इन राशियों के लिए अक्टूबर का महीना रहेगा शुभ- हर तरफ से मिलेगी सफलता!

अक्टूबर मासिक राशिफल 2024: अक्टूबर मासिक राशिफल के इस विशेष ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार साल के दसवें महीने से जुड़ी ढ़ेरों महत्वपूर्ण और जानने योग्य बातें। साथ ही हम आपको यहां पर बताएंगे कि इस महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार कब-कब किए जाएंगे, इस महीने कौन-कौन से ग्रहों का गोचर होने वाला है, कौन सा ग्रहण लगेगा, आदि। ऐसे में इन सभी महत्वपूर्ण बातों की जानकारी जानने के लिए यह खास ब्लॉग अंत तक अवश्य पढ़ें।

बात करें हिंदू माह की तो अक्टूबर के महीने में हिंदू कैलेंडर के दो बेहद ही अहम महीने अश्विन और कार्तिक के महीने पड़ने वाले हैं। 

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी

अधिक जानकारी: इस वर्ष अश्विन का महीना 19 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक रहेगा। वहीं कार्तिक मास 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक रहने वाला है। हिंदू धर्म के अनुसार इन दोनों ही महीना का विशेष महत्व बताया गया है।

आश्विन माह का महत्व 

अश्विन महिना साल का सातवां महीना होता है और ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार यह सितंबर से अक्टूबर के बीच में आता है। विक्रम संवत के अनुसार भाद्रपद महीने की पूर्णिमा के बाद की प्रतिपदा अश्विनी माह की पहली तिथि होती है। आश्विन मास का नाम अश्विनी नक्षत्र के चलते पड़ा है। जिस तरह सावन का महीना भगवान शिव का महीना माना जाता है और भाद्रपद को भगवान कृष्ण का महीना बोला जाता है ठीक उसी तरह आश्विन महीने को देवी दुर्गा का महीना कहा जाता है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें साल में चार नवरात्रि मनाई जाती है और आमतौर पर चैत्र और शारदीय नवरात्र को बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष में शुरू हो जाती है और विजयदशमी से ही इसका समापन हो जाता है। इन नौ दिनों की अवधि में हिंदू धर्म के अनुयाई व्रत रखते हैं और विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा।

आश्विन मास के उत्सव 

हिंदू धर्म के लोगों के लिए आश्विन मास का विशेष महत्व बताया गया है। इस महीने में पितरों को मुक्ति दिलाने और उन्हें शांति दिलाने और अपनी कुंडली से पितृ दोष दूर करने के लिए श्राद्ध कर्म किया जाता है। पितृपक्ष आश्विन महीने के कृष्ण पक्ष में आता है। इसके बाद नवरात्रि का त्योहार शुरू हो जाता है जिसे मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने का सबसे उत्तम समय माना जाता है।

अश्विन मास 2024 महत्वपूर्ण व्रत- त्यौहार- जयंती और उत्सव 

अब बात करें कि अश्विन के महीने में इस वर्ष कौन-कौन से महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार किए जाने वाले हैं तो,

21 सितम्बर 2024 शनिवार – विघ्नराज संकष्टी चतुर्थी

24 सितम्बर 2024 मंगलवार – महालक्ष्मी व्रत सम्पूर्ण,

25 सितम्बर 2024 बुधवार – जीवित्पुत्रिका व्रत

28 सितम्बर 2024 शनिवार – इंदिरा एकादशी

29 सितम्बर 2024 रविवार- प्रदोष व्रत

02 अक्टूबर 2024 बुधवार – सर्वपित्रू अमावस्या, सूर्य ग्रहण *वलयाकार, दर्श अमावस्या, अन्वाधान, आश्विन अमावस्या

03 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार – नवरात्रि प्रारंभ, घटस्थापना, इष्टी

04 अक्टूबर 2024 शुक्रवार – चन्द्र दर्शन

07 अक्टूबर 2024 सोमवार – उपांग ललिता व्रत

09 अक्टूबर 2024 बुधवार – सरस्वती आवाहन

10 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार – सरस्वती पूजा

11 अक्टूबर 2024 शुक्रवार – दुर्गा अष्टमी, महानवमी

12 अक्टूबर 2024 शनिवार – सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, दशहरा

