मासिक अंक फल जनवरी 2026: नए साल का पहला महीना इन जातकों के लिए है ख़ास!

मासिक अंक फल जनवरी 2026: “जनवरी 2026 के अंक भविष्यफल” में हम जानेंगे कि मूलांक 1 से लेकर 9 तक के लोगों के लिए जनवरी 2026 का महीना कैसा रहने वाला है। तो आप जान लें कि अंक ज्योतिष के अनुसार जनवरी का महीना साल का पहला महीना होने के कारण अंक 1 का विशेष प्रभाव लिए हुए होता है। यानी कि इस महीने पर सूर्य का विशेष प्रभाव रहता है। साथ ही साथ साल 2026, जिसका टोटल 1 होता है; उसका प्रभाव भी इस महीने पर रहेगा। यानी कि अंक 1 का दोहरा प्रभाव जनवरी 2026 पर रहने वाला है। साथ ही साथ अंक 1 दो बार आ रहा है और दोनों को मिलाकर देखा जाए तो 2 का अंक भी बन रहा है। अतः सूर्य के प्रबल प्रभाव के साथ-साथ चंद्रमा का प्रभाव भी इस महीने पर रहने वाला है। हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर सूर्य और चंद्रमा का अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा लेकिन जनवरी 2026 का महीना सामान्य तौर पर शासन से जुड़े हुए मामलों पर विशेष प्रभाव रखेगा।

कुछ मामलों में फेरबदल या उलटफेर भी देखने को मिल सकता है। नए कामों की शुरुआत, सरकार, और सत्ता आदि से जुड़े मामलों की उपलब्धियों या फिर कमियों के लिए जनवरी 2026 के महीने को जाना जा सकता है। इसके अलावा स्त्रियों से जुड़े हुए मामलों में भी सकारात्मक पहल देखने को मिल सकती है। यानी कि जिन राज्यों में या मंत्रालयों में स्त्रियां प्रमुख पदों पर आसीन हैं, उनके राज्यों या विभागों में सकारात्मक अथवा नकारात्मक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।

अधिक उम्मीद यही है कि सकारात्मक परिवर्तन ही देखने को मिलेंगे। क्योंकि अंक 1 और 2 आपस में मित्रवत संबंध रखते हैं। कुछ एक मामलों में भले ही इनमें भेद हो लेकिन ज्यादातर मामलों में यह एक दूसरे को सपोर्ट करते हैं। यानी कि यह महीना शासन प्रशासन और नई शुरुआत के लिए विशेष कर समर्पित रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए जनवरी 2026 का महीना कैसा रहेगा? यानी कि जनवरी 2026 आपके लिए किस तरह के परिणाम लेकर आ रहा है।

मूलांक 1

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 अथवा 28 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 3, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। ऐसे में यह महीना आपको औसत से बेहतर लेवल के रिजल्ट दे सकता है। हालांकि उपलब्धियां पाने के लिए थोड़ी सी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। क्योंकि 1 और 3 आपस में अच्छे संबंध रखने के बावजूद भी कार्यशैली में थोड़े से अलग हैं। इसलिए कुछ मामलों में आपको कठिनाई देखने को मिल सकती है लेकिन जो भी काम होंगे बेहतर तरीके से होंगे। सामाजिक मामलों में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि अंक 3 भी सामाजिक मामलों को सपोर्ट कर रहा है और अंक 1 भी सामाजिक मामलों से अच्छा लाभ दिलवाना चाह रहा है। न केवल सामाजिक मामले बल्कि शासन प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में भी आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वैसे अंक 8 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि शासन प्रशासन का मामला हो या फिर वरिष्ठों के साथ निभाने वाले संबंध; सभी मामलों में बहुत मर्यादित रहना है। यदि उनके द्वारा आपको बेहतर सपोर्ट न भी मिले तो भी कम से कम इस महीने शांत रहकर अपने काम में लगे रहना ही उचित रहेगा। यदि आप विद्यार्थी हैं तो शिक्षा के दृष्टिकोण से इस महीने को काफी अच्छा माना जाएगा। क्रिएटिव कामों में भी आपको काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। मित्रता के मामले में भी अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। वरिष्ठों के साथ बेहतर तालमेल बिठाकर इस महीने परिणाम को और भी अच्छा किया जा सकेगा। तो इस तरह से हम कह सकते हैं कि भले ही कुछ मामलों में कठिनाइयां रहें लेकिन कठिनाइयों के बाद उनमें भी सफलता मिलेगी और सामान्य तौर पर परिणाम एवरेज से बेहतर लेवल के रह सकते हैं। 

उपाय: मंदिर में दूध और केसर का दान करना अच्छे परिणाम दिलाने में सहायक बनेगा। 

मूलांक 2

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 अथवा 29 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 4, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। तो ऐसे में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। अंक 4 का प्रभाव इस बात का संकेत कर रहा है कि इस महीने आपको कड़ी मेहनत के लिए तैयार रहना चाहिए। साथ ही साथ स्वयं को अनुशासित भी बनाए रखना चाहिए। यदि कुछ मामलों में आपने पहले कभी शॉर्टकट लेकर काम किया भी है यानी कि आप शॉर्टकट लेने में अनुभवी हैं तो भी कोशिश करिए कि इस महीने शॉर्टकट की बजाय मेहनत के सहारे आगे बढ़ा जाए, तो ज्यादा अच्छा रहेगा। प्रत्येक काम में संतुलन और मर्यादा की भी आवश्यकता रहेगी। बहुत ज्यादा आवेश में आकर या बहुत ज्यादा आवेग के साथ काम नहीं करना है। पुराने अनुभवों से सीखते हुए उचित कामों से जुड़ना है। किसी के बहकावे में भी नहीं आना है और किसी भी तरीके का जोखिम नहीं उठाना है। ऐसा करके परिणामों को आप और भी अच्छा कर सकते हैं। अन्यथा कुछ मामलों में सफलता तो कुछ मामलों में असफलता भी देखने को मिल सकती है। यदि आप चाहते हैं कि सफलता का ग्राफ और बढ़े तो बताए गए तौर तरीकों से काम लेना ज्यादा अच्छा रहेगा। इस महीने ऑनलाइन खरीदारी करते समय बहुत ही सावधानी से काम लेने की आवश्यकता रहेगी। अनजान नंबर से आए हुए कॉल्स की बातों पर यकीन करने से बचना भी समझदारी का काम होगा। यदि आप कला साहित्य से जुड़े हुए काम करते हैं या डिजिटली एक्टिव हैं तो उन मामलों में आपको अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इन सबके बावजूद भी अनुभवी लोगों से सलाह लेते हुए मर्यादित तरीके से काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। इन तौर तरीकों को अपनाने से न केवल अंक 4 की नकारात्मकता को शांत किया जा सकेगा बल्कि अंक 1, 2 और 8 का भी बेहतर सपोर्ट मिलेगा और आप और भी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: माथे पर नियमित रूप से केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 3

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 3, 12, 21 अथवा 30 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 5, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। वैसे तो अंक 5 का प्रभाव प्रत्येक मामले में संतुलन बिठाने या देने के लिए जाना जाता है लेकिन अंक 3 के साथ 5 के संबंध को देखते हुए आपको प्रैक्टिकली कोशिश भी करनी है कि हर एक मामले में संतुलन बिठाकर चला जाए क्योंकि अंक 5 का संतुलन से गहरा नाता है या तो वह संतुलन देता है या तो उसे संतुलन चाहिए होता है। अब क्योंकि तीन और पांच के बीच के संबंध बहुत अच्छे नहीं माने गए हैं इसलिए आपको संतुलन बिठाकर काम करने की जरूरत रहेगी और ऐसा करने की स्थिति में परिणाम काफी अच्छे हो सकेंगे। यह महीना कुछ एक मामलों में परिवर्तन दे सकता है। ऐसे में अनुभवी लोगों की सलाह से आप परिवर्तन करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यात्राओं के मौके भी मिलेंगे लेकिन सुनियोजित ढंग से यात्रा करने की आवश्यकता रहेगी। मौज मस्ती के भी मौके मिलेंगे लेकिन उसमें भी मर्यादा की आवश्यकता रहेगी। स्वयं को और विस्तार देने के मौके मिलेंगे लेकिन वहां भी सुनियोजित तरीके से काम करने की आवश्यकता रहने वाली है। अंक 1 की उपस्थिति भले ही प्रत्यक्ष रूप से पूरा सपोर्ट न दे लेकिन कई मामलों में आपके कॉन्फिडेंस को मेंटेन करके सफलता दिलाने में सहायक बनेगी। अंक 2 और 8 प्रत्यक्ष रूप से आपका अच्छा सपोर्ट देंगे। इसलिए आप विभिन्न मामलों में धैर्य के साथ अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे लेकिन किसी भी मामले में अतिवादी नहीं होना है बल्कि बीच का रास्ता अपनाना है। ऐसा करके परिणामों को और बेहतर किया जा सकेगा अन्यथा परिणाम औसत से कमजोर हो सकते हैं।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

मूलांक 4

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 अथवा 31 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। ऐसे में यह महीना घर परिवार से जुड़े हुए मामलों में प्रभाव डाल सकता है। क्योंकि अंक 4 और 6 के बीच के रिश्ते बहुत अच्छे नहीं माने गए हैं। इसलिए घर और परिवार से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता रहेगी। वैसे तो अंक 6 का होना घर गृहस्थी को सजाने में या घर गृहस्थी से जुड़ी हुई चीजों को लाने में मदद करने का काम करता है लेकिन अंक 4 के साथ अच्छे रिलेशन न होने के कारण इन्हीं चीजों की उपलब्धियां को लेकर कुछ परेशानियां रह सकती हैं। जैसे कि आप कोई लग्जरी आइटम घर लाना चाह रहे हैं लेकिन उसको लाने के लिए परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं। इसके बाद वो घर आ सकता है। इसी तरह किसी फैमिली मेंबर के साथ कुछ नाराजगी हो सकती है लेकिन इसके बाद सेटलमेंट हो सकता है। विवाह आदि से संबंधित मामलों में परेशानियों के बाद सफलता मिल सकती है। इन सब के बावजूद भी स्त्रियों से संबंधित मामलों में आपको सावधानी से काम लेने की जरूरत रहेगी। यदि आपकी सीनियर या बॉस कोई स्त्री है तो उसके साथ आपको बहुत ही पोलाइटली पेश आने की आवश्यकता रहेगी। यदि किसी से प्रेम करते हैं तो उस प्रेम में ट्रांसपेरेंसी रखने की जरूरत पड़ेगी। यदि आप इन सावधानियों को अपनाते हैं तो घर गृहस्थी को बेहतर बनाने की दिशा में आप कामयाब हो सकेंगे। साथ ही साथ घर पर परिवार का माहौल भी कोशिश करने की स्थिति में सामंजस्य युक्त रह सकता है। विवाह आदि से संबंधित बातों को सावधानी पूर्वक आगे बढ़ाने पर अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। क्योंकि अंक 4 के साथ 1 और 8 के संबंध भी बहुत अच्छे नहीं हैं लिहाजा शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में, साथ ही साथ जनता से जुड़े हुए होने की स्थिति में आपको चुपचाप सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाना है न कि अच्छा होने का दिखावा करना है। पिता के साथ भी संबंधों को मेंटेन करने की आवश्यकता रहेगी। इन सबके बावजूद अंक 2 का सपोर्ट होने के कारण शांत चित्त होकर काम करना नकारात्मकता को दूर करने में सहायक बनेगा।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

मूलांक 5 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 5, 14 अथवा 23 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 7, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अंक 5 के साथ लगभग सभी अंकों के संबंधों को अच्छा या फिर औसत लेवल का माना जाता है। इसलिए इस महीने अंक 7 का प्रभाव होने के कारण आपको औसत लेवल के परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं लेकिन ये परिणाम औसत से बेहतर भी हो सकते हैं। क्योंकि अंक 1 का सपोर्ट आपको काफी अच्छे परिणाम देना चाह रहा है। वहीं अंक 2 औसत तो अंक 8 थोड़े से कमजोर परिणाम दे सकता है लेकिन क्योंकि सबसे अधिक प्रभाव अंक 7 का है और वह आपको औसत परिणाम देना चाह रहा है, फिर अंक 1 का है वह आपको अच्छे परिणाम देना चाह रहा है; तो कुल मिलाकर परिणाम एवरेज से बेहतर रह सकते हैं और यदि आप धार्मिक स्वभाव के व्यक्ति हैं तो परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। क्योंकि धर्म कर्म से जोड़ने में यह महीना आपके लिए मददगार बनेगा। यदि आप पहले से ही धार्मिक क्रियाकलापों से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो परिणाम और भी शानदार रह सकते हैं। यह महीना आपको अच्छे बुरे की पहचान करने में सहायता करेगा। आप इस बात को बहुत आसानी से समझ सकेंगे की कौन सा व्यक्ति कि नीयत से आपके पास आया हुआ है। यह जानने के बाद आप जैसे निर्णय लेंगे, परिणाम वैसे रहेंगे। यदि आप यह जानते हुए भी कि सामने वाला अच्छा व्यक्ति नहीं है और उस पर अपना समय या पैसा निवेश करते हैं तो स्वाभाविक है कि आपको नुकसान होगा लेकिन यदि इस विशेष प्रभाव का आप सदुपयोग कर सकेंगे तो परिणाम काफी अच्छे हो सकेंगे। हालांकि कुछ एक कामों में व्यवधान रह सकते हैं लेकिन निष्ठा पूर्वक किए गए काम सफलता को प्राप्त होंगे। व्यापार व्यवसाय में कोई नया निवेश करना ठीक नहीं रहेगा। नए सिरे से कोई काम शुरू करने से बचें लेकिन यदि करना बहुत जरूरी हो तो एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें। निवेश के मामले में भी महीने को थोड़ा सा कमजोर माना जाएगा। इस महीने कोई नया प्रयोग करने से बचना है लेकिन यदि किसी भी मामले में प्रयोग करना जरूरी हो तो एक्सपर्ट एडवाइस जरूर लें। अच्छे बुरे की पहचान हो जाने की स्थिति में उसके अनुसार निर्णय लें। ऐसा करके आप बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ रहेगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

मूलांक 6

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 6, 15 अथवा 24 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 8, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। अंक 6 के लिए यह सभी अंक औसत लेवल का संबंध रखने वाले माने गए हैं। इसलिए यह महीना भी आपको औसत लेवल के परिणाम दे सकता है। प्रत्यक्ष रूप से इस महीने किसी तरीके की नकारात्मकता नजर नहीं आ रही है। अत: ऐसे लोग जो अपने मामले के अनुभवी हो चुके हैं उन्हें किसी भी तरीके की दिक्कत नहीं आनी चाहिए। हो सकता है की उपलब्धियों का ग्राफ धीरे-धीरे आगे बढ़े लेकिन सामान्य तौर पर कोई नुकसान होता हुआ नजर नहीं आ रहा है। इसी तरह से यह महीना कोई बहुत बड़ा सपोर्ट लेकर के भी नहीं आ रहा है कि बैठे बिठाये सारे काम हो जाएं। आप जैसे काम करेंगे, परिणाम भी वैसे मिलते रहेंगे। हो सकता है कि अपने लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए कुछ संघर्ष करना पड़े या पहुंचने की गति कुछ धीमी रहे लेकिन आप धीरे-धीरे करके लक्ष्य तक पहुंच सकेंगे और उपलब्धियां प्राप्त कर सकेंगे। अंक 8 को धन से संबंधित मामलों में अनुकूल परिणाम देने वाला माना गया है। अतः यह महीना आपको आर्थिक मोर्चे पर अच्छा सहयोग दे सकता है। यदि आप व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो आप धीरे-धीरे ही सही अपने व्यापार को सही दिशा में ले जाने की कोशिश करेंगे और उसके सकारात्मक परिणाम भी आपको मिलेंगे। यदि आप काफी दिनों से प्लान कर रहे हैं कि अपने कामों में कुछ नयापन लाया जाए, तो इस मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। इस महीने आलसी होने से बचना है, बेकार के विवादों से बचना है, कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करना है। दीन हीन और गरीबों के साथ अच्छा बर्ताव करना है। ऐसा करने की स्थिति में परिणाम और भी अच्छे हो सकेंगे।

उपाय: जरूरतमंद लोगों को अपने सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाना और उनका सहयोग करना लाभकारी सिद्ध होगा।

मूलांक 7 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 7, 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 9, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। ऐसे में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कभी-कभी परिणाम औसत से मामूली लेवल पर कमजोर भी रह सकते हैं। वह भी तब, जब आप अपने पुराने अनुभव को नजरअंदाज करके गुस्से या आवेश में आकर कोई निर्णय लेंगे अथवा जल्दबाजी दिखाएंगे। अंक 9, कामों को पूरा करने में मदद करता है लेकिन आउट ऑफ द वे जाकर कामों को कंप्लीट करने की कोशिश करना समझदारी का काम नहीं होगा। यदि आपको बिखरे हुए या पेंडिंग पड़े हुए कामों को समेटना या पूरा करना है तो ऐसे में भाई, बंधु और मित्रों से सहयोग मांगना, अपने जानकारों से सहयोग लेना ही उचित रहेगा। उन सबको साथ लेकर सम्मानपूर्वक काम करवाने की स्थिति में आप कामों को कंप्लीट कर सकेंगे। क्रोध और आवेश से बचना है। कामों को जोश की बजाय धैर्य के साथ करना है। ऐसा करने की स्थिति में आप अपने कामों को पूरा कर सकेंगे। आसपास के लोगों के साथ आपके संबंध बिगड़ने न पाएं, इस बात की भी कोशिश करनी है। छोटे भाई और करीबी दोस्तों के साथ भी संबंधों को मेंटेन करना है। ऐसे सहकर्मी जिनके साथ आत्मीय संबंध हो गए हैं, उनके साथ आत्मीयता का ग्राफ मेंटेन करना है। स्वयं को विनम्र बनाए रखना है। तब जाकर परिणाम फेवर में हो सकेंगे। यानी कि यह महीना सामान्य तौर पर एवरेज से कमजोर परिणाम देता हुआ नजर आ रहा है लेकिन इन सावधानियों को अपनाएंगे तो आप परिणामों को एवरेज से बेहतर लेवल तक भी ले जा सकेंगे।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करना शुभ रहेगा।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

मूलांक 8 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 8, 17 अथवा 26 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 1, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। वैसे तो अंक 1 का सपोर्ट मिलना बहुत अच्छा माना जाता है। क्योंकि अंक 1 नई शुरुआत करने के मौके देता है। सामाजिक सम्मान को बढ़ाता है और शरीर की सुस्ती को दूर कर नई स्फूर्ति देता है लेकिन आपके मूलांक 8 के साथ 1 के संबंध अच्छे नहीं माने गए हैं। इस कारण से अंक 1 का प्रभाव कुछ कठिनाइयां या परेशानियां देने का काम भी कर सकता है लेकिन धैर्य के साथ काम करने वाले लोगों को सामान्य तौर पर कोई बड़ी परेशानी नहीं आती है और अंक 8 के प्रभाव के चलते यदि आपने धैर्य से काम करना सीख लिया है अथवा आप अनुभवी या उम्र दराज व्यक्ति हैं तो हो सकता है कि आपको कोई परेशानी न आए लेकिन सामान्य स्थिति में अथवा जल्दबाजी से काम लेने की स्थिति में यह महीना कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। विशेष कर शासन प्रशासन से जुड़े हुए मामलों में कुछ कठिनाइयां देखने को मिल सकती हैं। पिता अथवा पिता से संबंधित कामों में कुछ परेशानियां भी देखने को मिल सकती हैं। यदि पिताजी का स्वास्थ्य पिछले दिनों से खराब रहा है तो उनकी चिकित्सा आदि को लेकर आप थोड़े से चिंतित रह सकते हैं। यदि आप लंबे समय से किसी नए काम को शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उस मामले में अभी थोड़ा और सब्र रख लेना ही समझदारी का काम होगा। क्योंकि किसी काम को शुरू करना तो संभव होगा लेकिन उसे सही ढंग से मेंटेन करना कठिन रहेगा। अलबत्ता यदि आपके पास सपोर्ट करने वाले बहुत सारे लोग हैं तब अपने काम की शुरुआत के बारे में सोच सकते हैं लेकिन यहां पर भी सुनियोजित तरीके से काम करने की आवश्यकता रहने वाली ही है। मित्रों के साथ संबंधों को मेंटेन करना है। परिजनों के साथ भी अपने रिलेशंस अच्छे रखने हैं। मां और मां समान स्त्रियों के साथ संबंधों को मेंटेन करना है। हालांकि अंक 8 की उपस्थिति इस बात का संकेत कर रही है कि पुराने सहकर्मी अथवा पुराने समय से आपको जानने वाले लोग; आपका सहयोग करेंगे और आप उनकी सहायता और आशीर्वाद से कठिनाइयों को पार करके सफलता प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: नियमित रूप से सूर्य भगवान को जल में कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मूलांक 9 

यदि आपका जन्म किसी भी महीने की 9, 18 अथवा 27 तारीख को हुआ है तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 2, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। ऐसे में या महीना आपको एवरेज से बेहतर लेवल के परिणाम देना चाह रहा है या यूं कहें कि काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकता है। वैसे तो अंक 1 के स्वामी सूर्य और आपके मूलांक के स्वामी मंगल आपस में मित्र ग्रह माने गए हैं लेकिन इसके बावजूद भी दोनों ही अग्नि तत्वों के ग्रह होते हैं। इस कारण से क्रोध या ईगो के चलते कुछ काम बिगड़ते भी हैं तो बेहतर होगा कि इस महीने स्वयं के क्रोध पर नियंत्रण रखें। बेवजह का ईगो लाकर स्थितियों को खराब करने से बचें। बहुत ज्यादा इमोशनल होना भी ठीक नहीं रहेगा। क्योंकि यह महीना संबंधों की ओर आपका ध्यान खीचेगा, इसलिए संबंधों को सुधारना है न कि संबंधों को बिगाड़ना है। यदि किसी मोड़ पर ऐसा लगे कि ऐसा करने से आपके संबंध खराब हो सकते हैं तो वहां पर शांत रहना ही समझदारी का काम होगा। साझेदारी के कामों में फायदा दिलवाने की कोशिश भी यह महीना कर सकता है। भले इस महीने कोई बहुत बड़ी उपलब्धि न मिले लेकिन कोई परेशानी भी नहीं आएगी और संयोजित ढंग से काम करने की स्थिति में आप अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। यात्रा की अवधि में सावधानी रखने की स्थिति में न केवल यात्रा में सफलता मिलेगी बल्कि यात्रा का आनंद भी लिया जा सकेगा और जिस उद्देश्य से यात्रा की गई है उस उद्देश्य की पूर्ति भी संभव होगी।

उपाय: मां दुर्गा की पूजा अर्चना करना हितकारी सिद्ध होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. नंबर 8 के लिए 2025 कैसा है?

अंक 1 का प्रभाव कुछ कठिनाइयां या परेशानियां देने का काम कर सकता है।

2. 4 नंबर पर किसका प्रभाव है?

मूलांक 4 के लिए जनवरी 2026 का महीना क्रमशः 6, 1, 1, 2, 8 और 8 अंकों का प्रभाव देना चाह रहा है। 3.

3. 2 नंबर का स्वामी कौन है?

अंक ज्योतिष के मुताबिक, मूलांक 2 का स्वामी चंद्रमा है।

साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026

साप्ताहिक राशिफल: दिसंबर 2025 का ये सप्ताह रहेगा बेहद ख़ास, नए साल का होगा आगाज़!    

साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026: दिसंबर 2025 का यह सप्ताह बहुत ख़ास होगा क्योंकि यह साल 2025 का आख़िरी सप्ताह होगा। इस हफ़्ते का आगाज़ 2025 में होगा, परंतु इसके अंत के साथ ही 2025 हमसे विदा ले चुका होगा और नव वर्ष 2026 दस्तक दे चुका होगा। 

ऐसे में, अगर आप भी उत्सुक हैं इस सप्ताह को लेकर और आपके मन में कई तरह के सवाल उठ रहे हैं जैसे कि दिसंबर का यह अंतिम सप्ताह यानी कि 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 का समय आपके लिए कैसा रहेगा? आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों जैसे करियर, व्यापार, प्रेम, वैवाहिक जीवन आदि में कैसे परिणाम मिलेंगे? एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में आपको दिसंबर महीने के अंतिम सप्ताह के बारे में जानकारी प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को एस्ट्रोसेज एआई के अनुभवी और विद्वान ज्योतिषियों द्वारा ग्रह-नक्षत्रों की चाल, दशा और स्थिति का गहन विश्लेषण करने के बाद तैयार किया गया है। यहाँ आपको दिसंबर के इस सप्ताह के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी। साथ ही, इस दौरान पड़ने वाले ग्रहण-ग्रहों के गोचर, व्रत एवं त्योहारों की सही तिथियों से भी आपको रूबरू करवाएंगे। सिर्फ इतना ही नहीं, इस हफ्ते जन्म लेने वाले मशहूर सितारें के जन्मदिन के बारे में भी चर्चा करेंगे इसलिए साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग को अंत तक पढ़ना जारी रखें।   

इस सप्ताह का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू कैलेंडर की गणना

आगे बढ़ने से पहले हम बात करेंगे इस सप्ताह के पंचांग की, तो हिंदू पंचांग के अनुसार, इस हफ्ते की शुरुआत रेवती नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर अर्थात 29 दिसंबर 2025 को होगी। वहीं, इस सप्ताह का समापन नए साल में पुष्य नक्षत्र के अंतर्गत कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि यानी कि 04 जनवरी 2026 को होगा। इस सप्ताह को धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से विशेष माना जाता है क्योंकि इस दौरान कई प्रमुख व्रतों को किया जाएगा। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और जानते हैं इस हफ़्ते के व्रत और त्योहार।        

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा  

इस सप्ताह में पड़ने वाले व्रत और त्योहार 

साप्ताहिक राशिफल के इस सेक्शन को ख़ासतौर पर उन लोगों के लिए विशेष रूप से तैयार किया गया है जो अपनी व्यस्त ज़िन्दगी की वजह से अक्सर प्रमुख व्रत एवं त्योहार की तिथियों को भूल जाते हैं। ऐसे में, अब दोबारा आपके साथ ऐसा न हो इसलिए हम आपको यहां पर 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 के दौरान पड़ने वाले व्रत-पर्वों की तिथियां प्रदान कर रहे हैं। तो आइए जान लेते हैं इस सप्ताह के पर्व एवं व्रत। 

पौष पुत्रदा एकादशी (30 दिसंबर 2025, मंगलवार): पौष पुत्रदा एकादशी वर्ष 2025 की अंतिम एकादशी होगी। हिंदू पंचांग के अनुसार, पौष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पौष पुत्रदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है और उनकी कृपा पाने के लिए व्रत किया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस एकादशी का व्रत करने से संतान की प्राप्ति होती है। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

प्रदोष व्रत (शुक्ल) (1 जनवरी 2026, गुरुवार): प्रदोष व्रत को त्रयोदशी व्रत भी कहा जाता है और इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की उपासना की जाती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, जो जातक प्रदोष व्रत करता है, उसे बेहतर स्वास्थ और लंबी आयु का आशीर्वाद मिलता है। यह व्रत एक महीने में दो बार किया जाता है जो हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को त्रयोदशी पर आता है।

पौष पूर्णिमा व्रत (03 जनवरी 2026, शनिवार): पौष पूर्णिमा व्रत को महत्वपूर्ण माना जाता है जो पौष माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा के नाम से भी मनाया जाता है। धार्मिक ग्रंथों में पौष पूर्णिमा पर दान, स्नान और सूर्य देव को अर्घ्य देना बहुत शुभ होता है। इस दिन काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में गंगा स्नान कल्याणकारी माना गया है।

हम आशा करते हैं कि यह व्रत-त्योहार आपके जीवन में खुशियाँ और आशा की नई किरण लेकर आयेंगे।

इस सप्ताह में पड़ने वाले ग्रहण और गोचर 

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को महत्वपूर्ण माना जाता है जो मनुष्य जीवन को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करता है। बात करें इस सप्ताह के ग्रहण और गोचर की, तो 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 की अवधि में कोई गोचर नहीं होने जा रहा है। वहीं, ग्रहण को अशुभ माना जाता है जो राहु-केतु द्वारा सूर्य और चंद्र पर समय-समय पर लगाया जाता है। हालांकि, दिसंबर 2025 के अंतिम सप्ताह में कोई ग्रहण नहीं लगेगा। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

इस सप्ताह में पड़ने वाले बैंक अवकाश

साप्ताहिक राशिफल के इस ब्लॉग में आपको व्रत, त्योहार, ग्रहण और गोचर की जानकारी देने के बाद अब हम आपको इस हफ़्ते के बैंक अवकाश की सूची प्रदान करने जा रहे हैं, ताकि बैंक से जुड़ा आपका कोई काम रुक न जाए।       

तिथि दिनपर्वराज्य
30 दिसंबर 2025मंगलवारतामू लोसरसिक्किम
30 दिसंबर 2025मंलगवारयू कियांग नोंगबामेघालय
31 दिसंबर 2025बुधवारनववर्ष की पूर्वमणिपुर, मिजोरम

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

इस सप्ताह (29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026) के शुभ मुहूर्त 

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुभ मुहूर्त में किया गया कोई भी कार्य कभी विफल नहीं होता है इसलिए शुभ एवं मांगलिक कार्य शुभ तिथि और समय में ही करने चाहिए। ऐसे में, हम आपको दिसंबर के अंतिम सप्ताह (29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026) में नामकरण, अन्नप्राशन आदि के लिए मुहूर्त प्रदान करने जा रहे हैं। 

29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 के नामकरण मुहूर्त

जो माता-पिता अपने नवजात शिशु के नामकरण संस्कार के शुभ मुहूर्त देख रहे हैं, उनके लिए हम इस सप्ताह में उपलब्ध नामकरण मुहूर्त की शुभ तिथियां लेकर आये हैं। 

दिनांकमुहूर्त का समय 
सोमवार, 29 दिसंबर 202510:14:32 से 31:12:51
बुधवार, 31 दिसंबर 202525:30:45 से 31:13:30
गुरुवार, 01 जनवरी 202507:13:55 से 22:24:26
रविवार, 04 जनवरी 202515:12:20 से 31:14:38

29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026 के अन्नप्राशन मुहूर्त

सोलह संस्कारों में से एक अन्नप्राशन ससंकार विशेष स्थान रखता है क्योंकि इस संस्कार के तहत शिशु छह माह के बाद पहली बार ठोस आहार का सेवन करता है। अगर आप अन्नप्राशन संस्कार इस सप्ताह में करना चाहते हैं, तो हु आपको शुभ मुहूर्त देने जा रहे हैं:

दिनांकमुहूर्त का समय 
29 दिसंबर 202512:03 से 15:0316:58 से 23:51

  AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

अभी सुनें:

इस सप्ताह में जन्मे मशहूर सितारे

29 दिसंबर: हीरा राजगोपाल, ट्रेविस हेड, पूजा मिश्रा

30 दिसंबर: टाइगर वुड्स, गुरलीन चोपड़ा राशिफल, मार्सेलो डायज

31 दिसंबर: हरभजन मान, सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिवानी सैनी 

01 जनवरी: रेखा माल्या, आसीफ शेख, मोहम्मद नाज़िम

02 जनवरी: मैक्सी रोड्रिगेज, संजीता चानू, गिप्पी ग्रेवाल

03 जनवरी: माइकल शूमाकर, राज बरार, एन श्रीनिवासन

04 जनवरी: ऐश्वर्या सखुजा, गुरदास मानमनप्रीत गोनी

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

साप्ताहिक राशिफल 29 दिसंबर 2025 से 04 जनवरी 2026

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर 

मेष साप्ताहिक राशिफल 

इस सप्ताह विशेष ध्यान से वाहन चलाएँ। ख़ास तौर पर तेज़ मोड़ों और चौराहों….. (विस्तार से पढ़ें) 

मेष प्रेम राशिफल 

आप इस समय अपने कार्यक्षेत्र में चल रही तना-तनी के कारण, अपने साथी….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

शनि महाराज आपकी चंद्र राशि के ग्यारहवें भाव में उपस्थित होंगे और ….(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ प्रेम राशिफल

प्रेम राशिफल के अनुसार इस सप्ताह का समय, आपके प्रेम विवाह के….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह आपको हर प्रकार की यात्रा करने से करना चाहिए, अन्यथा….(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन प्रेम राशिफल

प्रेम संबंधों में आपके अस्थिर स्वभाव के चलते, न चाहते हुए भी ….(विस्तार से पढ़ें)

कर्क साप्ताहिक राशिफल

शनि महाराज आपको चंद्र राशि के नौवें भाव में स्थित होंगे और इसके…. (विस्तार से पढ़ें)

कर्क प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके ऊपर कार्यक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारियों का भार,….(विस्तार से पढ़ें)

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें।

सिंह साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के सातवें भाव में राहु देव मौजूद होंगे और ऐसे में, ….(विस्तार से पढ़ें)

सिंह प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ……(विस्तार से पढ़ें)

कन्या साप्ताहिक राशिफल

राहु ग्रह आपकी चंद्र राशि के छठे भाव में उपस्थित होंगे और इसके ….(विस्तार से पढ़ें)

कन्या प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आपके स्वभाव में कुछ बदलाव आएँगे, जिसके कारण आपका रवैया भी….(विस्तार से पढ़ें)

तुला साप्ताहिक राशिफल

 राहु देव आपकी चंद्र राशि के पांचवें भाव में स्थित होंगे और इसके…..(विस्तार से पढ़ें)

तुला प्रेम राशिफल

आपकी राशि के प्रेमी, स्वभाव से ही भावुक और केयर करने वाले होते….. (विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के चौथे भाव में राहु ग्रह उपस्थित होंगे और इसके फलस्वरूप, इस सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक प्रेम राशिफल

इस सप्ताह आप अचानक से अपने प्रिय को तंग करने या उन्हें …..(विस्तार से पढ़ें)

धनु साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के तीसरे भाव में राहु ग्रह उपस्थित होंगे और ऐसे में, ये सप्ताह…..(विस्तार से पढ़ें)

धनु प्रेम राशिफल

संभव है कि प्रेमी और आपको किसी कारणवश इस सप्ताह, …..(विस्तार से पढ़ें)

विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं हर समस्या का समाधान

मकर साप्ताहिक राशिफल

आपकी चंद्र राशि के आठवें भाव में केतु ग्रह मौजूद होंगे और ऐसे में, इस….(विस्तार से पढ़ें)

मकर प्रेम राशिफल

संभव है कि प्रेमी और आपको किसी कारणवश इस सप्ताह, एक दूसरे से….(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ साप्ताहिक राशिफल

इस सप्ताह अपने प्रति दूसरों के नज़रिए को देखकर, आपको ऐसा प्रतीत हो …. (विस्तार से पढ़ें)

कुंभ प्रेम राशिफल

यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, इस सप्ताह आप अपने प्रेमी के साथ प्रेम विवाह करने….(विस्तार से पढ़ें)

मीन साप्ताहिक राशिफल 

आप इस सप्ताह ख़ुद को रोज़ाना की अपेक्षा, कम ऊर्जावान महसूस…..(विस्तार से पढ़ें)

मीन प्रेम राशिफल

इस सप्ताह संभव है कि प्रेम में पड़े जातकों को अपने रिश्ते को ….(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद! 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

साल 2025 की अंतिम एकादशी कब है?

वर्ष 2025 की अंतिम एकादशी पौष पुत्रदा एकादशी 30 दिसंबर 2025 को पड़ेगी। 

सिंह राशि का स्वामी कौन है?

सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हैं। 

पौष पूर्णिमा व्रत कब है?

वर्ष 2026 में पौष पूर्णिमा व्रत 03 जनवरी 2026 को किया जाएगा। 

बुध का धनु राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर प्रभाव!

बुध का धनु राशि में गोचर, जानें किन राशि वालों के साबित होगा शुभ!

वैदिक ज्योतिष में बुध का धनु राशि में गोचर विचारों, संवाद, बुद्धि और निर्णय क्षमता में नई ऊर्जा और विस्तार लाने वाला परिवर्तन माना जाता है। जब तर्क, व्यापार, शिक्षा, तकनीक और संचार के कारक बुध अग्नि तत्व की दूरदर्शी और ज्ञानपूर्ण राशि धनु में प्रवेश करते हैं, तो सोच में स्पष्टता में आत्मविश्वास और निर्णयों में व्यापक दृष्टिकोण विकसित होने लगता है। यह गोचर कई जातकों के लिए नई सीख, करियर अवसर, आर्थिक सुधार, यात्रा योग और विदेश संबंधी प्रगति लेकर आ सकता है। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

वहीं कुछ लोगों में अति-विश्लेषण, जल्दबाजी, भ्रम या बिना जांचे निर्णय लेने की प्रवृत्ति भी बढ़ सकती है, इसलिअ सावधानी आवश्यक है। कहीं यह समय रिस्तों में खुली बातचीत और समझ बढ़ाएगा, तो कहीं गलत शब्द या जल्दबाज़ी गलतफहमी भी पैदा कर सकती है। शिक्षा, तकनीक, मीडिया, लेखन और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि विशेष रूप से लाभकारी रहेगी। 

एस्ट्रोसेज एआई के इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि बुध का धनु राशि में गोचर आपकी 12 राशियों पर प्रेम, करियर, धन, शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार को कैसे प्रभावित करेगा, और कौन से उपाय इस समय को और शुभ बना सकते हैं। तो आइए शुरुआत करते हैं, सबसे पहले जानते हैं इस गोचर की तिथि और समय।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

बुध का धनु राशि में गोचर : समय 

धनु राशि में बुध का गोचर 29 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर होने जा रहा है। सूर्य पहले से ही धनु राशि में स्थित है, जिससे वातावरण में एक आध्यात्मिक, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण ऊर्जा बनी हुई है। ऐसे में बुध का इस अग्नि तत्व वाली ज्ञानपूर्ण राशि में प्रवेश विचारों, निर्णयों और संवाद में एक नया बदलाव लेकर आएगा। 

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का धनु राशि में गोचर: बुध ग्रह का महत्व

वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, तर्क, संवाद, शिक्षा, व्यापार, विश्लेषण क्षमता और मानसिक स्पष्टता के कारक माने जाते हैं। यह व्यक्ति की सोचने-समझने की शक्ति निर्णय लेने की क्षमता, बोलने के ढंग और लोगों से जुड़ने के तरीके को प्रभावित करता है। बुध लेखन, भाषण, गणित, तकनीक, अकाउंट्स, मैनेजमेंट और व्यापारिक कौशल को मजबूत बनाता है और जीवन में व्यवस्था, विवेक और सूझ-बूझ प्रदान करता है। 

मजबूत बुध व्यक्ति को तेज दिमाग, तार्किक सोच, साफ संवाद, अच्छी शिक्षा, सफल व्यवसाय और सटीक निर्णय क्षमता देता है। वहीं कमजोर बुध, भ्रम, तनाव, गलत निर्णय, संचार में बाधा, पढ़ाई में कठिनाई, घबराटह, धोखे या व्यापार में नुकसान जैसी समस्याएं पैदा कर सकता है।

मन, बुद्धि, शब्द और व्यवहार पर गहरा प्रभाव रखने वाला बुध जीवन में प्रगति, समझदारी, संतुलन और सफलता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

बुध का धनु राशि में गोचर : 12 भावों में बुध ग्रह का प्रभाव

पहला भाव

पहले भाव में बुध व्यक्ति को तेज दिमाग, तार्किक सोच, आकर्षक व्यक्तित्व, अच्छा संवाद और विश्लेषण की क्षमता देता है। ऐसे लोग बुद्धिमान, बहुमुखी और प्रभावी वक्ता होते हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दूसरा भाव

दूसरे भाव का बुध मधुर वाणी, समझदार बातचीत, धन अर्जन की क्षमता और परिवार में सामंजस्य बढ़ाता है। व्यापार-बुद्धि और वित्तीय प्रबंधन में भी खूब लाभ देता है।

तीसरे भाव

यहां बुध व्यक्ति को संचार-कुशल, बहादुर, निर्णय लेने वाला और तकनीकी रूप से सक्षम बनाता है। लेखन, मीडिया, विज्ञापन और डिजिटल क्षेत्रों में सफलता देता है।

चौथा भाव

चौथे भाव में बुध शिक्षा, संपत्ति के निर्णय, मानसिक शांति और वाहन-संबंधी लाभ देता है। माँ के साथ संबंध बेहतर होते हैं, और व्यक्ति विश्लेषण और ज्ञान में गहरा हो जाता है।

पांचवां भाव

यहां बुध उत्कृष्ट बुद्धि, तेज दिमाग, गणित, तर्क, विश्लेषण और रचनात्मक सोच देता है। पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाएंं, लेखन और निवेश में सफलता मिलती है।

छठा भाव

छठे भाव का बुध व्यक्ति को समस्या-समाधान में विशेषज्ञ, रणनीतिक और व्यावहारिक बनाता है। कानूनी मामलों, प्रतियोगिता,  ऋण प्रबंधन और नौकरी में सफलता की संभावना बढ़ती है।

सातवां भाव 

यहां बुध संवाद-कुशल जीवनसाथी, समझदार पार्टनरशिप और सफल बिज़नेस सहयोग देता है। विवाह में सामंजस्य और व्यापार में चतुराई बढ़ती है, पर कभी-कभी ओवरथिंकिंग भी कराता है।

आठवां भाव

आठवें भाव में बुध ज्योतिष, शोध, विश्लेषण, रहस्य, मनोविज्ञान और गहन अध्ययन की ओर झुकाव देता है। अचानक लाभ संभव, लेकिन मानसिक चिंता या अधिक सोच भी बढ़ सकती है।

नौवां भाव

नौवें भाव का बुध उच्च शिक्षा, यात्राएं, ज्ञान, दर्शन और भाग्य को मजबूत बनाता है। अध्यापन, लेखन, धर्मशास्त्र और कंसल्टिंग में सफलता देता है।

दसवां भाव

यहां बुध व्यक्ति को सफल प्रोफेशनल, मैनेजर, वक्ता, लेखक, व्यापारी, कंसल्टेंट और टेक या संचार क्षेत्र में उन्नति देता है। करियर में तेज प्रगति और बुद्धिमत्ता का सम्मान मिलता है।

ग्यारहवें भाव 

ग्यारहवें भाव में बुध आय, नेटवर्किंग, बड़े अवसर, व्यापर विस्तार और सामाजिक पहचान में लाभ देता है। मित्रता और मत्वपूर्ण संपर्कों से फायदा मिलता है।

बारहवें भाव

बारहवें भाव का बुध विदेश योग, रिसर्च अध्यात्म, लेखन और कल्पनाशीलता बढ़ाता है। ध्यान, मनोविज्ञान, इंटर्नल कार्यों और विदेशों से लाभ देता है। लेकिन ओवरथिंकिंग और मानसिक थकान से सावधानी आवश्यक है।

बुध को मजबूत करने के आसान उपाय

भगवान गणेश की पूजा करें 

बुध के स्वामी भगवना गणेश माने जाते हैं। हर दिन या काम से कम बुधवार को  “ॐ गं गणपतये नमः” का जप करने से बुध की नकारात्मक ऊर्जा शांत होती है और बुद्धि, निर्णय शक्ति व बातचीत करने का तरीका बेहतर होता है।

बुध का बीज मंत्र जपें

कमजोर बुध को मजबूत करने का सबसे प्रभावी तरीका है, “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” इसे 108 बार रोज जपें। इससे दिमाग तेज, बोलने में स्पष्टता और काम में फोकस बढ़ता है।

हरी मूंग का दान करें 

बुध को शांत और मजबूत करने का सबसे लोकप्रिय उपाय है बुधवार को हरी मूंग दान करना। इसे गाय, गरीब या किसी ब्राह्मण को दे सकते हैं। इससे बुध दोष काफी हद तक कम हो जाता है।

हरा रंग पहनें 

बुध हरे रंग का कारक है। इसलिए बुधवार को हरे कपड़े पहनना, हरा रुमाल रखना या हरी कलम का उपयोग करना बुध की शक्ति को बढ़ाता है और किस्मत के अटके काम खुलने लगते हैं।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कन्याओं को मीठा खिलाएं

बुध के दोष को कम करने के लिए बुधवार को छोटी बच्चियों को मिठाई या हरी टॉफी देना बेहद शुभ माना गया है। इससे बुध ग्रह तुरंत पॉजिटिव प्रतिक्रिया देता है।

तुलसी का सेवन करें 

तुलसी बुध ग्रह के लिए अत्यंत शुभ मानी जाती है। रोज एक तुलसी का पत्ता खाने से दिमाग शांत रहता है, तनाव कम होता है और बुध शुभ होने से बातचीत में मजबूती आती है। 

बुध का धनु राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय 

मेष राशि

करियर के क्षेत्र में, आप किसी विशेष कार्य या प्रोजेक्ट के सिलसिले से यात्रा पर जा सकते हैं(विस्तार में पढ़ें)

वृषभ राशि

आर्थिक रूप से, यह समय अत्यधिक खर्च और अस्थिरता से भरा हो सकता है, जिससे आप(विस्तार में पढ़ें) 

मिथुन राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में, आप अपने बिज़नेस पार्टनर का भरोसा जीतने में सफल होंगे और उनकी सहयोग(विस्तार में पढ़ें) 

कर्क राशि

आर्थिक रूप से, इस समय आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है और आशंका है कि आप इन(विस्तार में पढ़ें)  

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सिंह राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में, आप सट्टा बाजार, ट्रेडिंग या किसी रचनात्मक व्यवसाय में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे (विस्तार में पढ़ें) 

कन्या राशि

आर्थिक रूप से, आप इस समय अच्छी आय प्राप्त करेंगे। इसका श्रेय आपकी मेहनत और पैसे कमाने (विस्तार में पढ़ें) 

तुला राशि

आर्थिक रूप से, आप इस समय अधिक आय अर्जित करेंगे। धन कमाने की आपकी क्षमता और आकांक्षा दोनों (विस्तार में पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

करियर के क्षेत्र में, आप अपने कार्य से संबंधित यात्राओं पर जा सकते हैं, जो आपके लिए(विस्तार में पढ़ें) 

धनु राशि

आर्थिक रूप से, आप अपने कार्य के प्रति ईमानदार और समर्पण के कारण अतिरिक्त प्रोत्साहन, बोनस(विस्तार में पढ़ें) 

मकर राशि

करियर के क्षेत्र में, इस समय आपको ज्यादा सफलता नहीं मिलने की संभावना है और आप पर कार्य(विस्तार में पढ़ें) 

कुंभ राशि

आर्थिक स्थिति की बात करें तो, आप अधिक धन कमाने की क्षमता विकसित करेंगे। साथ ही बचत करने और धन(विस्तार में पढ़ें) 

मीन राशि

व्यवसाय के क्षेत्र में, आपको अपने ने व्यापारिक साझेदारों का सहयोग और विश्वास मिलेगा, जिससे मुनाफा(विस्तार में पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. बुध का धनु राशि में गोचर क्या होता है?

जब संवाद, बुद्धि, शिक्षा और व्यापार के कारक ग्रह बुध, अग्नि तत्व वाली ज्ञानपूर्ण राशि धनु में प्रवेश करते हैं, तो यह विचारों में विस्तार, निर्णय क्षमता में सुधार और नए सीख-अवसरों को सक्रिय करता है।

2. बुध का धनु राशि में गोचर 2025 में कब हो रहा है?

यह गोचर 29 दिसंबर 2025, सुबह 07:14 मिनट पर हो रहा है। इस समय सूर्य भी धनु में है, जिससे मानसिक ऊर्जा, स्पष्टता और संवाद में नई शक्ति आती है।

3. क्या सभी राशियों पर इसका असर एक जैसा होता है?

नहीं। बुध प्रत्येक राशि के जन्म कुंडली में अलग-अलग भावों का स्वामी होता है, इसलिए प्रभाव भी भिन्न होगा। लेख में 12 राशियों का विस्तृत परिणाम दिया गया है।

न्यू ईयर 2026 स्पेशल बंपर सेल

नए साल पर एस्ट्रोसेज एआई करेगा ऑफर्स की बरसात, महाऑफर्स से होगी महाबचत!

नया साल सिर्फ़ कैलेंडर बदलने का नाम नहीं होता है, बल्कि यह नई उम्मीदों, नए लक्ष्यों और नई शुरुआत का समय होता है। ऐसे में, अगर आप चाहते हैं कि नया साल आपके लिए सफलता, शांति और खुशहाली लेकर आए, तो AstroSage AI के साथ करें 2026 की शुरुआत। 

न्यू ईयर 2026 के इस ख़ास अवसर पर एस्ट्रोसेज एआई लेकर आया है आपके लिए साल 2026 की सबसे बड़ी सेल, वह भी एक्सक्लूसिव ऑफर्स के साथ, ताकि साल की शुरुआत कर सकें आप सही मार्गदर्शन के साथ। 

न्यू ईयर 2026 के लिए एस्ट्रोसेज एआई के स्पेशल ऑफर्स 

नए साल की शुरुआत को वर्ष का सबसे शुभ समय माना जाता है। आपका आने वाला नया साल यानी 2026 खुशियों, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे, इसलिए एस्ट्रोसेज एआई की न्यू ईयर सेल 2026 में आपको शानदार ऑफर्स और किफायती दामों पर ज्योतिषीय मार्गदर्शन प्रदान कर रहा है, जिससे आपके लिए कुछ भी पाना असंभव न रहे। चलिए नज़र डालते हैं इन आकर्षक ऑफर्स पर! 

स्वामी जी से बात करें सिर्फ़ ₹14/मिनट में 

ज्योतिषियों से सवाल पूछना और मन की जिज्ञासाओं को शांत करना अब हुआ बजट में!

वार्षिक कुंडली प्राप्त करें – अब मात्र ₹299 में 

कुंडली से जानें, जीवन के हर पहलू का राज़!

हर प्रोडक्ट पर 75% तक की भारी छूट    

नए साल पर सभी प्रोडक्ट्स पर करें महाबचत और जीवन में पाएं सही मार्गदर्शन!

 ₹1100 से अधिक की हर खरीद पर पाएं पांच मुखी रुद्राक्ष बिल्कुल फ्री! 

नए साल में पाएं भगवान शिव की कृपा और जीवन से दूर करें नकारात्मकता!

न्यू ईयर 2026 की इस स्पेशल सेल में मिल रहे शानदार ऑफर्स और भारी डिस्काउंट का पूरा लाभ उठाएं, और एस्ट्रोसेज एआई के साथ 2026 को बनाएं और भी सकारात्मक!

न्यू ईयर 2026 स्पेशल सेल LIVE!

पर्सनलाइज़्ड होरोस्कोप 2026 से पाएं विशेषज्ञ मार्गदर्शन और सभी ज्योतिषीय प्रोडक्ट्स पर पाएं 75% तक का मेगा डिस्काउंट

टैरो साप्ताहिक राशिफल: 28 दिसंबर से 03 जनवरी 2026

टैरो साप्ताहिक राशिफल (28 दिसंबर से 03 जनवरी, 2026): जानें, यह सप्ताह कैसा रहेगा आपके लिए!

टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 दिसंबर से 03 जनवरी 2026: दुनियाभर के कई लोकप्रिय टैरो रीडर्स और ज्योतिषियों का मानना है कि टैरो व्यक्ति की जिंदगी में भविष्यवाणी करने का ही काम नहीं करता बल्कि यह मनुष्य का मार्गदर्शन भी करता है। कहते हैं कि टैरो कार्ड अपनी देखभाल करने और खुद के बारे में जानने का एक ज़रिया है।

टैरो इस बात पर ध्यान देता है कि आप कहां थे, अभी आप कहां हैं या किस स्थिति में हैं और आने वाले कल में आपके साथ क्‍या हो सकता है। यह आपको ऊर्जा से भरपूर माहौल में प्रवेश करने का मौका देता है और अपने भविष्‍य के लिए सही विकल्प चुनने में मदद करता है। जिस तरह एक भरोसेमंद काउंसलर आपको अपने अंदर झांकना सिखाता है, उसी तरह टैरो आपको अपनी आत्‍मा से बात करने का मौका देता है।

आपको लग रहा है कि जैसे जिंदगी के मार्ग पर आप भटक गए हैं और आपको दिशा या सहायता की ज़रूरत है। पहले आप टैरो का मजाक उड़ाते थे लेकिन अब आप इसकी सटीकता से प्रभावित हो गए हैं या फिर आप एक ज्योतिषी हैं जिसे मार्गदर्शन या दिशा की ज़रूरत है। या फिर आप अपना समय बिताने के लिए कोई नया शौक ढूंढ रहे हैं। इन कारणों से या अन्‍य किसी वजह से टैरो में लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। टैरो डेक में 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है। इन कार्ड्स की मदद से आपको अपने जीवन में मार्गदर्शन मिल सकता है।

टैरो की उत्पति 15वीं शताब्‍दी में इटली में हुई थी। शुरुआत में टैरो को सिर्फ मनोरंजन के रूप में देखा जाता था और इससे आध्‍यात्मिक मार्गदर्शन लेने का महत्‍व कम था। हालांकि, टैरो कार्ड का वास्तविक उपयोग 16वीं सदी में यूरोप के कुछ लोगों द्वारा किया गया जब उन्होंने जाना और समझा कि कैसे 78 कार्ड्स की मदद से भविष्य के बारे में जाना जा सकता है, उसी समय से इसका महत्व कई गुना बढ़ गया।

टैरो एक ऐसा ज़रिया है जिसकी मदद से मानसिक और आध्यात्मिक प्रगति को प्राप्‍त किया जा सकता है। आप कुछ स्‍तर पर अध्‍यात्‍म से, थोड़ा अपनी अंतरात्मा से और थोड़ा अपने अंतर्ज्ञान और आत्म-सुधार लाने से एवं बाहरी दुनिया से जुड़ें।

तो आइए अब इस साप्ताहिक राशिफल की शुरुआत करते हैं और जानते हैं कि 28 दिसंबर से 03 जनवरी 2026 तक का यह सप्ताह राशि चक्र की सभी 12 राशियों के लिए किस तरह के परिणाम लेकर आएगा?

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो साप्ताहिक राशिफल 28 दिसंबर से 03 जनवरी, 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) 

आर्थिक जीवन: द एम्पेरर

करियर: एस ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: किंग ऑफ पेंटाकल्स

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो, यह कार्ड बताता है कि आप पुराने दिल के दर्द से निकल रहे हैं। पुरानी परेशानियां और दुख धीरे-धीरे कम हो रहे हैं। यह इशारा है कि आप माफ कर रहे हैं, ठीक हो रहे है और चाहें तो पुराने साथी से सुलह भी हो सकती है। यदि रिश्ता टूट चुका है, तो भी अब मन में शांति आने लगेगी। यह कभी-कभी ऐसे छुपे हुए दर्द को भी दिखाता है, जिसका असर अभी भी मन के अंदर चल रहा है।

आर्थिक जीवन में द एम्पेरर कार्ड  मजबूती, स्थिरता, और अच्छे समय का संकेत देता है। यह बताता है कि सही फैसले लेकर आप अच्छा पैसा कमा सकते हैं और आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। लेकिन साथ ही यह चेतावनी भी देता है कि गलत निर्णय, लापरवाही, या पैसे को लेकर ज्यादा हावी रवैया नुकसान पहुंचा सकता है।

एस ऑफ कप्स करियर में नए मौके, नई शुरुआत और खुशी भरा समय लाता है। यह नए प्रोजेक्ट, नई नौकरी या काम के प्रति फिर से जोश आने का संकेत है, जिससे रचनात्मकता और संतुष्टि बढ़ती है। लेकिन यदि यह रिवर्सड आए तो यह बताता है कि मौका हाथ से निकल सकता है, मन काम में नहीं लगेगा या आपके प्रयासों की कदर नहीं होगी।

किंग ऑफ पेंटाकल्स स्वास्थ्य के मामले अच्छी सेहत, स्थिरता और एक अनुशासित जीवन का फल दिखाता है। यह संकेत है कि आप शारीरिक और आर्थिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं।

शुभ दिन: मंगलवार

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: सेवेन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ पेंटाकल्स 

करियर: सेवेन ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: एट ऑफ स्वॉर्ड्स

वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन में बताता है कि आपके पास कई रोमांटिक विकल्प या संभावनाएं हैं। यह उत्साहित भी कर सकता है और उलझन भी पैदा कर सकता है। यह कार्ड कल्पनाओं, इच्छाओं और दिन में सपने देखने जैसा होता है। यह सलाह देता है कि सिर्फ मन की चाहतों पर नहीं, बल्कि हकीकत पर आधारित फैसले लें। हर चमकने वाली चीज असली नहीं होती इसलिए बिना सोचे-समझे किसी पर भरोसा न करें।

फोर ऑफ पेंटाकल्स आर्थिक जीवन के मामले में सुरक्षा, स्थिरता और अपनी संपत्ति की रक्षा करने की सोच दिखाता है। आप अब ऐसी स्थिति में हैं, जहां पैसा सुरक्षित है और आप बचत भी कर रहे हैं। यह भव‍िष्य के लिए सोच-समझकर खर्च करने और बचत करने की सलाह देता है। लेकिन यह भी बताता है कि कभी-कभी पैसे खोने के डर से आप जरूरत से ज्यादा कंजूसी या लालच भी कर सकते हैं। 

सेवेन ऑफ पेंटाकल्स करियर में यह संकेत देता है कि आपकी मेहनत धीरे-धीरे फल दे रही है। भले ही तुरंत परिणाम न दिखे, लेकिन लंबी अवधि में फायदा होगा। यह कार्ड कहता है कि अपनी प्रगति का समय-समय पर आकलन करें और ज़रूरत पड़े तो अपने लक्ष्य में बदलाव करें। धैर्य और लगातार मेहनत सफलता लाएगी। 

एट ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड खासकर मानसिक स्वास्थ्य में चिंता, तनाव, उदासी और नकारात्मक सोच में फंसे होने की भावना को दर्शाता है। अगर यह कार्ड सीधा आए तो मन में घुटन या बेबस महसूस होना दिखाता है। लेकिन उलटा आने पर यह मानसिक आज़ादी, मजबूती, और इन समस्याओं से बाहर निकलने का संकेत देता है।

शुभ दिन : शुक्रवार

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

करियर: द एम्पेरर

स्वास्थ्य: एस ऑफ कप्स

मिथुन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो टू ऑफ स्वॉर्ड्स यह बताता है कि रिश्ते में कोई रुकावट, उलझन या मुश्किल फैसला लेने की जरूरत है। कोई व्यक्ति यह नहीं समझ पा रहा कि क्या करना चाहिए, या कोई जरूरी बातचीत टाल रहा है। यह दो विकल्पों के बीच फँसे होने जैसा भी हो सकता है। कार्ड उलटा आने पर यह सीधी टक्कर, भावनात्मक टूटन या सच्चाई से बचने की कोशिश का संकेत देता है। 

आर्थिक जीवन में नाइट ऑफ पेंटाकल्स कार्ड धीरे-धीरे धैर्य से और सोच समझकर आगे बढ़ने की सलाह देता है। यह मेहनत, जिम्मेदारी और बचत को महत्व देता है। यह बताता है कि नियमित और ईमानदार प्रयासों से आपकी कमाई स्थिर रूप से बढ़ेगी और आप आर्थिक रूप से सुरक्षित महसूस करेंगे। 

द एम्पेरर कार्ड शक्ति, अनुशासन और नेतृत्व का समय दर्शाता है। यह बताता है कि आपकी मेहनत और आत्मनियंत्रण की वजह से आपको सफलता, पदोन्नति या सम्मान मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी और नए अवसर भी आने की संभावना है। 

एस ऑफ कप्स नई भावनात्मक या आध्यात्मिक शुरुआत, मन की शांति, खुशी और कभी-कभी प्रेग्नेंसी जैसे शुभ संकेत दिखाता है। कार्ड उलटा आने पर यह भावनात्मक रुकावट, उदासी, खालीपन महसूस होना या गर्भधारण से जुड़ी समस्याएं दिखा सकता है।

शुभ दिन : बुधवार

कर्क राशि 

प्रेम जीवन: द स्टार 

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: फोर ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

कर्क राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो द स्टार टैरो कार्ड बताता है कि आपकी रिश्तों में आगे का समय बहुत शांत, उज्जवल और उम्मीद से भरा रहेगा। यह कार्ड पुराने दर्द भूलकर हीलिंग की प्रक्रिया पर भरोसा करने का संकेत देता है। यह बताता है कि आप अंदर से और भी सच्चे व सकारात्मक बन रहे हैं, जिससे अच्छे रिश्ते आपकी तरफ आकर्षित होंगे। अगर आप पहले से किसी रिश्ते में हैं, तो आने वाले समय में आप दोनों के बीच और ज्यादा समझ शांति और तालमेल बनेगा।

पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड दिखाता है कि आपको अभी तुरंत वह आर्थिक खबर नहीं मिल पाएगी जिसकी आप उम्मीद कर रहे थे। यह कार्ड बताता है कि आपके पास पैसे कमाने के कई आइडियाज हैं, लेकिन पैसे के मामलों में ज्यादा पता होने का दिखावा करने से बचें। अगर कोई समझदार व्यक्ति आपको सही सलाह देता है, तो उसे जरूर मानें। अपने विचारों को हकीकत में बदलने के लिए आपको किसी अनुभवी या बड़े व्यक्ति की गाइडेंस की जरूरत पड़ सकती है।

फोर ऑफ वैंड्स करियर के लिए बहुत अच्छा कार्ड है। यह सुरक्षा, सफलता और खुशी का संकेत है। यह बताता है कि आपकी मेहनत की कद्र होगी, कार्यस्थल का माहौल अच्छा रहेगा और आपको अपने साथियों से भी सहयोग मिलेगा। नई नौकरी या नए माहौल में आप जल्दी एडजस्ट होकर संतुष्ट महसूस करेंगे।

जस्टिस कार्ड स्वास्थ्य के लिए यह संदेश देता है कि संतुलन, सच का सामना करना और अपनी जिम्मेदारी निभाना आपकी सेहत से सीधे जुड़े हैं। यह बताता है कि अच्छी सेहत पाने के लिए सही और संतुलित फैसले लेना जरूरी है, चाहे वे थोड़े कठिन क्यों न हों। ईमानदारी से खुद का आकलन करना भी आपकी हेल्थ को बेहतर करेगा।

शुभ दिन : सोमवार

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: फाइव ऑफ  स्वॉर्ड्स

आर्थिक जीवन: डेथ 

करियर: नाइट ऑफ पेंटाकल्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

फाइव ऑफ  स्वॉर्ड्स प्रेम जीवन के लिए अच्छा संकेत नहीं है। यह बताता है कि रिश्ते में झगड़े, गलतफहमियां, गुस्सा और बड़ी लड़ाई हो सकती है, खासकर जब बातचीत ठीक से न हो। यह कार्ड धोखे, बेवफाई या गलत व्यवहार की तरफ भी इशारा करता है। कभी-कभी यह रिश्ता टूटने, अलग होने या तलाक जैसी स्थितियों को भी दर्शाता है।

डेथ कार्ड आर्थिक जीवन में यह बताता है कि आपके पैसों से जुड़ी स्थिति में बड़ा बदलाव आने वाला है, किसी चीज़ का अंत, नुकसान या परिवर्तन, जिसके बाद एक नई शुरुआत होती है। यह फिलहाल आर्थिक नुकसान दिखा सकता है, लेकिन साथ ही यह आपको गलत आदतें छोड़कर, अपने पैसे के लक्ष्यों को फिर से तय करने और भविष्य को अधिक सुरक्षित बनाने का मौका भी देता है।

 करियर में नाइट ऑफ पेंटाकल्स बताता है  बताता है कि आप बहुत स्वतंत्र तरीके से काम करने वाले व्यक्ति हैं। आप बिज़नेस, मैनेजमेंट या लीडरशिप वाली भूमिकाओं में ज़्यादा अच्छा कर सकते हैं। अगर आप नई नौकरी खोज रहे हैं, तो मैनेजर या लीड रोल वाली पोस्ट आपके लिए बेहतर होंगी। आपके अंदर नेचुरल लीडरशिप है, जो आपको करियर में आगे बढ़ने में मदद करेगी।

सिक्स ऑफ पेंटाकल्स स्वास्थ्य में सुधार का संकेत देता है। अगर आप किसी बीमारी या परेशानी से जूझ रहे हैं, तो यह कार्ड बताता है कि दूसरे लोगों, खासकर मेडिकल एक्सपर्ट्स, की सहायता लेने से आपकी हीलिंग और तेज़ हो सकती है। दूसरों का सपोर्ट इस समय आपके लिए बहुत फायदेमंद रहेगा।

शुभ दिन: रविवार

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: द स्टर

आर्थिक जीवन: टेन ऑफ कप्स  

करियर: नाइट ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

द स्टार कार्ड बताता है कि आपके प्रेम जीवन के लिए बताता है कि आपके प्रेम जीवन में उम्मीद, शांति और हीलिंग का समय आ रहा है। अगर हाल ही में कोई मुश्किल समय चला है, तो अब भविष्य उज्ज्वल और सकारात्मक होगा। यह कार्ड भावनात्मक और आध्यात्मिक शांति का संकेत देता है। नए रिश्ते वालों के लिए यह धीमी लेकिन खूबसूरत शुरुआत का इशारा है, जिसे समय देकर मजबूत किया जा सकता है। पुराने रिश्ते वालों के लिए यह प्यार, समझ और नज़दीकी बढ़ने का समय है। 

टेन ऑफ कप्स पैसे के मामले में स्थिरता, भरपूर धन और सुरक्षा का संकेत देता है। आपकी मेहनत और निवेश का अच्छा फल मिलेगा। टीमवर्क से आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है, जिससे संतुष्टि और सफलता महसूस होगी। अगर यह कार्ड उल्टा आए, तो यह आर्थिक अस्थिरता, सुरक्षा की कमी या पैसों को लेकर विवाद का संकेत दे सकता है। टेन ऑफ कप्स पैसे के मामले में स्थिरता, भरपूर धन और सुरक्षा का संकेत देता है

नाइट ऑफ कप्स आमतौर पर बताता है कि आपका करियर जुनून क्रिएटिविटी और भावनाओं से प्रेरित है। यह संकेत देता है कि आपको अपने काम में इन क्वालिटी को और शामिल करने की ज़रूरत है। यह कोई नया मौका भी दिखाता है जिसमें दिल से जुड़कर काम करना होगा, जैसे कोई क्रिएटिव आइडिया आना या आर्ट/क्रिएटिव फील्ड में सफलता मिलना। अगर कार्ड उल्टा आए, तो यह बताता है कि आपके करियर के कुछ सपने अव्यवहारिक हैं, भावनात्मक रुकावटें हैं, या आप अपने काम के प्रति उतने उत्साहित नहीं हैं।

नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड चिंता और मानसिक तनाव का संकेत देता है। यह बताता है कि आपको एंग्ज़ायटी, टेंशन, नींद न आना, माइग्रेन या स्ट्रेस से जुड़े शारीरिक लक्षण हो सकते हैं। इसके मतलब है कि मानसिक परेशानी आपकी बॉडी पर असर डाल रही है और आपको नेगेटिव सोच को संभालने,मदद लेने और मन को शांत रखने की जरूरत है।

शुभ दिन : बुधवार

तुला राशि   

प्रेम जीवन: द हीरोफेंट

आर्थिक जीवन: किंग ऑफ वैंड्स 

करियर: द वर्ल्ड

स्वास्थ्य: द मून

द हीरोफेंट कार्ड शादी कमिटमेंट और पारंपरिक मूल्यों का संकेत देता है। इसका मतलब हो सकता है। इसका मतलब हो सकता है कि आपके जीवन में एक ऐसा रिश्ता आ रहा है, जिसमें सुरक्षा, भरोसा और समान मूल्य हों। अगर आप रिश्ते में हैं, तो यह बताता है कि आप दोनों को मिलकर कुछ महत्वपूर्ण फैसले लेने या रिश्ते को नया, पक्का रूप देने की जरूरत है। सिंगल लोगों के लिए यह एक पारंपरिक और कमिटेड रिश्ते के आने का संकेत है।

अगर आप किसी आर्थिक स्थिति का परिणाम जानना चाहते हैं और किंग ऑफ वैंड्स आता है, तो इसका मतलब है कि आपको हिम्मत और समझदारी से आर्थिक चुनौतियों का सामना करना होगा। यह कार्ड बताता है कि आप नेतृत्व, दूरदृष्टि और क्रिएटिव सोच से अपने पैसे से जुड़े मामलों को बेहतर तरीके से संभाल सकते हैं। यह उद्यमी सोच अपनाने का भी इशारा देता है।

द वर्ल्ड करियर में बड़ी सफलता, उपलब्धि और किसी महत्वपूर्ण चरण के पूरे होने का संकेत देता है। यह बताता है कि आपकी मेहनत की सराहना होगी और एक लंबे समय से चल रहे काम का सफल अंत होगा। अब आपके लिए नए मौके और नए रास्ते खुल सकते हैं।

द मून कार्ड मानसिक और भावनात्मक समस्याओं का संकेत देता है, जैसे चिंता, उदासी, कंफ्यूजन या डर। ये अक्सर किसी ऐसी बात से जुड़े होते हैं जो मन में दबा हुआ हो। यह कार्ड कहता है कि अपनी इंस्टिंक्ट्स पर भरोसा करें, जरूरत पड़े तो डॉक्टर से सलाह लें, और अपनी हेल्थ को लेकर जल्दी में कोई फैसला न लें।

शुभ दिन : शुक्रवार

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: एस ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द सन 

करियर: सिक्स ऑफ कप्स  

स्वास्थ्य: द चैरिएट 

एस ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आपके प्रेम जीवन में नई ऊर्जा, नया रोमांस या पुरानी रिलेशनशिप में बड़ा कदम (जैसे सगाई या परिवार शुरू करना) दिखाई दे सकता है। यह जोश, उत्साह और प्यार में नई शुरुआत का समय दिखाता है। यह आपको प्रेरित करता है कि नए मौकों को पकड़े और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए कदम उठाएं।

यह कार्ड कहता है कि अगर आप आर्थिक मदद या समाधान खोज रहे हैं, तो सकारात्मक सोच रखें और अपनी समझ पर भरोसा करें। The Sun सफलता, खुशी और अच्छे परिणाम का संकेत देता है। आत्मविश्वास, साफ दिमाग और सकारात्मक रवैया आपके लिए धन से जुड़े नए अवसर ला सकता है। 

सिक्स ऑफ कप्स करियर में यह कार्ड किसी पुराने रास्ते पर लौटने, पुराने टैलेंट को फिर से जगाने या किसी पुराने काम/प्रोजेक्ट के फिर से शुरू होने का संकेत है। यह मेंटॉरशिप के मौके, किसी ऐसे प्रोजेक्ट की वापसी या पुरानी सीख को दोबारा इस्तेमाल करने का समय भी हो सकता है। लेकिन यह चेतावनी भी देता है कि अतीत से प्रेरणा लें, पर उसमें उलझे न रहें।

द चैरिएट कार्ड बताता है कि आप मेहनत, अनुशासन और मजबूत इच्छाशक्ति से अपनी हेल्थ से जुड़ी चुनौतियों पर जीत पा सकते हैं। यह मानसिक और शारीरिक मजबूती, सही रूटीन और सकारात्मक सोच को दर्शाता है। इसका मतलब है कि आप अपनी सेहत को सुधारने के लिए खुद सक्रिय होकर बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

शुभ दिन : मंगलवार

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि 

प्रेम जीवन: टू ऑफ पेंटाकल्स

आर्थिक जीवन: क्वीन ऑफ कप्स 

करियर: एट ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ कप्स  

धनु राशि वालों टू ऑफ पेंटाकल्स कार्ड बताता है कि आप एक ही समय में कई जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं, जिसका असर आपके रिश्ते पर पड़ सकता है। चाहे आप सिंगल हों या रिलेशनशिप में, आपको अपने समय और प्राथमिकताओं में संतुलन बनाने की ज़रूरत है। कपल्स के लिए इसका मतलब है कि करियर, पैसे और रिश्ते,  तीनों के बीच सही बैलेंस बनाना ज़रूरी है। 

क्वीन ऑफ कप्स आर्थिक जीवन में यह कार्ड अच्छे और स्थिर आर्थिक भविष्य का संकेत देता है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी देता है कि भावनाओं में आकर पैसे से जुड़े बड़े फैसले न लें। क्वीन ऑफ कप्स बताती है कि फाइनेंशियल फैसलों में दिमाग और दिल दोनों का संतुलित उपयोग ज़रूरी है, मतलब भावनाएं भी सुनें, लेकिन लॉजिक भी साथ रखें। 

एट ऑफ कप्स कार्ड आमतौर पर उस नौकरी या स्थिति को छोड़ने का संकेत देता है जो आपको अब खुश या संतुष्ट नहीं कर रही। यह बदलाव की ज़रूरत बताता है, ऐसा बदलाव जो आपकी ग्रोथ और खुशी बढ़ाए। भले ही इसके लिए आपको कुछ समय के लिए सुरक्षा या आराम छोड़ना पड़े, लेकिन आगे चलकर यह कदम फायदेमंद होगा।

