24 नवंबर को गुरु मीन राशि में मार्गी होकर बनाएंगे हंस पंच महापुरुष योग; जानें सब कुछ!

गुरु मीन राशि में मार्गी: वैदिक ज्योतिष में गुरु के गोचर को बेहद अहम माना जाता है क्योंकि बृहस्पति एक प्रमुख ग्रह है। इसका गोचर जातकों के जीवन में कई बड़े बदलाव लेकर आ सकता है। आमतौर पर बृहस्पति अध्यात्म का ग्रह है, जो कि शुभता और समृद्धि को दर्शाता है। सामान्य रूप से देखा जाए तो गुरु की कृपा के बिना हमें आसानी से सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति नहीं हो सकती है। अब गुरु स्वराशि मीन में मार्गी होंगे, जिसका प्रभाव देश और दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। आइए जानते हैं कि मीन राशि में गुरु के मार्गी होने से देश-दुनिया और जातकों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और इनकी इस अवस्था से बनने वाला योग हमारे जीवन के लिए कैसा साबित होगा।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके

गुरु मीन राशि में मार्गी: तिथि और समय

बृहस्पति ग्रह, जो कि आध्यात्मिकता, धर्म और अच्छी चीज़ों के लिए जाना जाता है। इसकी मार्गी अवस्था जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगी। साथ ही जातकों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेगी। जो जातक विवाह करने और नया व्यवसाय शुरू करने की योजना बना रहे हैं, उन्हें इस अवधि का लाभ मिलेगा। गुरु की मार्गी अवस्था नए निवेश करने के लिहाज से भी अनुकूल है। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें नौकरी के नए अवसर प्राप्त होंगे। इसके अलावा जातकों को उत्तम स्वास्थ्य का वरदान मिलेगा। वैदिक ज्योतिष के विश्लेषण के अनुसार, बृहस्पति की यह मार्गी अवस्था वृषभ, वृश्चिक और कन्या राशि के जातकों को अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी।

देव गुरु बृहस्पति 24 नवंबर 2022 की सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर मीन राशि में मार्गी होंगे। आइए जानते हैं कि बृहस्पति की चाल और प्रभाव के बारे में।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

गुरु मीन राशि में मार्गी: मीन राशि के जातकों पर प्रभाव

मीन राशि का स्वामित्व बृहस्पति ग्रह को प्राप्त है। मीन राशि के जातकों के लिए बृहस्पति पहले और दसवें भाव का स्वामी है और यह उनके पहले भाव में मार्गी होगा। बृहस्पति पर शनि की दृष्टि पड़ रही है। इसके परिणामस्वरूप मीन राशि के जातक अपने करियर और प्रगति पर ज़्यादा ध्यान देते दिखाई देंगे। कार्यस्थल पर आप मन लगाकर काम करेंगे। हालांकि बृहस्पति पर शनि की दृष्टि पड़ने के कारण आपको थोड़ी देरी से परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

इस दौरान आप अच्छी चीज़ों और शुभ कार्यों की ओर भी ज़्यादा ध्यान देते नज़र आएंगे क्योंकि बृहस्पति की मार्गी अवस्था आध्यात्मिकता की ओर आपकी रुचि विकसित कर सकती है। साथ ही यदि आप किसी चीज़ का विस्तार करने की योजना बना रहे हैं या कोई यात्रा करने की योजना बना रहे हैं तो भी यह अवस्था आपको अनुकूल परिणाम प्रदान करेगी। इस दौरान आपकी आय का प्रवाह भी अच्छा रहेगा यानी कि आर्थिक रूप से आपकी स्थिति अच्छी रहने वाली है।

नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर

भारत और विश्व पर मार्गी गुरु का प्रभाव

  • मीन राशि में मार्गी गुरु के दौरान एजुकेशन सेक्टर, मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य उद्योग आदि से संबंधित व्यापारों के फलने-फूलने की संभावना अधिक है।
  • भारत और दुनिया भर के देश अच्छी स्थिति में होंगे और लाभ अर्जित करने में सक्षम होंगे।
  • भारत और विश्व में सामान के आयात-निर्यात में वृद्धि हो सकती है।
  • धर्म और दान-पुण्य से जुड़े सेक्टर्स में बेहतरीन प्रगति देखने को मिल सकती है।
  • इस दौरान भारत को चीन और रूस जैसे पड़ोसी देशों से बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में भारत को अधिक सावधान रहने की ज़रूरत होगी।
  • बिज़नेस को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी देशों के बीच संबंध और कम्युनिकेशन बेहतर और उत्पादक होने की संभावना है।
  • राजनीतिक और अवैधानिक गतिविधियों में गिरावट आ सकती है।
  • दुनिया की बात करें तो गुरु की मार्गी अवस्था का प्रभाव अमेरिका, यूके और जर्मनी जैसे देशों पर प्रतिकूल रूप से पड़ सकता है।
  • इस दौरान विभिन्न देशों में द्विपक्षीय संबंधों या समझौतों को लेकर कोई भी निर्णय लेना अनुकूल साबित होगा।
  • स्वास्थ्य के नज़रिए से देखें तो वज़न बढ़ना, लीवर की बीमारी और बुखार आदि समस्याएं जन्म ले सकती हैं।
  • वैश्विक स्तर पर महिलाएं मोटापे का शिकार हो सकती है और साथ ही उन्हें पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
  • फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़े सेक्टर अच्छे मुनाफ़े के साथ तरक़्क़ी कर सकते हैं।
  • दुनिया की नज़र शिक्षा, कृषि और नेटवर्किंग आदि क्षेत्रों के बदलते ट्रेंड्स के प्रति नकारात्मक या सकारात्मक रूप से प्रभावित होने की संभावना है।
  • वैश्विक स्तर पर लोगों का विश्वास धर्म और आस्था के प्रति मज़बूत होगा।

ऑनलाइन सॉफ्टवेयर से मुफ्त जन्म कुंडली प्राप्त करें

विशेष जातकों पर वक्री गुरु का प्रभाव

  • जो जातक करियर के नए मौके तलाश रहे हैं, उन्हें बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।
  • जो लोग ख़ुद का व्यवसाय चला रहे हैं, वे अपने लक्ष्यों को पाने में सक्षम होंगे, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें अच्छा लाभ मिलेगा।
  • जो लोग खाद्य तेलों और वसायुक्त वस्तुओं से जुड़ा व्यवसाय चला रहे हैं, उन्हें भी इस दौरान अनुकूल परिणामों की प्राप्ति होगी।
  • सेहत के लिहाज से देखा जाए तो जातकों को मोटापा, पाचन संबंधी दिक्कत और ज़्यादा भूख लगना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • जो जातक मंदिर की गतिविधियों में शामिल हैं, वकील हैं और मजिस्ट्रेट जैसे पद पर हैं, वे इस दौरान फलते-फूलते नज़र आएंगे क्योंकि वे अपने अद्वितीय कौशल से लोगों को प्रभावित करने में सक्षम होंगे।

मीन राशि में मार्गी गुरु का आर्थिक प्रभाव

इकोनॉमी पर बृहस्पति की मार्गी अवस्था का प्रभाव अनुकूल रहेगा। ऐसे में शिक्षा के क्षेत्र में नई नीतियां बनाना ज़्यादा अच्छा रहेगा क्योंकि बढ़त की गुंज़ाइश अधिक है। व्यापार जगत में भी सकारात्मक वृद्धि संभव होगी। इसके अलावा सट्टा गतिविधियों जैसे कि शेयर/स्टॉक मार्केट आदि में निवेश आदि को गति मिलेगी और इससे अच्छा रिटर्न मिलने की संभावना प्रबल है। इस दौरान भारत को सबसे ज़्यादा लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है क्योंकि जो परियोजनाएं भारत में शुरू की जा रही हैं, उनकी प्रगति संभव होगी। ऐसे में धन की बचत होने की गुंज़ाइश अधिक रहेगी।

