कार्तिक पूर्णिमा पर देव-दिवाली 2021: जानें मुहूर्त, महत्व और किन बातों का रखें विशेष ध्यान

देव दिवाली देवताओं से संबंधित प्रकाश का पर्व होता है, जो कार्तिक पूर्णिमा के दिन मुख्य रूप से भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के वाराणसी में बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस दिन, घाट पर लगभग 10 लाख से भी अधिक मिट्टी के दीप जगमगाते हैं। मान्यता है कि ये वो पवित्र दिन होता है, जब स्वर्ग से देवी-देवता धरती पर आते हैं और गंगा में स्नान करते हैं। ये त्योहार त्रिपुरा पूर्णिमा स्नान के नाम से भी विख्यात है। इस पावन पर्व पर लोग अपने घरों को तेल के दीयों और घर के मुख्य प्रवेश द्वार को सुंदर-सुंदर रंगोलियों से सजाते हैं। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात और जानें इस पावन पर्व से जुड़ी कई अन्य महत्वपूर्ण बात।  

कार्तिक पूर्णिमा के दिन देव-दिवाली

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा ‘कार्तिक पूर्णिमा’ कहलाती है, जिसे हम देव दिवाली भी कहते हैं। यह पर्व रोशनी के त्योहार दीपावली के 15 दिनों के बाद आता है। जो देश के विभिन्न राज्यों, विशेष रूप से वाराणसी में बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है।

कुंडली में मौजूद राज योग की समस्त जानकारी पाएं!

देव दीपावली 2021: तिथि और शुभ मुहूर्त

तिथि: 18, नवंबर 2021 (गुरूवार)

नोट: इस वर्ष देव दिवाली 18 नवंबर को मनाई जाएगी और कार्तिक पूर्णिमा से जुड़े सभी पूजा-पाठ पंचांग के अनुसार, 19 नवंबर को किए जाएंगे। 

कार्तिक पूर्णिमा व्रत मुहूर्त New Delhi, India के लिए
तिथि:  19, नवंबर 2021 (शुक्रवार)
पूर्णिमा आरम्भ:नवंबर 18, 2021 को 12:02:50 से 
पूर्णिमा समाप्त:नवंबर 19, 2021 को 14:29:33 पर 

अपने शहर का शुभ मुहूर्त जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: कार्तिक पूर्णिमा व्रत 2021

आपकी कुंडली में है कोई दोष? जानने के लिए अभी खरीदें एस्ट्रोसेज बृहत् कुंडली

कार्तिक पूर्णिमा पर देव दिवाली का महत्व

सनातन धर्म के अनुसार, वर्षभर पड़ने वाली सभी पूर्णमासियों में से कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा सबसे अधिक पवित्र मानी गई है। इस कार्तिक पूर्णिमा का तीनों देव- ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी से जुड़ा होने के कारण, इसका धार्मिक महत्व और अधिक बढ़ जाता है।

मान्यताओं के अनुसार, ये माना गया है कि इसी दिन भगवान शिव जी ने त्रिपुर नामक राक्षस का वध किया था, जिसके बाद समस्त देवताओं ने स्वर्ग में दीये/दीपक जलाकर दिवाली मनाई थी। उसी दिन से वर्तमान में वाराणसी में, देव दिवाली मनाने की ये परंपरा चली आ रही है और इसी उपलक्ष्य पर घाट पर हजारों-लाखों दीप जलाकर भक्त इस पावन दिन को मनाते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान शिव के स्वागत के लिए, सभी देवी-देवता एक साथ पृथ्वी पर अवतरित होते हैं।

वैष्णव सम्प्रदाय के अनुयायियों द्वारा, कार्तिक माह को अत्यधिक महत्व दिया जाता है, और इसी कारण कार्तिक पूर्णिमा पर दान-पुण्य के कार्यों करना अत्यधिक शुभ माना गया है। पंचांग अनुसार, इसी माह में देवउठनी एकादशी के दिन से शुरू होने वाले तुलसी विवाह का पर्व भी, कार्तिक पूर्णिमा के दिन से पूर्व मनाया जाता है। हालांकि पुराणों की मानें तो, देवउठनी एकादशी से कार्तिक पूर्णिमा के बीच किसी भी दिन तुलसी विवाह किया जा सकता है, जबकि कई लोग कार्तिक पूर्णिमा के दिन का चयन देवी तुलसी और विष्णु जी के निराकार तथा विग्रह स्वरूप भगवान शालिग्राम के विवाह के लिए करते हैं।

