शुक्रवार व्रत विशेष: इस दिन भूल से भी ना करें ये ग़लतियाँ वरना झेलना पड़ेगा आर्थिक संकट

सप्ताह में शुक्रवार का दिन मां संतोषी के साथ-साथ वैभव लक्ष्मी को भी समर्पित होता है और मई महीने का आज आखिरी शुक्रवार व्रत किया जा रहा है। ऐसे में जहां सही पूजन विधि और कुछ परहेज के साथ आप अपने जीवन में मां लक्ष्मी और मां संतोषी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं वहीं, जरा सी चूक आपके लिए आर्थिक परेशानी का कारण बन जाती है। 

कई बार हम अनजाने में या जानकारी ना होने की वजह से कुछ ऐसी ग़लतियाँ कर बैठते हैं जिनकी वजह से हमारे जीवन में आर्थिक परेशानियां अपना घर बना लेती हैं। तो आइए आज शुक्रवार के दिन जानते हैं कि, ऐसी कौन सी चीजें हैं जिन्हें शुक्रवार के दिन भूल से भी नहीं करना चाहिए अन्यथा व्यक्ति को आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। 

शुक्रवार के दिन भूल से भी ना करें ये काम (Shukrawar Don’ts)  

  • शुक्रवार के दिन किसी से क़र्ज़ लेने या किसी को कर्ज देने से बचना चाहिए। हालांकि यदि किन्ही कारणवश आपको किसी को कर्ज देना पड़ रहा है या फिर आप किसी को ब्याज लौटाने जा रहे हैं तो भूल से भी पैसा पर्स में नहीं रखना चाहिए। कहा जाता है कि, ऐसा करने से क़र्ज़ जीवन से हटता नहीं है बल्कि बढ़ने लगता है। 
  • इसके अलावा अक्सर ऐसा होता है जब हमारे घर में कोई चीज खत्म हो जाती है तो हम बे-झिझक अपने पड़ोसियों से मांग लेते हैं। हालांकि शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर ऐसा करने से बचना चाहिए। आप को शुक्रवार के दिन अपने पड़ोसियों से कोई भी चीज ना मांगने की सलाह दी जाती है। हालांकि यदि परिस्थितियां ऐसी है कि आपको चीज की आवश्यकता है और आपको पड़ोसियों से माँगना ही पड़ेगा तो आप उन्हें बदले में कोई चीज दें या उन्हें धनराशि दे दें। मुफ्त में शुक्रवार के दिन पड़ोसियों से कोई भी चीज ना लें। 
  • शुक्रवार के दिन यदि आप किसी से धन लेते हैं या किसी को कर्जा उधार देते हैं तो वह पैसा कभी वापस लौट के नहीं मिलता है और साथ ही कर्ज देने या लेने वाले व्यक्ति से आप के रिश्ते भी खराब होते हैं। ऐसे में जितना हो सके शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर धन का लेन देन करने से बचें। 

यह भी पढ़ें: मां लक्ष्मी का अनोखा मंदिर, जहाँ दीवाली पर मिलता है गहनों का प्रसाद 

  • ज्योतिष के अनुसार चीनी को शुक्र और चंद्रमा दोनों से संबंधित माना जाता है। ऐसे में यदि आप शुक्रवार के दिन किसी को चीनी देते हैं तो इससे आपका शुक्र कमजोर होने लगता है। शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर किसी को चीनी देने से बचें। अन्यथा आपका शुक्र भी कमजोर होगा साथ ही आपके भौतिक सुखों में भी कमी आने लगेगी। 
  • यूं तो साल के 365 दिन हमें महिलाओं बच्चियों या यूं कहिए हर एक इंसान का सम्मान करना चाहिए लेकिन विशेष तौर पर शुक्रवार के दिन कभी भी किसी महिला या कन्या का अनादर ना करें। मुमकिन हो तो इस दिन कन्याओं को भोजन कराएं और उन्हें अपनी यथाशक्ति अनुसार कोई भी छोटा मोटा तोहफ़ा दे सकते हैं। 
  • शुक्रवार के दिन घर को गंदा मत रखें। शुक्रवार का संबंध माँ लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है और महालक्ष्मी को साफ सफाई बेहद पसंद होती ।ऐसे में यदि आपके घर में गंदगी हो तो मां लक्ष्मी आने से परहेज करेंगी। शुक्रवार के दिन खास तौर पर अपने घर की साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें। 

यह भी पढ़ें: स्फटिक की माला से माँ लक्ष्मी को करें प्रसन्न, हर समस्या का होगा हल

  • शुक्रवार के दिन भूल से भी किन्नरों का अपमान ना करें। इसके अलावा किसी भी व्यक्ति से अप शब्द बोलने से बचें। यदि कोई व्यक्ति का अपमान करता है या दूसरे मनुष्यों को दुखी करता है तो ऐसे व्यक्ति से माँ लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं और आपके घर में कभी भी नहीं आती हैं। इसके चलते आपके जीवन में आर्थिक समस्याएं शुरू होने लगती हैं। 
  • शुक्रवार के दिन व्रत पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। हालांकि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर इंसान के लिए व्रत रहना मुमकिन नहीं होता है। ऐसे में यदि आप व्रत नहीं भी रह सकते हैं तो शुक्रवार के दिन विशेष तौर पर मांस मछली जैसे तामसिक भोजन करने से परहेज करें। साथ ही इस दिन मांस मदिरा इत्यादि भी ना पियें। 
  • शुक्रवार के दिन इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस दिन खास तौर पर आपके घर का किचन गंदा नहीं होना चाहिए। अक्सर देखा गया है रात में लोग खाना खाने के बाद किचन को वैसा ही छोड़ देते हैं। हालांकि शुक्रवार के दिन ऐसा करने से बचें।मुमकिन हो तो किसी भी रात में किचन गंदा ना छोड़े लेकिन विशेष तौर पर शुक्रवार के दिन रात में किचन साफ करके ही बाहर निकले। गंदे किचन से मां लक्ष्मी रूठ जाती हैं और ऐसे घरों में फिर अशांति फैलने लगती है।

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.