केतु का कन्या राशि में गोचर 2023: क्या आपकी लव लाइफ पर भी पड़ेगा असर?

खगोल विज्ञान के अनुसार, राहु और केतु नाम के ग्रह मौजूद नहीं हैं, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इनकी काफी महत्ता मानी गई है। इन दोनों ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन के कई क्षेत्रों पर होता है। ज्योतिष में राहु को एक हानिकारक और नुकसानदेह ग्रह माना जाता है, वहीं केतु आपकी कुंडली में जिस भाव में मौजूद है और जिस ग्रह के साथ मौजूद है, उसके मुताबिक केतु प्रभाव डालता है। केतु सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा समेत आध्यात्मिक और अलौकिक शक्तियों को भी दर्शाता है। 

यह भी पढ़ें: राशिफल 2023

लव लाइफ में आ रही है परेशानी? विद्वान ज्योतिषियों से फोन पर बात करके जानें जवाब

साल 2023 में कई ग्रहों के गोचर होंगे और इसका प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर अलग-अलग तरह से पड़ेगा। इन्हीं गोचरों में से एक है केतु का कन्या राशि में गोचर। एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में हम केतु गोचर से आपके पारिवारिक जीवन और लव लाइफ पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विस्तार से बात करेंगे। तो आइए जानते हैं कि केतु का कन्या राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव डालेगा।

केतु का कन्या राशि में गोचर: तिथि और समय

केतु 30 अक्टूबर 2023 को दोपहर 02 बजकर 13 मिनट पर तुला राशि से निकलेंगे जिस पर शुक्र का शासन है और बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

केतु का कन्या राशि में गोचर: राशि अनुसार प्रेम राशिफल 

मेष

मेष राशि के जातकों के लिए 2023 की शुरुआत में केतु आपकी कुंडली के सातवें भाव में गोचर करेंगे जिसके प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां पैदा होने की संभावना है। आपके जीवनसाथी के व्यवहार में थोड़ा बदलाव आ सकता है और ऐसे में, आप मानसिक तौर पर परेशान रह सकते हैं। हालांकि, इस वक्त आप अपने रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए सारी मुमकिन कोशिश करेंगे। वहीं 30 अक्टूबर 2023 को केतु आपकी कुंडली में छठे भाव में गोचर करेंगे जिसके प्रभाव से आपके रिश्ते बेहतर होंगे और विवादों के कम होने की संभावना है। 

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

वृषभ

30 अक्टूबर 2023 को केतु वृषभ राशि के जातकों के लिए पांचवें भाव में गोचर करेंगे जिसके प्रभाव से आपके वैवाहिक जीवन और प्रेम संबंध में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। अगर आप दोनों एक दूसरे को सही से जानते नहीं है, तो आप दोनों के बीच गलतफहमी होने की संभावना है और इसके परिणामस्वरूप आपका ब्रेकअप हो सकता है। साथ ही, इन जातकों को रिश्ते में धोखा भी मिलने के संकेत हैं।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

मिथुन

मिथुन राशि के जातकों के लिए केतु चौथे भाव में गोचर करेंगे। यह अवधि जातकों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकती है क्योंकि इस दौरान आप अपने रिश्ते में प्यार की कमी महसूस करेंगे। केतु का प्रभाव हमेशा ही रहस्यमयी रहता है इसलिए इस समय आपका पार्टनर आपसे क्या चाहता है, ये समझने में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके नकारात्मक प्रभाव के कारण आप दोनों के बीच दूरियां भी पैदा हो सकती हैं। इसलिए इस अवधि में अपने साथी को तहे दिल से प्यार करें, बस एक बात का ध्यान रखें कि गलतफहमी के कारण मामला बिगड़ने की संभावना है।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए केतु तीसरे भाव में गोचर करेंगे। आपके लिए केतु का यह गोचर फायदेमंद और भाग्यशाली साबित होगा क्योंकि तीसरा भाव में केतु की स्थिति को लाभकारी माना जाता है। इसके प्रभाव से आपके रिश्ते बेहतर होंगे और आपके रिश्ते में सौहार्द दिखाई देगा।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए केतु दूसरे भाव में गोचर करेंगे जो कि संवाद का भाव है। इसके प्रभाव से आपको अपनी बातचीत की शैली में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं, जैसे कि आप कुछ ऐसी बातें बोल सकते हैं जिनके दोहरे मतलब हो। इसलिए इस गोचर के दौरान अपनी वाणी पर ख़ास ध्यान दें कि आप क्या बोल रहे हैं और उसका क्या अर्थ हो सकता है। इसके कारण आप बिना मतलब के विवादों में पड़ सकते हैं।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

