वृश्चिक राशि में बुध अस्त: एस्ट्रोसेज एआई की हमेशा से यही पहल रही है कि किसी भी महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना की नवीनतम अपडेट हम अपने रीडर्स को समय से पहले दे पाएं। इस ब्लॉग में हम आपको वृश्चिक राशि में बुध अस्त के बारे में बताने जा रहे हैं।

बता दें कि 15 नवंबर, 2025 को सुबह के 03 बजकर 01 मिनट पर बुध ग्रह मंगल की राशि वृश्चिक में अस्त होने जा रहे हैं। इसका सभी राशियों सहित स्टॉक मार्केट और देश-दुनिया पर गहरा प्रभाव देखने को मिलेगा।
ज्योतिष शास्त्र में बुध के अस्त होने का मतलब है कि वह सूर्य के बहुत ज्यादा नज़दीक है। आमतौर पर बुध के सूर्य के 14 डिग्री के अंदर आने पर वह अस्त हो जाता है। जब कोई ग्रह अस्त होता है, उसकी ऊर्जा क्षीण होने लगती है या फिर सूर्य के तेज प्रकाश में कम हो जाती है। चूंकि, बुध संचार, बुद्धि, तर्क, यात्रा, व्यापार और विश्लेष्णात्मक सोच का प्रतीक है इसलिए इसके अस्त होने से इन क्षेत्रों में चुनौतियां या समस्याएं देखने को मिल सकती हैं।
भविष्य से जुड़ी किसी भी समस्या का समाधान मिलेगा विद्वान ज्योतिषियों से बात करके
बुध ग्रह के अस्त होने पर बेचैनी, गलतफहमियां, कंफ्यूज़न या आवेग में आकर निर्णय लेने जैसी समस्याएं हो सकती हैं क्योंकि इस दौरान स्पष्टता, अहंकार, जल्दबाज़ी या अति आत्मविश्वास से ध्वस्त हो जाती है।
हालांकि, इस चरण का एक परिवर्तनकारी पहलू भी होता है। इस दौरान दबाव में काम करने के कारण बुद्धि तेज हो जाती है और धैर्य एवं विनम्रता आने से व्यक्ति सफलता प्राप्त कर सकता है।
कुंडली में अस्त बुध तेजी से सोच-विचार करने वाले व्यक्ति को दर्शाता है लेकिन यह ज्यादा विश्लेषण करने या सोचने से पहले बोलने की प्रवृत्ति को भी दिखाता है। इसके गोचर करने पर यह धीरे चलने, सावधानी से सोचने और गलतफहमियों या जल्दबाज़ी में निर्णय लेने से बचने का समय होता है।
वृश्चिक राशि में बुध अस्त: विशेषताएं
जब बुध ग्रह वृश्चिक राशि में अस्त होता है, तब मन और संचार की ऊर्जा सूर्य की तेज, रहस्यमयी एवं गूढ़ शक्तियों के साथ मिल जाती हैं। यह संयोग एक शक्तिशाली लेकिन केंद्रित बुद्धिमत्ता उत्पन्न करता है। ऐसे में गहन विचार होते हैं लेकिन उन्हें व्यक्त करने की क्षमता असीमित हो जाती है या विचार छिपे या दबे रहते हैं। इससे प्रभावित व्यक्ति या समयावधि में लोगों का मन मजबूत होता है, उनकी जांच-पड़ताल करने की क्षमता बढ़ती है और मनोवैज्ञानिक समझ बाहर आती है। ये बहुत ज्यादा सोचते हैं, संदेह करते हैं या निर्णय लेने में भावनात्मक उथल-पुथल से जूझते हैं।
सूर्य की अग्निमय ऊर्जा बुध की स्पष्टता को भस्म कर देती है इसलिए संचार तीव्र, रहस्यमयी या रक्षात्मक हो सकता है और मन में छिपे हुए उद्देश्य या पुराने घाव भरे रह सकते हैं। यह मानसिक परिवर्तन का चरण होता है जहां अगर शांति से संभाला जाए तो गहन आत्मनिरीक्षण से सत्य और नवीनीकरण की ओर जाया जा सकता है।
हालांकि, जल्दबाज़ी में बोलने, रहस्य रखने या भावनात्मक छल का उल्टा असर पड़ सकता है। आध्यात्मिक रूप से यह योग व्यक्ति को जुनून या डर को अपने ऊपर हावी होने देने के बजाय अपने विचारों को शुद्ध करने, ईमानदारी से बोलने और अपनी बुद्धि या मन पर भरोसा करने के लिए प्रेरित करता है।
बृहत् कुंडली में छिपा है, आपके जीवन का सारा राज, जानें ग्रहों की चाल का पूरा लेखा-जोखा
वृश्चिक राशि में बुध अस्त: इन राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव
मेष राशि
मेष राशि के लिए बुध उनके नौवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं और यह आपके तीसरे एवं छठे भाव का स्वामी है। ऐसे में सकारात्मक अवसर मिलने पर भी आप अपने कार्यों में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आपको अपना मूल्यांकन करने की जरूरत हो सकती है। करियर की बात करें, तो आपको काम का दबाव महसूस हो सकता है और आप अपनी कड़ी मेहनत के लिए मिल रहे फल को लेकर असंतुष्ट महसूस कर सकते हैं।
