ये पांच सपने माने जाते हैं भाग्योदय के सूचक, खुशियों से भर जाता है जीवन

लगभग हर मनुष्य सपना तो देखता ही है। सपने देखना मनुष्य के जीवन का एक हिस्सा है लेकिन अधिकतर सपने हमें याद नहीं रहते हैं। ज्यादातर देखा गया है कि हमें वही सपने याद रहते हैं जो या तो बहुत ही डरावने हों या फिर बहुत ही सुंदर हों। लेकिन इंसान आखिर सपने देखता क्यों है? स्वप्न शास्त्र मानता है कि मनुष्य सपने ऐसे ही नहीं देखता है बल्कि हर सपने के पीछे एक संदेश छिपा होता है जो या तो भविष्य के लिए होता है या फिर वर्तमान के लिए। इनमें से कुछ सपने जातकों को भविष्य या वर्तमान के लिए बुरे संदेश देते हैं और वहीं कुछ सपने शुभ संदेश देते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन पांच स्वप्नों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें देखना भाग्योदय का सूचक माना गया है।

सपने में यदि हंस दिखे

सपने में हंस का दिखना बेहद ही शुभ माना गया है। इसका अर्थ है कि आपका भाग्योदय होने वाला है और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने वाले हैं। करियर या फिर आर्थिक जीवन में शुभ बदलाव आ सकते हैं। वैसे इस सपने के बारे में सलाह दी जाती है कि इस सपने के बारे में किसी और को न बताएं अन्यथा इस स्वप्न का प्रभाव कम हो जाता है।

सपने में मयूर पंख दिखना

सपने में मयूर पंख का दिखना अत्यंत शुभ माना जाता है। सनातन धर्म में मयूर पंख को एक बेहद ही शुभ वस्तु के तौर पर देखा जाता है। स्वयं भगवान श्री कृष्ण इसे अपने माथे पर लगाते थे। ऐसे में सपने में मयूर पंख का दिखना भाग्योदय होने का सूचक माना गया है। साथ ही ये सपना यह भी संदेश देता है कि जल्द ही जातक की कुंडली में मौजूद ग्रहों के दुष्प्रभाव से उसे राहत मिलने वाली है।

सपने में वीणा बजाती लड़की

यदि किसी जातक को सपने में वीणा बजाती लड़की नजर आ जाये तो इसे एक बेहद ही शुभ स्वप्न माना गया है। इसका अर्थ है कि उस जातक के बुरे दिन अब बीत चुके हैं और अब जल्द ही उसके जीवन में शुभ समय की शुरुआत होने वाली है। यह सपना इस बात का भिसूचक है कि आपके जीवन में यदि कोई बहुत ही जरूरी कार्य बहुत दिनों से रुका हुआ था तो अब उसकी भी शुरुआत हो सकती है।

सपने में भगवान श्री हरि विष्णु का नजर आना

यदि किसी जातक को सपने में भगवान श्री हरि विष्णु नजर आते हैं तो इसका अर्थ यह है कि जल्द ही उसका भाग्योदय होने वाला है। उसके सारे दुख दूर होने वाले हैं और उसका जीवन खुशियों से भरने वाला है।

सपने में पीले रंग की किताब का मिलना

यदि आप कोई ऐसा स्वप्न देखते हैं जिसमें आपको कोई अन्य व्यक्ति पीले रंग की कोई किताब दे रहा है तो ये एक बेहद ही शुभ स्वप्न है। इसका अर्थ है कि आपका भाग्योदय होने जा रहा है और निकट भविष्य में आपके द्वारा किए जाने वाले हर कार्य में आपको भरपूर सफलता मिलने की संभावना है।

ये भी पढ़ें : सपने में इन चीजों को देखना माना जाता है अशुभ, जानिए क्या होते हैं इसके संकेत

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.