27 नक्षत्र और उनसे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां

27 नक्षत्रों को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। यह तारों का एक समूह है जिसका व्यक्ति के जीवन पर प्रभाव पड़ता है। इन 27 नक्षत्रों के अलग-अलग गुण होते हैं। आज अपने इस लेख में हम आपको इन नक्षत्रों के नाम बताएंगे। साथ ही हम आपको जानकारी देंगे कि कौन से नक्षत्र शुभ माने जाते हैं और कौन से अशुभ।

नक्षत्र क्या हैं?

विज्ञान की दृष्टि से देखें तो नक्षत्र आकाश मंडल के वह पिंड हैं जो स्थिर रहते हैं। पृथ्वी की परिक्रमा करते हुए चंद्रमा इन नक्षत्रों से गुजरता है। जिस भी नक्षत्र में चंद्रमा होता है उसे एक विशेष नाम से जाना जाता है। कुल मिलाकर कहें तो तारामंडल 27 भागों में बंटा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी व्यक्ति के जन्म के दौरान चंद्रमा जिस भी नक्षत्र में होता है वह व्यक्ति का जन्म नक्षत्र होता है। 

यह भी पढ़ें-जानें क्या है मृगशिरा नक्षत्र और कैसे होते हैं इस नक्षत्र में जन्मे लोग 

27 नक्षत्र- नाम, स्वामी और विशेषता

नक्षत्रस्वामी विशेषता
अश्विनकेतुइस नक्षत्र में जन्में लोग ऊर्जा से भरे और हमेशा सक्रिय रहते हैं।
भरणीशुक्रआकर्षक व्यक्तित्व के धनी इस नक्षत्र में जन्मे लोग शानोशौकत से जीना पसंद करते हैं।
कृतिका सूर्यइस नक्षत्र वाले लोग उत्साह से भरे होते हैं लेकिन उनके गुस्से की अधिकता भी देखी जाती है। 
रोहिणीचंद्रमा इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले जातक कल्पानशील होते हैं और कलात्मक प्रवृति इनमें होती है। 
मृगशिरामंगलमंगल का यह नक्षत्र व्यक्ति को  साहसी प्रवृति प्रदान करता है और नेतृत्व करने की क्षमता देता है।
आर्द्राराहुइस नक्षत्र में जन्मे लोग लोग राजनीति के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करते हैं। 
पुनर्वसुगुरुइनकी स्मरण शक्ति अच्छी होती है। इसके साथ ही पुनर्वसु नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों में धार्मिक प्रवृति भी देखी जाती है। 
पुष्यशनिमेहनती प्रवृति वाले इस नक्षत्र में जन्मे लोग विपरीत लिंग के लोगों के प्रित बहुत जल्दी आकर्षित होते हैं। 
अश्लेषाबुधइस नक्षत्र के लोगों में मौक़ापरस्त और ईमानदारी जैसे गुणों का संगम होता है। 
मघाकेतुमेहनती और किसी भी काम को बहुत जल्दी खत्म करने की प्रवृति इस नक्षत्र वालों में देखी जाती है। 
पूर्वाफाल्गुनीशुक्रइस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग कलाप्रेमी होते हैं और आर्थिक रूप से भी मजबूत होते हैं। 
उत्तराफाल्गुनीसूर्यइस नक्षत्र में जन्मे लोगों में समझदारी और दूरदर्शिता देखी जाती है। 
हस्तचंद्रमासुख सुविधाओं का आनंद उठाने वाले और व्यापार की अच्छी समझ रखने वाले। 
चित्रामंगलइस नक्षत्र में जन्मे लोग परिश्रम करने वाले और सामजसेवी प्रवृति के होते हैं। 
स्वातिराहुराहु के इस नक्षत्र में जन्मे लोग अच्छे स्वभाव वाले और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने वाले। 
विशाखागुरुइस नक्षत्र में जन्मे लोग शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और कठिन परिश्रम करने वाले। 
अनुराधाशनिइस नक्षत्र में जन्मे लोग अपने आदर्शों पर जीने वाले, भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने वाले होते हैं। 
ज्येष्ठा बुधइस नक्षत्र में जन्मे जातक जल्दी बुरा मानने वाले और बंधनों से मुक्त होकर जीने की चाहत रखने वाले होते हैं। 
मूलकेतुकेतु के इस नक्षत्र में जन्मे लोग वफादार लेकिन परिवारिक जीवन में कष्ट भोगने वाले होते हैं। 
पूर्वाषाढ़ाशुक्रइस नक्षत्र में जन्मे लोग खुशमिजाज, साहित्य और कला के प्रेमी होते हैं।
उत्तराषाढ़ासूर्यसहयोगात्मक प्रवृति और नौकरी पेशा जीवन में अच्छा प्रदर्शन करना इस नक्षत्र में जन्मे लोगों का गुण होता है। 
श्रवणचंद्रमाअपने कर्तव्यों को ही अपना जीवन समझने वाले। स्वभाव से ईमानदार। 
धनिष्ठामंगलइस नक्षत्र में जन्मे लोग मेहनती और अपनी लगन से हर प्रकार की सफलता पाने वाले होते हैं। 
शतभिषाराहुबुद्धिमान और खुलकर जीवन जीने की कोशिश करने वाले। 
पूर्वाभाद्रपदगुरुज्योतिष जैसी विद्याओं में माहिर, बुद्धिमान।
उत्तराभाद्रपदशनिस्पष्टवादी और काल्पनिक विचारों से दूर रहने वाले।
रेवतीबुधइस नक्षत्र में पैदा होने वाले जातक शिक्षित, ईमानदार और समाज का हित सोचने वाले होते हैं। 

