मासिक राशिफल सितंबर 2023: मीन राशि वालों को कैसे मिलेंगे इस महीने परिणाम?

मीन राशिफल सितंबर 2023: मीन राशि वालों के लिए एस्ट्रोसेज लेकर आया है “मासिक राशिफल सितंबर 2023” का यह ब्लॉग। उम्मीद है कि अगस्त 2023 के महीने के राशिफल ने आपको माह की प्लानिंग करने में और महीने को बेहतर बनाने में मदद की होगी। ऐसे में, अब हम उपस्थित हैं सितंबर 2023 के राशिफल के साथ जिसमें हम जानेंगे कि मीन राशि के लिए सितंबर 2023 का महीना कैसा रहेगा और उसके आधार पर आप भी अनुमान लगा सकेंगे कि सितंबर के महीने को और बेहतर बनाने के लिए आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। 

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

आगे बढ़ने से पहले हम स्पष्ट कर देते हैं कि यह राशिफल गोचरों पर आधारित एक गणना है। अगर आप इस राशिफल को लग्न राशि के अनुसार देखेंगे, तो आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। मीन राशि के लिए सितंबर 2023 के राशिफल की शुरुआत करने से पहले हम ग्रहों की स्थिति और उनके गोचरों के बारे में जान लेते हैं क्योंकि राशिफल का मुख्य आधार गोचर ही होते हैं। 

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों के लिए ग्रहों के गोचर

मीन राशि वालों के लिए 17 सितंबर तक सूर्य सिंह राशि अर्थात आपके छठे भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद सूर्य आपके सप्तम भाव में चले जाएंगे अर्थात 17 सितंबर के पहले सूर्य आपको अच्छे तो वहीं 17 सितंबर से बाद सूर्य आपको कमज़ोर परिणाम देते हुए प्रतीत हो रहे हैं। मंगल गोचर की बात की जाए तो, मंगल ग्रह पूरे महीने आपके सप्तम भाव में अर्थात कन्या राशि में ही रहने वाले हैं। यह एक कमज़ोर बात है अर्थात मंगल से अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद नहीं है। ऊपर से 24 सितंबर से मंगल अस्त हो जाएंगे यानी मंगल अनुकूल परिणाम देने में पीछे रह सकते हैं। बुध ग्रह के गोचर की बात की जाए तो, बुध ग्रह पूरे महीने आपके छठे भाव में सिंह राशि में ही रहने वाले हैं और यह अनुकूल बात है। उस पर सकारात्मक बात यह है कि 13 सितंबर से बुध उदित हो जाएंगे जबकि 16 सितंबर से बुध मार्गी हो जाएंगे। अतः महीने के पहले पक्ष में बुध अच्छे तो वहीं महीने के दूसरे पक्ष में बुध और अच्छे परिणाम दे सकते हैं। 

सितंबर का महीना मीन राशि वालों के जीवन में लेकर आएगा कैसे परिवर्तन? जानने के लिए देखें ये वीडियो

गुरु ग्रह की बात करें तो, गुरु ग्रह पूरे महीने आपके दूसरे भाव में ही रहने वाले हैं। यह एक अच्छी प्लेसमेंट है लेकिन 4 सितंबर से गुरु वक्री हो जाएंगे। यह थोड़ा सा कमज़ोर बिन्दु है। साथ ही, इस महीने गुरु शुक्र के नक्षत्र और अपने ही उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। यह अनुकूल बात है। अतः बृहस्पति इस महीने आपको काफ़ी हद तक अनुकूल परिणाम दे सकते हैं। शुक्र ग्रह की बात करें तो, शुक्र ग्रह पूरे महीने कर्क राशि अर्थात आपके पंचम  भाव में रहने वाले हैं। उस पर भी 4 सितंबर से मार्गी होने के कारण शुक्र आपको काफ़ी अच्छे परिणाम दे सकते हैं। शनि ग्रह की बात की जाए तो, शनि ग्रह कुंभ राशि में वक्री अवस्था में राहु के नक्षत्र में आपके द्वादश भाव में हैं। 8 सितंबर तक शनिदेव बृहस्पति के उपनक्षत्र के प्रभाव में हैं। वहीं 8 सितंबर के बाद शनि ग्रह राहु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे अर्थात शनि ग्रह कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकते हैं। 

