वृषभ राशिफल अक्टूबर 2023: जानें कैसा रहेगा यह महीना आपके लिए!

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: एस्ट्रोसेज एक बार फिर हाज़िर है वृषभ राशि के जातकों के लिए “मासिक राशिफल अक्टूबर 2023” का यह विशेष ब्लॉग। उम्मीद है कि सितंबर 2023 महीने के राशिफल ने आपको प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं अक्टूबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि वृषभ राशि के लिए अक्टूबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि अक्टूबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप अपने जीवन को सही दिशा दे पाएंगे।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम यह स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल ग्रहों के गोचरों पर आधारित एक गणना है। यदि आप इस राशिफल को चंद्र राशि की बजाय लग्न राशि के अनुसार देखेंगे तो, आपको परिणाम ज्यादा सटीक लगेंगे। वृषभ राशि वालोंं के लिए अक्टूबर महीने के राशिफल को शुरू करने से पहले एक नज़र डालते हैं ग्रहों की स्थिति पर।

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

18 अक्टूबर तक सूर्य कन्या राशि अर्थात आपके पंचम भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके छठे भाव में तुला राशि यानी नीच राशि में चले जाएंगे। यानी कि 18 अक्टूबर तक सूर्य आपके लिए कमजोर तो वहीं इसके बाद औसत से बेहतर परिणाम दे सकते हैं। मंगल ग्रह का गोचर इस महीने सिर्फ तीन दिनों के लिए अर्थात 3 अक्टूबर तक आपके पांचवें भाव में रहेंगे इसके बाद मंगल आपके छठे भाव अर्थात तुला राशि में चले जाएंगे। यहां पर मंगल के गोचर को काफी अच्छा माना गया है। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो बुध ग्रह महीने की शुरुआत में आपके पांचवे भाव अर्थात कन्या राशि में रहेंगे। वहीं 19 अक्टूबर से बाद के समय में तुला राशि अर्थात आपके छठे भाव में रहेंगे। यानी कि शुरुआत में अपनी राशि तो वहीं बाद में छठे भाव के कारण बुध यथासंभव अनुकूल परिणाम देना चाहेंगे। हालांकि इस पूरे महीने बुध ग्रह अस्त रहने वाले हैं। अतः परिणामों में थोड़ी सी कमजोरी देखने को मिल सकती है। कहने का तात्पर्य है कि बुध ग्रह इस महीने काफी हद तक अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 

बृहस्पति ग्रह की बात की जाए तो पिछले महीने की तरह इस महीने भी गुरु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके द्वादस भाव में वक्री अवस्था में और शुक्र के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसी स्थिति में बृहस्पति आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह के गोचर की बात की जाय तो भले ही महीने की शुरुआत में शुक्र ग्रह कर्क राशि अर्थात आपके तीसरे भाव में रहें लेकिन 2 अक्टूबर से ही यह आपके चौथे भाव अर्थात सिंह राशि में चले जाएंगे। शुक्र की ये दोनो स्थितियां अनुकूल कही गई हैं। यानी कि अक्टूबर के महीने में शुक्र सामान्य तौर पर आपको अच्छे परिणाम देना चाहेंगे। शनि ग्रह के गोचर की बात की जाए तो शनि ग्रह इस महीने आपके दशम भाव में वक्री अवस्था में रहने वाले हैं। 15 अक्टूबर तक शनि राहु के नक्षत्र में तो वहीं इसके बाद मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं। ऐसी स्थिति में शनि आपको मिले-जुले परिणाम दे सकते हैं।

विशेष कर महीने के दूसरे भाग में परिणाम तुलनात्मक रूप से ज्यादा अनुकूल रह सकते हैं। राहु ग्रह इस महीने आपके द्वादश भाव अर्थात मेष राशि में केतु के नक्षत्र में तथा केतु के ही उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। अतः राहु ग्रह से बस थोड़ी सी अनुकूलता की उम्मीद की जा सकती है। वहीं केतु ग्रह की बात की जाए तो केतु ग्रह तुला राशि अर्थात आपके छठे भाव में मंगल के नक्षत्र और बुध के उप नक्षत्र में रहने वाले हैं। यानी कि केतु ग्रह से भी इस महीने काफी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचरों का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

