Kritika Nakshatra: जानें कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोगों का व्यक्तित्व और विशेषताएं

कृतिका नक्षत्र(Kritika Nakshatra) को तेजस्वी नक्षत्र माना जाता है। पूरे नक्षत्र चक्र में इसका स्थान तीसरा है। यह नक्षत्र सूर्य के स्वामित्व में आता है और अग्नि इसके देवता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों की क्या विशेषताएं होती हैं, इनका पारिवारिक, प्रेम, वैवाहिक, शिक्षा, स्वास्थ्य जीवन कैसा होता है इस बारे में आज हम अपने इस लेख में चर्चा करेंगे। 

कृतिका नक्षत्र 

इस नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य है और अग्नि इसका तत्व है। कृतिका का शाब्दिक अर्थ होता है, वह जो काटता है। यह नक्षत्र विनाश और रचनात्मकता दोनों को प्रदर्शित करता है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य को माना जाता है। चूंकि सूर्य इस नक्षत्र का स्वामी है इसलिए नेतृत्व का गुण इस नक्षत्र में जन्मे लोगों में देखा जाता है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों के व्यक्तित्व और गुणों के बारे में आइए जानते हैं। 

कृतिका नक्षत्र (Kritika Nakshatra) में जन्मे लोंगों के गुण

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी होते हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण आगे बढ़कर नेतृत्व करने की क्षमता भी इस नक्षत्र में पैदा होने वाले लोगों में होती है। हालांकि जब इनको जिम्मेदारी सौंपी जाती है तो उनको पूरी तरह से निभाने में इनको परेशानी होती है। इसके साथ ही इनका स्वभाव कई बार उग्र भी हो जाता है। इस नक्षत्र वाले लोग हर विषय की अच्छाई और बुराई को आसानी से जान लेते हैं। सूर्य के प्रभाव के कारण इनके चहरे पर तेज झलकता दिखाई देना स्वाभाविक है।  इस नक्षत्र में जन्मे लोग किसी की दया नहीं पाना चाहते और इसलिए जल्द से जल्द अपने पावों पर खड़े होते हैं। इसके साथ ही समाज सेवा करने की ओर भी इनका रूख होता है। इनके पास धन हो तो उसका इस्तेमाल वह समाज सेवा में अवश्य करते हैं। इस नक्षत्र में जन्मे लोग आध्यात्मिक पथ पर भी आगे बढ़ सकते हैं। एक बार इन्होंने माया-मोह को त्यागने का मन बना लिया तो इनको रोकना मुश्किल हो जाता है। 

कृतिका नक्षत्र में जन्मे बच्चे कैसे होते हैं?

इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले बचे बहुत सक्रिय हो सकते हैं। खेलना-कूदना ऐसे बच्चों को पसंद होता है लेकिन पसंद की चीज न मिलने पर यह क्रोध भी करते हैं। यह अग्नि तत्व नक्षत्र है इसलिए इस नक्षत्र में जन्मे बच्चे ज्यादा सोना भी पसंद नहीं करते।

यह भी पढ़ें- मूल नक्षत्र (Mool Nakshatra) का आपके जीवन पर प्रभाव

कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोगों का शिक्षा और करियर जीवन 

कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोगों में ज्ञान प्राप्त करने की भूख होती है। यह शिक्षा जीवन में अच्छा प्रदर्शन करते हैं लेकिन कई बार विषयों के चयन में इनको परेशानी हो सकती है। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में इनको प्रारंभिक शिक्षा से अच्छे फलों की प्राप्ति होती है और शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे प्रदर्शन के साथ यह करियर के क्षेत्र में बेहतर परिणाम पाते हैं।  इस नक्षत्र में जन्मे लोग सरकारी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। यह लोग न्यायाधीश, पुलिस, शिक्षा, आभूषण, मेडिसन, इंजीनियरिंग, चिकित्सा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने में सक्षम होते हैं।  

पारिवारिक जीवन 

कृतिका नक्षत्र (Kritika Nakshatra) में जन्मे लोगों का पारिवारिक जीवन तब तक अच्छा चलता है जब तक यह अपने गुस्से पर काबू रखते हैं। इनको अपनी जिम्मदारियों का भलीभांति भान होता है, उन्हें यह पूरा भी करते हैं। लेकिन कई बार लोगों पर वर्चस्व जमाने की इनकी आदत पारिवारिक जीवन में परेशानियों का सबब बन सकती है। हालांकि कृतिका नक्षत्र वाले जातक यदि आध्यात्मिकता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं अपने क्रोध पर काबू रखें तो इन्हें पारिवारिक जीवन में बहतु अच्छे परिणाम प्राप्त होते हैं।

यह भी पढ़ें-   27 नक्षत्र और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

वैवाहिक जीवन 

इस नक्षत्र में जन्मे लोग वैवाहिक जीवन में समर्पित होते हैं और अपने जीवनसाथी को कभी धोखा नहीं देते। यही वजह है कि वैवाहिक जीवन में इनको अच्छे फल प्राप्त होते हैं। हालांकि इनके जीवन साथी की तबीयत इन्हें बार-बार चिंतित करती है। इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का विवाह ऐसे शख्स से हो सकता है जो इनका पहले से ही परिचित हो। 

प्रेम जीवन 

इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का प्रेम जीवन अच्छा होता है। यह अपने लवमेट को अपना जीवनसाथी बनाना पसंद करते हैं। प्रेम में समर्पित होने के कारण इनका लवमेट हमेशा इनसे खुश रहता है। हालांकि इनकी त्वरित प्रक्रियाएं कई बार लवमेट को परेशान भी कर सकती हैं। 

कृतिका नक्षत्र (Kritika Nakshatra) में जन्मे लोगों का स्वास्थ्य 

इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इन नक्षत्र वालों को वायु से संबंधित रोग होने की संभावना होती है। इसके साथ ही बवासीर, मलेरिया, मस्तिष्क से संबंधित रोगों से भी इस राशि के लोगों को दो चार होना पड़ सकता है। इसके साथ ही इनकी दुर्घटनाएं होने की भी संभावना होती है। जो व्यक्ति इस नक्षत्र में जन्म लेते हैं उन्हें अपने दांतों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को योग को अपने जीवन में जरूर शामिल करना चाहिए। इसके साथ ही संतुलित आहार और सही दिनचर्या का पालन करना भी इस नक्षत्र वालों के लिए जरूरी है। 

निष्कर्ष 

कृतिका नक्षत्र में जन्मे लोग बहुत तेजस्वी होते हैं लेकिन इनको अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाने के लिए सक्रिय होने की जरूरत होती है। अपने क्रोध को काबू में रखकर यह बहुत सकारात्मकता से जीवन बिता सकते हैं। इस नक्षत्र वालों को अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए, स्वास्थ्य के प्रति कोताही बरतना इनके लिए अच्छा नहीं होता। 

यह भी पढ़ें- यदि आप इन पांच नक्षत्रों में जन्मे हैं तो जाने कैसा होगा आपका व्यक्तित्व और भविष्य?

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.