कन्या

कन्या राशि के जातकों के लिए केतु पहले भाव में गोचर करेंगे और इसके प्रभाव से आपके व्यवहार में कुछ बदलाव आने की संभावना है। आप थोड़े रहस्यमयी हो जाएंगे और इसके परिणामस्वरूप आपके साथी और आसपास के लोग आपको समझने में असफल हो सकते हैं। इसलिए इस दौरान आपको समझदारी से काम लेना होगा ताकि इसका गलत प्रभाव आपके रिश्तों पर न पड़ें।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

तुला

30 अक्टूबर 2023 को केतु आपकी कुंडली के बारहवें भाव में गोचर करेंगे। इस अवधि में आपको खर्चों में बढ़ोतरी का सामना करना पड़ सकता है जो आपके तनाव को बढ़ा सकते हैं। बस एक बात का ध्यान रखें कि इन बातों का असर आपके पारिवारिक जीवन पर न पड़े।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

वृश्चिक 

साल की शुरुआत में केतु वृश्चिक राशि के बारहवें भाव में बैठे होंगे और इस दौरान आपको रिश्तों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके प्रभाव से आपके रिश्ते में भी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। वहीं 30 अक्टूबर 2023 को केतु आपके ग्यारहवें भाव में गोचर करेंगे और यह वक्त आपके लिए लाभदायक साबित होगा। हालांकि हो सकता है कि आपके रिश्ते में दूरियां बरकरार रहें।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

धनु 

साल की शुरुआत में धनु राशि के जातकों के लिए केतु उनकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में मौजूद रहेंगे। इस वक्त आपको अपने प्रेम जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि आप एक-दूसरे को समझने में असफल हो सकते हैं। 30 अक्टूबर 2023 को केतु आपके दसवें भाव में गोचर करेंगे और इस दौरान आपको काम के साथ अपने लिए भी समय निकालना होगा। हालांकि यह अवधि प्रेम संबंधों के लिए ज्यादा अनुकूल नहीं रहने की आशंका है।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

मकर

30 अक्टूबर 2023 को केतु आपकी कुंडली में दसवें भाव से नौवें भाव में गोचर करेंगे। यह समय आपके लिए काफी महत्वपूर्ण साबित होगा। आप इस समय अपने जीवन में एक ठहराव महसूस कर सकते हैं इसलिए अपनी सोच सकारात्मक रखें और अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए सारी मुमकिन कोशिश करें।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

कुंभ 

30 अक्टूबर 2023 को केतु आपकी कुंडली के आठवें भाव में गोचर करेंगे। केतु की यह दशा शारीरिक सेहत के लिए लाभकारी नहीं मानी जाती है। इसके अलावा, प्रेम-संबंध को लेकर भी आप थोड़ा उदासीन महसूस कर सकते हैं। इसलिए वक्त के हिसाब से अपना व्यवहार रखने की कोशिश करें। अगर कोई विवाद सामने आए तो जल्द से जल्द उसे सुलझाने की कोशिश करें, यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

मीन

साल की शुरुआत में केतु मीन राशि के आठवें भाव को प्रभावित करेंगे। आप अपने साथी के साथ तालमेल की कमी महसूस कर सकते हैं। 30 अक्टूबर 2023 को केतु आपके सातवें भाव में गोचर करेंगे और इसके प्रभाव से हालात बदलेंगे। आपको ऐसा महसूस होगा कि आपका साथी आपसे कुछ छिपा रहा है और पूरा सच आपके सामने नहीं आ रहा है। हालांकि यह सारी बातें बेबुनियाद होंगी इसलिए अपने रिश्ते पर ध्यान दें और उसे बेहतर बनाने का प्रयास करें।

विस्तार से पढ़ें: केतु गोचर 2023

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.