अगर दिखे बुरा फल देने वाला सपना तो जरूर करें ये उपाय, दूर होगी परेशानी

जब से मनुष्य के अंदर चेतना जगी है तब से मनुष्य सपने देखता आ रहा है। लोग सपने देखते हैं और भूल जाते हैं। अक्सर हमें वही सपने याद रहते हैं जो या तो बहुत ही बुरे होते हैं या फिर बहुत ही ज्यादा मनोरम। सपना चाहे कैसा भी हो लेकिन हर सपने का कोई न कोई अर्थ जरूर होता है। हर सपने में कोई न कोई संदेश जरूर छिपा होता है फिर चाहे वो संदेश बुरा हो या अच्छा और यह भी जरूरी नहीं है कि कोई सपना अगर देखने में अच्छा हो तो उसके अंदर छिपा संदेश भी अच्छा ही हो। कभी-कभी सुंदर दिखने वाले सपने में भी जातकों के भविष्य या वर्तमान के लिए नकारात्मक संदेश छिपे रहते हैं।

जीवन की दुविधा दूर करने के लिए विद्वान ज्योतिषियों से करें फोन पर बात और चैट

ऐसे में सवाल है कि यदि हमने कोई बहुत ही बुरा सपना देख लिया जो भविष्य या वर्तमान में घटने वाली किसी बेहद ही नकारात्मक घटना के घटित होने का संदेश दे रहा है तो उसके बाद हमें क्या करना चाहिए? बस इसी सवाल के जवाब के लिए आज हमने यह लेख लिखा हाई। आज के इस लेख में हम आपको बताने वाले हैं कि यदि आपने कोई खराब सपना देखा तो उसके बाद आपको क्या करना चाहिए ताकि उस सपने के नकारात्मक प्रभाव खत्म हो जाएं।

बुरा सपना देखने के बाद करें ये उपाय

सपने के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए हमें कुछ उपायों के अलावा दिन के अनुसार कुछ वस्तुओं को दान करने की जरूरत होती है। जैसे कि यदि आपने सोमवार की रात को कोई बुरा सपना देखा है तो उसकी अगली सुबह मंगलवार को आप सोमवार से जुड़ी वस्तुओं का दान करें। आइये जानते हैं कि दिन के अनुसार देखे जाने वाले बुरे सपनों के प्रभाव को कम करने के लिए क्या उपाय व दान करना चाहिए।

सोमवार को देखा जाने वाला बुरा सपना

सोमवार का दिन चंद्रमा देवता और भगवान शिव को समर्पित होता है। ऐसे में यदि आपने सोमवार की रात में कोई सपना देखा है तो अगले दिन सफेद वस्तुओं का दान करें जैसे कि चावल, नारियल, चीनी, इत्यादि। सफेद रंग न सिर्फ चंद्रमा देवता को प्रिय है बल्कि भगवान शिव भी इस से अति प्रसन्न होते हैं। आप सपने के बुरे प्रभाव को खत्म करने के लिए भगवान शिव को सफेद पुष्प भी अर्पित कर सकते हैं। 

मंगलवार को देखा जाने वाला बुरा सपना

मंगलवार का दिन मंगल देवता और संकट को खत्म कर देने वाले भगवान हनुमान को समर्पित होता है। ऐसे में यदि कोई जातक मंगलवार की रात में बुरा सपना देखता है तो उसे अगले दिन लाल रंग की वस्तुओं का दान करना चाहिए जैसे कि लाल वस्त्र, खिलौने आदि। आप बिना छिलके की मूंग दाल का भी दान कर सकते हैं। इसके अलावा भगवान हनुमान को लाल पुष्प अर्पित करना भी आपके लिए अति शुभ दायक होगा। बजरंग बाण या हनुमान चालीसा के पाठ से भी लाभ मिल सकता है।

बुधवार को देखा जाने वाला बुरा सपना

बुधवार का दिन बुध देवता और भगवान गणेश को समर्पित होता है। ऐसे में यदि कोई जातक बुधवार की रात में बुरा सपना देखे तो उसे अगले दिन हरा मूंग, हरे वस्त्र आदि का दान करना चाहिए। गाय को हरा चारा खिलाना भी आपके लिए हितकर होगा। इसके अलावा आप भगवान गणेश को दूर्वा चढ़ाएं, सारे विघ्न खत्म हो जाएंगे।

गुरुवार को देखा जाने वाला बुरा सपना

गुरुवार का दिन भगवान बृहस्पति और भगवान विष्णु को समर्पित होता है। ऐसे में यदि कोई जातक गुरुवार के दिन कोई बुरा सपना देखे तो उसे अगले दिन पीली वस्तुओं जैसे कि पीले वस्त्र, पीले खिलौने के साथ-साथ शिक्षा से जुड़ी वस्तुओं जैसे कि किताब, कलम आदि का दान करना चाहिए। हल्दी व चने की दाल का दान करना भी इस दिन शुभ माना गया है। इसके अलावे आप भगवान विष्णु को पीले पुष्प व पीली मिठाई अर्पित करें। बुरे सपने का प्रभाव खत्म होगा।

शुक्रवार को देखा जाने वाला बुरा सपना

शुक्रवार का दिन शुक्र देवता और माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। ऐसे में यदि आप शुक्रवार के दिन कोई बुरा सपना देखते हैं तो सफेद वस्तु जैसे कि मिश्री, चावल, सफेद मिठाई आदि का दान कर सकते हैं। इसके अलावा आप देवी भगवती के किसी भी रूप को मंदिर जाकर नारियल अर्पित करेंगे तो सपने के नकारात्मक फल खत्म होंगे।

शनिवार को देखा जाने वाला बुरा सपना

शनिवार का दिन भगवान शनि को समर्पित होता है। ऐसे में शनिवार की रात में यदि आप कोई बुरा सपना देखते हैं तो अगले दिन काले रंग के वस्त्र, उड़द दाल, काला तिल व सरसों तेल आदि का दान करें व शनि मंदिर जाकर शनि देव को अर्पित करें। इससे शनिवार को देखे गए बुरे सपने का प्रभाव खत्म होगा।

रविवार के दिन देखा गया बुरा सपना

रविवार का दिन भगवान सूर्य को समर्पित होता है। रविवार की रात में यदि आपको कोई बुरा सपना दिखता है तो आप गेहूं, दलिया, गुड़, तांबा आदि का दान करें। इसके अलावा आप भगवान सूर्य को लाल पुष्प व अर्घ्य भी अर्पित कर सकते हैं। इससे रविवार को देखे गए सपने का नकारात्मक प्रभाव खत्म होगा।

ये उपाय भी करें 

बुरे स्वप्न को देखने के बाद अगली सुबह इष्ट देव को याद करें और उनसे स्वयं की रक्षा की प्रार्थना करें। घर में यदि तुलसी का पौधा हो तो उसके सामने हाथ जोड़ कर भगवान विष्णु का ध्यान करें और उन्हें अपनी परेशानी बताएं। भगवान विष्णु अपने भक्तों की जरूर सुनते हैं। आपकी समस्या टल जाएगी। इसके अलावा दिन के अनुसार दान की जाने वाली वस्तुओं को पवित्र नदी में प्रवाहित करने से भी सपने के नकारात्मक प्रभाव खत्म होते हैं।

ये भी पढ़ें : क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीज़ें? अभी जानिए इसका मतलब

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारा यह लेख जरूर पसंद आया होगा। ऐसे ही और भी लेखों के लिए बने रहिए एस्ट्रोसेज के साथ। धन्यवाद !

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा.