मासिक अंक फल अगस्त 2024: सभी मूलांक के जातकों को कैसे मिलेंगे इस महीने परिणाम? जानें!

अंक ज्योतिष के अनुसार अगस्त का महीना साल का आठवां महीना होने के कारण अंक 8 का प्रभाव लिए होता है। यानी कि इस महीने पर शनि ग्रह का अधिक प्रभाव रहने वाला है। आपको बता दें कि इस साल का अंक 8 है, ऐसे में अगस्त 2024 के महीने पर शनि के अलावा केतु का भी प्रभाव रहने वाला है। हालांकि मूलांक के अनुसार अलग-अलग लोगों पर शनि और केतु का अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा लेकिन अगस्त 2024 का महीना सामान्य तौर पर उद्योग धंधे, जनाक्रोश, जलीय असंतुलन व कुछ उल्लेखनीय अदालती फैसलों के लिए उल्लेखनीय रह सकता है। आइए जानते हैं कि आपके मूलांक के लिए अगस्त 2024 का महीना कैसा रहेगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

मूलांक 1

यदि आप किसी महीने की 1, 10, 19 या फिर 28 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 1 होगा और मूलांक 1 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। आपके मूलांक 1 के साथ इस महीने सर्वाधिक प्रभाव डालने वाला अंक 8 अच्छे संबंध नहीं रखता है। लिहाजा यह महीना कुछ कठिनाई भरा रह सकता है। हालांकि आर्थिक मामलों में तथा व्यापार व्यवसाय से जुड़े मामलों में खूब कठिन परिश्रम करने की स्थिति में साथ-साथ पूरी लगन के साथ काम करने की स्थिति में कुछ अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं। यद्यपि आपका मन इस महीने कुछ नया प्रयोग करने का हो सकता है लेकिन 1 और 8 के बीच के संबंधों को देखते हुए किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले एक बहुत ही सार्थक योजना बनाना जरूरी रहेगा। साथ ही साथ अनुभवी खासकर बुजुर्ग अनुभवी व्यक्तियों से सलाह लेना बहुत जरूरी रहेगा ऐसा करने की स्थिति में ही उपरोक्त अच्छे फलों की उम्मीद की जा सकेगी। यदि आपको हृदय से संबंधित कोई परेशानी पहले से है अथवा शासन प्रशासन से जुड़ा कोई काम है तो इन मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह जरूरी रहेगा।

उपाय: गरीब और जरूरतमंद लोगों को अपनी सामर्थ्य के अनुसार भोजन करवाना शुभ रहेगा। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

मूलांक 2

यदि आप किसी महीने की 2, 11, 20 या फिर 29 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 2 होगा और मूलांक 2 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 9, 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। आपका मूलांक 2 के साथ इस महीने सर्वाधिक प्रभाव डालने वाला अंक 9 औसत लेवल के संबंध रखता है। हालांकि आठ का अंक बीच-बीच में कुछ फेवर भी कर सकता है। तो ऐसे में हम यही कहेंगे कि यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। भाग्य का औसत लेवल का साथ और आपकी कठिन मेहनत आपको सफलता दिलाने का काम कर सकते हैं। इसलिए इस महीने सबसे पहले उन कामों को कंप्लीट करने की कोशिश करें जो काम लंबे समय से अपने निर्धारित समय पर पूरे नहीं हो पाए हैं। 

जिंदगी के हर क्षेत्र से जुड़े हुए बिखराव को इकट्ठा करना इस महीने जरूरी रहेगा। अर्थात चाहे योजनाएं हो या कोई काम या फिर बिखरे हुए लोगों को इकट्ठा करने का काम; इन कामों को आप इस महीने कोशिश करके अंजाम दे लें, जिससे आने वाले समय में आप नए प्रयोग करने के लिए अथवा नई जिम्मेदारियां उठाने के लिए खुद को समर्थ बना सकें। इस महीने बेवजह के क्रोध और बेवजह के इमोशंस को संयम में रखना भी जरूरी रहेगा।

