इस साल इन राशियों को मिलेगा उत्तम स्वास्थ्य का वरदान- आपकी राशि है इसमें शामिल?

बड़े बुजुर्गों ने सही ही कहा था कि स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होती है। हालांकि यह बात हमें समझने में काफी लंबा समय लग गया। कहना गलत नहीं होगा कि कोरोना के आने के बाद से लोगों ने अपने स्वास्थ्य को ज्यादा गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। अब हल्की सी छींक भी आती है तो लोग चिंतित हो उठते हैं कि आखिर उसके पीछे क्या वजह होगी? इसका तुरंत इलाज करते हैं और अपने आप को फिट और फाइन रखने की हर मुमकिन कोशिश करते रहते हैं। 

इसके अलावा बहुत से ऐसे लोग भी हैं जो नए साल या नए महीने के शुरू होने से पूर्व ही यह जानने की जिज्ञासा भी रखते हैं कि आने वाले समय में उनका स्वास्थ्य कैसा रहने वाला है। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप एकदम सही जगह पर आए हैं क्योंकि एस्ट्रोसेज के इस खास ब्लॉग में आज हम इसी विषय पर बात करेंगे और जानेंगे कि वर्ष 2024 में आपका स्वास्थ्य क्या आपके पक्ष में रहने वाला है या आपको कुछ चुनौती उठानी पड़ेगी?

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने स्वास्थ्य से जुड़ी हर जानकारी

स्वास्थ्य और ग्रहों का संबंध

वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का हमारे स्वास्थ्य से सीधा रिश्ता बताया गया है। उदाहरण के तौर पर बात करें तो सूर्य ग्रह आयु, सिर, हृदय, प्राण, शक्ति, रक्त और पित्त को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर कुंडली में सूर्य ग्रह मजबूत होता है तो व्यक्ति का शरीर स्वस्थ होता है। वहीं सूर्य के कमजोर होने पर व्यक्ति को दिल, आंख, पित्त, आदि से संबन्धित परेशानियां हो सकती हैं। चंद्रमा की बात करें तो चंद्रमा नेत्र, फेफड़े, मन, मस्तिष्क, उदर, मूत्राशय, रक्त, रस, धातु आदि को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर चंद्रमा मजबूत स्थिति में ना हो तो व्यक्ति के जीवन में कफ से संबंधित दिक्कतें, मूत्र विकार, मुख के रोग, नाक से संबंधित परेशानियां या मानसिक रोग होने की भी संभावना बनी रहती है। 

मंगल ग्रह की बात करें तो यह व्यक्ति के कान, कपाल, मज्जा, शारीरिक शक्ति, दाह, पित्त आदि को प्रभावित करता है। ऐसे में अगर मंगल मजबूत हो तो इससे व्यक्ति की हड्डियां मजबूत बनी रहती हैं अन्यथा व्यक्ति को इन क्षेत्रों से संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती है। गुरु ग्रह की बात करें तो गुरु ग्रह चर्बी, उदर, रक्त धमनी, त्रिदोष आदि को प्रभावित करता है ऐसे में अगर गुरु मजबूत हो तो शरीर स्वस्थ रहता है वरना इन क्षेत्रों से संबंधित परेशानियां व्यक्ति को उठानी पड़ सकती है। 

शुक्र ग्रह की बात करें तो यह जननेंद्रिय, शुक्राणु, नेत्र आदि को प्रभावित करता है। अगर यह ग्रह मजबूत हो तो व्यक्ति को लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है अन्यथा उसे परेशानी उठाने पड़ सकती है। शनि की बात करें तो स्वास्थ्य के लिए शनि ग्रह को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। यह व्यक्ति की हड्डियों के जोड़, पैर, घुटने, वात संस्थान, स्नायु संस्थान, मजा आदि को प्रभावित करते हैं। ऐसे में शनि का कुंडली में मजबूत होना बेहद आवश्यक होता है तभी व्यक्ति खुलकर अपने स्वास्थ्य का आनंद ले सकता है।

इसके अलावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वर्ष 2024 शनि का ही साल है। ऐसे में स्वास्थ्य को बनाने या बिगाड़ने के लिए आपको सीधे तौर पर शनि पर आश्रित रहना होगा। आप चाहें तो इस साल अपने स्वास्थ्य को उत्तम बना सकते हैं और लापरवाही करके आप अपने स्वास्थ्य को खराब भी कर सकते हैं। आइये अब आगे बढ़ते हैं और जान लेते हैं सभी 12 राशियों के लिए स्वास्थ्य राशिफल 2024 क्या भविष्यवाणी लेकर आया है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों को इस वर्ष मिश्रित परिणाम प्राप्त होंगे। जहां एक तरफ गुरु महाराज आपको स्वास्थ्य परेशानियों से बचाएंगे वहीं राहु और केतु 12वें और छठे भाव में स्थित होकर आपको परेशान भी कर सकते हैं। ऐसे में जरूरत पड़ने पर तुरंत डॉक्टरी परामर्श लें।

सितंबर का महीना स्वास्थ्य के लिहाज से आपके लिए सबसे अनुकूल संकेत दे रहा है वहीं अक्टूबर और नवंबर में आपको आंखों और पेट से संबंधित परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए साल 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं रहेगा। पंचम भाव में केतु, 12वें भाव में बृहस्पति, अष्टम भाव में सूर्य और मंगल अनुकूल संकेत नहीं दे रहे हैं। इस दौरान आपको तमाम स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां उठानी पड़ सकती है।

हालांकि साल के मध्य भाग में आपको स्वास्थ्य में सुधार प्राप्त होगा लेकिन अक्टूबर के महीने में दोबारा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दस्तक दे सकती हैं। ऐसे में अपने स्वास्थ्य का उत्तम ध्यान रखें और जरूरत पड़ने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों को वर्ष 2024 में स्वास्थ्य के लिहाज से प्रतिकूल परिणाम प्राप्त होने की आशंका है। शुक्र और बुध छठे भाव में, सूर्य और मंगल सप्तम भाव में स्थित रहेंगे जिससे आपको कई तरह की परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं। इस साल अपनी बुरी आदतों को त्याग कर आप अपनी सेहत को उत्तम बना सकते हैं।

मई और अगस्त का महीना सेहत के लिहाज से अनुकूल साबित होगा वहीं अक्टूबर नवंबर में आपको कुछ परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं।

कर्क राशि 

कर्क राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य के संदर्भ में साल 2024 बहुत ज्यादा खास नहीं रहेगा। आपको सिरदर्द और बुखार जैसी दिक्कतें समय-समय पर होती रहेगी। शनिदेव आपके अष्टम भाव में वर्ष पर्यंत्र मौजूद रहेंगे जिससे आपको कोई बड़ी स्वास्थ्य संबंधी परेशानी तो नहीं होगी हालांकि छोटी बीमारियों को नजर अंदाज न करें।

12 जुलाई के बाद का समय स्वास्थ्य के लिए अनुकूल संकेत दे रहा है। साथ ही नवंबर और दिसंबर के महीने भी आपके लिए अनुकूल साबित हो सकते हैं। सलाह दी जाती है कि अपना और अपने घर में मौजूद बड़े बुजुर्गों की सेहत का विशेष ख्याल रखें। अन्यथा यह साल आपके लिए परेशानी की वजह बन सकता है।

सिंह राशि 

वर्ष 2024 की शुरुआत स्वास्थ्य के लिहाज से ज्यादा अनुकूल नहीं नजर आ रही है। इस साल पंचम भाव में सूर्य और मंगल, सप्तम भाव में शनि और राहु, अष्टम भाव में मौजूद होकर आपको स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की तरफ इशारा कर रहे हैं। आपको बुखार, पेट दर्द और सिर दर्द की परेशानी इस साल उठानी पड़ सकती है।

साल के पूर्वार्ध में यह समस्याएं बढ़ भी सकती हैं। ऐसे में सावधान रहें। 

कन्या राशि 

कन्या राशि के जातकों को वर्ष 2024 में स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। इस पूरे साल राहु सप्तम भाव में, केतु आपकी राशि में रहेंगे जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है। अपने जीवन में अनुशासन लाएँ और सेहत पर ध्यान रखें।

इस साल आपको गुप्त रोग परेशान कर सकते हैं। हालांकि साल का उत्तरार्ध आपको समस्याओं से राहत अवश्य दिलाएगा।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि 

तुला राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 औसत रहने वाला है। इस साल आपको रक्त और आंखों से जुड़ी परेशानियाँ दिक्कत में डाल सकती हैं।

वर्ष के पूर्वार्थ में आपको स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधान रहना होगा। हालांकि यहां राहत यह है कि परेशानियां जितनी रफ्तार से आपके जीवन में आएंगी उससे दोगुनी रफ्तार से वापस भी चली जाएंगी।

वृश्चिक राशि 

वृश्चिक राशि के जातकों को साल की शुरुआत में अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष सावधानी बरतनी की सलाह दी जा रही है। इस साल आपको पेट और पाचन से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं।

फरवरी से मार्च के बीच आपको परेशानियों से थोड़ी राहत मिलेगी। हालांकि जून, जुलाई, अगस्त, अक्टूबर के दौरान आपको स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कत में डाल सकती हैं।

धनु राशि 

धनु राशि के लिए वर्ष 2024 स्वास्थ्य के संदर्भ में औसत रहेगा। आप किसी तरह के संक्रमण में आ सकते हैं ऐसे में अपना ध्यान रखें। साथ ही इस साल विशेष रूप से धूम्रपान से दूरी बनाकर रखें।

मई के महीने में आपको स्वास्थ्य के संदर्भ में उतार-चढ़ाव के दौर से गुजरना पड़ सकता है।

मकर राशि 

मकर राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 काफी अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी सभी शारीरिक चुनौतियों से उबरेंगे और खुलकर अपने उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे।

जून से नवंबर के दौरान आपको अपने खान-पान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। अन्यथा इस दौरान आपका स्वास्थ्य आपको परेशान भी कर सकता है।

