क्या आपको भी सपने में दिखती हैं ये चीज़ें? अभी जानिए इसका मतलब

सपनों के बारे में हर एक इंसान का विचार और राय अलग-अलग होती है। जहां कुछ लोग सपनों को महज दिमाग की उपज मानते हैं वहीं, बहुत से लोग ऐसा भी मानते हैं कि सपनों का हमारे भूत, भविष्य, वर्तमान से गहरा रिश्ता होता है। हालांकि ज्योतिष शास्त्र की माने तो सपनों से इंसान के भूत भविष्य और वर्तमान के बारे में बहुत सी जानकारियाँ प्राप्त करने में मदद मिल सकती है। 

एस्ट्रोसेज वार्ता से दुनियाभर के विद्वान ज्योतिषियों से करें फ़ोन पर बात 

जहां कुछ सपने हमें हमारे भविष्य में आने वाले ख़तरों के बारे में आगाह करते हैं वहीं, कुछ सपने हमें मिलने वाले लाभ के बारे में भी जानकारी प्रदान करते हैं। बस जरूरत है तो इन सपनों में मिल रहे संकेत को समझने की। तो आइए आज जानते हैं कुछ ऐसे सपनों के बारे में जो इंसान को इस बात की तरफ इशारा करते हैं कि, हमें भविष्य में धन लाभ होने की संभावना है। 

बृहत् कुंडली : जानें ग्रहों का आपके जीवन पर प्रभाव और उपाय

ये सपने दिखे तो समझ जाइये कि आपको होने वाला है धन लाभ 

  • अगर आपको सपने में अखरोट खाते हुए दिखाई दे तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। इसका अर्थ होता है कि, जल्द ही व्यक्ति को कहीं से ढेर सारे पैसे मिलने वाले हैं। 
  • इसके अलावा यदि सपने में साधु महात्मा दिखें तो भी इसे बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि, शांति के प्रतीक माने जाते हैं। ऐसे में इस संकेत से यह अर्थ निकाला जाता है कि, भगवान आप से बेहद प्रसन्न हैं और जल्द ही आपको आपके जीवन में उन्नति और समृद्धि मिलने वाली है। 
  • इसके अलावा अगर आपको सपने में अनार के लाल दाने खाते हुए दिखाई दे या लाल रंग के फूल दिखाई दे तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। यह सपना भी मां लक्ष्मी के आगमन की तरफ इशारा करता है और इससे घर में सुख समृद्धि आती है। 
  • अगर आपको सपने में रूपए पैसे का लेन-देन होता हुआ नजर आए तो इसे भी शुभ संकेत माना जाता है। कहा जाता है कि इससे जातक को धन लाभ होने की प्रबल संभावना होती है।
  • इसके अलावा अगर सपने में दूध और दही से भरा हुआ कलश दिखाई दे या पान का पत्ती नजर आए तो इसे बेहद शुभ माना जाता है। यह व्यक्ति की तरक्की के साथ-साथ धन लाभ की ओर भी इशारा करते हैं।
  • इसके अलावा सपने में अगर आपको हरियाली नजर आए तो इसका मतलब होता है कि, आपको कोई बहुत ही बड़ी रकम मिलने वाली है। 
  • सपने में शंख नजर आए या शंख की आवाज़ सुनाई दे तो इसे भी बेहद शुभ माना जाता है। यह इस बात का प्रतीक है कि, आपके जीवन में जल्दी ही धन वर्षा होने वाली है। 
  • अगर आपको सपने में सफेद या सुनहरे रंग का सांप नजर आए तो यह इस बात को दर्शाता है कि, आपके घर में मां लक्ष्मी का वास है और जल्द ही आपके हाथ कोई बड़ी संपत्ति लग सकती है। 
  • सपने में गेहूं का दिखाई देना भी बेहद शुभ माना जाता है यह बात का प्रतीक है कि आपको भविष्य में धन की प्राप्ति हो सकती है। 
  • इसके अलावा सपने में उल्लू का नजर आना भी बेहद शुभ होता है। जानकारी के लिए बता दें कि, उल्लू मां लक्ष्मी का वाहन है। ऐसे में सपने में उल्लू का नजर आना धन लाभ की ओर इशारा करता है।

सभी ज्योतिषीय समाधानों के लिए क्लिक करें: एस्ट्रोसेज ऑनलाइन शॉपिंग स्टोर

Dharma

बजरंग बाण: पाठ करने के नियम, महत्वपूर्ण तथ्य और लाभ

बजरंग बाण की हिन्दू धर्म में बहुत मान्यता है। हनुमान जी को एक ऐसे देवता के रूप में ...

51 शक्तिपीठ जो माँ सती के शरीर के भिन्न-भिन्न अंगों के हैं प्रतीक

भारतीय उप महाद्वीप में माँ सती के 51 शक्तिपीठ हैं। ये शक्तिपीठ माँ के भिन्न-भिन्न अंगों और उनके ...

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र (Kunjika Stotram) से पाएँ दुर्गा जी की कृपा

सिद्ध कुंजिका स्तोत्र एक ऐसा दुर्लभ उपाय है जिसके पाठ के द्वारा कोई भी व्यक्ति पराम्बा देवी भगवती ...

12 ज्योतिर्लिंग: शिव को समर्पित हिन्दू आस्था के प्रमुख धार्मिक केन्द्र

12 ज्योतिर्लिंग, हिन्दू आस्था के बड़े केन्द्र हैं, जो समूचे भारत में फैले हुए हैं। जहाँ उत्तर में ...

दुर्गा देवी की स्तुति से मिटते हैं सारे कष्ट और मिलता है माँ भगवती का आशीर्वाद

दुर्गा स्तुति, माँ दुर्गा की आराधना के लिए की जाती है। हिन्दू धर्म में दुर्गा जी की पूजा ...

Leave a Reply

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *