अपनी जन्मतिथि के अनुसार जानें, किस रंग से होली खेलना आपके लिए रहेगा शुभ

रंगों के त्योहार होली के आने से पहले ही फिजाओं में रंग बिखरने लगते हैं। इस त्योहार के मौके पर लोग द्वेष भाव को दिल से मिटाकर दुश्मनों को भी दोस्त बना लेते हैं। रंगों का यह त्योहार भाईचारे का संदेश भी देता है। हिंदू धर्म में मान्यता रखने वालों के लिए इस त्योहार का विशेष महत्व है। इस साल 29 मार्च को होली का त्योहार पूरे भारत वर्ष में मनाया जाएगा, ऐसे में हम आपको बताते हैं कि इस दिन जन्म तिथि या मूलांक के अनुसार आपके लिए शुभ रंग कौन सा रहेगा। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें

मूलांक- 1 (जन्मतिथि- 1, 10, 19, 28)

इस अंक के लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। इस मूलांक का स्वामी ग्रह सूर्य है इसलिए लाल और केसरिया रंग इनके लिए शुभ माना जाता है। 

मूलांक 2 (जन्मतिथि- 2, 11, 20, 29)

इस अंक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है इसलिए इस राशि के जातकों के लिए सफेद रंग शुभ माना जाता है। होली के दिन सफेद रंग से इस अंक वालों को होली खेलनी चाहिए या सफेद वस्तुओं का दान करना चाहिए। 

मूलांक- 3 (जन्मतिथि- 3, 12, 21,30)

यह अंक बृहस्पति ग्रह के अधीन माना जाता है। इसलिए इस अंक से संबंधित लोगों को पीले रंग से होली खेलनी चाहिए। इससे जीवन में सकारात्मकता आती है। 

मूलांक- 4 (जन्मतिथि-4, 13, 22, 31)

इस अंक से संबंधित लोगों को होली के दिन नीले रंग का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। इस अंक का देवता राहु को माना गया है इसलिए नीले रंग से होली खेलने से इन्हें शुभ फल मिलते हैं। 

मूलांक- 5 (जन्मतिथि-5, 14, 23)

बुध ग्रह इस अंक का स्वामी ग्रह माना जाता है। इसलिए इस अंक से जुड़े लोगों को होली के दिन हरे रंग का इस्तेमाल अवश्य करना चाहिए। इससे इनकी बौद्धिक क्षमता का विकास होता है। 

मूलांक- 6 (जन्मतिथि- 6, 15, 24)

इस अंक से जुड़े लोगों को होली के मौके पर गुलाबी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। यदि होली पर आप गुलाबी रंग से होली खेलते हैं तो पारिवारिक जीवन में आपको सुख-शांति मिलती है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

मूलांक- 7 (जन्मतिथि- 7, 16, 25)

मूलांक 7 केतु ग्रह के अधीन माना जाता है। इस अंक से जुड़े लोगों को होली के मौके पर नारंगी रंग का इस्तेमाल करना चाहिए। नारंगी रंग से होली खेलने पर केतु के नकारात्मक प्रभाव से आपको मुक्ति मिलेगी। 

मूलांक- 8 (जन्मतिथि- 8, 19, 26)

इस मूलांक वाले लोगों को नीले रंग से होली खेलनी चाहिए, क्योंकि मूलांक 8 को शनि ग्रह के अधीन माना जाता है। इस अंक से होली खेलने पर आपको शनि ग्रह के शुभ प्रभाव प्राप्त होंगे। 

मूलांक- 9 (जन्मतिथि- 9, 18, 27)

इस अंक से संबंधित लोगों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। यह अंक मंगल ग्रह के अधीन माना जाता है। लाल रंग से होली खेलने से इस अंक के लोगों को मंगल के शुभ फल मिलते हैं। 

आशा करते हैं कि हमारा यह लेख आपको पसंद आया होगा। आपको और आपके परिवार को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.