हैं। इसके साथ ही आपको अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इंसेंटिव भी मिल सकता है। आपने अपने करियर में जो कड़ी मेहनत की है, अब आपको उसका अच्छा परिणाम मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके अच्छे काम के लिए आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करेंगे।
आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने हर काम का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। इसके साथ ही आपके लिए सफलता के योग भी बन रहे हैं। आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी। आपने जो भी परिणाम सोच रखा है, आपको वैसे ही नतीजे देखने को मिलेंगे। आपको अपने ऑफिस में अपने साथ काम करने वाले कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा और आपके वरिष्ठ अधिकारी भी आपकी प्रशंसा करते हुए नज़र आएंगे। इस समय आपको ऑन-साइट नौकरी के अवसर भी मिल सकते हैं।
आप अपने काम को लेकर संतुष्ट महसूस करेंगे। इस समय आपको ऑन साइट नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। ये अवसर आपके लिए लाभकारी सिद्ध होंगे। आपको अपनी नौकरी में पदोन्नति भी मिल सकती है और इसे लेकर आप काफी प्रसन्न महसूस करेंगे। इसके साथ ही आपको कोई अन्य लाभ भी प्राप्त होने की संभावना है। इस समय आप अपनी मौजूदा नौकरी से काफी संतुष्ट रहेंगे।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों को इस महीने रहना होगा सावधान!
मासिक राशिफल मार्च 2024: नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है वृषभ राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि वृषभ राशि के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर
संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। यह सामान्य तौर पर अनुकूल स्थिति होगी। इसके बाद सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे। यहां से भी सूर्य आपको अनुकूलता देना चाहेंगे। मंगल ग्रह के गोचर की बात की जाए तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। दोनों ही स्थितियों में मंगल आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में यानी कि आपके लिए अनुकूल, तो वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में यानी कि आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपके लिए अनुकूल परिणाम देने में असमर्थ रहेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे। अर्थात आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। यह अनुकूल स्थिति कही जाएगी। जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति होगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।
मासिक राशिफल मार्च 2024: वृषभ राशि वालों का भविष्यफल
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का करियर
आपकी कुंडली के दशम भाव में सूर्य का गोचर 14 मार्च तक रहेगा। बुध का गोचर 7 मार्च तक रहेगा जबकि शनि का गोचर दशम भाव में बना ही रहेगा। इस तरह से इस महीने आप कार्यक्षेत्र में काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि 15 मार्च से शनि-मंगल की युति आपके कर्म स्थान पर हो जाएगी। यह थोड़ी सी कमजोर स्थिति कही जाएगी। अर्थात इस महीने काम बनने की अच्छी संभावनाएं है। पद प्रतिष्ठा और पदोन्नति की भी संभावनाएं हैं लेकिन दशमेश शनि के साथ महीने के पहले पक्ष में सूर्य की युति, साथ ही साथ महीने के दूसरे पक्ष में मंगल की युति इस बात का संकेत कर रही है कि आपका आपके वरिष्ठों के साथ तालमेल बिगड़ सकता है। अतः व्यापार व्यवसाय की स्थिति में जिसके साथ डीलिंग होने वाली है, उनके साथ तालमेल बेहतर रखें। वहीं नौकरी करने की स्थिति में आप अपने सीनियर्स और बॉस के साथ अपने संबंध मेंटेन करने की कोशिश करें ,तब जाकर परिणाम अनुकूल हो सकेंगे।
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति
आपके लाभ भाव का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में है, यह कमजोर स्थिति है लेकिन इस महीने बृहस्पति, शुक्र के नक्षत्र में रहेगा; यह अनुकूल स्थिति है। लाभ भाव में स्थित राहु भी यथासंभव लाभ दिलवाने की कोशिश करेगा। वहीं बचत के स्थान का स्वामी बुध 7 मार्च तक अनुकूल तो वहीं बाद में औसत से थोड़े से बेहतर परिणाम दे सकता है। इस तरह से इस महीने आपको आर्थिक मामले में मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। जिसमें औसत से बेहतर रह सकता है। 14 मार्च के बाद लाभ भाव में पहुंचे सूर्य भी यथासंभव अच्छा लाभ करवाने की कोशिश करेंगे। इस तरह इस महीने आप आर्थिक मामले में किसी बड़ी परेशानी का अनुभव नहीं करेंगे।
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य
स्वास्थ्य के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपकी लग्न या राशि के स्वामी ग्रह शुक्र 7 मार्च तक आपके भाग्य भाव में हैं जो अनुकूल स्थिति कही जाएगी। इसके बाद शुक्र दशम भाव में चले जाएंगे, यह एक कमजोर स्थिति होगी। इस कारण से मार्च के महीने में आपको स्वास्थ्य संबंधी मामले में औसत लेवल के परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर 7 मार्च के पहले वाला समय ज्यादा अच्छा कहा जाएगा। बाद का समय स्वास्थ्य संबंधी मामलों में जागरूक रहने या होने का संकेत कर रहा है। यदि आपको सीने या हृदय के आसपास की कोई समस्या पहले से है तो इस महीने थोड़ी सी अधिक जागरूकता जरूरी रहेगी।
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन
शिक्षा के मामले में इस महीने ज्यादातर आपको अनुकूल परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। आपके चतुर्थ स्वभाव का स्वामी सूर्य भले ही क्रमशः शनि और राहु के प्रभाव में रहे लेकिन दशम और एकादश भाव में गोचर करने के कारण शिक्षा के मामले में अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महीने के पहले हिस्से में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पंचम भाव का स्वामी बुध भी इस महीने 7 मार्च तक कर्म स्थान में रहकर व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम देगा। 7 मार्च से 26 मार्च तक बुध ग्रह लाभ भाव में रहेंगे यह अनुकूल बात है लेकिन नीच के रहेंगे यह कमजोर बात है। अत: खूब मेहनत करने पर ही अच्छे परिणाम की उम्मीद आप रख सकेंगे। इसके बाद का समय भी ऐसा ही संकेत कर रहा है अर्थात इस महीने विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम प्राप्त करने के लिए अपेक्षाकृत और अधिक मेहनत करने की आवश्यकता रहने वाली है।
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन
आपके पंचम भाव का स्वामी बुध इस महीने ज्यादातर शनि अथवा राहु के प्रभाव में रहेगा, यह थोड़ी सी कमजोर साबित हो सकती है लेकिन गोचर के हिसाब से यही स्थिति अनुकूल कही जाएगी। अत: प्रेम संबंध में कुछ गलतफहमियां या जिद के भाव रह सकते हैं लेकिन समझदारी दिखाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। हालांकि 26 मार्च के बाद बुध के द्वादश भाव में जाने की स्थिति में परिणाम कमजोर रह सकते हैं। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने आपको एवरेज लेवल के परिणाम मिल सकते हैं लेकिन एवरेज लेवल के परिणाम प्राप्त करने के लिए भी आपको संयम और समझदारी दिखाने की आवश्यकता रहेगी; क्योंकि मंगल की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है। ऊपर से 15 मार्च के बाद मंगल शनि के साथ युति कर रहे होंगे। अतः आपसी विवाद को यथासंभव टालना उचित रहेगा।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन
पारिवारिक मामले में इस महीने आपको औसत या औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि दूसरे भाव का स्वामी बुध दशम और एकादश भाव में रहेगा। अत: यथासंभव अनुकूल परिणाम देना या दिलाना चाहेगा लेकिन शनि और राहु की संगति के चलते कभी-कभी आपसी गलतफहमियां देखने को मिल सकती हैं, उससे बचाव जरूरी रहेगा। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों में क्रमशः सूर्य, शनि और मंगल का प्रभाव बीच-बीच में कुछ कठिनाइयां दे सकता है लेकिन बृहस्पति के प्रभाव के चलते कठिनाइयां बहुत अधिक मात्रा में नहीं रहेंगी। यदि आप कोशिश करेंगे तो जल्द ही कठिनाइयों पर नियंत्रण प्राप्त करके गृहस्थ जीवन का बेहतर आनंद लिया जा सकेगा।
मार्च 2024 में वृषभ राशि वालों के लिए उपाय
मांस, मदिरा व अश्लीलता आदि से दूरी बनाए रखें।
गाय को हरा चारा खिलाएं।
ख्याल रखें कि उबालते समय दूध उफन कर बाहर न गिरने पाए।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
इस तिथि में जन्में लोगों के पास होता है खूब धन, छोड़ते हैं अपनी अलग छाप
अंक ज्योतिष एक महत्वपूर्ण विद्या, जिसके द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है। अंक ज्योतिष को अंक विद्या या अंक शास्त्र और संख्या शास्त्र आदि के नाम से भी जाना जाता है। अंक शास्त्र में सभी नौ ग्रहों को आधार बनाकर उनकी विशेषताओं के आधार पर गणना की जाती है। अंग्रेजी में अंक ज्योतिष को न्यूमरोलॉजी के नाम से जाना जाता है।
अंक शास्त्र में प्रत्येक ग्रह के लिए 1 से लेकर 9 तक एक अंक निर्धारित किया गया है, जो इस बात पर निर्भर करता है कि कौन से ग्रह पर किस अंक का असर होता है और यही नौ ग्रह मनुष्य के जीवन पर अपना प्रभाव डालते हैं। जन्म के समय ग्रहों की जो स्थिति होती है, उसी के अनुसार उस व्यक्ति का व्यक्तित्व निर्धारित हो जाता है इसलिए जन्म के बाद व्यक्ति पर उसी अंक का सबसे अधिक प्रभाव पड़ता है, जो कि व्यक्ति का स्वामी होता है। आज हम इस ब्लॉग में मूलांक 9 के जातकों के बारे में बात करने जा रहे हैं। यानी जिनका जन्म 9, 18, 27 तारीख़ में हुआ हो, उनका मूलांक 9 होता है। तो आइए जानते हैं इन मूलांक के जातकों की विशेषताएं।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मूलांक 9 के जातकों का स्वभाव
मूलांक 9 के स्वामी मंगल हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि मंगल उत्साह और ऊर्जा के कारक हैं। ऐसे में, ये जातक साहसी होते हैं और हर फैसला मजबूती से लेते हैं। अपने इन गुणों की वजह से ये हर चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहते हैं। ये लोग अपने द्वारा लिए गए निर्णय में डटे रहते हैं। शारीरिक रूप से भी ये लोग शक्तिशाली होते हैं। ये विनम्र स्वभाव के होते हैं और लोगों से बातचीत करते समय शब्दों पर विशेष ध्यान देते हैं। ये अपने व्यवहार से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में सक्षम होते हैं।
यह लोग बहुत ही कलात्मक प्रवृत्ति के होते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में यह लोग बहुत आगे निकलते हैं और उच्च शिक्षा भी प्राप्त करते हैं। कला और विज्ञान में इनकी रुचि अधिक रहती है। इसके अलावा, रियल एस्टेट, प्रॉपर्टी डीलिंग, मेडिकल या भूमि से जुड़े कार्यों में भी अच्छा करते हैं और खूब पैसा व नाम कमाते हैं। इनका करियर अच्छा रहता है। ये अपने काम पर पूरा ध्यान लगाते हैं और जो भी चीज़ को शुरू करते हैं उसे पूरा करके ही आगे बढ़ते हैं।
कमाते हैं खूब धन
इन लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी और मजबूत होती है। स्वभाव से यह लोग बहुत ही खर्चीले होते हैं। इन मूलांक वालों के पास प्रॉपर्टी व जायदाद अच्छी होती है। यह लोग अपने ससुराल से भी बहुत संपन्न होते हैं। ये अच्छी मात्रा में धन अर्जित करते हैं तो वहीं बचत करने में भी सक्षम होते हैं। मूलांक 9 के जातक भविष्य के बारे में सोचकर चिंतित नहीं होते हैं और वर्तमान समय को खुलकर जीना पसंद करते हैं। ये धन कमाते हैं और घूमने-फिरने में खर्च भी करते हैं। इन्हें लग्जरी चीज़ों का बड़ा शौक होता है। इन जातकों को अपने सगे- संबंधियों की खूब मदद मिलती है।
क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब
निजी जीवन नहीं रहता स्थाई
इन जातकों का अपने भाई-बहनों से मनमुटाव भी काफी रहता है। इन लोगों के प्रेम संबंध स्थाई नहीं रहते हैं। गुस्से, स्वाभिमान या अभिमान के कारण भी इनके प्रेम सम्बंधों में बिखराव आ जाता है। विलासिता के कारण इनके दाम्पत्य जीवन में परेशानियां आती सकती है। मूलांक 9 वाले अक्सर ऐसे ही काम करते हैं जिसमें थोड़ा जोखिम हो।
अंक शास्त्र के मुताबिक, मूलांक 9 से जुड़े लोगों के लिए 9,18, 27 तारीख़ शुभ हो सकती है। यदि आप कोई भी नया कार्य या नया बिज़नेस शुरू करना चाहते हैं तो आपके लिए यह तिथि शुभ रहेगी और इन तिथियों में आपको अच्छी परिणामों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही, सफलता भी प्राप्त होगी। आपके लिए लाल, नारंगी और गुलाबी रंग शुभ साबित हो सकता है। ग्रहों के शुभ प्रभाव पाने के लिए या ग्रहों की स्थिति में सुधार लाने के लिए इन रंगों का इस्तेमाल आप कर सकते हैं।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
सूर्य के शनि की राशि कुंभ में आने पर, इन राशियों को मिलेगा अपने साथी प्यार
किसी ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने पर देश-दुनिया के साथ-साथ मानव जीवन पर भी इसका गहरा प्रभाव देखने को मिलता है। फरवरी, 2024 में कई ग्रह गोचर करेंगे इसलिए ज्योतिषीय दृष्टि से इस माह को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। फरवरी में सूर्य का भी गोचर होगा जो कि कुछ राशि के लोगों के वैवाहिक एवं प्रेम जीवन के लिए खुशियों के संकेत लेकर आ रहा है।
