जानें साल 2023 के पहले महीने में किसकी चमकेगी किस्मत? किसको रहना होगा सावधान!

नए साल 2023 का काउंटडाउन शुरू हो चुका है और 31 दिसंबर की रात साल 2022 की विदाई के साथ ही नये साल 2023 का आगाज़ हो जाएगा। नया साल नई उम्मीदें और उत्साह लेकर आता है। लोग बीते हुए साल को अलविदा करते हैं और नए साल को लेकर सपने सजाते हैं। नए साल को लेकर लोगों के मन में आशाएं और उत्सुकता बनी रहती है। लोग यह जानने के लिए तत्पर रहते हैं कि उनके लिए आने वाला साल 2023 कैसा रहने वाला है।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

दरअसल जिस तरह दिन, सप्ताह और महीने बदलते हैं उसी तरह हर साल का राशिफल भी बदलता रहता है। रोज़ाना होने वाले ग्रहों की दिशा व दशा में परिवर्तन ही इसके कारक होते हैं और हर साल कुछ ग्रहों का राशि परिवर्तन लोगों के जीवन में उथल-पुथल मचा देता है। तभी हम देखते हैं कि पिछले साल जो लोग बड़े ऐशो-आराम से रह रहे थे नए साल के शुरू होते ही अचानक से उनकी आर्थिक स्थिति खराब होने लगती है या जो लोग पिछले साल काफ़ी परेशान थे वह अचानक ही नए साल के आगमन के बाद से लगातार तरक्की करते हुए आगे बढ़ते हैं। बता दें कि ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन ही जीवन में बदलाव लाने का कार्य करती है। 

ग्रहों में होने वाले यही परिवर्तन जातक को रंक से राजा और राजा से रंक बना देता है। तो आइए जानते हैं एस्ट्रोसेज के इस विशेष ब्लॉग में लव लाइफ, फैमिली लाइफ, करियर, शिक्षा, बिजनेस और स्वास्थ्य के लिहाज से नए साल 2023 का पहला महीना जनवरी आपको कैसा परिणाम देने वाला है। हम इस पूरे महीने में पड़ने वाले व्रत-त्यौहार, ग्रहण-गोचर और शेयर मार्केट से संबंधित सभी अहम जानकारियां भी प्रदान करेंगे। इसके अलावा आपको इस महीने जन्मे प्रसिद्ध हस्तियों के बारे में भी बताएंगे।

जनवरी 2023 का पंचांग

01 जनवरी 2023 से अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, अंग्रेजी कैलेंडर के नववर्ष यानी 2023 का शुभारंभ अश्विनी नक्षत्र के तहत पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को होगा।

नए साल पर बन रहे हैं दो शुभ योग

हिंदू पंचांग के अनुसार, 01 जनवरी, 2023 (रविवार) को दो बेहद शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन सुबह 07 बजकर 23 मिनट तक शिव योग बन रहा है और इसके बाद सिद्ध योग का निर्माण होगा जो 02 जनवरी 2023 (सोमवार) को सुबह 06 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। माना जाता है कि शिव और सिद्ध योग में किए गए अच्छे कार्यों का फल कई गुना मिलता है। मांगलिक कामों के लिए ये योग उत्तम माने जाते हैं।

जनवरी 2023 में आएंगे पौष-माघ के महीने

अंग्रेजी कैलेंडर के जनवरी महीने में दो हिन्दू माह पड़ेंगे। इसमें पहला पौष और दूसरा माघ मास है। पौष मास शुक्रवार, 06 जनवरी 2023 तक रहेगा और इसके बाद माघ मास जो शनिवार 07 जनवरी 2023 से प्रारंभ होकर रविवार, 05 फरवरी 2023 को समाप्त होगा। 

पौष को हिंदू कैलेंडर के अनुसार दसवां महीना माना जाता है जिसे पूस के नाम से भी जाना जाता है। प्रत्येक मास की तरह पौष मास का भी अपना धार्मिक महत्व है और इस माह में कई बड़े पर्व मनाए जाते हैं। पौष मास में पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है इसलिए इस मास को पौष मास कहते हैं। इस मास में सूर्य की उपासना करना बेहद शुभ माना जाता है और इस माह के दौरान सुबह उठकर स्नान करने के बाद सूर्य को जल देना चाहिए।

वहीं, हिंदी कैलंडर के अनुसार, माघ ग्यारहवां महीना होता है जिसे बेहद ही शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं माघ में किए गए पूजा-पाठ और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता ये भी है कि माघ में किए धार्मिक कार्य से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। इस माह तिल का दान करना बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके अलावा भगवान विष्णु को तिल चढ़ाना भी शुभ माना जाता है।

