जानें हरियाली तीज से जुड़ी सभी परम्पराओं का महत्व और पूजा मंत्र

हरियाली तीज का त्यौहार सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद ही ख़ास महत्व रखता है। इस दिन महिलाएं नई दुल्हन की तरह सजती हैं और अपने पति की लंबी उम्र, और संतान प्राप्ति की कामना लिए भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं। सिर्फ इतना ही नहीं इस दिन हरे रंग का बेहद महत्व बताया गया है। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात

तो आइये इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताते हैं कि, आखिर हरियाली तीज और हरे रंग का क्या संबंध है? साथ ही जानते हैं इस दिन की पूजा में किन मंत्रों का जप अवश्य करना चाहिए, और साथ ही इस दिन झूला झूलने का क्या महत्व होता है।

सावन के महीने में मनाये जाने वाले इस ख़ास त्यौहार का सुहागिन महिलाएं विशेषतौर पर इंतजार करती हैं। हरियाली तीज सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि (इस वर्ष 23-जुलाई, गुरुवार) को मनाई जाती है। इस समय के दौरान चारों तरफ हरियाली छाई रहती है जिसके चलते इसे हरियाली तीज कहा जाता है। 

हरियाली तीज का यह त्यौहार विशेष रूप से उत्तर भारत में मनाया जाता है। उत्तर भारत में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड आदि जगहों पर इस त्यौहार का खूबसूरत रंग देखने को मिलता है। इसके अलावा पूर्वी उत्तर प्रदेश में इसे कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है।

हरियाली तीज की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और कथा जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं

हरियाली तीज पर मेहँदी लगाये जाने का क्या है महत्व ?

हरियाली तीज का सीधा संबंध सुहागिन महिलाओं से होता है। इस दिन महिलाएं खूबसूरत वस्त्र पहनती हैं, हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता लगाती हैं और झूला झूलती हैं। तो आइये एक-एक कर के जानते हैं कि इन सभी बातों का आखिर महत्व क्या होता है?

हरियाली तीज और हरा रंग 

हिन्दू मान्यता में सावन और हरे रंग को जोड़कर देखा जाता है। सावन की वजह से प्रकृति ने भी हरे रंग की चादर ओढ़ी होती है। साथ ही हरा रंग सुहाग का प्रतीक, ख़ुशहाली, तरक्की, दीर्घायु और अच्छे स्वास्थ्य का प्रतीक माना जाता है। 

क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

मेहंदी : हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार हरियाली तीज और मेहंदी का ख़ास संबंध बताया गया है। मान्यता है कि इस दिन जो भी सुहागिन स्त्री अपने हाथों में मेहंदी लगाती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है, और ऐसा करना बेहद शुभ भी माना जाता है। इस दिन महिलाओं को पूर्ण श्रृंगार, यानि एकदम नई दुल्हन की तरह साज-श्रृंगार करना चाहिए, मेहंदी भी इसी श्रृंगार का एक भाग है, उसके बिना श्रृंगार अधूरा माना जाता है। 

मान्यता है कि हाथों में मेहंदी लगाना पति के प्रति प्रेम और खुशहाली का प्रतिनिधित्व करता है। मेहंदी का हरा रंग ही अपने आप में हरियाली का प्रतीक है जो जीवन में समृद्धि और नयापन लेकर आता है। मेहंदी रचने के बाद जो रंग देती है वह पति के प्रति स्त्री के प्रेम को प्रदर्शित करता है। यही वजह है कि इस दिन मेहंदी लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है।

करियर की हो रही है टेंशन! अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

झूला झूलने का महत्व :  हरियाली तीज के दिन जहाँ सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं, वहीं कुंवारी लड़कियाँ इस दिन अच्छे वर के लिए,  या शादी में आ रही किसी भी प्रकार की बाधा के निवारण के लिए भी इस व्रत को रखती हैं। इस दिन की सबसे ख़ास परंपरा के अनुसार इस दिन व्रत करने वाली महिलाएं और लड़कियाँ झूला भी झूलती हैं।

अब इस दिन झूला झूलने के पीछे क्या मान्यता है, आइये हम आपको बताते हैं। हरियाली तीज के मौके पर प्रकृति में चारों तरफ हरियाली फैली होती है। ऐसे में इस दौरान सभी के मन में सकारात्मकता का वास होता है और हमारे विचारों को भी नयापन मिलता है। ऐसे में हरियाली तीज के मौके पर महिलाएं जीवन में चल रही किसी भी तरह की परेशानियों से दूर अपने मनोरंजन और प्रकृति का आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं।

क्या आपको चाहिए एक सफल एवं सुखद जीवन? राज योग रिपोर्ट से मिलेंगे सभी उत्तर!

हरियाली तीज का पूजा मंत्र

हरियाली तीज में भगवान शंकर और माँ गौरी की पूजा का विधान बताया गया है। हरियाली तीज की पूजा-आराधना के लिए कुछ विशेष मन्त्रों का उल्लेख किया गया है। आइये जानते हैं तीज का सबसे पवित्र पूजन मंत्र के बारे में :-

“देहि सौभाग्य आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।

पुत्रान देहि सौभाग्यम देहि सर्व।

कामांश्च देहि मे।।

रुपम देहि जयम देहि यशो देहि द्विषो जहि।।”

माँ पार्वती के लिए इस मंत्र का करें जप :

  • ॐ उमायै नम:
  • ॐ पार्वत्यै नम:
  • ऊं जगद्धात्र्यै नम:
  • ॐ जगत्प्रतिष्ठयै नम:
  • ॐशांतिरूपिण्यै नम:
  • ॐ शिवायै नम:

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

भगवान शिव के लिए इस मंत्र का करें जप :

  • ॐ हराय नम:
  • ॐ महेश्वराय नम:
  • ॐ शम्भवे नम:
  • ॐ शूलपाणये नम:
  • ॐ पिनाकवृषे नम:
  • ॐ शिवाय नम:
  • ॐ पशुपतये नम:
  • ॐ महादेवाय नम:

हरियाली तीज की पूजा में आपको भी इस मंत्र का जप अवश्य करना चाहिए।  

प्रीमियम ज्योतिषियों से बात करने का आसान ज़रिया, ‘वार्ता’ के बारे में अधिक जानकारी इस वीडियो में: यहाँ क्लिक करें 

हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.