गुरु पूर्णिमा विशेष: चंद्र ग्रहण के दौरान गुरु की पूजा करना कितना शुभ है?

गुरु हमारे जीवन में हमारा उचित मार्गदर्शन करते हैं और हमें सही राह पर ले जाते हैं। हमारे जीवन में शिक्षा का प्रकाश लाने वाले हमारे गुरुओं के पास हमारे जीवन की असंख्य परेशानियों का हल होता है। हालाँकि मौजूदा परिस्थिति में यदि आपके जीवन में कोई ऐसी कठिनाई हो जिसका आप ज्योतिषीय समाधान पाना चाहते हैं, तो आप हमारे जानकार ज्योतिषियों से प्रश्न पूछें। हमारे ज्योतिषी आपके “गुरु” की भूमिका निभाएंगे और इस कठिन समय में आपका उचित मार्गदर्शन भी करेंगे।

इसके अलावा अगर आपके जीवन में कोई और समस्या है जिसका आप समाधान जानना चाहते हैं तो इसके लिए आप एस्ट्रोसेज की ख़ास और विस्तृत बृहत् कुंडली का सहारा भी ले सकते हैं। 

सब धरती कागज करूँ, लिखनी सब बनराय, सात समुद्र की मसि करूँ, गुरु गुण लिखा न जाय

अर्थात पृथ्वी के सभी कागज, जंगल की सभी कलम, सातों समुद्रों को स्याही बनाकर लिखने पर भी गुरु के गुण नहीं लिखे जा सकते।

जीवन में चल रही है समस्या! समाधान जानने के लिए प्रश्न पूछे

हिन्दू धर्म में सबसे ऊँचा दर्जा दिया गया है भगवान को, लेकिन भगवान से भी ऊँचा दर्जा गुरु का माना जाता है। कहते हैं कि अगर भगवान किसी इंसान को श्राप देते हैं तो हमें उससे हमारे गुरु बचा सकते हैं लेकिन अगर हमारे गुरु ने हमें कोई श्राप दे दिया तो उससे हमें भगवान भी नहीं बचा सकते। इसी के चलते कबीर जी के एक दोहे में कहा गया है कि, ‘गुरु गोविन्द दोनों खड़े, काके लागूं पाँय। बलिहारी गुरु आपनो, गोविंद दियो बताय॥’

आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा/व्यास पूजा भी कहा जाता है, और आषाढ़ पूर्णिमा के ही दिन महर्षि व्यास का अवतरण भी हुआ था। महर्षि व्यास पाराशर ऋषि के पुत्र तथा महर्षि वशिष्ठ के पौत्र थे। महर्षि व्यास के अवतरण के इस दिन का महत्व इसलिए भी अधिक माना गया है क्योंकि महर्षि व्यास को गुरुओं का गुरु, अर्थात गुरुओं से भी श्रेष्ठ का दर्जा दिया गया है। 

यही वजह है कि आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा को सभी शिष्य अपने-अपने गुरु की पूजा,  विशेष रुप से करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं प्राचीन काल से ही इस दिन शिष्य पूरी श्रद्धा से अपने गुरु की पूजा का आयोजन किया करते हैं।  इस दिन कई जगहों पर स्कूल, कॉलेज में आयोजन किया जाता है। इस दिन अपने गुरु और घर के बड़े और सम्मानित लोगों का, जैसे, माता-पिता, भाई-बहन, आदि का आशीर्वाद अवश्य लें। 

विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत 

वर्ष 2020 में गुरु पूर्णिमा

5 जुलाई, गुरु पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 11:35:57 बजे, 4 जुलाई 2020 से

गुरु पूर्णिमा तिथि समाप्त – 10:16:08  बजे, 5 जुलाई 2020 तक

नोट: 5 तारीख को गुरु पूर्णिमा के साथ साथ उपच्छाया चंद्र ग्रहण भी लग रहा है| चंद्रग्रहण का समय सुबह 8:38 पर शुरू होगा और सुबह 11:21 पर खत्म हो जाएगा। हालांकि, चूंकि इस प्रकार के चंद्र ग्रहण को वैदिक ज्योतिष में ज्योतिषीय घटना के रूप में मान्यता नहीं दी गई है, इसलिए कोई सूतक काल नहीं देखा जाएगा। इसलिए, जातक गुरु पूर्णिमा की पूजा विधि और अनुष्ठान बिना हिचक कर सकते हैं। 5 जुलाई 2020 को होने वाले इस पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण के बारे में अधिक जानने के लिए आप यहाँ क्लिक कर सकते हैं। 

यहाँ देखें वर्ष 2020 में होने वाले हिन्दू त्योहारों-व्रत की सम्पूर्ण सूची 

गुरु पूर्णिमा पूजन विधि 

गुरु पूर्णिमा के दिन देश के कई मंदिरों और मठों में गुरुपद पूजन किया जाता है। हालाँकि अगर आपके गुरु अब आपके साथ नहीं हैं या वो दिवंगत हो गए हो तो भी आप इस तरह से गुरु पूर्णिमा के दिन उनका पूजन कर सकते हैं। 

  • गुरु पूर्णिमा के दिन सुबह स्नान आदि करें और उसके बाद घर की उत्तर दिशा में एक सफेद कपड़ा बिछाकर उसपर अपने गुरु की तस्वीर रख दें। 
  • इसके बाद उन्हें माला चढ़ाएं और मिठाई का भोग लगाएं। 
  • इसके बाद उनकी आरती करें और जीवन की हर एक शिक्षा के लिए उनका धन्यवाद दें और उनसे आशीर्वाद प्राप्त करें। 
  • इस दिन सफेद रंग के या फिर पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना गया है। 

इस दिन की पूजा में अवश्य शामिल करें गुरु मंत्र।
गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः॥ 

