बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: वैदिक ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, व्यापार और संचार का कारक माना गया है। जब बुध मार्गी होता है, तो यह हमारे सोचने, समझने और बात करने के तरीके में बड़ा बदलाव लाता है। इस दौरान व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और भ्रम या उलझनें धीरे-धीरे खत्म होने लगती हैं। वृश्चिक राशि में बुध का मार्गी होना एक ऐसा समय है, जब भावनाओं की गहराई के साथ बुद्धि का संतुलन बनता है।

भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
यह गोचर कुछ राशियों के लिए सोच में स्पष्टता, करियर में प्रगति और रिश्तों में खुलापन लेकर आएगा, तो कुछ के लिए आत्मचिंतन और भावनात्मक संतुलन की परीक्षा का समय भी साबित हो सकता है।
जानिए, बुध वृश्चिक राशि में मार्गी होने से आपकी राशि पर क्या असर पड़ेगा, कौन सी राशि पाएगी नई दिशा और किसे संभलकर कदम बढ़ाने की ज़रूरत होगी। तो चलिए अब हम आगे बढ़ते हैं और सबसे पहले जानते हैं शुक्र के गोचर की तिथि और समय पर।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी : तिथि और समय
ज्योतिष में बुद्धि, वाणी, तर्क, संवाद, व्यापार और अकाउंट के कारक ग्रह बुध 29 नवंबर 2025 की रात 10 बजकर 33 पर वृश्चिक राशि में मार्गी हो जाएंगे। आइए अब जानते हैं ग्रहों के मार्गी का अर्थ क्या है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: ज्योतिष में मार्गी ग्रह का अर्थ
ज्योतिष में जब किसी ग्रह को मार्गी कहा जाता है, तो इसका अर्थ होता है कि वह ग्रह अब अपनी सामान्य, सीधी चाल से आगे बढ़ रहा है। यानी वह अब पीछे नहीं जा रहा है, बल्कि अपने असली रास्ते में लौट आया है। जब कोई ग्रह वक्री होता है, तो वह पृथ्वी से देखने पर उल्टी दिशा में चलता हुआ प्रतीत होता है, जिससे उसके प्रभाव कुछ अस्थिर या उलझन भरे हो सकते हैं। लेकिन जैसी ही वह ग्रह मार्गी होता है, तो उसके प्रभाव दोबारा संतुलित हो जाते हैं और जीवन में स्थिरता आने लगती है।
उदाहरण के लिए, बुध के वक्री होने पर संवाद में गलतफहमियां, तकनीकी समस्याएं या सोच में भ्रम बढ़ सकता है, जबकि उसके मार्गी होते ही चीजें, धीरे-धीरे साफ और व्यवस्थित होने लगती हैं। इसलिए ग्रहों का मार्गी होना ज्योतिष के अनुसार सकारात्मक संकेत माना जाता है। यह वह समय होता है जब रुके हुए काम आगे बढ़ते हैं और मन की उलझनें दूर होने लगती हैं।
इस एपिसोड में जानिए — एकादशी व्रत के पीछे की गहरी वजह, शुभ मुहूरत और कैसे मनाएं — Mokshada Ekadashi से जुड़ी हर जरूरी जानकारी।
ज्योतिष में बुध ग्रह का महत्व
ज्योतिष में बुध ग्रह को बुद्धि, वाणी, तर्क, संचार, व्यापार, शिक्षा और विश्लेषण क्षमता के कारण माना गया है। यह व्यक्ति के सोचने-समझने के तरीके, बोलचाल के अंदाज और निर्णय लेने की क्षमता को प्रभावित करता है। बुध ग्रह जितना मजबूत होता है, व्यक्ति उतनी ही बुद्धिमान, चतुर, समझदार और तार्किक दृष्टिकोण वाला होता है। यह ग्रह लोगों को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने की कला देता है, जिससे वे दूसरों को आसानी से प्रभावित कर पाते हैं।
बुध ग्रह का संबंध लेखन, मीडिया, शिक्षण, विज्ञापन, तकनीक, बैंकिंग और व्यवसाय से भी होता है। जिन लोगों की कुंडली में बुध शुभ स्थिति में होता है, वे संवाद, लेखन या व्यापार के क्षेत्र में खास पहचान बना सकते हैं। वहीं, अगर बुध अशुभ या कमजोर हो, तो व्यक्ति को निर्णय़ में भ्रम, गलतफहमियां, बोलचाल में परेशानी या काम में अस्थिरता का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वैदिक ज्योतिष में बुध को बुद्धि और वाणी के स्वामी कहा गया है, जो जीवन में स्पष्ट सोच, सही निर्णय और सफल संवाद का आधार बनता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
मार्गी बुध का प्रभाव