अगर आप अपने बिज़नेस में लापरवाही करते हैं, तो आपको धन की हानि होने का डर है। वित्तीय स्तर पर बढ़ते खर्चों के कारण आप अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए लोन लेने को मजबूर हो सकते हैं इसलिए सावधानी से तैयारी करें। निजी स्तर पर इस समय खासतौर पर आपसी समझ की कमी के कारण आपकी लोगों से असहमति हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के दूसरे और पांचवे भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं और अब वह आपके सातवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं। इस वृश्चिक राशि में बुध अस्त होने के दौरान अपने दोस्तों के सामने अपनी छवि खराब होने की वजह से आपकी संतुष्टि में कमी आ सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च मानक बनाए रखना आपके लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इससे करियर में आपकी प्रगति पर असर पड़ सकता है। व्यवसाय में आपके मुनाफे में गिरावट आने की आशंका है और अस्थिरता बढ़ सकती है। यात्रा के दौरान आपको लापरवाही की वजह से धन की हानि होने का डर है। निजी जीवन में अपने पार्टनर के साथ नैतिक मूल्यों को बनाए रखना मुश्किल हो सकता है और इसका असर आपकी खुशियों पर पड़ सकता है।
अब घर बैठे विशेषज्ञ पुरोहित से कराएं इच्छानुसार ऑनलाइन पूजा और पाएं उत्तम परिणाम!
मिथुन राशि
मिथुन राशि के छठे भाव में बुध अस्त होने जा रहे हैं। बुध इस राशि के पहले और चौथे भाव के स्वामी हैं। ऐसे में आपको परिवार में समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं। आपको असहजता हो सकती है और आपकी मानसिक स्थिति नकारात्मक रह सकती है।
करियर की बात करें, तो अपने बॉस एवं सहकर्मियों का दिल जीतने या उनके साथ अच्छे संबंध बनाने में आपको संघर्ष देखने को मिल सकता है। वृश्चिक राशि में बुध अस्त के दौरान आपको अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। संभव है कि आपकी व्यावसायिक रणनीतियां अब पुरानी हो चुकी हैं जिससे आपके लिए इस समय धन कमाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। आपको बहुत सावधानी से अपने धन को संभालना चाहिए क्योंकि आपके लिए यात्रा के दौरान धन हानि के योग बन रहे हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के चौथे भाव में बुध ग्रह अस्त होंगे। बुध इस राशि के दूसरे और ग्यारहवें भाव के स्वामी हैं। ऐसे में वृश्चिक राशि में बुध अस्त के दौरान आपको अपनी मां के साथ समस्याएं देखनी पड़ सकती हैं। वह आपका विरोध कर सकती हैं। आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध जाकर यात्रा करनी पड़ सकती है।
करियर की बात करें, तो इस समय आप अपने काम से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं रह पाएंगे और आपको कार्यक्षेत्र में काम का अधिक दबाव देखना पड़ सकता है। यदि आप बिज़नेस करते हैं, तो इस समय आपको औसत मुनाफा होने के संकेत हैं और आपको अपने कार्यों का पुर्नमूल्यांकन करने एवं योजना बनाकर काम करने की जरूरत है। आपके लिए वित्तीय लाभ और नुकसान दोनों की स्थिति बनी हुई है इसलिए चीज़ों को संतुलन में रखने के लिए आपको सावधानी से योजना बनाने की आवश्यकता है।
करियर की हो रही है टेंशन! अभी ऑर्डर करें कॉग्निएस्ट्रो रिपोर्ट
वृश्चिक राशि
इस राशि के आठवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी बुध ग्रह हैं जो कि अब आपके पहले भाव में अस्त होने जा रहे हैं। स्वास्थ्य के मामले में यह समय खराब रह सकता है। आप जहां या जिस कंपनी में काम करते हैं, अगर आप उससे जुड़ा कोई महत्वपूर्ण रहस्य छिपा रहे हैं, तो आपको सावधान रहना चाहिए क्योंकि आप अपने ऑफिस में चल रही राजनीति का शिकार हो सकते हैं और आप अनावश्यक झगड़ों में फंस सकते हैं। इससे आपकी प्रतिष्ठा के खराब होने का डर है।