उपाय: हनुमान चालीसा का पाठ नियमित रूप से करना शुभ रहेगा।

मूलांक 3

यदि आप किसी महीने की 3,12, 21 या फिर 30 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 3 होगा और मूलांक 3 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 1, 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। हालांकि आपके मूलांक 3 के साथ इस महीने सबसे अधिक प्रभाव डालने वाले अंक 1 के संबंध औसत या औसत से थोड़े से बेहतर कहे जाएंगे लेकिन बृहस्पति को सूर्य का साथ मिल रहा है; लिहाजा शासन प्रशासन से जुड़े मामलों में आप अच्छा कर सकेंगे। यदि आप विद्यार्थी हैं तो इस महीने आप अपना कोई बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर सकते हैं और उस पर काम करने के लिए कमर कर सकते हैं। यह महीना आपको नई शुरुआत करवाने में मददगार करेगा। 

नई योजनाओं पर नए ढंग से काम करने की स्थिति में अच्छे परिणाम भी मिलते हुए प्रतीत हो रहे हैं। इस महीने बड़े बुजुर्गों और पिता तुल्य व्यक्तियों का अच्छा सहयोग मिलने के कारण आप कुछ उल्लेखनीय निर्णय भी ले सकेंगे। पिता के आशीर्वाद और पिता के सहयोग से इस महीने आप अच्छी सफलता प्राप्त कर सामाजिक प्रतिष्ठा भी प्राप्त कर सकेंगे। शासन प्रशासन से जुड़े लोगों को इस महीने कुछ उल्लेखनीय परिणाम मिल सकते हैं।

उपाय: सूर्य देव को कुमकुम मिला हुआ जल चढ़ाना शुभ रहेगा। 

मूलांक 4

यदि आप किसी भी महीने की 4,13, 22 या फिर 31 तारीख़ को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 4 होगा और मूलांक 4 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 2, 8,7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर संबंधों को निभाने में यह महीना आपके लिए मददगार बन सकता है। इसलिए यदि आपके कोई संबंध पिछले कुछ दिनों या महीनों से बिगड़े हुए हैं तो इस महीने उन संबंधों को सुधारने की मौके मिल सकते हैं। यदि किसी गलतफहमी के चलते संबंध कमजोर हो गए थे तो यह महीना उस गलतफहमी को दूर करने में मददगार बन सकता है। 

वहीं अहंकार या लापरवाही की स्थिति में गलतफहमी और भी बढ़ सकती है लेकिन हमें सकारात्मक रहते हुए संबंधों को सुधारने की कोशिश करनी है। ऐसा करने की स्थिति में काफी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। विशेषकर माता या किसी भी स्त्री के साथ यदि आपके संबंध कमजोर रहे हैं तो यह महीना इस मामले में अच्छी मदद कर सकता है। लव लाइफ से जुड़े मामलों में भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। यदि आपका काम साझेदारी का है तो यह महीना आपके लिए अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। क्रिएटिव फील्ड से जुड़े हुए लोगों को यह महीना उल्लेखनीय परिणाम दे सकता है।

उपाय: भगवान शिव की पूजा अर्चना करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 5 

यदि आप किसी भी महीने की 5, 14 या फिर 23 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 5 होगा और मूलांक 5 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 3, 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। अतः इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। हालांकि बौद्धिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को यह महीना कुछ विशिष्ट परिणाम भी दे सकता है। विशेषकर यदि आप अध्ययन अध्यापन से जुड़े हुए हैं तो परिणाम काफी अच्छे रह सकते हैं। इसके अलावा फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। 

अखबार, मैगजीन, विज्ञापन अर्थात मीडिया जगत के लिए से जुड़े हुए लोगों के लिए भी यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। सामाजिक कार्यों को संपन्न करने के लिए यह महीना काफी अच्छा कहा जाएगा। क्रिएटिव कामों के लिए भी यह महीना उल्लेखनीय रह सकता है। मित्रता निभाना अथवा मित्रों से सहयोग लेने के लिए भी इस महीने को हम अच्छा कहना चाहेंगे। हालांकि इन मामलों में सामान्य तौर पर यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है लेकिन फिर भी 5 और 3 के संबंधों को देखते हुए योजनाबद्ध तरीके से पूरी लगन के साथ काम करने की जरूरत रहेगी। तभी आप अनुकूल परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। 