ऐस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में आगे यही बताया गया है कि सूर्य किस राशि में किस तिथि एवं समय पर गोचर कर रहे हैं और इस गोचर से किन राशियों के लोगों को प्रेम सुख की प्राप्ति हो सकती है।
13 फरवरी, 2024 को दोपहर 03 बजकर 31 मिनट पर सूर्य, शनि की राशि कुंभ में गोचर करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष में सूर्य को ऊर्जा का प्रमुख स्रोत माना गया है और इस ग्रह का पुरुष तत्व का स्वभाव है। सूर्य के शुभ प्रभाव से व्यक्ति के अंदर नेतृत्व करने के गुण विकसित होते हैं।
कुंभ राशि में सूर्य का प्रभाव
कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनि देव हैं और सूर्य एवं शनि के बीच शत्रुता का संबंध है इसलिए शनि की राशि में आने पर सूर्य ज्यादातर लोगों को शुभ परिणाम नहीं देते हैं। यह गोचर कुछ राशियों के लोगों का अपने पिता के साथ संबंध खराब कर सकता है। हालांकि, कुछ राशि के लोगों के प्रेम जीवन में इस समय प्यार के फूल खिलने वाले हैं।
आइए अब जानते हैं कि सूर्य के कुंभ राशि में आने पर किन राशियों के जातकों के प्रेम जीवन में खुशियां आने की संभावना है।
सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2024 : किन राशियों को मिलेगा प्यार
मेष राशि
आप अपने पार्टनर के प्रति ईमानदार रहेंगे जिससे आप दोनों का रिश्ता मज़बूत होगा। आप अपने रिश्ते को बरकरार रखने का प्रयास करेंगे और मैच्योर तरीके से पेश आएंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल बढ़ेगा और आप दोनों एक-दूसरे पर अधिक विश्वास करेंगे। आप दोनों के रिश्ते में उच्च मूल्य स्थापित होंगे। कुल मिलाकर सूर्य का कुंभ राशि में आना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। वहीं जिन लोगों का प्रेम संबंध चल रहा है, वे अपने रिश्ते को शादी के बंधन में बदल सकते हैं।
आपका और आपके जीवनसाथी का रिश्ता इस समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आप दोनों वैवाहिक सुख का आनंद ले पाएंगे। आपको अपने परिवार का भी पूरा साथ मिलेगा और वे आपको अपने वैवाहिक जीवन में सुख प्राप्त करने में सहयोग करेंगे। जीवनसाथी के सहयोग और आपसी समझ के कारण आप इस समय अत्यंत सुख का अनुभव करेंगे। आप अपने पार्टनर के प्रति प्यार व्यक्त करेंगे और आप उनके प्रति ईमानदार रहेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
धनु राशि
सूर्य के कुंभ राशि में गोचर करने पर धनु राशि के जातक वैवाहिक सुख का आनंद ले पाएंगे। आपका अपने जीवनसाथी के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध रहेगा। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल भी अच्छा रहने वाला है। आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाएंगे और आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा। आप और आपका साथी, आप दोनों ही एक-दूसरे के साथ अपने रिश्ते में ईमानदार रहेंगे।
यदि आपकी कन्या राशि है, तो सूर्य का गोचर आपके लिए शुभ समाचार लेकर आया है। आपका अपने पार्टनर के साथ स्नेहपूर्ण संबंध रहेगा। आप अपने रिश्ते में प्यार को बनाए रखने का प्रयास करेंगे। अपने जीवनसाथी के प्रति ईमानदार रहने की वजह से आपका रिश्ता मज़बूत होगा। आपको अपने पार्टनर के साथ कुछ अच्छा वक्त बिताने का मौका मिलेगा और आप दोनों ही इन खूबसूरत पलों का आनंद लेंगे।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों के लिए भी सूर्य का कुंभ राशि में आना अनुकूल साबित होगा। आप दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से समझ पाएंगे और एक-दूसरे के विचारों एवं भावनाओं की कद्र करेंगे। इससे आपका रिश्ता भी मज़बूत होगा। आप दोनों के बीच अच्छी बातचीत रहेगी और आप अपने पार्टनर से खुलकर अपने विचार व्यक्त कर पाएंगे। इससे आप दोनों को एक-दूसरे को समझने में मदद मिलेगी। इस दौरान आपका वैवाहिक रिश्ता मज़बूत होगा और ये खुशी आपके चेहरे पर साफ नज़र आएगी।
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
महाशिवरात्रि से लेकर होली तक गुलजार रहने वाला है मार्च 2024 का महीना, जानें आपके लिए क्या है ख़ास
मार्च का महीना धार्मिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो कि अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना है। ये महीना व्रत और त्योहारों के लिहाज से बहुत खास है। इस महीने में हर माह आने वाले चतुर्थी, एकादशी, प्रदोष जैसे व्रत के अलावा महाशिवरात्रि, फुलेरा दूज तथा होली जैसे बड़े त्योहार भी पड़ेंगे। मार्च के महीने में फाल्गुन मास समाप्त होगा और चैत्र मास की शुरुआत होगी। चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक मार्च का महीना साल का तीसरा होता है और इस महीने से हम धीरे-धीरे सर्दी को अलविदा कहते हैं।
हर महीने की तरह ही इस माह को लेकर भी हम सबके अंदर उत्सुकता होती है और हम सभी हमेशा यह जानने की कोशिश में रहते हैं कि नया महीना हमारे लिए क्या कुछ ख़ास लेकर आएगा? क्या इस महीने करियर में मिलेगी तरक्की? व्यापार में किस प्रकार की समस्या झेलनी होगी? पारिवारिक जीवन में मिठास रहेगी या चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा? आदि कई तरह के सवाल हमारे मन-मस्तिष्क में घूमते रहते हैं। अब आपको इन सभी सवालों का जवाब एस्ट्रोसेज का यह विशेष ब्लॉग मार्च 2024 में मिलने जा रहा है।
यही नहीं मार्च माह के शुरू होते ही कई व्रत व त्योहार भी आने लगते हैं। ऐसे में, इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2024 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार, तिथियों आदि से अवगत भी करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, हम आपको उन लोगों के बारे में रोचक तथ्यों भी बताएंगे जिनका जन्म मार्च के महीने में हुआ है। साथ ही, इस माह में पड़ने वाले ग्रहण-गोचर के साथ-साथ बैंक अवकाश के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्राप्त करेंगे। तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की और सबसे पहले जान लेते हैं मार्च का महीना क्यों है इतना खास।
मार्च 2024 को कौनसी बातें बनाती है सबसे ख़ास
एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको मार्च 2024 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेंगे और यहाँ आपको छोटी से छोटी जानकारी भी विस्तारपूर्वक बताई जाएगी। इस ब्लॉग में आपको न सिर्फ मार्च में आने वाले व्रत-त्योहारों, ग्रहण एवं गोचर आदि की सही तिथियों के बारे में अवगत करवाएंगे, बल्कि हम आपको उन बातों के बारे भी बताएंगे जो मार्च 2024 को कई मायनों में ख़ास बनाती हैं।
जिन लोगों का जन्म मार्च में हुआ है, उनके व्यक्तित्व में कौन से विशेष गुण पाए जाते हैं।
इस महीने में बैंक हॉलिडे कब-कब है?
