होलिका दहन कल: राशिनुसार किस चीज़ की आहुति करने से मिलेगा लाभ? जानें अभी

इस वर्ष होलिका दहन 28 मार्च को की जा रही है। होलिका दहन की रात को ज्योतिष में बेहद ही प्रभावशाली रात माना गया है। ऐसे में इस दिन बहुत सी जगहों पर बहुत से लोग इस दिन टोना टोटका आदि करते हैं। होलिका दहन में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए और साथ ही होलिका दहन पूरी विधि विधान के साथ करने पर ही फलदाई साबित होता है। मान्यता है कि, जो कोई भी व्यक्ति सही नियम के साथ होलिका दहन करता है उनके जीवन में समृद्धि और खुशियों की कभी कोई कमी नहीं होती और ही ऐसे व्यक्तियों के जीवन से सभी तरह के कष्ट और परेशानियां दूर हो जाते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 

होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त की जानकारी होना बेहद आवश्यक होता है। ऐसे में इस वर्ष होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है इस बात की जानकारी हम आपको नीचे प्रदान कर रहे हैं:

होलिका दहन मुहूर्त :18:36:38 से 20:56:23 तक

अवधि :2 घंटे 19 मिनट

भद्रा पुँछा :10:27:50 से 11:30:34 तक

भद्रा मुखा :11:30:34 से 13:15:08 तक

इसके अलावा इस बार होली पर कई बेहद शुभ योग जैसे अभिजीत मुहूर्त, ब्रह्म मुहूर्त सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत योग बन रहा है। ऐसे में यदि आप अपनी राशि के अनुसार होलिका दहन करते हैं तो आपको हर मनोकामना की पूर्ति होगी और साथ ही आपके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

 यह भी पढ़ें: 28 मार्च को होलिका दहन, जानिए इस दिन क्या काम भूल से भी नहीं करें

  • मेष राशि: होलिका दहन में खैर या खादिर की लकड़ी का इस्तेमाल करें। इस उपाय को करने से आपको अपने जीवन की सभी मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा और साथ ही होलिका में गुड़ की आहुति भी दें। 
  • वृषभ राशि: इस राशि के लोगों को गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करने की सलाह दी जाती है और साथ ही होलिका में चीनी से आहुति दें। ऐसा करने से आप किसी भी काम में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा दूर होगी। 
  • मिथुन राशि: इस राशि के लोगों को अपामार्ग और गेहूं की बाली से होलिका दहन करने और कपूर से आहुति देने की सलाह दी जाती है। ऐसा करने से आपकी सभी आर्थिक समस्याएं अवश्य दूर होंगी। 
  • कर्क राशि: इस राशि के लोग पलाश की लकड़ी से होलिका दहन करें और साथ में आहुति के लिए लोबान का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से कर्क राशि के लोगों के जीवन में नौकरी और करियर से जुड़ी सभी परेशानियां दूर होंगी और आपको जल्द ही कोई शुभ समाचार भी प्राप्त होगा। 
  • सिंह राशि: होलिका दहन में मदार की लकड़ी का इस्तेमाल करें और आहुति के लिए गुड़ का इस्तेमाल करें। इस दौरान अपने पितरों को याद करें। ऐसा करने से व्यापार से संबंधित आपकी समस्त परेशानियां दूर होगी। 

 यह भी पढ़ें: होलिका दहन में इन पेड़ों की लकड़ियों का होता है इस्तेमाल, भूल से भी न जलाएं ये लकड़ियां

  • कन्या राशि: अपामार्ग की लकड़ी से होलिका दहन करें और आहुति के लिए कपूर का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से नौकरी से संबंधित समस्या दूर होगी और कार्यक्षेत्र में सफलता के मार्ग भी प्रशस्त होंगे। 
  • तुला राशि: गूलर की लकड़ी से होलिका दहन करें और कपूर की आहुति दें। ऐसा करने से आपको जीवन की तमाम परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। 
  • वृश्चिक राशि: खैर की लकड़ी से होलिका दहन करें और गुड़ की आहुति दें। ऐसा करने से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ अवश्य प्राप्त होगा। 
  • धनु राशि: पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ और चना की आहुति दें। ऐसा करने से आपको नौकरी में प्रमोशन और स्थानांतरण में आने वाले सभी समस्याएं दूर होंगी। 
  • मकर राशि: शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें। ऐसा करने से आपके जीवन की सभी समस्याएं दूर होंगी और साथ ही आप पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी कम होगा। 
  • कुंभ राशि: शमी की लकड़ी से होलिका दहन करें और तिल की आहुति दें। ऐसा करने से लोन, ईएमआई आदि की समस्या से छुटकारा मिलेगा। 
  • मीन राशि: पीपल की लकड़ी से होलिका दहन करें और जौ और चना की आहुति दें। ऐसा करने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

              आशा करते हैं इस लेख में दी गई जानकारी आपको पसंद आयी होगी।
एस्ट्रोसेज से जुड़े रहने के लिए आप सभी का धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.