कल्कि जयंती 2023: इस दिन बन रहा है शुक्‍ल योग, ये काम करने से मिलेगा दोगुना पुण्य!

कल्कि जयंती 2023: हर साल श्रावण महीने के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। हिंदू पुराणों के अनुसार, इस दिन भगवान विष्‍णु दसवां अवतार लेंगे। भले ही भगवान विष्‍णु ने अब तक कल्कि अवतार नहीं लिया है लेकिन फिर भी श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और उत्‍साह के साथ कल्कि जयंती मनाते हैं। पुराणों के अनुसार, कलयुग के अंत में राक्षसों और बुरे लोगों के नाश के लिए भगवान कल्कि सफेद घोड़े पर सवार होकर नज़र आएंगे।

Varta Astrologers

पौराणिक कथाओं में यह उल्‍लेख किया गया है कि कलयुग 4,32,000 हजार वर्षों तक रहेगा और अभी उसका केवल पहला चरण ही चल रहा  है। यह 3102 ईसा पूर्व शुरू हुआ था जब मंगल, बुध, शुक्र, बृहस्पति और शनि मेष राशि में 0 डिग्री पर थे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार कलयुग के 5121 साल बीत गए हैं और अभी 426870 साल बचे हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके 

2023 में कब है कल्कि जयंती

साल 2023 में 22 अगस्‍त को बुधवार के दिन कल्कि जयंती मनाई जाएगी। इसकी शुरुआत 22 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि 02 बजकर 02 मिनट से 23 अगस्त 2023 की मध्यरात्रि 03 बजकर 07 मिनट तक होगी। 

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

कल्कि जयंती पर बन रहा है शुभ योग

कल्कि जयंती के दिन शुक्‍ल योग बन रहा है। 27 योगों में शुक्‍ल योग 24वें स्‍थान पर आता है। ज्‍योतिष के अनुसार इस योग में किए गए कार्यों में सफलता मिलती है। इस समय दान करने को भी काफी फलदायी बताया गया है। यदि आप अपने पुण्‍य कर्मों में वृद्धि करना चाहते हैं, तो कल्कि जयंती पर बन रहे शुक्‍ल योग में गरीबों और जरूरतमंदों को दान दें। इसके अलावा आप कोई नया या शुभ कार्य करने की सोच रहे हैं, तो उसके यह अवधि बेहद अनुकूल साबित होगी।

कल्कि जयंती की पूजन विधि

कल्कि जयंती पर सूर्योदय से पहले ही स्‍नान कर लेना चाहिए और इसके बाद व्रत का संकल्‍प करना चाहिए। भगवान कल्कि की मूर्ति का पंचामृत और जल से अभिषेक करें और फिर फूलों, अगरबत्ती और घी का दीपक जलाकर उनकी पूजा करें। मंदिर या घर के पूजन स्‍थल में विष्‍णु स्‍तोत्र का जाप करें। आप नारायण मंत्र का 108 बार जाप कर सकते हैं। कल्कि जयंती पर बीज मंत्र से पूजा करें। इस जयंती पर भागवद् गीता का पाठ भी आयोजित किया जाता है। इस दिन रामायण का पाठ करने से भी शुभ फल प्राप्‍त होता है। इस शुभ दिन पर श्रद्धालु गरीब और जरूरतमंद लोगों को कपड़े और भोजन का दान करते हैं।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

कहां हैं कल्कि भगवान के मंदिर

भले ही अब तक  भगवान विष्‍णु ने कल्कि अवतार ना लिया हो, लेकिन लोग उनके इस अवतार की पूजा करते हैं। देश में कल्कि भगवान के कई मंदिर हैं। मान्‍यता है कि भगवान कल्कि के इस अवतार को भगवान निष्कलंक के नाम से जाना जाएगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार, जब कलयुग में धरती पर पाप बढ़ जाएगा, तब भगवान विष्‍णु पाप का नाश करने के लिए कल्कि अवतार में आएंगे। यहीं से सतयुग का आरंभ होगा। भगवान कल्कि भोलेनाथ के परम भक्‍त कहलाएंगे और भगवान परशुराम उनके गुरु होंगे। आइए अब जानते हैं कि जन्‍म लेने से पहले ही भगवान कल्कि के मंदिर कहां-कहां बन चुके हैं।

  • उत्तर प्रदेश के संभल में भगवान कल्कि का एक मंदिर है। यहां पर हर साल अक्टूबर से नवंबर तक कल्कि महोत्सव मनाया जाता है।
  • इसके अलावा जयपुर में हवा महल के नज़दीक भी एक प्राचीन कल्कि मंदिर है।
  • मथुरा के गोवर्धन में स्थित श्री गिरिराज मंदिर के परिसर में भी कल्कि भगवान का एक मंदिर है।
  • वाराणसी के दुर्गा मंदिर के परिसर में भी भगवान कल्कि का एक मंदिर स्थित है।
  • इन मंदिरों के अलावा वैष्‍णो देवी, मानेसर, दिल्‍ली, कोलकाता, गया धाम, बृज घाट गढमुक्‍तेश्‍वर में कल्कि भगवान की मूर्ति स्‍थापित है। भारत के अलावा नेपाल में भी कल्कि भगवान की मूर्ति की पूजा की जाती है।

कल्कि जयंती के दिन क्‍या करें

कल्कि जयंती पर शांत रहें और कल्कि भगवान की भक्‍ति में लीन रहें। इस दिन आप व्रत कर सकते हैं और मंत्र जाप एवं दान-दक्षिणा आदि कर पुण्‍य की प्राप्ति करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.