करवा चौथ व्रत 2023: ये उपाय करने से मिलता है सुखी वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद!

करवा चौथ: कार्तिक माह में कृष्‍ण पक्ष की चतुर्थी को करवा चौथ का त्‍योहार मनाया जाता है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं। वहीं, जिन कन्‍याओं का विवाह नहीं हुआ या जिनके विवाह में अड़चनें आ रही हैं, वे भी मनचाहा जीवनसाथी और उत्तम वर पाने के लिए करवा चौथ का व्रत रख सकती हैं। दक्षिण भारत में बहुत जोश और उत्‍साह के साथ करवा चौथ 2023 का व्रत किया जाता है।

करवा चौथ का व्रत विशेष रूप से सुहागिन स्त्रियों के लिए होता है और इस दिन व्रत एवं पूजन करने से महिलाओं को पति का प्रेम और वैवाहिक सुख का आशीर्वाद मिलता है। हालांकि, करवा चौथ पर कुछ अन्‍य ज्‍योतिषीय उपायों की मदद से भी पति-पत्‍नी के बीच के प्‍यार और शादीशुदा जीवन में सुख-शांति को बढ़ाया जा सकता है।

Varta Astrologers

दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें करियर संबंधित सारी जानकारी

अगर आपकी अपने पति से अनबन रहती है या आपके वैवाहिक संबंध में प्रेम की कमी है या आप दोनों के रिश्‍ते में खटास आ रही है, तो इस ब्‍लॉग में बताए गए ज्‍योतिषीय उपायों की मदद से आप अपनी शादीशुदा जिंदगी को खुशहाल बना सकती हैं।

करवा चौथ 2023 कब है?

करवा चौथ का व्रत 01 नवंबर, 2023 को बुधवार के दिन मनाया जाएगा। इस व्रत में रात्रि के समय चंद्रमा को अर्घ्‍य देने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।

पूजन मुहूर्त:

शाम 05 बजकर 36 मिनट से लेकर 06 बजकर 42 मिनट तक

अवधि: 01 घंटा 06 मिनट

करवा चौथ पर चंद्रोदय का समय: रात 08 बजकर 15 मिनट पर।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

करवा चौथ 2023 के लिए ज्‍योतिषीय उपाय

जानिए वैवाहिक जीवन में प्रेम, विश्‍वास और संतुष्टि को बढ़ाने के ज्‍योतिषीय उपायों के बारे में।

  • अगर आप अपने वैवाहिक संबंध में प्रेम और संतुष्टि की भावना को बढ़ाना चाहती हैं, तो अपने हाथ में हमेशा पीले रंग की कम से कम एक चूड़ी पहनकर रखें।
  • पति की लंबी उम्र की कामना की पूर्ति के लिए आप परफ्यूम, चने की दाल और केसर के साथ लाल सिंदूर का दान करें।
  • आप रोज़ दुर्गा चालीसा का पाठ करें और मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करें।
  • पीले सरसों के बीजों के साथ दो गोमती चक्र एक लाल रंग के कपड़े के ऊपर रखें। एक गोमती चक्र पर अपने पति का नाम लिखें और दूसरे गोमती चक्र पर अपना नाम लिखें। इस पोटली को अपनी अलमारी में रखें। इस उपाय को करने से आप दोनों के रिश्‍ते में आपसी प्‍यार बढ़ने लगेगा।
  • यदि पति-पत्‍नी के बीच अनबन या लड़ाई-झगड़ा चल रहा है, तो पति को रोज़ क्‍वार्ट्ज क्रिस्‍टल या स्‍फटिक की माला पहनाएं और आप खुद भी यह माला पहनें।
  • घर के पूजन स्‍थल के पास पूर्व दिशा की ओर मुख करके एक ऊनी चादर पर बैठ जाएं। अब माला से 5 बार ऊँ दमयनतीनलाभ्‍यां च नमस्‍कारं करोभ्‍यहम, अभिवादो भवेदत्र कलिदोषप्रशान्तिद:” मंत्र का जाप करें। इस उपाय को करने से जीवनसाथी के साथ चल रहे सभी तरह के मतभेद दूर होते हैं और वैवाहिक रिश्‍ते में सुख-शांति आती है। आपको यह उपाय 11 या 21 दिनों तक करना है। आप इस उपाय को करवा चौथ के दिन से शुरू करते हैं, तो और भी अच्‍छा रहेगा। इस उपाय को करते समय आपको जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए माफी भी मांगनी होगी।

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित  से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

करवा चौथ 2023: राशि अनुसार उपाय

करवा चौथ के व्रत को सफल बनाने एवं इस व्रत की शुभता को बढ़ाने के लिए आप अपनी राशि के अनुसार अपने कपड़ों का रंग पहन सकती हैं। आगे जानिए कि महिलाओं को करवा चौथ 2023 पर अपनी राशि के अनुसार किस रंग के वस्‍त्र पहनने चाहिए।

मेष राशि: आपको लाल या नारंगी रंग की साड़ी या लहंगा पहनना चाहिए।

वृषभ राशि: इस राशि की महिलाएं करवा चौथ पर हरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं और अपने श्रृंगार में हरे और पीले रंग का प्रयोग करेें।

मिथुन राशि: आप हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनें।

कर्क राशि: आपकी राशि के स्‍वामी चंद्रमा हैं और इनका शुभ रंग सफेद है। लेकिन, करवा चौथ के दिन सुहागिन स्त्रियों के लिए इस रंग को बहुत अशुभ माना जाता है इसलिए कर्क राशि की महिलाएं करवा चौथ पर कोई ऐसा वस्‍त्र पहन सकती हैं जिसमें हल्‍का-सा सफेद रंग हो या आप सफेद रंग का रुमाल भी रख सकती हैं।

सिंह राशि: आपको लाल, नारंगी या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने की सलाह दी जाती है।

कन्‍या राशि: इस राशि की सुहागिन स्त्रियों को पीले या हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहननी चाहिए।

तुला राशि: आप सुनहरे रंग के कपड़े पहन सकती हैं।

वृश्चिक राशि: आप करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार करें।

धनु राशि: आपके लिए पीले या सुनहरे रंग के वस्‍त्र पहनना शुभ रहेगा।

मकर राशि: आपकी राशि के स्‍वामी शनि देव का नीला रंग है इसलिए आप कोई ऐसा वस्‍त्र पहन सकती हैं जिसमें हल्‍का-सा नीला रंग हो।

कुंभ राशि: आपको भी मकर राशि की तरह ऐसा वस्‍त्र पहनना चाहिए जिसमें हल्‍का-सा नीला रंग हो।

मीन राशि: आपको पीले या सुनहरे रंग के कपड़े पहनने से शुभ फल प्राप्‍त होगा।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.