Falgun Amavasya 2021: 13 मार्च को है फाल्गुन अमावस्या जाने इस दिन क्या करें और क्या ना करें

हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। वर्ष 2021 में पड़ने वाली फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2021) 13 मार्च शनिवार के दिन है। अमावस्या तिथि को लेकर ऐसी मान्यता है कि, इस दिन सभी देवी देवताओं ने संगम में स्नान करने के लिए आते हैं। 

इसके अलावा अमावस्या के दिन स्नान, दान, पूजा, व्रत और उपवास का भी विशेष महत्व बताया गया है। कहा जाता है कि, अमावस्या की तिथि दरिद्रता से मुक्ति और कार्य में सफलता दिलाने के लिहाज से बेहद ही शुभ होती है।

फाल्गुन अमावस्या तिथि 2021 और शुभ मुहूर्त 

फाल्गुन अमावस्या 13 मार्च 2021 शनिवार 

अमावस्या प्रारंभ 12 मार्च 2021 को 15:04 

अमावस्या समाप्त 13 मार्च 2021 को 15:52 पर

यह भी पढ़ें: फाल्गुन अमावस्या का शुभ मुहूर्त और पूजन विधि

अमावस्या के दिन क्या करें 

  • अमावस्या के दिन सुबह सवेरे जल्दी उठकर स्नान आदि करके किसी भी पावन नदी में स्नान करें। ऐसा करना मुमकिन ना हो तो घर में ही स्नान के पानी में गंगाजल डालकर उस से स्नान करें। 
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूरतमंदों को दान पुण्य करें। कहा जाता है ऐसा करने से पितरों की प्रसन्नता हासिल होती है। 
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं। यह उपाय शाम के समय करें। दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की सात बार परिक्रमा भी करें और ऐसा करते समय अपने पूर्वजों का ध्यान करें और उनकी शांति के लिए मन ही मन प्रार्थना करें।
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान विष्णु और अग्नि देवता की पूजा करें और इस दिन देवी देवता और ब्राह्मणों को अन्न, दही और पूरी का भोग लगाएं। 
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं भगवान से प्रार्थना करें और फिर उनकी दूध, दही और शहद से अभिषेक करें। 
  • फाल्गुन अमावस्या के दिन भगवान शिव को काला तिल भी अवश्य चढ़ाएं। 

यह भी पढ़ें: वर्ष 2021 में आने वाली सभी अमावस्या तिथि की सूची और संपूर्ण जानकारी

फाल्गुन अमावस्या के दिन क्या ना करें 

फाल्गुन अमावस्या के दिन गर्म पानी से स्नान ना करें बल्कि सामान्य जल से ही स्नान करें। फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी भी तरह का गलत और बुरा काम करने से बचें और इस दिन जितना हो सके देवी देवताओं की भक्ति करें। फाल्गुन अमावस्या के दिन किसी भी तरह का तामसिक और मांस मदिरा वाला भोजन न करें।

हम आशा करते हैं कि, आपको यह लेख पसंद आया होगा। अब तक एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.