मासिक राशिफल अक्टूबर 2023: वृषभ राशि वालों का भविष्यफल  

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों का करियर:

आपके करियर स्थान का स्वामी शनि अपनी राशि में है, यह अच्छी बात है लेकिन दशम भाव में शनि के गोचर को सामान्य तौर पर अच्छा नहीं माना जाता है। फिर भी हम शनि से अच्छे परिणाम की उम्मीद करते हैं लेकिन क्योंकि शनि इस महीने वक्री है और 15 अक्टूबर तक राहु के नक्षत्र तो वहीं इसके बाद मंगल के नक्षत्र में रहने वाले हैं, लिहाजा आपको अच्छे परिणाम कुछ कठिनाइयों के बाद मिल सकते हैं। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो सहकर्मियों के साथ सामंजस्य बनाए रखने में दिक्कतें आ सकती हैं। आप अपनी बात या अपना हुनर अपने वरिष्ठों को समझने में पीछे रह सकते हैं। आपके वरिष्ठ आपके कामों में कमियां निकालने की बार-बार कोशिश कर सकते हैं। हालांकि महीने के पहले भाग में दूर के स्थान से संबंधित या विदेश के स्थान से संबंधित काम करने वाले लोग अपेक्षाकृत बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। तो वहीं 15 अक्टूबर के बाद व्यापार व्यवसाय से जुड़े हुए लोग अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोग भी इस महीने पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी सी राहत महसूस कर सकते हैं। जो लोग जॉब में परिवर्तन करके अपने जन्मभूमि के आसपास नौकरी ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं उन्हें इस महीने तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। सारांश की अक्टूबर 2023 का महीना मेष राशि वाले लोगों को कड़ी मेहनत के बाद अच्छे परिणाम देने का काम कर सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट 

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति

आर्थिक मामलों में अक्टूबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। सबसे पहले हम बात करेंगे आपके लाभ भाव की स्थिति की तो आपके इनकम हाउस का स्वामी बृहस्पति द्वादश भाव में है। वैसे तो बृहस्पति को द्वादश भाव में अच्छा नहीं माना जाता लेकिन क्योंकि वर्तमान में बृहस्पति ग्रह वक्री हो गए हैं अतः यह आपके खर्चों को कम करवाने में आपकी मदद कर सकते हैं। यदि आपको ऐसा लगता है कि इस समय खर्च बहुत अधिक हो रहे हैं तो खर्चों को रोकने की कोशिश करिए, देवगुरु बृहस्पति आपकी मदद करके आपके खर्चों को कम करवाने का काम कर सकते हैं। वहीं आपके बचत वाले भाव की स्थिति को देखें तो इस महीने 19 अक्टूबर तक बुध ग्रह पंचम भाव में रहेंगे। वैसे तो पंचम भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं माना जाता लेकिन क्योंकि बुध ग्रह अपनी ही राशि में हैं, लिहाजा वह आपके बचत वाले मामले में आपकी मदद कर सकते हैं। 

19 अक्टूबर के बाद बुध ग्रह आपके छठे भाव में चले जाएंगे। यह भी एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। विशेष कर ऐसे लोग जो लोन चुकाने के मूड में हैं अथवा जिन्होंने किसी को पैसे उधार दे रखे हैं और उन्हें वापस पाना चाह रहे हैं तो थोड़ी सी अधिक कोशिश करके देखिए आपको सफलता मिल जानी चाहिए। अर्थात संचित धन के मामले में महीना तुलनात्मक रूप से अच्छे परिणाम दे सकता है। सारांश यह कि आमदनी की दृष्टिकोण से महीना थोड़ा सा कठिनाई भरा रह सकता है। वहीं बचत की दृष्टिकोण से महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। तो ऐसे में हम कह सकते हैं कि अक्टूबर 2023 का महीना वृषभ राशि वाले लोगों के आर्थिक मामलों के लिए मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। 