कुंभ राशि 

कुंभ राशि के जातकों के लिए स्वास्थ्य अनुकूल रहने वाला है। इस साल शनि देव कुंभ राशि में ही स्थित होकर आपको उत्तम स्वास्थ्य का वरदान देंगे। आप अगर अनुशासित तरीके से जीवन भी जीते हैं तो आपका स्वास्थ्य और भी अधिक उत्तम बन सकता है।

हालांकि राहु केतु की स्थिति थोड़े प्रतिकूल संकेत दे रही है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि 

मीन राशि के जातकों के लिए वर्ष 2024 स्वास्थ्य के लिहाज से उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। राहु आपकी राशि में साल भर रहने वाले हैं, केतु सप्तम भाव में रहेंगे जिसे स्वास्थ्य के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं माना जा रहा है। शनि देव भी आपको इस साल आंख से संबंधित दिक्कतें, पैरों में दर्द, एड़ी में दर्द, चोट, मोच आदि दिक्कतें दे सकते हैं।

अप्रैल के दौरान स्वास्थ्य के प्रति ज्यादा सावधानी बरतनी की सलाह आपको दी जा रहे हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

ग्रहण में तुलसी के अलावा ये चीज़ें भी मानी जाती है पवित्र; जानें कैसे करें इनका इस्तेमाल

ज्योतिषि में ग्रहण का विशेष महत्व बताया गया है। सनातन धर्म के अनुसार, ग्रहण की घटना के पीछे राहु-केतू और सूर्य-चंद्रमा की शत्रुता की कहानी बताई जाती है। साल 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को लगने जा रहा है। इसके 15 दिन बात ही चैत्र अमावस्या पर साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा। ज्योतिषियों की मानें तो पृथ्वी और चंद्रमा के मध्य सूर्य के आ जाने से चंद्र ग्रहण लगता है। इस समय पृथ्वी पर राहु का प्रकोप बढ़ जाता है और इसका अशुभ प्रभाव हर जगह देखने को मिलता है। आमतौर पर लोग ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। साल में लगभग 4 ग्रह लगते हैं, जिनमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण होता है। 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

चंद्र ग्रहण से 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है। सनातन धर्म में इस दौरान कई नियमों का पालन करने की परंपरा है, ताकि ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचा जा सके। इन्हीं में से एक कार्य जो अक्सर सभी घरों में किया जाता है, वे है खाने-पीने के सामान में तुलसी के पत्तों का इस्तेमाल करना ताकि ग्रहण के अशुभ प्रभाव इन चीजों पर न पड़ सकें। लेकिन क्या आप जानते हैं तुलसी के अलावा भी ऐसी कई चीज़ें है, जिसका इस्तेमाल ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किया जा सकता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं इस बारे में।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुलसी के अलावा ग्रहण में इन चीज़ों का भी कर सकते हैं इस्तेमाल

ग्रहण में दूर्वा घास

ग्रहण के दौरान दूर्वा घास का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। ये एक प्रकार की घास होती है। सनातन धर्म में लोग पूजा- पाठ और शुभ कार्यों में दूर्वा का इस्तेमाल करते हैं। दूर्वा घास को ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना गया है इसलिए दूर्वा को ग्रहण लगने से पहले खाने और पानी वाले सामान में रख दिया जाता है। इतना ही नहीं, मंदिर में भी प्रतिमा को सुरक्षित रखने के लिए दूर्वा को रखा जाता है। चंद्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण के दौरान पूरे वातावरण में हानिकारक और नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है इसलिए इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए हर खाने और पीने वाले सामान में दूर्वा घास रखना शुभ माना जाता है। ग्रहण के बाद दूर्वा घास के रखे बिना कोई भी भोजन को दूषित माना जाता है और मान्यता है कि इसका अशुभ प्रभाव व्यक्ति के स्वास्थ्य पर भी देखने को मिलता है।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

तिल का करें इस्तेमाल

ज्योतिष के अनुसार, जब ग्रहण लगने वाला रहता है तब कई अशुभ शक्तियां जाग जाती है इसलिए इनके दुष्प्रभावों से बचने के लिए ग्रहण के समय लोग दान-पुण्य करने में विश्वास रखते हैं। माना जाता है कि ऐसा करने से शांति बनी रहती है। ज्योतिष के अनुसार, सूर्यग्रहण के दौरान राहु केतु की शांति के लिए ग्रहण पूर्व तिल, तेल, कोयला, काले वस्त्र दान के लिए रख लें और ग्रहण समाप्त होने पर स्नान पूजा के बाद किसी जरूरतमंद को दान कर दें। तिल का दान बबुत अधिक शुभ माना गया है, इससे राहु-केतु शांत रहते हैं और व्यक्ति को अनावश्यक कष्टों से मुक्ति मिलती है। साथ ही, हर प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति मिलती है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

गंगाजल का करें प्रयोग

सनातन धर्म में गंगाजल को सबसे ज्यादा पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है इसलिए ग्रहण के दौरान गंगाजल का प्रयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में ग्रहण के बाद गंगाजल डालकर स्नान करने से ग्रहण के दुष्प्रभाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। शारीरिक और मानसिक शुद्धि के लिए ग्रहण के बाद स्नान करना बहुत जरूरी बताया गया है। साथ ही, लोग गंगाजल से भी घर भी शुद्ध करते हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक राशिफल मार्च 2024: इस महीने वृश्चिक राशि वालों का कैसा रहेगा करियर?

वृश्चिक मासिक राशिफल मार्च 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है वृश्चिक राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकें। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि वृश्चिक राशि के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 14 मार्च तक कुम्भ राशि में रहेंगे, इसके बाद वह मीन राशि में चले जाएंगे। सूर्य के दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं हैं लेकिन दोनों में तुलना करें तो 14 मार्च के बाद वाली स्थिति कुछ बेहतर कही जा सकती है। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में 15 मार्च के पहले मंगल अनुकूल तो वहीं बाद में कमजोर परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे। इसका मतलब है कि इस समय बुध आपको अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक वह मीन राशि में रहेंगे यानी कि इस अवधि में बुध आपको कमजोर परिणाम दे सकते हैं।

26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपको अनुकूल परिणाम देना शुरू करेंगे। बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे। शुक्र के यह दोनों ही गोचर सामान्य तौर पर अनुकूल कहे जाएंगे।

शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से अनुकूलता की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में राहु से अनुकूल प्रभाव मिलने की उम्मीद कम ही है जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यानी कि केतु आपको अच्छी अनुकूलता दे सकते हैं।

आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात वृश्चिक लग्न या वृश्चिक राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल मार्च 2024: वृश्चिक राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों का करियर

वृश्चिक वालों के लिए कार्यक्षेत्र के मामले में मार्च का महीना कुछ हद तक कठिनाई भरा रह सकता है। हालांकि, दशम भाव पर बृहस्पति की दृष्टि के चलते यदि आप सुव्यवस्थित और योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगे तो व्यवधान के बाद भी आपके काम बन जाने चाहिए क्योंकि इस महीने आपके दशम भाव के स्वामी सूर्य की स्थिति बहुत मजबूत नहीं रहेगी। अतः कुछ कठिनाइयां तो रहेंगी लेकिन बृहस्पति की कृपा से देर-सवेर आपके काम बन जाएंगे।

व्यापार में किसी भी प्रकार का बड़ा जोखिम उठाने से बचें। आपके लिए व्यापारिक यात्राओं से लाभ के योग बन रहे हैं। वहीं महीने के पहले पक्ष में आप यात्राएं इत्यादि कर सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के लिए भी 15 मार्च से पहले का समय अनुकूल कहा जाएगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी बुध महीने की शुरुआत से लेकर 7 मार्च तक अच्छी स्थिति में है। वहीं 7 मार्च से 26 मार्च तक बुध ग्रह पंचम भाव में होकर लाभ भाव को देखेंगे, यह अनुकूल बात है लेकिन ऐसी स्थिति में बुध नीच का रहेगा। अतः पूर्ण रूप से अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकता है। फिर भी औसत या औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम आपको मिल सकते हैं।

धन भाव के स्वामी बृहस्पति की स्थिति भी औसत कहीं जा सकती है। अतः आप कोशिश करके बचत भी कर पाएंगे। कहने का तात्पर्य है कि सामान्य तौर पर कमाई के मामले में महीना औसत से थोड़ा सा बेहतर है लेकिन बचत के मामले में औसत परिणाम दे सकता है। इस महीने आर्थिक मामलों में किसी भी प्रकार का जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा। 

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर 15 मार्च तक आपका लग्न या राशि स्वामी काफी अच्छी स्थिति में है। अतः इस अवधि में सामान्य तौर पर स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा लेकिन 15 मार्च के बाद मंगल चतुर्थ भाव में शनि के साथ युति में रहेंगे जो स्वास्थ्य के लिहाज़ से कमजोर कहा जाएगा। खासकर ऐसे लोग जिन्हें सीने या हृदय से संबंधित कोई तकलीफ पहले से है, उन्हें इस अवधि में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। रक्तचाप इत्यादि की जांच समय-समय पर करवाते रहना चाहिए। यानी कि मार्च के महीने में स्वास्थ्य के मामले में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। महीने का पहला हिस्सा काफी अच्छा तो वहीं दूसरा हिस्सा कमजोर रह सकता है। 

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों की शिक्षा

शिक्षा के मामले में मार्च का महीना आपको औसत या औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी शनि महीने में अधिकांश समय अस्त रहेगा, जो उच्च शिक्षा में उच्चाटन का काम कर सकता है। अर्थात पढ़ाई में मन कम लग सकता है लेकिन प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कोई बड़ी दिक्कत नहीं होगी। उस पर भी 7 मार्च से 26 मार्च के बीच बुध का गोचर औसत परिणाम देगा। फलस्वरुप प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत करने की जरूरत होगी। कहने का तात्पर्य है कि शिक्षा के मामले में महीना औसत से बेहतर रहेगा यानी काफी हद तक अनुकूल रहने वाला है। बस जरूरत रहेगी तो समर्पण के साथ मेहनत करने की। हो सकता है कि कभी कभार आप अपने विषय पर आसानी से फोकस न कर पाएं लेकिन लगातार कोशिश करते रहने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

