ज्‍योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर या राशि परिवर्तन कर के शुभ एवं अशुभ योग का निर्माण करते रहते हैं। ग्रहों के गोचर का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। इस बार केतु और गुरु के गोचर से नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्‍योतिष के अनुसार इस योग से कुछ राशियों के जीवन में सकारात्‍मक बदलाव आने के संकेत हैं।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके  

बृहस्पति का वृषभ राशि में 01 मई 2024 की दोपहर 02 बजकर 29 मिनट पर गोचर हो चुका है और 30 अक्‍टूबर 2023 से केतु कन्‍या राशि में विराजमान हैं। इस तरह केतु और गुरु एक-दूसरे से नौवें भाव में आ गए हैं। इन दोनों ग्रहों की इस स्थिति से नवपंचम योग बन रहा है। यह योग सिंह राशि में बन रहा है।

गुरु और केतु की स्थिति से बन रहे नवपंचम योग से सभी राशियां प्रभावित होंगी लेकिन तीन राशियां ऐसी हैं जिन पर इस योग का सबसे अधिक शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस ब्‍लॉग में आगे विस्‍तार से इन राशियों के बारे में बताया गया है लेकिन उससे प‍हले आप नवपंचम योग के बारे में जान लें।

बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा

नवपंचम योग क्‍या है

जब व्‍यक्‍ति की कुंडली में पंचम भाव का स्‍वामी नौवें भाव में हो और नौवें भाव का स्‍वामी पांचवे भाव में हो, तो इस स्थिति में नवपंचम योग का निर्माण होता है। वैदिक ज्‍योतिष में इस स्थिति को बहुत शक्‍तिशाली और शुभ माना गया है। 

ग्रहों की यह दुर्लभ दशा ज्‍योतिष की दुनिया में बहुत महत्‍व रखती है। कुंडली का पंचम भाव रचनात्‍मकता, बुद्धि और संतान को दर्शाता है। वहीं नौवां भाव अध्‍यात्‍म, भाग्‍य और सीखने का कारक है।

इन दोनों ग्रहों के इस शुभ स्थिति में आने पर जातक इन सभी गुणों से परिपूर्ण होता और उसके अंदर अद्भुत कला का विकास होता है। ये बुद्धिमान होते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता प्राप्‍त करते हैं।

पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट

नवपंचम योग से पलटेगी इन राशियों की किस्‍मत

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए नवपंचम योग बहुत फायदेमंद रहने वाला है। आपकी आमदनी में शानदार इज़ाफा देखने को मिलेगा। आपके लिए आय के नए स्रोत भी बन सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में मज़बूती आने की संभावना है। आपने अपने काम को लेकर जो योजनाएं बनाई हैं, अब वे सफल होंगी।

व्‍यापारियों के लिए भी अच्‍छा समय है। आपको अपने कारोबार में बेहतरीन सफलता और मुनाफा कमाने का मौका मिलेगा। व्‍यापारियों को इस समय कोई बड़ी डील मिल सकती है और इससे उन्‍हें बहुत मुनाफा कमाने का अवसर भी मिलने वाला है। आप इस समय न सिर्फ खूब पैसा कमाएंगे बल्कि पैसों की बचत करने में भी सफल होंगे।

वृषभ साप्ताहिक राशिफल

करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोगों को नवपंचम योग से असीम लाभ मिलने के संकेत हैं। आपने जो भी योजनाएं बना रखी हैं, वे सफल होंगी। इस समय समाज में आपका मान-सम्‍मान बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्‍ठा में भी वृद्धि होगी। आप निवेश के बारे में भी सोच सकते हैं। इस दौरान किए गए निवेश से आपको अच्‍छा लाभ होने की संभावना है।

नया व्‍यवसाय शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अब आपको इस काम में सफलता मिलेगी। आपको अपने व्‍यापार में खूब पैसा कमाने का मौका मिलेगा। आपके अपने जीवनसाथी के साथ संबंध मज़बूत होंगे। आपके पार्टनर को तरक्‍की मिलने के भी आसार हैं। वहीं आप इस दौरान सभी प्रकार के भौतिक सुखों का आनंद ले पाएंगे।

मिथुन साप्ताहिक राशिफल

आपकी कुंडली में भी है राजयोग? जानिए अपनी  राजयोग रिपोर्ट

मकर राशि

इस दौरान मकर राशि के जातक बहुत संपन्‍न रहने वाले हैं। आपके सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी और इससे आपका मन काफी प्रसन्‍न रहने वाला है। आप अपने लिए नया वाहन या प्रॉपर्टी आदि भी खरीद सकते हैं। आपको पैतृक सं‍पत्ति मिलने के भी योग बन रहे हैं।

यह समय आपके लिए लाभ ही लाभ लेकर आया है। नौकरीपेशा जातकों को उन्‍नति करने के अनेक अवसर प्राप्‍त होंगे। व्‍यापारियों के लिए भी अनुकूल समय है। आपको इस समय लाभ प्राप्‍त होगा। आप पैसों की बचत करने में भी सफल हो पाएंगे। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल

अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!

अक्‍सर पूछे जाने वाले प्रश्‍न

प्रश्‍न. नवपंचम योग क्‍या है?

उत्तर. गुरु और केतु के एक दूसरे से नौवें और पांचवे भाव में होने पर।

प्रश्‍न. गुरु और केतु एक साथ हो तो कौन सा योग बनता है?

उत्तर. इन दो ग्रहों से नवपंचम योग बनता है।

प्रश्‍न. केतु के इष्‍ट देव कौन हैं?

उत्तर. केतु के इष्‍ट देव भगवान गणेश हैं।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.