सपने में दिखे महादेव के ये विभिन्न रूप तो बदलने वाला है आपका जीवन

सावन का महीना विशेष रूप से भगवान शिव को अर्पित होता है। इस महीने की शुरुआत होते ही भगवान शिव के भक्त हर प्रकार का जतन कर भगवान भोले भंडारी को प्रसन्न करने की कोशिश में जुट जाते हैं। चूंकि जल्द ही पूरा देश भोले बाबा की भक्ति से सराबोर होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको इस लेख में यह बताने वाले हैं कि यदि आपको सपने में महादेव दिखाई दें तो इसका क्या अर्थ है।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

सपने में यदि दिखें महादेव तांडव करते हुए

भगवान शिव का तांडव रूप आम तौर पर उनका रुद्र रूप माना जाता है। ऐसे में यदि आपको भगवान शिव सपने में तांडव करते हुए दिखाई दें तो इससे आपको परेशान होने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है। दरअसल सपने में भगवान शिव को तांडव करते देखना एक शुभ सपना माना गया है। इस सपने के मुताबिक आप वर्तमान में कई सारे शत्रुओं से घिरे हुए हैं और निकट भविष्य में भगवान शिव स्वयं आपके इन शत्रुओं का नाश करेंगे।

सपने में यदि माता पार्वती संग दिखें महादेव

सपने में यदि माता पार्वती के साथ भगवान शिव नजर आते हैं तो यह भी एक बेहद ही शुभ स्वप्न माना गया है। इस सपने के अनुसार आपका वैवाहिक जीवन जल्द ही सुखद होने वाला है और साथ ही आप दोनों के बीच यदि किसी चीज को लेकर विवाद होता रहता है तो जल्द ही उसका निपटारा भी होने वाला है। हालांकि ध्यान रहे कि ऐसा स्वप्न दिखते ही जातकों को भगवान शिव का जलाभिषेक जरूर करना चाहिए और उसके बाद भगवान शिव को शहद अर्पित कर सुखद वैवाहिक जीवन देने की प्रार्थना करनी चाहिए।

सपने में यदि दिखे शिव मंदिर

सपने में यदि किसी जातक को शिव मंदिर दिखता है तो यह एक बेहद ही शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि निकट भविष्य में आपको अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। यदि आप सपने में यह देखते हैं कि आप किसी शिव मंदिर में जा रहे हैं तो इसका अर्थ है कि आपको किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलने वाला है। ऐसे में शिव मंदिर किसी भी रूप में दिखना शुभ ही होता है।

यदि सपने में भगवान शिव का साँप नजर आए

यदि सपने में भगवान शिव का साँप दिखे तो यह भी एक शुभ सपना माना गया है। इस सपने के मुताबिक आपकी आर्थिक स्थिति जल्द ही सुधारने वाली है और आपको तत्काल ही किसी प्रकार आर्थिक लाभ होने की संभावना है।

यदि सपने में दिखे भगवान शिव का त्रिशूल

सपने में भगवान शिव का त्रिशूल भी दिखना एक बेहद ही शुभ सपना माना गया है। इस सपने का अर्थ है कि निकट भविष्य में आपकी सारी समस्याओं का अंत होने वाला है और आपके जीवन में सुखद समय का शुभारंभ होने वाला है।

ये भी पढ़ें : सावन में शिवलिंग पर इन वस्तुओं को अर्पित करने से दूर होगी जीवन की हर समस्या

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेख के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.