बेहद शुभ योगों से हुई है नये साल की शुरुआत, ऐसे उठाएं इनका लाभ

अब नयी उम्मीदों और नये संभावनाओं के साथ नया साल 2021 दस्तक देने जा रहा है। साल 2020 को अलविदा कहते हुए हर शख्स यही दुआ करेगा कि, आने वाला साल उसके लिए बेहतर हो। क्योंकि प्रत्येक इंसान ने वर्ष 2020 के रूप में एक ऐसा भयावह साल देखा है जिसे हम सभी अपनी यादों से हमेशा-हमेशा के लिए मिटा देना चाहते हैं। लोगों की इन सभी उम्मीदों को शायद वर्ष 2021 पूरा भी करे, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, इस नए साल की शुरुआत ही बेहद शुभ महासंयोग के साथ हो रही है। क्या है ये महा-संयोग आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं। 

2021 सुपर सेल: वार्षिक राशिफल केवल ₹ 299 में: अभी आर्डर करें

हिंदू पंचांग के अनुसार नये साल से एक रोज पहले यानि 31 दिसंबर 2020 को कई शुभ योग बन रहे हैं और यह नये साल के शुरुआती क्षणों तक रहेंगे। आज अपने इस लेख में हम आपको इन्हीं शुभ योगों की जानकारी देंगे।

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं 31 दिसंबर 2020 को

1. सर्वार्थ सिद्धि योग

2. अमृत सिद्धि योग

3. गुरु पुष्य योग

2021 सुपर सेल: बृहत् कुंडली केवल ₹ 699: अभी खरीदें

सर्वार्थ सिद्धि योग

हिंदु धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह योग बहुत शुभ माना जाता है। इस योग के दौरान यदि आप कोई शुभ कार्य शुरु करते हैं तो उससे आपको अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं। सर्वार्थ सिद्धि योग 31 दिसंबर के सूर्योदय से शुरू होकर नये साल के पहले दिन के सूर्योदय तक रहेगा। यदि आप नये साल की शुरुआत किसी शुभ कार्य से करते हैं तो आने वाला यह साल आपको कई लाभदायक परिणाम दे सकता है। साल की शुरूआत में ही सर्वार्थ सिद्धि योग के दौरान कोई शुभ संकल्प लेकर इस साल की शुरूआत करनी चाहिए। 

व्यक्तिगत राजयोग रिपोर्ट बस ₹399 में: 2021 सुपर सेल 

अमृत सिद्धि योग

इस योग के दौरान यदि आप किसी विद्या में सिद्धि पाना चाहते हैं तो आपकी मिल सकती है। शुभ कार्यों के लिए भी यह योग अच्छा माना जाता है। यह योग 31 दिसंबर की शाम 7:49 बजे से शुरू होकर 1 जनवरी 2021 के सूर्योदय तक होगा। नये साल का आरंभ इस योग से होना शुभ माना जा रहा है, उम्मीद है कि नये साल में लोगों को कई सकारात्मक परिणाम इस योग के कारण मिलेंगे। कोई नया कार्य शुरू करने के लिए भी अमृत सिद्धि योग अच्छा माना जाता है। 

गुरु पुष्य योग

सूर्य देव की अराधना से संबंधित माने जाने वाला गुरु पुष्य योग भी 31 दिसंबर 2020 की शाम 7:49 से शुरू होकर नये साल के सूर्योदय तक रहेगा। इस दौरान सूर्य देव की पूजा-अर्चना कर आप उनका आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। इस योग के दौरान सूर्य की अराधना करने से कई बीमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। वहीं भगवान विष्णु की पूजा करना भी इस योग के दौरान शुभ माना जाता है। इसलिए इस योग का लाभ प्राप्त करने के लिए सूर्य और भगवान विष्णु की अराधना इस दिन अवश्य करें। 

2021 सुपर सेल: मात्र ₹250 में विद्वान ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें और पाएं सटीक समाधान

इन शुभ योगों का ऐसे उठाएं लाभ 

इन तीन शुभ योगों का एक साथ साल के अंत से नये साल की शुरूआत तक रहना शुभ माना जा रहा है। हर किसी को इस दौरान अपने व्यक्तित्व और जीवन में अच्छे बदलाव लाने की कोशिश करनी चाहिए ताकि आने वाला साल उनके लिए शुभफलदायक हो। इस दौरान आपको कोई भी गलत कार्य करने, मांस-मदिरा का सेवन करने से बचना चाहिए। जो लोग योग और आध्यात्मिक पथ पर हैं उनके लिए भी यह तीनों योग विशेष लाभदायक हैं, इस दौरान यदि आप तनमयता और लगन से साधना करते हैं तो आपको सिद्धि मिल सकती है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.