फोर ऑफ कप्स कार्ड मानसिक थकान, चिड़चिड़ापन या सेहत से जुड़ी समस्या से भावनात्मक रूप से परेशान होने का संकेत देता है।  यह बताता है कि आपको खुद को थोड़ा समय देना चाहिए आराम और अपने भावनाओं को समझने की ज़रूरत है। इससे आपका मानसिक संतुलन वापस आएगा।

शुभ दिन : गुरुवार

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द लवर 

मकर राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो यह कार्ड बताता है कि प्यार में आगे बढ़ने और रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाने का समय है। रिश्ता मजबूत और लंबा चलने वाला हो सकता है। इसमें साथ में रहना, साथ ट्रैवल करना या फिर लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप जैसी नई संभावनाएं दिखती हैं। यह कार्ड कहता है कि प्लान पर भरोसा रखें और रिश्ते में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। 

जजमेंट कार्ड अपराइट बताता है कि पैसे से जुड़ा कोई बड़ा और जरूरी फैसला लेना पड़ सकता है। यह आपके पुराने प्रयासों की पहचान भी दिखाता है और खर्च करने में जिम्मेदारी और सोच-समझ की सलाह देता है। तुरंत फैसले न लें, समझदारी से खर्च करें । यह कार्ड प्रमोशन या नई नौकरी का मौका भी दिखा सकता है। 

टू ऑफ कप्स कार्ड करियर में अच्छा पार्टनरशिप, दोस्ताना कामकाज और सकारात्मक वातावरण का संकेत देता है। किसी के साथ मिलकर काम करना या नया बिज़नेस पार्टनर बनाना फायदेमंद रहेगा। टीमवर्क से सफलता मिलेगी और काम में खुशी व संतुलन रहेगा। 

द लवर कार्ड हेल्थ में बताता है कि आपको किसी साथी या डॉक्टर से सही मदद और सपोर्ट मिल सकता है। यह भी दिखाता है कि आपको अपने स्वास्थ्य या इलाज से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण फैसला लेना है। ऐसा फैसला लें जो आपके शरीर और दिल की अच्छी सेहत के लिए सही हो।

शुभ दिन: शनिवार

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें। 

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: जजमेंट

करियर: टू ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द लवर

कुंभ राशि राशि वालों के प्रेम जीवन में थ्री ऑफ वैंड्स कार्ड आगे बढ़ने, रिश्ते में विकास होने और उसे अगले स्तर पर ले जाने का संकेत देता है। यह लंबा चलने वाला और स्थिर रिश्ता दिखाता है। इसमें साथ रहने की शुरुआत, साथ यात्रा करना या फिर लॉन्ग-डिस्टेंस रिलेशनशिप जैसी नई और रोमांचक संभावनाएं हो सकती हैं। यह कार्ड कहता है कि अपने रिश्ते और प्लान पर भरोसा रखें,आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलेंगे। 

जजमेंट कार्ड बताता है कि पैसे से जुड़ा कोई बड़ा, जीवन बदलने वाला फैसले करना पड़ सकता है। यह आपके पिछले प्रयासों की पहचान और खर्च को लेकर जिम्मेदारी रखने की सलाह देता है। यह कार्ड यह भी चेतावनी देता है कि तुरंत और बिना सोचे समझे पैसे जुड़े फैसले न लें। संतुलित तरीके से खर्च करें । साथ ही, प्रमोशन या नई नौकरी का मौका भी मिल सकता है। 

करियर में टू ऑफ कप्स कार्ड अच्छे पार्टनरशिप, सहयोग और दोस्ताना कार्य माहौल का संकेत देता है। किसी के साथ मिलकर काम करना या नई पार्टनरशिप बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। इससे दोनों पक्षों को सफलता मिलेगी। यह कार्ड टीमवर्क, सामंजस्य और काम में संतुष्टि का भी संकेत देता है। 

सेहत की बात करें तो द लवर कार्ड हेल्थ में यह कार्ड बताता है कि आपको अपने स्वास्थ्य सफर में सही सपोर्ट मिलेगा, शायद आपके पार्टनर या किसी डॉक्टर से। यह यह भी दर्शाता है कि इलाज या स्वास्थ्य से जुड़ा कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना जरूरी है। ऐसा फैसला लें जो आपके शरीर की जरूरतों और दिल की सेहत के लिए सही हो।

शुभ दिन : शनिवार

मीन राशि

प्रेम जीवन: थ्री ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: द वर्ल्ड 

स्वास्थ्य: एट ऑफ वैंड्स 

मीन राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो थ्री ऑफ कप्स बताता है कि आपका रिश्ता ऐसा है जिसे मनाया जा सकता है, खुशियों से भरा। यह बहुत पावर कपल वाला कार्ड नहीं है, लेकिन आपके रिश्ते को लोग पसंद करेंगे और सम्मान देंगे। यह कार्ड भरपूर खुशी और अच्छी किस्मत को भी दर्शाता है इसलिए आप दोनों के-दूसरे के लिए लकी चार्म साबित होंगे। आपका पार्टनर आपको पूरा सपोर्ट देगा और आप भी उसे उतना ही समर्थन देंगे। 

द सन कार्ड पैसा और सफलता का संकेत देता है। यह बताता है कि आपकी मेहनत रंग ला रही है और आपके निवेश या कमाई में अच्छी बढ़ोतरी होगी। यह कार्ड सकारात्मक सोच खुशी और आर्थिक स्थिति से संतुष्टि का प्रतीक है। अपराइट आने पर यह सावधान करता है कि ज़रूरत से ज़्यादा आशावादी होकर आप गलत आर्थिक फैसले ले सकते हैं।

करियर में द वर्ल्ड उपलब्धि, पूर्णता और मेहनत की पहचान दिखाता है। यह बताता है कि आपके लंबे समय से चल रहे लक्ष्य पूरे होने वाले हैं, जिससे स्थिरता और तरक्की मिलेगी। यह किसी बड़े प्रोजेक्ट का सफल अंत, रिटायरमेंट का संकेत या फिर नौकरी में बदलाव जैसे विदेश में काम या ट्रैवल से जुड़ा काम भी दिखाता है।

एट ऑफ वैंड्स कार्ड अच्छी सेहत, तेज रिकवरी और एक्टिव लाइफ का संकेत देता है। अगर आप बीमार थे या चोट लगी थी, तो जल्द ठीक होने के योग हैं।

शुभ दिन: गुरुवार

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

टैरो डेक में कितने कार्ड होते हैं?

78 कार्ड

क्या टैरो रीडिंग के लिए पेशेवर प्रशिक्षण की आवश्यकता होती है?

हाँ, इसके लिए प्रशिक्षण, नियमित अभ्यास और अनुभव दोनों की आवश्यकता होती है।

क्या टैरो एक भविष्यसूचक उपकरण है?

टैरो मुख्य रूप से मार्गदर्शन प्रदान करता है और इसे एक सच्चा भविष्यसूचक उपकरण नहीं कहा जा सकता।

टैरो मासिक राशिफल 2026: जनवरी

टैरो मासिक राशिफल 2026: नए साल का पहला महीना देगा सम्मान, सफलता और बड़ी उपलब्धियां!

टैरो कार्ड मासिक भविष्यवाणी 2026: टैरो सिर्फ कुछ रहस्यमयी कार्डों का सेट नहीं है, यह आत्मचिंतन, अंतर्ज्ञान और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का एक शक्तिशाली साधन है। हर कार्ड अपने अंदर अलग-अलग प्रतीक, ऊर्जा और कहानी छिपाए होता है, जो हमें हमारी छुपी भावनाओं को समझने, सच्चाइयों को पहचानने और जीवन के मोड़ पर सही दिशा पाने में मदद करता है। 

चाहे आप जवाब ढूंढ रहे हों, मन की शांति चाहते हों या ब्रह्मांड से गहरा जुड़ाव महसूस करना चाहते हों, टैरो आपको समझ और बदलाव का रास्ता दिखाता है। इस ब्लॉग में हम टैरो की जादुई दुनिया, उसकी सीख और रोजमर्रा की जिंदगी में मिलने वाली उपयोगी सलाह के बारे में बात करेंगे, ताकि आप अपनी यात्रा को अपने उच्च उद्देश्य से जोड़ सकें।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026 

दुनियाभर के विद्वान टैरो रीडर्स से करें कॉल/चैट पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

टैरो एक ऐसा पवित्र दर्पण है, जो हमारी आत्मा की बुद्धि को सामने लाता है। हर कार्ड किस्मत, अंतर्ज्ञान और ब्रह्मांडीय तालमेल की कहानी कहता है, और हमें उन सच्चाइयों तक ले जाता है जिन्हें हम महसूस तो करते हैं लेकिन पूरी तरह समझ नहीं पाते। इस ब्लॉग में हम टैरो की रहस्यमयी दुनिया की यात्रा करेंगे, इसके प्रतीकों, ऊर्जा और दिव्य संदेशों को समझेंगे, जो मन की स्पष्टता, उपचार और भीतर संतुलन लाने में मदद करते हैं। ये कार्ड आपकी परिवर्तन की राह में आपका मार्गदर्शन करेंगे। 

टैरो की इस रहस्यमय दुनिया में हर कार्ड एक ऊर्जा का द्वार है, जो अंतर्ज्ञान, ब्रह्मांडीय ज्ञान और उपचारकारी तरंगों को जोड़ता है, जो हमारे भीतर और बाहर दोनों को प्रभावित करती हैं।

एस्ट्रोसेज एआई में हमारा मानना है कि टैरो केवल भविष्यवाणी का साधन नहीं, बल्कि खुद को समझने, भावनात्मक संतुलन पाने और आत्मा के स्तर पर बदलाव का मार्ग है। इस ब्लॉग में हम आपको हर कार्ड के प्रतीक, संदेश और संदेश और अंतर्ज्ञान से मिलने वाली समझ का अनुभव कराएंगे, ताकि आप अपनी ऊर्जा को सही दिशा में ले जाएं, जीवन के मोड़ों को समझें और ब्रह्मांड से जुड़ाव महसूस करें। टैरो आपको उपचार, विकास और दिव्य मार्गदर्शन की ओर ले जाए, यही कामना है। यहां प्रस्तुत है जनवरी 2026 के लिए मासिक टैरो राशिफल।

टैरो मासिक राशिफल जनवरी 2026: राशि अनुसार राशिफल

मेष राशि

प्रेम जीवन: द एम्प्रेस

आर्थिक जीवन: द सन

करियर: नाइट ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: द चैरिएट

प्रेम जीवन की बात करें तो द एम्प्रेस कार्ड भरपूर प्रेम, करुणा और गर्मजोशी भरी ऊर्जा का संकेत देता है। यह बताता है कि आपका रिश्ता मजबूत, स्थिर और संवेदनशीलता व स्नेह से भरा है। इस कार्ड से यह भी संकेत मिलता है कि भावनात्मक रूप से जुड़ाव गहरा होगा और रिश्ते में विकास, नए शुरुआत और एक शांत-सुकून भरा माहौल बनाने के अवसर मिलेंगे।

आर्थिक जीवन में द सन कार्ड समृद्धि, सफलता और सकारात्मक परिणामों का प्रतीक है। यह धन, अच्छी किस्मत और उज्जवल आर्थिक भविष्य का संकेत देता है। यह कार्ड बताता है कि यदि आप सकारात्मक दृष्टिकोण रखें तो आपके प्रयास सफल होंगे और आर्थिक स्थिरता व मानसिक सुकून मिलेगा। साथ ही यह भी समझाता है कि अपने वर्तमान आर्थिक हालात के लिए कृतज्ञ रहना चाहिए।

करियर से जुड़े मामलों में नाइट ऑफ कप्स अच्छे और शुभ अवसरों का संकेत देता है, खासकर जब रचनात्मक सोच, समझदारी और भविष्य का संभावनाओं की हो। यह कार्ड अक्सर नौकरी के लिए किए गए आवेदन, नए प्रस्ताव या ऑफर के सफल होने की ओर इशारा करता है। यह यह भी बताता है कि काम भी जगह पर आप विवादों को समझदारी और शांत स्वभाव से संभाल पाएंगे और अपनी क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करके आगे बढ़ेंगे।

स्वास्थ्य की बात करें तो द चैरिएट कार्ड आत्म-नियंत्रण, मजबूती और स्वास्थ्य चुनौतियों का हिम्मत से सामना करने की क्षमता दर्शाता है। यह बताता है कि आपको सकारात्मक, सक्रिय और दृढ़ निश्चय के साथ अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। आपकी इच्छाशक्ति और ध्यान आपको बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाएंगे।

राशि अनुसार उपहार सुझाव: एक रोमांचक ट्रेकिंग ट्रिप।

वृषभ राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: द मून 

करियर: नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: फोर ऑफ पेंटाकल्स

प्रेम जीवन की बात करें तो पेज़ ऑफ कप्स यह बताता है कि आपकी जिंदगी में एक नई भावनात्मक शुरुआत हो सकती है, जैसे कोई अच्छी खबर मिलना, नया रिश्ता शुरू होना या कोई ऐसा इंसान मिलना, जो बहुत समझदार और दिल से साफ हो। यह कार्ड आपको सलाह देता है कि रिश्तों में हल्का-फुल्का, खुला और मासूम दिल लेकर चलें। अपने दिल की आवाज़ सुनें और अपनी भावनाएं खुलकर जताएं।

 द मून संकेत देता है कि इस समय आपके पास पूरी जानकारी नहीं है। इसलिए अभी बड़े वित्तीय फैसले लेना ठीक नहीं होगा। अगर आप पैसा लगाने या किसी फाइनेंशियल कदम के बारे में सोच रहे हैं, तो थोड़ा और गहराई से जांचें, सवाल पूछें और चीजें साफ करें। अभी भ्रम या अस्थिरता जैसी स्थिति बनी रह सकती है।

नाइट ऑफ स्वॉर्ड्स करियर में महत्वाकांक्षा, हिम्मत और तेजी से आगे बढ़ने का संकेत देता है। यह सलाह देता है कि मौके आने पर तुरंत कदम उठाएं, सोच-समझकर जोखिम लें और अपने लक्ष्य पर डटे रहें। यह कार्ड यह भी बता सकता है कि आपको कोई बड़ा और अच्छा करियर मौका मिल सकता है, जैसे प्रमोशन, नई नौकरी या कोई महत्वपूर्ण बदलाव। 

फोर ऑफ पेंटाकल्स स्वास्थ्य में इस बात का संकेत देता है कि आप शायद बदलाव से बच रहे हैं, जैसे तनाव, पुरानी आदतें या डर की वजह से अपने शरीर पर असर पड़ रहा हो। यह कार्ड आपको बताता है कि अपनी दिनचर्या को थोड़ा संतुलित करें, नियमित सेल्फ-केयर करें और जरूरत के मुताबिक बदलाव अपनाएं। ज्यादा चिपके रहना भी नुकसान दे सकता है। 

राशि अनुसार गिफ्ट: कोई स्टेटमेंट ज्वेलरी या एक स्टाइलिश घड़ी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मिथुन राशि

प्रेम जीवन: द हर्मिट

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: द एम्परर

स्वास्थ्य: ऐस ऑफ कप्स 

प्रेम जीवन में हर्मिट कार्ड भविष्यवाणी करता है कि आपको थोड़ा रुककर खुद को समझने, अपनी भावनाओं और इच्छाओं पर ध्यान देने की जरूरत है। कभी-कभी रिश्ते से एक कदम पीछे हटना गलत नहीं होता, इससे आपको सफाई, समझ और अंदर की आवाज मिलती है। यह समय आपको बताता है कि खुद को जानकर ही आप सही प्यार पा सकते हैं या अपने मौजूदा रिश्ते को और मजबूत बना सकते हैं।

आर्थिक जीवन में फोर ऑफ वैंड्स अच्छी खुशखबरी लाता है। यह कार्ड बताता है कि मेहनत का फल मिलने वाला है, जैसे आर्थिक स्थिरता, बोनस, प्रमोशन या कोई बड़ा फायदेमंद सौदा। यह समय आराम, खुशी और अपनी कमाई का आनंद लेने का है। आप खुद भी सुरक्षित महसूस करेंगे और दूसरों की मदद करने की क्षमता भी रहेगी।

करियर की बात करें तो इस हफ्ते फोकस और मेहनत के कारण आपका काम अच्छा चलेगा। द एम्परर कार्ड सलाह देता है कि अपने काम में अनुशासन रखें, सही योजना बनाएं और डटे रहें। अगर आपके ऑफिस में कामकाज थोड़ा अव्यवस्थित या परेशान करने वाला है, तो चीजों को बेहतर ढंग से चलाने के लिए आपको खुद पहल करनी चाहिए। यह कार्ड यह भी संकेत दे सकता है कि आपके आस-पास कोई अनुभवी व्यक्ति जैसे सीनियर या बॉस, आपकी मदद और मार्गदर्शन कर सकता है। 

स्वास्थ्य की बात करें तो ऐस ऑफ कप्स बहुत ही सकारात्मक कार्ड है। यह भावनात्मक शांति, मानसिक सुकून और एक नई अच्छी शुरुआत का संकेत देता है। यह अच्छी सेहत, भावनात्मक संतुलन या सफल गर्भावस्था का भी संकेत हो सकता है।

राशि अनुसार गिफ्ट: ऐसे किताबों का सेट जो आपकी कल्पना और सोच को और मजबूत कर सके।

कर्क राशि

प्रेम जीवन: नाइट ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: द टॉवर (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: किंग ऑफ कप्स 

प्रेम जीवन की बात करें तो कर्क राशि वाले जातकों के लिए नाइट ऑफ कप्स कार्ड भविष्यवाणी करता है कि आपकी जिंदगी में कोई प्यारा, भावनात्मक रूप से समझदार नया साथी आ सकता है या फिर आपकी मौजूदा रिलेशनशिप में और गहराई, रोमांस और जुड़ाव बढ़ सकता है। यह कार्ड सलाह देता है कि आप अपने दिल की सुनें और अपने प्रेम से जुड़े सपनों को आगे बढ़ाएं।

आर्थिक जीवन की बात करें तो सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स बताता है कि आपको समझदारी और रणनीति के साथ आगे बढ़ना चाहिए। यह कार्ड धोखाधड़ी, चोरी या किसी के छल का संकेत भी दे सकता है। इसलिए सावधान रहें, ऑफिस में कोई आपकी प्रगति रोकने की कोशिश कर सकता है, गलत या संदिग्ध डील्स से बचें और अपने अकाउंट तथा दस्तावेज अच्छी तरह जांचते रहें, ताकि कोई आपका नुकसान न कर पाए। 

करियर की बात करें तो, आप मुश्किल परिस्थितियों के बावजूद टिके रहे हैं। हो सकता है आपकी कंपनी में छंटनी हुई हो, पर फिर भी आपकी नौकरी बची हो, यह राहत भी है और कभी-कभी भीतर ही भीतर असंतोष का कारण भी। द टॉवर कार्ड यह संकेत देता है कि कभी-कभी हमें अपने रूटीन या बोरिंग काम से बाहर निकलने के लिए एक झटके की ज़रूरत होती है। यह समय आपको सोचने का मौका दे सकता है कि आपके लिए आगे कौन-से बेहतर अवसर मौजूद हैं। 

स्वास्थ्य की दृष्टि से, किंग ऑफ कप्स आपके भावनात्मक संतुलन की ओर इशारा करता है। यह बताता है कि आप मानसिक और शारीरिक सेहत को शांत, समझदार और नियंत्रित तरीके से संभालते हैं, जिससे स्थिरता मिलती है। लेकिन किंग ऑफ कप्स (रिवर्सड) चिंता, भावनाओं को दबाने या स्वास्थ्य समस्याओं से अभिभूत होने का संकेत देता है, जो आपकी रिकवरी और प्रगति को धीमा कर सकता है।

राशि-आधारित उपहार: स्टेटमेंट पर्ल ज्वेलरी या मून स्टोन क्रिस्टल हीलिंग के लिए उत्तम रहेंगे।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सिंह राशि

प्रेम जीवन: द हाई प्रीस्टेस

आर्थिक जीवन: सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स 

करियर: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: क्वीन ऑफ पेंटाकल्स

द हाई प्रीस्टेस आपके प्रेम जीवन में अंतर्ज्ञान, भावनात्मक जुड़ाव और भरोसे की अहमियत को दर्शाती है। यह कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता गहराई, रहस्यों और आध्यात्मिक जुड़ाव पर आधारित हो सकता है। दिल से जुड़े मामलों में यह आपको सच बोलने, धैर्य रखने और अपने अंदर की आवाज सुनने की सलाह देता है।

सेवन ऑफ स्वॉर्ड्स अक्सर आर्थिक मामलों में धोखाधड़ी, छल या चोरी के संकेत देता है। यह बताता है कि आप या आपके आस-पास कोई व्यक्ति गलत लेन-देन, जोखिम भरे काम या किसी तरह की बेईमानी में शामिल हो सकता है। यह कार्ड सावधानी बरतने, किसी भी आर्थिक अवसर या समझौते को अच्छी तरह सोच-समझकर स्वीकार करने की सलाह देता है। खासकर तब जब वह बहुत आसान या ज़रूरत से ज़्यादा फ़ायदेमंद लगता हो। 

करियर की बात करें तो नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स काम से जुड़ी चिंता, तनाव और जरूरत से ज्यादा सोचने का संकेत देता है। यह बताता है कि आप काम के बोझ से दबे हुए महसूस कर रहे हैं और आपकी चिंताएं असल समस्याओं को और बड़ा दिखी रही हैं। यह कार्ड आपको अपने डर का सामना करने, भरोसेमंद लोगों से मदद लेने और तनाव से निपटने के स्वस्थ तरीके अपनाने की सलाह देता है।

स्वास्थ्य की बात करें तो, क्वीन ऑफ पेंटाकल्स खुद की देखभाल और सेहत को प्राथमिकता देने की आवश्यकता दर्शाती है। अपराइट कार्ड अच्छे स्वास्थ्य, संतुलन और व्यायाम तथा सही खानपान पर ध्यान देने का संकेत देता है। वहीं रिवर्सड कार्ड आत्म-देखभाल की कमी, संभावित स्वास्थ्य समस्याओं या मानसिक उलझन का संकेत हो सकता है।

राशि-आधारित उपहार: चमड़े का पर्स या वॉलेट, जो सिंह राशि की आग जैसी व्यक्तित्व को सूट करे।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

कन्या राशि 

प्रेम जीवन: नाइन ऑफ कप्स

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ वैंड्स

करियर: टेन ऑफ स्वॉर्ड्स

स्वास्थ्य: जस्टिस

कन्या राशि वालों के प्रेम जीवन की बात करें तो नाइन ऑफ कप्स अपराइट गहरी संतुष्टि, भावनात्मक पूर्णता और सफल रिश्ते का संकेत देता है। यह बताता है कि आप और आपका साथी रिश्ते में खुश हैं और आपकी भावनात्मक जरूरतें पूरी हो रही हैं। अविवाहित लोगों के लिए यह दर्शाता है कि वे भावनात्मक रूप से परिपक्व हैं, खुद से प्रेम करते हैं और एक अच्छे, सुखद रिश्ते के लिए तैयार हैं। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो फोर ऑफ वैंड्स स्थिरता, सुरक्षा और मेहनत से प्राप्त सफलता का प्रतीक है। यह समय उपलब्धियों का जश्न मनाने, प्रियजनों के साथ खुशियां बांटने और शायद छोटे-मोटे गिफ्ट या मिलन समारोह का संकेत देता है। दोस्तों और परिवार पर थोड़ा खर्च होना स्वाभाविक है, लेकिन जरूरी है कि आप अपने बजट पर नियंत्रण रखें और फिजूलखर्ची से बचें।

करियर में टेन ऑफ स्वॉर्ड्स आमतौर पर अंत, असफलताओं या कठिन बदलावों का संकेत देता है। यह किसी प्रोजेक्ट के पूरा होने, नौकरी के समाप्त होने या अत्यधिक दबाव और थकान के दौर का प्रतिनिधित्व कर सकता है। लेकिन यह भी बताता है कि ये अंत भविष्य की प्रगति के लिए ज़रूरी हैं और आगे बेहतर अवसरों की राह खोल सकते हैं।

स्वास्थ्य के मामले में जस्टिस कार्ड संतुलन और न्याय की आवश्यकता को दर्शाता है। यह बताता है कि जीवनशैली में किसी भी तरह की अति से बचना चाहिए और मानसिक तथा शारीरिक स्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है। कुछ टैरो पाठक यह भी मानते हैं कि यह कार्ड दर्शाता है कि आपको अपनी सेहत से जुड़े निर्णयों की ज़िम्मेदारी लेनी होगी और शायद पिछले अच्छे या बुरे कर्मों के परिणामों का सामना करना पड़े। 

