Gupt Navratri 2021: गुप्त नवरात्रि में अवश्य अपनाएं ये सरल उपाय, मिलेगी सुख-समृद्धि और सफलता

माघ माह में आने वाली नवरात्रि को माघ नवरात्रि या गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri) के नाम से जाना जाता है। इस वर्ष गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri 2021) की शुरुआत 12 फरवरी से हो चुकी है और गुप्त नवरात्रि का समापन 21 फरवरी 2021 रविवार के दिन होगा। नवरात्रों के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के भक्त माता की प्रसन्नता हासिल करने के लिए सच्ची आस्था और भक्ति के साथ पूजन और व्रत करते हैं जिससे प्रसन्न होकर माता उनके जीवन में सुख समृद्धि का वरदान देती हैं। 

नवरात्रि के नौ दिन हिंदू धर्म में बेहद ही महत्वपूर्ण माने गए हैं। लोग इन नौ दिनों में मांस, मदिरा, शराब, प्याज़, लहसुन इत्यादि चीजों से परहेज करते हैं। नौ दिनों तक पूजन और उपवास करते हुए दसवें दिन पारण यानी व्रत खोला जाता है। जहां चैत्र और शारदीय नवरात्रि देशभर में व्यापक रूप से मनाई जाती है वहीं माघ नवरात्रि तंत्र मंत्र की सिद्धि के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण जाती मानी जाती है। हालांकि इससे इतने व्यापक रूप में नहीं मनाया जाता है। 

गुप्त नवरात्रि में करें माँ सरस्वती की पूजा 

माघ माह में आने वाली नवरात्रि मां सरस्वती की पूजा के लिए सबसे ज्यादा उपयुक्त मानी गई है। ऐसे में जिन लोगों को मां सरस्वती की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करना होता है उन्हें इस नवरात्रि में पूजा और उपवास करने की सलाह दी जाती है। माघ नवरात्रि के दौरान बसंत पंचमी का त्यौहार भी पड़ रहा है। बसंत पंचमी का त्यौहार 16 फरवरी 2021 मंगलवार यानि की आज के दिन मनाया जाएगा। 

इस दिन मां सरस्वती की पूजा होती है। ऐसे में यह सोने पर सुहागा ही कहा जाएगा कि, इस दिन मां सरस्वती की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं बस सच्ची श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा करना होगा। 

यह भी पढ़ें: माघ गुप्त नवरात्रि महत्व और संपूर्ण पूजन विधि

गुप्त नवरात्रि मान्यता 

गुप्त नवरात्रि जैसा कि, नाम से ही साफ है कि इस नवरात्रि में पूजा करने वाले लोग अपनी पूजा और व्रत के बारे में बातों को अन्य लोगों से गुप्त यानी छिपा कर रखते हैं। इसके पीछे ऐसी मान्यता है कि, ऐसा करने से व्यक्ति को व्रत और पूजा के फल में वृद्धि होती है।

यह भी पढ़ें: गुप्त नवरात्रि पर जानें माता के नौ स्वरूपों की महिमा 

गुप्त नवरात्रि उपाय (Gupt Navratri Upay)

अब जानते हैं गुप्त नवरात्रि के दौरान किए जाने वाले कुछ बेहद सरल और सटीक उपायों के बारे में जिन्हें अपनाकर आप मां दुर्गा की प्रसन्नता बेहद ही आसानी से हासिल कर सकते हैं और साथ ही आपकी मनोकामनाओं की सिद्धि भी हो सकती है। 

  • गुप्त नवरात्रि के दौरान मां लक्ष्मी की प्रसन्नता हासिल करने के लिए इस दिन की पूजा में मां लक्ष्मी को कमल के फूल अवश्य चढ़ाएं। यूं तो कमल का फूल आमतौर पर बाजारों में मिल जाता है हालांकि अगर आपको कमल का फूल मिल नहीं पा रहा हो तो ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि, आप अपने घर में कमल के फूल की कोई तस्वीर भी लगा सकते हैं। 
  • गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में सोने, चाँदी का सिक्का अवश्य लेकर आयें। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में धन और समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। साथ ही ऐसा करने से धन की देवी लक्ष्मी की प्रसन्नता होती है और उनका आशीर्वाद आपके जीवन में बना रहता है। 
  • यदि आपके घर में कोई लगातार लंबे समय से बीमार चल रहा हो तो गुप्त नवरात्रि के दौरान की जाने वाली पूजा में आपको मां दुर्गा को लाल रंग के फूल अर्पित करने की सलाह दी जाती है। 
  • इसके अलावा जिन लोगों को घर या आर्थिक पक्ष से संबंधित परेशानियां हैं उन्हें गुप्त नवरात्रि के पूरे 9 दिनों तक मां दुर्गा को गुग्गल की सुगंधित धूप अर्पित करने की सलाह दी जाती है। 
  • इसके अलावा मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने के लिए जो सबसे सरल उपाय किया जा सकता है वह है गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख का लाना। घर में मोर पंख का होना वैसे भी शुभ माना गया है और क्योंकि मां लक्ष्मी की सवारी भी होता है ऐसे में गुप्त नवरात्रि के दौरान घर में मोर पंख को लाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

यह भी पढ़ें: Gupt Navratri 2021: गुप्त नवरात्रि में बन रहा है शुभ संयोग

जानकारी: गुप्त नवरात्रि के दौरान मां कालीके, त्रिपुर सुंदरी, तारा देवी, माता चित्रमस्ता, भुवनेश्वरी, त्रिपुर भैरवी, माता बगलामुखी, मां धूमावती, मातंगी, कमला देवी की पूजा का विधान बताया गया है। 

इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.