मार्च 2024 में कब और कौन से ग्रह अपनी चाल और राशि में परिवर्तन करेंगे? और इस महीने कौन सा ग्रहण लगेगा? इसकी जानकारी भी आपको मिलेगी।
साथ ही, मार्च 2024 राशि चक्र की सभी 12 राशि वालों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा? इन जातकों के शिक्षा से लेकर प्रेम जीवन तक का हाल जानने के लिए इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।
अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मार्च 2024 के पंचांग के बारे में।
मार्च 2024 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना
वर्ष 2024 के तीसरे महीने यानी मार्च का आरंभ स्वाति नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि यानी कि 01 मार्च 2024 को होगा जबकि इसका अंत मूल नक्षत्र के तहत कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि यानी कि 31 मार्च 2024 को होगा।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्च 2024 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां
हिंदू धर्म में हर महीने अनेक व्रत एवं त्योहारों को मनाया जाता है और इसी क्रम में मार्च 2024 भी व्रत और त्योहारों से भरा रहेगा। इस माह होली, महाशिवरात्रि जैसे कई महत्वपूर्ण पर्वों को धूमधाम से मनाया जाएगा। चलिए जानते हैं ये व्रत और त्योहार कब-कब मनाए जाएंगे।
तिथि
दिन
पर्व
06 मार्च 2024
बुधवार
विजया एकादशी
08 मार्च 2024
शुक्रवार
महाशिवरात्रि, प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
10 मार्च 2024
रविवार
फाल्गुन अमावस्या
14 मार्च 2024
गुरुवार
मीन संक्रांति
20 मार्च 2024
बुधवार
आमलकी एकादशी
22 मार्च 2024
शुक्रवार
प्रदोष व्रत (शुक्ल)
24 मार्च 2024
रविवार
होलिका दहन
25 मार्च 2024
सोमवार
होली, फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
28 मार्च 2024
गुरुवार
संकष्टी चतुर्थी
मार्च 2024 में पड़ने वाले महत्वपूर्ण व्रत एवं त्योहार
विजया एकादशी (06 मार्च 2024, बुधवार) : विजया एकादशी का विशेष धार्मिक महत्व है। यह एकादशी फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की तिथि को आती है। स्कंद पुराण के मुताबिक स्वयं भगवान श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए इसी एकादशी का व्रत किया था। माना जाता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने और विधि-विधान से इस दिन पूजा करने से व्यक्ति को अपने शत्रुओं और विरोधियों पर विजय प्राप्त होती है। साथ ही, मुश्किल से मुश्लिक परिस्थितियों को भी व्यक्ति आसानी से पार करने में सक्षम होता है।
महाशिवरात्रि(08 मार्च 2024, शुक्रवार) : महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था इसलिए इस माह की महाशिवरात्रि बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। इस दिन भगवान भोलेनाथ के भक्त व्रत रखकर विधि विधान से उनका पूजन करते हैं। इस दिन भगवान शिव की पूजा बेलपत्र आदि चढ़ाकर करनी चाहिए।
प्रदोष व्रत (कृष्ण)(08 मार्च 2024, शुक्रवार) : भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए प्रदोष व्रत विशेष माना गया है। हर महीने कृष्ण और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत होता है। धार्मिक मान्यता है कि प्रदोष व्रत के दिन विधि पूर्वक पूजा-व्रत करने से साधक को आरोग्य जीवन प्राप्त होता है। साथ ही, महादेव की कृपा सदैव बनी रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, प्रदोष व्रत की पूजा के दौरान भगवान शिव के विशेष मंत्रों का जाप करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
मासिक शिवरात्रि (08 मार्च 2024, शुक्रवार) : हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है। साल में कुल 12 मासिक शिवरात्रि का व्रत पड़ता है। मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत, पूजन के साथ ही शिव जी का अभिषेक करना बहुत ही शुभ रहता है। धार्मिक मान्यता है कि मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से शिवजी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा, भगवान भोलेनाथ की कृपा से कठिन से कठिन कार्यों को भी पूरा किया जा सकता है। मासिक शिवरात्रि भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित है इसलिए इस दिन भगवान शिव के साथ-साथ माता पार्वती की पूजा करने से हर मनोकामना पूरी होती है।
फाल्गुन अमावस्या (10 मार्च 2024, रविवार): फाल्गुन अमावस्या फाल्गुन मास की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन गंगा नदी और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने का बहुत अधिक महत्व होता है। इसके अलावा, इस दिन तर्पण और दान का भी महत्व है। जो लोग इस दिन व्रत रखना चाहते हैं वे व्रत भी रख सकते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति के अच्छे कर्म में वृद्धि होगी जिससे जीवन में शुभता में बढ़ोतरी होगी। फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव के साथ-साथ भगवान विष्णु की पूजा भी करनी चाहिए।
आमलकी एकादशी(20 मार्च 2024, बुधवार) : आमलकी एकादशी के दिन आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है क्योंकि माना जाता है कि इस वृक्ष में देवी-देवताओं का वास होता है। मान्यता है कि जो भक्त आंवले के पेड़ की पूजा करके इस व्रत को रखता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस एकादशी को आमलक्य एकादशी, आंवला एकादशी या रंगभरी एकादशी के नाम से भी कहा जाता है।
होलिका दहन (24 मार्च 2024, रविवार) : होली के त्योहार के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। सनातन धर्म में होलिका दहन का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है। इस पर्व को फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है और इसी चलते हर साल होलिका दहन किया जाता है।
होली (25 मार्च 2024, सोमवार) : हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व है और यह मुख्य रूप से रंगों का त्योहार है। इस त्योहार को बसंत ऋतु के आगमन का स्वागत करने के लिए भी मनाते हैं। यह पर्व भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा व्रत (25 मार्च 2024, सोमवार) : सनातन धर्म के अनुसार, फाल्गुन माह में आने वाली पूर्णिमा तिथि को फाल्गुन पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन भगवान विष्णु, चंद्रदेव के साथ-साथ माता लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है। साथ ही, इस सत्यनारायण की कथा का पाठ करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन दान-पुण्य का विशेष महत्व है और पवित्र नदियों में स्नान भी किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा का व्रत रखने से मनुष्य के दुखों का नाश होता है और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
संकष्टी चतुर्थी (28 मार्च 2024, गुरुवार) : ज्योतिष शास्त्र में चतुर्थी का दिन बेहद शुभ और खास माना जाता है क्योंकि यह भगवान गणेश को समर्पित है। चतुर्थी महीने में दो बार आती हैं। इस दिन जो भक्त भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना सच्ची श्रद्धा के साथ करते हैं उनका जीवन खुशियों से भरा रहता है और उनकी सभी मनोकामना पूरी होती है। साथ ही, उन्हें अपने कार्यों में सफलता मिलती है। सनातन धर्म में देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कई सारे व्रत व उपवास आदि किए जाते हैं लेकिन भगवान गणेश के लिए किए जाने वाला संकष्टी चतुर्थी व्रत सबसे प्रसिद्ध है।