राशि-आधारित उपहार: पौधारोपण तकनीकों पर एक किताब।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

तुला राशि

प्रेम जीवन: सेवन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: नाइट ऑफ वैंड्स

करियर: द डेविल  (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: द मैजिशियन

अगर आप किसी रिश्ते में हैं, तो इस समय साथ रहना थोड़ा बोरिंग या थकाने वाला महसूस हो सकता है। आपके रिश्ते को चलाने के लिए आपको मिलकर लंबी अवधि की प्लानिंग करनी पड़ सकती है या फिर पैसों और समय को लेकर कुछ समझौते भी करने पड़ सकते हैं। लेकिन यह कार्ड यह भी याद दिलाता है कि प्यार सिर्फ रोमांस और भावनाओं के उफान का नाम नहीं है, रिश्ते को निभाने के लिए रोज़-रोज़ मेहनत करनी पड़ती है, खासकर इस बदलती हुई दुनिया में।

आर्थिक जीवन की बात करें तो नाइट ऑफ वैंड्स बताता है कि आपके लिए नई शुरुआत का समय है, चाहे वो नई नौकरी हो, करियर में बदलाव हो या कोई नया बिज़नेस शुरू करना हो। यह संकेत देता है कि आपके अंदर अब कुछ नया करने का जोश है और आप अपने पैसों से जुड़े लक्ष्यों को पूरा करने की क्षमता रखते हैं।

करियर की बात करें तो आप अब अपने प्रोफेशन फैसलों की कमान वापस अपने हाथ में ले रहे हैं। भविष्य में दिक्कतें न आएं, इसके लिए आप जरूरी बदलाव भी कर रहे हैं। अगर आप किसी बंधे-बंधे या खराब माहौल में थे, तो अब उससे निकलने की हिम्मत जुटा रहे हैं, जैसे कि ऐसी नौकरी छोड़ना जो आपको खुश नहीं करती, किसी नकारात्मक माहौल से दूर जाना या किसी सहकर्मी के साथ बिगड़े रिश्ते को ठीक करने का फैसला लेना। आप धीरे-धीरे समझ रहे हैं कि असली स्थिरता आपके अंदर ही है, इसलिए अब काम पर पूरे भरोसे रहने की ज़रूरत नहीं लगती। जब आप अपनी स्वतंत्रता फिर से हासिल करेंगे, तो आपके जीवन में बड़े बदलाव दिखाई देंगे। 

स्वास्थ्य की बात करें तो मैजिशियन कार्ड बताता है कि आपके अंदर खुद को ठीक करने की ताकत और क्षमता मौजूद है। अपनी मेहनत और कौशल से आप अपनी हेल्थ को काफी बेहतर बना सकते हैं। यह कार्ड अच्छे ऊर्जा स्तर का संकेत देता है, लेकिन अगर यह उल्टा निकले तो यह तनाव या मानसिक थकान की चेतावनी भी हो सकता है। यानी ज़रूरत से ज़्यादा मेहनत न करें। कुल मिलाकर यह कार्ड आपको प्रेरित करता है कि आप अपनी क्षमताओं का इस्तेमाल करके अपनी सेहत पर खुद ध्यान दें और संतुलन बनाकर रखें।

राशियों के हिसाब से गिफ्ट आइडिया: किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर या किसी रिज़ॉर्ट में छोटी-सी छुट्टी का गिफ्ट।

वृश्चिक राशि

प्रेम जीवन: पेज़ ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स

करियर: नाइन ऑफ कप्स

स्वास्थ्य: सेवन ऑफ कप्स

वृश्चिक राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो यह कार्ड बताता है कि नए रिश्ते में उत्साह और हल्की-सी मोहब्बत जैसी भावना बन रही है। याद रखें, पेज़ की ऊर्जा थोड़ी हल्की, युवापन वाली और कभी-कभी कम गंभीर होती है। शुरुआत में रिश्ते ऐसे ही धीरे-धीरे बढ़ते हैं, और अभी किसी नए रिश्ते की शुरुआत के लिए बहुत अच्छा समय है। आपका पार्टनर आपको लेकर उत्साहित है, आपकी बातों में दिलचस्पी लेता है और आपकी ओर खिंचा हुआ महसूस करता है, लेकिन इतना भी नहीं कि आपको बोझ लगे। यह रिश्ता आगे चलकर कुछ बड़ा बन सकता है। 

पैसों के मामले में,पेज़ ऑफ स्वॉर्ड्स सलाह देता है कि थोड़ा संभलकर चलें और पहले से तैयारी रखें। फाइनेंशियल खबरें या मौके थोड़े देर से मिल सकते हैं। यह कार्ड बताता है कि आप तेज दिमाग वाले और जिज्ञासु हैं, लेकिन छोटी-छोटी बहसें या गलतफहमियां नुकसान पहुंचा सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है। 

नाइन ऑफ कप्स करियर में बताता है कि आपको अपने काम में सम्मान और पहचान मिलने की संभावना है। अभी अगर आप कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करते हैं तो उसे पूरा करना आसान रहेगा, और आपकी मेहनत की खूब सराहना होगी। अगर आप प्रमोशन या वेतन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो अभी मांग करने का सही समय है। इस समय आपकी बात ज़्यादा आसानी से मानी जा सकती है। आत्मविश्वास रखें, लेकिन ज़रूरत से ज़्यादा घमंड ना करें और डरकर पीछे भी न हटें। आपने इस सफलता के लिए बहुत मेहनत की है। 

स्वास्थ्य के मामले में सेवन ऑफ कप्स बताता है कि आपके पास बहुत सारे विकल्प या लक्ष्य हो सकते हैं, जिससे भ्रम और अनिश्चितता पैदा हो रही है। कभी-कभी आप खुद की ही बहुत आलोचना करते हैं या अवास्तविक स्वास्थ्य लक्ष्य बना लेते हैं। यह कार्ड सलाह देता है कि अपने विकल्पों को ध्यान से देखें, जो सच में जरूरी है उसे प्राथमिकता दें और थोड़ी अनुशासन के साथ आगे बढ़ें, तभी आप अपने स्वास्थ्य लक्ष्यों को हासिल कर पाएंगे। 

राशि के हिसाब से गिफ्ट आइडिया: पानी के अंदर स्नॉर्कलिंग ट्रिप का गिफ्ट।

धनु राशि

प्रेम जीवन: द हीरोफेंट

आर्थिक जीवन: जस्टिस

करियर: थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स  (रिवर्सड)

स्वास्थ्य: टू ऑफ कप्स

प्रेम जीवन में द हीरोफेंट कार्ड का अर्थ है कि रिश्ता भरोसे, परंपराओं और एक-दूसरे के मूल्यों पर टिका होगा। अगर आप पहले से रिश्ते में हैं तो यह कार्ड शादी या एक गंभीर, लंबे समय तक चलने वाले रिश्ते की चाह बढ़ने का संकेत देता है। जो लोग प्यार की तलाश में हैं, उनके लिए यह कार्ड किसी ऐसे इंसान से मिलने का इशारा है, जो आपकी सोच और मूल्यों में मेल खाता हो और रिश्ता आगे जाकर मजबूत व स्थायी बन सकता है।

आर्थिक जीवन के मामले में जस्टिस कार्ड आता है, तो इसका अर्थ है कि आपके लिए ईमानदारी, संतुलन और जिम्मेदारी बहुत ज़रूरी है। यह कार्ड कहता है कि पैसे से जुड़े फैसलों में आपको सही और नैतिक रास्ता चुनना चाहिए, ऐसा कुछ जो सिर्फ आपको फायदा न दे बल्कि सबके लिए उचित हो। 

करियर की बार करें तो थ्री ऑफ स्वॉर्ड्स कार्ड का मतलब होता है तनाव, निराशा या कोई नुकसान। यह अच्छा संकेत नहीं माना जाता। इसका मतलब अचानक नौकरी जाना, उम्मीद टूटना या काम के माहौल में झगड़े, गलतफहमियां या विवाद भी हो सकता है। कुल मिलाकर यह बताता है कि इस समय करियर से जुड़ी चीज़ें आपको मानसिक तकलीफ़ दे रही हैं।

स्वास्थ्य में टू ऑफ कप्स अपराइट कार्ड मानसिक और शारीरिक संतुलन के अच्छे होने का संकेत है। इससे पूरी तरह ठीक होने या जल्दी से रिकवरी होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। लेकिन अगर यह कार्ड रिवर्सड आता है, तो इसका मतलब है कि मन और शरीर का तालमेल बिगड़ रहा है, तनाव, असंतुलन या ऐसी स्थिति जहां दूसरों की मदद लेकर चीज़ों को संभालने की ज़रूरत है। 

राशि अनुसार उपहार सुझाव: उनके घर या ऑफिस के लिए एक सुंदर मास्टरक्लास पेंटिंग।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

मकर राशि

प्रेम जीवन: टेन ऑफ पेंटाकल्स 

आर्थिक जीवन: थ्री ऑफ वैंड्स

करियर: सेवन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: सिक्स ऑफ पेंटाकल्स

लव लाइफ में टेन ऑफ पेंटाकल्स अपराइट कार्ड बताता है कि आपका रिश्ता मजबूत नींव, पारिवारिक मूल्यों और लंबे समय की प्रतिबद्धता पर आधारित है। यह शादी, साथ रहने या परिवार शुरू करने जैसे बड़े कदमों की तरफ बढ़ने का संकेत देता है। इसमें साझा मूल्य, आर्थिक स्थिरता और सुरक्षित भविष्य की झलक मिलती है। अगर  आप सिंगल हैं, तो यह कार्ड बताता है कि आपकी मुलाकात ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जो परिवार-केंद्रित, जिम्मेदार और आपके जैसे मूल्यों वाला हो और जो गंभीर रिश्ते में दिलचस्पी रखता है।

आर्थिक जीवन की बात करें तो थ्री ऑफ वैंड्स बताता है कि आगे अच्छे मौके आने वाले हैं। नए काम  निवेश या लंबी यात्रा के लिए यह सही समय है। अगर आप कोई कोर्स करना चाहते थे या कहीं घूमने की सोच रहे थे लेकिन पैसों की वजह से रोक दिया था, तो कार्ड कहता है, अब मौका मत गंवाइए, यह समय आपके लिए सीखने और आगे बढ़ने का है। 

करियर की बात करें तो सेवन ऑफ वैंड्स कार्ड बताता है कि आपको अपनी मेहनत, कौशल और पद को बचाकर रखना होगा। कुछ लोग आपकी प्रगति को रोकने या आपको कमजोर दिखाने की कोशिश कर सकते हैं। इस कार्ड का संदेश है, आत्मविश्वास से अपनी बात रखें, चुनौतियों से पीछे न हटें और अपने काम व मूल्यों की रक्षा करें।

 स्वास्थ्य में सिक्स ऑफ पेंटाकल्स अपराइट कार्ड सकारात्मक विकास दिखाता है, जैसे किसी विशेषज्ञ से सही इलाज मिलना, मानसिक या शारीरिक स्थिति में सुधार होना, या ऊर्जा बढ़ना। यह कार्ड बताता है कि मदद लेना और खुद पर निवेश करना बहुत ज़रूरी है, तभी आप जल्दी ठीक हो पाएंगे।

राशि अनुसार उपहार सुझाव: सिरेमिक स्टेटमेंट मग्स

कुंभ राशि

प्रेम जीवन: टू ऑफ वैंड्स

आर्थिक जीवन: द फूल

करियर: फाइव ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: जजमेंट

कुंभ राशि के जातकों के प्रेम जीवन की बात करें तो, टू ऑफ वैंड्स है कि आप किसी रिश्ते में आगे की दिशा तय करने की सोच रहे हैं। यह दो विकल्पों के बीच चुनने जैसा समय है, क्या आप नए मौके अपनाएंगे या उसी पुराने आरामदायक रिश्ते में बने रहेंगे? यह कार्ड यह भी दिखा सकता है कि आप दोनों कोई बड़ा फैसला लेने की सोच रहे हैं, जैसे साथ में शिफ्ट होना, यात्रा करना या रिश्ते को अगले स्तर पर ले जाना। कभी-कभी यह बेचैनी या भविष्य को लेकर चिंता भी दर्शाता है। 

आर्थिक जीवन की बात करें तो द फूल अपराइट नए मौके, कमाई के नए रास्ते और आर्थिक बढ़त की उम्मीद  दिखाता है। यह कार्ड सकारात्मक है, लेकिन साथ ही कहता है कि हर कदम सोच-समझकर उठाएं। मौके अच्छे हैं, लेकिन समझदारी और संतुलन की ज़रूरत है। अगर द फूल रिवर्सड आता है, तो यह चेतावनी देता है कि जल्दबाज़ी, लापरवाही या बिना सोचे-समझे पैसे खर्च करना नुकसान पहुंचा सकता है। यह सलाह देता है कि बड़े आर्थिक फैसलों से पहले थोड़ा रुककर पूरी स्थिति को साफ नजर से देखें।

करियर की बात करें तो फाइव ऑफ वैंड्स दिखाता है कि कार्यस्थल पर प्रतियोगिता, विवाद और टकराव बढ़ सकता है। कई लोग एक ही पद या संसाधन के लिए संघर्ष कर रहे होंगे, जिससे तनाव और दबाव महसूस हो सकता है। लेकिन यह कार्ड यह भी बताता है कि यह चुनौतीपूर्ण माहौल आपो बेहतर बनने, अपनी कौशल निखारने और अंत में अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद कर सकता है।

स्वास्थ्य में जजमेंट अपराइट बदलाव, सुधार और पुराने स्वास्थ्य अनुभवों से सीखने का संकेत देता है। यह कार्ड जीवनशैली में ऐसे बदलाव करने का संदेश देता है, जो आपके शरीर, मन और आत्मा, तीनों के लिए फायदेमंद हों। यह आपको अपने आप को स्वीकारने और बेहतर स्वास्थ्य की ओर नए कदम उठाने की प्रेरणा देता है।

राशि अनुसार उपहार सुझाव: एमेथिस्ट पेंडेंट 

मीन राशि

प्रेम जीवन: द वर्ल्ड

आर्थिक जीवन: फोर ऑफ कप्स

करियर: क्वीन ऑफ वैंड्स

स्वास्थ्य: नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड)

प्रेम जीवन में द वर्ल्ड टैरो कार्ड बताता है कि आपका प्रेम जीवन एक खूबसूरत मुकाम पर पहुंच रहा है, यानी एक पूरा चक्र सफलतापूर्वक पूरा हुआ है। अगर आप रिश्ते की गहराई बढ़ने या किसी बड़े रिलेशनशिप गोल के पूरा होने का संकेत है। जो लोग सिंगल हैं, उनके लिए यह कार्ड बताता है कि आपने अपनी निजी यात्रा पूरी कर ली है और अब आप सही साथी या “सोलमेट” मिलने के लिए तैयार हैं। यह भी संकेत हो सकता है कि कोई खास इंसान आपको यात्रा के दौरान मिले। 

आर्थिक जीवन के मामले में फोर ऑफ कप्स अक्सर यह दिखाता है कि आप अपनी मौजूदा आर्थिक स्थिति से खुश नहीं हैं, मन ऊब गया है या आपको ऐसा लगता है कि आप मौके मिस कर रहे हैं, शायद दूसरों से तुलना करने की वजह से। यह कार्ड याद दिलाता है कि अपने पास जो है, उसके लिए शुक्रगुजार रहें, अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, और अपने सामने आ रहे नए मौकों को पहचानें। 

करियर में क्वीन ऑफ वैंड्स सफलता, आत्मविश्वास और नेतृत्व का समय दर्शाता है। यह बताता है कि आप अपनी बात अच्छे से रख पाएंगे, अपने विचारों को हकीकत बना पाएंगे और लोगों को प्रेरित भी करेंगे। यह कार्ड कहता है कि अब नेतृत्व की भूमिका निभाएं, अपनी ऊर्जा और क्रिएटिविटी का इस्तेमाल करें, और बड़े प्रोजेक्ट्स को बेझिझक शुरू करें। 

स्वास्थ्य में नाइन ऑफ स्वॉर्ड्स (रिवर्सड) कार्ड बताता है कि अब हालात बेहतर होने लगेंगे। पहले जो बहुत ज्यादा टेंशन, डर या बुरे सपने आपको परेशान कर रहे थे, उनसे अब रहात का समय शुरू होता है। आपको उम्मीद दिखती है और ठीक होने का रास्ता भी साफ नजर आता है। लेकिन कभी-कभी यह रिवर्सड कार्ड यह भी दिखाता है कि आपकी मानसिक हालत और बिगड़ सकती है या आप जरूरी मदद लेने से बच रहे हैं। मतलब आप अपने डर और चिंता का सामना नहीं करना चाहते हैं और उनसे भाग रहे हैं।

राशि अनुसार उपहार: एक आध्यात्मिक और समृद्ध सफर

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. टैरो की शुरुआत कहाँ हुई?

यूरोप, इटली के कुछ हिस्सों में और उसके आस-पास

2. टैरो डेक में कितने कार्ड होते हैं?

78 कार्ड

3. क्या टैरो एक भविष्यवाणी करने वाला टूल है?

नहीं, टैरो मुख्य रूप से सहज ज्ञान और सलाह के लिए एक टूल है।

जनवरी 2026 में बड़े व्रत-त्‍योहारों की सूची

जनवरी 2026 में है बसंत पंचमी और लोहड़ी का त्‍योहार, देखें कब है कौन-सा गोचर !

जनवरी 2026: ग्रेगोरियन कैलेंडर में जनवरी साल का पहला महीना होता है और इसमें कुल 31 दिन होते हैं। इसी महीने से नववर्ष की शुरुआत होती है इसलिए इस मास को बहुत खास और महत्‍वपूर्ण माना जाता है।

जनवरी 2026 का महीना कई मायनों में खास होता है जैसे कि मौसम, त्‍योहार, ऐतिहासिक घटनाएं आदि। आध्‍यात्मिक और ज्‍योतिषीय दृष्टि से भी जनवरी मास बहुत महत्‍व रखता है क्‍योंकि इस दौरान लोहड़ी और मकर संक्रांति जैसे बड़े त्‍योहार आते हैं।

भारत और उत्तरी गोलार्ध में जनवरी सबसे ठंडा महीना होता है। इस दौरान कड़ाके की ठंड पड़ती है। बात करें जनवरी के नाम की तो यह जैनस के नाम पर रखा गया है जो कि आरंभ, बदलाव और द्वैत के रोमन देवता हैं।

जनवरी 2026 को आप एक नई शुरुआत का प्रतीक भी कह सकते हैं क्‍योंंकि यहां से नया साल शुरू होता है और नई उम्‍मीदें एवं आशाएं भी जुड़ जाती हैं। यह मास बीते हुए साल का मूल्‍यांकन करने और आगे के लिए योजना बनाने हेतु एक बेहतरीन समय होता है।

अगर आप भी जनवरी के महीने को लेकर अपने भविष्‍यफल के बारे में जानना चाहते हैं, तो एस्‍ट्रोसेज एआई के इस ब्‍लॉग में आपको अपने हर सवाल का जवाब मिल सकता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

इस ब्‍लॉग में बताया गया है कि नए महीने में आपका करियर कैसा रहेगा, लव लाइफ में सब कुछ ठीक रहेगा या नहीं, क्‍या इस महीने आप अपना घर ले पाएंगे, परिवार की समस्‍याएं दूर होंगी या नहीं। साथ ही इस ब्‍लॉग में यह भी जानकारी दी गई है कि जनवरी में कौन से ग्रह किस तिथि पर गोचर करने वाले हैं और जनवरी 2026 में किन तिथियों पर सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

तो चलिए अब आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि इस बार जनवरी के महीने में क्‍या खास है।

जनवरी 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना

01 जनवरी, 2026 को शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि पर कृतिका नक्षत्र में जनवरी 2026 की शुरुआत होगी। इसकी समाप्ति पुर्नवसु नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि अर्थात 31 जनवरी 2026 को होगी। साल के पहले दिन शुभ योग बनने जा रहा है जिससे इस दिन मांगलिक कार्य किए जा सकते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

जनवरी 2026 के व्रत-त्‍योहार

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
01 जनवरी 2026गुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
03 जनवरी 2026शनिवारपौष पूर्णिमा
06 जनवरी 2026मंगलवारसकट चौथ/संकष्टी
14 जनवरी 2026बुधवारमकर संक्रांति, उत्तरायण
14 जनवरी 2026बुधवारपोंगल
14 जनवरी 2026बुधवारषटतिला एकादशी
16 जनवरी 2026शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
16 जनवरी 2026शुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण),
18 जनवरी 2026रविवारमाघ अमावस्या
23 जनवरी 2026 शुक्रवारबसंत पंचमी
25 जनवरी 2026रविवाररथ सप्तमी
26 जनवरी 2026सोमवारभीष्म अष्टमी
29 जनवरी 2026बृहस्पतिवारजया एकादशी
30 जनवरी 2026शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)

जनवरी 2026 में जैन अवकाश की सूची

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार
01 जनवरी 2026बृहस्पतिवाररोहिणी व्रत
16 जनवरी 2026शुक्रवारमेरु त्रयोदशी
29 जनवरी 2026बृहस्पतिवाररोहिणी व्रत

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

जनवरी 2026 में ग्रह-गोचर की तिथि

जनवरी 2026 में निम्‍न ग्रह गोचर करने जा रहे हैं:

  • शुक्र ग्रह 13 जनवरी 2026 की सुबह 03 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।
  • सूर्य देव 14 जनवरी 2026 की दोपहर 02 बजकर 50 मिनट पर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
  • 16 जनवरी, 2026 को सुबह 03 बजकर 40 मिनट पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • 17 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजकर 10 मिनट नी बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

जनवरी नाम कैसे पड़ा

रोमन देवता जेनस के नाम पर इस महीने का नाम रखा गया है। रोमन पौराणिक कथाओं के एक देवता थे जिन्‍हें शुरुआत और अंत का प्रतीक माना गया है। उनके दो चेहरे थे जिसमें एक चेहरा पीछे की ओर देखता था यानी कि बीते साल की ओर और दूसरों चेहरा आगे की ओर देखता था यानी नए साल की तरफ।

यही वजह थी कि इस देवता के नाम पर साल के पहले महीने का नाम रखा गया। जनवरी 2026 से बीते साल की विदाई होती है और नए साल की शुरुआत होती है। जनवरी लैटिन भाषा का शब्‍द है।

जनवरी 2026 में बसंत पंचमी

बसंत पंचमी की वजह से जनवरी के मास को बहुत ही ज्‍यादा खास माना जाता है। कहते हैं बसंत पंचमी से मौसम में बदलाव की शुरुआत होती है। बसंत पंचमी एक हिंदू त्‍योहार है जिससे वसंत ऋतु का आगमन होता है। यह माघ मास की शुक्‍लपक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर ज्ञान एवं शिक्षा की देवी मां सरस्‍वती का पूजन किया जाता है। बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के वस्‍त्र पहनने, पतंग उड़ाने और सांस्‍कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की परंपरा है।

जनवरी 2026 में लोहड़ी का पर्व

वैसे तो लोहड़ी सिखों और पंजाबियों का त्‍योहार है लेकिन इस पर्व को लेकर देश के कई हिस्‍सों में काफी जोश और उत्‍साह देखने को मिलता है। मकर संक्रांति से एक रात पहले सूर्यास्‍त के बाद लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। इसका अर्थ होता है ल से लकड़ी और ओह से सूखे उपले एवं ड़ी से रेवड़ी। इस त्‍योहार से कुछ दिन पहले ही बच्‍चे लोहड़ी के लोकगीत गाकर लकड़ी और उपले इकट्ठे करते हैं और फिर इन्‍हें किसी खुले स्‍थान पर जलाया जाता है। इस उत्‍सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है।