कोई नई डील करने के लिए व्यापारियों के लिए यह सही समय नहीं है। वित्तीय जीवन में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। आपको अपने निवेश में नुकसान होने का डर है और इस समय आपका प्रदर्शन भी खराब रह सकता है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि के आठवें और पांचवे भाव के स्वामी बुध अब इस राशि के दसवें भाव में अस्त होने जा रहे हैं जो कि करियर का भाव है। करियर के मामले में यह ज्यादा अच्छा समय नहीं है और इस समय आपका अचानक से ट्रांसफर हो सकता है या फिर अचानक से आपकी नौकरी तक जा सकती है। बेहतर होगा कि आप इस समय अपने कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की बहस या विवाद से बचें।
बच्चों की सेहत खराब होने की वजह से आपको मानसिक तनाव होने का डर है। करियर की बात करें, तो इस दौरान आपके ऊपर काम का दबाव बहुत बढ़ सकता है और आपको अपने समय का सही तरीके से उपयोग कर के अपने संसाधनों को संभालना पड़ सकता है। आप ऐसी नई व्यावसायिक डील करने में असमर्थ रह सकते हैं जिससे आपको बड़ा मुनाफा होने के संकेत हैं। आर्थिक जीवन में आपको पैसों की बचत करने के अवसर नहीं मिल पाएंगे और न ही आपको अपना पैतृक धन मिलने के आसार हैं।
पाएं अपनी कुंडली आधारित सटीक शनि रिपोर्ट
वृश्चिक राशि में बुध अस्त: विश्व पर प्रभाव
15 नवंबर, 2025 को वृश्चिक राशि में बुध अस्त होने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कि इसका देश-दुनिया पर क्या प्रभाव देखने को मिलेगा।
विश्व स्तर पर संचार संबंधित समस्याएं
- गलतफहमियां, गलत जानकारी मिलने और गुप्त एजेंडे सामने आ सकते हैं।
- मीडिया और राजनीतिक बयानों में चालाकी या भावनात्मक तीव्रता हो सकती है।
- कोई गुप्त जानकारी या दस्तावेज सामने आ सकते हैं, कोई व्यक्ति आगे आकर भ्रष्टाचार, गलत कामों या छिपे हुए सच का पर्दाफाश कर सकता है और जो बातें अब तक दबी हुई थीं, वो सामने आ सकती हैं।
तकनीक और व्यापार
- बुध ग्रह व्यापार, डाटा और संचार नेटवर्क का स्वामी है।
- डाटा उल्लंघन, साइबर हमले या सिस्टम के फेल होने की आशंका है।
- मार्केट तार्किक रूप से प्रतिक्रिया देने के बजाय भावनात्मक या तर्कहीन होकर काम कर सकती है।
मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक प्रभाव
- लोग हर बात को गहराई से समझने की कोशिश करेंगे लेकिन इसके साथ ही दूसरों पर भरोसा करने में हिचकिचाहट या शक भी हो सकता है।
- लोग बातचीत में कठोर शब्दों का इस्तेमाल कर सकते हैं, रक्षात्मक रवैया अपना सकते हैं या उनके छिपे हुए उद्देश्य हो सकते हैं।
- अंतर्राष्ट्रीय संबंधों में तनाव और संवेदनशीलता बढ़ सकती है। देशों के बीच राजनयिक टकराव या शक्ति का संघर्ष देखने को मिल सकता है।
वैज्ञानिक और रहस्यमयी कार्य
- वृश्चिक राशि परिवर्तन का कारक है और बुध बुद्धि के स्वामी हैं।
- साइकोलॉजी, गूढ़ विज्ञान, जासूसी और गहन शोध में लोगों की रुचि बढ़ सकती है।
- गहन जांच-पड़ताल से दवा या तकनीक के क्षेत्र में नए विचार सामने आ सकते हैं।
वृश्चिक राशि में बुध अस्त: स्टॉक मार्केट रिपोर्ट
शेयर मार्केट भविष्यवाणी से जानते हैं कि वृश्चिक राशि में बुध अस्त का स्टॉक मार्केट पर क्या असर देखने को मिलेगा।
- स्टॉक मार्केट/सट्टे में गलतफहमियां होने या गलत कीमत निर्धारित करने का अधिक खतरा है।
- कमजोर विश्लेषणत्मक स्पष्टता के कारण अस्थिरता बढ़ सकती है और अप्रत्याशित परिणाम मिलने के संकेत हैं।
- सट्टेबाज़ी में अधिक जोखिम हो सकता है खासतौर पर उन लोगों के लिए जो स्पष्ट और तर्क पर आधारित जानकारी पर भरोसा करते हैं।
- जो क्षेत्र या स्टॉक बड़ी मात्रा में स्पष्ट संचार पर निर्भर करते हैं, उन्हें अधिक परेशानियां या कमियां देखने को मिल सकती हैं।
- वहीं दूसरी ओर, यदि व्यक्ति सचेत और सावधान रहे तो इस समय की अस्पष्टता या गहराई असल में गहन शोध या विश्लेषण के अवसर प्रदान कर सकती है खासतौर पर शेयर बाज़ार में बढ़ते और गिरते हुए शेयरों को समझने के लिए।
सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज एआई ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर
इसी आशा के साथ कि, आपको यह लेख भी पसंद आया होगा एस्ट्रोसेज के साथ बने रहने के लिए हम आपका बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
वैदिक ज्योतिष के अनुसार बुध लगभग 14 डिग्री पर अस्त होता है।
वृश्चिक राशि में।
नहीं, बुध के लिए वृश्चिक तटस्थ राशि है।