13 अक्टूबर 2024 रविवार – पापांकुशा एकादशी

14 अक्टूबर 2024 सोमवार – गौण पापांकुशा एकादशी, वैष्णव पापांकुशा एकादशी

15 अक्टूबर 2024 मंगलवार – प्रदोष व्रत

16 अक्टूबर 2024 बुधवार – कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा

17 अक्टूबर 2024 बृहस्पतिवार – तुला संक्रान्ति, आश्विन पूर्णिमा, अन्वाधान

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कार्तिक माह का महत्व 

कार्तिक का महीना हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना माना गया है जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार अक्टूबर और नवंबर में आता है। इस महीने के महत्व की बात करें तो यह भगवान विष्णु के प्रिय महीनों में से एक माना गया है और यह हिंदू धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है क्योंकि कार्तिक के इस पूरे महीने में स्नान- दान, पूजा आदि किया जाता है। कहा जाता है जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने इस महीने को अक्षय फल देने वाला महीना बताया है। इसके अलावा कार्तिक मास की महिमा का वर्णन करते हुए स्वयं भगवान ब्रह्मा ने कहा है कि, “कार्तिक महीना सभी महीनों में सबसे श्रेष्ठ है।”

कार्तिक मास में, भगवान विष्णु देवताओं में, तथा नारायण (बद्रिकाश्रम) तीर्थ में सबसे श्रेष्ठ है।

‘न कार्तिकसमो मासो न कृतेन सामं युगं, न वेदं सदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगाय समं’ अर्थात् कार्तिक के समान कोई मास नहीं, सतयुग के समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं। ऐसे में इस महीने भगवान विष्णु के साथ तुलसी मां की पूजा करना बेहद फलदाई होता है। इसके अलावा इस महीने में गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ दान, आदि भी करने से व्यक्ति को अपनी सभी परेशानियों से मुक्ति मिलती है।

कार्तिक मास 2024 व्रत- त्यौहार, जयंती और उत्सव 

अब बात करें कि इस साल कार्तिक के महीने में कौन-कौन से व्रत और त्योहार किस किस दिन किए जाने वाले हैं तो,

20 अक्टूबर रविवार 2024 – करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी

24 अक्टूबर गुरुवार 2024 – अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान

28 अक्टूबर सोमवार 2024 – गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी

29 अक्टूबर मंगलवार 2024 – धनतेरस, प्रदोष व्रत

30 अक्टूबर बुधवार 2024 – काली चौदस

31 अक्टूबर गुरुवार 2024 – नरक चतुर्दशी

01 नवंबर शुक्रवार 2024 – दर्श अमावस्या, अनवधान, कार्तिक अमावस्या, लक्ष्मी पूजा, दीवाली

02 नवंबर शनिवार 2024 – गोवर्धन पूजा, इष्टी

03 नवंबर रविवार 2024 – भैया दूज, चंद्र दर्शन

06 नवंबर बुधवार 2024 – लाभ पञ्चमी

07 नवंबर गुरुवार 2024 – छठ पूजा

09 नवंबर शनिवार 2024 – गोपाष्टमी

10 नवंबर रविवार 2024 – अक्षय नवमी

11 नवंबर सोमवार 2024 – कंस वध, भीष्म पंचक प्रारंभ

12 नवंबर मंगलवार 2024- देवउत्थान एकादशी

13 नवंबर बुधवार 2024 – तुलसी विवाह, प्रदोष व्रत

14 नवंबर गुरुवार 2024 – वैकुंठ चतुर्दशी, विश्वेश्वर व्रत

15 नवंबर शुक्रवार 2024 – मणिकर्णिका स्नान, देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा, अनवधान

इतना तो स्पष्ट है कि, हिंदू धर्म में अश्विन का महीना और कार्तिक का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस महीने को और भी ज्यादा फलदाई बनाने के लिए इस महीने से संबंधित कुछ विशेष उपाय भी किए जा सकते हैं। क्या कुछ हैं ये उपाय चलिए जान लेते हैं: 

अश्विन माह के ज्योतिषीय उपाय 

बात करें आश्विन माह के दौरान किए जाने वाले उपायों की तो, 

  • अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो इस महीने में पितरों के लिए पूजा अवश्य करें। 
  • इसके अलावा अपने माता-पिता का सम्मान करें, उनकी सेवा करें। अगर आपको इस बात का ज्ञान नहीं है कि आपकी कुंडली में पितृ दोष है या नहीं तो आप अभी विद्वान ज्योतिषियों को अपनी कुंडली दिखाकर इस बात की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा अगर आपके विवाह में बाधा आ रही है तो अपने बड़े भाई की सेवा और सम्मान करें, अपने भाई बहनों के साथ मिलजुल कर रहे हैं। 
  • कुंडली में मौजूद पितृ दोष को दूर करने के लिए पितृपक्ष के दौरान भगवान शिव की विशेष पूजा उपासना अवश्य करें। 
  • अगर शादी तय होने में रुकावट आ रही है तो महामृत्युंजय मंत्र का रोजाना जाप करें। 
  • पितृपक्ष के दौरान हर शनिवार के दिन पीपल की जड़ में काले तिल मिलाकर जल अर्पित करें। 
  • इसके अलावा अगर आप शीघ्र विवाह करना चाहते हैं तो मां कात्यायनी की पूजा करें।