इस मंत्र का अर्थ है कि, “गुरु ब्रह्मा हैं, गुरु विष्णु हैं, गुरु हि शंकर हैं; गुरु हि साक्षात् परब्रह्म हैं; उन सद्गुरु को प्रणाम ।

करियर को लेकर हैं परेशान! तो अभी आर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

वैसे गुरु पूर्णिमा के दिन गुरु पूजन की यह विधि वो लोग भी अपना सकते हैं जो अपने गुरु से किसी कारणवश दूर रहते हो, या फिर किसी कारण से वो अपने गुरु के पूजन-वंदन को नही जा सकते हैं। हाँ लेकिन अगर आप गुरु का पूजन वंदन करने जा रहे है तो अपने गुरु के पैर पर फूल चढ़ाएं, उनके मस्तिष्क पर अक्षत और चंदन का तिलक लगायें, और उनका पूजन कर उन्हें मिठाई या फल भेंट करें। उनका शुक्रिया-अदा करें और उनका आशीर्वाद लें।

गुरु नहीं हैं तो भगवान विष्णु को मानें अपना गुरु

वैसे तो ऐसा मुमकिन ही नहीं है कि किसी भी इंसान का कोई गुरु नहीं हो लेकिन मान लीजिये कि किसी कारणवश आपके जीवन में कोई गुरु नहीं हैं तो आप गुरु पूर्णिमा के दिन क्या कर सकते हैं?

सबसे पहले तो ये जान लीजिये कि हर गुरु के पीछे गुरु सत्ता के रूप में शिव जी को ही माना गया है। ऐसे में अगर आपका कोई गुरु नहीं हों तो इस दिन शिव जी को ही गुरु मानकर आपको गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाना चाहिए। 

आप भगवान विष्णु को भी गुरु मान सकते हैं। इस दिन की पूजा में भगवान विष्णु, जिन्हें गुरु का दर्जा दिया गया है या भगवान शिव की ऐसी प्रतिमा लें जिसमें वो कमल के फूल पर बैठे हुए हों। उन्हें फूल, मिठाई, और दक्षिणा चढ़ाएं। उनसे प्रार्थना करें कि वो आपको अपने शिष्य के रूप में स्वीकार करें। 

पाएँ आपकी कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी 

जानिए गुरु पूर्णिमा और व्यास पूजा का महत्व 

हिन्दू धर्म ग्रन्थ के अनुसार ये दिन महाभारत के रचयिता कृष्ण द्वैपायन व्यास का जन्मदिन भी होता है। बता दें कि संस्कृत के महान विद्वान् होने के साथ-साथ महाभारत जैसी महाकाव्य भी उन्हीं की देन है। इसके अलावा महर्षि वेदव्यास को सभी 18 पुराणों का रचयिता भी है। 

इसके अलावा महर्षि वेदव्यास को ही वेदों के विभाजन का श्रेय दिया जाता है। यही वजह है कि इन्हें वेदव्यास के नाम से भी जाना जाता है। महर्षि वेदव्यास को आदिगुरु का भी दर्जा दिया गया है इसलिए कई जगहों पर गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा या व्यास पूजा के नाम से भी जाना जाता है|

वर्षा ऋतु में ही क्यों मनाते हैं गुरु पूर्णिमा?

भारत में यूँ तो सभी ऋतुओं का अपना अलग-अलग महत्व बताया गया है लेकिन गुरु पूर्णिमा को वर्षा ऋतु में ही क्यों मनाया जाता है, इसकी भी अपनी एक ख़ास वजह है। दरअसल इस समय ना ही ज़्यादा गर्मी होती है और ना ही ज़्यादा सर्दी होती है। ऐसे में ये समय अध्ययन और अध्यापन के लिए सबसे अनुकूल और सर्वश्रेष्ठ माना गया है| 

ज्योतिष में गुरु पूर्णिमा का महत्त्व 

आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा की तिथि गुरु पूर्णिमा अथवा व्यास पूर्णिमा के नाम से जानी जाती है| गुरु के प्रति पूर्ण सम्मान, श्रद्धा-भक्ति और अटूट विश्वास रखने से जुड़ा यहां पर वह न्यान अर्जन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है| मान्यता है कि गुरु अपने शिष्यों के आचार-विचारों को निर्मल बनाकर उनका उचित मार्गदर्शन करते हैं, तथा इस नश्वर संसार के मायाजाल अहंकार ,भ्राती,अज्ञानता ,दंभ, भय आदि दुर्गुणों से शिष्य को बचाने का प्रयास करते हैं।

 क्या आपकी कुंडली में हैं शुभ योग? जानने के लिए खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

गुरु पूर्णिमा की ज्योतिष मान्यता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तिथि को चंद्र ग्रह, गुरु बृहस्पति की राशि धनु और शुक्र के नक्षत्र पूर्वाषाढ़ा में होते हैं, क्योंकि चंद्रमा मन का कारक है, इसलिए मनुष्य का संबंध दोनों गुरुजनों से स्थापित होने से वह न्याय की ओर भी लक्षित होते हैं।

वहीं दूसरी और आषाढ़ मास में आकाश घने बादलों से आच्छादित रहते हैं|अज्ञानता के प्रतीक इस बादलों के बीच से जब पूर्णिमा का चंद्रमा प्रकट होता है तो माना जाता है कि अदनान आता रूपी अंधकार दूर होने लगता है, इसलिए इस दिन पुराणों में रचीयता वेदव्यास और वेदों के व्याख्याता सुखदेव के पूजन की परंपरा है|अतः पूर्णिमा गुरु है, जबकि आषाढ़ शिष्य हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम आशा करते हैं कि आपको यह आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज के साथ जुड़े रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। 

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.