प्रेम संबंध के मामले में यह महीना सामान्य तौर पर अनुकूल परिणाम दे सकता है। हालांकि, पंचम भाव में राहु केतु का प्रभाव लगातार बना हुआ है लेकिन अगर तुलना करें तो पिछले महीने की तुलना में यह महीना लव लाइफ में और भी अच्छे परिणाम दे सकता है। इस महीने आपके पंचम भाव के स्वामी बृहस्पति शुक्र के नक्षत्र में रहेंगे जो लव लाइफ में अनुकूल प्रभाव देने का काम करेंगे। वहीं दाम्पत्य जीवन पर शुक्र ग्रह का अनुकूल प्रभाव देखने को मिलेगा। अर्थात इस महीने लव लाइफ के लिए भी समय अच्‍छा है। वहीं यदि आप विवाहित हैं तो दांपत्य जीवन का आनंद ले सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामलों में इस महीने आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। किसी बड़ी समस्या के योग नहीं हैं। आपके दूसरे भाव का स्वामी भले ही छठे भाव में है लेकिन इस महीने वह शुक्र के प्रभाव में रहेगा। फलस्वरुप घर परिवार में सब कुछ संतुलित बना रहेगा। गृहस्थ मामले की बात की जाए, तो इस मामले में महीना थोड़ा-सा कमजोर रह सकता है। महीने की शुरुआत में चतुर्थ भाव में सूर्य शनि की युति, गृहस्थ जीवन में कुछ परेशानियां दे सकती है। तो वहीं महीने के दूसरे हिस्से में शनि मंगल की युति घरेलू मामले में कुछ समस्‍याएं खड़ी कर सकती है। अर्थात पारिवारिक जीवन में इस महीने आप काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। तो वहीं गृहस्थ जीवन में परिणाम थोड़े से कमजोर रह सकते हैं। 

मार्च 2024 में वृश्चिक राशि वालों के लिए उपाय

  • गाय को देसी घी से बना हुआ पराठा खिलाएं।
  • किसी पूर्वज के निमित्त नीम का एक पौधा रोपित करें।
  • जरूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्‍य के अनुसार भोजन करवाएं।

हम उम्मीद करते हैं कि मार्च महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मीन राशि में उदय होंगे बुध, इन राशियों का बढ़ेगा मान-सम्‍मान और खूब कमाएंगे पैसा

बुध का मीन राशि में उदय: 15 मार्च, 2024 को प्रात: 01 बजकर 07 मिनट पर यानी 14 मार्च, 2024 की अर्ध रात्रि को बुध ग्रह मीन राशि में उदय होंगे। बुध के मीन राशि में उदय होने से सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिन्‍हें बुध के उदय होने से अपने भाग्‍य का साथ मिलेगा।

08 फरवरी, 2024 को बुध अस्‍त हुए थे और अब 15 मार्च, 2024 को उदित हो रहे हैं। अस्‍त अवस्‍था में होने पर बुध का प्रभाव कम हो जाता है लेकिन कुछ विशेष स्थितियों में उदय होने पर इनका प्रभाव बढ़ जाता है। इस ब्‍लॉग में आगे बताया गया है कि मीन राशि में उदय होने पर किन तीन राशियों की किस्‍मत चमकने वाली है लेकिन उससे पहले जान लीजिए कि मीन राशि में बुध के होने पर किस तरह के प्रभाव मिलते हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके   

मीन राशि में बुध का प्रभाव

मीन राशि में बुध के होने पर व्‍यक्‍ति अच्‍छे आचरण वाला बनता है। ये लोग गुणवान और भाग्‍यशाली होते हैं लेकिन ज्‍यादातर गरीबी में अपना जीवन व्‍यतीत करते हैं। इन लोगों के विदेश में जाकर बसने की संभावना अधिक होती है। इसके साथ ही इन्‍हें उत्‍तम चरित्र की पत्‍नी मिलती है। इन जातकों को शास्‍त्रों का भी ज्ञान होता है।

तीन राशियों पर कैसा होगा प्रभाव

15 मार्च को बुध के मीन राशि में उदय होने पर कुछ राशियों के जातकों के जीवन की सभी समस्‍याएं दूर हो जाएंगी और इन्‍हें अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त होगी। इनका समाज में मान-सम्‍मान बढ़ेगा और इनकी आर्थिक स्थिति भी मज़बूत होगी। इसके साथ ही इन्‍हें धन लाभ होने की भी संभावना है। ऐसा कहा जा सकता है कि मीन राशि में बुध के उदय होने से इन जातकों के जीवन में बहार आ सकती है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तो चलिए अब जानते हैं कि मीन राशि में उदय होने पर बुध से किन तीन राशियों को शानदार परिणाम मिलने के संकेत हैं।

इन राशियों को मिलेगा फायदा

वृषभ राशि

वृषभ राशि के एकादश भाव में बुध उदय हो रहे हैं। आपको इस समय अपार धन लाभ होने की संभावना है। इसके साथ ही आपकी आमदनी में भी बढ़ोत्तरी होगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में मज़़बूती आएगी। यदि आप अपना नया व्‍यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो यह समय इसके लिए बहुत अच्‍छा रहेगा। आपको नए दोस्‍त बनाने का मौका मिलेगा। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा में इज़ाफा होगा और लोग आपका सम्‍मान करेंगे। आयात-निर्यात का व्‍यापार करने वाले लोगों के लिए भी अच्‍छा समय है। इनके व्‍यापार में बढ़ोत्तरी होगी। इस समय शेयर मार्केट से आप अच्‍छा पैसा कमा सकते हैं इसलिए बुध के उदय होने पर आप शेयर मार्केट में अपनी किस्‍मत आज़मा सकते हैं। आप आर्थिक रूप से संपन्‍न बनेंगे और नया व्‍यापार शुरू करने पर भी आपको मुनाफा होगा।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

इस राशि के दसवें भाव में बुध उदय हो रहे हैं। आपको अचानक से धन लाभ हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करने पर आपको पदोन्‍नति मिल सकती है। यह समय आपके करियर के लिए भी बहुत अच्‍छा रहने वाला है। आपके परिवार में भी बहुत अच्‍छा माहौल रहेगा। परिवार के सदस्‍यों के बीच प्‍यार बढ़ेगा और वे एक-दूसरे को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। समाज के लोगों के बीच आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। यदि आप लंबे समय से नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अब आपको मनचाही नौकरी मिल सकती है। इसके लिए आपको बस सही दिशा में प्रयास करने की जरूरत है। अगर आप अपने लिए नया घर या वाहन खरीदने की सोच रहे हैं, तो इसके लिए भी यह समयावधि उत्‍तम साबित होगी। आपको इस दौरान अपने सारे सपने पूरे करने का मौका मिलेगा। कुल मिलाकर, मीन राशि में बुध का उदय होना आपके लिए मंगलकारी रहने वाला है।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि के नवम भाव में बुध का उदय हो रहा है। इस समय आपका अध्‍यात्‍म की ओर रुझान बढ़ सकता है। आपको धार्मिक या आध्‍यात्मिक कार्यों में हिस्‍सा लेने का मौका मिल सकता है। आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं, वह इस समय पूर्ण होंगी। आपको अपने पिता और गुरु दोनों का सहयोग मिलेगा। इनके सहयोग से आप हर क्षेत्र में सफलता प्राप्‍त कर पाएंगे। लंबे समय से अटके हुए काम अब पूरे होंगे। बुध के उदय होने पर कर्क राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग भी बन रहे हैं। प्रतियोगी परीक्षा में हिस्‍सा लेने पर आप उच्‍च अंक प्राप्‍त करेंगे। इसके अलावा विद्यार्थियों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका भी मिल सकता है। व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय है। आपको खूब मुनाफा होने के आसार हैं। इस तरह कर्क राशि के जातकों के लिए मीन राशि में बुध का उदय होना लाभकारी सिद्ध होगा।

 कर्क साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक राशिफल मार्च 2024: तुला राशि वालों को धन का होगा नुकसान!

मासिक राशिफल मार्च 2024:  नए साल में एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है तुला राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। 2024 के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने मार्च के महीने की अच्छे से योजना बना सकेंगे। मार्च 2024 के राशिफल के अंतर्गत बताया गया है कि तुला राशि के लिए  मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। इससे आपको अपने जीवन को सही दिशा देने में मदद मिलेगी।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में तुला राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

संक्षेप में बात करें इस महीने के गोचरों की तो सूर्य 14 मार्च तक सूर्य कुम्भ राशि में रहेंगे। ऐसे में सूर्य आपको अधिक अनुकूल परिणाम नहीं दे पाएंगे। जबकि 14 मार्च के बाद सूर्य मीन राशि में पहुंचकर आपको काफी हद तक सहयोग कर सकते हैं। मंगल ग्रह के गोचर की बात करें, तो मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में जबकि बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं। यद्यपि मंगल के ये दोनों ही गोचर अनुकूल नहीं हैं लेकिन 15 मार्च तक उच्च अवस्था में होने के कारण कुछ मामलों में मंगल आपके लिए थोड़ा फलदायी साबित हो सकते हैं। बुध ग्रह महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे यानी कि बुध आपको अनुकूल प्रभाव देने में पीछे रह सकते हैं, तो वहीं 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक बुध मीन राशि में रहेंगे। इसका मतलब है कि बुध आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपको अनुकूल प्रभाव देने में पीछे रह सकते हैं।

बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति इस महीने अधिकांश मामलों में आपका पक्ष लेते हुए प्रतीत हो रहे हैं। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंच जाएंगे। इन दोनों ही गोचरों के माध्यम से शुक्र आपको शुभ प्रभाव देने का प्रयास करेंगे।

शनि ग्रह कुंभ राशि में किंतु राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि ग्रह से आप मिले-जुले परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में सामान्य तौर पर राहु आपके पक्ष में परिणाम दे सकते हैं जबकि केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसे में केतु से किसी विशेष समर्थन की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए।

आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात तुला लग्न या तुला राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है और सबसे पहले हम जानेंगे कि इस गोचर का तुला राशि के लोगों के करियर पर क्‍या असर पड़ेगा।

मासिक राशिफल मार्च 2024: तुला राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में तुला राशि वालों का करियर

सूर्य और मंगल के अच्छे सहयोग के कारण इस महीने आपका कार्यक्षेत्र सामान्य तौर पर अच्छा रह सकता है। हालांकि, मंगल की स्थिति के अनुसार आपके लिए परिस्थिति सही नहीं बनी हुई है लेकिन उच्च अवस्था में होने के कारण महीने के पहले हिस्से में आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर नौकरीपेशा लोगों को इस महीने औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं लेकिन व्यापार को लेकर आपको इस महीने कोई बड़ा जोखिम उठाने की जरूरत नहीं है। वैसे भी इस महीने 7 मार्च के बाद व्यापार के कारक ग्रह बुध नीच के होकर आपके छठे भाव में चले जाएंगे। ऐसे में नौकरीपेशा लोगों को कुछ हद तक अच्छे परिणाम भी बुध के द्वारा दिए जाएंगे लेकिन व्यापार में कोई जोखिम लेना उचित नहीं रहेगा।

कुल मिलाकर कार्यक्षेत्र के मामले में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। नौकरी में सामान्य तौर पर आपको संतोषप्रद परिणाम मिलेंगे लेकिन फिर भी व्यापार के मामले में किसी भी प्रकार का जोखिम उठाना ठीक नहीं रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्च 2024 में तुला राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामले में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके लाभ भाव का स्वामी आपको महीने के पहले हिस्से में औसत परिणाम देंगे और महीने के दूसरे हिस्से में आपको काफी हद तक अनुकूल परिणाम प्राप्‍त हो सकते हैं। वहीं धन भाव का स्वामी मंगल महीने के पहले हिस्से में उच्च का रहेगा जबकि दूसरे हिस्से में वह लाभ भाव को देखेंगे लेकिन शनि के साथ युति करके कमजोर अवस्था में रहेंगे। इस तरह से इस महीने आपकी आमदनी काफी हद तक संतोषप्रद रह सकती है लेकिन बचत के मामले मे महीना औसत या फिर औसत से कमजोर रह सकता है। 

मार्च 2024 में तुला राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के लिहाज़ से मार्च का महीना सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम दे सकता है, क्योंकि आपका लग्न या राशि स्वामी शुक्र सामान्य तौर पर अच्छी स्थिति में रहेंगे। हालांकि, कुंडली के पंचम भाव में ग्रहों की स्थितियों को देखते हुए पेट या कमर के आसपास की तकलीफों की कुछ संभावनाएं प्रतीत हो रही हैं। ऐसे में उचित खान-पान अपनाना फायदेमंद रहेगा। साथ ही साथ यदि आपको कमर दर्द आदि की शिकायत रहती है तो योग और व्यायाम का सहारा लेना उचित रहेगा। साथ-साथ ऐसा कुछ करने से भी बचना होगा जिससे कमर दर्द इत्यादि होने का भय रहे अर्थात आप वजन इत्यादि उठाने से बचें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 में कर्क राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के मामले में मार्च का महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है क्योंकि आपके चौथे तथा पांचवें भाव के स्वामी शनि इस महीने आधे से अधिक समय में अस्त रहेंगे। साथ ही साथ सूर्य अथवा मंगल के साथ युति करके भी शनि मन को बेचैन कर सकते हैं। फलस्वरुप, आपके लिए अपने विषय पर फोकस करना कठिन होगा। हालांकि, प्राथमिक शिक्षा के कारक ग्रह बुध तथा उच्च शिक्षा के कारक ग्रह बृहस्पति की स्थिति अनुकूल रहेगी। अत: शिक्षा में कोई बड़ा व्यवधान नहीं आएगा अर्थात आपको अपनी मेहनत के अनुसार परिणाम मिलते रहेंगे।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 में तुला राशि वालों का प्रेम और दांपत्य

प्रेम के कारक ग्रह शुक्र की स्थिति आपकी लव लाइफ के लिए अनुकूल साबित होगी, तो वहीं पंचम भाव में सूर्य, शनि, मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव आपसी विवाद के संकेत दे रहा है। ऐसी स्थिति में छोटे-छोटे विवादों को बड़ा होने से रोकना जरूरी रहेगा अन्यथा प्रेम संबंध में परेशानियां बढ़ सकती हैं। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों की बात करें तो इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। भले ही मंगल चतुर्थ भाव में रहें लेकिन महीने के पहले हिस्‍से में उच्च के होने के कारण आपके दांपत्य जीवन में गर्मजोशी बनी रहेगी। वहीं, महीने के दूसरे हिस्से में शनि मंगल की युति के चलते कभी-कभार विवाद होने की संभावनाएं भी बन रही हैं। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मार्च 2024 में तुला राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

पारिवारिक मामले में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। महीने का पहला हिस्सा बेहतर रह सकता है जबकि दूसरा हिस्सा तुलनात्मक रूप से कमजोर रह सकता है। अतः पारिवारिक संबंधों को गंभीरता से लेने की जरूरत होगी। वहीं गृहस्थ जीवन में भी आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं लेकिन 15 मार्च के पहले मंगल की उपस्थिति कुछ अच्छे तो कुछ खराब परिणाम दे सकती है। जैसे कि गृहस्थी से जुड़ी सामग्री विशेषकर आग या बिजली से चलने वाले प्रोडक्ट्स आप घर ला सकते हैं लेकिन उन्हीं को लेकर कुछ परेशानियां भी हो सकती हैं जबकि महीने के दूसरे हिस्से में गृहस्थ संबंधी परेशानियां कम रहेंगी। 

मार्च 2024 में तुला राशि वालों के लिए उपाय

  • नीम के पेड़ पर जल चढ़ाएं।
  • सरसों के तेल की कुछ बूंदे कच्ची मिट्टी में टपकाएं।
  • गाय की सेवा करें।

हम उम्मीद करते हैं कि मार्च महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को और बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

बुध का मीन में आना इन राशियों पर पड़ेगा भारी, फूंक-फूंक कर रखने होंगे कदम

बुध ग्रह 07 मार्च, 2024 को सुबह 09 बजकर 21 मिनट पर   जल तत्‍व की राशि मीन में गोचर कर रहे हैं। बुध का मीन राशि में गोचर करना एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जिनके लिए बुध का यह गोचर नकारात्‍मक साबित हो सकता है। जी हां, बुध के मीन राशि में प्रवेश करने पर कुछ राशियों के जातकों को अपने जीवन में समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। बुध के लिए मीन नीच राशि है और बुध का नीच राशि में प्रवेश करना कुछ लोगों के लिए अत्‍यंत दुखदायी साबित हो सकता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

इस ब्‍लॉग में विस्‍तार से बताया गया है कि नीच राशि मीन में बुध के आने पर किस राशि के जातकों को अशुभ प्रभाव मिलेंगे लेकिन उससे पहले जान ल‍ीजिए कि मीन राशि में होने पर बुध किस तरह के परिणाम देते हैं।

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मीन राशि में बुध का प्रभाव

बुध के मीन राशि में होने पर व्‍यक्‍ति के अंतर्ज्ञान में वृद्धि होती है। ये लोग जिज्ञासु स्‍वभाव के होते हैं और इनमें रहस्यों को जानने की गहन इच्‍छा होती है। बुध के मीन राशि में आने पर आपका झुकाव आध्यात्मिक गतिविधियों की तरफ बढ़ सकता है और आप जीवन के रहस्यमय आयामों का पता लगाने के लिए तत्पर हो सकते हैं। आप ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करते हैं और यह गोचर आपको सहज ज्ञान से युक्त बनाता है। 

बुध के इस राशि में आने पर आपके सामने समस्‍याएं खड़ी तो होंगी, लेकिन आपको उनसे बाहर निकलने का मार्ग भी मिल जाएगा। आप अपने अंदर छिपे कौशल को जानने में सक्षम होंगे। इसके अलावा आप किसी अनसुलझे और पेचीदे मुद्दे में भी फंस सकते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा 

तो चलिए अब बिना देर किए जानते हैं कि बुध के मीन राशि में आने पर किन राशियों के लोगों को संभलकर रहने की जरूरत है।

मंगल के मीन राशि में आने पर इनकी बढ़ेंगी मुश्किलें

मेष राशि

मेष राशि के लिए बुध तीसरे और छठे भाव के स्‍वामी हैं। इस बार बुध आपके ग्‍यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। आपको अपने करियर में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा कार्यक्षेत्र में आपके और आपके सकहर्मियों के बीच गलतफहमियां भी उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। इस समय हो सकता है कि आपकी यात्राओं के उद्देश्‍य की पूर्ति न हो पाए। परिवार के किसी सदस्‍य की सेहत बिगड़ सकती है और आपको उनके इलाज पर खर्चा करना पड़ सकता है। निवेश करने से पहले किसी एक्‍सपर्ट की राय जरूर लें वरना आपको नुकसान हो सकता है। इस गोचर के दौरान मेष राशि के लोगों को अपने पार्टनर से थोड़ा संभलकर बात करनी चाहिए। स्‍वास्‍थ्‍य के मामले में आपको तंत्रिका तंत्र या नींद से संबंधित को समस्‍या हो सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहें और मामूली स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं को भी नज़रअंदाज़ न करें। आपको योग, व्‍यायाम और ध्‍यान करने की भी सलाह दी जाती है। इसके अलावा तनाव से दूर रहने का प्रयास करें।

