मंगलवार के दिन भूल से भी किये ये काम तो उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

मंगलवार को मंगल देवता का दिन माना जाता है। वैसे लोग जिनका मंगल कमजोर होता है वे इस दिन व्रत रखते हैं। मंगल ग्रह को सभी ग्रहों का सेनापति माना गया है। यदि किसी व्यक्ति के कुंडली में मंगल कमजोर हो जाए तो वह व्यक्ति सुखी नहीं रह पाता है और साथ ही उसे आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ता है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में उन चंद चीजों के बारे में बताने वाले हैं जिन्हें भूल से भी मंगलवार के दिन नहीं करना चाहिए वरना अशुभ फल की प्राप्ति होती है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

दूध की बनी चीज 

मंगलवार के दिन दूध से बनी चीज की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि दूध को चन्द्रमा का कारक माना जाता है। वहीं मंगल और चन्द्रमा एक दूसरे से बैर रखते हैं। ऐसे में दूध से बनी खरीदी चीजें आपके मंगल को रुष्ट कर सकता है।

काले कपड़े

मंगलवार के दिन भूल से भी काले वस्त्र ना पहनें और ना ही खरीदें। ऐसा करने से मंगल देवता नाराज होते हैं और अशुभ फल देते हैं। मंगलवार के दिन आप लाल वस्त्र पहन सकते हैं।

मांस-मदिरा 

मंगलवार के दिन मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे मंगल देवता नाराज होते हैं और आपके रिश्तेदारों को इसके बुरे फल देते हैं। ख़ास कर के अगर आप मंगलवार के दिन मछली का सेवन करते हैं तो आपको आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

लोहे का सामान 

मंगलवार के दिन भूल से भी लोहे का कोई सामान जैसे कि कील, नेलकटर, बर्तन, चाक़ू इत्यादि नहीं खरीदें। इस दिन नया वाहन भी नहीं खरीदना चाहिए। ध्यान रखें कि घर के उत्तर-पूर्व दिशा में कोई भी ऐसा सामान ना रखें जिसमें जंग लगी हो।

बाल-दाढ़ी कटवाना 

मंगलवार के दिन बाल और दाढ़ी भी नहीं कटवाई जाती है। ऐसा करने से आपको मंगल देवता बुरे फल देते हैं।

ये भी पढ़ें : नवरात्रि के अगले दिन मंगल और सूर्य का गोचर, जानें ग्रह शांति के दस आसान उपाय

आर्थिक लेन-देन 

मंगलवार के दिन उधार लेने और देने से भी बचना चाहिए। वरना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

श्रृंगार का सामान

मंगलवार के दिन श्रृंगार का सामान खरीदना भी वर्जित माना गया है। ऐसा करने से दाम्पत्य जीवन में कड़वाहट आती है और घर का की सुख-शान्ति भंग होती है।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। आगरा ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ भी साझा कर सकते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.