बुध कुंभ राशि में मार्गी: एस्ट्रोसेज एआई का यह विशेष ब्लॉग आपको “बुध कुंभ राशि में मार्गी” के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान करेगा। बता दें कि बुध ग्रह 21 मार्च 2026 की शनि देव की राशि कुंभ में मार्गी होने जा रहे हैं। साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि बुध की स्थिति में होने वाला यह परिवर्तन सभी राशियों के साथ-साथ संसार को किस तरह से प्रभावित करेगा।

यह भी पढ़ें: राशिफल 2026
दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें कॉल/चैट पर बात और जानें अपने संतान के भविष्य से जुड़ी हर जानकारी
बता दें कि बुध ग्रह ज्योतिष में बुद्धि, सोच-विचारने की क्षमता और संचार कौशल का प्रतिनिधित्व करता है। मनुष्य जीवन में यह हमारे सोचने, सीखने, बात करने, लिखने और अपने आइडिया को ज़ाहिर करने की क्षमता को नियंत्रित करता है। शायद ही आप जानते होंगे कि बुध को “देवताओं का दूत” कहा जाता है और इनका सीधा प्रभाव हमारी सीखने, बात करने और जानकारी के उपयोग करने की क्षमता को प्रभावित करता है।
कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति के आधार पर यह देखा जाता है कि कोई व्यक्ति निर्णय कैसे लेता है, कैसे बात करता है और आपका ह्यूमर कैसा है। बुध देव जिज्ञासा, चंचलता और परिस्थितियों के अनुसार स्वयं को ढालने की क्षमता को भी दर्शाते हैं।
बुध कुंभ राशि में मार्गी: समय
बुध की मार्गी अवस्था एक ऐसी अवधि होती है जब वाणी, बुद्धि और तर्क का ग्रह पुनः मज़बूत स्थिति में आ जाता है। बता दें कि बुध महाराज 21 मार्च 2026 की देर रात 12 बजकर 42 मिनट पर कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब जातक स्पष्ट रूप से सोच-विचार करने, नए आविष्कार करने और ट्रेडिंग में शुभ फल प्राप्त कर सकेंगे। आइए अब हम आगे बढ़ते हैं और नज़र डालते हैं कि बुध की मार्गी अवस्था राशियों को कैसे प्रभावित करेगी।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
बुध कुंभ राशि में मार्गी: विशेषताएं
बुध का कुंभ राशि में मार्गी होना आपके सोच और बात करने में स्पष्टता, आविष्कार और आगे बढ़ते की ऊर्जा लेकर आएगा। जब बुध वायु तत्व की राशि में मार्गी होता है, तो व्यक्ति के दिमाग में अटके हुए आइडिया या फिर अगर आपको गलत समझा गया था, तब वह तर्क के साथ स्पष्ट होने लगते हैं। इस समय जातकों में निडर सोच, समाज की पुरानी परंपराओं पर सवाल उठाने और भावनाओं के बजाय तर्क के आधार पर अपनी बात रखने की क्षमता देता है।
बुध मार्गी होने से व्यक्ति की वाणी समस्याओं का समाधान ढूंढने वाली, सफलता पर केंद्रित, तकनीक, समाज और भविष्य पर टिकी होती है। साथ ही, इनकी मार्गी चाल का प्रभाव नेटवर्किंग, बुद्धि और कुछ बड़ा सोचने की क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है। इस दौरान आपके नए आइडिया आपको सफलता दिलाने का काम कर सकते हैं, विशेष रूप से विज्ञान, कम्युनिकेशन, मीडिया और मानवता के क्षेत्र में।
बुध के कुंभ राशि में मार्गी होने का सीधा असर निजी जीवन में स्पष्टता, नैतिक मूल्य और आपकी सोच को बदलने का काम कर सकता है। वायु तत्व की राशि में बुध मार्गी होने से एकाग्रता बढ़ती है और विश्लेषण करने की क्षमता मजबूत होती है। साथ ही, आपको अपने विचारों को आत्मविश्वास के साथ व्यक्त करने की शक्ति मिलती है। लोग पुरानी सोच से हटकर कुछ नया सोचते हैं और तार्किक दृष्टिकोण के आधार पर अपने जीवन के बड़े फैसले लेते हैं। इस अवधि में व्यक्ति के भीतर जिज्ञासा बढ़ती है, नए विषय सीखने की इच्छा जागती है और अलग तरीकों से सीखने या काम करने की प्रेरणा और साहस दोनों मिलता है।
बुध कुंभ राशि में मार्गी: इन राशियों को होगा खूब लाभ