वर्ष 2024 में हिंदू धर्म के सभी पर्वों एवं त्योहारों की सही तिथियां जानने के लिए क्लिक करें: हिंदू कैलेंडर 2024
मार्च 2024 में आने वाले बैंक अवकाशों की सूची
तिथि
दिन
छुट्टियां
राज्य/ केंद्र शासित प्रदेश
05 मार्च 2024
मंगलवार
पंचायती राज दिवस
ओड़ीसा
08 मार्च 2024
शुक्रवार
महाशिवरात्रि
आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, दिल्ली, गोवा, लक्षद्वीप, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, सिक्किम, पांडिचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल को छोड़कर राष्ट्रीय अवकाश
22 मार्च 2024
शुक्रवार
बिहार दिवस
बिहार
23 मार्च 2024
शनिवार
शहीद भगत सिंह की पुण्यतिथि
हरियाणा
25 मार्च 2024
सोमवार
होली
सभी राज्य सिवाय कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मणिपुर, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल
25 मार्च 2024
सोमवार
डोल पूर्णिमा
पश्चिम बंगाल
25 मार्च 2024
सोमवार
मणिपुर का वसंत महोत्सव
मणिपुर
26 मार्च 2024
मंगलवार
मणिपुर का वसंत महोत्सव
मणिपुर
29 मार्च 2024
शुक्रवार
गुड फ्राइडे
सभी राज्य सिवाय हरियाणा और जम्मू कश्मीर
30 मार्च 2024
शनिवार
पवित्र शनिवार
नागालैंड
31 मार्च 2024
रविवार
ईस्टर रविवार
केरल और नागालैंड
मार्च में जन्मे लोगों में पाए जाते हैं ये गुण
किसी भी व्यक्ति का जन्म किस महीने में हुआ है, इसके आधार पर उसकी खूबियों और व्यक्तित्व का पता लगाया जा सकता है। साल का तीसरा महीना यानी मार्च बेहद खास होता है। इस महीने कई लोग अपना जन्मदिन मनाते हैं। जिस प्रकार वैदिक ज्योतिष में नवग्रहों और नक्षत्रों आदि से किसी भी व्यक्ति के भविष्य का पता लगाया जा सकता है, उसी प्रकार हमारे जन्म का महीना हमारे जीवन से जुड़े कई रहस्यों के बारे में बताता है। तो चलिए बात करते हैं मार्च के महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति के गुणों के बारे में।
इस महीने में जन्म लेने वाले व्यक्ति का हृदय बहुत कोमल व नाजुक होता है। ये लोग परोपकारी, आध्यात्मिक पथ चलने वाले व परोपकारी होते हैं। ये समाज के कल्याण के लिए हमेशा आगे रहते हैं और बढ़चढ़कर हिस्सा लेते हैं। यही नहीं ये मिलनसार भी होते हैं और हर किसी की मदद के लिए तैयार रहते हैं। इन्हें किसी का भी दिल दुखाना पसंद नहीं होता है। इनकी मित्रता भी आसानी से हो जाती है और ये लंबे समय तक दोस्ती निभाते हैं ये लोग कभी भी दोस्ती में विफल नहीं होते हैं। ये लोग दिमाग के बहुत तेज होते हैं और अपने हर फैसले बहुत अधिक सोच समझकर लेते हैं। ऐसे लोग दिमाग के इतने शातिर होते हैं कि इन्हें धोखा देना हर किसी के बस में नहीं होता। ये न धोखा जल्दी खाते हैं और न किसी को धोखा देने में विश्वास करते हैं। लोग इनके खिलाफ खूब षड्यंत्र रचते हैं लेकिन ये उन सभी षड्यंत्र को विफल करके आगे बढ़ते हैं। ये ‘लोग क्या कहेंगे’ इस बात की परवाह न करके अपनी मौज में रहते हैं। इन लोगों के बारे में कहा जाता है कि यदि एक बार इनका किसी से भरोसा उठ जाए तो दोबारा उस भरोसे को जीतना मुश्किल होता है।
ये लोग रिश्ता निभाने में माहिर होते हैं और दिल से निभाते हैं। अपने दोस्त व पार्टनर की हर मुश्किल घड़ी पर साथ देते हैं। इनका रिश्ता बहुत टिकाऊ होता है। ये अपनी बातों को स्पष्ट रखते हैं और यही वजह से कि इनके जीवन साथी से इनकी अच्छी बनती है। ये लोग विपरीत परिस्थिति में भी पार्टनर का साथ नहीं छोड़ते हैं और उन्हें हर समस्या से बाहर निकालने में मदद करते हैं। ये जातक अपने साथी के साथ बहुत ईमानदार और रिश्ते निभाने में भी माहिर होते हैं। ये अपने पार्टनर को प्यार और खास महसूस कराने के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और पार्टनर का भी इन्हें मानसिक व भावनात्मक रूप से सहयोग प्राप्त होता है।
मार्च में जन्म लेने वाले लोगों के लिए यह भी कहा जाता है कि ये लोग काफी खुशमिजाज और सकारात्मक सोच वाले होते हैं। यही वजह है कि इनके आसपास रहने वालों लोगों की भी सोच काफी सकारात्मक होती है। ये लोग देखने में भी खूबसूरत होते हैं और आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। साथ ही, लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरते हैं।
इन जातकों की सबसे बड़ी खूबी यह होती है कि ये सामने से आने वाली चुनौतियों को पहले से ही भांप लेते हैं और डटकर उसका सामना करते हैं। मार्च में जन्मे लोग अपने विचारों और दृष्टिकोण में काफी ज्यादा ईमानदार होते हैं। ये मीठा और पॉलिश करके बोलने की बजाय सच बोलना पसंद करते है, भले ही कुछ देर के लिए लोगों को गलत लगे पर बाद में इनकी बात समझ आती है। ये लोग शायद ही कभी अपनी अप्रिय घटनाओं के बारे में सोचकर परेशान होते हैं क्योंकि यह अनिश्चितताओं के बारे में अच्छे से रूबरू होते हैं। इन्हें पहाड़, नदियां और प्राकृतिक सुंदरता आकर्षित करती हैं और इन जगहों पर घूमना भी पसंद करते हैं।
मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली अंक: 3, 7
मार्च में जन्मे लोगों का भाग्यशाली रंग: समुद्र ग्रीन, एक्वा
मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली दिन: गुरुवार, मंगलवार, रविवार
मार्च में जन्मे लोगों के लिए भाग्यशाली रत्न: पीला नीलम (पुखराज), लाल मूंगा
मार्च का धार्मिक महत्व
सनातन धर्म में व्रत एवं त्योहारों के साथ-साथ दिन, तिथि और महीने का भी विशेष महत्व होता है। प्रत्येक शुभ काम को करने से तिथि और माह की जानकारी अवश्य ली जाती है। तो आइए इसी क्रम में जानते हैं साल के तीसरे महीने यानी मार्च के महीने का क्या महत्व है।
हर माह की तरह मार्च का महीना भी तीज त्योहारों से भरा हुआ है। धार्मिक दृष्टि से, मार्च 2024 का आगाज़ फाल्गुन मास के अंतर्गत होगा और इसका अंत चैत्र मास के तहत होगा। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, फाल्गुन मास को साल का अंतिम मास माना गया है। फाल्गुन मास की शुरुआत 25 फरवरी को होगी और यह 25 मार्च को समाप्त होगा। इसके बाद यानी 26 मार्च से चैत्र मास की शुरुआत होगी।
बात पहले फाल्गुन मास की करते हैं तो बता दें हिंदू धर्म में फाल्गुन मास का विशेष महत्व है। इसे फागुन माह भी कहा जाता है। इस महीने में भगवान शिव और श्रीकृष्ण की पूजा का खास विधान है। फाल्गुन मास में पूजा पाठ और दान पुण्य करना बहुत अधिक शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस महीने भगवान शिव का जलाभिषेक करने से व्यक्ति की हर मनोकामना पूरी होती है। यदि शादी विवाह में कोई समस्या आ रही है या किसी कारणवश शादी नहीं हो पा रही है तो वह समस्या भी दूर होती है। इसके अलावा, इस दौरान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से भक्त को अनंत सुखों का आशीर्वाद मिलता है। फाल्गुन मास चंद्र देव की आराधना के लिए भी सबसे उपयुक्त समय होता है क्योंकि शास्त्रों के अनुसार, इसी माह में चंद्रमा का जन्म हुआ था। ऐसे में, इस माह में चंद्र देव की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। फाल्गुन मास इसलिए भी खास है क्योंकि इस माह कई त्योहार जैसे संकष्टी चतुर्थी, मीन संक्रांति, आमलकी एकादशी, महाशिवरात्रि, होली के साथ कई अन्य व्रत और त्योहार पड़ते हैं। इस माह में देवी-देवताओं को अबीर और गुलाल अर्पित करना चाहिए।
फाल्गुन माह में जन्मे जातक का व्यक्तित्व