      मेष साप्ताहिक राशिफल         

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए बुध दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। बुध का गोचर आपके आठवें भाव में होगा। इस गोचर के दौरान आपके पेशेवर जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। व्‍यापारियों को भी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसके अलावा आपके खर्चों में भी वृद्धि होने की आशंका है। अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए आप प्रयास करते रहें। वहीं नौकरीपेशा जातकों को भी उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आपके विरोधी आपको नीचा दिखाने का मौका ढूंढ सकते हैं। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को इस समय किसी भी तरह का जोखिम उठाने से बचना चाहिए। आपका सारा ध्‍यान इस समय अपनी आर्थिक स्थिति को सुधारने पर होना चाहिए। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। अपने स्‍वास्‍थ्‍य का ख्‍याल रखें। आपको इस समय प्रजनन तंत्र से संबंधित स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती है। आपको नियमित रूप से जांच करवाने, संतुलित जीवनशैली अपनाने और तनाव से दूर रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्‍या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए बुध पहले और दसवें भाव के स्वामी हैं। बुध का मीन राशि में गोचर आपके सातवें भाव यानी विवाह और साझेदारी के भाव में होगा। इस गोचर के दौरान कन्‍या राशि के जातकों को अपने पेशेवर जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को भी सावधान रहने की जरूरत है। आपको इस समय अपने बिज़नेस पार्टनर के साथ बहुत समझदारी से पेश आना होगा। व्‍यापारियों के लिए यह समयावधि बहुत मुश्किल साबित होगी। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्‍नति मिलने की संभावना है। आपका अपने जीवनसाथी के साथ वाद-विवाद होने की आशंका है। आप अपने पार्टनर से खुलकर बात करें। सेहत को लेकर आपको चिंता हो सकती है। स्‍वस्‍थ रहने के लिए संतुलित आहार लें और समय-समय पर स्‍वास्‍थ्‍य जांच करवाते रहें।

कन्या साप्ताहिक राशिफल

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

साप्ताहिक राशिफल (26 फरवरी से 03 मार्च, 2024): कैसा रहेगा ये सप्ताह आपके लिए?

साप्ताहिक राशिफल 26 फरवरी से 03 मार्च 2024: एस्ट्रोसेज का यह ब्लॉग आपके लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जिसमें आपको साप्ताहिक राशिफल 26 फरवरी से 03 मार्च, 2024 की जानकारी प्राप्त होगी। इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे कि फरवरी महीने का यह आख़िरी सप्ताह राशि चक्र की 12 राशियों के लिए कैसे परिणाम लेकर आएगा। साथ ही, इस राशिफल की मदद से कैसे आप इस सप्ताह को बेहतर बना सकते हैं, तो आइए बिना देर किये शुरुआत करते हैं इस ब्लॉग की। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

साप्ताहिक राशिफल 26 फरवरी से 03 मार्च, 2024: राशि अनुसार राशिफल और उपाय

मेष राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में परिणाम काफ़ी अच्छे रह सकते हैं। आप घरेलू समस्याओं से मुक्ति पा सकेंगे। साथ ही, घर से बाहर की दुनिया में भी अच्छा करते हुए देखे जा सकेंगे। विशेषकर शासन-प्रशासन और प्रतिस्पर्धात्मक कामों में आप बेहतर कर सकेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय अच्छा रहेगा। आप साझेदारी के कामों में बेहतर कर सकेंगे। इसके अलावा, व्यक्तिगत जीवन में भी अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे, विशेषकर दांपत्य जीवन में। 

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि कमज़ोर रहेगी। अतः इस अवधि में मन को संयमित रखना होगा। बेकार के तनाव को दूर करने के लिए मेडिटेशन आदि का सहारा लेना उचित रहेगा।

उपाय: बुजुर्गों की सेवा करें और उनका आशीर्वाद लें।

वृषभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि, कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी, लेकिन इसके बावजूद भी विद्यार्थियों को अपने सब्जेक्ट पर फोकस करने के लिए अधिक कोशिश करने की आवश्यकता होगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय आपको अच्छे परिणाम दे सकता है। इस दौरान यात्राओं से अच्छा लाभ मिल सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। साथ ही, आपका कॉन्फिडेंस आपको विभिन्न मामलों में लाभ करवा सकता है।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि आपको औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। चंद्रमा नीच का है, अतः जज्बाती होने के बजाय प्रैक्टिकल होकर काम करेंगे तो परिणाम अच्छे मिल सकेंगे।

उपाय: गाय को हरा चारा खिलाएं। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मिथुन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। घर-परिवार के किसी मामले को लेकर आप कुछ हद तक तनाव ग्रस्त नज़र आ सकते हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर रहेगा। चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि आपके लिए अनुकूल रहेगी। इसके बावजूद भी मित्रों या अन्य शुभचिंतकों पर निर्भर न रहकर आत्मनिर्भर रहना ज्यादा उचित रहेगा। विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। लव लाइफ में भी अनुकूलता देखने को मिल सकेगी, लेकिन आपको अपनी सीमाओं में रहना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि में चंद्रमा नीच का रहेगा जो कि कमज़ोर बात है, लेकिन छठे भाव में है यह अनुकूल बात है। इस तरह से इस अवधि में आपको औसत या फिर औसत से कुछ हद तक बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। आपका आत्मविश्वास आपको सफलता दिलाएगा, परंतु  ओवर कॉन्फिडेंट होने से बचें।

उपाय: संभव हो, तो घरेलू स्तर पर दूध या दूध के उत्पादों का व्यापार करने वाले सप्ताह के शुरुआती दिनों में ऐसा न करें। 

कर्क राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि आपको अच्छी खासी अनुकूलता दे सकती है। कम दूरी की यात्राएं संभावित हैं और इन यात्राओं से आपको लाभ भी मिल सकता है। कहीं से कोई अच्छी खबर भी सुनने को मिल सकती है। आपके शुभचिंतक आपका सपोर्ट करेंगे, इस बात की भी संभावनाएं हैं।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय थोड़ा कमज़ोर रहेगा। इस समय आप घर-परिवार को लेकर कुछ चिंतित नज़र आ सकते हैं। माता का स्वास्थ्य या फिर आपका स्वास्थ्य भी कमज़ोर रहने की आशंका है। 

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम देना चाहेगी। इस दौरान स्वयं के स्वास्थ्य और भावनाओं का ख्याल रखते हुए व्यवहार करने की स्थिति में परिणाम अच्छे मिल सकते हैं। इस अवधि में किसी नई योजना पर काम करने की बजाय पुराने कामों को मेंटेन करना ही समझदारी का काम होगा।

उपाय: भगवान भोलेनाथ की पूजा-आराधना करें। 

सिंह राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। यदि आप सावधानी पूर्वक कुछ मामलों में काम करेंगे तो परिणाम अच्छे रहेंगे। वहीं, लापरवाही की स्थिति में परिणाम कमज़ोर रह सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपको पारिवारिक और आर्थिक जीवन में समझदारी से काम लेना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। विशेषकर यात्राओं से जुड़े मामले में इस समय अनुकूलता देखने को मिलेगी। यात्राएं सुखद और लाभकारी रह सकती हैं। यदि आपका संबंध किसी भी प्रकार के दूर के स्थान अथवा विदेश से है तो वहां से जुड़ी कोई अच्छी खबर भी आपको मिल सकती है।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि कुछ कमज़ोर रहेगी। अत: इस दौरान स्वयं को तनाव मुक्त रखने की कोशिश करें। बहुत दूर की सोचने की बजाय तात्कालिक समस्याओं पर फोकस करना ज्यादा उचित रहेगा। माता का स्वास्थ्य और माता के साथ संबंध अच्छे बने रहें, इस बात की भी कोशिश करनी होगी।

उपाय: अपनी कमाई से माँ या माँ समान स्त्री को खरीदकर वस्त्र भेंट करें। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कन्या राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में सामान्य तौर पर आपको अनुकूल परिणाम मिलेंगे। लेकिन, राहु-केतु के प्रभाव के चलते स्वयं को आवेगी होने से बचाना होगा। साथ ही, अपने अनुभव के आधार पर और अनुभवी लोगों की सलाह के अनुसार काम करें, तब जाकर आप अच्छे परिणाम प्राप्त करने में समर्थ होंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय आपको औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम दे सकता है। बस थोड़ी जागरूकता के सहारे कामों को अंजाम देंगे तो परिणाम काफ़ी अच्छे रहेंगे। विशेषकर आर्थिक और पारिवारिक जीवन में ऐसा करके आप काफ़ी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। यद्यपि परिणाम काफ़ी अच्छे भी हो सकते हैं, लेकिन चंद्रमा नीच अवस्था में रहेगा इसलिए सावधानी बरतनी होगी। यह अवधि आत्मविश्वास को मेंटेन करने की स्थिति में विभिन्न मामलों में अच्छे परिणाम दिला सकती है।

उपाय: मंदिर में पीले फल चढ़ाएं। 

तुला राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि कुछ हद तक कमज़ोर रह सकती है। हालांकि, काम के सिलसिले में की गई यात्राएं थोड़े कष्ट के बाद अच्छे परिणाम दे सकेंगी। लेकिन, अन्य मामलों के लिए इस समय को अच्छा नहीं कहा जाएगा। अतः आर्थिक मामलों के साथ-साथ स्वास्थ्य आदि का भी पूरा ख्याल रखना होगा।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय अनुकूल रहेगा। इस अवधि में आपकी बुद्धिमत्ता से लोग प्रभावित होंगे। आपकी योजनाएं अच्छे परिणाम दे सकेंगी। साथ ही, लोग आपकी भावनाओं की कद्र भी करेंगे। इन सबके बावजूद भी अधिक भावुक होने से बचेंगे तो अच्छा रहेगा।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। इस दौरान कार्य-व्यापार को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही उचित नहीं रहेगी। साथ ही, विनम्रता से बातचीत करना भी जरूरी रहेगा। ऐसा करने की स्थिति में आप आर्थिक और पारिवारिक मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: पीपल के पेड़ पर नियमित रूप से जल चढ़ाएं। 