जनवरी 2026 के सार्वजनिक अवकाश की सूची 

तिथिदिनअवकाशराज्य
01 जनवरी 2026 गुरुवारनव वर्षअरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी
01 जनवरी 2026गुरुवारगान-नगाईमणिपुर
02 जनवरी 2026शुक्रवारनए साल का अवकाश मिजोरम
02 जनवरी 2026शुक्रवारमन्नम जयंती केरल
03 जनवरी 2026शनिवारहजरत अली जयंतीउत्तर प्रदेश 
11 जनवरी 2026रविवारमिशनरी डे मिजोरम
12 जनवरी 2026सोमवारस्वामी विवेकानंद जयंतीपश्चिम बंगाल
14 जनवरी 2026बुधवारमकर संक्रांतिअरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम और तेलंगाना
14 जनवरी 2026बुधवारपोंगलआंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु
15 जनवरी 2026गुरुवार माघ बिहू असम
15 जनवरी 2026गुरुवारतिरुवल्लुवर दिवसपुडुचेरी और तमिलनाडु
16 जनवरी 2026शुक्रवारकनुमा पंडुगाआंध्र प्रदेश
16 जनवरी 2026शुक्रवारउझावर थिरुनलतमिलनाडु
19 जनवरी 2026सोमवारसोनम लोसार सिक्किम
23 जनवरी 2026शुक्रवारनेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीउड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
23 जनवरी 2026शुक्रवारवसंत पंचमीहरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 
25 जनवरी 2026रविवारराज्य दिवसहिमाचल प्रदेश
26 जनवरी 2026सोमवारगणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अवकाश

सभी 12 राशियों के लिए जनवरी 2026 का राशिफल

मेष राशि

मेष राशि के लिए यह महीना मध्य रूप से फलदायी रहेगा। आपके लिए लंबी यात्राओं के योग बन रहे हैं। मन में धार्मिक विचार आएंगे।

करियर: सहकर्मियों का आपके साथ व्यवहार अच्छा रहेगा और वे काम में आपकी मदद करेंगे। व्यापार के लिए महीना ठीक-ठाक रहेगा। आपकी व्यवसायिक यात्राएं सफल रहेंगी।

शिक्षा: छात्रों को कैंपस इंटरव्‍यू में सफलता मिल सकती है। आप अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देंगे। आपको विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिल सकता है।

पारिवारिक जीवन: परिवार की आय में बढ़ोतरी होगी। आपके लिए विदेश से धन प्राप्ति के योग भी हैं। भाई-बहनों से संबंध बनते बिगड़ते रहेंगे। आपको उनका साथ देना चाहिए और उनसे प्रेम पूर्ण व्यवहार करना चाहिए।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: रिश्‍ते में गलतफहमियां बढ़ सकती हैं, जिससे रिश्ते में तनाव और टकराव की स्थिति बनी रहेगी। आप अपने पार्टनर के साथ लंबी यात्राओं पर घूमने जा सकते हैं जिससे आपका रिश्‍ता मजबूत होगा।    

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी और आप आय के नए-नए साधनों को खोजने का प्रयास करेंगे। शेयर बाजार में निवेश करना इस महीने जोखिम से भरा हो सकता है। आप कोई अचल संपत्ति खरीद सकते हैं।

स्वास्थ्य: आपको फोड़े फुंसी और त्वचा संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपको कमर में दर्द होने का भी डर है। आपको सर्दी, जुखाम, बुखार जैसी समस्याएं अपनी चपेट में ले सकती हैं।

उपाय: आप प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दें।

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत में ही सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र आपके अष्टम भाव में विराजमान होंगे। आपके अंदर धार्मिक और आध्यात्मिक विचार बढ़ेंगे।

करियर: आप अपने आप को सर्वोपरि समझने की भूल कर सकते हैं जिससे आप खुद को परेशानी में डाल सकते हैं। आपके वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रसन्न होंगे।

शिक्षा: शनि देव आपकी कड़ी परीक्षा ले सकते हैं। प्रतियोगिता परीक्षा के तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए मुश्किल समय है। आप कोई नया कोर्स शुरू कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों के बीच आपस में संबंध मधुर न रहने के कारण खींचातानी की स्थिति बन सकती है। इससे घर में क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। आपके परिवार में किसी नई सदस्य के आगमन का योग बन सकता है जिससे घर में खुशी आएगी।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंध मजबूत होंगे। आप परिवार के सदस्यों को अपने रिश्ते के बारे में बता सकते हैं। पार्टनर के साथ लंबी यात्रा पर घूमने जा सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आपको अचानक और अप्रत्याशित रूप से गुप्त धन मिल सकता है। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आपको यात्राओं से धन प्राप्ति होने के आसार हैं।

स्वास्थ्य: आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा। इस महीने रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने की वजह से आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आपको बुखार, खांसी, जुकाम, नजला जैसी छोटी समस्याएं भी परेशान कर सकती हैं।

उपाय: आप शुक्रवार के दिन श्री सूक्त का पाठ करें।

मिथुन राशि 

मिथुन राशि वालों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। व्यापार में उथल-पुथल रहेगी। बिज़नेस पार्टनर से संबंध बेहतर करने का प्रयास करें। स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं।

करियर: आपको नौकरी में मेहनत करने के लिए तैयार रहना है। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। इस महीने व्यापार में बड़े निर्णय लेने से बचना चाहिए। किसी पर भी आंख मूंदकर विश्‍वास न करें।

शिक्षा: विद्यार्थियों के लिए यह समय कठिन चुनौतियों से भरा रहेगा। आप हर चुनौती का सामना मेहनत और ईमानदारी से करेंगे। आप अपनी कठिन मेहनत और तेज बुद्धि से सफलता प्राप्‍त करेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में शादी, विवाह या शुभ समारोह होने की संभावना है। परिवार में थोड़ी बहुत क्लेश की स्थिति बनी रह सकती है। आपके भाई-बहनों को छोटी-मोटी समस्याएं होने का डर है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप अपने प्यार में आगे बढ़ेंगे। आप अपने प्रेम संबंध को विवाह में बदलने में कामयाब हो सकते हैं। जीवनसाथी और आपको स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

आर्थिक जीवन: आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नया निवेश करने में सावधानी बरतें वरना धन हानि हो सकती है। अचानक से धन संपत्ति प्राप्त होने के योग बन रहे हैं।

स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आपको अपनी दिनचर्या और अपने खान-पान में बहुत ज्यादा सावधानी और सतर्कता बरतनी होगी।

उपाय: आप मंगलवार के दिन रक्त दान करें।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

कर्क राशि 

यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। स्वास्थ्य में गिरावट आने का डर है। प्रेम संबंधी मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें।

करियर: आपने अपने करियर में जो मेहनत की है, अब आपको उसका लाभ मिलने वाला है। अपने काम पर ज्यादा ध्‍यान दें। व्यापार करने वाले जातकों को महीने की शुरुआत में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

शिक्षा: छात्रों को पढ़ाई में ध्यान लगाने में समस्या हो सकती है। एकाग्रता के बार-बार भंग होने का डर है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

पारिवारिक जीवन: इस समय पारिवारिक कलह और क्लेश की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। परिवार के सदस्‍यों के बीच संपत्ति के लिए भी झगड़ा होने की आशंका है। 

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपको अपने पार्टनर पर शक हो सकता है। इससे रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अनबन होने का डर है। आप अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं।

आर्थिक जीवन: आपके खर्चों में हद से ज्यादा बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, आमदनी लगातार बनी रहेगी जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होती चली जाएगी। शेयर बाजार में निवेश करने से लाभ होगा।

स्वास्थ्य: आपको स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं लगातार परेशान कर सकती हैं। छोटी-छोटी समस्याओं को नजरअंदाज न करें।

उपाय: भगवान श्री शिव जी की निरंतर उपासना करें।

आज का गोचर

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आ सकता है। आर्थिक स्थिति‍ मजबूत होगी। आपको स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। 

करियर: कार्यक्षेत्र में बदलाव आने के योग बन सकते हैं। इस समय व्यापार करने वाले जातकों को बड़ा निर्णय लेने से बचना चाहिए। किसी अच्छे और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त करना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

शिक्षा: छात्रों की एकाग्रता बार-बार भंग हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में आपको आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसके लिए आपको और अधिक मेहनत करने की जरूरत है।

पारिवारिक जीवन: परिवार में तनाव और क्लेश बढ़ सकता है। पारिवारिक मुद्दों और संपत्ति तथा जमीन जायदाद को लेकर स्थितियां बिगड़ सकती हैं। आपको कई जगहों पर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपके लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं। आपके रिश्ते में रोमांस बढ़ सकता है। पति-पत्‍नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर झगड़े भी हो सकते हैं। वैवाहिक संबंधों में कुछ तनाव और टकराव की स्थिति बन सकती है। 

आर्थिक जीवन: आपके लिए आय के एक से ज्‍यादा स्रोत खुल सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति के कारण धन प्राप्ति हो सकती है। महीने का पूर्वार्ध शेयर बाजार में निवेश करने के लिए अनुकूल साबित हो सकता है।

स्वास्थ्य: छात्रों की एकाग्रता में कमी आने की आशंका है। आप अपनी सेहत पर ध्यान दें क्योंकि आपके बीमार पड़ने के संकेत हैं। संतुलित मात्रा में भोजन करें और पेय पदार्थों का सेवन ज्यादा करें।

उपाय: रविवार के दिन श्री आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि 

नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव और ईमानदारी का लाभ मिलेगा। महीने के उत्तरार्ध में आमदनी में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। छात्रों को एकाग्रता की समस्या से जूझना पड़ सकता है। 

करियर: ऑफिस में कुछ नए काम आपके हाथ में आ सकते हैं। नौकरी में उन्नति के योग बन रहे हैं। व्‍यापारियों को विदेशी माध्यमों से लाभ होने के आसार हैं। 

शिक्षा: छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगा पाएंगे और खूब मेहनत करेंगे। इससे उन्‍हें अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। उच्च शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा। पारिवारिक जीवन: परिवार के सदस्‍यों में आपस में प्रेम और स्नेह बना रहेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक बना रहेगा। आपके भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। आपको अपने भाई-बहनों की मदद से कोई संपत्ति अर्जित करने में सफलता मिल सकती है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: जीवनसाथी के साथ यात्राओं पर जा सकते हैं। प्रियतम के साथ शादी करने का विचार मन में आ सकता है। विवाहित जातकों के लिए महीना अनुकूल रहेगा।

आर्थिक जीवन: आपको एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्‍त होने के आसार हैं। आपके खर्चों में कटौती आ सकती है। शेयर बाजार में निवेश करना अच्‍छा साबित होगा।

स्वास्थ्य: आपको छाती में जकड़न, जलन और इन्फेक्शन होने की आशंका है। त्वचा संबंधित समस्याएं या एलर्जी होने की स्थिति भी बन सकती है। अपने खानपान पर ध्यान दें और बदलते मौसम में अपना ध्यान रखें।

उपाय: बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

तुला राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए मध्यम रहने की संभावना है। खर्च भी होंगे लेकिन उनमें एक सामंजस्य बना रह सकता है। जीवनसाथी के नाम से कोई संपत्ति खरीद सकते हैं।

करियर: नौकरी करने वाले जातकों को मनचाहा स्थानांतरण प्राप्त हो सकता है। नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत होगी। व्यापार करने वाले जातकों को भी सावधानी रखनी होगी।

शिक्षा: बहुत कम समय में भी आप अपनी पढ़ाई पर पकड़ बना पाएंगे। कुछ दोस्तों के कारण पढ़ाई में बाधा उत्पन्न हो सकती है। आपको प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार की आमदनी और संपत्ति में इजाफा होने के योग बन सकते हैं। भाई-बहनों के लिए समय उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप जितना प्रयास करेंगे आपका रिश्ता उतना ही अधिक मजबूत होता जाएगा। आप और आपके जीवनसाथी के बीच अहम का टकराव और संघर्ष हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आपके हल्के-फुल्के खर्च रहेंगे लेकिन वे उन्हें दूर भी करते रहेंगे। आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। नियंत्रित खर्च के कारण आपकी फिजूलखर्ची खत्म हो जाएगी।

स्वास्थ्य: आपको आंख, कान, नाक, गला यानी ईएनटी विशेषज्ञ से मिलने की स्थिति बन सकती है। आपके कंधों में भी समस्या आ सकती है।

उपाय: शुक्रवार के दिन अच्छी गुणवत्ता वाला ओपल रत्न धारण करना चाहिए।

वृश्चिक राशि

आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आप आध्यात्मिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे नौकरी करने वाले जातकों को थोड़ी सावधानी दिखानी होगी।

करियर: आपका काम में मन नहीं लगेगा। काम में गड़बड़ियां होने कीस्थिति भी बन सकती हैं। सहकर्मियों से अच्छा व्यवहार आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा।

शिक्षा: यदि अनुशासित रहकर पढ़ाई करने पर ध्यान देंगे तो आपको अच्छी सफलता अवश्य ही मिल जाएगी। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को महीने में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

पारिवारिक जीवन: घर में कुछ अच्छे काम होंगे, कोई पार्टी हो सकती है, कोई कार्यक्रम संपादित हो सकता है। ऐसे में आपको वाणी की कठोरता से बचना चाहिए।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रेम संबंधों में उतर चढ़ा बना रहेगा। अपने प्रियतम की परवाह करें। आपके जीवनसाथी के बीच प्रेम और रोमानियत भरे पल बिताने का मौका मिलेगा।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। धन लाभ होगा और योजनाओं में सफलता मिलेगी। शेयर बाजार में निवेश करने के लिए सोचना चाहिए।

स्वास्थ्य: खान-पान से सम्मानित असंतुलित रहन-सहन की वजह से ही आपको बीमारियां हो सकती हैं। अपने खानपान की आदतों में अच्छा सुधार करें।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन केले के वृक्ष को जल अर्पित करें।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

धनु राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। कार्य क्षेत्र में आप अधिक मेहनत करेंगे। स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से बहुत ज्यादा सावधानी रखने की आवश्यकता है।

करियर: नौकरी करने वाले जातकों को अपनी मेहनत का लाभ मिलेगा। प्रयासों का आपको लाभ मिलेगा और व्यापार में उन्नति भी होगी।

शिक्षा: आपकी एकाग्रता बढ़ेगी और पढ़ाई पर आपका ज्ञान बढ़ेगा। अगर आपका परीक्षा परिणाम आने वाला है तो उसमें आप उत्तम अंकों से उत्पन्न होंगे।

पारिवारिक जीवन: परिवार में कुछ अशांति का माहौल उत्पन्न हो सकता है। कुटुंब के लोगों में आपस में कुछ विरोधाभास हो सकता है।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: प्रियतम को तवज्जो देने की कोशिश करेंगे। विवाहित जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है।

आर्थिक जीवन: आपके पास आमदनी आने का अच्छा सिलसिला शुरू होगा। आप कहीं ना कहीं अच्छे से निवेश करेंगे और बाद में इसका और अच्छा लाभ उठा पाएंगे।

स्वास्थ्य: आपका मानसिक स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आपको अपनी दिनचर्या को भी और बेहतर बनाने पर ध्यान देना चाहिए।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन ब्राह्मणों को भोजन कराएं।

मकर राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है। नौकरी करने वाले जातकों को भाग दौड़ का सामना करना पड़ सकता है। 

करियर: कार्यक्षेत्र में भाग दौड़ रहेगी। काम के सिलसिले में बहुत सारी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। विदेशी माध्यम से व्यापार में सफलता मिलने के प्रबल योग बनेंगे।

शिक्षा: आपकी एकाग्रता तो भंग रहेगी लेकिन आपके अंदर जोश और साहस भरा रहेगा। आप हर काम को टालना पसंद करेंगे। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कठिन चुनौतियों से भरा समय है।

पारिवारिक जीवन: परिवार में उथल-पुथल हो सकती है। पारस्परिक सामंजस्य में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक संपत्ति में इजाफा होने के योग बनेंगे।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आप विदेश यात्रा या दूसरे शहर की यात्रा पर जा सकते हैं। यदि आप प्यार में सच्चे हैं तो आपका रिश्ता पक्का होगा और परवान चढ़ेगा।

आर्थिक जीवन: कुछ विवाद जैसी स्थितियों से आपको धन लाभ होने के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे उन्नत होने लगेगी।

स्वास्थ्य: आंखों में से पानी बहना, आंखों में दर्द, समस्या होना पैरों में चोट लगा एड़ी में दर्द होना स्नायु तंत्र से संबंधित समस्याएं और बुखार आदि की समस्या आपको परेशान कर सकती है।

उपाय: आप सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें।

कुंभ राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। एक से ज्यादा माध्यमों से धन प्राप्ति के योग बनेंगे। विद्यार्थियों को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

करियर: आपको अपनी काबिलियत को साबित करना होगा। आपको अपने उच्‍च अधिकारियों से अच्छे संबंध बनाने पर ध्यान देना होगा। व्यापारियों को छोटी-छोटी समस्याएं आ सकती हैं।

शिक्षा: आपकी एकाग्रता कमजोर रहेगी जिसकी वजह से शिक्षा में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको विदेश जाकर पढ़ने का मौका मिलेगा।

पारिवारिक जीवन: कुटुंब के मामलों में कुछ कहा सुनी होने की स्थिति बन सकती है। आपको मति भ्रम की संभावना बन सकती है। जिससे सही निर्णय लेना आपके लिए आसान नहीं होगा।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: आपका अपने प्रियतम के प्रति झुकाव बढ़ेगा और आपसी प्रेम बढ़ेगा। एक दूसरे के साथ समय बिताना आपको पसंद आएगा।

आर्थिक जीवन: आपकी आमदनी एक से ज्यादा माध्यमों से होगी। कुछ अप्रत्याशित लाभ भी प्राप्त हो सकता है। विदेशी माध्यमों से भी कुछ धन प्राप्त हो सकता है।

स्वास्थ्य: आपको बदहजमी जैसी पाचन तंत्र संबंधित समस्याएं और एसिडिटी जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं। अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को नजरअंदाज बिल्कुल ना करें।

उपाय: बुधवार के दिन गौ माता को हरा चारा अवश्य खिलाएं।

मीन राशि 

आपकी राशि में पूरे महीने शनि देव विराजमान रहेंगे और बृहस्पति महाराज आपके चतुर्थ स्थान पर पूरे महीने वक्री अवस्था में विराजमान रहेंगे। करियर के क्षेत्र में आपको कुछ सावधानियां बरतनी होगी।

करियर: जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार नौकरी में आपको उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में उन्नति होगी और नई योजनाएं सिरे चढ़ेंगी।

शिक्षा: आप नियमित रूप से टाइम टेबल बनाकर पढ़ाई करेंगे। शिक्षा में आप अच्छा प्रदर्शन कर पाने में कामयाब हो सकते हैं। 

पारिवारिक जीवन: पारिवारिक संबंधों में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव तो रह सकता है। परिवार में कोई नई संपत्ति खरीदने के योग भी बन सकते हैं।

प्रेम और वैवाहिक जीवन: कुछ उग्रता के कारण आपस में वाद विवाद हो सकते हैं। कुछ बाहरी लोगों का हस्तक्षेप भी आपके रिश्ते के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

आर्थिक जीवन: आप व्यर्थ की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। घर में कोई पूजा पाठ शुभ कार्य होना या फिर कोई संपत्ति खरीदने के लिए भी धन खर्च करने के योग बन सकते हैं।

स्वास्थ्य: आप स्वास्थ्य समस्याओं को खुद ही न्योता दे सकते हैं। अपने पाचन तंत्र को दुरुस्त बनाए रखने के लिए अच्छा भोजन ग्रहण करें।

उपाय: बृहस्पतिवार के दिन पीपल का वृक्ष लगाएं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

1. जनवरी साल का कौन सा महीना है?

यह पहला महीना होता है।

2. जनवरी के महीने में क्‍या आता है?

इसमें बसंत पंसमी आती है।

3. क्‍या जनवरी में लोहड़ी भी है?

हां, जनवरी में लोहड़ी भी आती है।

क्रिसमस 2025 राशि अनुसार भविष्यफल

कैसा रहेगा आपका क्रिसमस 2025? राशि अनुसार जानें प्रभाव!

एस्ट्रोसेज एआई हमेशा कोशिश करता है कि हर नए ब्लॉग के साथ आपको ज्योतिष से जुड़ी ताजा और जरूरी जानकारी देता रहे, ताकि आप ग्रह नक्षत्रों की दुनिया में होने वाले बदलते घटनाक्रम से अपडेट रहें। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि क्रिसमस 2025 कैसा रहेगा और उस दिन कोई खास योग बन रहा है या नहीं। साथ ही, 12 राशियों के लिए यह दिन कैसा रहेगा इसकी भी छोटी सी झलक भी आपको यहां मिलेगी।

हर साल क्रिसमस चमकती लाइट्स, दिस से निकली दुआओं और आसमान की किसी जादुई ऊर्जा के साथ आता है, जो बिल्कुल अलग सी महसूस होती है। क्रिसमस ऐसा मौसम है जब जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी हो जाती है और हमें हवा में फैला हल्का सा जादू महसूस होने लगता है, गर्माहट, यादें, शुक्रिया और नई उम्मीदों का मिलाजुला एहसास।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

लेकिन इन टिमटिमाती लाइट्स और त्योहारों की धुनों के पीछे, ब्रह्मांड भी अपनी ही दिव्य लय में काम कर रहा होता है। जैसे-जैसे त्योहार आगे बढ़ता है, वैसे-वैसे ग्रहों की चाल भी अपनी खास धुन में हमारे भावनाओं, रिश्तों और अनुभवों को प्रभावित करती है। क्रिसमस सिर्फ एक त्योहार नहीं है। यह एक ऐसा समय होता है जब खुशियां, ऊर्जा और ज्योतिष सब एक साथ महसूस होते हैं।

इस मौके पर हम अपने आप से जुड़ते हैं, सोचते हैं और अपनी जिंदगी को एक बार फिर सही दिशा देने की कोशिश करते हैं। इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि क्रिसमस के दौरान सितारे हमारी भावनाओं और माहौल को कैसे प्रभावित करते हैं, और यह जादुई मौसम हर राशि के लिए क्या मायने रखता है। इसके साथ ही, हम कुछ मशहूर हस्तियों की कुंडली भी देखेंगे और समझेंगे कि ग्रह-नक्षत्र उनके बारे में क्या संकेत दे रहे हैं।

AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।

क्रिसमस 2025: हर राशि के लिए सबसे अच्छे ग्रह और उन्हें कैसे बढ़ाएं

हर राशि का एक खास ग्रह होता है, जो उसे मजबूत बनाता है। अगर हम इस ग्रह से जुड़ी अपनी अच्छी आदतों को बढ़ाएं, तो जिंदगी में बहुत फायदा मिलता है। यहां हर राशि के लिए वहीं मुख गुण बताया गया है, जिसे मजबूत करने से आपका शुभ ग्रह और भी अच्छा फल देता है।

मकर राशि शनि की होती है, सीधी मेहनती, समझदार और अपने लक्ष्य पर टिके रहने वाली। ये लोग जीवन में स्थिरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ते हैं। जैसे मकर राशि की  एक खासियत है, वैसे ही हर राशि की अपनी एक ताकत होती है, जो उसके ग्रह से जुड़ी होती है। हर राशि का कम से कम एक योगकारक ग्रह होता है। उसे मजबूत करने से आपका भाग्य तेज़ी से खुलने लगता है। इस सेक्शन में हम बताएंगे कि आपकी राशि के हिसाब से कौन-सी आदत या गुण बढ़ाने चाहिए, ताकि आपका शुभ ग्रह और मजबूत हो सके।

मेष राशि: मंगल, सूर्य और बृहस्पति

अपना आत्मविश्वास बढ़ाएं और जो भी जानते हों, वह दूसरों को सिखाएं, इससे आपका ग्रह मजबूत होता है।

वृषभ राशि: शनि

जरूरतमंदों को खाना खिलाएं और बुजुर्ग व नेत्रहीन लोगों की मदद करें। 

मिथुन राशि: शुक्र

महिलाओं का सम्मान करें और हमेशा साफ-सुथरे व अच्छे से तैयार रहें—इससे शुक्र का असर बढ़ता है।

कर्क राशि: मंगल

हिम्मत बनाए रखें और शारीरिक रूप से सक्रिय रहें—इससे मंगल मजबूत होता है।

सिंह राशि : मंगल

अपने भाइयों से रिश्ता अच्छा रखें और बड़े कामों से पहले उनका आशीर्वाद लें।

कन्या राशि : शुक्र

सफेद और पिंक रंग ज़्यादा इस्तेमाल करें। मेकअप करें और अपने व्यक्तित्व को निखारें।

तुला राशि: शनि

हर काम ईमानदारी, मेहनत और लगन से करें, इससे शनि शुभ फल देते हैं।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

वृश्चिक राशि: चंद्रमा

अपनी मां का सम्मान करें, उनका ध्यान रखें और उनका आशीर्वाद लें—चंद्रमा शांत और सकारात्मक होता है।