यह भी पढ़ें- पुष्य नक्षत्र से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां

27 नक्षत्रों के इस समूह में कुछ नक्षत्रों को शुभ तथा कुछ को अशुभ माना जाता है। आइए अब जानते हैं कि इनमें कौन सा नक्षत्र शुभ है, कौन सा सामान्य और कौन सा अशुभ।

इन 15 नक्षत्रों को माना जाता है शुभ

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अश्विनी, रोहिणी, पुष्य, मृगशिरा, हस्त, रेवती, चित्रा, श्रवण, स्वाति, अनुराधा, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, पुनर्वसु, उत्तरा फाल्गुनी और घनिष्ठा नक्षत्र अत्यंत शुभ माने जाते हैं। इन नक्षत्रों में कोई भी कार्य करने से उसमें सफल होने की संभावना अधिक रहती है। 

इन नक्षत्रों को माना जाता है सामान्य फलदायी

पूर्वाषाढ़ा, पूर्वा फाल्गुनी, विशाखा, ज्येष्ठा, आर्द्रा, मूल और शतभिषा वह नक्षत्र हैं जिनको ज्योतिषशास्त्र में सामान्य फल देने वाला माना जाता है। इन नक्षत्रों में सामान्य तरह के काम करना उचित माना जाता है। 

इन नक्षत्रों को माना जाता है अशुभ

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कृतिका, भरणी, अश्लेषा और मघा वह नक्षत्र हैं जिन्हें शुभ नहीं माना जाता। हालांकि इन नक्षत्रों में विध्वंसक काम करना जैसे किसी बम का परीक्षण, किसी स्थान में तोड़-फोड़ का काम करना शुभ माना जाता है।  

भारत के प्राचीन शास्त्रों में यह वर्णित है कि 27 नक्षत्र चंद्रमा के 27 पत्नियां हैं। एक कथा के अनुसार दक्ष प्रजापति की 27 बेटियां थीं जिनसे चंद्र देव ने विवाह किया था। इन सभी रानियों में चंद्रमा को सबसे प्रिय रोहिणी थी।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.