राहु ग्रह के गोचर को देखें तो, राहु ग्रह मेष राशि अर्थात आपके दूसरे भाव में केतु के नक्षत्र में रहने वाले हैं। साथ ही, 26 सितंबर तक यह शुक्र के उपनक्षत्र में और इसके बाद केतु के उपनक्षत्र में चले जाएंगे। राहु की यह प्लेसमेंट अच्छी नहीं है लेकिन 26 सितंबर तक शुक्र के प्रभाव के चलते हुए कुछ मामलों में अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। वहीं, 26 सितंबर के बाद केतु के प्रभाव के कारण अनुकूलता में कमी देखी जाएगी। केतु ग्रह की बात करें तो, केतु ग्रह तुला राशि में यानी कि आपके अष्टम भाव में मंगल के नक्षत्र व बुध के उपनक्षत्र में रहने वाले हैं। अत: केतु से भी अनुकूलता की उम्मीद नहीं है। आइए अब जानते हैं कि इन सभी ग्रहों के गोचर का संयुक्त रूप से आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है। 

मासिक राशिफल अगस्त 2023: मीन राशि वालों का राशिफल

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों का करियर

मीन राशि वालों को कार्यक्षेत्र से जुड़े मामलों में सितंबर 2023 का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। हालांकि आपके करियर स्थान का स्वामी बृहस्पति आपके दूसरे भाव में गोचर कर रहा है और दूसरे भाव में बृहस्पति के गोचर को अच्छा माना गया है। लेकिन इस महीने बृहस्पति 4 सितंबर से वक्री होने वाले हैं और महीने के बाकी के समय में यह वक्री अवस्था के परिणाम ही देना चाहेंगे। हालांकि शुक्र के नक्षत्र के प्रभाव के चलते काम-धंधे को लेकर यात्राएं करने के मौके मिल सकते हैं, लेकिन सारी यात्राएं लाभप्रद होंगी इस बात में संदेह है अर्थात कुछ यात्राएं फायदेमंद रह सकती हैं तो कुछ यात्राएं फायदा दिलाने में असमर्थ रह सकती हैं। यह महीना व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोगों की तुलना में नौकरीपेशा लोगों को ज्यादा अच्छे परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने का पहला हिस्सा जब छठे भाव का स्वामी सूर्य छठे भाव में ही रहेगा उस अवधि में नौकरीपेशा लोग बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

वहीं, महीने के दूसरे भाग में व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोग कुछ हद तक अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकते हैं लेकिन उस अवधि में भी सुझाव यही होगा कि किसी भी प्रकार का ज़ोखिम उठाना उचित नहीं होगा। महीने के पहले भाग में बुध ग्रह अस्त और वक्री है। यह भी एक कारण है कि व्यापार से संबंधित मामले थोड़े से धीमे रह सकते हैं। सारांश यह है कि सितंबर 2023 का महीना मीन राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। महीने का पहला भाग नौकरीपेशा लोगों के लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है, तो वहीं दूसरा भाग व्यापार करने वालों को तुलनात्मक रूप से कुछ बेहतर परिणाम दिला सकता है। 