उपाय: मंदिर में दूध और केसर का दान करना शुभ रहेगा।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

मूलांक 6

यदि आप किसी भी महीने की 6, 15 या फिर 24 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 6 होगा और मूलांक 6 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 4, 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। बेहतर होगा इस महीने तथ्यात्मक ढंग से काम किया जाए। आवश्यकता से अधिक उम्मीद किसी भी मामले में नहीं रखनी है। साथ ही साथ आत्मनिर्भर बनने की कोशिश करनी है। अर्थात आप अपने सहयोगियों और स्वजनों से मदद की उम्मीद तो रख सकते हैं लेकिन उम्मीद का स्तर इतना अधिक नहीं होना चाहिए कि आप अकर्मण्य हो जाएं या आप सिर्फ और सिर्फ दूसरों के भरोसे बैठे रहें। 

यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो परिणाम अच्छे भी रह सकते हैं। हालांकि यह महीना आपसे काफी हद तक मेहनत भरे काम करवा सकता है। यह महीना हार्ड वर्क के लिए जाना जा सकता है। साथ ही साथ स्वयं को अनुशासित रखने की आवश्यकता भी रहेगी। यदि आप इन सावधानियां को रखेंगे तो इस महीने आप मिले जुड़े परिणामों की उम्मीद रख सकते हैं। वहीं असावधान होने की स्थिति में महीना कमजोर परिणाम भी दे सकता है। अतः निष्ठा पूर्वक मेहनत करें और अच्छे परिणाम प्राप्त करें।

उपाय: नियमित रूप से केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा। 

मूलांक 7

यदि आप किसी भी महीने की 7, 16 या फिर 25 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 7 होगा और मूलांक 7 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 5, 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में यह महीना सामान्य तौर पर आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। विशेषकर यदि आप किसी भी मामले में बदलाव की कोशिश कर रहे हैं तो वह बदलाव संभव होगा और बहुत संभव है कि वह बदलाव सार्थक और अच्छा रहे। यदि आप नौकरीपेशा हैं और नौकरी में बदलाव करना चाह रहे हैं तो यह महीना आपको ऐसे मौके दे सकता है और बहुत संभव है कि वह नौकरी वर्तमान नौकरी की तुलना में ज्यादा अच्छी रहे। 

वहीं व्यापार व्यवसाय में कुछ नए प्रयोग करने के मामले में भी यह महीना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। यात्राओं से जुड़े काम करने वाले लोगों के लिए भी यह महीना काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। अन्य लोग भी इस महीने यात्रा करने की सोच सकते हैं अथवा यात्रा पर जा सकते हैं। आमोद प्रमोद और मनोरंजन के लिए भी इस महीने को अच्छा कहा जाएगा। यह महीना चीजों को विस्तार देने में सहायक हो सकता है। अर्थात आप अपने दायरे को और अधिक बढ़ा सकते हैं।

उपाय: नियमित रूप से गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करना शुभ रहेगा। 

मूलांक 8

यदि आप किसी भी महीने की 8, 17 या फिर 26 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 8 होगा और मूलांक 8 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 6, 8, 7, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में यह महीना आपको सामान्य तौर पर अच्छे परिणाम देता हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि परिणाम का लेवल औसत रह सकता है। यह महीना आपके घर गृहस्थी से जुड़े मामलों में काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। घर को सजाना संवारना हो तो इस मामले में यह महीना आपका अच्छा सहयोग कर सकता है। घर के उपयोग से जुड़ी हुई कोई मूल्यवान वस्तु खरीदनी हो तो इस मामले में भी यह महीना आपके लिए मददगार बन सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए भी इस महीने को काफी अच्छा कहा जाएगा। विशेषकर इस महीने वैवाहिक जीवन काफी सुखद रह सकता है। 

