कुम्भ संक्रांति 2020: इस दिन गाय का दान होता है बेहद शुभ, जानिए पूजन विधि

हिन्दू पंचांग के अनुसार कुंभ संक्रांति ग्यारहवें महीने की शुरुआत मानी जाती है। कुंभ संक्रांति का ये दिन काफी शुभ होता है। इस वर्ष कुंभ संक्रांति 13 फरवरी को मनाई जाएगी। इस दिन कई बड़े धार्मिक पर्व एक ही जगह पर मनाये जाने की परंपरा भी है। इन कई बड़े पर्वों में से एक है कुंभ मेला। यही सब वजह है जिसके चलते कुम्भ संक्रांति का पर्व हिंदुओं के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन देवी-देवता स्वयं देश की पवित्र  नदियों जैसे गंगा, यमुना, सरस्वती, गोदावरी, इत्यादि में स्नान करते हैं।

कुंभ संक्रांति के दिन ज़रूर करें ये काम

कहा जाता है कोई भी व्रत-उपवास या पूजा बिना दान-पुण्य के पूरी नहीं होती है ऐसे में कुंभ संक्रांति के दिन भी स्नान दान इत्यादि का महत्व बताया गया है। इस दिन भक्त अपनी योग्यतानुसार खाने की चीज़ें, कपड़े, इत्यादि ब्राह्मणों और ज़रूरतमंदों में दान कर सकते हैं। साथ ही इस दिन गाय का दान भी बहुत ही शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस ख़ास दिन नदी या किसी पवित्र जगह में स्नान के बाद इंसान को मोक्ष की प्राप्ति होती है। गंगा में स्नान का इस दिन ख़ास महत्व बताया गया है। गंगा स्नान के बाद गंगा मैया का ध्यान अवश्य करना चाहिए।  

बेहद प्राचीन है कुंभ संक्रांति 

कुंभ संक्रांति के बारे में ऐसी मान्यता है कि ये राजा हर्षवर्धन के शासन काल, और इसके अलावा भगवद पुराण के समय से मनाई जाती है, इन दोनों में ही समय में कुम्भ संक्रांति का उल्लेख किया गया है। 

अयोध्या ही नहीं इन जगहों से भी जुड़ी हैं भगवान राम की यादें

इस दिन कैसे करें पूजन?

कुंभ संक्रांति के दिन सुबह उठकर सबसे पहले सूर्य देव की पूजा करें, उन्हें अर्घ्य दें और आदित्य ह्रदय स्रोत का पाठ करें। इस दिन ऐसा करने से आपको आपके जीवन के हर क्षेत्र में सफलता अवश्य मिलती है। 

सफ़लता पाने के लिए कुंभ संक्रांति के दिन ज़रूर करें ये काम

  • मान्यता है कि कुंभ संक्रांति के इस शुभ दिन जो भी इंसान भगवान सूर्य की पूरी विधि-विधान से पूजा करता है उसके घर-परिवार पर किसी भी तरह का कोई रोग या कोई भी अन्य समस्या कभी नहीं आती है। इसके अलावा इस व्रत और पूजा के प्रभाव से उनके जीवन के सभी दोष भी दूर हो जाते हैं। इस व्रत और पूजा से इंसान की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में भी वृद्धि होती है।
  • हर संक्रांति की तरह इस दिन भी किसी भी खाने की चीज़, कपड़े और गरीबों को दान देने से दोगुना पुण्य प्राप्त होता है। मान्यतानुसार इस दिन ज़रूरतमंदों को दान देने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस दिन दान करने से आप अपने जीवन के अनेक तरह के दोष से भी मुक्ति पा सकते हैं।

भारत के इस इकलौते ‘असुर’ मंदिर में राहु दोष की होती है पूजा

  • अगर इस दिन आप किसी पवित्र नदी में स्नान कर सकते हैं तो अवश्य कीजिये इससे भी मोक्ष की प्राप्ति होती है। जीवन में सुख-समृद्धि की लालसा रखने वालों को इस दिन गंगा मैया का ध्यान करना चाहिए। वैसे तो इस दिन गंगा स्नान का महत्व बताया गया है लेकिन अगर आप इस दिन गंगा नदी में स्नान नहीं कर सकते हैं तो आप यमुना, गोदावरी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान कर के भी पुण्य कमा सकते हैं।
  • दुखों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आपको कुंभ संक्राति के दिन सूर्यदेव के बीज मंत्र का जाप करना चाहिए।

क्या होती है संक्रांति?

ज्योतिष के अनुसार सूर्य जब एक राशि से परिवर्तन कर के दूसरी राशि में जाता है तो उसे संक्रांति कहते हैं । प्रत्येक साल में कुल 12 संक्रांतियां होती हैं जिसमें से चार संक्रांति, मेष, तुला, कर्क और मकर संक्रांति, को ही बेहद महत्वपूर्ण माना गया हैं हालाँकि धर्म ग्रंथों में बाकी सभी संक्रांति का भी अपना अलग ही महत्व बताया गया है।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.