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों का स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। विशेषकर स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहने वाले लोग तथा योग व्यायाम इत्यादि से लगाव रखने वाले लोग काफी हद तक अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने आपका राशि स्वामी शुक्र जो कि आपके छठे भाव का भी स्वामी है, महीने के शुरुआती 2 दिनों तक आपके तीसरे भाव में रहेगा। वहीं बाकी के दिनों में आपके चौथे भाव में रहने वाला है। शुक्र के लिए यह दोनों ही गोचर अच्छे माने गए हैं। अत: राशि स्वामी या लग्न स्वामी के द्वारा आपको पूरा सपोर्ट दिया जाएगा। 

संभव है कि स्वास्थ्य में कोई बड़ी समस्या नहीं आनी चाहिए लेकिन रोग के कारक ग्रह शनि की दृष्टि भी 2 अक्टूबर से बाकी के समय में शुक्र पर रहेगी, जो उन लोगों को कोई तकलीफ नहीं देगी जो योग व्यायाम और मेहनत करने वाले इंसान हैं लेकिन बहुत अधिक लग्जरी का उपयोग करने वाले व ज्यादातर समय घर में ही पड़े रहने वाले लोगों को थोड़ी बहुत सुस्ती, थकान या बॉडी पेन इत्यादि की शिकायतें रह सकती हैं। 18 अक्टूबर के बाद सूर्य के गोचर का सपोर्ट मिलने से स्थितियां और बेहतर होंगी। अर्थात सामान्य तौर पर इस महीने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने वाले लोगों को कोई परेशानी नहीं आएगी लेकिन जिन लोगों को कुछ परेशानी आएगी भी वह 18 अक्टूबर के बाद बहुत कम हो जाएगी अथवा दूर भी हो सकती है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों का शैक्षिक जीवन

शिक्षा के दृष्टिकोण से अक्टूबर का महीना आपको औसत या फिर एवरेज से थोड़े बेहतर परिणाम भी दे सकता है। इस महीने की शुरुआत से लेकर 19 अक्टूबर तक प्राथमिक शिक्षा का कारक बुध आपके चतुर्थ भाव में गोचर करने वाला है, जो बुध के लिए एक अच्छी स्थिति कही जाएगी। ऊपर से बुध ग्रह पर बृहस्पति का भी प्रभाव रहने वाला है जो आमतौर पर प्राथमिक और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए अच्छे परिणाम दे सकता है। हालांकि शनि की दृष्टि इस बात का संकेत जरूर कर रही है कि शिक्षा के प्रति गंभीर रहने वाले, जागरूक रहने वाले और मेहनती विद्यार्थियों को अपेक्षाकृत ज्यादा अच्छे परिणाम मिलेंगे। वहीं बाकी विद्यार्थी अर्थात सामान्य मेहनत करने वाले विद्यार्थी एवरेज लेवल के परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