कार्तिक माह के ज्योतिषीय उपाय 

अब बात करें कार्तिक माह में किए जाने वाले उपायों की तो,

  • इस महीने रोजाना तुलसी के पौधे में जल अर्पित करें, शाम के समय तुलसी के पास घी का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपके जीवन में धन संपदा बनी रहती है। 
  • इसके अलावा तुलसी पर कच्चा दूध भी चढ़ाएं। इससे दरिद्रता का नाश होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि तुलसी का पौधा हमेशा उत्तर या फिर पूर्व दिशा में ही रखें। ऐसा करने से आपके भाग्य में वृद्धि होगी। 
  • भगवान विष्णु को तुलसी बेहद ही प्रिय मानी गई है। ऐसे में जब भी भगवान विष्णु का भोग तैयार किया जाता है तो उसमें एक तुलसी का पत्ता अवश्य डाला जाता है इसीलिए कार्तिक के महीने में भगवान विष्णु को जब भी भोग लगाएँ तो उसमें तुलसी दल जरूर डालें। ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा आपके जीवन पर बरसने लगेगी।
  • तुलसी विवाह के दिन तुलसी पर सुहाग की सामग्रियां चढ़ाएँ। इसके अलावा तुलसी को लाल चुनरी अर्पित करें। ऐसा करने से पति-पत्नी के रिश्ते की मिठास बनी रहती है।

जड़ी कैलकुलेटर – जन्म-कुंडली आधारित जड़ी सुझाव

अक्टूबर 2024 के ग्रहण गोचर 

ग्रहों का ज्योतिष में विशेष महत्व बताया गया है। ऐसे में जब भी कोई महत्वपूर्ण भविष्यवाणी करनी होती है तो इसके लिए ग्रहों की स्थिति और चाल का विशेष आकलन करना अनिवार्य हो जाता है। अक्टूबर का यह महीना सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा इस बात को जानने के लिए पहले ये जानने और समझने की आवश्यकता पड़ेगी कि इस महीने कौन-कौन से ग्रह कब-कब गोचर करने वाले हैं। 

बात करें अक्टूबर 2024 के ग्रहण और गोचर की तो, 9 अक्टूबर को गुरु मिथुन राशि में वक्री होने वाले हैं इसका समय रहेगा 10 बजकर 01 मिनट।  

इसके ठीक अगले दिन यानी 10 अक्टूबर को बुध का तुला राशि में गोचर हो जाएगा और इसका समय रहेगा 11 बजकर 09 मिनट।  

13 अक्टूबर को 5 बजकर 49 मिनट पर शुक्र का वृश्चिक राशि में गोचर हो जाएगा। 

17 अक्टूबर को 7 बजकर 27 मिनट पर सूर्य का तुला राशि में गोचर होने वाला है। 

इसके बाद 20 अक्टूबर को मंगल का कर्क राशि में गोचर होगा। इसका समय होगा 15 बजकर 04 मिनट

फिर 22 अक्टूबर को 18 बजकर 58 मिनट पर तुला राशि में बुध उदय होने जा रहे हैं और 

अंत में 29 अक्टूबर को 22 बजकर 24 मिनट पर बुध का वृश्चिक राशि में गोचर हो जाएगा।

यानी कि, अक्टूबर के महीने में जहां वृश्चिक राशि में शुक्र और बुध की युति होगी वहीं तुला राशि में सूर्य और बुध की युति होगी। यह दोनों ही युति बेहद महत्वपूर्ण रहने वाली है। आपकी राशि पर इन दोनों ही युतियों का क्या प्रभाव पड़ेगा यह जानने के लिए आप अभी विद्वान ज्योतिषियों से परामर्श ले सकते हैं।

इसके अलावा अक्टूबर के महीने में साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर 2024 को लगेगा। बात करें इससे संबन्धित जानकारी की तो, 

दूसरा सूर्य ग्रहण 2024 – कंकणाकृति सूर्यग्रहण रहेगा। 

तिथि- आश्विन मास कृष्ण पक्ष अमावस्या

दिन तथा दिनांक- बुधवार 2 अक्टूबर, 2024

सूर्य ग्रहण प्रारंभ समय (भारतीय स्टैंडर्ड टाइम के अनुसार)- रात्रि 21:13  बजे से 

सूर्य ग्रहण समाप्त समय- मध्यरात्रि उपरांत 27:17 बजे तक (3 अक्टूबर की प्रातः 03:17 बजे तक)