जब बुध ग्रह मार्गी होते हैं, तो जीवन में स्थिरता और स्पष्टता लौट आती है। वक्री अवस्था में जो उलझनें, गलतफहमियां या रुकावटें बनी रहती हैं, वे अब धीरे-धीरे दूर होने लगती हैं। बुध मार्गी होने पर सोच और निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है और संवाद में सुधार आता है। यह समय छात्रों, व्यापारियों और संचार से जुड़े लोगों के लिए खासतौर पर शुभ माना जाता है। कुल मिलाकर मार्गी बुध सकारात्मक ऊर्जा लाता है और जीवन को फिर से सही दिशा में आगे बढ़ाता है।
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: बुध के शुभ होने पर संकेत
- व्यक्ति की बुद्धि तेज और सोचने-समझने की क्षमता मजबूत होती है।
- वाणी मधुर और प्रभावशाली होती है, बातों से लोग प्रभावित होते हैं।
- निर्णय लेने की क्षमता अच्छी होती है और कामों में स्पष्टता रहती है।
- व्यक्ति व्यवसाय, लेखन, शिक्षा, मीडिया या तकनीकी क्षेत्र में सफल होता है।
- स्मरण शक्ति तेज होती है और नई चीज़ें जल्दी सीख लेता है।
- तर्कशक्ति और विश्लेषण की क्षमता बेहतरीन होती है।
- स्वभाव से मिलनसार, खुशमिजाज और हाजिरजवाब होता है।
- जीवन में सम्मान, सफलता और आर्थिक स्थिरता प्राप्त होती है।
- ऐसे लोग हर परिस्थिति में समझदारी से काम लेते हैं जल्द घबराते नहीं।
- संचार और बातचीत की कला इनकी सबसे बड़ी ताकत होती है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: बुध के कमजोर होने पर संकेत
- सोचने-समझने में भ्रम या बार-बार निर्णय बदलने की प्रवृत्ति होती है।
- व्यक्ति की बातों में स्पष्टता की कमी रहती है, गलतफहमियां जल्दी होती हैं।
- भाषण या संचार कौशल कमजोर होता है, अपनी बात सही तरह से नहीं रख पाता।
- भूलने की आदत या ध्यान की कमी देखी जाती है।
- पढ़ाई या व्यापार में रुकावटें और अस्थिरता बनी रहती हैं।
- व्यक्ति जल्द घबरा जाता है या छोटी-छोटी बातों पर उलझ जाता है।
- तर्कशक्ति और निर्णय क्षमता कमजोर हो जाती है।
- कामों में ग़लत सलाह या जल्दबाज़ी में फैसले लेने की प्रवृत्ति रहती है।
- कभी-कभी वाणी कठोर या व्यंग्यात्मक हो जाती है।
- तकनीकी या मानसिक तनाव से जुड़ी परेशानियां बढ़ सकती हैं।
नये साल में करियर की कोई भी दुविधा कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट से करें दूर
बुध वृश्चिक राशि में मार्गी: राशि अनुसार प्रभाव और उपाय
मेष राशि
इस दौरान आपको अचानक धन लाभ, जैसे कि विरासत या शेयर बाजार … (विस्तार से पढ़ें)
वृषभ राशि
इस समय आप अधिक धन कमाने, ज्ञान बढ़ाने और परिवार में… (विस्तार से पढ़ें)
मिथुन राशि
आप नौकरीपेशा हैं तो इस समय आप सेवा भाव के साथ काम करेंगे। हालांकि… (विस्तार से पढ़ें)
कर्क राशि
आपको अपने बच्चों की शिक्षा या भविष्य को लेकर मानसिक तनाव हो सकता है। कोई… (विस्तार से पढ़ें)
सिंह राशि
आप अपने परिवार और रिश्तेदारों के लिए जरूरी खर्चे करेंगे, जिससे घर में… (विस्तार से पढ़ें)
कन्या राशि
करियर के क्षेत्र में इस दौरान आपको अपनी मेहनत और समर्पण का फल…(विस्तार से पढ़ें)
तुला राशि
करियर के क्षेत्र में इस दौरान आपको अपनी मेहनत और समर्पण का फल…(विस्तार से पढ़ें)
वृश्चिक राशि
इसके परिणामस्वरूप आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आपकी मेहनत..(विस्तार से पढ़ें)
धनु राशि
आपको ऐसा महसूस हो सकता है कि आप दोस्तों या शुभचिंतकों का साथ खो रहे है या..(विस्तार से पढ़ें)
मकर राशि
करियर की बात करें तो, आपके लिए नई करियर संभावनाएं खुल सकती है, जो… (विस्तार से पढ़ें)
कुंभ राशि
इस समय आपके प्रयास रंग लगाएंगे। आपकी योजनाएं और परिश्रम सार्थक… (विस्तार से पढ़ें
मीन राशि
इसके परिणामस्वरूप आशंका है भाग्य पूरी तरह आपका साथ न दे, जिससे… (विस्तार से पढ़ें)
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
29 नवंबर, 2025
बुध ग्रह बुद्धि, तर्क, वाणी, व्यापार, संचार, और त्वचा का कारक है।
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह है।