महाशिवरात्रि कल, राशिनुसार जानें इस दिन भोलेनाथ का अभिषेक कैसे करें

11 मार्च गुरुवार यानी कल के दिन महाशिवरात्रि (Mahashivratri 2021) का महापर्व मनाया जा रहा है। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कहा जाता है कि, महाशिवरात्रि का दिन वही शुभ दिन है जिस दिन मां पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था और यही वजह है कि, इस दिन को इतने भव्य और शानदार तरीके से हर एक साल मनाया जाता है।

महाशिवरात्रि (Mahashivratri) के दिन भोले के भक्त महादेव की प्रसन्नता हासिल करने के लिए अलग अलग ढंग से पूजा, व्रत उपवास, रुद्राभिषेक और जलाभिषेक करते हैं। अपने भक्तों की इस भक्ति से प्रसन्न होकर महादेव (Bhagwan Shiv) उनके जीवन पर सदैव आशीर्वाद बनाए रखते हैं और उन्हें सुख समृद्ध जीवन का वरदान भी देते हैं। इस वर्ष की महाशिवरात्रि वैसे भी बेहद शुभ मानी जा रही है क्योंकि, इस वर्ष महाशिवरात्रि दो विशेष योग के दौरान मनाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें: 11 मार्च को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, जानें इसका महत्व, मुहूर्त और महा-उपाय

इस वर्ष 11 मार्च को महाशिवरात्रि मनाई जा रही है और इस दिन सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक शिव योग रहने वाला है। शिव योग को बेहद ही शुभ योग माना जाता है। शिवयोग के बाद इस दिन सिद्धि योग लग जाएगा और सिद्धि योग अगले दिन यानी 12 मार्च की सुबह 8 बजकर 29 मिनट तक रहेगा। इन दोनों ही योगों को बेहद ही शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि, इन योगों में किया गया कोई भी काम बेहद ही पुण्य दाई और शुभ होता है। ऐसे में स्वाभाविक है महाशिवरात्रि (Mahashivratri Shubh Yog) पर इन योगों का शुभ संयोग महाशिवरात्रि के पर्व पर चार चांद लगाने वाला है।

महाशिवरात्रि के मौके पर बहुत से लोग भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। कहा जाता है भगवान शिव का अभिषेक करने से व्यक्ति की समस्त मनोकामनाएं पूरी होती है और जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है। तो आइए जानते हैं आपको आपकी राशि के (Mahashivratri Rashi Anusar Puja) अनुसार इस दिन भगवान शिव का अभिषेक कैसे करना है।

यह भी पढ़ें: MahaShivratri 2021: कल महाशिवरात्रि पर बन रहा है अद्भुत योग, जानें इसका महत्व

राशि के अनुसार इस दिन भगवान शिव का अभिषेक कैसे करें 

मेष राशि: महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस और शहद और भगवान शिव का अभिषेक करें।

वृषभ राशि: महाशिवरात्रि के दिन दही और दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मिथुन राशि: महाशिवरात्रि के दिन दूर्वा से भगवान शिव का अभिषेक करें।

कर्क राशि: महाशिवरात्रि के दिन शहद और दूध से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

सिंह राशि: महाशिवरात्रि के दिन शहद और गन्ने के रस से भोलेनाथ का अभिषेक करें।

कन्या राशि: महाशिवरात्रि के दिन दही और दूर्वा से महादेव का अभिषेक करें।

तुला राशि: महाशिवरात्रि के दिन दूध और दही से महादेव का अभिषेक करें।

वृश्चिक राशि: महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस दूध और शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।

धनु राशि: महाशिवरात्रि के दिन शहद और दूध से महादेव का अभिषेक करें।

मकर राशि: महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल में गुड़ मिला लें और इसमें मीठा रस मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें।

कुंभ राशि: महाशिवरात्रि के दिन दही से भगवान शिव का अभिषेक करें।

मीन राशि: महाशिवरात्रि के दिन साफ शहद गन्ने का रस और दूध से महादेव का अभिषेक करें।

यह भी पढ़ें: MahaShivratri 2021: 11 मार्च को महाशिवरात्रि की पूजा में कहीं आप भी तो नहीं करने जा रहे यह गलती?

महाशिवरात्रि पूजन शुभ मुहूर्त (Mahashivratri Puja Muhurat 2021)

प्रथम पहर पूजा मुहूर्त 11 मार्च शाम  6 बजकर 27 मिनट से 9 बजकर 29 मिनट तक है

दूसरे पहर पूजा मुहूर्त 11 मार्च रात 9 बजकर 29 मिनट से लेकर 12 बजकर 31 मिनट तक 

तीसरे पहर पूजा मुहूर्त 12  मार्च 12 बजकर 31 मिनट से लेकर सुबह 03 बजकर 32 मिनट तक

चौथे पहर पूजा मुहूर्त 12  मार्च तीन बजकर 32 मिनट से लेकर सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक

निशीथ काल पूजा मुहूर्त :24:06:41 से 24:55:14 तक

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि 11 मार्च, 2021: शिव जी को इन उपायों से करें प्रसन्न

आशा है कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.