दृश्यता का क्षेत्र- दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी भागों, प्रशांत महासागर, अटलांटिक, आर्कटिक, चिली, पेरू, होनोलूलू, अंटार्कटिका, अर्जेंटीना, उरुग्वे, ब्यूनस आयर्स, बेका आइलैंड, फ्रेंच पॉलिनेशिया महासागर, उत्तरी अमेरिका के दक्षिण भाग फिजी, न्यू चिली, ब्राजील, मेक्सिको, पेरू(भारत में दृश्यमान नहीं)

अक्टूबर 2024- शेयर बाज़ार की रिपोर्ट 

अगर आप भी शेयर बाजार भविष्यवाणी में रुचि रखते हैं और जानना चाहते हैं कि अक्टूबर का महीना शेयर बाजार में क्या कुछ बदलाव या परिवर्तन लेकर आने वाला है तो चलिए इसके बारे में भी जानकारी हासिल कर लेते हैं। महीने की शुरुआत में अर्थात अक्टूबर की शुरुआत में सूर्य और बुध कन्या राशि में स्थित रहने वाले हैं। इसके अलावा मंगल मिथुन राशि में रहेंगे और शुक्र तुला राशि में बृहस्पति वृषभ राशि में और शनि कुंभ राशि में रहने वाले हैं। इसके अलावा नेप्चून और राहु मीन राशि में और प्लूटो मकर राशि में रहेंगे। इसके चलते शेयर बाजार में महीने की शुरुआत में तेजी देखने को मिल सकती है। इसके बाद 7 तारीख के बाद और भी ज्यादा तेजी शेयर बाजार में नजर आएगी। विशेष तौर पर बैंकिंग, फाइनेंस, पब्लिक सेक्टर, हेवी इंजीनियरिंग, टेक्सटाइल इंडस्ट्री, हीरा उद्योग, चाय कॉफी उद्योग, वूलन इंडस्ट्री, इत्यादि में इस महीने तेजी देखने को मिल सकती है। आप भी शेयर बाजार भविष्यवाणी विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

शनि साढ़ेसाती

अक्टूबर 2024- जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और जन्मदिन की जानकारी 

ज्योतिष के अनुसार हमारा जन्म जिस भी महीने में हुआ होता है हमारे जीवन पर उस महीने से संबंधित शुभ अशुभ प्रभाव हमारे जीवन पर नजर आने लगते हैं। ऐसे में बात करें अक्टूबर के महीने में जन्म लेने वाले लोगों के व्यक्तित्व की तो, अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग अपनी बातों से लोगों का मन मोह लेते हैं और उन्हें लोगों से दोस्ती करना पसंद होता है। उनकी वाणी इतनी मीठी होती है कि लोग इनसे बात किए बिना खुद को रोक नहीं पाते हैं। इसके अलावा अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोगों का स्वभाव बेहद ही शांत होता है। 

आपको जल्दी लोगों पर गुस्सा नहीं आता है। यही वजह है कि आपके जीवन में दोस्त ज्यादा और दुश्मन कम होते हैं। इसके साथ ही आप अपने जीवन से नेगेटिविटी को दूर रखते हैं और सकारात्मकता अपने जीवन में लाने और दूसरों के जीवन में भी सकारात्मकता लाने में विश्वास रखते हैं। इसके अलावा अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग बहुत ही जल्दी लोगों से घुल मिल जाते हैं, लोगों से मीठी-मीठी बातें करते हैं और अपने जीवन के प्रति आशावादी होते हैं। 

अपने जीवन में यह जो कुछ भी हासिल करते हैं वो अपनी मेहनत के दम पर नौकरी, प्रेम और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण मोर्चों पर अक्टूबर के महीने में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही भाग्यशाली रहते हैं। इन्हें जीवन में भाग्य का साथ मिलता है, इसके अलावा अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से बेहद ही दयालु होते हैं। यह हर किसी की मदद के लिए हमेशा तत्पर तैयार नजर आते हैं।

अब बात करें कुछ मशहूर और चर्चित लोगों की जिनका जन्म अक्टूबर के महीने में हुआ है तो, 