वृश्चिक राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। दूर की यात्राएं हों या फिर धार्मिक यात्राएं, इन यात्राओं से इच्छित लाभ की प्राप्ति संभव है। विशेषकर आर्थिक मामले में यह अवधि काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकती है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय कमज़ोर रहेगा। अतः इस अवधि में किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें। हालांकि, दूर की यात्राएं संभावित हैं लेकिन गैर जरूरी यात्राओं को टालना समझदारी का काम होगा। अपने स्वास्थ्य का ख्याल भी रखना होगा।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम देने का काम करेगी। पुरानी समस्याएं दूर होंगी और आप नए उत्साह के साथ काम करने की सोचेंगे, लेकिन अति उत्साही होने से बचना होगा। भावनाओं में बहने की बजाय प्रैक्टिकल होकर काम करेंगे तो परिणाम अच्छे मिल सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

धनु राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में परिणाम आपके पक्ष में रह सकते हैं। यद्यपि छोटे-मोटे व्यवधान रह सकते हैं, लेकिन समस्याओं के बाद आपके कार्य संपन्न होंगे और उनसे आपको फायदा भी मिल सकेगा। सामाजिक जीवन में किसी भी प्रकार का रिस्क न लें, तब ही अनुकूल परिणाम मिलते रहेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकता है। यदि आप विद्यार्थी हैं तो आप अपनी मेहनत के अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। वहीं, कार्य-व्यापार या आर्थिक जीवन में आपको अच्छे परिणाम मिल सकेंगे।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि कुछ कमज़ोर रहेगी। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का नया प्रयोग करना उचित नहीं रहेगा इसलिए दूर की यात्राओं से बचना तथा अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहतर रहेगा। आर्थिक जीवन में भी किसी भी प्रकार का रिस्क लेने से बचें।

उपाय: नियमित रूप से मंदिर जाना शुभ रहेगा। 

मकर राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकती है। किसी काम की योजना बन सकती है। मन में धर्म और अध्यात्म  के प्रति रुचि बढ़ेगी।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय काफ़ी हद तक अनुकूल प्रतीत हो रहा है। इस समय वरिष्ठों की सलाह से काम करने की स्थिति में न केवल आपके काम संपन्न होंगे बल्कि आप अपनी सोसाइटी में सम्मानित हो सकते हैं, प्रशंसा के पात्र बन सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी। हालांकि, दैनिक रोजगार से जुड़े मामलों में रिस्क नहीं लेंगे तो ज्यादा अच्छा रहेगा। वैसे आर्थिक जीवन की बात हो या फिर अन्य किसी भी प्रकार का मामला हो; थोड़ी कठिनाई के बाद आपको सही उपलब्धियां मिल जाएगी।

उपाय: मछलियों को चावल खिलाएं। 

कुंभ राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि आपके लिए थोड़ी कमज़ोर रह सकती है। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है। अपने स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखना है और आर्थिक निवेश आदि से बचना है।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम दे सकता है। पुरानी समस्याएं धीरे-धीरे करके दूर होने लगेंगी और आप नई योजनाओं पर नए तरीके से काम करने में लग सकते हैं।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि आपको औसत से बेहतर परिणाम दे सकती है। हालांकि, ये परिणाम अच्छे हो सकते हैं लेकिन नीच के चंद्रमा के कारण आपको कुछ सावधानी बरतनी होगी। यदि आप सावधानी पूर्वक कार्यक्षेत्र और सामाजिक मामलों में निर्वाह करेंगे तो परिणाम अच्छे रह सकते हैं।

उपाय: मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

मीन राशि

सप्ताह के शुरुआती हिस्से अर्थात 26 फरवरी से लेकर 28 फरवरी की रात 9:00 बजे के बीच की अवधि में आप औसत या फिर औसत से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। चंद्रमा पर राहु-केतु का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि यदि आप किसी मामले में मनमौजी होकर या उतावलेपन के साथ काम नहीं करेंगे तो सामान्य तौर पर परिणाम आपके फेवर में रहेंगे।

सप्ताह का मध्य भाग अर्थात 28 फरवरी की रात 9:00 बजे से लेकर 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे के बीच का समय कमज़ोर परिणाम दे सकता है। अतः इस दौरान किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना है और संबंधों को मेंटेन करने की लगातार कोशिश करनी होगी। इसके अलावा, इस समय कोई नया प्रयोग न करें।

सप्ताहांत अर्थात 2 मार्च की सुबह 8:15 बजे से लेकर 3 मार्च के मध्य की अवधि तुलनात्मक रूप से बेहतर रह सकती है। भले ही समस्याएं पूरी तरह से दूर न हों, लेकिन धीरे-धीरे आप सकारात्मक दिशा में बढ़ने लगेंगे। मन में ईश्वर के प्रति आस्था के भाव राहत देने का काम करेंगे।

उपाय: किसी पूर्वज के निमित्त अपने सामर्थ्य के अनुसार गरीबों को भोजन कराएं। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मंगल-शुक्र की युति से इन 4 राशि के जातकों को होगा धन लाभ, हो जाएंगे मालामाल!

जल्द ही अंग्रेजी कैलेंडर का तीसरा महीना यानी मार्च का महीना शुरू होने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मार्च का महीना हर किसी के लिए बहुत ही खास साबित होगा क्योंकि इस माह कई ग्रह अपनी राशि में परिवर्तन करने वाले हैं। ग्रहों के गोचर के अलावा कई ग्रह आपस में युति भी करेंगे जिस कारण से कई तरह के शुभ योग का निर्माण होगा। बता दें कि शुक्र ग्रह ने 12 फरवरी 2024 को मकर राशि में प्रवेश किया है जहां पहले से ही मंगल ग्रह मौजूद हैं और 15 मार्च तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके अलावा, 7 मार्च 2024 तक शुक्र इस राशि में विराजमान रहने वाले हैं। इस दौरान दोनों ग्रह के मकर में युति होने से 12 राशि के जातकों पर प्रभाव पड़ेगा लेकिन चार राशि के जातकों पर इस युति का विशेष प्रभाव पड़ेगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

इन तीन राशि के जातकों पर होगी मां लक्ष्मी की कृपा

मेष राशि

मेष राशि के जातकों के लिए मंगल और शुक्र की युति बेहद शानदार साबित होगी। इस दौरान आपको विशेष लाभ की प्राप्ति होगी। बता दें कि इस दौरान मंगल उच्च होकर रूचक महापुरुष राजयोग बन रहा है। 7 मार्च तक आपके लिए ये समय बहुत ही लाभकारी रहने वाला है। जो लोग व्यवसाय के क्षेत्र में जुड़े हुए हैं उन्हें इस गोचर से लाभ मिलेगा और उनके लिए यह समय आशाजनक साबित होगा। आपके व्यावसायिक साझेदार आपकी सफलता में योगदान देंगे। अगर आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में बात करें तो इस दौरान आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में सक्षम होंगे। करियर के लिहाज से आप बहुत तेजी से तरक्की करेंगे। आपके वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे और इसके चलते आपको पदोन्नति की प्राप्ति होगी। 

व्यक्तिगत मोर्चे पर रिश्ते सकारात्मकता की ओर बढ़ते नजर आएंगे और आप अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने के अपने प्रयासों में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के मोर्चे पर बात करें तो इस दौरान आपके स्वास्थ्य और फिटनेस का स्तर मजबूत नजर आ रहा है जिससे आपका समग्र स्वास्थ्य अनुकूलता के संकेत दे रहा है। व्यक्तिगत मोर्चे पर रिश्ते सकारात्मकता की ओर बढ़ते नजर आएंगे और आप अपने पार्टनर के साथ सामंजस्य बनाए रखने के अपने प्रयासों में अनुकूल परिणाम प्राप्त करेंगे। स्वास्थ्य के मोर्चे पर बात करें तो इस दौरान आपके स्वास्थ्य और फिटनेस का स्तर मजबूत नजर आ रहा है जिससे आपका समग्र स्वास्थ्य अनुकूलता के संकेत दे रहा है।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के सातवें भाव में यह युति होगी। आर्थिक रूप से यह अवधि लाभकारी सिद्ध होगी अर्थात आप अच्छा पैसा कमाने में सक्षम होंगे। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा और आप कुछ नए संपर्क स्थापित करेंगे। पेशेवर रूप से देखा जाए तो आपको इस दौरान काम के सिलसिले से कोई यात्रा करनी पड़ सकती है और इस तरह की यात्रा से आपको लाभ होगा। यदि आपका ख़ुद का व्यवसाय हैं तो यह युति आपके लिए लाभकारी साबित होगी। इस अवधि में आपको अच्छा खासा मुनाफ़ा होगा। 

यदि आप पार्टनरशिप में कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपका व्यवसाय फलता-फूलता नज़र आएगा और आपको साझेदार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक जीवन की बात करें तो धन का प्रवाह अच्छा रहेगा तथा आप अच्छी मात्रा में बचत करने में संभव होंगे। व्यक्तिगत जीवन की बात करें तो जीवनसाथी के साथ मधुर संबंध रहेंगे और आपको उनका पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से समय अनुकूल है यानी कि आप इस दौरान अच्छे स्वास्थ्य का अनुभव करेंगे। हालांकि इस अवधि में क्रोध से बचें क्योंकि मांगलिक दोष के कारण क्रोध की प्रवृत्ति बढ़ गई है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

तुला राशि

मंगल-शुक्र की युति तुला राशि के जातकों के शुभ साबित होगी। इस दौरान आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी। करियर के लिहाज से यह अवधि फलदायी सिद्ध होगी। कार्यस्थल का माहौल अनुकूल रहेगा तथा आपको नौकरी के नए अवसर आपको प्राप्त होंगे। यदि आप कोई व्यवसाय चला रहे हैं तो आपको इस दौरान अच्छे लाभ के रूप में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपके व्यक्तिगत जीवन के लिए अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध सौहार्दपूर्ण और सहज रहेंगे तथा आपको अपने जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। जीवन के हर पहलू में खुशियां होने के कारण आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। 

