देव गुरु बृहस्पति कर रहे हैं धनु राशि में प्रवेश, जानें आपकी राशि पर इसका प्रभाव !

वैदिक ज्योतिष में बृहस्पति को देवताओं का गुरु कहा गया है। बृहस्पति एक शुभ ग्रह माने जाते हैं, जोकि वृद्धि के कारक हैं। अगर व्यक्ति कि कुंडली में बृहस्पति की स्थिति अनुकूल हो, तो व्यक्ति को मान सम्मान, संतान सुख, ज्ञान और धन की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी ओर यदि गुरु बृहस्पति विपरीत अवस्था में होते हैं, तो इन सभी कारकों में कमी आने की संभावना बढ़ जाती है। 5 नवंबर, 2019 को बृहस्पति ग्रह का धनु राशि में गोचर होने जा रहा हैबृहस्पति के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक दोनों रूपों से पड़ने वाला है। तो चलिए जानते हैं, कि बृहस्पति का यह गोचर सभी राशियों के जातकों को किस प्रकार प्रभावित करेगा। 

मेष राशि 

शुभ ग्रह बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से नवे भाव में हो रहा है। इस गोचर के दौरान नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को तरक्की मिलने की उम्मीद है, वहीं कारोबारियों की नई योजनाएं सफल होंगी। आपका पारिवारिक जीवन भी इस दौरान अच्छा रहेगा। वहीँ आर्थिक जीवन में सकारात्मक प्रभाव आपको देखने को मिलेगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो बृहस्पति का यह गोचर आपके लिए शुभ फलदायी रहेगा।

वृषभ राशि 

देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से  आठवें भाव यानि आयुर्भाव में हो रहा है। बृहस्पति के इस गोचर से आपके जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं। इस गोचर काल के दौरान आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा। इस दौरान अनचाही यात्राएं भी आपको परेशान करेंगी। इस अवधि में आर्थिक स्थिति कमजोर होगी। यह समय नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छा नहीं रहेगा।  

मिथुन राशि 

गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से सातवें भाव में हो रहा है। इस गोचर काल में आपका वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। गुरु ग्रह के शुभ प्रभावों से इस समय आपका आर्थिक पक्ष भी मजबूत होगा। यह समय प्रेम जीवन में नयापन लाएगा। गोचर के दौरान आपकी वाणी में मिठास रहेगी और आप सामाजिक जीवन में भी आप अच्छे फल प्राप्त कर पाएंगे। कुल-मिलाकर देखा जाए, तो यह गोचर आपके लिए अच्छा साबित होगा।

कर्क राशि 

बृहस्पति देव का गोचर आपकी राशि से छठे भाव में हो रहा है। इस समय में आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखना होगा। नौकरी पेशा लोगों की बात की जाए, तो आपको अपने कार्यक्षेत्र में बहुत सतर्कता से चलना होगा। साझेदारी में कारोबार करने वाले लोगों को धन से जुड़े मामलों में साझेदार पर नज़र बनाए रखनी होगी। पारिवारिक मामलों में बहुत अच्छे फल नहीं मिलेंगे। वहीँ छात्रों के लिए यह गोचर अच्छा रहेगा।

सिंह राशि 

बृहस्पति देव का गोचर आपकी राशि से पांचवें भाव में हो रहा है। गुरु के इस गोचर के दौरान आपके माता-पिता आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। इस समय विवाहित लोगों की जिंदगी में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। इस गोचर काल में आपके ज्ञान में भी वृद्धि देखी जा सकती है। आप इस समय नया वाहन या प्रोपर्टी खरीदने का भी मन बना सकते हैं। कुल-मिलाकर गुरु का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा।

कन्या राशि 

ज्ञान के कारक ग्रह बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से चौथे भाव में हो रहा है। गुरु के इस गोचर से आपको जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक जीवन में माता-पिता के साथ आपके मतभेद हो सकते हैं। इस दौरान आध्यात्म के प्रति भी आपका झुकाव बढ़ेगा। स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको प्रयास करने होंगे। इस राशि के सरकारी नौकरी में कार्यरत जातक अपने काम के ज़रिए लोगों को चौंका सकते हैं। यह समय छात्रों के लिए सामान्य रहेगा।

तुला राशि 

देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपकी राशि से तीसरे भाव में होने जा रहा है। इस गोचर के दौरान आपके अंदर आलस्य की अधिकता रहेगी। इस राशि के कुछ जातकों को अपने निवास स्थान में परिवर्तन भी करना पड़ सकता है। इस अवधि में अनचाही यात्राओं के योग बन रहे हैं।  इस राशि के बिज़नेस और नौकरी करने वाले जातकों को इस समय अपने काम की गति बढ़ाने की जरुरत है। इस अवधि में गुरु ग्रह के प्रभाव से आप धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा ले सकते हैं। 

वृश्चिक राशि 

बृहस्पति ग्रह का गोचर आपकी राशि से दूसरे भाव में हो रहा है। इस गोचर काल में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। वहीँ पारिवारिक जीवन में भी कई परेशानियां दूर हो जाएंगी। वैवाहिक जीवन में संगतता बनी रहेगी। घर में गुरु के गोचर के दौरान किसी मांगलिक कार्य के होने की भी संभावना है। इस समय नौकरी पेशा और कारोबारी लोगों के साहस में वृद्धि देखी जा सकती है।

धनु राशि 

बृहस्पति देव का यह गोचर आपके पहले यानि लग्न भाव में हो रहा है। गुरु का यह गोचर आपके लिए शुभ रहेगा। इस समय जीवन के हर क्षेत्र में भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपकी परेशानियां दूर होगी। वैवाहिक जीवन की बात की जाए, तो जीवनसाथी और आपके बीच नज़दीकी बढ़ेगी। इस समय स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप रचनात्मक कार्यों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। कुल मिलाकर कहा जाए, तो गुरु का यह गोचर आपके लिए कई मायनों में अच्छा रहेगा।

मकर राशि 

गुरु ग्रह का गोचर आपकी राशि से बारहवें भाव में हो रहा है। गुरु के इस गोचर से आपको लंबी दूरी की यात्राओं पर जाना पड़ सकता है। इस गोचर के दौरान आपको धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर चलना होगा। आप में इस समय धर्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। इस राशि के छात्रों के लिए यह समय अच्छा है। 

कुंभ राशि 

बृहस्पति देव का गोचर आपकी राशि से ग्यारहवें भाव में हो रहा है। गुरु का यह गोचर आपको कई क्षेत्रों में अच्छे फल दिलवाएगा। इस दौरान आप स्वस्थ रहेंगे। भाग्य का भी इस दौरान आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से बॉस को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आनंद भरे पल गुजार पाएंगे, वहीँ प्रेम में पड़े इस राशि के जातकों का जीवन जैसा चल रहा था, वैसा ही चलता रहेगा।

मीन राशि 

बृहस्पति देव का यह गोचर आपकी राशि से दसवें भाव में हो रहा है। यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को नई जिम्मदारियां मिल सकती हैं। वहीँ पारिवारिक जीवन में भी आपको अच्छे फल मिलेंगे। यह गोचर आर्थिक मामलों के लिए और छात्रों के लिए शुभ है। 

यह भी पढ़ें –

जानें क्या है सूर्य को अर्घ्य देने के पीछे ज्योतिषीय तथ्य और विश्वास !

मासिक राशिफल: जानें नवंबर में किन राशिवालों को मिलेगी खुशियों की सौगात !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.