धनु राशि: बृहस्पति

अपने गुरु और मेंटर्स का सम्मान करें और मंदिर जाते रहें।

मकर राशि: बुध

जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाएं या उनकी किसी भी तरह मदद करें।

कुंभ राशि: शुक्र

परिवार की महिलाओं से अच्छे और सम्मानजनक रिश्ते रखें, और आसपास अच्छी खुशबू का इस्तेमाल करें।

मीन राशि: चंद्रमा

बुजुर्ग विधवा महिलाओं की सेवा करें और जरूरतमंदों को पानी दान करें।

क्रिसमस 2025: सेलिब्रिटी राशिफल

हम यहां जान्हवी कपूर की कुंडली लेकर आए हैं। भले ही उसकी जन्मतिथि के हिसाब से वो मकर राशि की नहीं हैं, लेकिन उनकी चंद्र राशि मकर बनती है, क्योंकि चंद्रमा उनकी कुंडली के तीसरे भाव में मकर में बैठा है। चलिए, अब उनकी कुंडली का आसान-सा विश्लेषण शुरू करते हैं। तीसरे भाव में गुरु और चंद्रमा का साथ होना यह दिखाता है कि व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है, बात करने का ढंग अच्छा होता है और लिखने, बोलने या छोटे-मोटे यात्राओं से जुड़ी चीजों में सफलता मिल सकती है। 

इस योग से गज-केसरी योग भी बनता है, जो भाग्य, पैसा और आध्यात्मिक झुकाव देता है। ये सारी खूबियां जान्हवी की असली पर्सनैलिटी में भी साफ दिखती हैं। चौथा भाव में शुक्र, बुध और सूर्य का होना, जो दिल, मां और सुख-सुविधा का भाव माना जाता है और उनका सीधे दसवें भाव पर नजर डालना बताता है कि वे ग्लैमर और शोबिज की दुनिया में क्यों हैं। 

सूर्य दसवें भाव का स्वामी भी है और उसी भाव पर दृष्टि कर रहा है, इसलिए साफ है कि जान्हवी यहाँ लंबे समय तक टिकने वाली हैं। मंगल, जो लग्नेश है, बहुत मज़बूत स्थिति में है और ग्यारहवें भाव (लाभ) में बैठा है। इसके साथ राहु भी है, और यहां राहु उनके लिए सकारात्मक काम करता है। इसी वजह से उन्हें अपने क्षेत्र में दूसरों के मुकाबले थोड़ा एक्स्ट्रा फायदा मिला है। इस सेक्शन की दूसरी कुंडली न्यूजीलैंड के T20 क्रिकेट कप्तान और इंटरनेशनल स्टार मिशेल सैंटनर की होगी।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

यहां भी चंद्रमा तीसरे भाव में बैठा हुआ है, जो मेहनत, हिम्मत, साहस और एक्शन का भाव माना जाता है। चंद्रमा के साथ सूर्य बुध और तीसरे भाव के स्वामी शनि भी मौजूद है, जिससे चंद्रमा को बहुत मजबूती मिलती है। उनका मंगल, जो लग्न के स्वामी है, राहु के साथ दूसरे भाव में बैठे हैं, मजबूत तो है, लेकिन जान्हवी के केस जितना दमदार नहीं। 

इसी वजह से हम देखते हैं कि वो सिर्फ लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में ही कप्तान बन पाए हैं और हर फॉर्मेट में उनकी कप्तानी पक्की नहीं रहती। सूर्य तीसरे भाव में ठीक-ठाक स्थिति में है, लेकिन थोड़ा कमजोर भी है। चूंकि सूर्य दसवें भाव करियर के स्वामी हैं इसलिए मिशेल सेंटनर को लगातार अपना प्रदर्शन साबित करना पड़ेगा ताकि वो हमेशा चर्चा में बने रहें।

अच्छी बात यह है कि उनकी कुंडली में हम असली मकर राशि के बहुत से पॉजिटिव गुण साफ देखते हैं, जैसे कि प्रैक्टिकल होना, धैर्य रखना, व्यवस्थित रहना और हार न मानने वाला एटिट्यूड। यही बातें उनकी कुंडली को और भी दिलचस्प बनाती हैं। अब आगे बढ़ते हैं राशि अनुसार भविष्यफल की ओर।

क्रिसमस 2025: राशि के अनुसार भविष्यवाणियां

मेष राशि

क्रिसमस 2025 के आसपास का समय मेष राशि वालों के लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। इस समय आपको पैसे और करियर में जबरदस्त प्रगति मिल सकती है।  यह समय आम तौर पर धन, सुख-सुविधाओं और लग्जरी का संकेत देता है, इसलिए पैसा कमाने के लिए यह एक शानदार समय रहेगा। शुरुआत में थोड़े नुकसान दिखते हैं, लेकिन उसके बाद आपकी आर्थिक स्थिति बहुत मज़बूत होती नज़र आ रही है। 

कुल मिलाकर यह हफ़्ता मेष राशि वालों के लिए फाइनेंशियली सुपर गुड रहेगा। इस हफ्ते आपका बारहवां भाव, जो विदेश यात्रा और एक्सपेंशन का भाव है, एक्टिव रहेगा। इससे आपकी नेटवर्किंग बहुत मजबूत होगी। रिश्तों में भी पॉज़िटिविटी दिखती है, यात्राएं सुखद रहेंगी और करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे, खासकर अगर आप विदेश से जुड़े काम करते हैं। क्रिएटिव या डिजाइन फील्ड में पढ़ रहे स्टूडेंट्स के लिए भी यह हफ़्ता काफी फायदेमंद साबित होगा।

क्रिसमस के लिए शानदार हॉलिडे डेस्टिनेशन: पेटागोनिया

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों की बात करें तो इस समय आप पूरा फोकस अपने काम पर लगाएंगे और काम में अच्छे बदलाव भी दिखेंगे। जो लोग फूड, होटल, रेस्टोरेंट या हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में हैं, उन्हें अपने करियर में बढ़िया प्रगति मिलेगी। जो लोग मातृत्व या बच्चे की देखभाल से जुड़े बिज़नेस करते हैं, उन्हें भी इस समय अच्छा पैसा बनने के योग हैं। लेकिन एक बात का ध्यान रखें, आप काम में इतना डूब जाते हैं और खुद पर इतना प्रेशर डालते हैं कि सेहत प्रभावित हो सकती है। इसलिए जरा संभलकर रहें। अनियमित और असंतुलित लाइफ़स्टाइल से बचें, और अपनी सेहत व मानसिक शांति पर ध्यान दें।

क्रिसमस के लिए शानदार हॉलिडे डेस्टिनेशन: रोम

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय आपके लिए बहुत शुभ है। घूमने-फिरने या पढ़ाई के लिए विदेश जाने का अच्छा मौका मिल सकता है। जो लोग अपने प्यार से शादी करना चाहते हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत अनुकूल है। आपके पिता, गुरु, मेंटर्स या करीबी लोग आपकी मदद करेंगे। इसके अलावा, आप धर्म और आध्यात्मिकता की ओर ज्यादा आकर्षित होंगे और अच्छे काम करने, दान-पुण्य करने की इच्छा बढ़ेगी। आपके छोटे भाई-बहनों का सहयोग भी आपको फायदा देगा और आपकी बातचीत करने की शैली आकर्षक और आत्मविश्वासी रहेगी, जिससे और भी लाभ मिलेगा।

क्रिसमस के लिए शानदार हॉलिडे डेस्टिनेशन: क्योटो

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के लिए यह समय मिश्रित परिणाम लेकर आएगा और जीवन में अचानक होने वाली घटनाएं बढ़ सकती हैं। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है, आपको सांस से जुड़ी दिक्कते, फेफड़ों या हृदय से संबंधित समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आपके लाभ भाव का स्वामी जब अष्टम भाव में होता है, तब अचानक आर्थिक नुकसान की संभावना बनती है। इसलिए किसी भी तरह का वित्तीय जोखिम लेने या बड़ा निर्णय करने से पहले सोच-समझकर कदम उठाएं।

हालांकि, इस समय आपके जीवनसाथी या पार्टनर की साझा संपत्ति बढ़ने के योग भी मजबूत हैं। इसलिए यह समय पार्टनर के साथ मिलकर निवेश करने के लिए अच्छा माना जा सकता है।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: चार्ल्सटन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए, क्रिसमस 2025 कई मीठी और खुशियों भरी मुलाकातें लेकर आ सकता है। अगर आप जल्द शादी करने के बारे में सोच रहे हैं, तो अब कदम बढ़ाने का सही समय है। यह समय किसी भी तरह की साझेदारी—चाहे वह व्यक्तिगत हो या पेशेवर—दोनों के लिए लाभदायक रहेगा।

इसी कारण, अभी बिज़नेस पार्टनर या निवेशक खोजने के लिए भी शानदार समय है। जो सिंह राशि वाले अविवाहित हैं और शादी के इच्छुक हैं, उनके लिए भी यह समय बहुत अनुकूल है।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: कार्टाजेना

कन्या राशि

कन्या राशि वालों, इस क्रिसमस के दौरान आपके वित्त और करियर में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं और बचत करना थोड़ा मुश्किल लग सकता है। लेकिन छात्रों के लिए समय अच्छा है, जो बच्चे अगले साल बोर्ड परीक्षाएं देने वाले हैं, वे अपनी पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। जो लोग उच्च शिक्षा के लिए विदेश में आवेदन कर रहे हैं, उन्हें भी अपने मनचाहे अच्छे कॉलेज में प्रवेश मिलने की संभावना है। कुल मिलाकर यह सप्ताह अच्छा रहने वाला है, बस अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और अपने बॉस व सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: ब्रसेल्स

तुला राशि

तुला राशि वालों, इस समय आपको अच्छे आर्थिक लाभ मिल सकते हैं और जिस प्रमोशन की आप लंबे समय से कोशिश कर रहे थे, वह भी मिलने की पूरी संभावना है। आप अपने काम और व्यवहार से बॉस तथा मैनेजमेंट के लोगों को प्रभावित कर पाएंगे। यह समय करियर के लिए बहुत अनुकूल है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें भी अच्छे मौके मिलेंगे और उनकी सही तरह से फायदा उठा पाएंगे। बृहस्पति का नौवें भाव में होना छात्रों और विदेश में शिक्षा प्राप्त करने की इच्छा रखने वालों के लिए बहुत लाभदायक रहेगा। छात्रों को मेहनत तो करनी होगी, लेकिन सही दिशा में मेहनत करेंगे तो परिणाम निश्चित रूप से अच्छे मिलेंगे।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: पेरिस

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों, यह समय आपके लिए कुल मिलाकर काफी अच्छा रहेगा, खासकर कारोबार करने वाले लोगों के लिए। बिज़नेस में आपको असली मुनाफा मिलने की पूरी संभावना है। शेयर बाज़ार में जुड़े लोगों के लिए भी यह अवधि लाभदायक रहेगी और आपके किए गए निवेश अच्छे परिणाम देंगे। छात्रों के लिए भी समय शुभ है, उनकी मेहनत का फल जरूर मिलेगा, लेकिन लगातार प्रयास करते रहना जरूरी होगा। खासकर जो विद्यार्थी किसी तकनीकी शिक्षा या टेक्निकल फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं, उन्हें मनचाहे नतीजे मिल सकते हैं। 

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: काहिरा

धनु राशि

प्रिय धनु राशि वालों, जो लोग लेखन के क्षेत्र में काम करते हैं, जैसे पत्रकार, कवि, कहानी या उपन्यास लेखक, या ब्लॉग लिखने वाले, उन्हें इस समय लिखते हुए अधिक रचनात्मकता महसूस होगी। यदि आपके और आपके भाई-बहन के बीच रिश्ते बेहतर नहीं हैं, तो अब उनमें सुधार होने की संभावना है। साथ ही, इस समय आपके पिता, गुरु या मेंटर्स आपको जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण फैसले लेने में मदद करेंगे। तीर्थयात्राओं या लंबी दूरी की यात्राओं पर आपका पैसा खर्च हो सकता है। आप धार्मिक कार्यों की ओर अधिक आकर्षित होंगे और दान-पुण्य करके अपना कर्म सुधारने की कोशिश करेंगे।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: होड्सप्रूइट

मकर राशि

मकर राशि वालों, यदि आप जीवन में या अपने करियर में किसी बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहे हैं, तो क्रिसमस 2025 का यह सप्ताह वह बदलाव लेकर आ सकता है। क्या आप ट्रांसफर चाहते हैं या नई नौकरी की तलाश में हैं? बहुत जल्द आपको सही अवसर मिल सकता है। यह बदलाव का समय है और बदलाव हमेशा आसान नहीं होते, लेकिन यह परिवर्तन आपको सफलता के रास्ते पर जरूर ले जाएगा। यह समय पेशेवर और आर्थिक बढ़ का है, हालांकि यह बढ़त आपको थोड़े अप्रत्याशित तरीकों से मिलेगी।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: डोलोमाइट्स, इटली

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों, जैसे-जैसे आप अपनी व्यक्तिगत सफाई, आदतों और सेहत पर ध्यान देंगे, आपकी पर्सनालिटी और भी आकर्षक और प्रभावशाली बनती जाएगी। खासकर कुंभ राशि की महिलाओं में मातृत्व, प्रेम, अपनापन और करुणा की भावना बढ़ेगी।

क्रिसमस 2025 के दौरान आप घर या किसी संपत्ति में निवेश कर सकते हैं, और यह फैसला आर्थिक रूप से भी लाभ देने वाला हो सकता है। आपकी पर्सनैलिटी लोगों को बहुत पसंद आएगी और वे आपकी ओर आकर्षित होंगे। आपके माता-पिता हमेशा आपका साथ और प्यार देते रहेंगे। अगर आप उनसे दूर रहते हैं, तो वे आपसे मिलने आ सकते हैं या आप उनके साथ छुट्टियों में घूमने जा सकते हैं।

क्रिसमस के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन: इस्तांबुल

मीन राशि

मीन राशि वालों, इस समय आपको आर्थिक लाभ तो मिलेगा, लेकिन उतनी ही तेजी से आप पैसा खर्च भी कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप बचत करना सीखें। कारोबार करने वाले लोगों को विदेशों या दूर रहने वाले क्लाइंट्स के साथ व्यापार करने से फायदा होगा। 

यह समय आध्यात्मिक विकास का भी है। आप खुद को बिना चाहे भी आध्यात्मिक गतिविधियों में शामिल होते हुए पाएंगे और मन आध्यात्मिकता की ओर खिंच सकता है। चाहे आप सरकारी नौकरी में हों, निजी सेक्टर में काम करते हों या अपना व्यवसाय चलाते हों, यह समय प्रोफेशनल ग्रोथ के लिए अच्छा है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

1. क्रिसमस 2025 के लिए बेहतरीन हॉलिडे डेस्टिनेशन?

क्वीनस्टाउन

2. ज्योतिष के अनुसार सर्दी/क्रिसमस का मौसम किस ग्रह द्वारा शासित होता है?

शनि

3. कौन सी पश्चिमी राशि क्रिसमस 2025 के मौसम पर राज करती है?

मकर राशि

4. बृहस्पति क्रिसमस के दौरान किस राशि में गोचर करेगा?

बृहस्पति

जनवरी 2026 में कब पड़ेगा कौन सा व्रत-त्योहार?

नए साल के पहले महीने जनवरी 2026 के व्रत-त्‍योहारों की पूरी लिस्‍ट!

जनवरी 2026: जनवरी का महीना खुशियों और उम्‍मीदों से भरा होता है क्‍योंकि यहां से साल की शुरुआत होती है। जनवरी से न सिर्फ साल बदलता है बल्कि इससे हमारे अंदर भी कई तरह के परिवर्तन आते हैं। जनवरी से आशाएं और उम्‍मीदें जुड़ी होती हैं। इतना ही नहीं इस माह में स‍र्दियां भी अपने चरम पर होती हैं। यही कुछ बातें हैं जो जनवरी के महीने को खास बनाती हैं। धार्मिक, ज्योतिषीय और वैज्ञानिक दृष्टि से जनवरी का अपना एक अलग महत्व है। 

ग्रेगोरियन कैलेंडर में जनवरी साल का पहला महीना होता है और इसमें कुल 31 दिन होते हैं। इस महीने का नाम रोमन देवता जानूस के नाम पर रखा गया है। उन्‍हें आरंभ और अंत का देवता माना जाता है। उत्तरी गोलार्ध में जनवरी साल का सबसे ठंडा और दक्षिणी गोलार्ध में यह सबसे गर्म महीना होता है।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

हम सबके मन में नए साल को लेकर, आने वाले कल और अपने भविष्य को लेकर उत्सुकता बनी रहती है कि नया साल हमारे लिए कैसा रहेगा? यह महीना जीवन के विभिन्न पहलुओं में किस तरह के परिणाम प्रदान करेगा? किस तारीख़ को कौन सा व्रत-पर्व मनाया जाएगा? अगर इस तरह के सवाल आपके मन में भी घूम रहे हैं, तो आपको इन सभी सवालों के जवाब एस्ट्रोसेज एआई के जनवरी के इस विशेष ब्लॉग में मिलेंगे। साथ ही, आपको रूबरू करवाएंगे कि सभी 12 राशियों के जातकों के लिए साल का पहला महीना अर्थात जनवरी 2026 क्या सौगात लेकर आएगा इसलिए इस लेख को अंत तक पढ़ना जारी रखें।   

जनवरी 2026 का ज्योतिषीय तथ्य और हिंदू पंचांग की गणना

अब हम एक कदम आगे बढ़ाते हुए नए साल के साथ-साथ वर्ष 2026 के पहले महीने जनवरी में प्रवेश करने जा रहे हैं।  बता दें कि जनवरी माह का आरंभ कृतिका नक्षत्र के अंतर्गत शुक्ल पक्ष की द्वादश तिथि यानी कि 01 जनवरी 2026 को होगा जबकि इसकी समाप्ति पुर्नवसु नक्षत्र के तहत शुक्ल पक्ष की चतुदर्शी तिथि अर्थात 31 जनवरी 2026 को होगी। इस महीने के पंचांग के बारे में आपको बताने के बाद अब हम आपको जनवरी में मनाए जाने वाले व्रत-त्योहारों की सूची देने जा रहे हैं।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

साल के पहले दिन बन रहा है शुभ योग

01 जनवरी को शुभ योग बनने जा रहा है जिसे वैदिक ज्‍योतिष में अत्‍यंत मंगलकारी माना जाता है। यह योग सफलता और खुशियां लेकर आता है। इसे 27 योगों में एक माना गया है। जिन लोगों का जन्‍म शुभ योग में होता है, वे भाग्‍यशाली, ज्ञान और सम्‍माननीय होते हैं।

31 दिसंबर, 2026 को रात को 09 बजकर 13 मिनट पर यह योग शुरू होगा और 01 जनवरी को शाम 05 बजकर 12 मिनट पर यह योग समाप्‍त होगा।

जनवरी 2026 के व्रत एवं त्योहारों की तिथियां 

हिंदू धर्म में हर एक महीने में कई व्रत एवं त्‍योहार आते हैं जिनका अपना ध‍ार्मिक महत्‍व होता है। ये त्‍योहार महीने के आकर्षण और म‍हत्‍व को बढ़ाने का काम करते हैं। आगे जनवरी 2026 में आने वाले प्रमुख व्रत एवं त्‍योहारों की सूची दी गई है।

तिथिदिनव्रत एवं त्योहार  
01 जनवरी 2026गुरुवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)
03 जनवरी 2026शनिवारपौष पूर्णिमा
06 जनवरी 2026मंगलवारसकट चौथ/संकष्टी
14 जनवरी 2026बुधवारमकर संक्रांति, उत्तरायण
14 जनवरी 2026बुधवारपोंगल
14 जनवरी 2026बुधवारषटतिला एकादशी
16 जनवरी 2026शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
16 जनवरी 2026शुक्रवारप्रदोष व्रत (कृष्ण),
18 जनवरी 2026रविवारमाघ अमावस्या
23 जनवरी 2026 शुक्रवारबसंत पंचमी
25 जनवरी 2026रविवाररथ सप्तमी
26 जनवरी 2026सोमवारभीष्म अष्टमी
29 जनवरी 2026बृहस्पतिवारजया एकादशी
30 जनवरी 2026शुक्रवारप्रदोष व्रत (शुक्ल)

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में। अभी सुनें: https://open.spotify.com/show/0RlPtNq0gCMhwdVBp0yPEo

जनवरी 2026 में पड़ने वाले व्रत एवं त्योहारों का महत्‍व

संकष्टी चतुर्थी: 06 जनवरी को संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन का संबंध अर्थ संकट को हरने वाली चतुर्थी से है। य‍ह शुभ दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश को समर्पित होता है। मान्‍यता है कि संकष्टी चतुर्थी के व्रत से प्रसन्न होकर गणेश जी अपने भक्तों के कष्टों एवं दुखों को हर लेते हैं। इस व्रत में चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

लोहड़ी: हर साल 13 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में लोहड़ी का त्योहार बहुत जोश एवं उत्साह से मनाया जाता है। यह पर्व अपने साथ आनंद और ढ़ेर सारी खुशियां लेकर आता है और इसे मुख्य रूप से मकर संक्रांति के एक दिन पहले मनाया जाता है। 

षटतिला एकादशी: 14 जनवरी को बुधवार के दिन षटतिला एकादशी है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। इस एकादशी पर 6 तरह के तिलों का इस्तेमाल करने का विधान है। इस अवसर पर तिल से स्नान, तिल का उबटन लगाना, तिल का भोजन, तिल से तर्पण, तिलों का दान और तिल से हवन किया जाता है इसलिए ही यह षटतिला एकादशी के नाम से जानी जाती है। 

मकर संक्रांति: 14 जनवरी को ही मकर संक्रांति भी है जो कि धार्मिक दृष्टि से विशेष महत्‍व रखती है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि से निकलकर अपने मकर राशि में गोचर करते हैं इसलिए इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। इस संक्रांति पर स्नान, दान करने का विशेष फल मिलता है।

उत्तरायण: 14 जनवरी 2026 को सूर्य देव दिशा परिवर्तन करेंगे। सूर्य देव की दिशा परिवर्तन को महत्वपूर्ण माना गया है। सूर्य ग्रह एक साल में दो बार अपनी दिशा बदलते हैं यानी कि 6-6 महीने के अंतराल पर और इसे ही उत्तरायण तथा दक्षिणायन कहा जाता है।

मासिक शिवरात्रि: 16 जनवरी, 2026 को मासिक शिवरात्रि है। मासिक शिवरात्रि का व्रत हर महीने किया जाता है जो  भगवान शिव को समर्पित होता है। कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि कहते हैं।

माघ अमावस्या: माघ के महीने में पड़ने वाली अमावस्‍या को माघ अमावस्या के नाम से जाना जाता है और इस बार यह अमावस्‍या 18 जनवरी, 2026 को पड़ रही है। यह मौनी अमावस्या के नाम से भी प्रसिद्ध है। कहते हैं कि इस दिन मनुष्य को मौन धारण करना चाहिए। साथ ही, कुंड या पवित्र नदियों जैसे कि गंगा, यमुना आदि में स्नान करना चाहिए।

बसंत पंचमी: 23 जनवरी, 2026 को शुक्रवार के दिन बसंत पंचमी है। माघ माह में शुक्‍ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी मनाई जाती है। इस पर्व से बसंत के मौसम का आगमन माना जाता है। इस दिन देवी सरस्‍वती की पूजा की जाती है।

जनवरी 2026 का ज्‍योतिषीय एवं धार्मिक महत्‍व

हर महीने का ज्‍योतिषीय और धार्मिक दृष्टि से एक अलग महत्‍व होता है जो उन्‍हें बाकी महीनों से भिन्‍न करता है। इसलिए यहां हम आपको बताने जा रहे हैं ग्रेगोरियन कैलेंडर के पहले महीने यानी जनवरी का धार्मिक और ज्‍योतिषीय महत्‍व क्‍या है। इस महीने में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहारों आते हैं। साथ ही, जनवरी में आने वाले कुछ पर्व मौसम की दिशा भी निर्धारित करते हैं।

जनवरी माह की शुरुआत की बात करें, तो हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस माह की शुरुआत पौष माह के अंतर्गत होती है और इसका अंत माघ महीने के तहत होगा। हिंदू धर्म में पौष महीने को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह हिन्दू वर्ष का दसवां महीना होता है। यह महीना मार्गशीर्ष माह के बाद आता है जिसे पूस का महीना भी कहते हैं। आइए अब जानते हैं कि पौष और माघ मास का क्‍या महत्‍व है।