सूर्य का गोचर भी इस महीने आपके पंचम भाव में रहेगा। यद्यपि पंचम भाव में सूर्य के गोचर को बहुत अच्छा नहीं माना जाता लेकिन शिक्षा से संबंधित मामलों में विशेषकर बुध और सूर्य का एक्सचेंज होने के कारण; सूर्य भी कुछ हद तक सपोर्ट करेगा। वहीं 18 अक्टूबर के बाद सूर्य की स्थिति काफी अच्छी हो जाएगी। ऐसी स्थिति में प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों के लिए सूर्य भी सपोर्ट करेगा अर्थात 18 अक्टूबर के बाद प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपकी प्रेम संबंध की, तो आपके पंचम भाव का स्वामी बुध इस महीने 19 अक्टूबर तक चतुर्थ भाव में रहेगा। जो बुध के लिए एक अनुकूल गोचर कहा गया है। वहीं 19 अक्टूबर के बाद बुध पांचवे भाव में यानी अपनी ही राशि में आ जाएंगे। यद्यपि अन्य मामलों के लिए पंचम भाव में बुध के गोचर को अच्छा नहीं कहा गया है लेकिन क्योंकि बुध अपनी ही राशि में रहेगा, तो वह आपकी लव लाइफ में अच्छा करता रहेगा। अर्थात सामान्य तौर पर इस महीने प्रेम संबंधी मामलों में आपको किसी भी तरीके की बड़ी विसंगति नहीं आनी चाहिए लेकिन महीने के पहले भाग में बुध ग्रह पर शनि की दृष्टि और पंचम भाव में सूर्य की उपस्थिति कुछ मामलों में कमजोर परिणाम भी दे सकती है। ऐसी स्थिति में हम यही कहना चाहेंगे कि सामान्य तौर पर अक्टूबर का महीना आपकी लव लाइफ के लिए अच्छा है लेकिन तुलना करें तो महीने का दूसरा भाग ज्यादा अच्छा रहेगा। वहीं दांपत्य संबंधी मामलों में इस महीने आपको संतोष परिणाम मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। यद्यपि सातवें भाव के स्वामी का छठे भाव में गोचर अच्छा नहीं होता लेकिन क्योंकि यहां पर सातवें भाव का स्वामी मंगल है और मंगल का छठे भाव में गोचर अच्छा माना जाता है, ऊपर से बृहस्पति की दृष्टि भी रहेगी। ऐसी स्थिति में 3 अक्टूबर के बाद मंगल आपके दांपत्य जीवन में काफी हद तक अनुकूलता देने का काम करेंगे। भले ही शनि की दृष्टि है लेकिन तुलनात्मक रूप से पिछले महीने की तुलना में यह महीना दांपत्य संबंधी मामलों में अच्छे परिणाम देना चाहेगा। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम! 

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वालों का पारिवारिक जीवन

सबसे पहले हम बात करेंगे आपका पारिवारिक मामलों की; तो इस महीने आपके दूसरे भाव का स्वामी बुध 19 अक्टूबर तक चौथे भाव में रहेगा। जो बुध के लिए एक अच्छी स्थिति है। हालांकि शनि की दृष्टि कमजोरी देने का काम करेगी लेकिन बृहस्पति की दृष्टि बैलेंस बनाने का काम करेगी। 19 अक्टूबर के बाद बुध ग्रह अपनी ही राशि में रहेंगे, अतः पारिवारिक मामलों में किसी बड़ी समस्या की योग नहीं हैं। छोटी-मोटी विसंगतियां रहेगी जिन्हें आप आसानी से मैनेज कर सकेंगे। वहीं गृहस्थ संबंधी मामलों की बात करें तो इस मामले में महीना औसत रह सकता है। चतुर्थ भाव का स्वामी महीने के पहले भाग में पंचम भाव में रहेगा लेकिन चतुर्थ और पंचम के बीच एक्सचेंज होने के कारण यह एवरेज से बेहतर लेवल का परिणाम देना चाहेगा। वहीं शनि की दृष्टि कमजोर तो बृहस्पति की दृष्टि अच्छे परिणाम देना चाहेगी। इस तरह से गृहस्थ संबंधी मामलों में औसत परिणाम मिलेंगे। कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। यदि छोटी-मोटी समस्याएं आती हैं तो आप उन्हें कोशिश करके मैनेज कर सकेंगे। 

अक्टूबर 2023 में वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

  • सरसों के तेल की 8 बूंदे नियमित रूप से कच्ची मिट्टी में टपकाएं। 
  • मित्रों और भाइयों में नमकीन बांटें। 
  • गाय की सेवा करें।

हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.