वास्तु शास्त्र में इन रंगों का है विशेष महत्व, जानें कब कहाँ और कैसे किस रंग को करें इस्तेमाल

बड़े बुजुर्गों से अपने अक्सर कहते सुना होगा कि रंगों का हमारे जीवन पर विशेष प्रभाव होता है। ऐसा सही भी है। दरअसल वास्तु विज्ञान भी रंगों का महत्व बताता है। कुछ रंगों को कुछ अन्य रंगों से ज्यादा शुभ और शक्तिशाली माना गया है। यही वजह है कि कहा जाता है कि अपने घर में रंगों का चयन करने से पहले या अपने घरों की दीवार रंगने से पहले रंग का ज्ञान होना और उन रंगों का आपके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस बात का ज्ञान होना बेहद आवश्यक होता है।

आज आपने इस विशेष आर्टिकल में जानते हैं वास्तु के अनुसार कुछ विशेष रंगों का महत्व और इन रंगों को कहां पर इस्तेमाल करने से आपको किन फलों की प्राप्ति होती है इस बारे में भी जानकारी हासिल करते हैं।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र : व्यवसाय अनुसार करें ऑफिस की दीवारों को पेंट, होगा मुनाफा

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

किस रंग का होता है क्या महत्व है?

रंगमहत्व
लाल रंगलाल रंग को बेहद ही शुभ और सकारात्मकता भरा माना जाता है। इसके अलावा अन्य रंगों की तुलना में लाल रंग को बेहद ही शक्तिशाली भी माना गया है। ऐसे में यदि आप अपने घर के उन हिस्सों में लाल रंग का इस्तेमाल करते हैं जहां पर हलचल ज्यादा रहती है तो आपके जीवन में सुख समृद्धि के द्वार खुलने लगते हैं। ऐसे में आप चाहे तो अपने ड्राइंग रूम में लाल रंग शामिल कर सकते हैं।
नारंगी रंगनारंगी रंग बेहद ही शांत और खूबसूरत रंग है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यदि आप नारंगी रंग का इस्तेमाल घर के उस कोने में करें जहां अक्सर आप अपने परिवार के लोगों के साथ बैठकर बातचीत करते हैं तो आपको इससे शुभ परिणाम हासिल होते हैं। इसके अलावा इस रंग को घर में शामिल करने से जीवन में मानसिक रूप से मजबूत हासिल होती है।
पीला रंगअगले जिस रंग की हम बात कर रहे हैं वह है पीला रंग। हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पीले रंग को भगवान विष्णु से संबंधित भी माना गया है। ऐसे में यदि आपके जीवन में दुख कष्ट और परेशानियां बहुत रहती है या आप अवसाद से गिरे हुए हैं तो आपको अपने जीवन में इस रंग को ज्यादा से ज्यादा शामिल करने की सलाह दी जाती है। नई ऊर्जा को दर्शाता यह रंग आप चाहे तो अपने ड्राइंग रूम या फिर हॉल में शामिल कर सकते हैं।
हरा रंग इसके अलावा हरे रंग को सद्भावना से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे मैं यदि आप इस रंग को अपने जीवन में शामिल करते हैं तो आपके जीवन में तनाव दूर होने लगता है। इसके अलावा जीवन में सुख शांति और समृद्धि बनी रहती है। आप चाहे तो इस रंग का इस्तेमाल अपने बेडरूम में कर सकते हैं।
नीला रंगवास्तु शास्त्र के अनुसार नीला रंग सुरक्षा की भावना को दर्शाता है। इसके अलावा नीला रंग बेहद शांत और सत्य का रंग माना गया है। ऐसे में आप अपने घर के जिस कोने में ज्यादा सोचने में समय व्यतीत करते हैं या चिंतन करते हैं आपको वहां पर नीला रंग का प्रयोग करना शुभ साबित हो सकता है।
बैंगनी रंगजीवन में बैंगनी रंग का इस्तेमाल किया जाए तो इस व्यक्ति का ध्यान धर्म कर्म और आध्यात्म की तरफ झुकाव बढ़ने लगता है। ऐसे में आप इस रंग का इस्तेमाल अपने घर में पूजा स्थल वाली जगह पर कर सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन से दुःख कष्ट और परेशानियां दूर होंगी और आपके मन को शांति मिलेगी।
सुनहरा रंगवास्तु शास्त्र के अनुसार सुनहरा रंग व्यक्ति के आत्म सम्मान और धन में वृद्धि कराने वाला माना गया है। यही वजह है कि प्राचीन समय में राजा महाराजाओं के ज्यादातर वस्त्र इसी रंग के हुआ करते थे। ऐसे में यदि आप अपने जीवन में सुनहरा रंग शामिल करते हैं तो आपको शुभ परिणाम अवश्य मिलेगा। घर में आप सुनहरे रंग का इस्तेमाल पर्दों के रूप में भी कर सकते हैं।
सफेद रंगसफेद रंग का इस्तेमाल करने से जीवन में शांति आती है। सफेद रंग को वैसे भी बेहद ही शांतिप्रिय और शांति से संबंधित रंग माना गया है। ऐसे में आप अपने घर के किसी भी हिस्से को सफ़ेद रंग का करवा सकते हैं।
काला रंगकाला रंग जितना ही खूबसूरत होता है वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में इसे उतना ही अशुभ और नकारात्मकता वाला माना गया है। ऐसे में घर में कभी भी ज्यादा काले रंग का इस्तेमाल करने से बचें। घर में काले रंग का इस्तेमाल करने से जीवन में उलझने, मुसीबत और परेशानियां बढ़ने लगती है।

यह भी पढ़ें: क्या आपके घर में मौजूद मंदिर वास्तु शास्त्र के नियमों के मुताबिक सही है, जानें अभी

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.