सपने में यदि दिखते हैं जंगली जानवर तो उसका मतलब अभी जान लीजिये

मनुष्य न जाने कब से सपने देखता आ रहा है। हमें पौराणिक कथाओं और किंवदंतियों में भी सपनों का जिक्र मिलता है। आप में से भी शायद कई लोग ऐसे होंगे जो लगभग हर रोज ही कोई न कोई सपना देखते होंगे लेकिन क्या आपको पता है कि हर सपने में कोई न कोई संदेश छिपा होता है। ये संदेश कभी हमारे भविष्य से जुड़ी कोई घटना की तरफ इशारा कर रहे होते हैं तो कभी ये संदेश वर्तमान की परिस्थितियों से उलझे जीवन की तरफ इशारा कर रहे होते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में आज हम आपको इस लेख में यह बताने वाले हैं कि यदि आपको सपने में कोई जंगली जानवर दिखे तो इसका क्या अर्थ है।

यदि सपने में दिखे शेर

शेर जंगल का राजा माना जाता है। तमाम जानवरों के बीच उसका अलग दबदबा है। ठीक ऐसे ही सपने में शेर का दिखना आपके अच्छे दिनों की शुरुआत होने के संकेत हैं। इसका अर्थ है कि निकट भविष्य में जल्द ही आपको सफलता मिल सकती है। कोई ऐसा कार्य जो आपके लिए फायदेमंद था लेकिन काफी समय से किसी कारणवश रुका हुआ था, वो फिर से शुरू हो सकता है। इसके साथ ही शेर का दिखना इस बात का भी संकेत देता है कि आपको किसी कानूनी लड़ाई में विजय प्राप्त हो सकती है। इस सपने का एक अर्थ यह भी होता है कि आपके दुश्मन आप से पराजित हो चुके हैं। कुल मिला कर शेर का सपने में दिखना हर लिहाज से शुभ होता है।

यदि सपने में दिखे हाथी

असल जीवन में हाथी को एक बेहद ही शुभ जानवर माना गया है। ठीक इसी तरह सपने में हाथी का दिखना भी बेहद शुभ माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको कोई बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है जो आपकी आर्थिक स्थिति को बल देने में सहायक सिद्ध होगा। सपने में हाथी दिखे तो समझ जाएं कि धन की देवी माता लक्ष्मी की आप पर कृपा है और आपकी आर्थिक मुश्किलें जल्द ही खत्म होने वाली हैं।

यदि आपको सपने में कई जंगली जानवर दिखें

सपने में कई सारे जंगली जानवरों का दिखना इस बात का सूचक है कि वर्तमान समय में आपके अंदर किसी बात को लेकर गुस्सा या खीज दबी हुई है या फिर आप किसी बात को लेकर डरे हुए हैं। ये सपना इस बात का भी सूचक है कि निकट भविष्य में आप किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या से जूझ सकते हैं। इसके साथ ही जंगली जानवरों का सपने में दिखने का एक अर्थ यह भी है कि निकट भविष्य में आपको ऐसी कोई खबर मिल सकती है जिससे आपको काफी निराशा हो।

यदि सपने में आप जंगली जानवर का कर रहे हों शिकार

यदि कोई जातक सपने में यह देखता है कि वह किसी जंगली जानवर का शिकार कर रहा है तो इसका अर्थ यह है कि आप किसी बात को लेकर अपने अंदर लालच पाल बैठे हैं और आपको उस लालच का जल्द से जल्द त्याग करने की जरूरत है अन्यथा आप स्वयं का ही नुकसान कर सकते हैं। इसके अलावा इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि आप सामाजिक या फिर व्यावसायिक जीवन में किसी कारणवश कोई झूठ बोल रहे हैं। यह सपना इस बात का भी सूचक है कि आपका आपके किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से निकट भविष्य में झगड़ा हो सकता है।

यदि जंगली जानवर आप पर सपने में हमला करें

यदि आपको सपने में यह दिखता है कि कोई जंगली जानवर आप पर हमला कर रहा है तो आपको बता दें कि यह एक बुरा स्वप्न माना गया है। इस सपने का अर्थ यह है कि आप निकट भविष्य में किसी परेशानी में फंस सकते हैं। इसके अलावा इस सपने का एक अर्थ यह भी है कि आपको शायद आपके माता-पिता की तरफ से कोई दुखद खबर मिल सकती है। इसका एक अर्थ यह भी है कि जल्द ही आपको आपका कोई करीबी धोखा दे सकता है।

ये भी पढ़ें : सपने में दिखे महादेव के ये विभिन्न रूप तो बदलने वाला है आपका जीवन

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.