मीन राशि में मार्गी गुरु का स्वास्थ्य पर प्रभाव

सेहत के लिहाज से देखा जाए तो तुला, सिंह और मकर राशि के जातकों पर मीन राशि में मार्गी गुरु का प्रभाव ज़्यादा पड़ सकता है। ऐसे में इन राशियों के जातकों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ध्यान रहने की आवश्यकता होगी। तुला और सिंह राशि के जातक फ्लू, हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से ग्रस्त हो सकते हैं। वहीं मकर राशि के जातकों को मोटापा, पैरों और जांघों में दर्द जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको सलाह दी जाती है कि अपने खानपान के प्रति सावधानी बरतें। समय पर भोजन करें और नियमित रूप से योग, व्यायाम आदि करें।

मार्गी गुरु की सामान्य भविष्यवाणियां

मीन राशि में मार्गी गुरु की अवधि आर्थिक मामलों में अनुकूल प्रतीत हो रही है। ऐसे में धन से जुड़े फ़ैसले जैसे कि नए निवेश करना और उससे लाभ अर्जित करना, फलदायी साबित होंगे। जो महिलाएं नौकरीपेशा हैं, वे कार्यस्थल पर अपनी क्षमता, योग्यता और कौशल साबित करने में सक्षम होंगी, जिसके परिणामस्वरूप उन्हें लाभ प्राप्त होगा। जो महिलाएं शादी होने के इंतज़ार कर रही हैं, उन्हें इस दौरान देव गुरु बृहस्पति का आशीर्वाद मिल सकता है अर्थात उन्हें शादी के प्रस्ताव प्राप्त हो सकते हैं। जो महिलाएं संतान सुख प्राप्ति के लिए गर्भधारण की प्रतीक्षा कर रही हैं, उन्हें भी इस दौरान ख़ुशख़बरी सुनने की मिल सकती है।

गुरु की मार्गी अवस्था जातकों का झुकाव धर्म, रहस्य विज्ञान, गुप्त प्रथा और आध्यात्मिकता की ओर बढ़ाएगी। सेहत के लिहाज से देखा जाए तो छठे भाव पर मार्गी गुरु की शुभ दृष्टि पड़ने के कारण, आपका स्वास्थ्य काफ़ी अच्छा रहने के संकेत मिल रहे हैं। यह अवधि नया घर ख़रीदने या प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिहाज से भी अनुकूल रहेगी। कुल मिलाकर इस दौरान कोई भी उठाया गया महत्वपूर्ण कदम समृद्धि लेकर आ सकता है।

कुंडली में राजयोग कबसे? राजयोग रिपोर्ट से जानें जवाब

मीन राशि में मार्गी गुरु के दौरान बनेगा यह विशेष योग

गुरु स्वराशि मीन में मार्गी होकर हंस पंच महापुरुष योग का निर्माण करेंगे, जो धन और करियर के मामले में समृद्धि प्रदान करता है। वैदिक ज्योतिष की मान्यताओं के अनुसार, यह योग जातकों को अपने कार्यों के प्रति ज़िम्मेदार बनाता है तथा बुद्धि का विकास करता है। साथ ही जातकों में अद्वितीय गुणों को जन्म देता है। ऐसे में नौकरीपेशा जातक प्रमोशन व अन्य लाभ प्राप्त करते हुए भाग्यशाली साबित हो सकते हैं।

यह योग व्यवसायी जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध होगा। ऐसे में इस दौरान नए बिज़नेस आउटलेट की शुरुआत करना फलदायी साबित हो सकता है। जो लोग प्रेम संबंध में हैं, उन्हें भी भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और सफलता प्राप्त होगी।

उपाय

  1. प्रतिदिन लिंगाष्टकम का जाप करें।
  2. प्रतिदिन 21 बार “ॐ गुरुवे नमः” का जाप करें।
  3. गुरुवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए हवन/यज्ञ करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

इसी आशा के साथ कि आपको यह ब्लॉग भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.