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति

मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में यह महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। कुछ मामलों में परिणाम तुलनात्मक रूप से कमज़ोर भी रह सकते हैं। सबसे पहले हम बात करेंगे आपके लाभ भाव की, तो लाभ स्थान के स्वामी शनि इस महीने वक्री हैं। साथ ही, राहु के प्रभाव में रहने वाला है। फलस्वरूप आमदनी में पहले जैसी निरंतरता देखने को नहीं मिलेगी। विशेषकर ऐसे लोग जिनका काम टारगेट बेस्ड है उन लोगों को टारगेट अचीव करने में कुछ दिक्कतें रह सकती हैं। फलस्वरूप उपलब्धियां या फायदे भी कम हो सकते हैं। हालांकि, जिनका संबंध विदेश से है, उन लोगों की जॉब ठीक-ठाक चलती रहेगी लेकिन अन्य लोग कुछ मामलों में कुछ कठिनाई का अनुभव कर सकते हैं। बीच-बीच में स्वास्थ्य की खराबी भी कार्यालय में उपस्थिति या उपस्थिति के टाइम या दोनों में विसंगति दे सकती है। ऐसे में पेमेंट में कुछ कटौती हो सकती है। अत: ऑफ़िस समय से पहुंचने की कोशिश करें। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए इस महीने हम लाभ के मामले को एवरेज कह रहे हैं। वहीं, व्यापार-व्यवसाय करने वाले लोगों को उनकी मेहनत के परिणाम इस महीने कम मात्रा में मिलें। भले ही आगे आने वाले महीनों में उसकी भरपाई हो जाए। वहीं, बचत वाले स्थान को देखें तो दूसरे भाव में राहु-केतु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव है। हालांकि बृहस्पति का भी प्रभाव है लेकिन पाप ग्रहों की संख्या अधिक होने के कारण बचत करने में भी कठिनाई हो सकती है। सारांश यह है कि सितंबर 2023 का महीना मीन राशि वालों को आर्थिक मामलों में थोड़ा सा कमज़ोर या फिर मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। हालांकि, खूब समझदारी दिखाने की स्थिति में एवरेज से थोड़े से बेहतर परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे।

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों का स्वास्थ्य

मीन राशि वालों को सितंबर के महीने में स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की जरूरत होगी क्योंकि इस महीने आपके राशि स्वामी बृहस्पति अधिकांश समय वक्री रहने वाले हैं जो स्वास्थ्य को पहले के जैसा रखने में असमर्थ रह सकते हैं अर्थात यदि पिछले दिनों आपको किसी भी प्रकार की कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं रही है, तो भी इस महीने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह नहीं होना है। ऐसा ही संदेश राहु, केतु, शनि और मंगल ग्रह भी दे रहे हैं क्योंकि आपके राशि स्वामी बृहस्पति पर इन चार पाप ग्रहों का प्रभाव रहने वाला है। भले ही मंगल ग्रह आपके हितैषी ग्रहों में शामिल हो लेकिन राहु-केतु और शनि के प्रभाव में होने के कारण वह आपके राशि स्वामी का अधिक सपोर्ट नहीं कर पाएगा। इस महीने स्वास्थ्य के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतनी है। विशेषकर महीने के दूसरे भाग में अपने स्वास्थ्य को लेकर बहुत अधिक जागरूक रहना होगा क्योंकि महीने के पहले भाग में सूर्य आपके छठे भाव में हैं। अतः सूर्य किसी भी बड़ी स्वास्थ्य समस्या को आने से रोकेंगे लेकिन 17 सितंबर के बाद जब सूर्य सातवें भाव में चले जाएंगे तब राशि स्वामी पर राहु-केतु, शनि और मंगल जैसे ग्रहों का प्रभाव आपको कुछ स्वास्थ्य समस्याएं दे सकता है। सारांश यह है कि सितंबर 2023 का महीना स्वास्थ्य संबंधी मामलों में मीन राशि वालों को कुछ कमज़ोर परिणाम दे सकता है। विशेषकर महीने का दूसरा भाग अपेक्षाकृत अधिक कमज़ोर रह सकता है जबकि महीने के पहले भाग में अच्छे परिणाम मिलने की संभावनाएं हैं। महीने के पहले भाग में स्वास्थ्य सामान्य तौर पर ठीक रह सकता है। 