1 अक्टूबर श्रद्धा निगम 

2 अक्टूबर रजिया खानम 

4 अक्टूबर सोहा अली खान, श्वेता तिवारी 

5 अक्टूबर अनुज सचदेवा 

6 अक्टूबर मयंक चंद, सनी सिंह मेजर 

8 अक्टूबर गौरी खान, मोना सिंह 

9 अक्टूबर सयानी गुप्ता 

10 अक्टूबर रेखा, रकुल प्रीत 

11 अक्टूबर अमिताभ बच्चन, चंद्रचूर सिंह 

12 अक्टूबर शक्ति मोहन 

13 अक्टूबर पूजा हेगड़े 

14 अक्टूबर परमीत सेठी 

15 अक्टूबर अली फैज़ल 

16 अक्टूबर राजीव खंडेलवाल, हेमा मालिनी 

17 अक्टूबर सरिता जोशी, सिमी ग्रेवाल 

18 अक्टूबर कुणाल कपूर 

19 अक्टूबर सनी देओल 

20 अक्टूबर नवजोत सिंह सिद्धू 

21 अक्टूबर हेलेन, दुर्गेश कुमार 

22 अक्टूबर परिणीति चोपड़ा 

23 अक्टूबर मलाइका अरोड़ा, प्रभास 

24 अक्टूबर मल्लिका शेरावत, ब्रूना अब्दुल्लाह 

25 अक्टूबर सोनी राज़दान, कृतिका कामरा 

26 अक्टूबर असीम, रवीना टंडन 

27 अक्टूबर अनुराधा पौडवाल, पूजा बत्रा 

28 अक्टूबर अदिति राव हैदरी 

29 अक्टूबर रीमा सेन, विजेंद्र सिंह 

30 अक्टूबर अभिजीत भट्टाचार्य, अनन्या पांडे

अक्टूबर 2024- सभी बारह राशियों की विस्तृत जानकारी 

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:  चंद्र राशि कैलकुलेटर

अब जानते हैं सभी बारह राशियों के जातकों के लिए यह महीना क्या कुछ लेकर आने वाला है

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि 

यह महीना मेष राशि के जातकों के लिए मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है। इस महीने आपको विशेष …..विस्तार से पढ़ें 

वृषभ राशि 

यह महीना वृषभ राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। आर्थिक रूप से आपको बहुत …..(विस्तार से पढ़ें) 

मिथुन राशि 

यह महीना आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा महीना रहने की संभावना है। आपको कई मामलों में सावधानी …..(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि 

यह महीना कर्क राशि के जातकों के लिए मध्य रूप से फलदायक रहने की संभावना है। जहां तक आपके …..(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि 

यह महीना आपके लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आने वाला है। जहां तक आपके करियर का …..(विस्तार से पढ़ें) 

कन्या राशि 

कन्या राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आपको अपने ….(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि 

तुला राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना सावधानी से भरा महीना है। न केवल स्वास्थ्य …..(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि 

यह महीना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अनुकूल रहने की अच्छी संभावना दिखाई देती है। इस महीने…..(विस्तार से पढ़ें) 

धनु राशि 

यह महीना धनु राशि के जातकों के लिए बहुत ज्यादा उथल-पुथल वाला महीना रह …..(विस्तार से पढ़ें) 

मकर राशि 

यह महीना मकर राशि में जन्म लेने वाले जातकों के लिए अनुकूल रहने की संभावना है। अक्टूबर में …..(विस्तार से पढ़ें) 

कुंभ राशि 

कुंभ राशि में जन्मे जातकों के लिए यह महीना कुछ सावधानी बरतने वाला रहेगा। सर्वप्रथम तो…..(विस्तार से पढ़ें) 

मीन राशि 

यह महीना मीन राशि के जातकों के लिए औसत रूप से फलदायक रहने वाला है।  आर्थिक चुनौतियां…...(विस्तार से पढ़ें) 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल 

प्रश्न 1:  अक्टूबर के महीने में कौन-कौन से हिंदू महीने आने वाले हैं?

उत्तर: अश्विन और कार्तिक के महीने। 

प्रश्न 2:  अक्टूबर के महीने में कौन से व्रत और महत्वपूर्ण त्योहार पड़ेंगे?

उत्तर: जीवित्पुत्रिका व्रत, इंदिरा एकादशी, सर्वपित्रू अमावस्या, सूर्य ग्रहण, नवरात्रि प्रारंभ, दुर्गा विसर्जन, दशहरा, पापांकुशा एकादशी, करवा चौथ, धनतेरस, दीवाली, छठ पूजा, देवउत्थान एकादशी, तुलसी विवाह। 

प्रश्न 3:  अक्टूबर में जन्मे लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

उत्तर: अक्टूबर में जन्म लेने वाले लोग बेहद ही शांत स्वभाव के होते हैं। उनकी वाणी बेहद ही मधुर होती है जिसके दम पर यह लोगों को अपना कायल बना लेते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.