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए बुध देव आपके दूसरे और पांचवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके दसवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध कुंभ राशि में मार्गी होने की अवधि में आपको सट्टेबाजी और पैतृक संपत्ति के माध्यम से अचानक धन लाभ होने के योग बनेंगे। हालांकि कुछ कार्यों में आपको देरी का सामना करना पड़ सकता है या फिर प्रगति की रफ़्तार थोड़ी धीमी महसूस हो सकती है। जब बात आती है करियर की, तो कार्यक्षेत्र में आपको कुछ अप्रिय परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है जिसके चलते आप असंतुष्ट दिखाई दे सकते हैं।
व्यापार करने वाले जातकों को इस अवधि में प्रतिद्वंद्वियों की तरफ से कड़ी टक्कर मिल रही होगी जो आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है। आर्थिक जीवन में आपको किसी यात्रा के दौरान हानि होने की आशंका है जिसकी वजह आपकी लापरवाही हो सकती है। ऐसे में, आपको धन के मामले में सावधान रहने की सलाह दी जाती है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों की कुंडली में बुध ग्रह आपके पहले और चौथे भाव के अधिपति देव हैं जो अब आपके छठे भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध कुंभ राशि में मार्गी होने से परिवार को लेकर आपके खर्चे बढ़ सकते हैं और ऐसे में, आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन या कर्ज़ लेने का फैसला कर सकते हैं। बात करें करियर की, तो आप अधिक मेहनत करते हुए दिखाई देंगे और आपके भीतर समर्पण में भी वृद्धि होगी।
आर्थिक जीवन की बात करें, तो आपको पैतृक संपत्ति और अप्रत्याशित स्रोतों से धन लाभ प्राप्त होने की संभावना है। ऐसे में, आप धन की बचत कर सकेंगे। व्यापार में आप प्रतिद्वंद्वियों को टक्कर देने के साथ-साथ ज्यादा लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं।
AstroSage AI पॉडकास्ट सुनें – यहां आपको मिलेंगे ज्योतिष, जीवन के रहस्य, किस्मत के संकेत और AI द्वारा बताए गए सटीक ज्योतिषीय समाधान। अपनी ज़िंदगी के अहम सवालों के जवाब अब आवाज़ में, आसान भाषा में।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए बुध देव आपके दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। अब यह आपके सातवें भाव में भी मार्गी होने जा रहे हैं। इसके परिणामस्वरूप, बुध कुंभ राशि में मार्गी होने की अवधि में आप अपनी संतान की प्रगति और भविष्य को लेकर चिंतित नज़र आ सकते हैं। ऐसे में, आप इस अवधि में तनावग्रस्त रह सकते हैं।
बात करें करियर की, तो आपको मौजूदा नौकरी में अपने ऊपर जिम्मेदारियां बोझ लग सकती हैं जो आपको करियर में बदलाव करने के लिए मज़बूर कर सकती है। हालांकि, इस समय आपकी आय औसत रहेगी। व्यापार की बात करें, तो इस समय आपको प्रतिद्वंद्वियों से कड़ी टक्कर मिल सकती है और साथ ही, आपको बिज़नेस पार्टनर के साथ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए बुध महाराज का कुंभ राशि में मार्गी होना मानसिक स्पष्टता और स्वयं को अभिव्यक्त करने का आत्मविश्वास लेकर आएगा। साथ ही, रचनात्मक, बुद्धि और संचार कौशल से जुड़े क्षेत्रों में आपको सकारात्मक परिणामों की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के लिए यह समय विशेष रूप से सहयोगी रहेगा क्योंकि कुंभ और तुला दोनों ही वायु तत्व की राशियां हैं जिसे संतुलन बना रहता है। इस दौरान आपके जो कार्य रुके या अटके हुए थे, तो अब वह आगे बढ़ सकेंगे। आपके विचार पहले की तुलना में अधिक स्पष्ट होंगे और आप अपने विचारों को दूसरों के सामने रख पाएंगे।
बुध कुंभ राशि में मार्गी की अवधि में आप अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक बातें करते हुए नज़र आएंगे। अगर रिश्ते में गलतफ़हमियां चल रही थी, तो उनमें कमी आने की संभावना है। ऐसे में, इस समय आप अपने रिश्ते को सुधारने, अपने इरादों को स्पष्ट बनाने और रिश्ते में अपनी तालमेल बढ़ाने के साथ-साथ आपसी समझ को मज़बूत बनाने का होगा।