एक अन्य धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन ब्रह्मा जी का पुष्कर सरोवर राजस्थान के पुष्कर में धरती पर अवतरित हुआ था। इसी कारण पुराने काल से आज भी पुष्कर मेला देवउठनी एकादशी से शुरू होता है और इस मेले का समापन कार्तिक पूर्णिमा पर ही किया जाता है। भगवान ब्रह्मा जी के सम्मान में आयोजित किये गए इस मेले में, दुनियाभर से श्रद्धालु हर साल आते हैं, और पुष्कर में स्थित भगवान के अनोखे मंदिर के दर्शन भी करते हैं। माना गया है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पुष्कर सरोवर में आध्यात्मिक स्नान करना न केवल हर मानव के लिए फलदायी होता है, बल्कि इससे उसे अपने समस्त पापों से मुक्ति भी मिलती है। 

जीवन में किसी भी समस्या का समाधान पाने के लिए प्रश्न पूछें 

धार्मिक महत्व

माना गया है कि, इस पावन दिन पर दीप प्रज्जवल करने से हमारे पूर्वजों की आत्मा को शांति मिलती है, इसलिए इस दिन मुख्य रूप से अपने पितरों का स्मरण कर उन्हें भोग लगाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा शास्त्रों में इस बात का उल्लेख मिलता है कि, गंगा या किसी अन्य पवित्र नदी में आध्यात्मिक व धार्मिक स्नान करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इस पावन दिन पर शाम के समय विशेषरूप से घी या तिल के तेल का दीपक जलाने की सलाह दी जाती है, क्योंकि ऐसा करना हर व्यक्ति के लिए अत्यंत अनुकूल सिद्ध होता है। आपको अपने जीवन के सभी कष्टों को दूर करने के लिए भी, इस दिन भगवान शिव के सामने एक दीपक जलाना चाहिए। वहीं जो लोग बुरी नजर की समस्या से पीड़ित हैं, वे हर प्रकार के जादू-टोटके व बुरी नज़र के दुष्प्रभावों से छुटकारा पाने के लिए, इस दिन 3 मुखी दीया जला सकते हैं और इसके अलावा वो जातक जो किसी भी संतान संबंधी समस्या से पीड़ित हैं, उन्हें सकारात्मक परिणाम प्राप्त करने के लिए 6 मुखी दीया जलाने की सलाह दी जाती है।

शिक्षा और करियर क्षेत्र में आ रही हैं परेशानियां तो इस्तेमाल करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट

देव दीपावली 2021 पर क्या करें और क्या न करें !

1) कार्तिक पूर्णिमा के दिन सूर्योदय से पहले उठकर, गंगा नदी में स्नान करना चाहिए। यदि ऐसा करना संभव न हो तो, आप नहाने के पानी में गंगाजल की कुछ बूंदें भी मिला सकते हैं। माना गया है कि ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन के सभी पूर्व के पाप धुल जाते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

2) इस दिन भगवान सत्यनारायण की पूजा और कथा का आयोजन भी, बेहद फायदेमंद साबित होता है, क्योंकि इससे व्यक्ति को मन की शांति की अनुभूति होती है। 

3) इस दिन तुलसी के पौधे के सामने एक दीपक ज़रूर जलाएं, इससे आपको अत्यंत शुभ फल मिलेंगे। 

4) पितरों की आत्मा की शांति के लिए भी, इस दिन एक दीपक जलाएं।

5) घर के पूर्व दिशा की ओर मुख करके दीपक जलाने से, व्यक्ति को भगवान से आशीर्वाद स्वरूप दीर्घ आयु और स्वस्थ जीवन की प्राप्ति होती है। साथ ही घर-परिवार में भी सुख-शांति का वास होता है। 

6) इस दिन रात के समय चांदी के पात्र से, चंद्रमा को जल चढ़ाने से जातक की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति मजबूत होगी।

7) मान्यता अनुसार, इस दिन वस्त्र, भोजन, पूजा सामग्री, दीये जैसी वस्तुओं का दान करना, जीवन में सौभाग्य लाता है। 

8) आम के पत्तों से बना बंदनवार या तोरण भी, अपने घर के मुख्य द्वार पर लगाना लाभदायक रहता है।

9) इस दिन क्रोध, गुस्सा, ईर्ष्या, आवेश और क्रूरता, जैसी भावनाएं अपने मन में न आने दें।

10) शराब या किसी भी तामसिक या मांसाहारी भोजन का सेवन न करें।

11) घर-परिवार में शांतिपूर्ण वातावरण बनाकर रखें। 

12) कार्तिक पूर्णिमा के दिन, भूल से भी तुलसी के पत्तों का स्पर्श न करें और न ही उन्हें तोड़ें।

13) इस अवधि के दौरान, ब्रह्मचर्य का पालन करना उचित रहता है।

आचार्या पारुल वर्मा से फोन/चैट के माध्यम से अभी जुड़ें 

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

आशा करते हैं कि आपको ये आर्टिकल पसंद आया होगा। एस्ट्रोसेज की ओर से आप सभी को देव-दिवाली 2021 की शुभकामनाएं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.