सपने में नजर आए आग या पानी तो भविष्य के लिए ये है संकेत

हम न जाने कब से सपने देखते आ रहे हैं। स्वप्न शास्त्र मानता है कि मनुष्य को आने वाले सपने अपने अंदर कुछ न कुछ संदेश छिपाए रखते हैं। ये संदेश या तो मनुष्य के भविष्य के लिए होता है या फिर वर्तमान के लिए। हालांकि संदेश का प्रकार कुछ भी हो सकता है जैसे कि कुछ संदेश भविष्य में घटने वाली किसी बुरी घटना की ओर इशारा कर रहे होते हैं और कुछ संदेश ऐसे भी हो सकते हैं जो भविष्य में घटने वाली किसी शुभ घटना की तरफ इशारा कर रहे हों, बस जरूरत होती है उन्हें समझने की। यहाँ एक बात और बता देना बहुत जरूरी हो गया है कि सपने के भयावहता या मनमोहकता से आप सपने में छिपे संदेश का अंदाजा नहीं लगा सकते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में दो तरह के सपनों के बारे में बताने वाले हैं। पहले वे सपने जिनमें किसी को आग नजर आए और दूसरे वे सपने जिनमें किसी  को पानी नजर आए। आइये जानते हैं कि सपने में पानी या आग नजर आने पर सपने के जरिये हमारे भविष्य के लिए क्या संदेश मिलते हैं।

सपने में आग नजर आना

  • यदि किसी जातक को सपने में यह नजर आता है कि उसकी दुकान या फिर कार्यक्षेत्र जल रहा है तो इसका अर्थ है कि उसे जल्द ही व्यापार में मुनाफा हो सकता है या फिर करियर में तरक्की मिल सकती है।
  • यदि किसी जातक को सपने में यह नजर आ रहा है कि उसका घर आग में जल रहा है तो यह भी एक शुभ सपना माना गया है। इसका अर्थ यह है कि यदि वो जातक विवाहित है तो उसे जल्द ही संतान की प्राप्ति होने वाली है और यदि वह जातक अविवाहित है तो इसका अर्थ है कि उसका विवाह जल्द ही उसके मनपसंद जीवनसाथी से हो सकता है।
  • यदि आपको सपने में बहुत ही भयानक आग नजर आती है तो यह भी एक शुभ सपना है। इस सपने का अर्थ है कि आपको निकट भविष्य में शीघ्र ही मानसिक तनाव से छुटकारा मिलने वाला है। इसके साथ-साथ यह सपना विदेश यात्रा का भी सूचक है।
  • यदि कोई जातक स्वयं को भयानक आग में जलते हुए देखे तो यह स्वास्थ्य के लिहाज से सजग होने का समय है। इस सपने का अर्थ है कि आपको पित्त संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।
  • यदि आप सपने में स्वयं को किसी आग को बुझाते हुए देखते हैं तो यह भी एक अच्छा सपना नहीं है। इस सपने का अर्थ है कि आपका जल्द ही अपने किसी मित्र, शुभचिंतक या फिर परिवार के किसी सदस्य से झगड़ा या मनमुटाव हो सकता है।

सपने में पानी नजर आना

  • यदि आपको सपने में बारिश नजर आए तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियां वापस आने वाली हैं और आपके सारे कष्ट दूर होने वाले हैं।
  • यदि आपको सपने में बाढ़ नजर आए तो आपको सचेत होने की जरूरत है क्योंकि यह एक बुरा सपना माना जाता है। यह निकट भविष्य में किसी बुरी घटना की ओर इशारा है जिसकी वजह से आपको दुख या तकलीफ सहना पड़ सकता है।
  • सपने में गर्म या खौलता पानी नजर आना निकट भविष्य में किसी बड़ी व नकारात्मक घटना की ओर इशारा करता है। ऐसे में यह सपना दिखने के बाद आपको सचेत होने की जरूरत है।
  • सपने में नदी या बहते हुए पानी को देखना बेहद शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि जल्द ही आपकी सारी इच्छाएं व मनोकामनाएं पूरी होने वाली हैं। इसके साथ-साथ यह निकट भविष्य में किसी बड़ी सफलता के हाथ लगने की ओर इशारा करता है।
  • सपने में यदि किसी जातक को साफ व स्वच्छ पानी दिखे तो उसे खुश हो जाना चाहिए क्योंकि यह सपना निकट भविष्य में पूर्व में किये गए सभी मेहनत के फल प्राप्त होने का सूचक है। सीधे शब्दों में कहें तो इसका अर्थ यह है कि आप जिस कार्य को लेकर मेहनत कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
  • सपने में समुद्र का दिखना एक तरह की चेतावनी मानी गयी है। इसका अर्थ है कि आपने किसी कार्य को करने में कोई भूल की है जिसमें आपको जल्द से जल्द सुधार करने की जरूरत है।

ये भी पढ़ें : ये पांच सपने माने जाते हैं भाग्योदय के सूचक, खुशियों से भर जाता है जीवन

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.