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों की शिक्षा

मीन राशि वालों को शिक्षा के मामले में सितंबर का महीना मिले-जुले परिणाम दे सकता है। आपके चतुर्थ भाव का स्वामी बुध ग्रह छठे भाव में गोचर कर रहा है। छठे भाव में बुध के गोचर को अच्छा माना गया है यानी बुध आपको अच्छे परिणाम देना चाहेगा। लेकिन, महीने के पहले भाग में बुध ग्रह अस्त और वक्री रहेगा। अतः अच्छे परिणाम देने का इरादा रखने के बावजूद भी बुध ग्रह पूरी तरह से अच्छे परिणाम देने में पीछे रह सकता है। ऊपर से बुध ग्रह पर शनि की दृष्टि भी है जो शिक्षा के मामले में कुछ धीमापन देने का काम कर सकती है यानी कि आप अपने सब्जेक्ट्स को याद करने की कोशिश करेंगे, लेकिन कोशिश कामयाब न रहने की आशंका है। हालांकि, शनि इस बात का भी संकेत कर रहे हैं कि यदि आप लगातार कोशिश करेंगे, तो आप अपने सब्जेक्ट्स पर फोकस कर सकेंगे और पढ़ा हुआ याद भी कर सकेंगे। उच्च शिक्षा का कारक ग्रह बृहस्पति इस महीने बहुत अच्छी स्थिति में नहीं है। यद्यपि बृहस्पति की यह स्थिति कई महीनों से चली जा रही है अर्थात बृहस्पति पर राहु-केतु और शनि जैसे ग्रहों का प्रभाव होगा, लेकिन इस महीने बृहस्पति ग्रह वक्री भी रहेंगे। अतः उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पिछले महीने की तुलना में कमज़ोर परिणाम मिल सकते हैं। व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को भी इस महीने अपेक्षाकृत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी। सारांश यह है कि सितंबर 2023 का महीना शिक्षा के मामले में मिले-जुले परिणाम दे सकता है। खूब मेहनत करने वाले विद्यार्थी अच्छे परिणाम भी प्राप्त कर सकेंगे। 

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों का प्रेम और दांपत्य जीवन

मीन राशि वालों के प्रेम संबंधों की बात करें तो, आपके पंचम भाव की स्थिति इस महीने सामान्य तौर पर अनुकूल रहेगी। इस महीने 4 सितंबर के बाद शुक्र ग्रह आपके पंचम भाव में मार्गी होने जा रहे हैं अर्थात 4 सितंबर तक वक्री अवस्था में पंचम भाव में रहेंगे जो संबंधों में अनबन देने का काम कर सकते हैं अथवा एक-दूसरे को समझने में कुछ कठिनाई रह सकती है, लेकिन यह मात्र चार दिनों का समय है। चार दिनों के बाद अर्थात 4 सितंबर के बाद जब शुक्र मार्गी होंगे, तो वह आपकी लव लाइफ में काफ़ी अच्छे परिणाम देने का काम कर सकते हैं। यदि आप युवा हैं और सिंगल हैं, तो हो सकता है कि शुक्र का गोचर आपको पार्टनर से मिलवाने में मदद करें। वहीं, यदि आप काफ़ी दिनों से अपने पार्टनर से मिल नहीं पाए हैं तो इस महीने कोशिश करने पर लव पार्टनर से मिलना मुमकिन हो सकेगा अर्थात प्रेम संबंध के लिए यह महीना अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं, दांपत्य संबंधी मामलों में सावधानीपूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता होगी। आपके सातवें भाव के स्वामी बुध छठे भाव में हैं। हालांकि, छठे भाव में बुध के गोचर को अच्छा माना जाता है लेकिन विवाह से संबंधित मामलों में बुध का अपने भाव से द्वादश भाव में जाना कमज़ोर बिंदु है। बुध ग्रह एवरेज लेबल के परिणाम देना चाहेगा। ऊपर से बुध ग्रह पर शनि की दृष्टि होगी जो परिणाम में कमज़ोरी देने का काम कर सकती है। साथ ही, इस महीने आपके सप्तम भाव में मंगल का गोचर रहने वाला है। यह भी एक कमज़ोर स्थिति है। इन तमाम स्थितियों को देखते हुए हम यही सुझाव देंगे कि इस महीने एक-दूसरे के स्वास्थ्य के साथ-साथ एक-दूसरे की भावनाओं का पूरा ख्याल रखें। किसी भी प्रकार के मतभेद या बहस इत्यादि में पड़ने से बचें। ऐसा करके आप तुलनात्मक रूप से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों का गृहस्थ व पारिवारिक जीवन