जिन लोगों की उम्र विवाह की हो चली है और अभी तक विवाह नहीं हुआ है उनके विवाह की बातें चल सकती हैं। लव लाइफ के लिए भी यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। स्त्रियों से जुड़े हुए मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में इस महीने अच्छे और उल्लेखनीय परिणाम भी मिल सकते हैं लेकिन इन्हीं मामलों में लापरवाही दिखाने की स्थिति में नुकसान भी हो सकता है। अर्थात स्त्रियों से संबंधित मामलों में अथवा सौंदर्य प्रसाधन, मनोरंजन जगत जैसे क्षेत्रों से जुड़े मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की स्थिति में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं जबकि लापरवाही की स्थिति में परिणाम कमजोर भी रह सकते हैं। अतः यदि आप इन क्षेत्रों से जुड़े हुए व्यक्ति हैं तो निष्ठा पूर्वक काम करके अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे।

उपाय: कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा। 

मूलांक 9 

यदि आप किसी भी महीने की 9,18 या फिर 27 तारीख को पैदा हुए हैं, तो आपका मूलांक 9 होगा और मूलांक 9 के लिए अगस्त का महीना क्रमशः 7, 8, 1 और 5 अंकों का प्रभाव लिए हुए है। ऐसे में यह महीना आपको मिले-जुले परिणाम दे सकता है। साथ ही साथ कुछ एक मामलों में सावधानी पूर्वक निर्वाह करने की आवश्यकता भी रह सकती है। यह महीना आपको जीवन की सच्चाई से रूबरू करवा सकता है। अर्थात जिन लोगों पर आप बहुत ज्यादा यकीन करते हैं वो वाकई यकीन करने लायक हैं या नहीं; यह बात इस महीने स्पष्ट हो सकती है। धर्म कर्म से जुड़े मामलों के लिए भी यह महीना काफी अच्छा कहा जाएगा। 

यदि आप इंटरनेट जगत से जुड़े हुए हैं, विशेष कर सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो यह महीना आपको काफी अच्छे परिणाम दे सकता है। वहीं यदि आप सोशल मीडिया इंटरनेट या नेट बैंकिंग इत्यादि के बारे में अधिक जानकारी नहीं रखते हैं तो इस महीने अंजान लिंक या संदेहास्पद चीजों को न कुरेदें अन्यथा आप ठगी के शिकार भी हो सकते हैं। अर्थात इस महीने इन क्षेत्रों की अच्छी जानकारी रखने वाले व्यक्ति अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे, वहीं जिन लोगों को इन क्षेत्रों की जानकारी नहीं है उन्हें रिस्क भरे कदम उठाने से बचने की जरूरत रहेगी। मन आध्यात्म की ओर अधिक झुकेगा। उचित भी यही रहेगा कि धर्म कर्म के लिए समय निकाला जाय।

उपाय:  गुरुवार के दिन मंदिर में चने की दाल का दान करना शुभ।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न 1. कौन सा अंक किस ग्रह का है?

उत्तर 1. 1 अंक सूर्य का, 2 अंक चंद्र का, 3 अंक गुरु का, चार अंक राहु का, 5 अंक बुध का, 6 का शुक्र, 7 का केतु, 8 का शनि और 9 का स्वामी ग्रह मंगल है।

प्रश्न 2. कौन सा मूलांक अच्छा होता है?

उत्तर 2. अंक ज्योतिष के अनुसार, मूलांक 7 काफी भाग्यशाली माना जाता है।

प्रश्न 3. मूलांक 5 का समय कैसा रहेगा?

उत्तर 3. इस महीने आपको औसत से बेहतर परिणाम मिल सकते हैं। 

प्रश्न 3. अंक ज्योतिष में मूलांक क्या है?

उत्तर 4. अंक ज्योतिष द्वारा अंकों के माध्यम से व्यक्ति के विषय एवं उसके भविष्य को जानने का प्रयास किया जाता है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.