इस अवधि में आप अपनी पसंद, रुचि, रचनात्मक कार्यों आदि के बारे में सोचते हुए दिखाई देंगे। जो सीमाएं आपने अपने निर्धारित की हुई थीं, उनसे बाहर निकलने की प्रेरणा मिलेगी। कुल मिलाकर, यह समय तुला राशि के लिए सकारात्मक और आगे बढ़ने वाला साबित होगा।
नए वर्ष की भविष्यवाणी प्राप्त करें वार्षिक कुंडली 2026 से
मकर राशि
बुध का कुंभ राशि में मार्गी होना मकर राशि वालों के जीवन में स्पष्टता, स्थिरता और व्यवहारिक प्रगति देखने को मिलेगी, विशेष रूप से धन, संचार कौशल और आत्म मूल्य से क्षेत्रों में। बता दें कि मकर राशि वालों की कुंडली में बुध देव आपके दूसरे भाव का प्रतिनिधित्व करते हैं और ऐसे में, यह अवधि वाणी, आय, नैतिक मूल्य और बड़े फैसले लेने के लिए महत्वपूर्ण रहेगा। धन कमाने की राह में आने वाली समस्याएं या बाधाएं अब दूर होंगी। साथ ही, बातचीत के माध्यम से स्पष्टता की प्राप्ति होगी और ऐसे में, मकर राशि वाले आत्मविश्वास के साथ बात करने और सोचने में सक्षम होंगे।
बुध कुंभ राशि में मार्गी होने के दौरान आपके संचार कौशल में सुधार होगा, विशेष रूप से परेशेवन और पारिवारिक जीवन में आप अपने शब्दों का उपयोग अच्छे से कर सकेंगे। इस अवधि में आपकी वाणी और संतुलित बनेगी जिसके चलते आप अपने विचारों को विनम्रता से व्यक्त कर पाएंगे। इस समय आपकी बातचीत काफ़ी प्रभावशाली बनेगी और आप धन से जुड़े हुए मामलों के संबंध में रुके हुए काम पुनः शुरू करने और सोच-समझकर निवेश करने की दृष्टि से अनुकूल रहेगा। जो जातक टीचिंग, कंसल्टिंग, फाइनेंस, लेखन या एडवाइजरी से जुड़े हैं, उनकी कार्य करने की क्षमता में सुधार होगा और आप पूरी एकाग्रता के साथ काम कर सकेंगे।
बुध कुंभ राशि में मार्गी: इन राशियों को रहना होगा सतर्क
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की कुंडली के लिए बुध महाराज आपके तीसरे और बारहवें भाव के स्वामी हैं जो अब आपके नौवें भाव में मार्गी होने जा रहे हैं। ऐसे में, बुध का कुंभ राशि में मार्गी होने की अवधि को कई वजहों से आपके लिए अनुकूल नहीं रहने का अनुमान है क्योंकि आपके अनेक प्रयास करने के बावजूद आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, इस समय प्रियजनों और करीबियों के साथ रिश्ते में गलतफ़हमियां पैदा हो सकती हैं। बुध उदित की अवधि में छोटे भाई-बहनों के साथ रिश्ते में दूरी आने की आशंका है और ऐसे में, वह आपका उतना सहयोग नहीं कर सकेंगे जितना आपने सोचा होगा।
इस राशि के जातक अत्यधिक धन खर्च करते हुए दिखाई दे सकते हैं जिसकी वजहें से आपको धन से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप व्यापार करते हैं, तो आप पर्याप्त मात्रा में धन लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं। इस समय आपको दीर्घकालिक निवेश या कोई बड़ा निवेश जल्दबाज़ी में न करने की सलाह दी जाती है। शेयर बाजार में भी आपको सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपको हानि होने की आशंका है।
रत्न, रुद्राक्ष और अन्य ज्योतिषीय उत्पादों की खरीद के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई शॉप
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की कुंडली में बुध कुंभ राशि में मार्गी आपके चौथे भाव में होंगे जो आपके आठवें और ग्यारहवें भाव के भी स्वामी हैं। इसके परिणामस्वरूप, यह समय आपको थोड़ा कठिन महसूस हो सकता है क्योंकि आपके मन में असुरक्षा या बेचैनी की भावना रह सकती है। बुध मार्गी की अवधि में आप पर जीवन में दबाव बढ़ सकता है जिसके चलते आप नाखुश दिखाई दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप मेहनत के बाद भी प्रगति हासिल करने में पीछे रह सकते हैं। काम में मनचाहा उन्नति या पदोन्नति मिलना कठिन हो सकता है।
अगर आपका संबंध व्यापार से है, आप मन मुताबिक लाभ कमाने में नाकाम रह सकते हैं या फिर आपको हानि उठानी पड़ सकती है इसलिए आपके लिए सावधानी बरतना आवश्यक हो जाता है। आर्थिक जीवन में आपके ख़र्चोंमें वृद्धि हो सकती है जबकि आय में वृद्धि के अवसरों में कमी आ सकती है। ऐसे में, आप अच्छा ख़ासा धन कमाने के बाद भी बचत करने में सक्षम नहीं होंगे इसलिए आपको योजना बनाकर चलना होगा।