आर्थिक रूप से आपको कई स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी और आप इस दौरान बचत करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही आपका कोई पुराना निवेश भी इस अवधि में आपको लाभ देकर आर्थिक तौर पर मजबूत कर सकता है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ होने के योग बन रहे हैं। इसके अलावा, आप अपने सुख-सुविधाओं पर खर्च करते नजर आ सकते हैं। हालांकि आपकी मजबूत आर्थिक स्थिति की वजह से इन खर्चों का आपके आर्थिक जीवन पर कोई खास फर्क नहीं पड़ने की संभावना है। तुला राशि के जातक इस अवधि में दान-पुण्य करते भी नजर आ सकते हैं।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मकर राशि

मकर राशि के सभी दर्शकों के लिए मंगल शुक्र की युति आपकी स्वयं राशि में ही बन रही है। ऐसे में, आपको आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। इस युति की वजह से आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है और आपके जीवन में सुख और समृद्धि आने की संभावना है। साथ ही वैसे जातक जो शेयर मार्केट में निवेश करने का सोच रहे हैं, उनके लिए यह समय उपयुक्त साबित हो सकता है क्योंकि इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलने की पूरी संभावना है। 

आप इस दौरान जमीन या फिर विदेश से जुड़ा कोई निवेश करें तो यह आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता है। इसके अलावा वृषभ राशि के वे जातक जो पर्यटन से जुड़ा कोई व्यापार कर रहे हैं, इस अवधि में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। करियर के लिहाज़ से आपको बहुत अधिक शुभ परिणाम मिलेंगे। आपकी हर इच्छा इस अवधि पूरी होगी। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपसे बेहद प्रसन्न होंगे और आशंका है कि आपका प्रमोशन हो जाए या आपके वेतन में वृद्धि हो। स्वास्थ्य भी आपका अच्छा रहेगा कोई बड़ी समस्या इस अवधि आपको परेशान नहीं करेगी। हालांकि फिर भी आपको फिट रहने के लिए योग व व्यायाम करते रहना होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक अंक फल मार्च 2024: जानें सभी मूलांक के जातकों के लिए कैसा रहेगा मार्च का महीना?

अंक ज्योतिष के अनुसार, मार्च का महीना साल का तीसरा महीना होने के कारण अंक 3 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर गुरु ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 8 है, ऐसे में मार्च 2024 के महीने पर गुरु और शनि के अलावा सूर्य तथा चंद्रमा का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर गुरु, शनि, सूर्य और चंद्रमा का अलग-अलग असर पड़ेगा लेकिन मार्च 2024 का महीना सामान्य तौर पर आर्थिक, व्यवस्थापन, शिक्षा, तकनीक, जनभावना आदि से संबंधित मामलों के लिए विशेष रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा अर्थात मार्च 2024 आपके लिए कैसे परिणाम ले कर के आ रहा है? 

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मूलांक 1

यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा। और मूलांक 1 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 3, 8, 2 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। सामान्य तौर पर मार्च का महीना आपके लिए औसत परिणाम दे सकता है। क्योंकि इन सभी अंकों में अंक 2 आपके लिए काफी अनुकूल तो वही अंक 8 प्रतिकूल है। बाकी सभी अंक आपके लिए औसत हैं। इसलिए इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। फिर भी आर्थिक व्यवस्थापन, सामाजिक तथा पारिवारिक जीवन के लिए यह महीना अनुकूल परिणाम दे सकेगा। यदि आप ओवर कॉन्फिडेंस होने की बजाय अनुभव और वरिष्ठों की सलाह से काम करेंगे तो परिणाम काफी हद तक संतोषप्रद रह सकेंगे।

उपाय: किसी मंदिर में दूध और केसर का दान करें।

यह भी पढ़ें:  राशिफल 2024

मूलांक 2

यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 4, 8, 2 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में मार्च का महीना आपको औसत परिणाम दे सकता है। फिर भी सामाजिक मान प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए आचरण करना समझदारी का काम होगा। किसी के बहकावे में आने की बजाय अनुभवी लोगों की बात मनाना समझदारी का काम होगा। इस महीने आर्थिक मामले में किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं उठाना है। इन सावधानियों को अपनाकर आप इस महीने संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। क्योंकि यह महीना धैर्य और अनुभव के सहारे काम करने की स्थिति में ही एवरेज से बेहतर परिणाम दे सकेगा। मन में आवश्यकता से अधिक उत्साह अथवा नकारात्मक भाव रखना उचित नहीं रहेगा। अर्थात सुख के भाव हो या दुख के भाव हो दोनों के बीच सामंजस्य बनाना जरूरी रहेगा।

 उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाएं। 

मूलांक 3

यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 5, 8, 3, 2 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने का प्रमुख अंक 5 आपके लिए अनुकूल अंक नहीं माना जाएगा। यही कारण है कि इस महीने आप अपने अनुभव का लाभ लेने से चूक सकते हैं। कोई आजमाया हुआ व्यक्ति भी समय पर काम नहीं आ पाएगा। इसलिए बेहतर होगा कि आप प्रेक्टिकल होकर काम करें। आप अपनी बातचीत के तौर तरीके को सौम्य बनाए रखें। ऐसा करने की स्थिति में बाकी के अंक आपके सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। फलस्वरूप आप कुछ व्यवधान के बाद ही सही अनुकूल परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। 

उपाय: नियमित रूप से गणेश चालीसा का पाठ करें। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 4

यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 6, 8, 3, 2 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने अंक 2 के अलावा ज्यादातर अंक या तो आपके लिए औसत या फिर आपके लिए कमजोर परिणाम देने वाले साबित होंगे। यही कारण है कि इस महीने आपको कई मामलों में बहुत ही सावधानी से निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। यद्यपि आमोद प्रमोद और मनोरंजन के अवसर मिलेंगे लेकिन महत्वपूर्ण कार्यों को नजर अंदाज करके इन अवसरों से जुड़ना उचित नहीं रहेगा। विशेषकर यदि आप विद्यार्थी हैं तो किसी भी प्रकार की लापरवाही न दिखाएं। प्रेम में स्त्रियों से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वहन करने की आवश्यकता रहेगी। 

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लें। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 5

यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 7, 8, 3, 2 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने के ज्यादातर अंक आपके लिए औसत रहने वाले हैं। अतः इस महीने अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको तुलनात्मक रूप से अधिक मेहनत की जरूरत रहेगी। अर्थात कड़ी मेहनत करके आप संतोषप्रद परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। आपकी सूझबूझ आपको आपकी मंजिल तक पहुंच सकेगी। सावधानी पूर्वक किया गया निवेश भी आपको अच्छे परिणाम दिला सकता है। हालांकि सकारात्मक बात यह रहेगी कि मन में अध्यात्म के भाव तुलनात्मक रूप से अधिक रह सकते हैं और आप शांति की तलाश में आस्थावान बने रहेंगे। 

उपाय: गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करें। 

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मूलांक 6

यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 8, 2, 3 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। अर्थात इस महीने की ज्यादातर अंक आपके लिए औसत हैं। केवल अंक 3 आपके लिए मित्र तो वही अंक 9 आपके लिए शत्रु भाव रखता है। इस कारण से इस महीने आपको आपके कामों के एवरेज परिणाम मिल सकते हैं लेकिन इस महीने किसी भी काम में जल्दबाजी दिखाना उचित नहीं रहेगी। इस महीने पूरे धैर्य के साथ काम करना है लेकिन आलस्य से स्वयं को बचाना है। भले ही इस महीने उपलब्धियों या प्राप्तियों में कुछ विलंब देखने को मिले लेकिन इस महीने आपको वास्तविक मित्रों और दिखावा करने वाले मित्रों की पहचान भी हो सकेगी। इस महीने आपको पारिवारिक मामलों में अपेक्षाकृत अधिक ध्यान देने की आवश्यकता पड़ सकती है। 

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाएं। 

मूलांक 7

यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 9, 8, 2, 3 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाला अंक 9 आपके मूलांक के लिए शत्रु भाव रखता है। हालांकि अंक 8 और 3 और आपके लिए मित्रता के भाव भी रखते हैं लेकिन 2 और 9 शत्रुता के भाव रखते हैं। इस कारण से यह महीना कुछ अच्छे तो कुछ कमजोर परिणाम भी दे सकता है। इस महीने आपकी ऊर्जा का स्तर तेजी के साथ बढ़ सकता है लेकिन नवीन ऊर्जा को संभालना और उस ऊर्जा का सदुपयोग करना बहुत जरूरी रहेगा। क्रोध की बजाय धैर्य से काम लेना फायदेमंद रहेगा। किसी भी मामले में उतावलापन दिखाना उचित नहीं रहेगा। बेहतर होगा कि आप अपने अधूरे पड़े हुए कामों को जल्दी से कंप्लीट कर लें, क्योंकि आने वाले समय में कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको संभालती पड़ सकती हैं। 

उपाय: नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें।

मूलांक 8

यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 1, 8, 2, 3 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यानी कि इस महीने आपको सबसे ज्यादा प्रभावित करने वाला अंक 1 आपके लिए परम शत्रु है जबकि बाकी के अंक आपको औसत परिणाम दे सकते हैं। केवल 3 का अंक आपके प्रति मित्रता के भाव रखता है। इसलिए इस महीने जीवन में कुछ हद तक कठिनाइयां या परेशानियां देखने को मिल सकती हैं। नई जिम्मेदारियों को संभालना थोड़ा सा कठिन रहेगा। हालांकि देर सवेर आप उन जिम्मेदारियां का निर्वाह करने में स्वयं को सक्षम बना सकेंगे लेकिन यह सब आसान नहीं होगा। बेहतर होगा वरिष्ठों का सहयोग लें और उनके मार्गदर्शन में काम करें। वरिष्ठों के प्रति किसी भी प्रकार की द्वेष भावना न रखें। भले ही आपको ऐसा लगे कि आपके वरिष्ठ या बॉस आपके प्रति अच्छे भाव नहीं रखते इसके बावजूद भी आपको उनके प्रति अच्छे भाव बनाए रखने हैं; तभी जाकर आप नकारात्मक ऊर्जा को मेंटेन करके सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। 

उपाय: सूर्य भगवान को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाएं। 

मूलांक 9

यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए मार्च का महीना क्रमशः 2, 8, 3 और 9 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। इस महीने अंक 9 और 8 को छोड़कर बाकी के अंक आपके लिए औसत परिणाम देने वाले साबित हो सकते हैं। यही कारण है कि इस महीने आपको अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए एक अच्छी योजना पर काम करना होगा। साथ ही साथ बिना भावनाओं में बहे प्रेक्टिकल होकर काम करना होगा। ऐसा करने की स्थिति में ही आप अपनी मेहनत की अनुरूप परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। साथ ही साथ शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में भी आपको चाही गई सफलता मिल सकेगी। कभी-कभी कोई काम बहुत जल्दी कंप्लीट हो जाएगा तो वहीं, वही काम कभी-कभी बहुत देर से कंप्लीट हो सकता है। अतः आपको उपलब्धियां से बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होना है साथ ही साथ विलंब से हताश या निराश भी नहीं होना है। अर्थात धैर्य के साथ काम करते रहे कुछ कठिनाइयों के बाद उपलब्धियां मिल जाएगी। 

उपाय: मां दुर्गा की पूजा अर्चना करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

मासिक राशिफल मार्च 2024: कन्या राशि वालों को कैसे मिलेंगे इस महीने परिणाम?

