Lathmar Holi 2021: लठमार होली 23 मार्च से शुरू, जानें कैसे शुरू हुई यह परंपरा

रंगों के त्योहार होली के ढेरों खूबसूरत और लुभावने रंग होते हैं। यहां रंगों का अर्थ है होली कितने विभिन्न और अलग-अलग तरीके से मनाई और खेली जाती है। होली का त्यौहार अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग ढंग से मनाया जाता है। होली के इन विभिन्न रंगों में से एक है लठमार होली, जिसे बरसाने में बेहद ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस वर्ष बरसाने में लठमार होली आज यानी 23 मार्च के दिन मनाई जा रही है। इसके बाद नंदगांव में लठमार होली 24 मार्च बुधवार के दिन मनाई जाएगी। लठमार होली इतनी खूबसूरत और शानदार होती है कि, इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से बरसाना और नंद गांव आते हैं। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

महीनों पहले शुरू कर दी जाती है तैयारी 

होली का यह खूबसूरत त्योहार ब्रज में बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में इसकी तैयारी लगभग महीनों पहले शुरू कर दी जाती है। इसके अलावा ताकि रंगों में कोई मिलावट ना हो इसके लिए यहां टेसू के फूलों से रंगों को बनाया जाता है।

इस वर्ष जहाँ बरसाने में लट्ठमार होली आज यानी 23 मार्च को खेली जाएगी वहीं नंद गांव में 24 मार्च को लठमार होली खेली जानी है। इस दौरान बरसाने की गोपियां नंद गांव से आए पुरुषों पर लाठियां बरसा कर लठमार होली खेलती है।

कैसे शुरू हुई लठमार होली की परंपरा 

लठमार होली के पीछे मान्यता है कि, जब भगवान कृष्ण और राधा रानी को देखने के लिए बरसाने आए थे तब कृष्ण और उनके ग्वाल-बाल राधा रानी और उनकी सखियों के साथ हंसी ठिठोली और छेड़खानी करने लगे। जिस पर राधा रानी और उनके साथियों ने छड़ी लेकर मजाकिया लहजे में कान्हा और उनके ग्वाल बालों के पीछे भागना शुरू किया। माना जाता है कि, तभी से लठमार होली की खूबसूरत परंपरा की शुरुआत हुई जो सालों से यूं ही चलती आ रही है और नंद गांव और बरसाने में उसे आज भी बेहद ही पारंपरिक ढंग से निभाया और मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें: Holi 2021: 29 मार्च को होली, बन रहा है चार शुभ योगों का संयोग

इसी परंपरा को बेहद खूबसूरती से आगे बढ़ाते हुए आज भी नंदगांव के पुरुष बरसाना, यानि कि राधारानी के गांव में लाडली जी के मंदिर में ध्वज फ़हराने की कोशिश करते हैं। ऐसे में इस दौरान महिलाएं खूबसूरत वस्त्रों में सज संवरकर और बेहद ही नटखट और मज़ाकिया अंदाज़ में पुरुषों पर लाठी से वार कर के उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास करती हैं।

हाँ लेकिन, पुरुष इस दौरान महिलाओं को लठ मारने से मना नहीं कर सकते हैं लेकिन, महिलाओं का ध्यान भटकाने के लिए और मंदिर तक पहुँचने और वहाँ ध्वज फ़हराने के लिए वो उनपर अबीर-ग़ुलाल डालते हैं। बताया जाता है कि, अगर महिलाओं की लाठी से कोई पुरुष बचकर मंदिर तक पहुँचने में कामयाब हो जाता है तो वो मंदिर में ध्वज फहराता है, लेकिन यदि पुरुष किसी भी हालत में महिलाओं की गिरफ्त में आ जाते हैं तो उन्हें महिलाओं का वस्त्र पहनकर नृत्य करना होता है।  

यह भी पढ़ें: इन 7 जगहों की होली है भारत में सबसे ज़्यादा मशहूर, एक बार अवश्य लें इनका आनंद

लठमार होली में रंगों के साथ-साथ लाठियों का भी जमकर प्रयोग होता है। लठमार होली के बारे में प्रचलित मान्यता के अनुसार कहा जाता है कि, इस तरीके से होली खेलने की परंपरा स्वयं प्रभु श्री कृष्ण की नगरी में सबसे पुरानी परंपराओं में से एक है और इसकी सबसे बड़ी खास बात यह है कि और लठमार होली आज भी पारंपरिक और पुराने ढंग से ही खेली जाती है। 

यह भी पढ़ें: 29 मार्च को होली, इस दिन के ये विशेष उपाय पूरी करेंगे हर मनोकामना

क्या होती है लठमार होली 

फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी/नवमी तिथि को लठमार होली खेली जाती है। इस मौके पर पुरुषों पर महिलाएं मजाकिया अंदाज में लठ (लाठियों) से पिटाई करती हैं और उससे बचने के लिए पुरुष एक ढाल का उपयोग करते हैं।

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.