फाल्गुन माह में जन्म लेने वाले जातकों के व्यक्तित्व की बात करें तो इन जातकों का रंग गोरा होता है और ये देखने में काफी आकर्षक होते हैं। इनकी वाणी काफी मधुर होती है और बोलचाल में अधिक कुशल होते हैं। इन जातकों का मन चंचल हो सकता है। इन्हें घूमना और यात्रा करना पसंद होता है और इन्हें विदेश यात्रा के भी कई मौके मिलते हैं। फाल्गुन के महीने में जन्म लेने वाले लोग विश्वसनीय, उदार और प्रेमी होते हैं। ये परोपकारी होते हैं और समाज सेवा के कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लेते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और इन्हें धन की कभी कमी नहीं होती है। ये अपने लक्ष्य के प्रति बहुत अधिक समर्पित होते हैं और लक्ष्य को पूरा करके ही रहते हैं। ये जातक जीवन में सभी भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त करने में सफल रहते हैं।
चैत्र मास का महत्व
अब बात करते हैं चैत्र माह की तो हिंदू कैलेंडर का सबसे पहले महीना चैत्र महीना होता है और इसी महीने से हिन्दू नववर्ष प्रारम्भ होता है इसलिए इस माह का विशेष महत्व है। इसका नाम चैत्र इसलिए पड़ा क्योंकि इसका सीधा संबंध नक्षत्र से है। चैत्र मास आने पर बसंत ऋतु का अंत होता है और ग्रीष्म ऋतु प्रारम्भ होने लगता है। कहा जाता है कि चैत्र के इस पवित्र व पावन महीने का सम्बन्ध ज्योतिष शास्त्र से भी बहुत गहरा है क्योंकि गृह ,ऋतु ,मास ,तिथि एवं पक्ष आदि कि गणना भी चैत्र प्रतिपदा से ही कि जाती है। बता दें कि मार्च के महीने से ही यानी 26 मार्च 2024 से चैत्र मास की शुरुआत हो रही है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्मा जी ने चैत्र मास की शुक्ल प्रतिपदा से ही संसार की रचना आरंभ की थी। पूजा पाठ व व्रत के हिसाब से चैत्र मास का विशेष महत्व है। चैत्र मास की पूर्णिमा चित्रा नक्षत्र में होती है इसी कारण इस महीने का नाम चैत्र पड़ा है। होली के बाद से चैत्र के महीने की शुरुआत हो जाती है।
मार्च में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर
मार्च 2024 में पड़ने वाले बैंक अवकाशों और व्रत-त्योहारों की सही तिथियों के बारे में आपको विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करने के बाद अब हम आपको इस माह होने वाले ग्रहों के गोचर और लगने वाले ग्रहण आदि से रूबरू करवाएंगे। आपको बता दें कि मार्च 2024 में कुल6 बड़े ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करेंगे जबकि दो ग्रह ऐसे भी होंगे जिनकी चाल एवं स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा। चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि मार्च के महीने में कब-कब कौन सा ग्रह अपनी स्थिति और राशि में बदलाव करने जा रहे हैं।
बुध का मीन राशि में गोचर (07 मार्च 2024) : वैदिक ज्योतिष मेंबुद्धि और वाणी के कारक बुध मार्च के महीने में देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में गोचर कर जाएंगे। बुध देव 07 मार्च 2024 की सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे।
शुक्र का कुंभ राशि में गोचर (07 मार्च 2024) : प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह शनि देव की राशि कुंभ में 07 मार्च 2024की सुबह 10 बजकर 33 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं।
सूर्य का मीन राशि में गोचर (14 मार्च 2024) : ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा सूर्य देव गुरु बृहस्पति के स्वामित्व वाली राशि मीन में 14 मार्च 2024 की दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर गोचर करेंगे।
मंगल का कुंभ राशि में गोचर (15 मार्च 2024) : ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य के कारक ग्रह मंगल 15 मार्च 2024 को शनि महाराज के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में शाम 05 बजकर 42 मिनट पर गोचर करेंगे।
बुध मीन राशि में उदय (15 मार्च 2024) : धन, व्यापार, संवाद, वाणी, करियर आदि के कारक ग्रह बुध जल तत्व की राशि मीन में 15 मार्च 2024 की दोपहर 01 बजकर 07 मिनट पर मीन राशि में उदित होंगे।
शनि कुंभ राशि में उदय (18 मार्च 2024) : न्याय और कर्मफल दाता शनि देव मार्च के महीने में 18 मार्च 2024 की सुबह 07 बजकर 49 मिनट पर अपनी ही राशि कुंभ में उदित होंगे। इनके उदित होने का प्रभाव सभी 12 राशियों पर सकारात्मक व नकारात्मक रूप से दिखाई देगा।
बुध का मेष राशि में गोचर (26 मार्च 2024) : बुद्धि, तर्क और मित्र के कारक ग्रह बुध मंगल के स्वामित्व वाली राशि मेष में 26 मार्च 2024 की दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर गोचर करेंगे।
शुक्र का मीन राशि में गोचर (31 मार्च 2024) : प्रेम और भौतिक सुखों के कारक ग्रह माने जाने वाले शुक्र ग्रह देव गुरु बृहस्पति की राशि मीन में 31 मार्च 2024की शाम 04 बजकर 31 मिनट पर गोचर करने जा रहे हैं।
मार्च 2024 में ग्रहण
बता दें कि मार्च के महीने में एक ग्रहण लग रहा है, वह है चंद्र ग्रहण।
तिथि
दिन तथा दिनांक
चंद्र ग्रहण प्रारंभ समय
चंद्र ग्रहण समाप्त समय
दृश्यता का क्षेत्र
फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष पूर्णिमा
सोमवार, 25 मार्च, 2024
सुबह 10 बजकर 23 मिनट से
दोपहर बाद 03 बजकर 02 बजे तक
आयरलैंड, इंग्लैंड, स्पेन, पुर्तगाल, इटली, जर्मनी, फ्रांस, हॉलैंड, बेल्जियम, दक्षिणी नॉर्वे, स्विटजरलैंड, उत्तरी व दक्षिणी अमेरिका, जापान, रूस का पूर्वी भाग, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया को छोड़कर शेष ऑस्ट्रेलिया-न्यू और अधिकांश अफ्रीका (भारत में दृश्यमान नहीं)
ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें
सभी 12 राशियों के लिए मार्च 2024 का राशिफल
मेष राशि
करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी। आप अपनी नौकरी में तन-मन से मेहनत करेंगे और इसके कारण आपको अच्छे पद की प्राप्ति होगी।
यह महीना पारिवारिक जीवन के लिहाज़ से औसत रहने वाला है। परिवार के सदस्यों के बीच आपसी सामंजस्य बढ़ेगा और प्रेम की भावना विकसित होगी।
प्रेम जीवन की बात करें तो इस महीने एक-दूसरे से कहासुनी होने, लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। बाहर के लोगों का भी आपके रिश्ते में हस्तक्षेप करना आपके के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना आपकी राशि के लोगों के लिए बहुत अनुकूल रहने वाला है। नौकरी व बिज़नेस दोनों में ही आपको धन लाभ होगा।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपके लिए औसत प्रतीत हो रहा है। आपको नींद से जुड़ी कोई समस्या, आंखों में समस्या, पेट के रोग आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।
उपाय: अमावस्या के दिन पितरों के नाम से आटा, दाल, चावल, चीनी, आदि का दान करें।
वृषभ राशि
करियर में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कई बार ऐसी स्थिति जन्म ले सकती है जिससे आपको लगेगा कि आपके आत्मसम्मान को ठेस पहुंची है।
यह महीना पारिवारिक जीवन में तनाव का कारण बन सकता है। परिवार के लोगों का सहयोग आपके साथ रहेगा लेकिन पारिवारिक जीवन में असंतुष्टि और तनाव का माहौल बन सकता है।
इस महीने प्रेम संबंधों में कुछ गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। लेकिन आपको अपने रिश्ते को बचाने पर ध्यान देना होगा। विवाहित जातकों के लिए भी महीने की शुरुआत अनुकूल रहेगी।