पौष और माघ माह में करें ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

पौष माह के उपाय

  • पौष माह में गंगा नदी या किसी भी पवित्र नदी में स्नान करना शुभ माना जाता है। यदि नदी में स्नान करना संभव न हो तो नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। इससे सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
  • इस महीने सफेद रंग की चीजें जैसे- चावल, सफेद वस्त्र व चीनी का दान करना चाहिए। सफेद रंग का संबंध चंद्रमा से होता है। माना जाता है कि इससे चंद्रमा की स्थिति कुंडली में मजबूत होती है और चंद्र दोष से भी छुटकारा मिलता है।
  • पौष माह में चंद्र देव को दूध में चावल व चीनी मिलाकर अर्पित करें। इसके साथ ‘ॐ ऐं क्लीं सोमाय नम:’ मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
  • इस माह में मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए पूजा करते समय इत्र, सुगंधित धूपबत्ती या अगरबत्ती जरूर जलाएं। साथ ही, उन्हें कमल के या गुलाबी रंग के फूल अर्पित करें।
  • कर्ज़ व लोन से छुटकारा पाने के लिए पौष माह में मां लक्ष्मी को पूजन में 11 कौड़ियां चढ़ाकर उन पर हल्दी से तिलक करें। अगले दिन सुबह उसे लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से घर में धन का आगमन होता है और व्यक्ति हर तरह के कर्ज़ से मुक्ति पा लेता है।

माघ मास के उपाय

  • माघ मास में सूर्य की पूजा करना बेहद लाभकारी माना जाता है। ऐसे में, जीवन के सभी पापों से मुक्ति पाने के लिए प्रात: स्नान के बाद सूर्य के मंत्रों का उच्चारण करते हुए सूर्य को जल देना चाहिए। 
  • इस माह श्रीहरि विष्णु की पूजा के अलावा भगवान शिव की पूजा का भी विशेष महत्व है। माघ मास में हर रोज़ जल में गंगाजल डालकर शिव जी का जलाभिषेक करना चाहिए।
  • माघ मास में गुड़, तिल और कंबल का दान बेहद फलदायी माना जाता है। ऐसा करने से हर तरह के रोग दूर होते हैं।
  • संतान प्राप्ति के लिए भी इस माह का विशेष महत्व है। माघ महीने में संतान प्राप्ति व संतान की सुख-समृद्धि के लिए संतान गोपाल की विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।
  • इसके अलावा, माघ माह के हर शनिवार के दिन काले तिल, काली उड़द को काले कपड़े में बांधकर किसी गरीब व्यक्ति को दान करना चाहिए। इस उपाय से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

जनवरी 2023 महीने में पड़ने वाले व्रत और त्योहार

दिनांकदिनत्योहार
01 जनवरी, 2023रविवारनव वर्ष
02 जनवरी, 2023सोमवारपौष पुत्रदा एकादशी
04 जनवरी, 2023बुधवारप्रदोष व्रत
06 जनवरी, 2023शुक्रवारपौष पूर्णिमा व्रत
10 जनवरी, 2023मंगलवारसंकष्टी चतुर्थी
14 जनवरी, 2023शनिवारलोहड़ी
15 जनवरी, 2023रविवारपोंगल, मकर संक्रांति, उत्तरायण
18 जनवरी, 2023बुधवारषटतिला एकादशी
19 जनवरी, 2023गुरुवारप्रदोष व्रत
20 जनवरी, 2023शुक्रवारमासिक शिवरात्रि
21 जनवरी, 2023शनिवारमाघ अमावस्या
23 जनवरी, 2023सोमवारसुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी, 2023गुरुवारबसंत पंचमी, सरस्वती पूजा
26 जनवरी, 2023गुरुवारगणतंत्र दिवस

जनवरी 2023 में पड़ने वाले ग्रहण और होने वाले गोचर

ग्रहण और गोचर की बात करें तो, जनवरी 2023 में कोई भी ग्रहण नहीं लगेगा। लेकिन महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर होने वाला है जिसका प्रभाव सभी राशियों पर अवश्य ही पड़ेगा। तो आइए इन गोचरों के बारे में विस्तार से जानते हैं:

वृषभ राशि में मंगल मार्गी: मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व यानी 13 जनवरी 2023, शुक्रवार को रात 12 बजकर 07 मिनट पर मंगल ग्रह वृषभ राशि में मार्गी होंगे। 

सूर्य का मकर राशि में गोचर: साल 2023 में हर साल की तरह सूर्य देव 14 जनवरी, 2023 शनिवार की रात 08 बजकर 22 मिनट पर मकर राशि में गोचर करेंगे।  

कुंभ राशि में शनि का गोचर: जनवरी महीने का सबसे प्रमुख गोचर शनि देव का होगा। 17 जनवरी की शाम 05 बजकर 04 मिनट पर शनि अपनी ही राशि कुंभ में गोचर करेंगे। 

धनु राशि में बुध मार्गी: शनि गोचर के अगले दिन संवाद के कारक बुध धनु राशि में 18 जनवरी 2023 को शाम 06 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होंगे। 

शुक्र का कुंभ राशि में गोचर: 22 जनवरी 2023 को प्रेम के ग्रह शुक्र कुंभ राशि में दोपहर 03 बजकर 34 मिनट पर प्रवेश करेंगे। 

