29 मार्च को होली, इस दिन के ये विशेष उपाय पूरी करेंगे हर मनोकामना

फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन होलिका दहन की जाएगी और इसके ठीक अगले दिन यानी 29 मार्च सोमवार के दिन रंगों वाली होली खेली जाएगी। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार फाल्गुन का यह महीना रंगो के त्योहार की खुशियां लाने के साथ-साथ नई पकने वाली फसल की खुशी अपने साथ लेकर आता है। सिर्फ इतना ही नहीं यह वह समय होता है जब ठंड खत्म होती है और गर्मी की शुरुआत बस हो ही रही होती है। ऐसे में इस समय मौसम भी बेहद लुभावना होता है। यानी कि इस समय में प्रकृति में चारों तरफ खुशियां ही खुशियां देखने को मिलती है और होली का यह त्यौहार इन खुशियों को और बढ़ाने का काम करता है। 

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट 

होली बस कुछ ही दिनों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में स्वाभाविक है कि सभी की होलिका दहन और होली को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। ऐसे में आइए जानते हैं होली और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है और होली के दिन किन ज्योतिषीय उपायों को करने से आप जीवन में सुख समृद्धि और सिद्धि के साथ-साथ अपनी मनोकामना की पूर्ति भी कर सकते हैं। 

  • ग्रह दोष दूर करने के उपाय: ज्योतिष के अनुसार होली का दिन एक ऐसा दिन होता है जब सूर्य और चंद्रमा एक दूसरे के एकदम विपरीत होते हैं। कहा जाता है किसी भी तरह का कोई ज्योतिषी उपाय करने के लिए यह इन दोनों ग्रहों की बेहद शुभ स्थिति होती है। ऐसे में यदि किसी को नवग्रह संबंधित कोई उपाय करना हो तो होलिका की राख से शिवलिंग की पूजा करने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा जिन व्यक्तियों को नवग्रह संबंधित दोष होता है उन्हें इस राख को नहाने के पानी में डालकर स्नान करने की भी सलाह दी जाती है। इस उपाय को करने से ग्रह दोष दूर होता है। इसके अलावा आप चाहे तो इस दौरान नवग्रह यंत्र की पूजा और नवग्रह मंत्र का जाप भी कर सकते हैं इससे भी शुभ फल प्राप्त होता है। 

यह भी पढ़ें: Holi 2021: 29 मार्च को होली, बन रहा है चार शुभ योगों का संयोग

  • आर्थिक संपन्नता के लिए करें ये उपाय: आर्थिक संपन्नता और धन योग के लिए होली की रात में चंद्रमा की पूजा और स्मरण करें। इस दौरान चंद्रमा को दूध से अर्घ्य अर्पित करें और भोग में सफेद मिठाई या खीर चढ़ाएं। इस दौरान चंद्रमा के बीज मंत्र का उच्चारण करें। इस बेहद सरल उपाय को करने से व्यक्ति के जीवन में धन का अभाव हो तो वह दूर होता है और धन योग प्रबल होता है। 

यह भी पढ़ें: इन 7 जगहों की होली है भारत में सबसे ज़्यादा मशहूर, एक बार अवश्य लें इनका आनंद

  • बीमारी को दूर करने के लिए करें यह उपाय: यदि आप भी आपके घर में कोई लंबी बीमारी से पीड़ित हो या काफी खर्च करने के बाद भी बीमारी से छुटकारा नहीं मिल रहा हो तो होली के दिन रात में तुलसी की माला से 1008 बार इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है: ॐ नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा। । 

यह भी पढ़ें: जानें क्यों मनाई जाती है लठमार होली और क्या है इसकी ख़ासियत?

  • मनोकामना पूर्ति के लिए करें ये उपाय: किसी भी तरह की मनोकामना पूर्ति के लिए होली के दिन पूजा में कुछ विशेष चीजों का ध्यान रखें। जैसे पूजा में हल्दी की गांठ, फल और सब्जी और उपले अवश्य शामिल करें। होलिका दहन से पहले होलिका की पूजा अवश्य करें। इसके बाद होलिका के चारों तरफ दिए जलाए। दीयों की संख्या आठ होनी चाहिए और इसके बाद सभी कुछ सामग्री होलिका के ऊपर चढ़ा दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति की सभी मनोकामना अवश्य पूरी होती है।

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.