मीन राशि वालों के दूसरे भाव की स्थिति बहुत अनुकूल नहीं है क्योंकि दूसरे भाव में गुरु और राहु लंबे समय से बने हुए हैं। ऊपर से शनि और केतु का प्रभाव भी है, लेकिन इस महीने इन नकारात्मक प्रभावों के बीच में मंगल ग्रह का प्रभाव भी शामिल हो रहा है जो झगड़ा और विवाद का कारक माना जाता है। इसके फलस्वरूप, पारिवारिक मामलों में इस महीने बहुत ही सावधानी बरतनी होगी क्योंकि इस दौरान आपस में बहस या झगड़ा इत्यादि की संभावनाएं बन रही हैं। यदि आप संयुक्त परिवार में रहते हैं तो कोशिश करें कि परिवार का माहौल ख़राब न हो। जानबूझकर विवाद आदि की स्थितियां निर्मित न करें बल्कि यदि स्थिति विवादास्पद नज़र आए तो उस मामले को शांत करने की कोशिश भी करें। एक-दूसरे से बहुत ही शालीनता से बात करें। ऐसा करके आप परिस्थितियों को तुलनात्मक रूप से बेहतर कर सकेंगे। वहीं, गृहस्थ जीवन की बात करें तो, गृहस्थ जीवन में इस महीने आपको मिले-जुले परिणाम मिल सकते हैं। चतुर्थ भाव के स्वामी का छठे भाव में होना अच्छी बात है। अतः वह अच्छे परिणाम दिलाने की कोशिश करेगा, लेकिन बुध ग्रह महीने के पहले पक्ष में वक्री और अस्त है। अतः पूरी तरह से अच्छे परिणाम मिले इस बात में संदेह है। शनि की बुध ग्रह पर दृष्टि भी संकेत कर रही है कि आप घर के माहौल को लेकर थोड़े से असंतुष्ट रह सकते हैं। यद्यपि कोई बड़ी परेशानी नहीं आएगी लेकिन फिर भी घरेलू माहौल आपको असंतोष देने का काम कर सकता है अथवा घर को आप जैसे चलाना या रखना चाह रहे हैं शायद आप उस लेवल की कामयाबी हासिल नहीं कर पा रहे हैं इसलिए कभी-कभार मन खिन्न रह सकता है। सारांश यह है कि पारिवारिक मामलों के लिए यह महीना थोड़ा सा कमज़ोर तो वही गृहस्थ मामलों में मिले-जुले परिणाम देने का काम कर सकता है। 

सितंबर 2023 में मीन राशि वालों के लिए उपाय

  • संभव हो, तो इस महीने नमक कम खाएं और रविवार के दिन नमक बिल्कुल न खाएं। 
  • दुर्गा मां के मंदिर में लाल रंग की मिठाई चढ़ाएं और प्रसाद बहन और बेटियों में जरूर बांटे। 
  • नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर महीने के इस राशिफल को जानने के बाद आप अपने इस महीने को बेहतर ढंग से प्लान करेंगे और उस प्लानिंग के अनुसार सही ढंग से आचार-व्यवहार करते हुए आप बेहतर परिणाम प्राप्त करने में सफल रहेंगे। भगवती आप सब पर कृपा बनाए रखें। 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.