पौष माह का महत्व

किवदंती है कि पौष के महीने में सूर्य देव की उपासना भग के नाम से की जाती है। जो भी व्‍यक्‍ति सच्‍चे मन से इस महीने में भगवान सूर्य की उपासना करता है, उसकी मनोकामना अवश्‍य पूर्ण होती है। इस दौरान सूर्य भगवान के लिए व्रत करने और अर्घ्य देने से भक्त को शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस माह में पूर्वजों के निमित्त किए गए पिंडदान और श्राद्ध कर्म से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है। 

माघ मास का महत्व

हिंदू वर्ष के पौष माह के समाप्त होने के बाद माघ मास का आरंभ होता है। यह हिंदू वर्ष का ग्यारहवां माह है। यह महीना भगवान कृष्‍ण की उपासना के लिए होता है। इस महीने अनेक पर्व मनाए जाते हैं और प्रकृति में भी परिवर्तन देखने को मिलते हैं, तो वहीं संगम पर “कल्पवास” किया जाता है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सार्वजनिक अवकाश 2026: जनवरी

तिथिअवकाशराज्य
01 जनवरी, 2026 नव वर्षअरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मणिपुर, मिजोरम, नागालैंड, पांडिचेरी
01 जनवरी, 2026गान-नगाईमणिपुर
02 जनवरी, 2026नए साल का अवकाश मिजोरम
02 जनवरी, 2026मन्नम जयंती केरल
03 जनवरी, 2026हजरत अली जयंतीउत्तर प्रदेश 
11 जनवरी, 2026मिशनरी डे मिजोरम
12 जनवरी, 2026स्वामी विवेकानंद जयंतीपश्चिम बंगाल
14 जनवरी, 2026मकर संक्रांतिअरुणाचल प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, उड़ीसा, सिक्किम और तेलंगाना
14 जनवरी, 2026पोंगलआंध्र प्रदेश, पुडुचेरी, तेलंगाना और तमिलनाडु
15 जनवरी, 2026माघ बिहू असम
15 जनवरी, 2026तिरुवल्लुवर दिवसपुडुचेरी और तमिलनाडु
16 जनवरी, 2026कनुमा पंडुगाआंध्र प्रदेश
16 जनवरी, 2026उझावर थिरुनलतमिलनाडु
19 जनवरी 2026सोनम लोसार सिक्किम
23 जनवरी, 2026नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंतीउड़ीसा, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल
23 जनवरी, 2026वसंत पंचमीहरियाणा, उड़ीसा, पंजाब, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल 
25 जनवरी, 2026राज्य दिवसहिमाचल प्रदेश
26 जनवरी, 2026गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय अवकाश

जनवरी 2026 अन्नप्राशन मुहूर्त

तिथि व दिनसमय
1 जनवरी, गुरुवार07:45 – 10:23
1 जनवरी, गुरुवार11:51 – 16:47
1 जनवरी, गुरुवार19:01 – 22:52
5 जनवरी, सोमवार08:25 – 13:00
9 जनवरी, शुक्रवार20:50 – 23:07

जनवरी 2026 में पड़ने वाले ग्रहों के गोचर

जनवरी के महीने में निम्‍न ग्रह राशि परिवर्तन करने वाले हैं:

  • शुक्र का मकर राशि में गोचर: शुक्र ग्रह 13 जनवरी, 2026 की सुबह 03 बजकर 40 मिनट पर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
  • सूर्य का मकर राशि में गोचर: सूर्य देव 14 जनवरी, 2026 की दोपहर 02 बजकर 50 मिनट पर मकर राशि में गोचर करने जा रहे हैं।
  • मंगल का मकर राशि में गोचर: 16 जनवरी, 2026 को सुबह 03 बजकर 40 मिनट पर मंगल मकर राशि में प्रवेश करेंगे।
  • बुध का मकर राशि में गोचर: 17 जनवरी, 2026 को सुबह 10 बजकर 10 मिनट नी बुध ग्रह मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

जनवरी के राशि चिह्न

जिन लोगों का जन्‍म 22 दिसंबर से 19 जनवरी के बीच होता है, उनकी मकर राशि होती है और 20 जनवरी से 18 जनवरी के बीच पैदा हुए लोगों की कुंभ राशि होती है।

मकर राशि वाले लोग मेहनती और वफादार होते हैं। ये किसी के भी साथ बेईमानी नहीं करते हैं। इस राशि के स्‍वामी शनि देव हैं जिसकी वजह से इनके अंदर अधिक अनुशासन देखने को मिलता है। ये जो भी काम करते हैं, उसमें शीर्ष तक पहुंचते हैं। ये अपने हर कदम और कार्य में सावधानी बरतते हैं।

बात करें कुंभ राशि की तो ये जातक थोड़े शर्मीले स्‍वभाव के होते हैं। ये शांत रहते हैं और ऊर्जावान होते हैं। ये बहुत ज्‍यादा सोच-विचार करते हैं और इनकी बौद्धिक क्षमता उच्‍च स्‍तर की होती है जिससे ये अक्‍सर दूसरों की मदद करते हैं।

फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोखा

कैसे होते हैं जनवरी में जन्‍मे लोग

जनवरी में जन्‍म लेने वाले जातक बहुत खुशमिज़ाज़ स्‍वभाव के होते हैं। ये हमेशा हंसते रहते हैं और अपने दुखों एवं तकलीफों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देते हैं। इस महीने में जन्‍मे लोग बहुत भावुक भी होते हैं। ये अपने निजी जीवन के बारे में कम ही बात करते हैं।

इस माह में जन्‍म लेने वाले लोग बहुत मेहनती होते हैं और एक बार जो ठान लेते हैं, उसे पूरा कर के ही मानते हैं। इन्‍हें अपने जीवन में अपने भाग्‍य का भी पूरा साथ मिलता है जिस वजह से ये आसानी से अपने लक्ष्‍यों को प्राप्‍त करने में सक्षम होते हैं। इनके अंदर नेतृत्‍व करने का गुण भी कूट-कूट कर भरा होता है।

ये जातक घुमा-फिराकर बात करने के बजाय सीधी बात करना पसंद करते हैं। ये बहुत रोमांटिक होते हैं जिस वजह से इनका पार्टनर इनसे खुश रहता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

जनवरी मासिक भविष्यवाणी 2026: 12 राशियों का राशिफल 

मेष राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए मध्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी…(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है क्योंकि जनवरी…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह महीना उतार-चढ़ाव से भरा रहने की संभावना है। जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, मिथुन राशि के…(विस्तार से पढ़ें)

कर्क राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपकी राशि के जातकों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आ रहा है। महीने की शुरुआत में…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, सिंह राशि के जातकों के लिए यह महीना कुछ महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। यह महीना…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना कन्या राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अच्छा रहने की उम्मीद की जा सकती है। बृहस्पति महाराज वक्री…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना मध्यम रूप से फलदायक होने की संभावना है। महीने की शुरुआत में सूर्य, मंगल…(विस्तार से पढ़ें)

वृश्चिक राशि 

जनवरी का महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कई मामलों में अच्छा रहने की संभावना है। महीने की शुरुआत में…(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है क्योंकि आपकी ही राशि में महीने की…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहने वाला है क्योंकि महीने की शुरुआत में ही…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद साबित होगा। महीने की शुरुआत में सूर्य, मंगल, बुध…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि 

जनवरी मासिक राशिफल 2026 के अनुसार, यह महीना आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आपकी राशि में पूरे महीने…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों

1. वर्ष 2026 में माघ अमावस्‍या कब है?

वर्ष 2026 में 18 जनवरी 2026 को माघ अमावस्‍या पड़ रही है।

2. जनवरी में पैदा होने वाले लोगों की कौन सी राशियां हैं?

मकर और कुंभ राशि।

3. जनवरी 2026 में पूर्णिमा कब है?

साल 2026 में 03 जनवरी को पौष पूर्णिमा है।

बुध गोचर का वैश्विक स्तर पर असर

बुध का धनु राशि में गोचर: किस राशि की किस्मत चमकेगी और कहां पड़ेगा गहरा असर?

एस्ट्रोसेज एआई के इस विशेष ब्लॉग में हम आपको बुध का धनु राशि में गोचर के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान करेंगे। साथ ही, यह भी बताएंगे कि बुध के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर किस प्रकार से पड़ेगा।

बता दें कुछ राशियों को बुध के गोचर से बहुत अधिक लाभ होगा तो, वहीं कुछ राशि वालों को इस अवधि बहुत ही सावधानी से आगे बढ़ने की आवश्यकता होगी क्योंकि उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, इस ब्लॉग में बुध ग्रह को मजबूत करने के कुछ शानदार व आसान उपायों के बारे में भी बताएंगे और देश-दुनिया व शेयर मार्केट पर भी इसके प्रभाव के बारे में चर्चा करेंगे।

बता दें कि बुध का धनु राशि में गोचर 29 दिसंबर 2025 को होगा। तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं किस राशि के जातकों को इस दौरान शुभ परिणाम मिलेंगे और किन्हें अशुभ।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

सूर्य के सबसे करीब जो ग्रह है, वह बुध है। इसकी खगोलीय महत्व के साथ-साथ वैदिक ज्योतिष में भी बहुत भूमिका मानी जाती है। वैदिक मान्यता के अनुसार, बुध एक देवता के रूप में पृथ्वी पर आए थे, इसलिए इसे भाग्य और बुद्धि के कारक माना जाता है। माना जाता है कि बुध व्यक्ति को तेज दिमाग, आकर्षक व्यक्तित्व और अच्छी शिक्षा प्रदान करता है।

यह नकारात्मक भावनाओं को दूर करता है और मन व शरीर में नई ऊर्जा भरने का काम करता है। बुध पित्त से होने वाली बीमारियों, कमजोरी और अवसाद जैसी समस्याओं को शांत करने में भी सहायक माना जाता है। परिवार से जुड़ी बातों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बुध को आमतौर पर शुभ ग्रह माना जाता है, लेकिन अगर यह किसी अशुभ ग्रह के साथ बैठ जाए तो इसका प्रभाव भी अशुभ हो सकता है। इसके ग्रहपति यानी सभी ग्रहों के स्वामी भी कहा जाता है। मिथुन और कन्या राशियों के लिए बुध गुरु ग्रह माना जाता है।

बुध का धनु राशि में गोचर: समय

धनु राशि में बुध का गोचर 29 दिसंबर 2025 की सुबह 07 बजकर 14 मिनट पर होगा। सूर्य का धनु राशि में होना सामान्य तौर पर एक आध्यात्मिक ऊर्जा पैदा करता है। अब देखें कि इस गोचर का बारह राशियों, शेयर बाजार और विश्व स्तर पर होने वाली घटनाओं पर क्या प्रभाव पड़ेगा।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

धनु राशि में बुध: विशेषताएं

धनु राशि में बुध होने से व्यक्ति का सोचने का तरीका दार्शनिक हो जाता है। बुध बुद्धि और ज्ञान का प्रतीक है और जब यह धनु में आता है तो ज्ञान की खोज और समझ बढ़ जाती है। बुध आमतौर पर आईक्यू से जुड़ा होता है, लेकिन धनु राशि में यह भावनात्मक विकास पर भी असर डालता है। इस स्थिति में व्यक्ति हर चीज़ के बारे में जानने की जिज्ञासा रखता है और सीखने की इच्छा बहुत बढ़ जाती है। 

धनु में स्थित बुध व्यक्ति को अपने विश्वासों के लिए लड़ने वाला, बहस करने वाला और कुछ हद तक जिद्दी बना देता है। उसका रवैया मजबूत और कभी-कभी कठोर भी दिखाई देता है। बुध यहां एक ऐसे उपदेशक जैसा व्यवहार करता है जो बड़े समूहों को ज्ञान, सलाह या प्रवचन देता है, यानी संवाद उसके ज्ञान का प्रतिबिंब बन जाता है। धनु राशि में बुध शिक्षा, कंसल्टिंग, ज्योतिष, कानून, वित्त या वनस्पति विज्ञान जैसी करियर क्षेत्रों के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह व्यक्ति को अच्छे छात्र से ज्यादा अच्छा शिक्षक बनाता है। 

धनु का बढ़ा हुआ अहं कभी सीखने में रुकावट डाल सकता है, लेकिन दूसरों को सिखाने की क्षमता और आत्मविश्वास बढ़ा देता है। इस स्थिति में जन्मे लोग आमतौर पर प्रतिष्ठित अध्यापक, प्रोफेसर, पंडित, एकाउंटेंट, या बड़ी कंपनियों, सरकार, सेना आदि के मुख्य सलाहकार बनते हैं।

 AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में। अभी सुनें: https://open.spotify.com/show/0RlPtNq0gCMhwdVBp0yPEo

बुध का धनु राशि में गोचर: इन राशियों पर बुरा असर पड़ेगा

मेष राशि

मेष राशि जातकों, बुध जो आपकी तीसरी और छठी भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके नौवें भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से आप अपने प्रयासों पर ज्यादा ध्यान देंगे और व्यक्तिगत विकास में आगे बढ़ेंगे। इस धनु राशि में बुध के गोचर के दौरान आपको सकारात्मक प्रगति महसूस हो सकती है।

करियर के मामले में काम का दबाव बढ़ने से कुछ उबाऊ या थकाने वाले हालात आ सकते हैं। व्यवसाय में, आपकी कमाई अपेक्षा के अनुसार नहीं हो सकती, इसलिए पहले से योजना और तैयारी करना ज़रूरी होगा। ध्यान और फोकस की कमी के कारण आपको आर्थिक लाभ और हानि दोनों का अनुभव हो सकता है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों के लिए, बुध जो आपकी दूसरी और पांचवीं भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके आठवें भाव से गुज़र रहा है। इसकी वजह से आपको आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ व्यक्तिगत समस्याएं भी बढ़ सकती हैं, लेकिन साथ ही कोई अचानक लाभ मिलने की भी संभावना है।

करियर के मामले में, आपको काम समय पर पूरा करने में मुश्किल हो सकती है। इसलिए अपने काम को ज्यादा प्रोफेशनल और व्यवस्थित तरीके से करना जरूरी होगा।

व्यवसाय में, इस धनु राशि में बुध के गोचर के दौरान आपको अतिरिक्त हानि हो सकती है। इस कारण नए बिज़नेस अवसर हाथ से निकल सकते हैं। लापरवाही की वजह से धन हानि होने की संभावना है। यात्रा के दौरान भी पैसों का नुकसान हो सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि, बुध जो आपकी पहली और चौथे भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके सातवें भाव में गुजर रहा है। इसकी वजह से दोस्तों और सहकर्मियों के साथ रिश्तों में तनाव आ सकता है। इस धनु राशि में बुध के गोचर के दौरान आपको कुछ अनचाही यात्राएं भी करनी पड़ सकती हैं। करियर में उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना है, जो नौकरी बदलने या नौकरी खोने जैसी स्थिति भी बना सकता है। 

व्यवसाय में मुनाफा बढ़ाने के लिए आपको अपनी रणनीतियों में बदलाव करना होगा। पार्टनरशिप में भी समस्याएं आ सकती है। आर्थिक रूप से आपको अपने पैसे बहुत संभालकर खर्च करने की जरूरत होगी, क्योंकि लापरवाही से अनावश्यक धन हानि हो सकती है।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करे। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि, बुध जो आपकी आठवीं और ग्यारहवीं भाव के स्वामी हैं इस समय आपके दूसरे भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से आर्थिक परेशानियां और परिवार में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है। हालांकि, किसी विरासत या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना भी है।

करियर में तरक्की और नौकरी से संतुष्टि कम रह सकती है। आपको अपने काम को बेहतर तरीके से योजना बनाकर करना होगा। व्यवसाय में, पार्टनरशिप में समस्याएं आ सकती हैं, जिससे रिश्तों में भी तनाव बढ़ सकता है। कमाई से आप संतुष्ट नहीं रहेंगे और आय आपकी जरूरतों के अनुसार नहीं लगेगी। निजी जीवन में, जीवनसाथी के साथ मतभेद या बहस होने की संभावना है।

धनु राशि

बुध जो आपकी सातवें और दसवें भाव के स्वामी हैं,  इस समय आपके प्रथम भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से आपकी दोस्तों में तनाव आ सकता है। यात्रा के दौरान भी कुछ परेशानियाँ हो सकती हैं। व्यस्त दिनचर्या के कारण करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है और सहकर्मियों के साथ मतभेद होने की संभावना है। 

व्यवसाय में, पार्टनर्स या सहयोगियों से सहायता न मिलने की समस्या आ सकती है, जिससे आप असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं। कमाई बढ़ने की बजाय खर्च ज़्यादा हो सकते हैं। इस बुध गोचर के दौरान रिश्तों में समझ की कमी के कारण तनाव या गलतफहमियां भी पैदा हो सकती हैं।

मकर राशि

मकर जातकों, बुध जो आपकी छठी और नौवें भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके बारहवें भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से इस बुध गोचर के दौरान आपको अचानक लाभ मिल सकता है। यदि पैसों की कमी हो तो लिए गए ऋण (लोन्स) भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। 

करियर में, आपको दूर की यात्राएं करनी पड़ सकती हैं, जो आपके लिए असुविधाजनक हो सकती हैं। यात्रा के दौरान कुछ समस्याएं या बाधाएं भी आ सकती हैं। व्यवसाय में, इस समय हानि की संभावना अधिक है, इसलिए सावधानी से काम करना ज़रूरी होगा। आर्थिक मामलों में, खर्चे बहुत बढ़ सकते हैं, जिसका कारण आपकी योजना की कमी या गलत प्लानिंग हो सकती है।

कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर

बुध का धनु राशि में गोचर: ये राशियां होंगी लाभान्वित

सिंह राशि

सिंह राशि जातकों, बुध जो आपकी दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके पांचवें भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से आपको अपने बच्चों की प्रगति और विकास देखकर खुशी होगी। आप अपने बच्चों पर अधिक ध्यान भी दे सकते हैं।

करियर में आप अपने काम से संतुष्ट रहेंगे और नए रोजगार अवसर भी मिल सकते हैं। व्यवसाय में, खासकर ट्रेडिंग या शेयर बाजार से जुड़े कामों में बड़े मुनाफे की संभावना है। आर्थिक रूप से, कमाने की आपकी क्षमता बढ़ेगी और धन प्राप्ति के कई अच्छे मौके मिलेंगे। धनु राशि में बुध का यह गोचर आपके लिए वित्तीय रूप से बहुत शुभ साबित हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि जातकों, बुध जो आपकी नौवीं और बारहवीं भाव का स्वामी है, इस समय आपके तीसरे भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से आप अपने विनम्र व्यवहार और साफ़-सुथरी बातचीत से विरोधियों पर भी जीत हासिल कर सकते हैं। इस दौरान यात्रा के अवसर भी बढ़ सकते हैं। 

करियर में, यदि आपके वरिष्ठ आपको सराहना दें तो नौकरी में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। व्यवसाय में, आप लाभ की स्थिति में आ सकते हैं और अपने काम पर दोबारा मजबूत पकड़ बना सकते हैं। 

आर्थिक रूप से, यदि आप मेहनत और लगातार प्रयास करते रहें तो इस बुध गोचर के दौरान आपकी कमाई बढ़ सकती है। निजी जीवन में, जीवनसाथी के साथ सुखद यादें साझा करने से आपके रिश्ते में और भी मिठास आ सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ जातकों, बुध जो आपके पांचवें और आठवें भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके ग्यारहवें भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से आपको सट्टेबाज़ी, निवेश या किसी अप्रत्याशित तरीके से लाभ मिल सकता है। आपके बच्चे भी किसी तरह आपका समर्थन कर सकते हैं। 

करियर में, आपको बेहतरीन सफलता मिल सकती है और नए नौकरी अवसर आपके लिए खुशी और संतोष लेकर आ सकते हैं। व्यवसाय में, खासकर ट्रेडिंग से जुड़े कामों में आप अच्छा लाभ कमा सकते हैं। यदि आप सट्टा बाज़ार क्षेत्र में हैं, तो वहां भी सफलता प्राप्त हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि , बुध जो आपकी चौथे और सातवें भाव के स्वामी हैं, इस समय आपके दसवें भाव से गुजर रहा है। इसकी वजह से इस बुध गोचर के दौरान आपको ज्यादा यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। साथ ही, आप अपने प्रियजनों के साथ अधिक समय बिताने की इच्छा भी महसूस करेंगे। करियर में, नौकरी में बदलाव या नई नौकरी की संभावना बन सकती है, और यह परिवर्तन आपके लिए ठीक रहेगा। 

व्यवसाय में, यदि आपके बिज़नेस पार्टनर आपका सहयोग करें, तो आपके लाभ बढ़ सकते हैं। आर्थिक रूप से, यह समय अच्छा रहेगा और दोस्तों से भी आर्थिक मदद मिल सकती है। लिए गए ऋण भी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। निजी जीवन में, यदि जीवनसाथी सहयोगी और समझदार रहा, तो रिश्ते में अधिक खुशी और सामंजस्य महसूस होगा।

बुध का धनु राशि में गोचर: उपाय

  • ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः का 108 बार जाप करें, खासकर बुधवार को।
  • हरा या पेस्टल शेड पहनें।
  • बुधवार को हल्का शाकाहारी व्रत रखें।
  • किसी मंदिर में हरी मूंग, दूर्वा घास, या हरे पान के पत्ते चढ़ाएं।
  • भगवान विष्णु/कृष्ण को अगरबत्ती जलाएं।
  • हरी मूंग दाल, किताबें, पेन, नोटबुक, हरे कपड़े, तोते जैसे हरे फल (जैसे अमरूद), गायों के लिए घास, कांसे के बर्तन दान करें।

बुध का धनु राशि में गोचर: विश्व स्तर पर प्रभाव

अनुसंधान और विकास 

  • धनु राशि में बुध का गोचर दुनिया भर में कई क्षेत्रों, खासकर इंजीनियरिंग क्षेत्र में, अनुसंधान और विकास को बढ़ावा देगा।
  • यह गोचर वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को उनके आविष्कारों के लिए मजबूत आधार बनाने में मदद करेगा।
  • दुनिया भर के वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और शोधकर्ताओं को इस अवधि से लाभ मिलेगा।

हीलिंग, चिकित्सा, व्यवसाय और काउंसलिंग

  • धनु राशि में बुध का गोचर उन लोगों के करियर को मजबूत करेगा, जो हीलिंग या उपचार से जुड़े पेशों में हैं, जैसे हीलर, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ, टैरो रीडर आदि। बुध स्मरण शक्ति बढ़ाता है और बृहस्पति (जो ज्ञान के कारक है) इन पेशो को आगे बढ़ाने में मदद करता है।
  • डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ अपने करियर में तेज़ तरक्की महसूस करेंगे।
  • चिकित्सा क्षेत्र में नए शोध और नवाचारों के कारण अच्छी प्रगति होगी।
  • उच्च शिक्षा, जैसे पीएचडी या अन्य उच्च डिग्री करने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
  • किसी भी प्रकार की काउंसलिंग का काम करने वाले लोगों को भी यह गोचर फायदा देगा।
  • धनु राशि में बुध का गोचर उन व्यापारियों के लिए भी शुभ होगा जो अगरबत्ती, हवन सामग्री जैसे आध्यात्मिक उत्पादों के निर्यात का काम करते हैं।

बुध का धनु राशि में गोचर: शेयर बाज़ार रिपोर्ट

29 दिसंबर 2025 से बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करेंगे और देश की अन्य घटनाओं की तरह इसका असर शेयर बाजार पर भी दिखाई देगा। एस्ट्रोसेज एआई आपके लिए लेकर आया है इस गोचर के दौरान शेयर बाजार से जुड़े प्रमुख पूर्वानुमान और संभावित बदलाव।

  • हॉस्पिटल मैनेजमेंट, ऑटोमोबाइल, टेलीकॉम, मीडिया और ब्रॉडकास्टिंग से जुड़े उद्योग अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  • ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन से संबंधित सेक्टर भी मजबूत रहेंगे।
  • इम्पोर्ट, एक्सपोर्ट और संस्थागत कंपनियों को लाभ मिलेगा।
  • पब्लिक सेक्टर और फ़ार्मा सेक्टर भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
  • रिसर्च और डेवलपमेंट से जुड़े क्षेत्रों में भी तेजी देखने को मिलेगी।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

बुध हफ़्ते के किस दिन के स्वामी हैं?

बुधवार

बुध किस रत्न को दर्शाता है?

पन्ना

बुध किन तीन नक्षत्रों का स्वामी है?

अश्लेषा, ज्येष्ठा, रेवती