आर्थिक जीवन की बात करें तो घर में शुभ कार्यों पर और धर्म संबंधी कार्यों पर खर्च होने के योग बनेंगे। इसके अतिरिक्त अचानक से भी कुछ खर्च उत्पन्न हो सकते हैं जो आपको करने पड़ेंगे।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। यदि आप स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतते हैं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और सेहत से जुड़ी समस्याएं आपको पीड़ित कर सकती हैं।
उपाय: बृहस्पतिवार के दिन चने की दाल का दान करने से लाभ होगा।
मिथुन राशि
करियर के दृष्टिकोण से आपके लिए मार्च का महीना अच्छा रहने वाला है। आपका विश्वास अपने ऊपर और अपने काम पर बढ़ेगा जिससे आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे और नौकरी में आपकी स्थिति अनुकूल रहेगी।
यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए कुछ तनावपूर्ण रह सकता है। हालांकि भाई-बहनों से आपका अच्छा सामंजस्य रहेगा और आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
आप अपने प्रेम जीवन का भरपूर लुत्फ लेंगे। अपने प्रियतम को विवाह के लिए प्रस्ताव भी दे सकते हैं। आपके प्रेम विवाह के योग भी बन सकते हैं और इसके लिए परिवार के लोगों की सहमति भी प्राप्त हो सकती है।
यह महीना शुरुआत में उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। इस महीने आप कुछ ऐसे खर्चे उत्पन्न करेंगे जिनके बारे में आपने ज्यादा सोच विचार नहीं किया होगा। यह खर्चे आपसी सुख के लिए भी हो सकते हैं।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से थोड़ा ध्यान देने वाला होगा। कोई गुप्त समस्याएं आपकी दिनचर्या को प्रभावित कर सकती हैं और आपका शारीरिक स्वास्थ्य पीड़ित हो सकता है।
उपाय: आपको बुधवार के दिन श्री विष्णु सहस्त्रनाम स्तोत्र का नियमित पाठ करना चाहिए।
कर्क राशि
यह मार्च का महीना आपके करियर के क्षेत्र में बहुत महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको अपने करियर में अच्छी सफलता प्राप्त होगी और आप अच्छी नीतियों को छूने की कोशिश में सफल होंगे।
यह महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से अनुकूल रहेगा। इससे पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहेगा। आपस में प्रेम भाव रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा।
यदि प्रेम संबंधों की दृष्टि से देखा जाए तो इस महीने की शुरुआत बहुत अच्छी रहेगी। आपके प्रेम संबंधों को नई ऊर्जा प्रदान करेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को अगले दिशा में बढ़ाने की कोशिश करेंगे और आप जिनसे प्यार करते हैं, उनसे विवाह करना चाहेंगे और इसके लिए काफी प्रयास भी करेंगे।
इस महीने की शुरुआत कमज़ोर रहेगी। आपको अप्रत्याशित व्यय करने होंगे जिनकी आपने कल्पना नहीं की थी। आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक तौर पर बड़ा निर्णय लेने के लिए यह समय अच्छा नहीं है।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। आपको अपनी दिनचर्या, अपने खान-पान और अपने रहन-सहन पर ध्यान देना होगा क्योंकि इन्हीं की वजह से आपको शारीरिक समस्याएं इस महीने परेशान कर सकती हैं।
उपाय: मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जाकर हनुमान चालीसा का पाठ करें और हनुमान जी को चार केले अर्पित करें।
सिंह राशि
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना औसत रहने की संभावना है। मंगल देव आपको कार्यक्षेत्र में खूब मेहनत करने का जज्बा प्रदान करेंगे। इससे आप अपनी नौकरी में बहुत ज्यादा प्रयास करेंगे और खूब मेहनत करेंगे।
यह महीना पारिवारिक जीवन के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने की आशंका है। आपसी सामंजस्य कमज़ोर होने के कारण आपको अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है और इससे परिवार में टकराव की स्थिति बन सकती है।
यदि आपके प्रेम और वैवाहिक जीवन की बात करें तो सर्वप्रथम प्रेम जीवन अनुकूल रहेगा। आप और आपके प्रियतम के बीच प्रेम की भावना के साथ-साथ अपनत्व भी बढ़ेगा और एक-दूसरे पर विश्वास भी बढ़ेगा। आप एक-दूसरे को मान सम्मान देंगे।
आर्थिक दृष्टिकोण से देखें तो यह महीना आपके लिए मिलेजुले परिणाम लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में आपके खर्चे बढ़ेंगे। खर्चों की गति इतनी ज्यादा होगी कि आपके लिए उन्हें संभालना मुश्किल होगा और इसका असर सीधे-सीधे आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। इस दौरान आपके स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। कुछ नई दिनचर्या बनाने के लिए अच्छा समय है। अपने शरीर को समय दें और तंदुरुस्त बने रहने के लिए प्रयास करें।
उपाय: शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं और श्री बजरंग बाण का पाठ करें।
कन्या राशि
आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको अपने कार्य क्षेत्र में उतनी सफलता मिलेगी लेकिन एक बात का ध्यान रखना होगा कि किसी से भी भावावेश में आकर कुछ उल्टा सीधा ना बोलें क्योंकि इससे आपके करियर पर असर पड़ सकता है।
यह महीना पारिवारिक जीवन में कुछ खुशियां लेकर आ सकता है। ससुराल पक्ष से भी अच्छे संबंध रहेंगे और उन लोगों का आपके परिवार के लोगों से भी अच्छा सामंजस्य दिखेगा जिससे आपके परिवार में भी खुशी रहेगी।
यह समय आप और आपके प्रियतम के लिए सबसे ज्यादा रोमांटिक समय होगा। अपने रिश्ते को प्यार से संभालना आपके लिए अच्छा होगा। यदि आप विवाहित हैं तो महीने की शुरुआत अच्छी रहेगी। आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता रहेगी और आप व आपके जीवनसाथी के मध्य सब कुछ अच्छा चलेगा।
आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। व्यवसाय से भी अच्छा लाभ होगा और उससे आप लाभान्वित होंगे। आप यदि नौकरी करते हैं तो अभी आपको कुछ प्रतीक्षा करनी होगी लेकिन आपको बचत योजनाओं का लाभ मिल सकता है।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। इस महीने आपकी पाचन क्षमता थोड़ी कमज़ोर हो सकती है जिससे पेट खराब हो सकता है। इसके अतिरिक्त आपको रक्त से संबंधित कुछ समस्याएं जैसे कि अनियमित रक्तचाप या रक्त की अशुद्धि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
उपाय: दक्षिण दिशा की ओर मुख करके अपने पूर्वजों को याद कर उन्हें प्रणाम करना चाहिए।
करियर के दृष्टिकोण से यह महीना अनुकूल रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में सबसे अलग प्रतिभा के कारण जाने जाएंगे।
यह महीना पारिवारिक दृष्टिकोण से अच्छा रहेगा। आप कोई नई गाड़ी आ सकती है या नई संपत्ति खरीदी जा सकती है, जो परिवार में खुशियों को लेकर आएगी। ऐसे में, घर में कोई फंक्शन भी हो सकता है जिससे परिवार में लोगों का आना-जाना भी होगा और परिवार के लोग आपसी प्रेम भाव से मिलजुल कर रहेंगे।
प्रेम संबंधों की बात की जाए तो महीने की शुरुआत कुछ कमज़ोर रहेगी। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया होगा। आपका प्रेम बढ़ेगा, रोमांस भी होगा और एक-दूसरे के साथ कहीं घूमने भी जा सकते हैं।
आर्थिक दृष्टिकोण से भी महीने की शुरुआत बहुत बढ़िया रहेगी। इससे एक से अधिक माध्यमों से आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। शेयर बाजार में निवेश के द्वारा भी आप अच्छा धन लाभ प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि विशेषज्ञों की सलाह लेकर ही आगे बढ़ना बेहतर होगा।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमज़ोर रह सकता है। आपको गैस, एसिडिटी, अपच और पेट संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। कुछ लोगों को आंखों में दर्द की समस्या परेशान कर सकती है।
