मंगलवार के दिन लाल किताब के अनुसार करेंगे ये दस उपाय तो दूर होगी हर परेशानी।

हिन्दू धर्म में मंगल को बेहद ही शुभ और कल्याणकारी ग्रह माना गया है लेकिन इसकी गिनती पापी ग्रहों में भी की जाती है। मंगल अच्छाई की राह पर चलने वाला ग्रह तो माना जाता है लेकिन अगर इसे बुराई की ओर जाने की प्रेरणा मिलती है तब ये उस समय भी पीछे नहीं हटता है।  अगर कोई जातक मंगलवार के दिन मांस खाता है या फिर भाई और बहन से झगड़ा करता है तो मंगल अशुभ फल देता है। मंगल के दिन पराई स्त्री को देखना और झूठ बोलना भी मंगल देव को रुष्ट करता है। ऐसे में आज हम आपको यह बताएंगे कि लाल किताब के अनुसार वैसे कौन-कौन से उपाय हैं जिनको कर के आप मंगल देवता को प्रसन्न कर सकते हैं। अगर आपको ऐसा महसूस होता है कि आपके हाथ अक्सर सफलता लगते-लगते छूट जा रही है तो आप इन उपायों को जरूर आजमाएं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

पहला उपाय : 

मंगलवार के दिन आसपास अगर कोई नीम का पेड़ है तो शाम को वहां जल चढ़ाएं। साथ ही साथ नीम पेड़ के जड़ में चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं। अगर आसपास नीम का पेड़ नहीं है तो इस दिन नीम का पेड़ लगाने से भी काफी लाभ मिलता है। 

दूसरा उपाय :

जिन जातकों का मंगल कमजोर हो उन्हें इस दिन आँखों में सफ़ेद सूरमा लगाना चाहिए।  अगर सफ़ेद सूरमा मौजूद नहीं है तो आप काले सूरमे का भी उपयोग कर सकते हैं। 

तीसरा उपाय :

मंगलवार के दिन किसी कुत्ते या फिर लाल गाय को मीठी तंदूरी रोटी खिलाने से भी लाभ पहुंचता है. 

चौथा उपाय :

मंगलवार के दिन अगर जातक अपनी बुआ या फिर बहन को दान में लाल वस्त्र देते हैं तो मंगल देवता प्रसन्न होते हैं।

पांचवा उपाय :

इस दिन घर में रोटी पकाएं तो तवे पर रोटी पकाने से पहले थोड़ा सा जल छींट लें।  

यह भी पढ़ें: मंगलवार के दिन भूल से भी किये ये काम तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

छठा उपाय :

मंगलवार के दिन व्रत रखें। भगवान बजरंगबली की पूजा-अर्चना करें। हनुमान जी को मंगलवार के दिन नाड़ियल, सिंदूर, चमेली का तेल, पान वगैरह अर्पित करें। भगवान को गुलाब की माला पहनाएं।  गुड़ खाएं और दूसरों को भी खिलाएं। 

सातवां उपाय :

लगातार पांच मंगलवार जातक अगर मन्दिर जाकर भगवान् को ध्वजा अर्पित करता है और उनसे अपने लिए आर्थिक समृद्धि की प्राथना करता है तो उस जातक की आर्थिक परेशानियां ख़त्म हो जाती हैं।

आठवां उपाय :

आसपास कहीं कोई नदी हो या फिर बहते पानी का कोई श्रोत हो तो उसमें गुड़ से बनी रेवड़ी बहा दें। गुड़ की रेवड़ी अगर मौजूद न हो तो आप ऐसी स्थिति में इस दिन कच्ची चीनी, मसूर और सौंफ का दान भी कर सकते हैं। 

नौंवा उपाय :

इस दिन भगवान को लाल कपड़ा, लाल फल और पुष्प, लाल चन्दन और कोई भी लाल रंग की मिठाई चढ़ानी चाहिए। ऐसा करने से जातक को मनचाहे फल की प्राप्ति होती है.

यह भी पढ़ें:  मंगलवार व्रत से करें बजरंगबली को खुश! जानें नियम और पूजा विधि

दसवां उपाय:

इस दिन हनुमान जी के मंदिर में बरगद के पत्ते पर पांच आटे के दीपक जलाएं। मंगल देवता प्रसन्न होंगे और शुभ फल प्राप्त होगा।

हम आशा करते हैं कि, हमारा यह लेख आपके लिए उपयोगी अवश्य साबित हुआ होगा। ऐस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.