कन्या मासिक राशिफल मार्च 2024: एस्ट्रोसेज एक बार फिर लेकर आया है कन्या राशि वालों के लिए “मासिक राशिफल मार्च 2024” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि 2024 का यह राशिफल जानकर आप महीने की अच्छे से प्लानिंग कर सकेंगे। मार्च 2024 के राशिफल के माध्यम से हम जानेंगे कि कन्या राशि के लिए मार्च 2024 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि मार्च के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

इस महीने के गोचरों की बात करें, तो सूर्य 14 मार्च तक कुंभ राशि में रहेंगे और यह आपके लिए अच्छी स्थिति कही जाएगी। इसके बाद, सूर्य मीन राशि में चले जाएंगे जो कि कमज़ोर स्थिति होगी यानी कि महीने के पहले हिस्से में सूर्य अनुकूल और दूसरे हिस्से में कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। वहीं, मंगल ग्रह 15 मार्च तक मकर राशि में और बाद में कुंभ राशि में रहने वाले हैं यानी कि 15 मार्च के पहले मंगल थोड़े कमज़ोर तो वहीं बाद में काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। बुध ग्रह का गोचर महीने के शुरुआती समय से लेकर 7 मार्च तक कुंभ राशि में रहेगा जो कि आपके लिए अनुकूल कहा जाएगा और उसके बाद यह 7 मार्च से लेकर 26 मार्च तक मीन राशि में रहेंगे। ऐसे में, यह आपको कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। 26 मार्च के बाद बुध मेष राशि में होंगे और यहां से बुध आपको कुछ अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। 

बृहस्पति इस महीने भी मेष राशि में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः बृहस्पति से किसी विशेष सपोर्ट की उम्मीद नहीं रखनी चाहिए। वहीं शुक्र ग्रह 7 मार्च तक मकर राशि में रहेंगे अर्थात आपको अनुकूल परिणाम दे सकते हैं जबकि 7 मार्च के बाद कुंभ राशि में पहुंचकर शुक्र कमज़ोर हो जाएंगे। हालांकि, शनि ग्रह कुंभ राशि में और राहु के नक्षत्र में रहेंगे। इस महीने अधिकांश समय शनि अस्त रहेंगे। अतः शनि से अनुकूलता की उम्मीद आप रख सकते हैं। 

राहु ग्रह मीन राशि में बुध के नक्षत्र में रहेंगे और यह कमज़ोर स्थिति कही जाएगी। केतु कन्या राशि में रहते हुए अधिकांश समय चंद्रमा के नक्षत्र में रहने वाले हैं। यह स्थिति भी अनुकूल नहीं कही जाएगी। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि अर्थात कन्या राशि पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।

मासिक राशिफल मार्च 2024: कन्या राशि वालों का भविष्यफल

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का करियर

कार्यक्षेत्र से संबंधित मामलों में मार्च का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके करियर स्थान का स्वामी महीने की शुरुआत से लेकर 7 मार्च तक छठे भाव में रहेगा जो सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। विशेषकर नौकरी करने वाले लोग इस अवधि में कुछ अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन 7 मार्च से 26 मार्च तक बुध की स्थिति नीच अवस्था में होने के कारण कमज़ोर रह सकती है। अतः कार्यक्षेत्र में किसी भी प्रकार का रिस्क लेना उचित नहीं रहेगा। इस दौरान व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोगों को कोई नया प्रयोग करने से बचना होगा। 26 मार्च के बाद स्थितियां तुलनात्मक रूप से बेहतर हो सकती हैं। सूर्य का गोचर महीने के पहले पक्ष में नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन इत्यादि दिलवाने में मददगार बन सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति:

आर्थिक जीवन में इस महीने आपको सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी क्योंकि महीने के शुरुआती समय में अर्थात 7 मार्च तक आपके धन भाव के स्वामी की स्थिति काफ़ी अच्छी रहेगी, लेकिन इसके बाद शुक्र की स्थिति कमज़ोर हो जाएगी। अतः शुरुआती दिनों में भले ही अच्छी आमदनी और अच्छी बचत के योग हों, परंतु बाद में आर्थिक स्थिति कमज़ोर रह सकती है। हालांकि, धन भाव पर बृहस्पति की दृष्टि है, जो जरूरत के हिसाब से धन की व्यवस्था करवाते रहेंगे, फिर भी रुपए-पैसों को लेकर कठिनाई का अनुभव आप कर सकते हैं। कहने का तात्पर्य है कि आर्थिक मामलों के लिए मार्च का महीना बहुत अनुकूल नहीं कहा जाएगा। शुरुआती दिन अच्छे और बाद के दिन कमज़ोर रहने की आशंका है इसलिए इस महीने धन के प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। 

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से मार्च का महीना कुछ कमज़ोर रह सकता है। इस पूरे महीने बुध का गोचर स्वास्थ्य के मामले में औसत परिणाम देगा। एक ओर जहां लग्न या राशि स्वामी का नीच का होना खराब माना गया है तो वहीं दूसरी तरफ राशि स्वामी का अपनी लग्न या राशि को देखना अच्छा माना गया है। ऐसी स्थिति में परिणाम औसत रह सकते हैं। यदि आप मौसम के अनुरूप अपना खानपान रखेंगे, नियमित रूप से योग-व्यायाम करेंगे और उचित जीवनशैली अपनाएंगे, तो स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का शैक्षिक जीवन  

शिक्षा के दृष्टिकोण से यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि, पंचम भाव के स्वामी की स्थिति सामान्य तौर पर औसत या औसत से कुछ बेहतर ही कही जाएगी। अतः प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलते रहेंगे। लेकिन, शनि के अस्त होने के कारण मेहनत तुलनात्मक रूप से अधिक करनी पड़ सकती है। वहीं, चतुर्थ भाव के स्वामी की स्थिति भी इस महीने औसत रहेगी। अतः आपका ध्यान खेलकूद और मनोरंजन की तरफ आकर्षित हो सकता है और इनसे बचना आपके लिए जरूरी होगा। अपने सब्जेक्ट पर फोकस करके आप शिक्षा के स्तर को मेंटेन कर सकेंगे। 

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन 

आपके पंचम भाव के स्वामी की स्थिति इस महीने पिछले महीने की तुलना में कमज़ोर रहेगी। अतः परिणाम भी पिछले महीने की तुलना में कमज़ोर रह सकते हैं यानी कि आपकी लव लाइफ औसत रह सकती है, लेकिन पार्टनर को निराश या हताश होने से बचाना जरूरी होगा। वहीं, दांपत्य जीवन की बात करें, तो सप्तम भाव में लगातार राहु-केतु का प्रभाव अच्छा नहीं कहा जाएगा। सप्तमेश बृहस्पति की स्थिति शुक्र के प्रभाव के चलते थोड़ी बेहतर होगी, लेकिन शुक्र स्वयं 6 मार्च के बाद कमज़ोर हो रहे हैं। अतः दांपत्य सुख में कुछ बाधाएं देखने को मिल सकती हैं अर्थात प्रेम और अपनत्व होने के बावजूद भी कुछ ऐसी परिस्थितियों उत्पन्न होंगी, जहां या तो साथी आपसे नाराज हो सकता है अथवा साथी का स्वास्थ्य बीच-बीच में परेशान कर सकता है। कुल मिलाकर इस महीने अपने दांपत्य जीवन का ख्याल रखना होगा। 

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

आपके दूसरे भाव के स्वामी शुक्र सिर्फ 7 मार्च तक ही अनुकूल स्थिति में रहेंगे। इसके बाद उसकी स्थिति कमज़ोर हो जाएगी। ऐसे में, कुछ एक परिजन आपसे असंतुष्ट या नाराज देखे जाएंगे। हालांकि, यह बड़ी समस्या नहीं होगी। आप समझदारी से संबंधों को मेंटेन भी कर सकेंगे। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें, तो इस मामले में चतुर्थेश बृहस्पति अष्टम भाव में जाकर चतुर्थ भाव को देख रहा है, अतः कोई बड़ी समस्या तो नहीं आने देगा लेकिन शुक्र की कमज़ोरी के चलते कुछ जरूरत की चीजें खरीदने में बाधा आ सकता है जिसको लेकर आप कभी-कभार रुष्ट या असंतुष्ट भी हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में भी कोई बड़ी समस्या नहीं होगी, छोटी-मोटी परेशानियों को शांत करके आप गृहस्थ जीवन को संतुलित रख सकेंगे।  

मार्च 2024 में कन्या राशि वालों के लिए उपाय

  • अपने चरित्र को उत्तम बनाए रखें।
  • गणेश जी की पूजा-अर्चना करें।
  • मां दुर्गा को सुगंधित फूलों की माला चढ़ाएं। 

हम उम्मीद करते हैं कि मार्च महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!