शनि कुंभ राशि में अस्त: जनवरी के अंत में यानी कि 30 जनवरी, 2023 को रात 12 बजकर 02 मिनट पर शनि ग्रह कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। 

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

जनवरी 2023 में पड़ने वाले कुछ मशहूर सितारों के जन्मदिन

01 जनवरी: विद्या बालन, सोनाली बेंद्रे, नाना पाटेकर

03 जनवरी: गुल पानाग

04 जनवरी: जीवा, संजय खान

05 जनवरी: दीपिका पादुकोण, उदय चोपड़ा, परमहंस योगानंद

06 जनवरी: कपिल देव

07 जनवरी: बिपाशा बसु

09 जनवरी: फरहान अख्तर

10 जनवरी: ऋतिक रोशन, कल्कि कोचलिन

11 जनवरी: कैलाश सत्यार्थी

12 जनवरी: प्रियंका गांधी

13 जनवरी: शिवकुमार शर्मा

15 जनवरी: नील नितिन मुकेश

16 जनवरी: कबीर बेदी

18 जनवरी: मिनिशा लांबा

22 जनवरी: भुवन बाम, नम्रता शिरोडकर 

24 जनवरी: रिया सेन 

26 जनवरी: वरुण ग्रोवर

27 जनवरी: श्रेयस तलपड़े , बॉबी देओल 

28 जनवरी: श्रुति हासन

31 जनवरी: अमृता अरोड़ा, प्रीति जिंटा

एस्ट्रोसेज इन सभी सितारों को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं देता है। यदि आप अपने पसंदीदा सितारे की जन्म कुंडली देखना चाहते हैं तो आप यहां पर क्लिक कर सकते हैं।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

सभी 12 राशियों का मासिक राशिफल

आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के जातकों के लिए जनवरी 2023 क्या-क्या लेकर आने वाला है।

यह भविष्यफल चंद्र राशि पर आधारित है। अपनी चंद्र राशि जानने के लिए क्लिक करें:
चंद्र राशि कैलकुलेटर

मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों का यह महीना बेहद शुभ फल देने वाला प्रतीत हो रहा है। पारिवारिक जीवन व शिक्षा के क्षेत्र में यह समय आपके लिए…(विस्तार से पढ़ें)

वृषभ राशि 

इस महीना आपको सकारात्मक व नकारात्मक दोनों तरह के परिणाम देखने को मिलेंगे। आप किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और अपनी प्रतिक्रिया किसी को देते वक्त अपनी भाषा का विशेष ध्यान रखें क्योंकि…(विस्तार से पढ़ें)

मिथुन राशि

इस महीने आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं और यह भी संभावना दिखाई दे रही है कि आप किसी नए व्यवसाय में निवेश करेंगे। आप अपने लक्ष्य को…(विस्तार से पढ़ें) 

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों को जनवरी के महीने में अपने निजी जीवन और करियर में थोड़ा ध्यान केंद्रित करने की जरूरत होगी। कड़ी मेहनत से ही आपको…(विस्तार से पढ़ें)

सिंह राशि

जनवरी महीने के मध्य में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है क्योंकि दांपत्य जीवन में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। करियर की बात करें तो…(विस्तार से पढ़ें)

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए जनवरी का महीना हर क्षेत्र में मिला जुला परिणाम देगा। प्रेम के मामले में अब सुखद महसूस करेंगे। यह महीना रोमांस से भरा रहेगा…(विस्तार से पढ़ें)

तुला राशि

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, तुला राशि के जातकों को इस महीने मिश्रित परिणामों की प्राप्ति होगी। ऐसे में आप किसी भी तरह का रिस्क न लें…(विस्तार से पढ़ें) 

वृश्चिक राशि

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस महीने अपनी बुद्धि और विवेक का सही जगह इस्तेमाल करने की जरूरत है…(विस्तार से पढ़ें)

धनु राशि

जनवरी मासिक राशिफल 2023 के अनुसार, इस महीने धनु राशि के जातक स्वास्थ्य के मामले में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। मंगल की स्थिति अनुकूल होने की वजह से आप शारीरिक क्षमता को…(विस्तार से पढ़ें)

मकर राशि 

मकर राशि वाले जातकों का यह महीना स्वास्थ्य के मामले में बेहतरीन रहने वाला है। आप अपने स्वास्थ्य में इस महीने काफी राहत महसूस करेंगे…(विस्तार से पढ़ें)

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातकों का यह महीना हर क्षेत्र में बेहतरीन रहेगा। स्वास्थ्य के मामले में आप शारीरिक व मानसिक रूप से फिट महसूस…(विस्तार से पढ़ें)

मीन राशि

इस महीने आप खुद को तनावमुक्त महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। यदि आप किसी खेल या शारीरिक गतिविधियों में शामिल रहेंगे…(विस्तार से पढ़ें)

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.