उपाय: आपको शुक्रवार के दिन छोटी कन्याओं के चरण छूकर उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
वृश्चिक राशि
करियर के दृष्टिकोण से देखें तो कुछ चुनौतियां आपका इंतजार कर रही हैं। कार्यक्षेत्र में आपको अपना दबदबा बनाने के लिए अपने काम की गति को बढ़ाना होगा।
यह महीना पारिवारिक जीवन में कहासुनी को दिखाता है। आप और आपके परिजनों के मध्य तनाव बढ़ सकता है। माताजी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है इसलिए उनके स्वास्थ्य का बराबर ध्यान रखें।
यदि आपके प्रेम संबंध की बात करें आप अपने प्रेम संबंधों में किसी की भी परवाह न करने वाला बनाएंगे। आप अपने प्यार में खुश रहेंगे और अपने प्रियतम को खुश रखने के लिए हर काम करेंगे और आपके परिवार के बीच की दूरियां कम होंगी।
इस महीने शुरुआत में आपकी आर्थिक स्थिति बढ़िया रहेगी। आपको एक से अधिक स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। आपने जितनी उम्मीद नहीं की थी, उससे ज्यादा धन आपको इस समय में प्राप्त हो सकता है।
स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से काफी हद तक अनुकूल रहने की संभावना है। आपकी जीवन ऊर्जा बढ़ेगी। आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास होगा जिससे आप हल्की बीमारियों की चपेट से बाहर आ जाएंगे और कोई बीमारी आपको परेशान नहीं करेगी।
उपाय: एक अच्छी गुणवत्ता वाला मूंगा रत्न तांबे की अंगूठी में जड़वा कर अनामिका उंगली में मंगलवार के दिन धारण करें।
धनु राशि
करियर के दृष्टिकोण से देखें तो आपके साथ काम करने वाले सहकर्मियों से आपका व्यवहार बहुत महत्वपूर्ण रहेगा क्योंकि उनसे अगर आपकी कहासुनी होती है तो वे आपके विरुद्ध काम कर सकते हैं और कार्यक्षेत्र में आपके लिए मुसीबत बन सकते हैं।
यह महीना पारिवारिक रूप से कुछ चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आप अपने काम में बहुत ज्यादा व्यस्त रहेंगे इसलिए परिवार को समय कम दे पाएंगे। आप की यह उपेक्षा और बेरुखी परिवार के लोगों को परेशानी में डाल सकती है।
इस महीने आपको अपने प्रेम को सही दिशा में आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा और मान्यताओं के साथ आगे बढ़ने में आपको सफलता मिलेगी। आपकी बातों से यह साफ झलकेगा लेकिन अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखें क्योंकि इससे बात बनने की जगह बिगड़ भी सकती है।
आर्थिक दृष्टिकोण से यह महीना अच्छा साबित होगा। आप कोई प्रॉपर्टी खरीदने में निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है। किसी भी संपत्ति में निवेश करने से पहले उसके कानूनी पक्ष का विचार अवश्य करें।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से ठीक-ठाक रहेगा। आपकी जीवन ऊर्जा बढ़ेगी और आपका पराक्रम बढ़ेगा। आप चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। मानसिक और शारीरिक रूप से तंदुरुस्त बनेंगे।
उपाय: आपको रविवार के दिन गौ माता को गेहूं का सूखा आटा खिलाना चाहिए।
मकर राशि
करियर के दृष्टिकोण से देखें तो कार्यक्षेत्र में आप का दबदबा बना रहेगा। आप अपने काम को पूरी मेहनत के साथ करेंगे। इससे कार्यक्षेत्र में आपको प्रशंसा मिलेगी। आपका प्रदर्शन सराहनीय रहेगा।
आपसी सामंजस्य बेहतर बनेगा लेकिन आपके द्वितीय भाव में सूर्य, शनि और बुध के होने से आपसी वाद-विवाद हो सकता है। जुबानी जंग परिवार के कुटुंब के लोगों के बीच हो सकती है जो परेशानी का कारण बन सकती है।
महीने की शुरुआत बहुत ही रोमांटिक अंदाज में होगी। आप अपने मन की गहराइयों से अपने प्रियतम को प्यार करेंगे और यह उन्हें बहुत भली-भांति समझ में आएगा। आपके बीच का सामंजस्य बहुत बढ़िया रहेगा और ऐसे में, नजदीकियां बढ़ेंगी, दूरियों में कमी आएगी।
महीने की शुरुआत में आपके लिए आर्थिक लाभ के योग बनाएंगे। आपको धन संचय करने में सफलता मिलेगी। आपका बैंक बैलेंस बढ़ेगा और आर्थिक रूप से आप मजबूत बनेंगे।
यह महीना स्वास्थ्य के मोर्चे पर औसत रहेगा। आपको आंख, दांत, बालों से संबंधित कोई समस्या परेशान कर सकती है। अपनी त्वचा का ध्यान रखें और ज्यादा धूप में बाहर न निकलें। इससे चेहरे पर सनबर्न भी हो सकता है।
उपाय: मंगलवार के दिन किसी मंदिर में तिकोनी ध्वजा लगाएं।
क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब
कुंभ राशि
करियर के दृष्टिकोण से महीने की शुरुआत में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। काम के सिलसिले में लंबी यात्राएं करने से आपको लाभ होगा। आप काफी व्यस्त भी रहेंगे।
यह महीना पारिवारिक रूप से औसत रहेगा। आप अपनी बातों से दूसरे को प्रभावित करने का प्रयास करेंगे। हालांकि इससे कई बार समस्या सुलझ भी जाएगी लेकिन बाद में बिगड़ भी सकती है। अपनी इस आदत पर ध्यान दें।
आप अपने प्रेम संबंधों को खुलकर स्वीकार करेंगे और उन पर बेबाकी से बातचीत करेंगे। आप निडर रहेंगे और अपने प्रेम जीवन को लेकर बहुत ज्यादा मजबूत महसूस करेंगे। आप जिन से प्यार करते हैं, उनसे अपने दिल के विचार स्पष्ट रूप से कहेंगे।
आपके खर्च बहुत ज्यादा हो सकते हैं। आप दिल खोल कर अपनी खुशी से खर्च करेंगे और दोनों हाथों से धन लुटाएंगे। इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। आपको विदेश जाने में भी सफलता मिल सकती है इसलिए विदेश यात्रा पर भी अच्छा धन खर्च हो सकता है।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से शुरुआत में कुछ कमज़ोर रह सकता है। आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है। आपको तेज बुखार, सिर दर्द या बदन दर्द या जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है।
उपाय: रात को सोते समय अपने सिर के पास तांबे के लोटे में थोड़ा जल रखें और सुबह उठकर उसे किसी लाल फूल वाले पौधे में चढ़ा दें।
मीन राशि
करियर के दृष्टिकोण से देखने पर यह महीना अनुकूल रहने की संभावना है। आपको करियर में ज्यादा परेशानियां नहीं देखने को मिलेंगी। कार्यक्षेत्र में आपका महत्व बना रहेगा और आप अपने अनुभव और अपनी मेहनत पर भरोसा रखते हुए अपना काम करेंगे।
यह महीना पारिवारिक जीवन के लिए औसत रहने वाला है। महीने की शुरुआत में कुछ समस्याएं सामने आएंगी। उनके कारण परिवार में झगड़े की नौबत भी आ सकती है।
रिश्ते में प्रेम के प्रति विशेष आकर्षण बढ़ाएंगे। आप अपने प्रियतम के दिल के करीब रहेंगे और आप दोनों के बीच अच्छा आकर्षण रहेगा। इससे भरपूर रोमांस के योग बनेंगे। आप एक-दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करेंगे।
आर्थिक लिहाज से यह महीना आपके लिए शानदार रहेगा। आप जो भी मेहनत करेंगे, उससे आपको अच्छी आमदनी प्राप्त होगी। नौकरी में भी अच्छी ही उन्नति प्राप्त होने के योग बनेंगे।
यह महीना स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कमज़ोर रहने की संभावना है। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है और आपको स्वास्थ्य समस्याओं पर खर्च भी करना पड़ सकता है। अपने स्वास्थ्य को ठीक बनाए रखने के लिए लगातार अपनी स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देते रहें।
उपाय: प्रतिदिन श्री बजरंग बाण जी का पाठ करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।