धनतेरस 2023: इस दिन बन रहा है शुभ योग, इन राशियों को खुल जाएगी किस्‍मत!

धनतेरस 2023: धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए धनतेरस के पर्व को अत्‍यंत शुभ माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार 10 नवंबर, 2023 को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। यह त्‍योहार धन और सुख-समृद्धि का प्रतीक है। धनतेरस से ही दीपावली के पांच दिनों का पर्व शुरू हो जाता है जो कि कार्तिक महीने की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। ज्‍योतिष के अनुसार, आर्थिक रूप से संपन्‍न होने का आशीर्वाद पाने के लिए धनतेरस का दिन महत्‍वपूर्ण माना जाता है।

इस बार धनतेरस के पर्व पर ग्रहों का अत्‍यंत ही दुर्लभ योग बन रहा है। धनतेरस पर शुक्र कन्‍या राशि में उपस्थित रहेंगे और चंद्रमा भी इस दिन कन्‍या राशि में ही रहने वाले हैं। चंद्रमा और शुक्र के एकसाथ कन्‍या राशि में विराजमान होने से शुक्र शशि योग का निर्माण हो रहा है। ज्‍योतिष के अनुसार इस योग के कारण कुछ राशि के लोगों को असीम धन लाभ होने की संभावना है। 30 साल के बाद शनि भी धनतेरस 2023 पर ही अपनी मूलत्रिकोण राशि कुंभ में मार्गी होंगे। धनतेरस पर ग्रहों की इन स्थितियों से राशि चक्र की पांच राशियों को अपार धन लाभ होने के संकेत हैं।

आगे जानिए कि धनतेरस 2023 पर किन पांच राशियों के धन में अपार वृद्धि होने की संभावना है।

Varta Astrologers

आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल? विद्वान ज्योतिषियों से जानें इसका जवाब

वृषभ राशि: 

धनतेरस पर बन रहा शुभ योग वृषभ राश वाले जातकों के लिए बहुत ही शुभ और मंगलकारी साबित होगा। आपको असीम धन की प्राप्‍ति होगी और नौकरीपेशा जातकों को भी करियर के क्षेत्र में शानदार अवसर मिलने की संभावना है। इसके अलावा ये जोश और उत्‍साह से भरपूर महसूस करेंगे जिसका सकारात्‍मक असर इनकी सेहत पर भी देखने को मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम और आत्‍मविश्‍वास को देखकर हर कोई आश्‍चर्यचकित हो जाएगा। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है, तो इस समय वह भी आपको मिल सकता है। इस समय आप आर्थिक रूप से संपन्‍न महसूस करेंगे। मां लक्ष्‍मी आप पर खूब प्रसन्‍न रहने वाली है।

कर्क राशि: 

धनतेरस पर बन रहे शुभ योग में आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। अगर आप अपना व्‍यापार शुरू करने की सोच रहे थे, तो अचानक मिले धन से आप इस काम की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं अगर आपकी कोई योजना अब तक अटकी हुई थी या किसी कारणवश आप उस पर काम नहीं कर पा रहे थे, तो अब उस योजना के दोबारा शुरू होने के संकेत हैं। इस समय आप जिस भी योजना पर काम करेंगे, उसमें आपको निश्‍चित ही सफलता प्राप्‍त होगी। आपको अपने करियर में भी अपार सफलता मिलने की संभावना है। व्‍यापारियों के लिए शानदार मुनाफे के योग बन रहे हैं। इस धनतेरस आप मालामाल होने वाले हैं। वहीं खाद्य के क्षेत्र में व्‍यापार करने वाले लोगों के लिए तो यह समय और भी ज्‍यादा शुभ और उत्तम रहेगा।

सभी बारह राशियों का सबसे विस्तृत 2024 फलादेश: राशिफल 2024

कन्‍या राशि: 

इस धनतेरस कन्‍या राशि के लोगों को अपास समृद्धि और संपन्‍नता मिलने वाली है। धनतेरस पर बन रहा शुभ योग आपके ऊपर धन की वर्षा करवा सकता है। नौकरीपेशा लोगों के वेतन में वृद्धि होने की संभावना है और आपको इस समय पदोन्‍नति भी मिल सकती है। वहीं व्‍यापारियों के लिए भी धनतेरस पर शुभ योग बन रहे हैं। दीपावली से पहले ही मां लक्ष्‍मी आपके घर में विराजमान रहेंगी। व्‍यापारी अपनी सूझबूझ और रणनीति के कारण अच्‍छा मुनाफा कमाएंगे। आपको अपने जीवन के हर पहलू में सफलता मिलने की उम्‍मीद है। अगर आप लंबे समय से विदेश जाने के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो अब आपको इस दिशा में भी सफलता प्राप्‍त होगी। कार्यक्षेत्र में हर कोई आपके काम की तारीफ करने वाला है। आपके सहकर्मी और वरिष्‍ठ अधिकारी आपका सहयोग करेंगे।

वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका स्वास्थ्य? स्वास्थ्य राशिफल 2024 से जानें जवाब

तुला राशि : 

यह धनतेरस तुला राशि के जातकों के लिए बहुत ही ज्‍यादा भाग्‍यशाली सिद्ध होगी। अगर आपका पैसा कहीं अटका हुआ है या आपने किसी को पैसे उधार दिए थे और अब वो पैसे वापिस नहीं लौटा रहा है, तो अब आपकी यह सारी परेशानियां दूर होंगी और आपको अपना पैसा वापिस मिल जाएगा। व्‍यापारियों के लिए भी धनतेरस पर बड़े मुनाफे के योग बन रहे हैं। आपके वैवाहिक जीवन में भी सुख-शांति बढ़ेगी और आपके और आपके जीवनसाथी के बीच आपसी तालमेल बना रहेगा। यह धनतेरस आपके घर में खूब बरकत लेकर आएगी। वहीं नौकरीपेशा जातकों को नौकरी के शानदार अवसर मिलने की संभावना है। अगर आप इस समय अपने व्‍यापार में किसी तरह का कोई निवेश करते हैं, तो उससे आपको आगे चलकर बहुत मुनाफा और लाभ मिलने के आसार हैं। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से भी यह योग आपको उत्तम फल प्रदान करेगा।

क्या वर्ष 2024 में आपके जीवन में होगी प्रेम की दस्तक? प्रेम राशिफल 2024 बताएगा जवाब

मकर राशि: 

आपके लिए धनतेरस पर बन रहा शुभ योग अपार संपत्ति और बरकत लेकर आ रहा है। आपको असीम धन प्राप्‍ति होने के आसार हैं। आपका परिवार हर तरह से संपन्‍न रहेगा और समाज में भी आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी। आपके आसपास के लोगों या समाज में और यहां तक कि आपके कार्यक्षेत्र में भी लोग आपका पहले से ज्‍यादा सम्‍मान करने लगेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्‍नति मिलने के संकेत हैं। मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से आपके हाथ में खूब पैसा आएगा। आपके पास इतना पैसा आएगा कि आप बड़े आराम से अपने खर्चे कर पाएंगे और बचत करने में भी सफल होंगे। पारिवारिक स्‍तर पर भी प्रेम बढ़ेगा और आप अपने परिवार के साथ कुछ अच्‍छा समय बिता पाएंगे। परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है।

धनतेरस पर धन प्राप्ति के उपाय

आप धनतेरस पर कुछ उपायों की मदद से अपने धन प्राप्‍ति और धन लाभ के मार्ग प्रशस्‍त कर सकते हैं। यहां हम आपको धनतेरस 2023 के लिए कुछ उपाय बता रहे हैं।

  • इस दिन मां लक्ष्‍मी के आगे घी का दीया जलाएं। ऐसा करने से आपके घर में धन और संपन्‍नता आती है।
  • धनतेरस के शुभ दिन पर आप नए बर्तन या रसोई का सामान जरूर खरीदें। इससे आपके घर में सौभाग्‍य और समृद्धि मिलती है।
  • परिवार के सभी लोग मिलकर देवी लक्ष्‍मी और कुबेर देवता की पूजा करें। इसके अलावा इन्‍हें फूल, फल और मिठाई भी अर्पित करें।
  • धनतेरस पर नहाने के बाद घर की सफाई करें और फिर साफ कपड़े पहनें। अब अपने घर के पूजन स्‍थल को साफ करें और फिर वहां पर पूजन करें।
  • मां लक्ष्‍मी की आरती और भजन करें। इससे आपका घर सकारात्‍मक ऊर्जा से भर जाता है और जोश से भरपूर महसूस करते हैं।
  • धनतेरस पर सोने या चांदी के आभूषण खरीदने से घर में संपन्‍नता आती है। अपने घर में सुख-समृद्धि को बनाए रखने के लिए आप यह उपाय जरूर करें।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.