बुध कुंभ राशि में मार्गी: सरल एवं प्रभावी उपाय
- हर बुधवार को भगवान गणेश की पूजा करें और उन्हें दूर्वा चढ़ाएं।
- आप अपने मुंह की स्वच्छता को बनाए रखें और मधुर वाणी बोलें।
- बुध ग्रह के बीज मंत्र “ॐ ब्रां ब्रीं ब्रौं सः बुधाय नमः” का जाप करें।
- हरे रंग के कपड़े ज्यादा से ज्यादा धारण करें।
- हरी वस्तुओं जैसे मूंग दाल, हरी पत्तेदार सब्जियां आदि गरीबों एवं जरूरतमंदों को दान करें।
- किन्नरों का सम्मान करें।
- बुध ग्रह से शुभ परिणाम पाने के लिए तोते को खाना खिलाएं।
फ्री ऑनलाइन जन्म कुंडली सॉफ्टवेयर से जानें अपनी कुंडली का पूरा लेखा-जोख
बुध कुंभ राशि में मार्गी: वैश्विक प्रभाव
रिसर्च, आविष्कार और एक्सप्लोरेशन
- बुध कुंभ राशि में मार्गी के दौरान भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में रिसर्च और डेवलपमेंट की रफ़्तार तेज़ होगी, विशेष रूप से इंजीनियरिंग में।
- यह अवधि रिसर्च और डेवलपमेंट को सपोर्ट करेगा। वैज्ञानिकों को अपने आविष्कार के लिए एक मज़बूत नींव मिलेगी।
- यह समय रिसर्च, साइंटिस्ट, इंजीनियर और अन्य क्षेत्रों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ प्रदान करेगा।
- सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र प्रगति हासिल करेंगे।
- डाटा प्राइवेसी, तकनीक और साइबर कानून को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वार्ताएं हो सकती है।
- बुध मार्गी के दौरान आप ऑटोमोटिव और स्मार्ट सिस्टम को तेज़ी से अपनाया जाएगा।
व्यापार, इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिसिन और अध्यात्म
- बुध मार्गी के दौरान हीलिंग से जुड़े क्षेत्र जैसे कि हीलर्स, डॉक्टर, मेडिकल स्टाफ और टैरो रीडर्स आदि क्षेत्रों को लाभ होगा। कुंभ राशि के स्वामी शनि देव धैर्य, याददाश्त और कार्य क्षमता को मज़बूत बनाने का काम करेंगे।
- डॉक्टर और मेडिकल से जुड़े लोगों को कार्यों में वृद्धि देखने को मिलेगी।
- नए-नए आविष्कार और डेवलपमेंट का लाभ मेडिकल क्षेत्रों को होगा।
- पीएचडी और उच्च शिक्षा प्राप्त करने वालों के लिए बुध का मार्गी होना फलदायी रहेगा।
- यह अवधि काउंसलिंग के क्षेत्र से संबंध रखने वाले जातकों के लिए अच्छीरहेगी।
- बुध कुंभ राशि में मार्गी की अवधि स्क्रैप मेटल या शनि दे जुड़ा काम करने वाले जातकों को लाभ प्रदान करेगा।
कालसर्प दोष रिपोर्ट – काल सर्प योग कैलकुलेटर
बुध कुंभ राशि में मार्गी: शेयर बाजार रिपोर्ट
बुध देव 21 मार्च 2026 को अपनी वक्री अवस्था से बाहर आते हुए कुंभ राशि में मार्गी होने जा रहे हैं जिसका प्रभाव शेयर बाजार पर भी दिखाई दे सकती है। ऐसे में, शेयर बाज़ार भविष्यवाणी के आधार पर जान लेते हैं कि बुध की मार्गी अवस्था शेयर बाजार को किस तरह से प्रभावित करेगा।
- बुध मार्गी के दौरान मीडिया, ब्रॉडकास्टिंग और टेलीकम्युनिकेशन सेक्टरों का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।
- इस अवधि में बड़ी कंपनियां और इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट तरक्की के मार्ग पर आगे बढ़ेंगे।
- ट्रांसपोर्ट सेक्टर में तेज़ी का लाभ शेयर बाजार को मिलेगा।
- बुध के मार्गी होने से फार्मास्युटिकल और पब्लिक सेक्टर में मजबूती नज़र आने की संभावना है।
- यातायात और परिवहन से जुड़े क्षेत्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा।
- हैवी मशीनरी, गियर आदि के उत्पादव में वृद्धि होगी।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह ब्लॉग ज़रूर पसंद आया होगा। अगर ऐसा है तो आप इसे अपने अन्य शुभचिंतकों के साथ ज़रूर साझा करें। धन्यवाद!
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
राशि चक्र की ग्यारहवीं राशि कुंभ के स्वामी शनि देव हैं।
कन्या राशि बुध देव की मूलत्रिकोण राशि मानी जाती है।
बुध देव अश्लेषा नक्षत्र के अधिपति देव हैं।