चंद्र दर्शन 2019 – जानें क्या है इस दिन का महत्व

हिंदू धर्म में चंद्र दर्शन को बहुत शुभ माना जाता है। अमावस्या के बाद जब पहली बार चंद्रमा दिखाई देता है तो उसे चंद्र दर्शन कहा जाता है। साल 2019 में चंद्र दर्शन 2 अगस्त को है। हिंदू धर्म में इस दिन का बड़ा धार्मिक महत्व है। इस दिन भक्तों द्वारा भगवान चंद्र की पूजा की जाती है। इस दिन चंद्र के दर्शन जरुर करने चाहिए इससे सौभाग्य में वृद्धि होती है। सूर्यास्त के ठीक बाद के वक्त को चंद्र दर्शन के लिए सबसे शुभ माना जाता है। 

चंद्र दर्शन के दिन किये जाते हैं यह अनुष्ठान

  • इस दिन भक्तों द्वारा चंद्र देव को प्रसन्न करने के लिए विशेष व्रत रखा जाता है।
  • इस दिन व्रत रखने वाले भक्त दिनभर भोजन नहीं करते। व्रत का समापन चंद्र देव को दिखने के बाद किया जाता है। 
  • जो लोग पूरी श्रद्धा से इस दिन चंद्र देव की पूजा करते हैं उन्हें सौभाग्य और समृद्धि की प्राप्ति होती है। 
  • इस दिन दान देने का भी बड़ा महत्व है, भक्तगण चंद्र देव का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन ब्राह्मणों को चावल, कपड़े और चीनी दान में देते हैं। 
  • इसके साथ ही विवाहित महिलाएं पति की दीर्घायु के लिए इस दिन पूजा करती हैं और वैवाहिक जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए व्रत रखती हैं।   

चंद्र दर्शन का महत्व 

  • चंद्रमा को पवित्रता और ज्ञान का प्रतिक ग्रह माना जाता है इसलिए चंद्र दर्शन करके लोग इन गुणों को अंगीकार करने की कामना करते हैं। 
  • चंद्रमा को जानवरों और पौधों का पोषक भी माना जाता है और इसलिए भी इनकी पूजा अर्चना की जाती है चंद्र दर्शन के दिन इनकी पूजा करके भक्त आभार प्रकट करते हैं। 
  • चंद्र दर्शन के दिन लोग अपने पूर्वजों की पूजा करते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते हैं। 
  • इस दिन सौभाग्य और सफल जीवन के लिए भी भगवान चंद्र की पूजा-अर्चना की जाती है। 
  • इस दिन चंद्र देव की पूजा करना भक्तों के लिए बहुत शुभ होता है। इससे भक्तों को सकारात्मकता मिलती है और जीवन की कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.